Dewas: धूमधाम से मना श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस

देवास। शहर के एम. रोड स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर का सातवा स्थापना दिवस सोमवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में विगत छह जुलाई को शिव परिवार की स्थापना भी की गई थी

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पिपलेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा सोमवार शाम को मंदिर में बड़ी धूमधाम से ढोल धमाको के साथ भव्य महा आरती का आयोजन किया गया जिसमे समिति के सदस्यों के साथ अनेक पार्षद प्रत्याशी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए तत्पश्चात समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी का लाभ लिया।

Dewas भाजपा ने निकाली महाजनसंपर्क रैली

देवास। नगर सरकार चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा ने शहर में महाजनसंपर्क किया। ऐतिहासिक रूप से निकले इस महाजनसंपर्क में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता भी शामिल हुई। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल सहित भाजपा नेताओं का शहरवासियों ने दिल खोलकर स्वागत, अभिनंदन किया। देशभक्ति के गीतों एवं भारत माता की जयघोष के साथ वातावरण पूरी तरह से भाजपामय हो गया।

महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत सुबह मोतीबंगला स्थित भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय राजोले मार्केट से हुई। खुली जीप पर सवार होकर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर रही थीं। भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महाजनसंपर्क में पैदल चलते हुए मतदाताओं को भाजपा के समर्थन में मतदान का आग्रह कर रहे थे। महाजनसंपर्क के दौरान देशभक्ति से आेतप्रोत गीत एवं भारत माता की जय के घोष सुनाई देते रहे। विधायक व महापौर प्रत्याशी का जगह-जगह मतदाताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार व महापौर प्रत्याशी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी लोग उत्साहित नजर आए। कई जगह पर उन्हें रोककर शहरवासियों ने फोटो खिंचवाए। विधायक व महापौर प्रत्याशी का स्वागत करने के लिए छोटी-छोटी बालिकाएं भी उत्साहित थीं। महाजनसंपर्क के दौरान लोगों ने अपने घरों के सामने और गैलरी से फूल बरसाए। विधायक व महापौर प्रत्याशी की आरती उतारकर तिलक लगाया। कई जगह पर विशालकाय पुष्पहारों से भी विधायक व महापौर प्रत्याशी का स्वागत किया गया। ढोल-धमाके के साथ महाजनसंपर्क एक लंबे काफिले के रूप में नजर आया। भाजपा के झंडे लिए हुए कार्यकर्ताओं ने जोश व उमंग के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए और महापौर प्रत्याशी की जीत के लिए जनता से आग्रह किया।

भाजपा की महापौर को चुनकर मेरे हाथ मजबूत करें- विधायक

इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि लोगों का भरपूर आशीर्वाद हमेशा की तरह भाजपा को मिल रहा है। हम बहुत आश्वस्त है कि इस बार भी अपना महापौर बनाएंगे। आप सभी जानते हैं कि पिछले पांच सालों में मैंने देवास का बहुत विकास किया है और यह संभव इसलिए हो सका कि महापौर भी भाजपा का था। इसलिए मैं जनता से अपील करूंगी कि भाजपा की महापौर को चुने और मेरे हाथ मजबूत करें ताकि हम दोनों मिलकर विकास की गति को और तेज कर सकें। विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से जो भी मांगा है, उन्होंने जनमानस की सुविधा को देखते हुए उसे पूरा किया है। आप लोगों का आशीर्वाद मिलेगा तो हम देवास में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। महाजनसंपर्क में शामिल पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ने कहा कि शहर के विकास में नगर निगम की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। भाजपा की परिषद में शहर का जो विकास हुआ है, उसे शहरवासी जानते हैं। आगे भी शहर विकास का यह सिलसिला चलता रहे, इसके लिए जरूरी है कि हमारी महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल एवं सभी वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में आप मतदान करें।

हमारे शहर की तारीफ होना गर्व की बात-

इस दौरान शहरवासियों ने आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारा वोट विकास के लिए और शहर के हित में है। पिछले वर्षों में शहर का जो विकास हुआ है, उससे हमें भी गर्व होता है। बाहर से लोग आकर हमारे शहर की तारीफ करते हैं। देवास शहर का विकास और तेजी से बढ़ता रहे इसके लिए हम भाजपा के पूरी तरह से साथ है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गेश अग्रवाल, बहादुर मुकाती, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, ओम जोशी, भरत चौधरी, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, विशाल रघुवंशी, अजय पंडित आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित थे।

महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत सुबह मोतीबंगला स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय राजोले मार्केट से हुई। भगतसिंह मार्ग, तहसील चौराहा, शनि मंदिर, मीरा बावड़ी चौराहा, पीपली बाजार, सरदार पटेल मार्ग, शेख क्लब चौराहा, सुतार बाखल, एमजी रोड, लक्ष्मीपुरा, एकता क्लब चौराहा, नाॅवेल्टी चौराहा, अलंकार चौराहा, ईदगाह रोड, शुक्रवारिया हाट, नागेश्वर मंदिर, पीठा रोड, तीन बत्ती चौराहा, सुभाष चौक, लाल बहादुर शास्त्री मार्केट, एबी रोड, पुराना बस स्टैंड, सुपर मार्केट, पुराना बस स्टैंड, शामलात रोड, नया बस स्टैंड, कुम्हार गली, नगर निवास टाकिज, भवानी सागर, जवाहर चौक, सुपर मार्केट चौराहा, गोल्डन चौराहा, खटिक मोहल्ला, कृष्णपुरा आदि स्थानों से होते हुए नयापुरा पर महाजनसंपर्क का समापन हुआ।

Dewas : कांग्रेस महापौर प्रत्याशी के समर्थन में संजय शुक्ला की महारैली, जीत की ओर अग्रसर कांग्रेस।

देवास। प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस का धुआंधार प्रचार हुआ। जगह जगह हुआ भव्य स्वागत। आज कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती विनोदिनी रमेश व्यास के समर्थन में कांग्रेस की महारैली का आगाज हुआ। इंदौर के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और संजय शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में हुआ। चारों ओर भव्य स्वागत, आतिशबाजी और बाजारों में रौनक कांग्रेस के प्रति लोगों का प्यार दिखा रहा था। देवास के 45 वार्डो से पार्षद प्रत्याशी बाइक पर सवार होकर अपने समर्थकों के साथ जैसे ही महा रैली में शामिल हुए सड़कों पर कांग्रेस का तिरंगा लहराने लगा और जनता का स्नेह और प्यार आज सड़कों पर था। इस भव्य महारैली ने पूरे देवास को बता दिया कि कांग्रेस की वापसी तय है। इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर रेखा वर्मा भगवान सिंह चावड़ा रमेश व्यास इम्तियाज शेख भल्लू, अनिल गोस्वामी रोहित शर्मा दीपेश कानूनगो अकरम शेख तृप्ति, हिम्मत सिंह चावड़ा, प्रयास गौतम सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन एवं देवास के देवतुल्य जनता मौजूद रही।

महापौर प्रत्याशी मनीषा दीपक चौधरी का सतत जनसम्पर्क जारी

देवास। निर्दलीय महापौर प्रत्याशी मनीषा दीपक चौधरी का सतत रूप से जनसंपर्क जारी है। नामांकन दाखिल करने के बाद से श्रीमती चौधरी उनके समर्थकों के साथ शहर के कौने-कौने में लगातार जनसम्पर्क करते हुए सूरजमुखी का फूल के लिए वोट देने की अपील जन-जन से कर रही है।  जिसका उन्हें अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। जनसम्पर्क के दौरान मतदाता श्रीमती चौधरी को कई समस्याओं से भी अवगत करा रहे है। मतदाताओं को वे आश्वस्त कर रही है कि यदी आपका आशीर्वाद मुझे मिलता है और में महापौर बनती हूँ तो आपकी हर समस्या का हल करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जनसम्पर्क के दौरान कई जगहो पर महापौर प्रत्याशी श्रीमती चौधरी का पुष्पमाला व मंगल तिलक के साथ स्वागत भी किया जा रहा है। रविवार को श्रीमती चौधरी ने राधागंज, पुलिस लाइन, चामुंडा नगर, साकेत नगर, गजरा गियर, नई आबादी, कर्मचारी कॉलोनी, सरदार पटेल मार्ग, सुतार बाखल, गोया आदि जगहों पर सतत रूप से जनसम्पर्क किया।

Dewas: वार्ड क्रमांक 21 में कही निर्दलीय बाल्टी के पानी में डुब न जाएं मजबूत पार्टी के प्रत्याशी..!

देवास। शहर का वार्ड क्रमांक 21 भी चर्चा का विषय बनकर शहर भर में अपना ध्यान आकर्षित कर रहा है। वार्ड में कुल 4 पार्षद प्रत्याशी कांग्रेस से सुनीता राठौड़, भाजपा से कल्पना जायसवाल व आस्था देशमुख व ज्योति राठौड़ निर्दलीय रूप से पार्षद पद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे है।
पूर्व में वार्ड से भाजपा की पार्षद रही थी परंतु वार्ड के एक मतदाता ने बताया की इस बार वार्ड के मतदाता बदलाव चाहते है। क्योंकि पूर्व में मतदाताओं ने भाजपा के प्रत्याशी को विजय बनाया था परन्तु इस बार भाजपा की और से पार्षद प्रत्याशी के बदलाव के साथ मतदाता बदलाव के लिए मतदान करेंगे। वर्तमान में देखा जा था है की वार्ड की आस्था देशमुख को भी भरपूर जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

निर्दलीय प्रत्याशी के पति महेंद्र देशमुख नें कहा की पूर्व पार्षद ने वार्ड में अपने स्तर से कार्य किए है। उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की हम सराहना भी करते है, लेकिन आज भी वार्ड में बहुत से ऐसे काम है जिनको अभी तक हो जाने थे। इस बार भाजपा ने जो प्रत्याशी मैदान में उतारा है वो कभी वार्ड में सक्रिय नही रहे है और न ही वार्ड की असुविधा से वाकिफ है। इसलिए सवाल यह खड़ा होता है कि इस बार जनता ऐसे प्रत्याशी पर भरोसा क्यों जताये।
वर्तमान में शहर के वार्ड क्रमांक 21 में अव्यवस्थाओं का अम्बार है। यहां के विभिन्न क्षेत्रों में पानी, सडक़, साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। जहां तहां गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। वार्ड क्रमांक 21 की निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी आस्था महेंद्र देशमुख का कहना है की इस बार वार्ड के मतदाता ऐसे पार्षद को चुनेंगे जो वार्ड को विकास कार्यों से जोड़कर वार्ड की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए।
यहां के लोगों का कहना है कि वार्ड में जलजमाव की लम्बे समय से समस्या बनी हुई है। बारीश के समय सडक़ों पर सीवर का पानी बहने लगता है। गर्मी में गंदगी व मच्छर बीमारियों के कारण बन रहे हैं। नालियां चोक होने से गंदा पानी रास्ते में आता है। शहरी क्षेत्र में होने के बावजूद गांवों से भी बदतर हालत में लोग जीवन जी रहे है। साथ ही वार्ड की कई कॉलोनियों में रात के समय स्ट्रीट लाइटें बंद होने से अंधेरा भी पसरा रहता है। लेकिन जिम्मेदार न तो सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं और न ही समस्या दूर करने की कोशिश करते हैं।

वार्ड में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी आस्था महेंद्र देशमुख को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है जिससे यही कहा जा सकता है। वार्ड क्रमांक 21 में कही निर्दलीय बाल्टी के पानी में डुब न जाएं मजबूत पार्टी के प्रत्याशी..!

Dewas: पैकी प्लाट वाली व्यवस्था आज से ही समाप्त की जाती है : शिवराज सिंह चौहान

• दम हो तो 24 घंटे में पैकी प्लाट की समस्या को समाप्त करने वाला आदेश निकाले शिवराज: मनोज राजानी

देवास। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाहर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए पैकी प्लाट व्यवस्था पर कहा कि देवास में विकास के लिए किसी तरह की कसर बाकी नहीं रखेंगे। यहां पैकी प्लाट वाली व्यवस्था आज से ही समाप्त की जाती है। जिसका जैसा जमीन का टुकड़ा हो, वैसा ही मकान बनेगा। हम सरकार किसके लिए चला रहे हैं, जनता के लिए ही तो चला रहे हैं, इसलिए आज से ही यह व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। जितनी कॉलोनी है, वो भी वैध कर दी जाएगी। वहां भी विकास के सारे काम किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के कथन पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने बताया कि आज नगर निगम चुनाव के मद्देनजर देवास में प्रचार के लिए पहुंचे थे शिवराज सिंह चौहान। स्थानीय जवाहर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर जनता को गुमराह करने का काम किया है शिवराज सिंह चौहान ने। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने शिवराज पर पलटवार करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखते हुए कहां की चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से शिवराज सिंह चौहान बार-बार इस तरह की झूठी घोषणाएं और प्रोपेगेंडा कर जनता को भ्रमित करते हैं जो कि सरासर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। श्री राजानी ने यह भी कहा कि पिछले 7 सालों से जनता अनेक समस्याओ और उनके नेताओ के भ्रष्टाचार से पीडि़त है। किंतु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले महापौर चुनाव में भी शिवराज सिंह चौहान ने इसी मंच से यही घोषणा की थी, जो आज दिनांक तक पूरी नहीं हो सकी। विगत 17 सालों से देवास की जनता नगर निगम से जुड़ी समस्याओं और इस भ्रष्ट तंत्र से लड़ रही है किंतु शिवराज जी आपने आज तक देवास की जनता के दर्द को नहीं समझा। आज जब महापौर चुनाव में अपनी हार दिख रही है तो शिवराज सिंह चौहान झूठी घोषणा करते घूम रहे है। यह देवास की जनता का अपमान है और साथ ही साथ पैकी प्लाट के संबंध मे आपकी की गई घोषणा आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। देवास पंचायत के चुनावो मे कांग्रेस की जीत भाजपा पचा नहीं पा रही है। अब जब कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में इस समस्या को समाप्त करने की बात कही तो शिवराज अपनी सीधी हार देख बौखला गए और इसलिए चुनावी सभाओं में उटपटांग घोषणाएं करते फिर रहे हैं। यदि शिवराज सिंह चौहान में दम हो तो 24 घंटे के भीतर पैकी प्लॉट की समस्या को समाप्त करने वाला आदेश पारित करें। देवास की जनता इनके झूठ को पहचान चुकी है और इस बार परिवर्तन निश्चित है। कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि चुनाव आयोग इस तरह के कृत्य पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें, ताकि भूल कर भी कोई नेता जनता के साथ इस तरह का धोखा ना कर सके।

Dewas : निर्दलीय महापौर प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क, हर वार्ड से मिल रहा भारी जनसमर्थन

देवास। नगरीय निकाय चुनाव महाकुंभ अपने अंतिम दौर में है। पार्टी प्रत्याशी अपने-अपने जनसम्पर्क में लगे हुए है। इसी क्रम में महापौर की निर्दलीय प्रत्याशी एवं शिवा चौधरी की पुत्रवधू मनीषा दीपक चौधरी भी शहर के वार्डो में घूमकर जनसम्पर्क कर रही है। श्रीमती चौधरी ने शुक्रवार को केदारेश्वर मंदिर से जनसम्पर्क प्रारंभ किया जो नगर के मालीपुरा, ढोली मोहल्ला, मोमिन टोला, भेरूगढ़, पठान कुआ, बड़ा बाजार आदि विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए पुन: केदारेश्वर मंदिर पर समापन हुआ। बरसते पानी में सतत रूप से श्रीमती चौधरी सतत रूप से बिना रूके जनसम्पर्क कर शहर के मतदाताओं से सूरजमुखी का फूल पर वोट रूपी आशीर्वाद की अपील कर रही है। कई जगहों पर आरती, पुष्पमाला पहनाकर एवं आतिशबाजी कर श्रीमती चौधरी का स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्हें भारी जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। जनसम्पर्क के दौरान वार्डो में निर्दलीय पार्षद के चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में उत्साह देखा गया। मनीषा दीपक चौधरी का कहना है कि यदि शहर की जनता मुझे महापौर के रूप में चुनती है तो सबसे पहले शहर की मुख्य समस्या पेकी प्लाट, सीवरेज समस्या, व्यवस्थित मार्केट का निर्माण करना, मेट्रो रेल लाइन देवास तक लाने का प्रयास, लड़कियों के लिए उत्कृष्ट स्कूल खुलवाना, नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त करना, बंद उद्योगों को शुरू करना, महिला सुरक्षा के लिए नि:शुल्क हेल्पलाईन नंबर चालू करना, जनता दरबार लगाना, बेवजह लिए जा रहे शुल्क को बंद करना, बंद उद्योगों को शुरू करना आदि अन्य समस्याओं का हल करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक, स्थानीयजन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas: वार्ड क्र 26 में भाजपा के पार्षद पद प्रत्याशी रवि जैन को मिल रहा जनसमर्थन…

देवास। आगामी 13 जुलाई जो देवास में महापौर एवं पार्षद पद के लिए मतदान होना है। जिसके परिणाम 18 जुलाई को सामने आएंगे जिसके पूर्व सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बढ़-चढ़कर जनसमर्थन के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है।
शहर के वार्ड क्रमांक 26 में पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। भाजपा से रवि जैन, कांग्रेस से अलका शर्मा, बहुजन समाजवादी पार्टी से शांतिलाल फुलमाली व दो प्रत्याशी पंकज सोनी, सुरेश सवालिया वार्ड क्रमांक 26 से चुनावी मैदान में है।

वार्ड क्रमांक 26 में जनसंपर्क के दौरान भाजपा के रवि जैन को सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है। रवि जैन के नाम से मतदाताओं में भी उत्साह का वातावरण है। यह उत्साह वार्ड क्रमांक 26 में भाजपा पार्षद पद के लिये रवि जैन के जनसंपर्क के दौरान नजर आया।
वार्ड क्रमांक 26 से पार्षद प्रत्याशी रवि जैन ने बताया की जिस तरह केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी, राज्य में श्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा क्षेत्र में सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी व विधानसभा क्षेत्र में विधायका श्री मंत गायत्री राजे पंवार द्वारा विकास किया जा रहा है उसी तरह में भी वार्ड क्रमांक 26 को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए एक पार्षद प्रत्याशी के रूप में सामने आया हु और निश्चित ही वार्ड क्रमांक 26 के मतदाता मुझे आशीर्वाद प्रदान करके जो मुझ पर ऋण चढ़ाएगे मैं उसे मेरे पूरे कार्यकाल में वार्ड के विकास के रूप में उन्हें चुकाऊंगा।

निर्दलीय महापौर प्रत्याशी श्रीमती चौधरी के जनसंपर्क में दिखा मतदाताओं का उत्साह

आपका एक कीमती वोट शहर के विकास कार्यों में देगा योगदान, इसलिए चुने वही जो है सही

देवास। जिस प्रकार के विकास कार्य देवास में होना चाहिए वैसे नही हुए। पिछले जनप्रतिनिधियों ने देवास शहर को अंधकार में धकेला है। इसलिए आप सोच समझकर निर्णय ले और अपने वोट का सही उपयोग करते हुए सही जनप्रतिनिधि चुनते हुए सूरजी मुखी का फूल का बटन दबाकर निर्दलीय महापौर प्रत्याशी को विजयी बनाएं। महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन होगा तभी शहर का विकास संभव है। आपके इस महत्वपूर्ण सहयोग से हमारा शहर नंबर वन बनेगा। शहर का औद्योगिक करण चौपट हो चुका है। बेरोजगारी बढ़ रही है।

शहर की नालिया व सडक़े नदी में तब्दील हो रही है। कई ऐसे कार्य है जो अब तक नही हो पाए है। हमे नए विजन के लिए अच्छा जनप्रतिनिधि बेहद आवश्यक है। यह चुनाव मेरा फैसला नहीं करेगा, देवास के विकास का फैसला करेगा। यह बात जनसम्पर्क के दौरान निर्दलीय महापौर प्रतयाशी मनीषा दीपक चौधरी ने मतदाताओं के समक्ष कहीं और सूरजमुखी का फूल के लिए आशीर्वाद रूपी वोट देने की अपील की। श्रीमती चौधरी ने बुधवार को तोड़ी, खेत कालोनी, सिल्वर कॉलोनी, सिद्धि विनायक, मिल रोड, बालाजी नगर, लेबर कॉलोनी, रेवाबाग, नुसरत नगर, नाहर दरवाजा, कमला नगर आदि अन्य क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया और उनसे चर्चा कर समस्याओं को जाना। जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं का उन्हें अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कई स्थानों पर श्रीमती चौधरी का आरती, तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas: पार्षद प्रत्याशी रवि जैन के समर्थन में महाराज विक्रमसिंह पवार ने किया जनसंपर्क…

देवास। शहर मे मंगलवार को महाराज विक्रम सिंह पंवार ने वार्ड क्रमांक 26 से पार्षद प्रत्याशी रवि जैन के जनसमर्थन में जनसंपर्क किया।
भाजपा को नगर निगम चुनाव में मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन हासिल हो रहा है। सर्व समाज के मतदाता उत्साह के साथ पार्षद प्रत्याशी रवि जैन का स्वागत कर आशीर्वाद दे रहे हैं। मंगलवार को जनसंपर्क के दौरान वार्ड 26 में नागरिकों ने रवि जैन को जीत का आशीर्वाद दिया गया। जगह-जगह फूलों की बारिश की और आरती उतारी गई। वार्ड 26 के जनसंपर्क में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी भी शामिल हुए।

• जनसंपर्क के दौरान महाराज विक्रमसिंह पवार ने कहा

शहर विकास के लिए भाजपा का महापौर और भाजपा के ही पार्षद होना जरूरी है। पिछले कार्यकाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्य इसलिए हो सके कि महापौर और सभापति भाजपा के ही थे। इन्होंने विकास कार्यों में कोई कसर बाकी नहीं रखी। आपके सहयोग से आगे भी तेजी से विकास कार्य होंगे। आपने कांग्रेस के डेढ़ साल का कार्यकाल भी देखा है, जिसमें शासन की कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया था। शहर हित को देखते हुए आप भाजपा का महापौर और भाजपा के पार्षदों को विजयी बनाएं।