बेटियों ने बिखरे मोतीयों को एक ही माला में पिरोया
भौरासा (अभय नागर । मायके मे मां के आंचल से ऊतर कर, पिता के कंधों पर बैठ कर घुमना, फिर बदले समय मे स्कूल जाना स्कूल से कॉलेज तक का सफर पूर्ण करने के बाद डोली में बैठ कर के मायके से ससुराल की चौखट पर जाना। इतना सब होने के बाद कुछ यादें पीछे छूट जाती है। उन्हीं यादों को ताजा करने के लिए नगर की बेटियों ने एक अनोखा तरीका अपनाया रिचेटींग के जरिये एक दूसरे से संपर्क किया सभी को आने का न्योता दीया। मानो एक पेड़ से पंछी उड़े दूर देश को गए। और कई सालों बाद फिर वो पेड़ उन्ही पंछियों के चहकने से गूंज उठा हो। वैसे ही बेटीया भी अपनी मातृत्व की छांव अपने पुश्तैनी गांव मे आकर खुशियों के कुछ पल बीताये भौंरासा माँ शक्ति माता मंदिर दर्शनीय स्थल पर एक पार्टी का आयोजन कर इस दोस्ती को फिर से जीवित किया। इंदौर से शुरू हुए इस सफर में जो सहेली विवाह के बाद जहां रहती थी, चाहे वह इंदौर में रहती हो देवास में शिप्रा में या उज्जैन। सभी को एक गाड़ी में एक-एक करके साथ लिया और एक पार्टी का आयोजन कर सभी ने दिन भर आनंद लिया। अपनी पुरानी स्कूल से कालेज की यादों को ताजा किया। अंताक्षरी खेली और सभी ने दाल बाफले लड्डू खाए। उनकी खुशी और आश्चर्य का ठिकाना नहीं था। कोई 30 साल बाद मिली तो कोई 40 साल, कोई 20 साल तो कोई 15 साल बाद। सभी ने इस अविस्मरणीय पल को जी भर जिया।बेटियों का सम्मेलन सफल रहा। खासकर पूर्व छात्राओं के सम्मेलन इस समय मे होना असंभव है पर नगर में ऐसा होना आश्चर्य से कम नहीं है। बेटियों का महा कुंभ बखूबी सफल रहा कई मोतियों को एक ही माला में पिरोया बेटी ज्योति काकानी ने।
Category: देवास
Dewas : जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी, अब तक 347.09 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
• जिले में खातेगांव में सर्वाधिक तो टोंकखुर्द में सबसे कम बारिश हुई…
देवास। शुक्रवार से बारिश से रुक-रुक कर जारी है। बारिश न होना किसानों के लिए चिंतनीय विषय था। वर्षा हेतु इंद्र देव को मानाने के लिए जगह-जगह पर अनेक टोन-टोटके किए गए। जैसे बाग रसोई का आयोजन , शिवलिंग को जलमग्न करना इत्यादि। अब बारिश से किसानों के चेहरों पर मुसकान आई है। जिले में सर्वाधिक बारिश खातेगांव तो सबसे कम बारिश टोंकखुर्द में दर्ज की गयी है।
जारी मानसून सत्र में दिनांक 24 जुलाई 2021 तक की स्थिति में जिले में अब तक औसत रूप से कुल 347.09 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 266, टोंकखुर्द में 158, सोनकच्छ में 385, हाटपीपल्या में 520, बागली में 325, उदयनगर में 315, कन्नौद में 396, सतवास में 231 तथा खातेगांव में 537 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
• जिले में पिछले 24 घंटों में 16.33 मिमी औसत वर्षा दर्ज :
जिले में पिछले 24 घंटों में 16.33 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। जिसमे देवास में 28, टोंकखुर्द में 12, सोनकच्छ में 06, हाटपीपल्या में 30, बागली में 14, उदयनगर में 29, कन्नौद में 17, सतवास में 03 तथा खातेगांव में 08 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
• पिछले वर्ष अब तक 472.71 मिमी औसत वर्षा दर्ज :
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 472.71 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। देवास में 264 मिमी, टोंकखुर्द में 393 मिमी, सोनकच्छ में 635 मिमी, हाटपीपल्या में 511 मिमी, बागली में 436 मिमी, उदयनगर में 506.40, कन्नौद में 382, सतवास में 312 तथा खातेगांव में 815 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।
Tokyo olympics : भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत जीता
शीर्ष भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू ने शनिवार को यहां टोक्यो इंटरनेशनल फोरम में महिला 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत की। प्रतियोगिता में अपने चार सफल प्रयासों के दौरान चानू ने कुल 202 किग्रा (स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) उठाया। चीन की झिहुई होउ ने कुल 210 किग्रा के साथ स्वर्ण पदक जीता और एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया, जबकि इंडोनेशिया की विंडी केंटिका आइसा ने कुल 194 किग्रा के साथ कांस्य पदक जीता।
इस स्मारकीय रजत पदक के साथ चानू दूसरी भारतीय बन गई हैं भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी के कांस्य पदक जीतने के बाद ओलंपिक पदक जीतने के लिए 2000 सिडनी खेलों में 69 किग्रा वर्ग जब भारोत्तोलन क्षेत्र खोला गया था पहली बार महिलाओं को। मीराबाई ने स्नैच के पहले प्रयास में 84 किलोग्राम भार उठाने के बाद शानदार शुरुआत की। मणिपुर में जन्मी भारोत्तोलक ने 87 किग्रा भारोत्तोलन को आसानी से पूरा किया, लेकिन अपने अंतिम प्रयास में 89 किग्रा भारोत्तोलन को पूरा करने में विफल रही। संयुक्त राज्य अमेरिका की जॉर्डन एलिजाबेथ डेलाक्रूज़ ने प्रतियोगिता के पहले भाग में भारतीय भारोत्तोलक के लिए दूसरे स्थान के लिए एकमात्र चुनौती पेश की। डेलाक्रूज़ दुखद रूप से 89 किग्रा के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ की बराबरी करने से चूक गईं – जिसे उन्हें दूसरे स्थान पर रखना चाहिए था जब न्यायाधीशों ने उनके प्रयास को खारिज कर दिया था। मौजूदा विश्व रिकॉर्ड धारक झिहुई होउ ने उम्मीद के मुताबिक स्नैच में एक नया बनाया 92 किग्रा प्रयास के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड और फिर 94 किग्रा भारोत्तोलन पूरा करके उस पर सुधार किया अंतिम प्रयास। क्लीन एंड जर्क में, 26 वर्षीय भारतीय ने उसे पूरा करते ही सभी बंदूकें धधक उठीं 110 किग्रा का पहला प्रयास आसानी से किया और बाद में 115 किग्रा उठाकर इसमें सुधार किया।
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों ने वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक का किया अभिनंदन
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। पानीगांव के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक रामनिवास शर्मा का गुरुपूर्णिमा के अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों द्वारा सम्मान किया गया भाजपा नगराध्यक्ष राजेश बैरागी, माली समाज के वरिष्ठ बद्रीप्रसाद सोठिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा विधानसभा प्रभारी महेंद्र एस जाट, समाजसेवी सचिन भूतड़ा, अनिल बैरागी आदि ने शर्मा का तिलक लगाकर, श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया।
Bus Accident Dewas । बस को पीछे से बस ने मारी टक्कर , 2 की मौत व 18 से अधिक घायल
देवास। जिले के टोंकखुर्द थाना के अंतर्गत राष्ट्रिय राजमार्ग एबी राेड पर ग्राम चिड़ावद के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो बस में टक्कर होने से 2 लोग हेमंत योगी पिता जयकुमार योगी उम्र 28 वर्ष निवासी शिवपुरी व रविराज कुशवाह पिता राजेंद्र कुशवाह उम्र 25 वर्ष निवासी कानपूर की मौत गयी वही लगभग 18 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अशोक ट्रेवल्स जो की आगे चल रही थी बस ने जैसे ही ब्रेक लगाकर टर्न लिया वैसे ही पीछे से आ रही सिमरन ट्रेवल्स की बस ने उसे टक्कर मार दी। दोनों बस स्लीपर कोच थी। टक्कर के बाद दोनों बसाें के यात्रियाें में घबराहट व हल्ला मच गया। मौके पर पहुँचकर ग्रामीणाें और अन्य वाहन चालकाें ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलाें काे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक आगे चल रही अशोका ट्रेवल्स की बस इंदाैर से झांसी जा रही थी। उसके पीछे तेज रफ्तार से आ रही सिमरन ट्रेवल्स की बस सूरत से कानपूर, यूपी जा रही थी। टक्कर के बाद दोनों बसे सड़क के नीचे उतर गई वही हादसे के बाद दोनों बसे की लाइट भी बंद हो गयी जिसके बाद बस में सवार यात्री की घबराहट और बढ़ गयी, लोगों ने मोबाइल की फ़्लैश लाइट की रौशनी की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद बसों को क्रेन की मदद से सीधा कर रोड पर आवागमन चालू किया गया।हादसे के बाद राजमार्ग पर काफ़ी देर तक जाम की स्थिति बनी जिसे पुलिस ने दूरस्थ करवाया।
नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 7000 रूपयें का जुर्माना
शाजापुर। न्यायालय श्रीमान द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर के द्वारा आरोपी अर्जुन पिता सोदानसिंह अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी इमलीखेडा कालापीपल जिला शाजापुर को धारा 450 भादवि में 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रूपयें अर्थदण्ड तथा धारा 3/4 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम- 2012 में 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000 रूपयें के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। आरोपी द्वारा जुर्माने की रकम जमा करने पर अपीलावधि पश्चात पीडिता को प्रतिकर स्वरूप न्यायालय द्वारा दिलवाये जाने का आदेश भी दिया गये।
सहा जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर ने बताया कि, घटना दिनांक 22/08/2019 को दोपहर के करीब 2 बजे पीडिता के पिता मजदूरी करने खेत पर तथा छोटा भाई स्कूल गया था। पीडिता घर पर अकेली थी, घर का दरवाजा खुला था। पीड़िता मोबाइल पर मूवी देख रही थी तभी आरोपी अर्जुन पिता सोदन सिंह अहिरवार एकदम से उसके घर में घुस गया ओर बुरी नियत से झूमा झटकी कर उसे जमीन पर पटक दिया। जब पीडिता चिल्लाई तो आरोपी ने एक हाथ से उसका मुंह दबा दिया तथा उसके साथ जबरन गलत काम किया ओर जाते-जाते पीडिता से बोला कि अगर यह बात किसी से कहेगी तो इज्जत खराब होगी इसलिए किसी से यह बात मत कहना। फिर इतने में पीडिता का छोटा भाई आ गया और वह पीड़िता के पिता को जंगल से बुलाकर लाया। पीडिता ने घटना अपने पापा, जीजा, मामा को बताई।
उक्त घटना की रिपोर्ट पीडिता ने थाना कालापीपल पर लेखबद्ध करवायी। जिस पर से थाने के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर बाद अनुसंधान चालान सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया।
अभियोजन की ओर से पीडिता, साक्षीगण, डॉंक्टर, विवेचक एवं सभी आवश्यक गवाहों के बयान करवाकर न्यायालय में अतिंम तर्क प्रस्तुत किये गये।
उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से माननीय उपसंचालक ‘’अभियोजन’’ महोदय शाजापुर सुश्री प्रेमलता सोलंकी जी के मार्गदर्शन में पैरवी श्री संजय मोरे अति.जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा की गई।
गलती वन विभाग की, लापरवाही लोक निर्माण विभाग की, आखिर काम आई सतर्कता खाकी की
बागली (सुनील योगी) – बागली से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बरझाई से लेकर ग्राम पाजंरीया तक 9 किलोमीटर का 70 घुमावदार मोड वाला घाट जो पूरी तरह वन विभाग का है लेकिन इस पर सड़क निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना द्वारा किया गया विगत दिनों सड़क निर्माण कंपनी द्वारा सड़क बनाकर सड़क के दोनों और घुमावदार घाट में पानी निकासी के लिए नाली बनाई ऐसी अवस्था में वन विभाग ने उनकी स्वतंत्रता पर कब्जा करते हुए वन भूमि पहाड़ी क्षेत्र में खुदाई एवं अन्य मामले में हस्तक्षेप किया इसके चलते कई स्थानों पर कामचलाऊ कार्य करते हुए सड़क निर्माण पूर्ण हुआ पूर्वानुमान अनुसार लगभग दो दर्जन स्थानों पर झुके हुए पेड़ एवं गिरते पहाड़ लटकते पत्थर खतरे का आगाज बता रहे हैं अभी बारिश शुरू हुई हुई है और कई टन वजनी बड़ी चट्टान मुख्य मार्ग पर आकर गिर रही है गनीमत यह रही कि उस वक्त कोई वाहन नहीं निकल रहा था वरना बड़ा से बड़ा वाहन चपेट में आने से नहीं बचता सुबह 7:30 पर इस प्रकार की घटना घटती है और जैसे ही फोटो वायरल होते हैं सबसे पहले प्रधानमंत्री सड़क योजना को सूचित किया जाता है उसके बाद वन विभाग को सूचित किया जाता है स्थानीय पंचायतों को भी इसकी जानकारी दी जाती है लेकिन सब काम को आगे बढ़ाते रहते हैं और मार्ग नहीं खुल पाता ऐसी स्थिति में बागली अनुविभागीय अधिकारी एसआर सोलंकी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास बागली थाना प्रभारी सुनीता कटारे द्वारा समस्या का हल निकालते हुए जेसीबी का प्रबंध करते हैं बागली थाना प्रभारी सुनीता कटारे अपने बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से लगभग 3 घंटे बाद मार्ग में गिरी बड़ी चट्टाने हटाने में कामयाब होते हैं इस बीच कई बड़े वाहन खड़े रहे यातायात प्रभावित हुआ विशेषकर सब्जी वाहन जिन्हें ताजी सब्जी मंडियों में पहुंचाना थी वह वापस ले गए दूध भी डेरी तक नहीं जा सका हालांकि मार्ग कम समय में खुल गया पर खतरे की घंटी का आगाज हो गया है टीआई सुनीता कटारे ने बताया कि ऐसी स्थिति में हमारे पास संसाधन रहना बहुत जरूरी है विशेषकर जेसीबी मशीन ट्रैक्टर पोकलेन आदि बारिश का मौसम है घटनाएं कहीं भी घट सकती है यह सुविधाएं हमें प्राप्त हो जाए तो हमारे जवान कहीं भी जाने में तत्पर है लोगों का कहना है इतने महकमे के बाद खाकी पर ही सबको भरोसा है और उन्होंने यह आज कर भी दिखाया
MURDER कमाने का कहाँ तो पुत्र ने की पिता की हत्या…
देवास/खातेगांव। बीते दिनों ग्राम रिछि में घर के बहार से मिली जुआरिया लाल पिता हरदेव ककोड़िया नामक व्यक्ति के अंधेकत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि व्यक्ति द्वारा अपने पुत्र को बार-बार काम धंधा करने और कमाने को कहते थे जिससे एक दिन पिता द्वारा काम कर खाने को कहाँ गया तो पुत्र को बात नागवार गुजरी और उसने पिता को कुल्हाड़ी से सर पर वार कर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
दरसल दिनांक 20 जुलाई 2021 को शाम करीब 05:45 बजे पुलिस को सूचना मिली की ग्राम रिछी मे जुआरिया लाल पिता हरदेव ककोड़िया जाति गोंड उम्र 48 साल नि. ग्राम रिछी का शव अपने घर के सामने मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँच कर मृतक के पुत्र अभिषेक की सूचना पर मर्ग कायम किया गया। बाद शव पंचायतनामा कर लाश तैयार कि तो मृतक के सीर मे गंभीर चोटे होना पाई गई। बाद में मृतक का पीएम कराया गया मर्ग जॉच उपरांत मामला अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या का पाया गया। जो अपराध धारा 302 भा.द.वि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षक सज्जन सिह मुकाती एवं थाना खातेगाँव टीम के द्वारा मुखबीर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबीरो द्वारा एवं मृतक के छोटे पुत्र अभिषेक के कथनो के आधार पर मृतक के बड़े लड़के अर्जुन पर संदेह होने पर संदीग्ध अर्जुन पिता जुआरिया लाल ककोड़िया जाति गोंड उम्र 25 साल नि. ग्राम रिछी से पुछताछ करने पर बताया कि उसके पिता उसकी शादी नही कर रहे थे। मैने शादी कराने का बोला तो मेरे पिता ने कहा कि पहले काम धंधा कर नहीं तो बहु को क्या खिलायेगा और गाँव वाले भी मुझे शादी के लिय ताना मारते है। घटना दिनांक 20 जुलाई 2021 को करीबन 2 बजे आरोपी अर्जुन की अपने पिता से जर्दा मांगने की बात पर से बहस हुई थी। तब उसके पिता जुआरिया लाल ने उसे कमा कर लाने एवं जर्दा खाने की बात कही थी उसी दिन शाम को 6 बजे आरोपी अर्जुन जब खाना खा रहा था, तब उसके पिता ने कमा कर खाने की बात कही थी, जो उक्त बात आरोपी को नागवार गुजरी एवं आरोपी अर्जुन के द्वारा गुस्से मे आकर अपने पिता को धारदार कुल्हाड़ी से सीर मे प्राण घातक चोट पहुचा कर हत्या कर दी एवं वहाँ से फरार हो गया। थाना प्रभारी एवं गठीत की गई टीम के अथक प्रयास से आरोपी अर्जुन की गिरफ्तारी एवं उक्त अंधे कत्ल का पर्दाफास हो सका है।
उक्त कार्य मे निरी. सज्जन सिह मुकाती, उप निरी. विनय सिह बघेल, प्रधान आर. ओम प्रकाश पाटीदार, प्र.आर. सुनील प्रजापति आसूचना संकलन आ जितेन्द्र तोमर, आर. आनन्द जाट आर. रविन्द्र तौमर, आर. अरुण एवं आर. ओम पाटील, सै. गोविंद की सराहनीय भूमिका रही है। जो पुलिस अधीक्षक देवास डा. शिवदयाल सिंह के द्वारा उक्त टीम को नगद इनाम की घोषणा की गई है।
Maples blue hotel । कलेक्टर श्री शुक्ला ने ग्राम बांगर स्थित होटल मेपल्स ब्ल्यू को आगामी आदेश तक किया सील
देवास । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक देवास के प्रतिवेदन के आधार अनैतिक व्यापार(निवारण) अधिनियम 1956 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पर ग्राम बांगर में स्थित होटल मेपल्स ब्ल्यू को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक सील किया है।
5 जून 2021 को पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उज्जैन-देवास रोड स्थित होटल मैपल्स ब्लू में छापामार कार्यवाही करके सैक्स रैकेट को पकड़ा था। पुलिस द्वारा दिल्ली की 6 लड़कियों समेत कुल 12 आरोपियों को पकड़ा था। बीएनपी पुलिस द्वारा अशोक निवासी राजगढ़, जायस निवासी धार, सूरज भान निवासी दिल्ली, राहुल निवासी दिल्ली, विनोद निवासी इंदौर को गिरफ्तार कर 4 पहिया वाहन भी जप्त किये थे। इस होटल में पहले भी गैर क़ानूनी काम व एक युवक की पहले भी डूबने से मौत हो चुकी है।इस होटल के 4 मालिकाना पार्टर है व इन्होंने अशोक नाथ नामक व्यक्ति को लीज पर दे रखा था जो कि इस रैकेट का मुख्य सरगना है।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सुचना मिली कि ग्राम बांगर मे होटल मैपल ब्लु मे अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा है। मुखबीर सूचना के बाद पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक को जरिये फोन के अवगत कराकर व आदेशानुसार हमराह स्टाफ होटल के अन्दर पहुँचने पर होटल के फर्स्ट फलोर पर बने कमरों में देह व्यापार कि तस्दीक करते 5 कमरो से 6 युवक व 6 युवति संग्दिध हालात में पाए गए जिन्हें बाद आरोपीगण 1. अशोक पिता रोडजीनाथ, 2. जयेश पिता रुपनारायण विश्वकर्मा जाति सुतार 3. सूरजभान पिता प्रेमपालसिंह जाति राजपूत, 4. विनोद पिता गोपाल राठौर जाति राजपूत, 5. अमित पिता इन्द्रदेव गुप्ता जाति बनिया उम्र 24, 6. राहुल पिता संतोष गुप्ता जाति बनिया उम्र 25 साल समक्ष उपरोक्त पंचानो के समक्ष आरोपीगण पुरुषों को व महिलाओं को उनकी गरिमा सम्मान का ध्यान रखते हुए तलाशी लेकर पृथक पृथक गिरफ्तार कर गिरफ्तारी पंचनामे तैयार किये थे, बाद आरोपीगण से आने जाने के संबंध में पूछताछ करते आरोपी सूरजभानसिंह पिता प्रेमपालसिहं जाति राजपुत उम्र 33 साल निवासी बी 72 कर्णीविहार कालोनी पार्ट 4 न्यू दिल्ली के द्वारा बताया गया कि उसके दो वाहन होंडा अमेज कार क्रमांक DL4CAY 9124, महिन्द्रा झाईलो DL4CNB5009 हे जो होटल परिसर में खड़ी है जिनसे देह व्यापार में संलिप्त 6 लड़कियाँ को दिल्ली से लेकर देवास अनैतिक देह व्यापार हेतु लाया गया था जिसमें से होंडा अमेज कार क्रमांक DL4CAY9124 को आरोपी राहुल गुप्ता पिता संतोष गुप्ता के द्वारा व महिन्द्रा झाईलो DL4CNB5009 को स्वयं के द्वारा चलाकर लाना बताया बाद आरोपी विनोद राठौर पिता गोपाल राठौर जाति राजपुत निवासी खण्डवा रोड इन्दौर के द्वारा वाहन फोर्ड ईको स्पोर्ट कार क्रमांक MP 09 CV 7958 से देवास तक आना बताया व तीनो उक्त वाहनों को जप्त किये गए थे एवं जप्त शुदा सामग्री व गिरफ्तार शुदा आरोपीगणों को हमराही फोर्स की मदद से थाना बीएनपी देवास लेकर आये उक्त आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 3,4,5,7 बी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 का पृथक से दर्ज कर विवेचना में लिया था
नगर निगम के वार्ड 3 एवं 24 में शत प्रतिशत हुआ प्रथम डोज
देवास। कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव हेतुु शहर के सभी वार्डो में रहवासियों का टीकाकरण किया जा रहा है। जहां एक ओर प्रथम डोज के साथ द्वितीय डोज के भी टीके लगाये जा रहे हैं। जैसे जैसे वेक्सीन उपलब्ध होती है सभी टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के इस महा अभियान में देवास नगर निगम सीमा क्षेेत्रों के वेक्सीनेशन की जानकारी आयुक्त विशालसिंह चौहान के द्वारा प्राप्त की जा रही है जिसमें टीकाकरण प्रभारी देवास शहरी के डॉ. पवन माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के वार्ड क्र. 3 एवं 24 में कोविड टीकाकरण के इस अभियान में प्रथम डोज सभी वार्डवासियों को लग चुके हैं। इस वार्ड के रहवासियों को प्रथम डोज शत प्रतिशत लग चुका है। आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन, नगर निगम की टीम के साथ जन प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों तथा क्राइसेस मेनेजमेंट टीम के सहयोग से वेक्सीनेशन का प्रथम डोज शत प्रतिशत हुआ। आयुक्त ने सभी को एवं वार्ड रहवासियों के इस अभियान में सहयोग पर धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से प्रथम डोज का कार्य पूर्ण हुआ। आयुक्त ने सभी वार्डवासियों से अपील की है कि अपनी बारी आने पर वेक्सीन अवश्य लगवाएं साथ ही मास्क का उपयोग करें।
