स्वनिधि महोत्सव ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाए आकर्षक चित्र, 350 से अधिक बच्चे हुए शामिल

देवास। स्वनिधि महोत्सव के तहत मल्हार स्मृति मंदिर में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पथ विक्रेता परिवारों के लगभग 350 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने कई तरह के आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों में इतना उत्साह था कि सुबह रिमझिम बारिश होने के बावजूद बच्चे आए और प्रतियोगिता में शामिल हुए।
रविवार को आयोजित की गई प्रतियोगिता में बच्चों ने मनमोहक चित्रकारी कर अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी चित्रकारी में उपयोगी संदेश भी दिए। ड्राइंग शीट की व्यवस्था नगर निगम प्रशासन ने की थी। इस दौरान बच्चों के मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया। यहां झूले, ट्रेन, मिकी माउस, बैलून शूटिंग आदि मनोरंजक साधनों का बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। ये सभी साधन बच्चों के लिए नि शुल्क उपलब्ध कराए गए। पथ विक्रेताओं के बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की चित्रकारी देखकर कहा कि ये सभी बच्चे प्रतिभाशाली है। इन्हें समय-समय पर इस प्रकार का मंच मिलना चाहिए। इस प्रकार के मंच से बच्चों की प्रतिभा निखरती है।

Madhya Pradesh में एक साल में एक लाख सरकारी (government) नौकरियाँ, 15 अगस्त से आरंभ होगी भर्ती प्रक्रिया

• प्रतिमाह 2 लाख युवाओं को जोड़ा जाएगा स्व-रोजगार सेहर साल होगी युवा पंचायत

• भोपाल में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित होगी– मुख्यमंत्री श्री चौहान

• यूथ फॉर आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का प्लेटफार्म होगी यूथ महापंचायत

• युवाओं के सुझाव शामिल कर बनेगी युवा नीति, 12 जनवरी से होगी लागू

• अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर शुरू हुई पहली राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा के आधार में, आजाद के जन्म-स्थल भाबरा (अलीराजपुर) से लायी गई मिट्टी का उपयोग होगा और प्रतिमा स्थल को युवाओं के लिए प्रेरणा-स्त्रोत के रूप में विकसित किया जाएगा। मैं युवाओं के सपनों को किसी कीमत पर मरने नहीं दूंगा। प्रदेश में एक साल में एक लाख सरकारी नौकरियों में भर्ती होगी, जिसकी प्रक्रिया 15 अगस्त से आरंभ हो जाएगी। साथ ही प्रतिमाह 2 लाख युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ा जाएगा। प्रतिमाह रोजगार दिवस मनाकर विभिन्न योजनाओं का लाभ युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश में युवाओं के सुझावों को शामिल करते हुए नई युवा नीति तैयार की जाएगी, जिसे स्वामी विवेकानंद की जयंती, युवा दिवस 12 जनवरी से लागू किया जाएगा। युवाओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने युवा पुरस्कार की स्थापना और राज्य युवा सलाहकार परिषद का गठन भी किया जाएगा। प्रदेश में प्रतिवर्ष युवा पंचायत होगी। युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए युवा पंचायत के जिला स्तरीय विजेताओं को “माँ तुझे प्रणाम” योजना में देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर भेजा जाएगा।

सभी विभागों तथा महाविद्यालयों में युवा सेल का गठन होगा। युवा महापंचायत को यूथ फॉर आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए प्लेटफार्म के रूप में विकसित किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर रवीन्द्र भवन कन्वेंशन हॉल भोपाल में पहली राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत के शुभारंभ-सत्र को संबोधित कर रहे थे। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, संयुक्त राष्ट्र में पर्यावरण कार्यक्रमों के कार्यकारी निदेशक रहे श्री एरिक सॉल्हिम, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम में नई दिल्ली से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वंदे- मातरम् और सरस्वती वंदना के साथ दीप जला कर युवा महापंचायत का शुभारंभ किया। भोपाल के बाईक राइडर्स ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म-स्थली भाबरा (अलीराजपुर) से लायी मिट्टी और वहाँ के जल कलश मुख्यमंत्री श्री चौहान को सौंपे। बाईकर श्रेयसी अग्रवाल ने अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। साथ ही शहडोल की श्रुति तिवारी, खरगौन के कुणाल वर्मा और भोपाल की अनन्या तिवारी ने अपने विचार रखे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शौर्य, वीरता और समर्पण का उल्लेख करते हुए युवाओं से कहा कि राज्य सरकार ने कई अनाम स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को प्रकाश में लाने का कार्य किया है। राज्य में विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में स्मारक स्थापित किए गए हैं। वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत को प्रतिपादित करने वाला भारत, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे भवन्तु निरामय: के विचार को व्यवहारिक रूप दे रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर कोरोना का टीका भारतवासियों के साथ विश्व के कई गरीब देशों के नागरिकों को भी उपलब्ध कराया गया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरा यह मानना है कि युवा कल का नहीं, आज का नागरिक है। यूथ महापंचायत से युवाओं को नीति-निर्माण की प्रक्रिया में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है कि यह महापंचायत युवाओं को सरकार और समाज से जोड़ने का प्लेटफार्म बनें। प्रदेश में नए स्टार्टअप शुरू कर युवाओं ने चमत्कार किया है। राज्य की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्राफी जीत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रदेश के युवा अपनी योग्यता और क्षमता को प्रत्येक क्षेत्र में सिद्ध कर रहे हैं। युवाओं के सहयोग से हम, देश और प्रदेश के लिए क्या सर्वश्रेष्ठ कर सकते हैं, इसका रोडमेप बनाना होगा। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का रोडमेप युवाओं से साझा कर इस दिशा में भी उनका हरसंभव सहयोग लिया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सीएम राइज स्कूल आरंभ किए जा रहे हैं। मेधावी विद्यार्थियों के अध्ययन की निरंतरता के लिए मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना क्रियान्वित है। सिंगापुर के सहयोग से आरंभ किए जा रहे ग्लोबल स्किल पार्क में युवाओं के प्रशिक्षण, कौशल उन्नयन की व्यवस्था है। युवाओं के दक्षता संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास जारी है, इससे उनके रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना स्व-रोजगार के लिए सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं के विकास और आगे बढ़ने में जो बाधाएँ हैं, उन्हें दूर करने राज्य सरकार हरंसभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि युवा अपने कॅरियर के बारे में अवश्य सोंचे। साथ ही अपने परिवेश, समाज और प्रदेश के प्रति संवेदनशील बने। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवाओं से पौध-रोपण करने, अपने क्षेत्र की आँगनवाड़ी के संचालन में भागीदारी, अपने गाँव/नगर का गौरव दिवस मनाने, बेटी बचाओ अभियान, जल-संरक्षण तथा नशामुक्ति संबंधी गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेने का आहवान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवाओं से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश भक्ति की भावना का संचार करने वाले इस अभियान में हमारा यह प्रण हो कि 13 से 15 अगस्त की अवधि में हर घर में तिरंगा लहराए।केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के युवाओं के लिए कोई भी चुनौती बड़ी नहीं है। देश में आरंभ 102 स्टार्टअप को आज यूनिकॉर्न का दर्जा प्राप्त है, जो भारत के युवाओं की सामर्थ्य का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में ही कोविड वैक्सीन बनाकर तथा सैन्य सामग्री में आत्म-निर्भरता की ओर आगे बढ़ कर भारत ने अपनी क्षमता सिद्ध की है। केन्द्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने युवाओं से अगले 25 वर्ष में भारत को विश्व गुरू के स्तर पर स्थापित करने और आत्म-निर्भर भारत के निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की।खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की कल्पना और विचार के परिणामस्वरूप ही यूथ महापंचायत का आयोजन संभव हो पाया। महापंचायत से वर्तमान डिजिटल युग के युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराने और उन्हें देश-प्रदेश के इतिहास से जोड़ने का यह अभिनव प्रयास है। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने युवाओं से प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्म-निर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने का आहवान किया।संयुक्त राष्ट्र में पर्यावरण कार्यक्रमों के कार्यकारी निदेशक रहे श्री एरिक सॉल्हिम ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवाओं के सम्मुख प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण-संरक्षण मुख्य चुनौती है। मध्यप्रदेश को सोलर स्टेट और नेचुरल स्टेट के रूप में विकसित कर पूरे विश्व के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया जा सकता है। श्री सॉल्हिम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रतिदिन पौधा लगाते हैं। प्रदेश के युवाओं को इसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने सौर ऊर्जा अपनाने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने का आव्हान भी किया।राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत में 52 जिलों से चयनित 6-6 युवा तथा एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि के कैडेट्स और विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। प्रदेश के सभी जिलों से युवाओं ने कार्यक्रम में ऑनलाइन सहभागिता की। दो दिवसीय महापंचायत में पर्यावरण और युवा, नेक्स्ट ज़ेन स्टार्टअप्स, मेरा एमपी-मेरा गौरव, युवा और सामाजिक विकास, एमपी के युवा चेंपियन तथा युवा और लोकतंत्र विषय पर सत्र होंगे।

Dewas : भोले सरकार ग्रुप की कावड़ यात्रा कल, उज्जैन पहुंचकर करेंगे जलाभिषेक

देवास। श्रावण मास प्रारंभ होते हुए कावड़ यात्राओं का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया है। इसी तारतम्य में भोले सरकार ग्रुप द्वारा कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। संयोजक समर्थ विजयवर्गीय ने बताया कि सुख-समृद्धि, पर्यावरण संरक्षण, कोरोना के खात्मे, सब निरोग रहे आदि अन्य उद्देश्यों को लेकर भोले सरकार ग्रुप द्वारा 25 जुलाई, सोमवार को कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। कावड़ यात्रा पुराना बस स्टैंड स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के लिए प्रस्थान करेगी। जहां बाबा महाकाल का जलाभिषेक का प्रार्थना की जाएगी। ग्रुप के सदस्यों ने समस्त शिवभक्तों से कावड़ यात्रा में उपस्थित होकर सफल बनाने की अपील की है।

कालापाठा के पास डंपर और आईसर की हुई आमने सामने भिड़ंत आईसर चालक हुआ घायल

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर कालापाठा से आगे अंकित ढाबे के पास छोटी पुलिया पर डंपर और आईसर की आमने सामने भिड़ंत हो गई बिजवाड़ चौकी के हेड साहब मोहन सिंह राणा ने बताया कि इंदौर साईट से आ रहा डंपर mp13 H1197और हरदा साईट से जा रही आईसर Mp09 GG1126 की आमने-सामने भिड़ंत हो गई आईसर चालक विजय पिता सूरज राजपूत 40 वर्ष निवासी आंवली जिला उज्जैन घायल होगा वही डंपर चालक महेश पिता रमेश भिलाला सिमरथी धामनोद को भी हल्की चोट आई है उपचार के लिए कन्नौद हॉस्पिटल भेज दिया है।

Dewas: कल मल्हार स्मृति में होगा प्रधानमंत्री स्व निधि योजना अंतर्गत स्वनिधि महोत्सव का आयोजन…

• पथ विक्रेताओ व परिवार के लिए आयोजित होगी कई प्रतियोगिता, बच्चों के खेलने हेतु कई प्रकार के खेल कूद..

देवास। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम देवास द्वारा सभी पंजीकृत पथ विक्रेताओं हेतु स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जावेगें।

दिनांक 24 जुलाई 2022 को स्थानीय मल्हार स्मृति आडिटोरियम में प्रातः 10:00 बजे से ड्राइंग प्रतियोगिता एवं शाम 4:00 बजे से गायन प्रतियोगिता पथ विक्रेताओ के परिवार के लिए आयोजित किये जावेगें साथ ही दिनांक 24 जुलाई 2022 को पथ विक्रेता व पथ विक्रेता के परिवार के सदस्यों हेतु स्थानीय मल्हार स्मृति आडिटोरियम में बच्चों के खेलने हेतु मिकी माउस, ट्रेन, झूले व अन्य कई प्रकार के खेल कूद व मनोरंजन हेतु आयोजन किया जावेगा। उक्त सुविधा पथ विक्रेता के परिवार को नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है और उनके परिवार के सदस्यों से अपील है कि वे अपने बच्चो के साथ परिवार सहित आवें और स्वनिधि महोत्सव का आनंद उठाएं। स्वनिधि महोत्सव मे दिनांक 26 जुलाई को हेल्दी फूड प्रतियोगिता का अयोजन होटल रामाश्रय पेराडाईज मे पथ विक्रेताओ के द्वारा किया जावेगा। जिसमे पथ विक्रेताओ द्वारा हेल्दी फूड होटल रामाश्रय पेराडाईज मे मनाई जावेगी। दिनांक 30 जुलाई को स्वनिधि महोत्सव के अन्तर्गत पथ विक्रेताओ को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओ को पुरस्कार वितरण किये जावेगे एवं स्थानिय कलाकार रंगारंग प्रस्तुति भी देगें।

Dewas: मठ मंदिरों की सुरक्षा एवं महंत के हत्यारों पर कार्यवाही को लेकर दशनाम गोस्वामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

देवास। मठ मंदिरों की सुरक्षा एवं ग्राम भुतेश्वर थाना पीपलरावां के महंत के हत्यारों पर कार्यवाही कर गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर दशनाम गोस्वामी समाज ने शुक्रवार को नारेबाजी कर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि जिले के ग्राम भुतेश्वर थाना पीपलरावां जिला देवास में स्थित प्राचीन भुतेश्वर मंदिर में श्री मदनपुरी गोस्वामी जो कि विगत कई वर्षो से पूजा-अर्चना हेतु करते आ रहे थे। मंदिर के नाम से करीबन 48 बीघा जमीन भी है। जिस पर मंदिर समिति का अधिकार एवं कब्जा है, परन्तु ग्राम के ही कुछ अधर्मी व्यक्तियों ने उपरोक्त जमीन पर अवैधानिक रूप से कब्जा कर रखा था। उक्त जमीन पर मंदिर समिति की जो भी फसल होती है उसको खराब करने हेतु अपने मवेशी छोडक़र कई सालो से उक्त जमीन की फसलो को नुकसान पहुंचाया जाता रहा है। दिनांक 21 जुलाई ग्राम भुतेश्वर में स्थित मंदिर की सभा मंडप में बकरी के आ जाने पर महंत ने नाराजगी जताई तो दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने महंत एवं उनके परिवार पर डंडो व धारदार हथियार सहित कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब उन्हें स्वजन बचाने आये तो उनके साथ भी डंडो एवं धारदार हथियारो से मारपीट की। जिसमे महंत मदनपुरी जी को अत्यधिक गंभीर चोटे आयी। परन्तु जिला अस्पताल आते आते बीच रास्ते में ही पुजारी मदनपुरी जी की मृत्यु हो गयी एवं महंत मदनपुरी जी के पुत्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीपलरावां पुलिस ने 25 लोगों पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है, जिसमे 04 महिलाये एवं अन्य ग्रामीण है, परन्तु पुलिस द्वारा हत्यारो की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। दशनाम गोस्वामी समाज शिव पुजक है एवं शिव मंदिरो कि पूजा-अर्चना एवं मंदिर की जमीन से ही अपना जीवन यापन करते है, परन्तु इस प्रकार से यदि अधर्मी व्यक्तियों द्वारा उपरोक्त मंदिर समिति की जमीन पर अवैधानिक रूप से कब्जा किया जाएगा तो मठ मंदिरों के पुजारी एवं उनके परिवारों के जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा। जिन मंदिरों पर दशनाम गोस्वामी समाज के पुजारी, अन्य महंत एवं उनके परिवार और मंदिरों की सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाए। दशनाम गोस्वामी समाज ने मांग की है कि ग्राम भुतेश्वर में हुई महंत के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। साथ ही मृतक महंत जी के परिवार के सदस्यों की जान माल की सुरक्षा की जाकर मंदिर की पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी मृतक महंत के परिवार को सौंपी जाए।

इस दौरान नारायण गिरी गोस्वामी, जुगनू गोस्वामी, अनिल गोस्वामी, राजेन्द्र पुरी गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, महेश पुरी गोस्वामी, नितिन गिरी गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, विकास गिरी गोस्वामी, अजय गोस्वामी, विशाल गोस्वामी, देवपुरी गोस्वामी, भैरू पुरी गोस्वामी, प्रकाश पुरी गोस्वामी, राकेश पुरी गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, राकेश गिरी गोस्वामी, कन्हैया पुरी गोस्वामी, विष्णुपुरी गोस्वामी, प्रवीण गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

Dewas: रेस्क्यू ऑपरेशन! एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को निकाला सुरक्षित…

• मॉकड्रील में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने भी दिखाई सक्रियता, तत्काल आग पर पाया काबू

देवास। नगर निगम देवास में शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया। इस दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत उपचार भी दिया। शॉट-सर्किट से आग की घटना भी हो गई, तब फायर ब्रिगेडकर्मियों ने सक्रियता दिखाई और आग पर तत्काल काबू पाया। जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

दरअसल एनडीआरएफ की टीम ने भूकंप के बाद होने वाली स्थिति से निपटने के लिए यह रेस्क्यू ऑपरेशन देवास में नगर निगम की बिल्डिंग में किया। इस दौरान बताया गया कि भूकंप के बाद जब बिल्डिंग की सीढ़ियां टूट जाती है तो ऊपरी मंजिल में फंसे लोगों को किस प्रकार से सुरक्षित निकाला जाता है। मलबे में दबे व्यक्ति को बचाने के लिए किन तकनीकों को सहारा लिया जाता है। किन मशीनों का उपयोग कर मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर निकाला जाता है। ऐसे व्यक्ति को बाहर निकालने के दौरान किस प्रकार की सावधानी बरतना होती है। टीम के सदस्यों ने चुनौतीपूर्ण तरीके से नगर निगम भवन की छत पर से लोगों को रस्सी के सहारे नीचे उतारा। टीम सदस्यों के जोखिम वाले इस ऑपरेशन को देखकर नगर निगम परिसर में मौजूद लोगों ने भारतमाता की जय के नारे लगाए और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। टीम की मॉकड्रील को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक भी नगर निगम परिसर में एकत्रित थे। सफल रेस्क्यू ऑपरेशन होने पर मौजूद लोगों ने टीम के सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए तालियां बजाई।

इस अवसर पर एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर रामभुवनसिंह यादव, डिस्ट्रीक कमांडर डॉ. मधु राजेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर शिवानी तरेटिया, निगम अधीक्षण यंत्री अरुण मेहता, निगम उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, उपायुक्त तनुजा मालवीय, प्रभारी कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, सहायक यंत्री जितेंद्र सिसौदिया आदि उपस्थित थे।

राष्ट्रीय ध्वज का जन्मदिवस: छात्र एवं स्टाफ सदस्यों को दिलाई हमेशा तिरंगे का सम्मान करने की शपथ

देवास। नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 के प्राचार्य कैलाशचन्द्र गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमारे देश के संविधान सभा में वर्तमान तिरंगे झंडे को 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज घोषित किया गया था। इस दिन को स्मृत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का हमेशा सम्मान करने की शपथ छात्र एवं विद्यालय स्टाफ सदस्यों को दिलाई गई । संस्था की शिक्षिका प्रमिला राठौड़ द्वारा तिरंगे में तीन रंगों का अर्थ और उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। संस्था की वरिष्ठ व्याख्याता संगीता खडीकर के द्वारा छात्रों को उद्बोधन में तिरंगा दिवस के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संयोजक मिर्जा मुशाहिद बैग द्वारा छात्रों को तन, मन, धन से तिरंगे का सदैव सम्मान करने की शपथ दिलाई गई ।

https://twitter.com/PIBHindi/status/1550426901529120768?t=RrZvc6Wd79Up_R5cVrFkrw&s=19
https://twitter.com/KailashOnline/status/1550362604962361344?t=W8hoSdC_L_CaO7_wxpgN2A&s=19

इस अवसर पर संस्था के शिक्षक मनोहर पटेल, राधेश्याम सोलंकी,हबीब शेख, के के मिश्रा, अनीस शेख, के एन शुक्ला, राजेश निगम, प्रीति जोशी अनामिका अग्निहोत्री, सादिया शेख,सारिका मोदी ,सायना शेख, आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। संचालन अनुज जायसवाल ने किया एवं आभार सरिता पाटीदार ने माना ।

Dewas: युवक पर बदमाशो ने किया डंडे, तलवार, चाकू व गुप्ती से हमला, युवक की मौत

• 9 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज मृतक पर भी कई अपराधिक प्रकरण थे दर्ज

देवास। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंर्तगत बावड़ीया के रंजन बाड़ा के पास हनुमान मंदिर स्थित सज्जन सिंह कॉलोनी में बदमाशो ने गुरुवार रात करीब 12:30 बजे युवक गणेश उर्फ गन्नू भावसार उम्र 20 वर्ष निवासी सज्जन सिंह कॉलोनी बावडिया पर डंडे, तलवार, चाकू व गुप्ती से हमला कर दिया जिससे गणेश के गर्दन, पेट, सीने में चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक गणेश पर भी कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है। मामले में पुलिस ने फरियादी गोविंद सिंह राजपूत की शिकायत पर 9 आरोपियों 1. राजकुमार सिसौदिया, 2. मिथुन अहिरवाल, 3. वीरेन्द्र सिसौदिया 4. छोटू सिसौदिया, 5.अजय, 6. रवि सिसौदिया, 7. महेन्द्र अस्तरे, 8. भोला अहिरवाल, 9. चन्दन पर भारतीय दण्ड विधान की धारा 147, 148, 149 व 30:2 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपी पटेल नगर, बावड़िया के निवासी बताए जा रहे है। मामले की विवेचना औद्योगिक थाना प्रभारी निरक्षक अनिल शर्मा कर रहे है।

मृतक गणेश उर्फ गन्नू भावसार गुंडा प्रवृत्ति का युवक था। पूर्व में कई प्रकरण दर्ज है।
पूर्व में भी औद्योगिक थाना पुलिस ने गणेश उर्फ गन्नू भावसार का जुलूस निकाला था। जानकारी अनुसार गणेश के खिलाफ औद्योगिक थाना क्षेत्र में करीबन डेढ़ दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।

पूर्व में भी औद्योगिक थाना पुलिस ने निकाला था गणेश उर्फ गन्नू भावसार का जुलूस

Dewas: मंदिर के पास मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक की मौत

देवास। ज़िले के पीपलरावां थाना अंतर्गत गांव भूतेश्वर धुतखेड़ा में मंदिर के पास बकरी नही चराने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष ने दूसरे के ऊपर कुल्हाड़ी व लकड़ी से हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व चार घायल हो गए।

जानकारी अनुसार भूतेश्चर धूतखेड़ा में मंदिर के समीप कुछ लोग मवेशी चरा रहे थे जिससे मंदिर परिसर में मवेशी घुसने की बात पर मंदिर पुजारी मदनपुरी गोस्वामी ने हरिसिंह व बजेसिह को मंदिर के समीप गंदगी फैलने की बात करते हुए उन्हें मवेशी नहीं चराने की बात कही जिसको उनके बीच कहासुनी हुई और विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई। बीच बचाव करने पहुंचे पुजारी परिवार के सदस्यों से भी मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, विवाद में कुल चार लोग घायल हुए।

घायलों को उपचार हेतु सोनकच्छ सामुदायिक केन्द्र पहुंचाया गया जहां से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय देवास रेफर किया गया। उपचार के दौरान 55 वर्षीय मंदिर पुजारी मदनपुरी गोस्वामी की सिर व पैर में गंभीर चोंट होने से मौत हो गई, जबकि उसके बेटे कन्हैयापुरी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है पुलिस ने मामले करीब 20 से अधिक लोगो पर प्रकरण दर्ज किया है।