कृषि कल्याण मंत्री कमल पटेल को बिजवाड़ एवं कलवार में सिंचाई योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मांगपत्र सौंपा

साथ ही खराब हो रही सोयबीन की फसलो को लेकर अवगत कराया गया

सुन्द्रेल/बिजवाड (दीपक शर्मा)। इंदौर से हरदा जाने के दौरान मध्यप्रदेश भाजपा सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल बिजवाड़ और कलवार में किसानों के प्रतिनिधिमण्डल से मिले बिजवाड चौपाटी पर पानीगाँव, बिजवाड़, सुन्द्रेल, हतनोरी, कालापाठा के किसानों ने उद्वहन परियोजना का काम शीघ्र शुरू करने को लेकर मांगपत्र सौंपा साथ ही मौसम की मार एवं इल्लियों के प्रकोप से सोयाबीन की खराब हो रही फसलों की जानकारी भी पटेल को दी क्षेत्रीय किसान दिनेश पालीवाल, सरपंच प्रतिनिधि पवन अकोतिया, लोकेन्द्रसिंह राठौड़, पत्रकार दीपक ,लल्ला राठौड, मनोज गवली, संतोष मुकाती दीपचंद्र मीणा,सहित कई लोगो ने दी कलवार में सरपंच नरेंद्र कांसल के नेतृत्व में पटेल का अभिनंदन सरपंच निवास पर किया गया उपस्थित किसानों ने सुखलिया-ठिकरिया डेम से सिंचाई हेतु पानी की माँग की बीजेपी ओबीसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी महेंद्र एस जाट, उपसरपंच विनोद खोकड़, सुरेश वर्मा, ओमप्रकाश डेचरवाल, गर्वित कांसल आदि उपस्थित रहे कृष मंत्री कमल पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया जो फसलें खराब हुई है लगातार 30 वर्षों से वही बीज वही खेत में बोते आ रहे हैं फसल की एक उम्र रहती है इसलिए फसलें खराब हो रही है किसानों को पहले ही हमने सचेत किया था इसके बावजूद भी सरकार किसानों के साथ हैं यह सरकार गांव गरीब किसानों की सरकार है अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं पूरा सर्वे होगा सर्वे में आरबीसी 6-4 के तहत और बीमा खरीफ 2020 भी जल्द मिलेगा इस दौरान कृषि मंत्री कमल जी पटेल जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारो का देवास शहर कॉंग्रेस ने किया सम्मान

देश 15 अगस्त पर अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश शासन के 200 सालों के राज से आजादी मिली थी। यह दिन हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है।

आज एक दिन पुर्व 14 अगस्त को मप्र कॉंग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी निर्देशानुसार शहर कॉंग्रेस कमेटी देवास ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारो को सम्मानित करने के लिये सम्मान “समारोह आयोजित” किया। इस गरिमामय समारोह में आज़ाद हिंद फौज में रहते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.किशनसिंह जी ठाकुर की धर्मपत्नी आदरणीय श्रीमती तेजूबाई जी, आज़ादी लड़ाई मे देवास की ओर से शामिल स्व. महंत रामदासजी बैरागी जी के पौते श्री दिनेश बैरागी जी एवं राजा महाराजाओं के खिलाफ आज़ादी के लिये अपनी आवाज बुलंद करने वाले गाँव बांगर के स्व. भंवरसिंह जी चावडा जी के पुत्र श्री भगवान सिंह जी चावडा का शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज राजानी ने शाल श्रीफल देकर सम्मान किया। श्री राजानी ने कहा कि देश की आज़ादी में शिरकत करने वाले हमारे शहर के स्वतंत्रता सेनानियों से युवाओ को सिखना चाहिये किस तरीके से देश के प्रति उनका और परिवारजनों का धैर्य समर्पण और त्याग रहा हमें उनका अनुसरण करना चाहिये। पुर्व महापौर सुश्री रेखा वर्मा ने आजादी के लिए संघर्ष करने वाले हमारे नायकों को याद किया और सभी का अभिनंदन किया।

श्री बैरागी जी एवं श्री चावडा जी इस सम्मान हेतु मप्र कॉंग्रेस अध्यक्ष आदरणीय कमलनाथ जी एवं शहर कॉंग्रेस को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीत भल्ला एवं आभार वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता शौकत हुसैन ने किया। इस अवसर पर शबाना सोहेल, रश्मि मिश्रा, चंद्रपाल सिंह छोटू, डैनी खान, नजर शेख मामू, नरेंद्र यादव लल्ला, जाकिर उल्ला शेख, संतोष मोदी, राजेश राठौर, इम्तियाज भल्लू, विक्रम पटेल, अनिल गोस्वामी, रोहित शर्मा, रमेश व्यास, धीरज कल्याणे, निलेश वर्मा, इम्तियाज सिद्दिकी एडवोकेट, अकरम शेख तृप्ति, चिंटू घारू, राहुल पंवार, सतीश पुजारी, कदीर बैग मिर्जा, जितेंद्र मालवीय, गुल्लू मगनानी, सुनील शुक्ला, कूद्दूस शेख, शाहिद खान, सुनील सोलंकी, करामत अली, उमेश गवली, दिपेश हरोडे आदि कॉंग्रेस जन मौजूद रहे।

Dewas नर्मदा हाटपिपलिया सिंचाई परियोजना की जल्द स्वीकृति की मांग को लेकर दिया धरना

देवास। नर्मदा हाटपिपलिया सिंचाई परियोजना की जल्द स्वीकृति की मांग को लेकर पंडित रितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। नर्मदा सिंचाई से देवास के गांव और तहसील के गांव को सिंचाई का जल मिल सके इसके लिए नर्मदा जल मांग को लेकर सतत आंदोलन चलाया जा रहा है।

नर्मदा जल की मांग को लेकर नर्मदा रथ गांव गांव चलाया गया , युवक कांग्रेस द्वारा पदयात्रा की गई, प्रमुख मंदिरों में नर्मदा का जल कलश के रूप में स्थापित किया गया, धरना आंदोलन के माध्यम से सरकार को जगाने का कार्य किया जा रहा है। देवास से भोपाल तक जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार देवास विधानसभा एवं देवास तहसील के ग्रामों को जोडऩे के लिए अवगत करवाया गया है। इन्हीं मांगों को लेकर 13 अगस्त को नर्मदा हाटपिपलिया माइक्रो परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति जल्द से जल्द हो इसको को लेकर धरना दिया गया एवं मांग की गई कि हमारी मांग पूरी ना होने पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में मुख्य रूप से पंडित जयप्रकाश शास्त्री, भगवानसिंह चावड़ा, एजाज नीलम, मोंटू दरबार, विक्रम पटेल, मनीष चौधरी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, प्रदीप चौधरी, राजेश राठौर, हिम्मत सिंह चावड़ा, दीपेश कानूनगो, दिग्विजय सिंह झाला, विशाल यादव, चेतन गुर्जर, सलीम पठान, सतीश पुजारी, कुद्दूश शेख, राजा पडियार, सुनील शुक्ला, चिंटू धारू, दीपक जटवा, साधना प्रजापति, जुनेद बल्ला, ऋ षभ यादव, हर्षवीर सूर्यवंशी, पवन चौधरी, मनोज पवार, आकाश चौहान, भारत सिंह चावड़ा, रितेश सोनी, रोहित घाडगे, शुभम धोटे, प्रतीक शर्मा, दीपक बडोदिया, भारत सिंह राठौर, विजय चौहान मोनू, रवि देवड़ा, दीपेश हारोड़े, दीपक शर्मा, अमन श्रीवास, शुभम सिसोदिया, रुपेश शर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन मौजूद रहे।

गाय को शास्त्रों में माता बताया है शास्त्री

बागली/पीपरी (विजय सोलंकी) गौ माता की सेवा अनादि काल से चली आ रही है गाय माता के शरीर में सभी देवी देवताओं का वास है ,गौ माता की सेवा हमेशा करते रहना चाहिए, गाय के गोमूत्र गंगाजल के समान पवित्र है। गाय का दूध अमरतुल्य है, गाय माता के प्रातः कालीन दूध को निकाल कर दही जमा कर उसका सेवन करना चाहिए।

गोमूत्र के नियमित एक चम्मच सेवन करने से शरीर के रोगों का नाश होता है, उक्त बातें पीपरी में मेहता परिवार द्वारा चल रही भागवत कथा के दौरान पंडित चंद्रशेखर जोशी ने कही उन्होंने बताया कि अगर आप कहीं सफर कर रहे हो और रास्ते में आकस्मिक रूप से अपने गाय माता के बछड़े को दूध पिलाती हुई नजर आवे तो समझना चाहिए कि आपका कार्य की सफलता मिलेगी व्यासपीठ का पूजन रामेश्वर नीलिमा मेहता द्वारा किया गया आज छप्पन भोग का आयोजन भी किया गया था विशेष रूप से वैश्य समाज के प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी, जिला मंत्री अमित गुप्ता, वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष महिला मंजू बाला ,एवं जिला महामंत्री हुकुम गुप्ता, गिरधर गुप्ता ,सतीश मेहता ,सांवरिया भाई कोली ,गोवर्धन परिहार, एवं महिला मंडल की मीराबाई अग्रवाल, कलाबाई जायसवाल, मनोरमाबाई गुप्ता, जमनादेवी शर्मा ,बिना मेहता, सहित पोला खाल, तातुखेड़ी रतनपुर, धारजी, निमनपुर , आदि ग्रामों से श्रद्धालु कथा का लाभ ले रहे हैं।आज कथा के दौरान 56 भोग लगाया गया,पूजन रामेश्वर नीलिमा मेहता द्वारा किया गया।

पं. रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा दूसरे दिन भी किया गया तुलसी पौधों का वितरण

देवास। सावन के पवित्र माह में पंडित रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा स्थानीय खेड़ापति मंदिर से तुलसी के पौधे वितरित किए जा रहे हैं। त्रिपाठी ने बताया कि इस कोरोना काल में तुलसी संजीवनी का रूप लेकर सामने आई जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है ऐसे समय में प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा होना अनिवार्य है। इसी मंशा के अनुसार शहर में खेड़ापति मंदिर से प्रतिदिन तुलसी के पौधे बांटे जा रहे हैं। इस 12 अगस्त को अभियान का दूसरा दिन था जिसमें तुलसी के पौधे वितरित किए गए एवं सभी से प्रार्थना की किस पौधे को अपने घर में लगाएं और तुलसी के लाभ से अपने शरीर को स्वस्थ रखें। इस शुभ अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, पत्रकार अनिल सिकरवार, श्रीकांत उपाध्याय, संतोष मोदी, युवा कांग्रेस देवास विधानसभा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, विजय सिंह चौहान, राजेश कुमावत आदि उपस्थित थे ।

बागली प्रेस क्लब का हुआ गठन, हीरालाल गोस्वामी बने अध्यक्ष।

बागली (सुनील योगी) – मनकामेश्वर भोम्याजी मंदिर परिसर में बागली प्रेस क्लब की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में संगठन का पंजीयन कार्यालय की व्यवस्था और सदस्य परिचय पत्र के अलावा संगठन मजबूती के पहलू पर चर्चा की गई। इसी दौरान विगत कार्यकाल समय अवधि पूर्ण हो जाने की वजह से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

उक्त बैठक में पूर्व अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी ने नवीन कार्यकारिणी की प्रस्तावना रखी, सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी को बागली प्रेस क्लब का संरक्षक बनाया, उन्हीं के मार्गदर्शन में बागली प्रेस क्लब के गठन संपन्न हुआ, इसमें अध्यक्ष पद पर हीरालाल गोस्वामी, उपाध्यक्ष राकेश राजपूत चापड़ा, बबलू जायसवाल चापड़ा, मृत्युंजय गोस्वामी बागली, गोलू राठौर बागली, सचिव व मीडिया प्रभारी पद पर सुनील योगी बागली, सह सचिव शंकर राठौर बागली, कोषाध्यक्ष पद पर संदीप जायसवाल बागली, प्रवक्ता गौरीशंकर जोधा बागली, वही कार्यालय प्रमुख विजय सोलंकी, मार्गदर्शक मंडल कमल सोनी कैलाश वैष्णव, डीएल चौहान, रामचंद्र राठौर, विधायक प्रतिनिधि कमल यादव
कार्यकारिणी सदस्य अरुण जायसवाल, रूपेश जायसवाल, आशीष भाटी, चंपालाल पाटीदार, रफीक खान ,अजय उपाध्याय, मोहन खराडिया, सोमेश उपाध्याय, सचिन सेंधव, मिथुन पटेल आदि मनोनीत किए गए। सभी नवीन पदाधिकारियों को यूनाइटेड प्रेस क्लब प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पुरोहित ने बधाई देते हुए बताया कि ग्रामीण अंचल की रिपोर्टिंग पर देश की पूरी मीडिया टिकी हुई है। अंचल के लोग समाचार के लिए बहुत प्रयत्नशील रहते हैं।

Dewas, आबकारी ने कार्यवाही कर 9 लाख से ज्यादा की सामग्री जब्त कर 10 प्रकरण किए दर्ज

देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी उपायुक्त श्री वी. के. सक्सेना के निर्देश पर प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्री आर पी दुबे के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व मे वृत्त सोनकच्छ मे ग्राम ओड कंजर डेरे एवं वृत्त देवास ब के बरोठा सांसी मोहल्ला में कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कुल 105 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 18200 लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट किया गया। जप्त समस्त सामग्री की कीमत 9 लाख 31 हजार रूपये है। कार्यवाही में कुल 10 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।  कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री राजकुमारी मण्डलोई, डी पी सिंह, प्रेम यादव, उमेश स्वर्णकार, दिनेश भार्गव, विजय कूचेरीया, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया एवं  आबकारी आरक्षक  गोविंद बडावदिया, विकास गौतम, बालकृष्ण जायसवाल, नितिन सोनी, अशोक सेन, अरविंद जिनवाल, दीपक टटवाडे एवं संगीता यादव सम्मिलित थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर देवास द्वारा आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति का भोपाल चौराहे पर पुतला जलाया

देवास । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर देवास द्वारा आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति का आज भोपाल चौराहे पे पुतला जलाया गया । जानकारी देते हुए नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश के एकमात्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रही अनियमितताएं, भ्रष्टाचार एवं विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्ति परिषद द्वारा जो आंदोलन चलाया गया था उस आंदोलन के तत्त पश्चयात चिकित्सा शिक्षा द्वारा, वरिष्ठ अयोग्य अधिकारियों को हटाया गया था,

परंतु जब अधिकारी कोर्ट में गये, तो विश्वविद्यालय की और से जिस एड्वोकेट को पक्ष रखने के लिए कोर्ट में माननीय कुलपक्ति महोदय द्वारा भेजा गया था उन्होंने पूरी तरह वहाँ पर उनके तथ्य जो प्रूफ देते है (जिस कारण से सभी को निकाला गया है) वो सभी चीज़े वह पर नही रखी इस कारण इन सभी को स्टे मिला, तो कही न कही ये सब कुलपति और वरिष्ठ अधिकारियों की साठगांठ का खुलासा करता। इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवास की मेडिकल इकाई द्वारा इन सब के सरगना कुलपति का आज भोपाल चौराहे पे पुतला दहन किया गया। पूरे प्रदर्शन के दौरान अभाविप मालवा प्रांत मेडिविजन प्रमुख अभिमन्यु यादव भी उपस्थित रहे।

चापडा मे संदिग्ध मिले शव का मामला..महिला के शव पर मिले चोट के निशान,हत्या होने का संदेह, महिला ने ब्याजनपर उधार दे रखे थे पैसे

चापडा (विजय सोलंकी)। नगर चापड़ा में हनुमान मंदिर के पास रहने वाली एक 65 वर्षीय महिला का शव स्वयं के पशु घर में संदिग्ध अवस्था में मंगलवार शाम को मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए मंगलवार शाम को शासकीय अस्पताल बागली भेज दिया था। जहां पर बुधवार की सुबह शव का पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृतक महिला सवित्रा बाई पाटीदार 65 वर्ष अपने मायके में भाइयों के यहां अकेली रहती थी।

स्वयं पने जीवन यापन के लिए एक दो पशु रखती थी।
मृतक महिला प्रतिदिन के अनुसार सोमवार की शाम को अपनी भैंस का दूध निकालने के लिए पशु घर पर गई थी। महिला द्वारा दूध निकाल लिया लेकिन वह वापस घर नहीं लोटी , मंगलवार शाम को मृतक महिला कि परिचित एक महिला उनके घर उनके पास गई वह घर पर नहीं मिली तो वह पशु घर पहुंची जहां पर बंधी एक भैस को महिला चारा डालने के लिए जब चारे कि गठरी उठाई तो उसके नीचे मृतक महिला की चप्पल व पेर देखते ही महिला घबरा गई और चिल्लाने लगी इस दौरान परिजनों को जानकारी दी गई, मृतक महिला के परिजन उक्त स्थान पर आए और उस महिला के शव को उठाकर घर पर ले गए पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई थाना प्रभारी सुनीता कटारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई प्रथम दृष्टि में महिला के शरीर पर चोट के निशान होने से हत्या होना प्रति हो रहा हैं।
इसलिए पुलिस पूरे मामले की जांच गंम्भीरता से कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला द्वारा चापडा नगर में कई लोगों को ब्याज पर उधार पैसे भी दे रखे थै।
हालांकि पूरा घटनाक्रम का खुलासा अभी नहीं हो पा रहा है। मृतक महिला के शरीर पर जगह जगह पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थै।

उक्त मृतक महिला सावत्रा बाई का विवाह ग्राम गुराड़िया कला में हुआ था। लेकिन ससुराल पक्ष से विवाद होने के कारण वह कई वर्षों से चापड़ा अपने भाई सत्यनारायण, नारायण व कन्हैया लाल के यहां रहती थी, और अपना जीवन यापन स्वयं ही करती थी। मृतक महिला अपने पिता द्वारा दिए गए मकान में अकेली रहती थी। पिता द्वारा जीवन यापन करने के लिए महिला को जमीन भी दी गई थी। उसी के सहारे व एक -दो पशु पालन कर अपना जीवन यापन करती थी। घटना स्थल दूध से भरी एक छोटी टंकी भी मिल हैं। उसमें सोमवार शाम का दूध भरा हुआ बताया जा रहा था।
बुधवार के दिन एफ एस एल विभाग से अधिकारी आर पी भाटी शाजापुर घटना स्थल पहुचे ओर घटनास्थल का भाटी बारीकी से हर बिंदुओं पर जांच करते हुए शव का भी निरीक्षण किया गया मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। साथ ही देवास से फिंगरप्रिंट टीम के अधिकारी राजवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल पर फिंगर कि जांच की गई लेकिन घटनास्थल पर किसी भी प्रकार के फिंगर नहीं मिले।
मृतक सावित्रा बाई पाटीदार के भतीजे संजय पाटीदार ने बताया है कि मामला संदिग्ध है उन्हें लगते हैं कि उनकी भवाजी कि हत्या की गई हैं इस लिए प्रशासन से मांगा कि हैं कि इस मामले की जांच गंभीरता के साथ की जाए जिससे की परिवार को न्याय मिल सके।

मंगलवार की शाम को नेमावर रोड पर स्थित वन चेक पोस्ट ना करें के सामने एक पशु घर में एक महिला का संदिग्ध स्थिति में शव मिला था। शव का पीएम बुधवार के दिन किया गया है। मामला संदिग्ध होने के कारण इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। महिला के सामान्य मृत्यु हुई है या हत्या है यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हाला की प्रथम दृष्टि में महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है।

श्रीमती सुनिता कटारा
थाना प्रभारी बागली

महिला का शव संदिग्ध स्थिति में मिला था जिस को ध्यान में रखते हुए घटना स्थल एवं महिला के शव का निरीक्षण गंभीरता से किया गया है। महिला के शरीर पर घाव के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टि में महिला के शरीर पर किसी धारदार हथियार के निशान दिखाई दे रहे हैं। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या हुई है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी स्पष्ट हो जाएगी।

आर पी भाटी
एफ एस एल टीम
अधिकारी शाजापुर

Dewas, राष्ट्रीय दंगल का आयोजन 15 अगस्त को

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्व. महाराज श्रीमंत तुुकोजीराव की स्मृति में स्थानीय छत्रपति साहू कुश्ती ऐरिना में 15 अगस्त को सायं 4 बजे से राष्ट्रीय दंगल का आयोजन नगर निगम के सहयोग एवं प्रशासन की अनुमति से किया जाएगा । दंगल के आयोजक देवास जिला कुश्ती एम्युचर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मना ठाकुर पहलवान हैं। दंगल में भारत के चुनिंदा पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे।

कुश्ती का मुख्य आकर्षण महिला कुश्ती होगी। दंगल में मनीष पहवान ठाकुर, हेमंत कोरसिया, श्रवण सोलंकी, भावेश पहलवान, अंसार शेख, धरम ठाकुर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। दंगल में उस्ताद एवं खलीफाओं का सम्मान छत्रपति साहू कुश्ती एरिना एवं सामाजिक संस्था द्वारा किया जाएगा। दंगल के विजेता पहलवान को संरक्षक श्रीमंत गायत्री राजे पवार विधायक देवास द्वारा सम्मानित किया जाएगा। दंगल में छोटी से छोटी कुश्ती भी खड़ी होंगी तथा बड़ी से बड़ी कुश्ती भी खड़ी होगी। दंगल को सफल बनाने की अपील अशोक उस्ताद सांगते, अर्जुन दा भाई काली मस्जिद, प्रदीप पहलवान सांगते, जितेन्द्र ठाकुर, मुकेश पहलवान सांगते, शंभु पहलवान, शंकर पहलवान, राधेश्याम मामा आदि ने की। उक्त जानकारी देवास जिला कुश्ती एम्युचर संघ के एसपीएस ठाकुर ने दी।