Dewas सूदखोर ने गुमराह कर धोखाधड़ी एवं जालसाजी पूर्वक संपत्ति अपने नाम कर कब्जा करने की कि कोशिश

सूदखोरों पर लगाम लगाए जाने को लेकर भीम आर्मी ने पीड़ित के साथ दिया ज्ञापन

देवास। गुमराह कर धोखाधड़ी एवं जालसाजी पूर्वक संपत्ति अपने नाम कराने एवं कब्जा करने की कोशिश की जाँच कर आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज करने व जमीन नाम से करने को लेकर सोनकच्छ तहसील के ग्राम मिरपुरखेड़ी सोनकच्छ तहसील निवासी शंकरलाल ने भीम आर्मी के साथ मिलकर एसपी कार्यालय में आवेदन सौंपा।

जिलाध्यक्ष हीरो सोलंकी ने बताया कि शंकरलाल ने की पैतृक कृषि भूमि शामलात में ग्राम बवाई तहसील सोनकच्छ में पटवारी हल्का नंबर 53 में स्थित है। जिस पर हम तीनो भाइयों रामा, लक्ष्मण एवं शंकरलाल का शामलात आधिपत्य एवं स्वामित्व चला आ रहा है। वर्ष 2014 में निजी आवश्यकता एवं बच्चो कि पढाई के लिये 50-50 हजार रुपये केसर सिंह पिता दरीयाव सिंह एवं सुगनबाई पति भगवान सिंह से लिये थे, जिनको मेरे द्वारा 35-35 हजार रूपये लौटा दिये गये थे। मुझे रुपये के लेनदेन के इकरार नामें कि जानकारी थी। आरोपी केशर सिंह पिता दरीयाव सिंह एवं श्रीमती सुगनबाई पति भगवान सिंह द्वारा बिचौलिये भादर सिंह पिता शंकर, गंगाराम पिता देवा एवं माया राम पिता दरियाव के साथ मिलकर रूपयो कि आवश्यकता होने पर इकरारनामे का बोलकर शंकरलाल को दो बार देवास ले गये तथा सरकारी कार्यालय के अन्दर कुछ कागजो पर साईन करवाये।

शंकरलाल को इस इस बात की जानकारी नही थी कि उन कागजो में क्या लिखा हुआ है। वर्ष 2015 में मुझे इस बात कि जानकारी लबी कि मेरा नाम मेरी जमीन पर से कट गया है, जबकि मैने उधारी का अधिकांश रूपया लौटा दिया था तथा वर्तमान में भी अपनी जमीन पर खेती करके जीवन यापन कर रहा हूँ। मैने जब जानकारी ली तो पता चला कि उक्त आरोपीगण ने षडय़ंत्र पुर्वक मुझे गुमराह कर के तथा मेरे अनुसुचित जाति के गरीब व्यक्ति होने का फायदा उठाकर इकरारनामे के नाम पर देवास ले जाकर मुझसे जमीन बेचने के मुख्तार नामे पर साईन करवा लिये तथा अगले वर्ष ही जमीने अन्य साथी आरोपीगणो को बेच दी। मेरे साथ हुए जालसाजी से न्याय पाने के लिये में तथा मेरे पुत्र दिनेश एवं दुर्गेश सोनकच्छ में वकिल के पास रजिस्टी निरस्त करने के लिये अदालत में दिवानी दावा लगाने के लिये गए। तब उन्होंने हमसे नगद 25000/ – हजार रुपये दीवानी दावा लगाने के नाम पर विय तथा मेरे द्वारा 100 बार वकिल के पास मुकदमें कि जानकारी लेने गया, किन्तु उन्होंने मुझे हमेशा टाल दिया तथा हमने जब उनको तकाजा किया तो उन्होने नामांतरण निरस्त करवाने का गारंटी से बोला, किन्तु नामांतरण के प्रकरण में भी उन्होने सही पैरवी नही करी तथा प्रकरण हमारे विरूद्ध हो गया। शुरू से हमको बाद में चौकाने वाली जानकारी मिली कि हमारे वकिल भी आरोपियों से मिले हुए है तथा उन्होने जानबुझकर हमें में रखकर दिवानी दावा नही लगाया है एवं नामांतरण के प्रकरण में भी सामने वाले से मिले हुऐ थे।

भीम आर्मी ने मांग की है कि धोखाधड़ी एवं जालसाजी के अपराध कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही किये की जाए और इस षडयंत्र में शमिल लोगों की मोबाईल कॉल डिटेल एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों कि जॉच कर कडाई से पूछताछ किए की जाए। साथ ही एससीएसटी एक्ट के नियमो पर प्रतिप्रार्थीगणो पर मुकदमा दर्ज किया जावे। इस दौरान जिला प्रभारी रामप्रसाद दुजावरा, बीएसडी जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह रेकवाल, सोकनच्छ तहसील अध्यक्ष महेश करवाडिय़ा, दुर्गेश चौहान, दिनेश चौहान आदि उपस्थित थे।

आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के धार एवं बड़वानी जिलों की महिलाओं से बनाएंगे प्रधानमंत्री संवाद

बागली (सुनील योगी) – आत्मनिर्भर नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम 12 अगस्त को दोपहर 12:30 से आरंभ होगा इस दौरान पूरे देश भर में आत्मनिर्भर योजना के तहत किन क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा बेहतर रूप से कार्य को अंजाम दिया है उस पर चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश की चाइनीत बड़वानी एवं धार जनपद से भी महिला समूह की सदस्यों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधा संवाद बनाएंगे बागली जनपद परिसर में भी इस कार्यक्रम को समारोह के रूप में मनाया जाएगा इसके लिए क्षेत्र के सभी समूह से जुड़ी महिलाएं एवं मातृशक्ति मंडल से जुड़ी महिलाएं शामिल होकर आत्मनिर्भर योजना के तहत देशभर में चल रही गतिविधियों के विषय में जानकारी लेंगी बागली जनपद सीईओ अमित व्यास ने बताया कि हमारे क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर योजना के तहत बहुत सारे कार्य महिलाओं द्वारा किए गए हैं इस बार तेंदूपत्ता संग्रहण में भी महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के मुकाबले कम नहीं रही समूह के माध्यम से कई ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं कुक्कुट पालन बकरी पालन गोपालन के साथ दूध डेयरी संचालन भी कर रही है लघु कृषक मामलों में भी महिलाओं की भागीदारी दिखाई देती है यह कार्यक्रम इसी उद्देश्य को लेकर रखा गया है
उक्त जानकारी केवल राम तवंर ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय रोजगार मिशन के तहत भी क्षेत्र में महिला समूह द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं आत्मनिर्भर योजना के तहत विगत वर्ष भर में कहीं परिवारों में महिला प्रधान व्यवस्था के तहत परिवारों का संचालन हो रहा है जिसमें दलहन सिलाई कढ़ाई पौधारोपण और छोटी दुकानों का संचालन प्रमुख

शासकीय अधिवक्ता कमल किशोर हरनिया सम्मानित

बागली (विजय सोलंकी) – अतिरिक्त लोक अभियोजक कमल किशोर हरनिया( सत्र प्रकरण क्रमांक 55/20 17) का सम्मान किया गया बागली थाना अंतर्गत अपराध क्रमांक217/2017 धारा 302 भारतीय दंड विधान के प्रकरण में पैरवी करने फल स्वरुप आरोपी को हुए आजीवन कारावास एवं अर्थदंड के लिए पुलिस अधीक्षक शिवदयाल शर्मा द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया बागली पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास ने इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता को सम्मान पूर्वक यह प्रशंसा पत्र देते हुए उनके द्वारा की गई पैरवी की प्रशंसा की साथ ही अधिवक्ता कमल किशोर हरनिया के उज्जवल भविष्य की कामना भी की प्रशंसा पत्र मिलने पर बागली प्रेस क्लब के सदस्य सुनील योगी हीरालाल गोस्वामी मुकेश गुप्ता अधिवक्ता मुकेश गुर्जर चंदन रटेरिया अरुण जयसवाल आदि ने लोक अभियोजन अधिवक्ता कमल किशोर को बधाई दी

ग्राम पोलाय जागीर के शासकीय स्कूल तक जाने वाला मार्ग कीचड़ से लदा

सोनकच्छ (अभय नागर)। गांव पोलाय जागीर में गांव से हाई स्कूल तक जाने वाला मार्ग जोकि ग्राम नौसर आबाद वह कॉलोनी से भी जुड़ता है और यही मार्ग आगे जाकर स्टेट हाईवे से जुड़ता है इसकी हालत बारिश के समय इस प्रकार हो गई है यहां से कोई व्यक्ति पैदल निकलने में 10 बार सोचता है आता कीचड़ होने के कारण इस रोड पर पैदल निकलना काफी मुश्किल बना हुआ है वहीँ बच्चों को फिर भी स्कूल जाना है उन्हें तो इस गंदे रास्ते कीचड़ भरे रास्ते से निकलना ही पड़ता है रोज दो चार होना पड़ता है और वीडियो के माध्यम से आप देख रहे हैं किस तरीके से इस रोड के ऊपर कितनी ज्यादा मात्रा में कीचड़ हो गया है आए दिन लोग इस में गिरते रहते हैं ग्रामीणों ने मांग की है कि इस रोड पर से इस कीचड़ को हटाने का कार्य किया जाए जिससे कि यहां से निकलने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत ना हो वहीं इसकी ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे इस रोड पर आगे कीचड़ ना हो जो कि यहां पर स्कूल में पढ़ने जाने के लिए बच्चे काफी संख्या में इस रास्ते से निकलते हैं जिससे कि उन्हें जाने में काफी तकलीफ होती है वही खेती पर जाने वाले लोगों को भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

Dewas, पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू

• तहसील कार्यालय में पटवारियों ने एक जुट होकर अपने बस्ते तहसीलदार को सौंपे

देवास। विगत 45 दिनों से मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के तत्वाधान में प्रदेशभर के पटवारियों की हड़ताल के बाद पूर्व घोषणा अनुसार 10 अगस्त से पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू हो गई है। पटवारी संघ जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौबे के नेतृत्व में सभी पटवारियों ने अपनी 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार सौंपा। ज्ञापन के पश्चात सभी पटवारियों ने अपने-अपने हल्के के बस्ते कानूनगो शाखा में जमा कराए और तहसील कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन भी प्रारंभ हुआ। चौबे ने बताया कि विगत संघ अपना चरणबद्ध आंदोलन चलाए हुए हैं। हमारा प्रमुख तीन मांगों को लेकर ये आंदोलन चल रहा है। हमारी मांग है की नवीन पटवारियों के लिए सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए प्रदेश के सभी पटवारियों का स्थानांतरण उनके गृह जिले में ही किए जाएं, गृह जिले से बाहर स्थानांतरण न हो एवं हमारी तीसरी मांग है पटवारियों का वेतनमान 2800 ग्रेड पे किया जाए। मंगलवार से हुई पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व कार्य प्रभावित होने की पूरी संभावना है।

पूरे प्रदेश में टीकाकरण के प्रथम डोज में देवास निगम सीमा क्षेत्र प्रथम स्थान पर

देवास। कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा हेतु वैक्सीनेशन का कार्य नगर निगम सीमा क्षेत्र में शत-प्रतिशत कलेक्टर व निगम प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि संपूर्ण प्रदेश में देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र में 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को प्रथम डोज का टीकाकरण 100 प्रतिशत किया गया है। आयुक्त ने बताया कि इस उपलब्धी में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, जनप्रतिनिधि, शहर की सभी सामाजिक संस्थाएं, समस्त मीडिया सहित आम नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा। आयुक्त ने इस उपलब्धी पर सभी के मिले योगदान पर आभार व्यक्त किया।

आइ.टी.आई परिसर देवास मे 20 अगस्‍त को आयोजित होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला

देवास। आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण अन्तर्गत सचिव तकनीकी शिक्षा कौशल विकास व आयुक्त रोजगार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री चन्‍द्रामौली शुक्‍ला के आदेशानुसार 20 अगस्त 2021 को प्रातः 10 बजे से 03 बजे तक एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आइ.टी.आई परिसर विकास नगर चौराहा देवास मे किया जा रहा है। जिसमे निजी कम्पनीयो में रोजगार देने के लिए देवास, इन्दौर, पिथमपुर, मेहतवाडा एवं गुजरात के निजी संस्थान शामील होंगे। जिलास्‍तरीय रोजगार मेले मे आवेदको को साक्षात्कार उपरांत चयन किया जावेगा। मेले मे 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण आवेदक भाग ले सकते है। रोजगार मेले मे भाग लेने एवं नोकरी पाने के लिए गुगल लिंक

http://qrgo.page.link/VN2oh

पर इच्छुक आवेदक अपना पंजीयन करे। आवेदक गुगल लिंक पर पंजीयन कर मेले मे उपस्थित होवे।

किसानो के साथ ठगी करके लाखो रुपये एठने वाले अंतराज्जीय गिरोह का पर्दाफास, 2 आरोपी गिरफ्तार

खातेगांव (अनिल उपाध्याय)। फरियादी पूनमचद विश्नोई पिता पलकराम विश्नोई उम्र 52 वर्ष ग्राम पाडियादेह थाना खातेगाव एवं अन्य पाँच लोगों रमजान पिता फिदा हुसैन, पप्पू पिता अजीमुद्दीन शेख, मुबारिक पिता बाबू शेख, निवासीगण मुहाई जागीर, धीरज पिता कैलाश निवासी सुन्द्रेल के द्वारा रिपोर्ट की गई, कि लक्ष्य ग्रीन इंडिया प्लांटेक कंपनी चार लोग योगेश पाठक निवासी मथुरा ( उ.प्र . ) , जगदीश बैरागी निवासी बयाना भरतपुर राजस्थान , देवेन्द्र कुमार नि. बयाना भरतपुर राजस्थान एवं विनोद जाट नि. पीपलहेड़ा करोली राजस्थान के द्वारा प्लाटेशन हेतु,
उनसे नींबू , पपीता आदि के पौधे खरीदने पर एक एकड़ खेत की बाउंड्री के खंबे लगाने , उसके उपरांत बोरिंग के लिये 50 प्रतिशत अनुदान और सोलर प्लाट , 10-15 HP का मोटर एवं प्रति पौधे के हिसाब से 500-750 रुपये की एडवास राशि देना एवं भविष्य में प्राप्त होने वाले फलो की कंपनी द्वारा अच्छे दामो में खरीदी का झूठा प्रलोभन देकर एग्रीमेंट कर पूनमचंद को नीबू एवं पपीता के पौधे प्रति पौधे 150 रुपये के कुल 3 लाख रुपये नगदी , नवीन शर्मा से 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रु. , रमजान पिता फिदा हुसैन से 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रु. , पप्पु पिता अजीमुद्दीन शेख निवासी मुहाई जागीर से 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रू. , मुबारिक पिता बाबू शेख निवासी मुहाई जागीर से 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रु. , एवं धीरज पिता कैलाश निवासी सुन्द्रेल से 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रु. , कलीराम पिता शकरलाल पवार जाति कलौता उम्र 55 साल नि. ग्राम पांदा धाना खातेगाँव से 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रू. , जितेन्द्र पिता विष्णुप्रसाद यादव उम्र 37 साल नि. ग्राम तिवडीया 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रु. , लिये, साथ ही पप्पु शेख को सोनालिका ट्रेक्टर फ्री में फायनेंस करने का लुभावना आफर देकर, इस तरह 8 लोगो से 12 लाख रूपये प्राप्त कर किराये के मकान को छोड़कर फरार हो गये, जो उक्त चारो लोगो के द्वारा कम्पनी के फर्जी लोक लुभावन आफर देकर सीधेसाधे किसानो के साथ धोकाधड़ी कर राशी हड़पने की शिकायत पर थाना, पर अप. कमाक 505/21 धारा 420 अभा. द. वि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया,
पुलिस अधीक्षक देवास डा. शिवदयाल सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण कन्नौद सुर्यकांत शर्मा के निर्देशानुसार एवं निरीक्षक महेन्द्र सिह परमार थाना प्रभारी खातेगांव के नेतृत्व मे उक्त जालसाज लोगो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठीत कर, मुखबीर सूचना पर दबीश देते 2 आरोपीयो जगदीश बैरागी नि. बयाना भरतपुर राजस्थान,एवं विनोद जाट नि. पीपलहेड़ा करोली राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है, एवं मास्टर माइंड योगेश पाठक निवासी मथुरा उ. प्र. एवं देवेन्द्र कुमार निवासी बयाना भरतपुर राजस्थान फरार है, जिनकी तालाश हर सभव स्थानो पर की जा रही है,
उक्त दोनों आरोपीयान से कम्पनी के रसीद कट्टे एग्रीमेंट लेटर हिसाब रजिस्टर जप्त किये गये है, जिनके अन्य साथियो की तलाश की जा रही है, उक्त कार्य मे निरी. महेन्द्र सिंह परमार , उप विनय सिंह बघेल , प्र. आरक्षक ओम प्रकाश पाटीदार , आरक्षक आनन्द जाट , आरक्षक अरुण आर्य , ओम प्रकाश पाटील आरक्षक नरेन्द्र सिरसाम सैनिक मनीष बाथोले की सराहनीय भूमिका रही है, श्रीमान पुलिस अधीक्षक देवास डा . शिवदयाल सिंह के द्वारा टीम को प्रोत्साहन स्वरुप नगद ईनाम की घोषणा की गई है।

भारतीय योग चिकित्सा संघ प्रदेश चेयरमैन डॉ.नागर का हुआ सम्मान

भौरासा (अभय नागर)। टोंकखुर्द के भारत हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में भारतीय योग चिकित्सा संघ प्रदेश चेयरमैन डॉ. रूप सिंह नागर का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।डॉ. नागर को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। एवं पुष्प मालाओं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम सिंह गालोदिया थे। अध्यक्षता डॉ.महेंद्र सिंह गालोदिया ने की विशेष अतिथि सरपंच समंदर सिंह धाकड़, डॉ. प्रभु प्रताप सिंह सिसोदिया थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात जिले के डॉक्टरों ने एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्प मालओ पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश चेयरमैन डॉ.रूप सिंह नागर ने संबोधन भाषण में बताया की कोरोना संकटकाल के समय भयंकर संकटकाल में जनहित में समाज सेवा ही सर्वोपरि रही है।भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम सिंह गालोदिया ने कहां की कोरोना संकटकाल में प्रदेश के डॉक्टरों ने नि:स्वार्थ सेवा दी जो आज आम जनता जीवित है। डॉक्टर ही भगवान है जो जनता की जान बचाई गई। प्रदेश चेयरमैन डॉ, नागर का स्वागत डॉ.अरविंद जोशी, फूल सिंह नागर, रामेश्वर नागर, रायसिंह नागर, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सिंह कराडा, देवकरण धाकड़, पप्पू पटेल, विजेंद्र सिंह ठाकुर, सहित जिले के डॉक्टर गण एवं जिले के जनप्रतिनिधियों ने किया। संचालन भारत हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अनार सिंह ठाकुर ने किया।आभार डॉ. गोकुल सिंह नागर ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

Accident : मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर से दोनों बाइक चालक गंभीर

108 व 100 डायल पर राहगीर लगाते रहे फोन 1 घंटे तक भी नहीं पहुंची मदद के लिए

कन्नौद (चंचल भारतीय✍️): इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कासरनी नदी के समीप सोमवार की रात करीबन 8:00 बजे के लगभग दो मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ंत हो गई मोटरसाइकिल चालक राहुल पिता किशोर ठाकुर ग्राम चपलासा व राज पिता सुरेंद्र सिंह सिसोदिया निवासी कन्नौद दोनों घायल हो गए दुर्घटना में घायल राज सिरसोदिया को उसके परिजन उपचार के लिए तत्काल अपने निजी वाहन से शासकीय अस्पताल कन्नौद लेकर पहुंचे गए थे। मोटरसाइकिल एमपी 41-HN8232 एक मोटरसाइकिल पर नंबर नहीं था बागन खेड़ा निवासी हेमराज जाट ने बताया कि दुर्घटना में घायल राहुल करीबन 1 घंटे तक अचेत अवस्था में रोड पर पड़ा रहा काफी खून बह गया राहगीरों लोग रुक कर अलग-अलग नंबरों से 108 एवं 112 नंबर पर मदद के लिए फोन लगाते रहे लेकिन मदद के लिए वाहन नहीं आए।

कन्नौद थाना प्रभारी शिव मूरत यादव को सीधे संपर्क करने पर तत्काल कन्नौद थाना पुलिस वाहन भेजकर दुर्घटना में घायल राहुल पिता किशोर ठाकुर निवासी ग्राम चपलासा को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल भेजा है।