देवास – 24 जुलाई को टिकाकरण हेतु ऑनलाईन बुकिंग आज 23 जुलाई को दोप. 3 बजे से कोविन पोर्टल पर होगी..

24 जुलाई को कोवैक्सीन के दूसरे डोज के टीकाकरण के लिए 5 सत्र आयोजित होंगे

देवास जिले में कोविड-19 टीकाकरण सतत कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन में  आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र देवास में नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह जी के मार्गदर्शन में टीकाकरण आयोजित किए जा रहे हैं
      मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि दिनांक 24 जुलाई 2021 शनिवार को जिले में 05 टीकाकरण सत्रों का आयोजन होगा । जिसमें  को -वैक्सीन का दूसरा डोज़ सत्र साइट आईटीआई कॉलेज, विकास नगर चोराहा, देवास,मल्हार स्मृति मंदिर देवास, गीता भवन देवास,भंडारी अस्पताल देवास, संजीवनी क्लिनिक बालगढ़  देवास, शहरी क्षेत्र में लगाया जाएगा ।
       देवास शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रत्येक टीकाकरण सत्र अन्तर्गत नागरिकों के टीकाकरण हेतु कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक 23 जुलाई 2021 को दोपहर 3 बजे से पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट ओपन किये जाएंगे । जिला मुख्यालय  नगर निगम क्षेत्र देवास में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जाएगा सायंकाल 4.00 बजे के उपरांत शेष बची हुई कोविङ-19 वैक्सीन डोज का आकलन कर, उपस्थिति नागरिकों को टोकन वितरित किये जाएंगे एवं ऑन साईट पंजीयन के माध्यम से उनका टीकाकरण किया जाएगा ।
     कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है।  पात्र व्यक्ति आगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर संपर्क कर सकते हैं। टीकाकरण प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।

DEWAS । 12 वर्षीय अनुष्का ने शिवराज मामा से की मार्मिक अपील, पेड़ो की कटाई पर रोक लगाई जावे

कन्नौद की अनुष्का भूतड़ा ने छतरपुर जिले में हो रही पेड़ो की अवैध कटाई से चिन्तित होकर शिवराज मामा को पत्र लिखकर कन्नौद डिप्टी कलेक्टर को आवेदन सौंपा

देवास (चंचल भारतीय) – कोरोना काल मे जिस प्रकार ऑक्सिजन की कमी से कई लोग काल के गाल में समा गए। जिसके चलते लोगों में पर्यावरण के प्रति लगाव बढ़ा है। पौधा रोपण भी अधिक हो रहे है। भविष्य को लेकर छोटे बच्चों को भी पर्यावरण की चिंता सता रही है। कुछ दिनों पहले छतरपुर जिले के बकस्वाहा में सरकार द्वारा करीब 2 लाख पेड़ो को काटने की अनुमति दी गई है। इस संबंध में कन्नौद की 12 वर्षीय बालिका अनुष्का भूतड़ा ने मध्यप्रदेश के मुखिया के नाम एक पत्र कन्नौद डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र सिंह धुर्वे को सौंपा।
पत्र में लिखा है कि हमें ज्ञात हुआ है छतरपुर जिले के बक्सवाहा के जंगल में 2 लाख पेड़ों की कटाई की जाना है इस संबंध में निवेदन करती हूं कि हम सब पर्यावरण की रक्षा के लिए दिन रात प्रयास कर रहे हैं। लगातार पौधारोपण कर उनको सिंचित करते हैं ताकि वहां पर बंद कर हमें छाया दें, शुद्ध हवा दे।
इस जंगल को बनाने के लिए कई लोगों ने बहुत मेहनत की होगी तब जाकर इतना विशाल जंगल तैयार हुआ है और कुछ लोग इस प्रकार इन हरे भरे पेड़ों को काटने का काम करना चाहते हैं अतः निवेदन है कि उक्त पेड़ों को काटने पर रोक लगाई जाए यही निवेदन है।

बारिश के कारण रोड पर पत्थर गिरने से पुंजापुरा घाट मार्ग हुआ बंद

अवरुद्ध मार्ग से पत्थर हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन एक्टिव

बागली(सुनील योगी) – पूर्व अनुमानित व्यवस्था के अनुसार आखिरकार वही हुआ जिसका डर लोक निर्माण विभाग को बताया गया था बागली से पुंजापुरा मार्ग जाते वक्त रास्ते में 9 किलोमीटर का घुमावदार घाट हैबरझाई से पाजंरीया गांव तक विगत दिनों सड़क को बचाने के लिए सड़क के किनारे किनारे आसपास ठेकेदार द्वारा नालिया खोदकर पानी की निकासी की थी उस वक्त कमजोर पत्थर हटाने के बजाय उन्हें वही अव्यवस्थित रूप से टीका दीया गया अब जरा सी वर्षा में पानी घुसते ही वह जोड़ छोड़कर सड़क पर गुणक कर आ जाते हैं पत्थरों का आकार भी बहुत बड़ा है बगैर बड़ी मशीन के हर्ट नहीं सकते छोटा सा भी पत्थर सड़क पर आ जाने से मार्ग रुक जाता है वर्तमान में यह पत्थर देर रात्रि में गिर गए थे अभी तक नहीं हटाए गए इसके चलते कई वाहन पुंजापुरा के आसपास क्षेत्र में नहीं जा सके बसों का आवागमन भी रुक गया है। इस संबंध में बागली अनुविभागीय अधिकार एसआर सोलंकी और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास ने ततपरता दिखाई और कहा कि शीघ्र ही मार्ग साफ करवा दिया जाएगा इसके लिए व्यवस्था करवा दी है

25 जुलाई माह के अंतिम रविवार को राहतगढ़ में किया जावेगा सेवादल ग्रामीण जिला सागर का झंडावंदन ..

गढ़ाकोटा (सागर) कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिला महासचिव अधिवक्ता विजय पटेरिया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे के निर्देशन में जिला कांग्रेस सेवादल के ग्रामीण कार्यालय गढाकोटा में सेवादल की कोर कमेटी की बैठक की गई कि जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि जुलाई माह का अंतिम रविवार जो 25 तारीख को है तो उक्त तारीख में राहतगढ़ में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर का झंडावंदन कार्यक्रम होगा ..
विज्ञप्ति के अंत मे अधिवक्ता पटेरिया ने लेख किया है कि राहतगढ़ में झंडावंदन के कार्यक्रम के सम्बंध में राहतगढ़ के नगराध्यक्ष सेवादल ग्रामीण असलम मंसूरी,जिलाउपाध्यक्ष सेवादल ग्रामीण भेरों दादा को तैयारियों को लेकर चर्चा हो चुकी है,तथा इसी दिन राहतगढ़ के ब्लॉक और नगर पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र राहतगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसिजनो की उपस्थिति में सौपे जानें का भी कार्यक्रम है अतः सभी सेवादल ग्रामीण के जिला पदाधिकारियों को भी सूचित किया जाता है कि सभी साथी सेवादल की यूनिफॉर्म को 25 जुलाई में राहतगढ़ में आयोजित हो रहे झंडावंदन कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें . ..

आयुक्त ने ली समयावधि पत्रों तथा निगम संबंधी कार्यो की समीक्षा बैठक

शहर में आवारा घूम रहे मवेशियों में घायल मवेशियों को गौशाला में न भेज कर पशु चिकित्सालय में भेजे : आयुक्त

देवास। शसन समयावधि पत्रों तथा निगम संबंधित प्राप्त पत्रों तथा माय देवास एप पर प्राप्त शिकायत एवं आवेदनों की समीक्षा आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा की गई। प्राप्त पत्रों में विभागीय अधिकारियों से विभागवार जानकारी ली तथा समयावधि में किये जाने वाले कार्यो की चर्चा कर लंबित कार्यो में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार गौशाला से संबंधित कार्यो में पानी, आहार तथा की जा रही व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी पवन माहेश्वरी को निदेशित किया गया कि शहर में आवारा घूम रहे मवेशियों में घायल मवेशियों (गायों) को पशु चिकित्सालय में भिजवाया जाय न कि गौशाला। घायल बीमार गायो को उपचार मिले इस हेतु पशु चिकित्सालय को पत्र भी देने हेतु निर्देशित किया । डीसी वित्त पुनित शुक्ला को माय देवास एप पर प्राप्त आवेदनों को संज्ञान में लेकर जारी किये जाने वाले जन्म प्रमाण पत्रों को समयावधि में निराकरण करने को कहा। आयुक्त द्वारा जल जीवन, हाट बाजार प्रपोजल, सूत्र सेवा बस स्टॉप से संबंधित चर्चा की साथ ही जिन हितग्राहियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से राशि प्राप्त की किंतु आवास निर्माण नहीं किये जा रहे हैं, ऐसे हितग्राहियों की जानकारी एकत्र कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। आयुक्त ने शासन निर्देशानुसार फायर एन.ओ.सी., लिफ्ट से संबंधित चर्चा कर जिन्होंने एन.ओ.सी. नहीं ली है उन्हें पत्र दिये जाने के साथ ही सात दिवस में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव को शहर की बिल्डिंगों, अस्पतालों में लगी लिफ्ट के आडिट हेतु पत्र देने को कहा।

GURU PURNIMA । मानस भवन में आयोजित होगा प्रभुप्रेमी संघ का गुरू पुर्णिमा महोत्सव

आष्टा (विक्रम ठाकुर) । कुम्भ अर्धकुम्भ एवं सिंहस्थ महापर्व में सर्वप्रथम पूज्यनीय, भारत माता मंदिर के प्रमुख, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंदगिरी जी महाराज द्वारा संस्थापित प्रभुप्रेमी संघ द्वारा गुरू पूर्णिमा के पर्व पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रभुप्रेमीजन चरण पादुका पूजन कर गुरू वंदना करेंगे और गुरू मंत्र का जाप करेंगे। इस दिव्य आयोजन में श्रीराम श्रीवादी, शिवश्रीवादी के साथ ही नगर के प्रमुख भजन गायक भी अपनी प्रस्तुती देंगे, भारतीय सनातन संस्कृति में गुरू की महिमा पर विद्ववान व्याख्यानकार पंडित ओमप्रकाश दुबे गुरू भक्तो से गुरू महत्व विषय पर संवाद करेगें। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभुप्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति ने बताया कि उक्त धार्मिक आयोजन स्थानीय मानस भवन आष्टा में 24 जुलाई दिन शनिवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सम्पन्न होगा। प्रभुप्रेमी संघ के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल एवं कोठरी संघ के अध्यक्ष सुरेश पटेल ने सभी गुरू भक्तो से गुरू पुर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सपरिवार पधारकर धार्मिक लाभ लेने का आग्रह किया है। कोविड महामारी की गाईड लाईन एवं सुरक्षा उपायो का पालन करते हुए यह आयोजन संपन्न होगा।

दबंगो ने घर मे घूसकर गरीब दम्पत्ति से की मारपीट, महिला से छेड़छाड़ कर नकद राशि ले भागे पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन

देवास। विगत दिनों जिले की हाटपीपल्या तहसील के ग्राम बोरखेड़ा निवासी लखन वर्मा व पत्नी के साथ गांव के कुछ दबंगो ने घर में घूसकर मारपीट करते हुए तोडफ़ोड़ की थी। साथ ही बुरी नियत से छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत पुलिस चौकी नेवरी में की गई। दंपत्ति ने आरोप लगाया है कि चौकी प्रभारी मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे है। घटना के चार दिन बाद भी कोई कार्यवाही नही होने पर पीड़िता ने गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला से मुलाकात कर पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन सौंपकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की। पीड़ित परिवार ने डीआईजी भोपाल, आईजी उज्जैन, एसडीओपी हाटपीपल्या भी आवेदन की कॉपी भेजकर शिकायत की है।
लखन वर्मा ने बताया कि दिनांक 18 जुलाई को रात्रि 8 बजे गांव के दबंग जग्गुसिंह, पप्पू सिंह, मानसिंह, जीवन सिंह, गुलाबसिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मेरे घर में घूसकर तोडफ़ोड़ करते हुए मारपीट की व मेरी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों से अपनी जान बचाने के लिए मेरी पत्नी ने दबंगों की आंखो में मिर्ची उड़ाई। तब जाकर आरोपी घर से भाग गए। आरोपी हमारे घर से कुछ नगद राशि भी ले गए। अगले दिन 19 जुलाई को जब हम रिपोर्ट लिखवाने थाने जा रहे थे तो आरोपियों ने हम पर दबाव बनाते हुए मारपीट की और घर से नही निकलने दिया। कुछ देर बाद मैं और मेरी पत्नी घर के पीछे के दरवाजे से रिपोर्ट लिखवाने हाटपीपल्या थाने गए थे, लेकिन हमारी रिपोर्ट नही लिखी गई और कहा कि नेवरी चौकी पर जाकर रिपोर्ट लिखवाओं। हम जब नेवरी चौकी गए तो चौकी प्रभारी ने हमारा आवेदन तो ले लिया, लेकिन रिपोर्ट नही लिखी व समझौता करने का दबाव बनाने लगे। स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा हमारी किसी भी प्रकार की सहायता नही की जा रही है। लखन वर्मा ने आवेदन देकर मांग की है कि मुझे व मेरे परिवार के सदस्यों को जान का खतरा है। इसलिए शीघ्र आरोपियों पर कार्यवाही की जाए एवं हमें सुरक्षा प्रदान की जाए। दबंगों के डर के कारण हम गांव भी नही जा पा रहे है। हम जंगल में रात व्यतीत करने को मजबूर है। इसलिए हमारी सहायता कर दोषियों पर कार्यवाही हो।

जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु कृपा से ही आते हे पति-पत्नी गाड़ी के दो पहिए हैं संतुलन बिगड़ने पर गाड़ी उल्लाल हो जाती है

बागली (सुनील योगी) – छतरपूरा में चल रही कथा में चतुर्थ दिवस दिन बुधवार को श्री कृष्ण जन्मोउत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया कथा वाचक संत श्री महेश गुरुजी उज्जैन ने कहा की मनुष्य के जीवन में अच्छे बुरे दिन दिन प्रभु की कृपा से ही आते हे जिस समय भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ जेल के ताले टूट गए पहरेदार सो गए वासुदेव व देवकी को बंधन से मुक्त हो गये प्रभु की कृपा से कुछ भी असम्भव नही हे कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखो से वंचित कर देते हे भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी यमुना पार करके उन्हें गोकुल पंहुचा दिया वहाँ से वह यशोदा के यह पेंदा हुई शक्ति रूपा बेटी को लेकर चले आये उन्होंने कहा की कंस ने वासुदेव के हाथ से कन्या रूपी शक्ति रूपा को छिनकर ज़मीन पर पटकना चाहा तो वह कन्या राजा कंस के हाथ से छुटकर आसमान में चली गई शक्ति रूप में प्रकट होकर आकाशवाणी करने लगी की कंस तेरा वध करने वाला पेदा हो चुका हे भयभीत कंस खीजता हुआ अपने महल की ओर लोट गया उधर नंद बाबा के यह बधाइयाँ का ताता लग गया इसी वृतांत के दौरान पंडित महेश गुरु जी ने पति पत्नी को भी वर्तमान समय में संतुलन बनाने के लिए कहा है पति को भी हिदायत दी वह पत्नी को शक्ति स्वरूपा माने और सम्मान करें वही पत्नी अपने पति को परमेश्वर मानकर उसकी सभी आज्ञा का पालन करें इसी प्रकार एक दूसरे का सम्मान करने से जीवन की गाड़ी संतुलन में चलेगी व्यवस्थापक गोपाल ठाकुर ने बताया गुरुवार को कथा का पंचम दिवस रहेगा जिसमें भगवान श्री गिरीराज धरण का पूजन कर 56 प्रकार के व्यंजनो द्वारा भोग लगाया जायेगा

पति, सास-ससुर ने किया दहेज़ के लिए प्रताड़ित, दहेज़ में मोटर सायकल की माँग कर की मारपीट

देवास। शहर में औद्योगिक थाने में मंगलवार दोपहर सवा 2 बजे के करीब प्रकरण दर्ज हुआ जिसमें फरियादी काजल पति प्रदयुम चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम माखनी जिला धार हाल मुकाम चावड़ी मैदान शिप्रा, देवास ने बताया कि उसके पति प्रदयुम पिता जितेंद्र चौहान, ससुर जितेंद्र चौहान व सास मंजू चौहान निवासी ग्राम माखनी जिला धार द्वारा उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया व गालियां देकर मारपीट भी की। पति ने दहेज़ में मोटर सायकल की माँग करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धौंस देकर छोड़ गया।
पुलिस में फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी पति व सास-ससुर पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। औद्योगिक थाना में पदस्थ उपनिरक्षक आर के शर्मा ने मामले को विवेचना में ले लिया है।

नेवरी में इंदौर दुग्ध संघ द्वारा नि: शुल्क पशु बांझपन निवारण एवं स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

• पशुओं का निशुल्क इलाज कर दवाइयां वितरित की गई

• पशुओं की जांच कर पशु पालकों को पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य हेतु हिदायत दी गई

देवास/नेवरी (नरेंद्र चौहान)। नेवरी में आज मंगलवार को दुग्ध समिति नेवरी में इंदौर दुग्ध संघ द्वारा नि: शुल्क पशु बांझपन निवारण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दुग्ध संघ के क्षेत्रिय प्रबंधक जी एस जैन द्वारा बताया गया कि उक्त शिविर दुग्ध उत्पादकों के पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगाया गया। साथ ही पशु निश्चित समय पर पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण गर्मित नहीं हो पाते हैं, ऐसे पशुओं का निशुल्क इलाज कर दवाइयां वितरित की गई। पशुओं की अन्य बीमारी जैसे दूध कम देना, शरीर पर गीचोड़ी व पेट में कीड़े होना आदि इलाज के लिए दवाइयां वितरित की गई। उक्त शिविर में पशु चिकित्सालय हाटपीपल्या के डॉ एस एस जयसवाल द्वारा पशुओं की जांच कर अच्छे स्वास्थ्य हेतु हिदायत दी गई। शिविर में पशु डिस्पेंसरी नेवरी के डॉ शहजाद खान द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान शिविर में पशु स्वास्थ्य रक्षक चंद्रकांत मोदी, चैन सिंह यादव, अशोक लोधी, गौशाला के प्रबंधक संतोष पाटीदार, घनश्याम पांचाल, रमेश जाट, जितेंद्र गोस्वामी उपस्थित रहे। शिविर के सफल संचालन पर नेवरी दुग्ध संघ के सचिव देवकरण पाटीदार द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।