मूक बधिर नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास खांतेगांव)। दिनांक 12.03.21 को फरियादी कुसुम बाई पति रामदीन जाति गुर्जर उन 40 साल नि. ग्राम सोमगांव के द्वारा थाना खातेगाँव पर अपनी मानसिक रूप से विकृतचित्त नाबालिग लड़की को साथ लाकर रिपोर्ट की गई कि उसकी मुकबधिर मंदबुद्धि पिड़िता लड़की उम्र 15 साल की विकृतचित है जो ना तो बोल सकती है और ना ही सुन सकती है। जिसका मासिक धर्म समय पर न आने से उसे दिखाने के लिये सरकारी अस्पताल खण्डवा में दिखाया जहा डॉक्टर ने पिड़िता की सोनोग्राफी कराने का बोला तो फरियादी ने पिड़िता की सोनोग्राफी करवाई । जहा से बताया कि पिड़िता 16 साप्ताह 6 दिन गर्भ से है। जबकि अभी पिड़िता की अभी शादी भी नहीं हुई है।

लगभग दिनांक 02-11-2020 के पूर्व किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फरियादी की नाबालिग एवं विकृतचित लड़की पीड़िता के साथ उसकी मर्जी के बिना बलात्कार किया है, जिससे फरियादी की लड़की को गर्भ रह गया है। फरियादी द्वारा रिपोर्ट करने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। घटना से वरिष्ठ अधिकारी महोदय पुलिस अधीक्षक डॉ श्री शिवदयाल सिंह गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ( ग्रामीण ) कन्नौद श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी महोदय श्री बृजेशसिहध कुशवाह को अवगत कराया गया जिनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सज्जनसिह मुकाती द्वारा दो टीम गठित की गई जिनके द्वारा अलग अलग जगह जाकर अज्ञात आरोपी की तलाश की गई । पिड़िता की अल्प बुद्धी होने से कुछ भी पूछने पर सही जवाब नहीं देने के करण इन्दौर से मूकबधिर पुलिस सहायता केन्द्र संचालिका श्रीमती मोनिका पुरोहित इन्दौर को बुलाया कर पीड़िता से घटना के संबंध में AUGUMENTATIVE, ATTERNATIVE COMMUNICATION विधि से पूछताछ करवाई जिसमे पिड़िता को आरोपी का फोटो दिखाकर अपने साथ घटना घटित करना बताई जिसकी पहचान पीड़िता के सौतेले पिता रामदीन पिता गंगाधर गुर्जर उम्र 50 साल निवासी ग्राम सोमगांव के रूप में की गई । मामले में सामने आया है कि उक्त पीड़िता की माँ की पहली शादी कही और हुई थी जहा से उसकी दो बच्चियां थी जो छोटी बेटी पीड़िता को लेकर फरियादि नातरा विवाह आरोपी रामदीन से कर सोमगांव आई थी । आरोपी रामदीन को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई तो उसने बताया कि पीडित मेरे साथ कही भी सो जाती थीं इसलिये मेरे उसके साथ संबंध बन गये थे।
उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक देवास डॉ श्री शिवदयालसिंह अति. पुलिस अधीक्षक श्री सूर्यकांत शर्मा एसजीपीमी श्री चणेसिह पुतवाह के मार्गदर्शन में निरी. श्री सज्जसिंह मुकाती, उप निरी. सपना रावत, उप निरी. विनय सिंह बघेल उप निरी. आरविंद भदीरिया, उप निरी. महेन्द्र सिंह गॉँड़, नहिला आरक पेता मिश्ना, आक्षक जितेन्द्र सिंह तोमर, रजिन्द्र, आनन्च, ओम पाटील, नरेन्द्र आरुमा की सराहनीय भुमिका रही है।

कोरोना से बचाव के लिए मास्‍क लगाये और सोशल डिस्टेन्सिग का करें पालन पैदल मार्च कर आमजन से की अपील

कन्नौद: एएसपी सूर्यकांत शर्मा के द्वारा स्थानीय प्रशासनिक अमले का नेतृत्व करते हुए काफिले के साथ पैदल मार्च कर नागरिकों व व्यापारियों दुकानदारों राहगीरों से अपील की है कि कोरोना वायरस कोविड-19 वैश्विक महामारी के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग अनिवार्यतः करें। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ रही है। कोरोना संक्रमित मरीजों में वृद्धि होने से हम सभी को सतर्क रहने की आवश्‍यकता है। वैक्‍सीनेशन का कार्य भी लगातार जारी है। स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं और फ्रन्‍ट लाईन वर्कर के बाद अब 60 वर्ष अधिक आयु और 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारी से पीडीत व्‍यक्तियों का वैक्‍सीनेशन किया जा रहा है। आप सभी अपनी बारी आने पर वैक्‍सनी अनिवार्य रूप से लगवाये।

सूर्यकांत शर्मा एएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी हो रही है तो बिना किसी देरी के तुरंत ही नजदीक के फीवर क्लीनिक या शासकीय स्वास्थ्य संस्था में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं एवं अपना सेम्पल देकर कोरोना वायरस की जांच कराएं। सदैव मास्क का उपयोग करें, नियमित अंतराल पर अपने हाथो को साफ पानी एवं साबुन या सेनेटाइजर से साफ करें। इससे आप स्वंय को अपने बुर्जुग माता-पिता, अपने छोटे-छोटे बच्चो को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखते हुए कोरोना बीमारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
दस वर्ष तक के बच्चों तथा वृद्धजनों एवं गंभीर बीमारियां जैसे हृदय रोग, कैंसर, डायबिटिज, टीबी, किडनी रोग, लीवर रोग से पीडित व्यक्तियों में बीमारी का खतरा अधिक होता है अतः ऐसे व्यक्ति विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपना नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवाओं का सेवन नियमित रूप से करते रहें। किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आएं ना ही अफवाह फैलाएं, घबराएं नहीं सावधानी ही सुरक्षा है। इस दौरान मुख्य नगर पंचायत अधिकारी अनिल जोशी के निर्देशन में बिना मास्क लापरवाह दुकानदारों एवं राहगीरों के चालान बना कर मौके पर ही दर्ज किया गया इस एवज में 1250₹ राजस्व वसूली हुई ।पैदल मार्च नगर के मुख्य मार्ग होता हुआ नगर परिषद चौराहे से कन्नौद नगर के विभिन्न मार्गो से होकर एएसपी कार्यालय पर समापन हुआ। पैदल मार्च मे नरेंद्र सिंह धुर्वे एसडीएम कन्नौद,नागेश्वर प्रसाद पनीका तहसीलदार कन्नौद,ब्रजेश सिंह कुशवाहा पुलिस एसडीओपी, महेंद्र सिंह परमार थाना प्रभारी कन्नौद, नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार थाना प्रभारी सतवास, अनिल जोशी सीएमओ नगर परिषद कन्नौद एवं दर्जनभर से अधिक नगर परिषद कर्मी व पुलिसकर्मी शामिल थे।

चंचल भारतीय✒️

निगम की टीम ने कुर्की की कार्यवाही मे वसुली 2 लाख से अधिक राशि

• संपत्तिकर, जलकर आदि बकाया करो का भुगतान कर कुर्की की कार्यवाही से बचें – आयुक्त

देवास। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह मार्च 2021 होने से संपत्तिकर के बकायादारो द्वारा विगत वर्षो से निगम संबंधी संपत्तिकर जमा नही किया गया। ऐसे बकायादारो पर निगम की टीम द्वारा करो की राशि वसुल किये जाने के लिये कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम की टीम द्वारा शहर के चामुण्डाधाम मे परसराम यादव से रू. 27 हजार 5 सौ, फुलचन्द्र से रू. 21 हजार 975, पुष्पकुंज कालोनी मे जब्बार खान से रू. 10 हजार 5 सौ, लाखनसिह ठाकुर से रू. 10 हजार, कैलाश भावसार से रू. 18 हजार 718, गुड्डी समंदरसिह से रू. 10 हजार, उज्जैन रोड पर हरिसिह गुलाबसिह से रू. 10 हजार, राजाराम नगर मे शिवकुंवरसिह से रू. 10 हजार, चन्द्रलोक नगर मे पदमाबाई दुबे से रू 13 हजार 4 सौ, लाल शंकर पटवा से रू. 12 हजार 764, शालिनी रोड पर मुन्ना खॉ करीम खॉ से रू. 36 हजार 506, एमजी रोड पर फिदा हुसैन से रू. 20 हजार, इंदुखॉ कालोनी मे अम्बराम सोराष्टी से रू. 14 हजार 960, बीएनपी रोड पर रामकन्याबाई पति रामरतन से रू. 17 हजार 734, सम्राटपुरी मे करण चौधरी से रू. 4 हजार, बकाया राशि कुर्की वारंट की कार्यवाही के अन्तर्गत वसुल की गई। इसी प्रकार निमाड नगर मे केशवराव दिनकरराव, बबीता राधेश्याम, जैतपुरा रोड पर लाखन विश्वकर्मा, मनोहर माली, अखाडा रोड पर वहीद शकुर अली पर संपत्तिकर की राशि बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही मे मौके पर पंचनामा तैयार कर भवनो पर चस्पा किया गया। समयावधी 7 दिवस पश्चात बकाया राशि जमा नही होने पर कुर्क की गई संपत्ति की निलामी की कार्यवाही की जावेगी। आयुक्त ने संपत्तिकर, जलकर आदि बकायादारो से अपील की है कि वे अपने करो का भुगतान कर कुर्की की कार्यवाही से बचें।

किसानो के साथ सरकार द्वारा फिर धोका : पूर्व विधायक कैलाश कुण्डल

कन्नौद : मध्यप्रदेश की किसान विरोधी सरकार ने पूँजीपतिया के साथ मिलकर फिर धोका देते हुए व्यापारियों के पक्ष मे निर्णय लेते हुवे मंडी मे आने वाली उपज चना एवं गेहूं की फसल की खरीदी की तारीख बड़ा कर किसानो को नुकसान पहुंचाया है। पहले चना खरीदी 15 मार्च से एवं गेहूं की 22 मार्च से खरीदी प्रारम्भ होनी थी, जिसे सरकार ने बड़ा कर अब 22 मार्च से चने एवं 1 अप्रेल से गेहूं की खरीदी प्रारम्भ करने का एलान किया, जबकि कनोद, खातेगाँव व सतवास मंडी मे 12 मार्च तक औसत रूप मे 8000 से 10000 क्विंटल अनाज की आवक हो रही थी ।इस बात से साफ है की शासन की मंशा किसानो को लाभ न पंहुचाते हुवे व्यापारियों को लाभ पहुंचाने की है।मेरे मतनुसार जब किसान का 60 से 70% उपज कम दामों मे बिक जावेगी , तब सरकार खरीदी प्रारम्भ कर पूँजीपतिओ को फायदा पहुंचाया जावेगा

चंचल भारतीय✒️

कोरोना : कल से इंदौर व भोपाल में नाइट कर्फ्यू

पिछले कुछ दिनों में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या में तेज़ी से इजाफा हुआ है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भोपाल और इंदौर में कल यानी 17 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को CM शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक में लिया। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग जारी रहेगी, वे एक हफ्ते आइसोलेशन में भी रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के 8 शहरों जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल और खरगाेन में रात10 बजे के बाद बाजार बंद रहेंगे। इन शहरों में कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन बाजार अनिवार्य रूप से बंद रहेेंगे।

नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग का निर्णय कलेक्टर लेंगे
भोपाल और इंदौर में रात को कब से कब तक कर्फ्यू लगेगा, इसका निर्णय कलेक्टर करेंगे। दोनों जगह के कलेक्टर अलग से नाइट कर्फ्यू लिए आदेश जारी करेंगे।

आज आई 82 सैंपल रिपोर्ट में 4 सैंपल की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 16 मार्च 2021

आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-गंगा नगर, देवास ,पुरूष 38 वर्ष
2 पताः-एमजी कालोनी, देवास ,महिला 38 वर्ष
3 पताः-अल्कापुरी ,देवास ,पुरूष 48 वर्ष
4 पताः-शिवम स्टेट,देवास ,पुरूष 37 वर्ष

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 31782
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 219
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 82
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 4
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 78
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 109568
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 109396
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 3013
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 105702
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 16
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2967
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 19
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 172
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.88
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.75
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.47
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.90

देवास – प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिवा चौधरी के खिलाफ 7 प्रकरण दर्ज…..

• फरियादियो ने थाना कोतवाली में 6 व थाना औद्योगिक में 1 प्रकरण दर्ज कराए

देवास। म.प्र. शासन द्वारा भूमाफीयाओ एवं अवैध गतिविधी में लिप्त माफीयाओ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 12.03.2021 को देवास शहर में भुमाफीया के विरूद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें भुमाफीया शिवा चौधरी पिता स्व. हीरालाल चौधरी निवासी हैबतराव मार्ग शान्तिपुरा देवास के कब्जे से नावेल्टी चौराहा के पास जूनियर राजवाडे के सामने नजूल की भूमि कुल क्षैत्रफल 1100 स्क्वार मीटर (12000 स्क्वार फीट ) 01 मकान,02 बाडे से अतिकमण हटाया व गिराया गया तया केदारेश्वर मंदिर से भी अवैध कब्जा हटाया व मंदिर से लगी दुकानो को सील किया। जिसकी कुल किमत लगभग 7 करोड़ रू है। जिला प्रशासन की इस सफल कार्यवाही से शहर वासीयो में संतोष व्याप्त हुआ जिसके चलते

कार्यवाही के 48 घंटे के भीतर 7 नई शिकायते सामने आई जिसमें थाना औघोगिक क्षेत्र पर 01 व थाना कोतवाली पर 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। लगातार माफीया विरूद्ध मुहीम में एवं सफल कार्यवाही में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला , पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह के मार्गदर्शन में एसडीएम प्रदीप सोनी, तहसीलदार पूनम
तौमर, सीएसपी विवेक सिंह चौहान, डीएसपी किरण शर्मा, यान्त्र प्रभारी औघोगिक क्षेत्र अनिल शर्मा,याना प्रभारी कोतवाली योगेन्द्र सिंह यादव की मुख्य भूमिका रही।

• नीचे दिए गए प्रकरण पंजीबद्ध किए गए –

1- फरियादी गोरव पिता कैलाश कुमार जैन निवासी 90 शालीनी रोड देवास द्वारा अवैध कब्जा करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर थाना औद्योगिक क्षेत्र पर धारा 384,294,506,34 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

2- फरियादी राममनोहर पिता बृजेन्द्र दास परमार्थी निवासी छोटी पांती राजबाडा देवास द्वारा अवैध वसुली संवधी लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर थाना कोतवाली पर धारा 384 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

3- फरियादी शिवनारायण पिता किशोरीलाल मालवीय निवासी गायत्री नगर देवास द्वारा अवैध वसुली संबधी लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर थाना कोतवाली पर धारा 384 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।।

4- फरियादी दिलीप पिता बालकिशन सोनी निवासी 535 बी राजाराम नगर देवास द्वारा अवैध वसुली संबधी लिखित आवेदन

प्रस्तुत करने पर थाना कोतवाली पर धारा 384 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।।

5- फरियादीया मीता सुर्यवंशी पिता छोगालाल सुर्यवंशी द्वारा 2011 के विचाराधीन संदिग्ध प्रकरण में साक्ष्य बदलने का दबाव व जान से मारने की धमकी संबधी लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर धारा 195ए,506,34 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

6- फरियादी प्रभुलाल चौधरी पिता स्व. श्री गंगाराम चौधरी निवासी 12/3 शांतिपुरा देवास द्वारा अवैध कब्जा करने संबधी लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर थाना कोतवाली देवास पर धारा 447,448 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

7- फरियादी विकार एहमद शेख निवासी खारी बावडी देवास द्वारा अवैध वसूली संबधी लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर याना कोतवाली देवास पर धारा 384 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

कोविड-19 के चलते महा विद्यालय की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली से कराने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

कन्नौद : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा लिखित ज्ञापन शा. कला एवं वाणीज्य महाविद्यालय कन्नौद में उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्रचार्य बी. एस पटेल को ओपन बुक परीक्षा करने के लिए ज्ञापन दिया गया, जिस प्रकार कोरोना के करण महाविद्यालय में कक्षाएं नही लगा पाई और ओनलाइन द्वारा संचालित की गई लेकिन आधिकाशं छात्र छात्राओं के पास मोबाइल उपलब्ध नही हे जिसके करण उनकी पढाई नही हो पाई है, उनका साल खराब नही हो इसलिए परीक्षा भी पुर्व साल की तरह ओपन बुक से ली जाऐ,विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन मीणा,संदीप जाट फारुख खान,रवि परमार, इकबाल खान,भोला दंगी, शाहरूक खान,विशाल,आशीष,प्रवीण,रूपेश, हर्ष,आशिक,लोकेश,आदि मोजुद थे।

चंचल भारतीय✒️

रामचंद्र नगर में सुने मकान पर चोरो ने बोला धावा

सोने – चाँदी के आभूषण सहित अनुमानित 2 – 3 लाख के माल पर किया हाथ साफ

देवास। शहर के रामचंद्र नगर क्षेत्र स्थित मकान नंबर 18 में हुई चोरी की वारदात सामने आई है। मकान मालिक जयंत कुलकर्णी से प्राप्त जानकारी अनुसार वह शुक्रवार से अपने परिवार के साथ पारिवारिक कार्य से इंदौर गए हुए थे उसी दरमियान चोरो ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया जब वह इंदौर से आज रविवार दोपहर को लगभग 3 बजे अपने घर पहुँचे तब उन्हें इस चोरी की घटना के बारे में पता चला। जयंत कुलकर्णी के द्वारा बताया गया कि प्रारंभिक दृष्टि से देखेने पर लगभग 2 से 3 लाख रुपए मूल्य का समान चोरी होने का अनुमान है, आगे चलकर यह राशि बढ़ भी सकती है। घर मे रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पर चोरो ने हाथ साफ किया। कुलकर्णी द्वारा यह भी बताया गया कि चोर बाउंड्रीवाल को फाँदकर चोर घर मे घुसे थे तथा चोरों के पाँव में लगी मिट्टी के निशान घर मे पाए गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस थाने में FIR दर्ज नही कराई गई है

सीएम हेल्पलाइन शिविर में 127 शिकायतें मौके पर निराकरण किया

महिला शिकायतकर्ता को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत निराकरण सूचना दी पुलिस का कोई जवाबदार नहीं पहुंचा शिविर में

कन्नौद: नरेंद्र सिंह धुर्वे एसडीएम के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाईन शिविर का आयोजन कन्नौद में आयोजित हुआ। सीएम हेल्पलाइन शिविर में तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका, डॉ. लोकेश बारवाल, जनपद सीईओ प्रभांशु कुमार सिंह, एवं शासकीय विभाग के सभी अधिकारी अपने अधिनस्थ आवश्‍यक अमलें के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे । शिकायतकर्ताओं को बुलाकर चर्चा उपरांत मौके पर ही कन्नौद में आयोजित सीएम हेल्पलाइन शिविर में 127 सीएम हेल्पलाइन शिकायतो का निराकरण किया गया।
कन्नौद में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग की 37, सामान्‍य प्रशासन विभाग की 09, ग्रामीण विकास विभाग की 15, एलडीएम लीड बैंक की 31 , नगरीय प्रशासन विभाग की 10, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग 05, शिक्षा विभाग की 05, महिला एवं बाल विकास विभाग की 01, विद्युत विभाग की 04, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की 01, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 04 तथा ग्रामीण सड़क विकास की 02 तथा वन विभाग की 03 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत निराकरण नहीं होने से नाराज आयुषी गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद की स्वच्छता व सार्वजनिक शौचालय को लेकर उनके घर के पास कई दिनों तक गंदगी की भरमार पड़ी रहती है इस पर कई सवाल खड़े करते हुए समस्याओं का समाधान को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी जिसका निराकरण नहीं होने पर शिकायतकर्ता आदिती गर्ग कहती है कि मेरी शिकायत विगत 6 माह पुरानी है लेकिन नगर परिषद कन्नौद के द्वारा मेरी शिकायत का निराकरण नहीं किया जा रहा है।तुलसीराम शारीरिक रूप से असक्षम होने के बावजूद सीएम हेल्पलाइन शिविर कन्नौद में आए थे विगत 3 साल से नगर परिषद सतवास से नीलामी में दुकान खरीदी थी नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा उनसे दुकान के सामने कुछ अवरोध पैदा कर दिया है जिस कारण दुकान नहीं खोलने को लेकर आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान है जिसका निराकरण 3 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ।
श्रीमती मनीषा भारतीय के द्वारा कन्नौद थाना प्रभारी के द्वारा आरोपी महेंद्र पिता बाबूलाल परमार एवं उसके मददगार साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट नहीं लिखने को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी जिसको लेकर उन्हें सूचना पत्र दिया गया था वह कन्नौद सीएम हेल्पलाइन शिविर में निराकरण के लिए आई थी लेकिन कन्नौद पुलिस विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन निराकरण के लिए कोई भी जवाबदार नहीं आया जिस तरह उनकी शिकायत का निराकरण नहीं हो पाया। गौरतलब रहे कि
प्रदेश में एक वर्ष में 12 हजार से अधिक महिलाओं को “181” से सहायता मिली है।
प्रदेश में भारत शासन के सहयोग से महिला हिंसा और घरेलू हिंसा पर महिलाओं को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से को ‘181’ महिला हेल्पलाइन शुरू की गई है लेकिन स्थानीय प्रशासन के द्वारा महिला अपराध को लेकर लापरवाही की जा रही है ।शिविर में सूचना देकर महिला शिकायतकर्ता को बुलाकर कोई जवाबदार पुलिस अधिकारी का नहीं आना बहुत बड़ी लापरवाही व शासन के द्वारा चलाए जा रहे सीएम हेल्पलाइन शिविर का मजाक उड़ाया गया है।
    ———————–
नरेंद्र सिंह धुर्वे एसडीएम कन्नौद
जानकारी देते हुए बताया कि 127 से अधिक शिकायतों का निराकरण किया गया है वह कई शिकायतें प्रकरण लंबित जिस कारण निराकरण नहीं हो पाया है।

चंचल भारतीय✒️