केंद्र व मध्यप्रदेश की सरकार को लिया आड़े हाथों
कन्नौद।:पेट्रोल डीजल गैस की मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस के द्वारा नगर के स्थानीय झंडा चौक पर आक्रोश सभा का आयोजन किया गया जिसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ,पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, मनोज राजानी देवास विधायक आरीफ मंसुद भोपाल सहित अनेक कांग्रेस जनों ने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा महंगाई को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्र की मोदी सरकार व मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को जमकर कोसा एवं महंगाई को कम करने की मांग की इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब पेट्रोल डीजल के भाव बहुत कम थे लेकिन जब से मोदी सरकार केंद्र में काबिज हुई है तबसे पेट्रोल डीजल गैस के भाव आसमान छू रहे हैं और आम जनता की जेब पर मुल्यवृध्दी कर लूट की जा रही है इस लूट को केंद्र सरकार वापस ले और आमजन को राहत प्रदान करें इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने भी केंद्र सरकार को जमकर कोसा। पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने देश के किसानों के साथ किया जा रहा शर्मनाक व्यवहार को लेकर वह महंगाई को लेकर कई तंज कसे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवास मनोज राजानी ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को कहा कि कांग्रेस के जमाने में आमजनता महंगाई को लेकर इतना परेशान नहीं थी जितना कि आज के समय में महंगाई अपने चरम पर पहुंच कर पेट्रोल डीजल ₹100 के पार पहुंच गया है जिससे कि आम जनता के लिए उसे सहन करना अब आसान नहीं रहा कांग्रेस की जन आक्रोश सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे आगामी नगरीय नगर पंचायत चुनाव के दावेदारों द्वारा नगर को फ्लेक्सो झंडे बैनरै से सजाया गया था । कार्यक्रम में , रमजान खान, अकरम खान, आशीष अग्रवाल, संतोष पंडा, राधेश्याम पवार, सुनील वर्मा, सादिक खान, आशीष वर्मा, श्रीमती राजकुमारी कुंडल, बंटू गौतम गुर्जर ओम पटेल, तेजस्वी मांजरेकर, विष्णु कनौजिया, उस्मान मंसूरी, नईम मंसूरी कई सैकड़ों की तादाद में पधारे कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन फारुख भाई केले वाले के द्वारा किया गया।
चंचल भारतीय✒️
