Dewas: नवनिर्वाचित महापौर ने विधायक के साथ भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष से की भेंट

देवास। नगर सरकार के लिए हुए चुनाव में भाजपा महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल ने रिकॉर्डतोड़ मतों से महाविजय हासिल की। इस सफलता के दूसरे दिन विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार व वरिष्ठ नेताओं के साथ नव निर्वाचित महापौर श्रीमती अग्रवाल ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से सौजन्य भेंट की।

सभी ने देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार व नव निर्वाचित महापौर श्रीमती अग्रवाल को रिकॉर्डतोड़ मतों से जीत पर बधाई दी। साथ ही शहर विकास के कार्यों में हर संभव सहयोग की बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान व प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि महापौर पद में यह जीत सबसे बड़ी है। आप देवास शहर के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम देवास शहर के विकास में किसी भी तरह की कसर बाकी नहीं रखेंगे। देवास का चहुंमुखी विकास करेंगे। इस अवसर पर महाराज विक्रमसिंह पवार, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, भरत चौधरी आदि उपस्थित थे।

Dewas : सोनकच्छ पुलिस ने 496 कृति सोया तेल के डब्बे व 106 तेल पेटियां की जप्त

• चोरी ट्रक सहित 60 लाख का मश्रुका जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

देवास। बीते 8 जुलाई 2022 को सोनकच्छ पुलिस को फरियादी अर्जुन सिंह द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी की उसका ट्रक जिसमे कृति सोया तेल के 550 डिब्बे तथा 125 पेटी थी, कोई अज्ञात व्यक्ति के उसे चुराकर ले गया। जिस पर से सोनकच्छ थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले विवेचना मे लिया गया। जिसमे विशेष टीम गठित कर पड़ताल करने पर सोनकच्छ थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ ट्रक, 496 कृति तेल के डब्बे और 106 तेल पाउच पेटी जब्त की है।

दरअसल फरियादी अर्जुन सिंह पिता बहादुर सिंह पवार उम्र 36 साल निवासी ग्राम खजुरिया कन्का सोनकच्छ के द्वारा सोनकच्छ पुलिस को बताया कि शाम 8 जुलाई 2022 को 7.30 बजे मैने अपना ट्रक क्रमांक MP 09 KD 1488 जिसमें कृति सोया तेल के 550 डिब्बे तथा 125 पेटी थी कोई अज्ञात व्यक्ति उसे चुराकर ले गया। जिस पर सोनकच्छ थाना पुलिस द्वारा अपराध को धारा 379 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले संबंध में विशेष टीम गठित की गई। टीम के द्वारा देवास शहर एवं टोल नाको पर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं तकनीकी की मदद एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से चोरी किए गये ट्रक की पतारसी किये गये। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि महेन्द्र पिता कालू जी राठौर निवासी ग्राम खेडा खजुरिया नाम का व्यक्ति अगेरा फाटा सोनकच्छ तेल के डिब्बे बेचने के फिराक में कहीं घुम रहा है। उक्त सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी सोनकच्छ अपनी टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
उक्त आरोपी से पूछताछ करते उसने अपना नाम महेन्द्र उर्फ सोहन पिता कालु जी राठौर उम्र 20 साल निवासी ग्राम खेडाखजुरिया सोनकच्छ बताया व पूछताछ करने पर उसके द्वारा ट्रक क्रमांक MP 09 KD 1488 एवं उसमें रखे कृति सोया तेल के डिब्बे एवं पेटियां चोरी करना स्वीकार किया गया।

जप्तशुदा सामग्री : चोरी गया हुआ एक ट्रक, कृति सोया कम्पनी के 15 किलोग्राम के तेल के कुल डिब्बे 496, कृति कम्पनी के तेल के 1 लीटर के पाउच के 12 नग के कुल 106 कार्टुन जप्त मश्रुका की कुल कीमत लगभग 60 लाख रूपये ।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :

  1. महेन्द्र उर्फ सोहन पिता कालु जी राठौर उम्र 20 साल निवासी ग्राम खेडाखजुरिया सोनकच्छ।
  2. अजय पिता मदन सिंह पवार उम्र 21 साल निवासी 81 माता मंदिर के पास भवानी नगर बाणगंगा इन्दौर ।
  3. सदीप पिता कैलाशचन्द्र चैहान उम्र 23 साल निवासी भवानी नगर बाणगंगा इन्दौर ।
  4. नरेन्द्र उर्फ नरेन्द्र मोदी पिता स्व. श्री मोती सिंह सिसौदिया उम्र 23 साल निवासी भवानी नगर बाणगंगा इन्दौर।
  5. राहुल पिता छोटेलाल कुशवाह उम्र 23 साल निवासी भवानी नगर बाणगंगा इन्दौर।

Agniveer; अग्निपथ योजना: देवास जिले सहित उज्‍जैन एवं इन्‍दौर संभाग के 15 जिलो के लिए धार में होगी सेना भर्ती

• अग्निवीर भर्ती योजना में युवा 3 अगस्त तक कर सकेंगे पंजीयन

देवास। जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि अग्निपथ योजना में 1 से 10 सितम्बर 2022 तक साई (SAI) स्टेडियम धार में उज्‍जैन एवं इन्‍दौर संभाग के 15 जिलो देवास, आगर मालवा, मन्दसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, इन्दौर, बडवानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, खण्डवा, अलीराजपुर एवं खरगोन के पुरूष उम्मीदवारो के लिये अग्निवीर जनरल डयूटी, तकनीकी क्लर्क, स्टोर कीपर तथा ट्रेडमेन की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।
देवास जिले के युवा भर्ती के लिए भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट

www.joinindianarmy.nic.in

पर अपना पंजीयन 3 अगस्त शाम 5 बजे तक करा सकते है। भर्ती संबंधित विस्तृत जानकारी भर्ती कार्यालय महू से प्राप्त की जा सकती है। अग्निवीर भर्ती योजना में पंजीयन करवाने वाले उम्मीदवारो के एडमिट कार्ड उम्मीदवारो को ई-मेल के माध्यम से 10 अगस्त तक भेजे जायेगे।

Dewas: भाजपामय हुई देवास, 45 हजार से अधिक मतों से विजय हुई भाजपा महापौर प्रत्याशी

देवास। नगर निगम के परिणामों ने सभी को चौका दिया है। भाजपा की गीता दुर्गेश अग्रवाल ने सभी प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए 45,884 मतों के अंतर से विजय अपने नाम की है। देवास मे नगर निगम के महापौर चुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी विनोदनी व्यास क़ो छोड़कर अन्य चार प्रत्याशी आप की चाना ज्ञानेश, बसपा की निकिता सूर्यवंशी, निर्दलीय मनीषा दीपक चौधरी और निर्दलीय जुबेदा बी हातम दरबार की तो जमानत भी जब्त हो गई। हालांकि कुछ एजेंसियों द्वारा भाजपा के महापौर बनने की संभावना जता दी थी परंतु विजय के मतों का अंतर इतना बड़ा होगा इसकी किसी को उम्मीद नही थी। वही कुल 45 पार्षदों में से भाजपा के 32 पार्षद प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की है। जिससे कहा जा सकता है इस बार शहर के मौन मतदाता ने भाजपा पर जमकर भरोसा जताया है।

परिणामों में
• भाजपा की गीता दुर्गेश अग्रवाल को 89,502
• कांग्रेस की विनोदिनी व्यास को 43,618
• आप की चाना ज्ञानेश को 7,534
• निर्दलीय मनीषा दीपक चौधरी को 12,367
• बसपा की निकिता सूर्यवंशी 3,798
• निर्दलीय जुबेदा बी हातम दरबार को 6,913 मत प्राप्त हुए। वही नोटा को 1690 मत प्राप्त हुए है।

महापौर के साथ नगर निगम परिषद पर भी भाजपा का कब्जा देखने को मिलेगा। कुल 45 पार्षदों में से 32 भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

• वार्ड 1 से भाजपा के जितेंद्र मकवाना
• वार्ड 2 से भाजपा की रितिका विनय सांगते
• वार्ड 3 से निर्दलीय बिंदेश्वरी राज वर्मा
• 4 से को कांग्रेस के अनुपम टोप्पो
• वार्ड 5 से भाजपा की पिंकी संजय दायमा
• वार्ड 6 से कांग्रेस की अरुणा प्यारे मिया
• वार्ड 7 से भाजपा के मुस्तफा अंसार अहमद
• वार्ड 8 से भाजपा के राजेंद्र ठाकुर
• वार्ड 9 से कांग्रेस के दीपेश कानूनगो
• वार्ड 10 से भाजपा की अपर्णा जोशी
• वार्ड 11 से कांग्रेस की अहिल्या पंवार
• वार्ड 12 से भाजपा के राजेश यादव
• वार्ड 13 से भाजपा की अकीला अजब सिंह
• वार्ड 14 से कांग्रेस की पूजा राजेश डांगी
• वार्ड 15 से भाजपा के महेश उदयसिंह फुलेरी
• वार्ड 16 से भाजपा के गणेश पटेल
• वार्ड 17 से भाजपा के शन्नो इरफान अली
• वार्ड 18 से भाजपा के राहुल दायमा
• वार्ड 19 से भाजपा की उषा गोपाल खत्री
• वार्ड 20 से भाजपा के अजय तोमर
• वार्ड 21 से निर्दलीय आस्था महेंद्र देशमुख
• वार्ड 22 से निर्दलीय सोनू रूपेश वर्मा
• वार्ड 23 से भाजपा के आलोक साहू
• वार्ड 24 से भाजपा की रितु संवनेर
• वार्ड 25 से भाजपा के मनीष सेन
• वार्ड 26 से भाजपा के रवि जैन
• वार्ड 27 से कांग्रेस के फरजाना आबिद
• वार्ड 28 से भाजपा के भूपेश ठाकुर
• वार्ड 29 से भाजपा की सपना अजय पंडित
• वार्ड 30 से भाजपा के शीतल गहलोत
• वार्ड 31 से भाजपा के विकास सिंह जाट
• वार्ड 32 से भाजपा की निधि प्रवीण वर्मा
• वार्ड 33 से भाजपा की ममता बाबू यादव
• वार्ड 34 से भाजपा के रामदयाल यादव
• वार्ड 35 से निर्दलीय सोनू परमार
• वार्ड 36 से कांग्रेस के अमरीन वसीम
• वार्ड 37 से भाजपा की खुशबु नीलेश वर्मा
• वार्ड 38 से भाजपा की दिव्या नितिन आहूजा
• वार्ड 39 से भाजपा के बाली घोसी
• वार्ड 40 से भाजपा के धर्मेंद्र सिंह बैस
• वार्ड 41 से भाजपा की अंतिम अजय पड़ियार
• वार्ड 42 से कांग्रेस के डॉ श्याम पटेल
• वार्ड 43 से निर्दलीय राजा अकोदिया
• वार्ड 44 से भाजपा की प्रमिला रामचरण पटेल
• वार्ड 45 से भाजपा की मंजू मुकेश मोदी

Dewas नगर निगम चुनाव परिणाम: कल खुलेगी ईवीएम में बंद प्रत्याशियों की किस्मत

• नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्‍छ, पीपलरावां, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में हुए मतदान की मतगणना कल

देवास। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में हुए मतदान के परिणाम कल बुधवार को घोषित होंगे, अब नगर निगम महापौर एवं 45 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों को केवल आज मंगलवार की रात और इंतजार करना है।

जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 13 जुलाई को नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्‍छ, पीपलरावां, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में मतदान हुए थे, जिनकी मतगणना कल 20 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी।
नगर पालिक निगम देवास के मतदान की मतगणना उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में होगी, जहां मतगणना के लिए कुल 45 टेबले लगाई गई है। मतगणना 9 कक्षो में होगी। प्रत्‍येक कक्ष में 5 टेबल लगाई गई है। मतगणना के 5 से 8 राउण्‍ड रहेंगे।
नगर परिषद सोनकच्‍छ, पीपलरावां, भौंरासा एवं टोंक खुर्द की मतगणना संबंधित क्षेत्र में होगी।
कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने नगर पालिका निगम देवास की मतगणना के लिए स्ट्रॉन्ग रूम प्रभारी, अलग अलग वार्डो के सहायक रिटर्निंग अधिकारी, टेबुलेशन के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर उन्हे संबंधित दिशा-निर्देश/आदेश जारी कर दिए है।
नगर निगम देवास के महापौर एवं 45 वार्डो के पार्षद के परिणाम जानने के लिए प्रयाशियो, नेता के साथ साथ शहर की आम जनता भी बड़ी उत्सुक है। ईस बार शहर की जनता अंतिम समय तक भी मतदान करके मौन साधी रही जिससे कुछ भी कयास लगाना संभव नही रहा की परिणाम किस करवट बैठ जाए। कल परिणाम आने के साथ ही पता चल जाएगा ” किसका बजेगा डंका और किसकी होगी हार” नगर निगम के महापौर के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमे भाजपा – कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। हालांकि कुछ एजेंसियों द्वारा किए गए सर्वे में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। हालांकि कल परिणाम आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी की किसको बहुमत मिलेगा और नगर सरकार बनाने में कामयाब होगा। शहर के 45 वार्डो के पार्षद प्रत्याशी भी कल के परिणाम के इंतजार में है।

• माय देवास एप पर मिलेगी नगर निगम चुनाव परिणाम की अपडेट जानकारी…

शहरवासियों को नगर निगम के चुनाव परिणाम की अपडेट स्थिति माय देवास एप पर प्राप्त होती रहेगी। एप डाउनलोड के बाद आप अपने क्षेत्र के नव निर्वाचित पार्षद और शहर के नव निर्वाचित होने वाले महापौर के चुनाव परिणाम का पल-पल का अपडेट जान सकेंगे।

माय देवास एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर जाकर एप डाउनलोड करे

https://play.google.com/store/apps/details?id=spau.mydewasapp

Dewas: दो चचेरे भाइयों को लगा करंट, एक की मौत दूसरे का ईलाज जारी..

देवास। शहर की गर्ग स्टेट कॉलोनी में रहने वाले दो चचेरे भाइयों को सोमवार रात करंट लग गया जिसमे एक की मौत हो गई वही दूसरे का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
दरअसल सचीन सिंह व अजय सिंह (दोनो चचेरे भाई) शहर के गर्ग स्टेट कॉलोनी में रहकर आयशर कंपनी में काम करते थे।

मृतक सचिन ( सफेद शर्ट में) घायल अजय (नीले शर्ट मे)

सोमवार रात करीब 7 बजकर 40 मिनिट घर के सामने से निकली बिजली लाइन की चपेट में सचिन आ गया जिसे बचाने की कोशिश में अजय को भी झटका लगा। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

Dewas: माय देवास एप पर मिलेगी नगर निगम चुनाव परिणाम की अपडेट जानकारी…

देवास। नगर निगम के चुनाव परिणाम की अपडेट स्थिति माय देवास एप पर शहरवासियों को प्राप्त होती रहेगी। 20 जुलाई को चुनाव परिणाम की अपडेट स्थिति जानने के लिए निगम ने माय देवास एप पर प्रावधान किए हैं। गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर चुनाव का ताजा हाल घर बैठे ही प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दी गई लिंक पर जाकर माय देवास एप डाउनलोड करें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=spau.mydewasapp

एप डाउनलोड के बाद आप अपने क्षेत्र के नव निर्वाचित पार्षद और शहर के नव निर्वाचित होने वाले महापौर के चुनाव परिणाम का पल-पल का अपडेट जान सकेंगे।

Dewas: जिले मे प्रारंभ हुआ दस्तक अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों में बाल्यकालीन बीमारियों की होगी सक्रिय पहचान एवं त्वरित प्रबंधन

• 18 जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक आयोजित होगा अभियान

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि जिले मे दस्तक अभियान दिनांक 18 जुलाई से प्रारंभ हुआ जो कि 31 अगस्त 2022 तक किया जावेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त दल (ए.एन.एम, आशा, एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता) द्वारा 5 वर्ष तक उम्र के बच्चों वाले परिवारों के घर-घर जाकर बच्चों में प्रायः पाई जाने वाली बीमारियों की सक्रिय पहचान एवं उचित प्रबंधन करना है। साथ मे 9 माह से 5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का विटामिन ‘ए‘ अनुपूरण किया जावेगा। दस्तक अभियान का उद्देश्य 5 वर्ष से कम उम्र बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान एवं त्वरित प्रबंधन करना है, जिससे बाल मृत्यु दर में वांछित कमी लाई जा सके।

जिला टीकाकरण अधिकारी एवं दस्तक अभियान नोडल अधिकारी डॉ सुनिल तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु ब्लॉ एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर सतत मॉनिटरिंग की जावेगी। दस्तक अभियान मे प्रमुख गतिविधियाँ अंतर्गत समुदाय में बीमार नवजातो और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में शैशव एवं बाल्यकालीन निमोनिया की त्वरित पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल, 5 वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, एक्टीव कैस फाईंडिग रेफरल एवं प्रबंधन, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग की पहचान एवं नियंत्रण हेतु ओ.आर.एस. एवं जिंक के उपयोग संबंधी सामुदायिक जागरूकता में बढ़ावा एवं प्रत्येक घर में गृहभेंट के दौरान ओ.आर.एस. पहुँचाया जा रहा है।
• सघन दस्त रोग पखवाड़ा – आई.डी.सी.एफ. गतिविधि आयोजन मे 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण दिया जा रहा है। बच्चों में दिखाई देने वाली जन्मजात विकृतियों एवं वृद्धि विलंब की पहचान, समूचित शिशु एवं बाल आहारपूर्ति संबंधी समझाईश दस्तक टीम द्वारा समुदाय को दी जा रही है। एस.एन.सी.यू एवं एन.आर.सी से छुट्टी प्राप्त बच्चों में बीमारी की स्क्रीनिंग तथा फॉलोअप को प्रोत्साहन, गृह भेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों की टीकाकरण स्थिति की जानकारी लेकर टीकाकरण किया जावेगा। दस्तक अभियान के साथ सघन दस्त रोग पखवाड़ा (आई.डी.सी.एफ.) की गतिविधिया यथा समुदाय आधारित गतिविधियां तथा संस्था आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा। आई.डी.सी.एफ. गतिविधियों से संबंधित दस्तक अभियान अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण दिया जावेगा।

सृष्टि सेवा संकल्प देवास द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी पर 5000 सीडबॉल प्रकृति को किये समर्पित

देवास। सृष्टि सेवा संकल्प-देवास के तत्वावधान में लगभग 40 परिवारों के 100 से अधिक सदस्यों ने शंकरगढ़ पहाड़ी पर 5000 सीडबॉल प्रकृति को समर्पित गए जिनसे अंकुरित होने वाले पौधे भविष्य में वृक्ष बनेंगे। श्रावण मास के इस पावन माह में भगवान शंकर के नाम से प्रसिद्ध पहाड़ी पर इस कार्यक्रम में बद्रीधाम, अर्चना विहार जवाहरनगर,अमृतनगर एवम प्रेमनगर पार्ट2 सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में सन्गठन के सर्वश्री मेहरबान सिह, देवांश राठौर,अंकित सिंह का विशेष सहयोग रहा, प्रेमनगर2 के अध्यक्ष सुंदरसिंह चिलानी, रेशु अनूप गुप्ता, प्रभाकर पांडेय, जवाहरनगर से योगेश भीरुड़, बद्रीधाम के अध्यक्ष श्री मेहरबान सिंह सोलंकी, रमेशचंद्र जोशी,घनश्याम माहेश्वरी,नंदकिशोर आशापुरे, हरिहरराव देशमुख,संदेशजी निगम, राजेश शर्मा ,रितेश पटेल, रमेशचंद्र जी परमार,अशोक तिवारी, अजय राठौर के साथ साथ क्षेत्र के बहुत से सज्जनो एवम मातृ शक्ति एवम बाल गोपाल ने भाग लिया, स्वागत एवम परिचय सम्बोधन अरविंद भट्ट ने किया एवम आभार, प्रांतीय सदस्य संजय कसेरा ने माना।

Dewas: जिले में 9 नगर परिषदों में निर्वाचन परिणाम घोषित

• 9 नगर परिषदों के कुल 135 वार्डो में 80 वार्डो में भाजपा, 40 वार्डो में कांग्रेस तथा 15 वार्डो में निर्दलीय जीते

देवास। जिले में नगरीय निकाय चुनाव के नगर परिषद हाटपीपल्‍या, बागली, करनावद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड, कन्‍नौद, खातेगांव तथा नेमावर में निर्वाचन परिणाम की मतगणना सम्‍पन्‍न हुई। प्रथम चरण में 9 नगर परिषदों में कुल 135 वार्डो में 80 वार्डो में भाजपा अभ्‍यर्थी, 40 वार्डो में कांग्रेस तथा 15 वार्डो में निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचित हुए है। नतीजों की घोषणा के बाद कुल 135 में से 80 वार्ड पर विजय प्राप्त होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई।

निर्वाचित अभ्‍यर्थियों को प्रेक्षक श्री सी.बी. सिंह बागली में विजयी प्रमाण पत्र वितरित किये तथा संबंधित नगर परिषदों में रिटर्निंग ऑफिसरों ने विजयी प्रमाण पत्र वितरित किये।

नगर परिषद हाटपीपल्‍या के कुल 15 वार्डो में 08 भाजपा अभ्‍यर्थी, 06 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 01 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद बागली के कुल 15 वार्डो में 10 भाजपा अभ्‍यर्थी, 02 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 03 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद करनावद के कुल 15 वार्डो में 09 भाजपा अभ्‍यर्थी, 05 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 01 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद सतवास के कुल 15 वार्डो में 07 भाजपा अभ्‍यर्थी, 06 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 02 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद लोहारदा के कुल 15 वार्डो में 07 भाजपा अभ्‍यर्थी, 07 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 01 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद कॉटाफोड़ के कुल 15 वार्डो में 06 भाजपा अभ्‍यर्थी, 08 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 01 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद कन्‍नौद के कुल 15 वार्डो में 11 भाजपा अभ्‍यर्थी, 02 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 02 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद खातेगांव के कुल 15 वार्डो में 09 भाजपा अभ्‍यर्थी, 03 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 03 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए।
• नगर परिषद नेमावर के कुल 15 वार्डो में 13 भाजपा अभ्‍यर्थी, 01 कांग्रेस अभ्‍यर्थी तथा 01 निर्दलीय अभ्‍यर्थी निर्वाचत हुए है।

दूसरे चरण में नगर पालिका निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्‍छ, पीपलरांवा, भौंरासा एवं टोंकखुर्द के मतदान की मतगणना 20 जुलाई को उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में सुबह 09 बजे से होगी।