देवास। गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व पर सद्गुरू कबीर सत्संग समारोह का आयोजन हुआ, जिसके अंतर्गत गुरू पुजन एंव भोजन भंडारा किया गया। महंत सतीश दास (कड़िहार) ने बताया कि यह आयोजन चार गुरू वंश बय्यालीस की असीम कृपा से सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम भक्तो ने गुरुपूजा कर कर आरती की। तत्पश्चात दीक्षा का आयोजन हुआ। अंत मे भंडारा प्रसादी का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। उक्त आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लेकर गुरु पूजा ने भाग लिया और प्रसादी ग्रहण की।
Category: देवास
Dewas: विकास नगर में निर्माणाधीन ब्रिज के पास पानी में फैले करंट लगने से गाय की मौत…
देवास। शहर के विकास नगर चौराहा पर आज शुक्रवार शाम को निर्माणाधीन ब्रिज के पास पानी में करंट फैलने से गाय की मौत हो गई। रास्ते से निकल रहे 2 राहगीरों को करंट भी लगा था तत्काल लाइट बंद करके बड़ी जनहानि को रोका गया।
गाय की करंट से मौत होने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बीच सड़क पर गाय के शव को रखकर नारेबाजी की गई नगर निगम प्रशासन के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश साफ नजर आया। जानकारी अनुसार डीएसपी किरण शर्मा, सीएसपी विवेक सिंह थाना प्रभारी ने तत्काल निजी वाहन एवं क्रेन की मदद से गाय के शव को नियत स्थान पर पहुंचाया साथ ही यातायात को सुगम बनाया। बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख रवि राम सूर्यवंशी ने बताया की निर्माणधीन ब्रिज के पास पानी के एक गड्डे में करंट फैलने से 2 नागरिकों एवं एक गाय को करंट लगा जिसमे गाय को मौके पर मृत्यु हो गई। राहगीरों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। आगे कहा की हम करीब डेढ़ घंटे से गाय माता का शव लेकर रोड पर बैठे थे परंतु नगर निगम से कोई नही आया। पुलिस प्रशासन से आए लोगो ने निजी वाहन से गाय के शव से नियत स्थान तक पहुंचाया।
गाय की मृत्यु के बाद ब्रिज निर्माण कंपनी के लोगो द्वारा गड्डो का भराव कराया है।
ग्राम खारपा के व्यक्ति ने कमलापुर जंगल मे फांसी लगाकर की आत्महत्या
सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा)। कमलापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर बैतूल हाईवे मार्ग पर स्थित न्यू ढाबे के समीप सड़क से लगभग 200 फीट अंदर जंगल में एक पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, कमलापुर चौकी प्रभारी राकेश नरवरिया ने बताया है कि धीरज पिता संतोष राजपूत निवासी ग्राम खारपा जिला हरदा अज्ञात कारणों के चलते जंगल में पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली इंदौर मे एक बैंक में काम करता था, घटनास्थल पर से मृतक के पास से आईडी कार्ड एक्टिवा गाड़ी मिली है घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक रस्सी साथ में लेकर आया था और उसने पेड़ पर रस्सी बांधकर फांसी लगाई है हालांकि आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है वहीं पुलिस द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई सूचना मिलने पर परिजन बागली पहुंचे पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर शव को शासकीय अस्पताल बागली लाया गया जहां पर शव का पीएम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया परिजनों के अनुसार धीरज बैंक में काम करता था वह उसका एक बच्चा भी है घर से भी सक्षम है उन्हें भी इस घटना का कारण समझ नहीं आ रहा है हालांकि पुलिस ने मामले मे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Dewas: निगम ने की प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग करते पाये जाने पर चालानी कार्यवाही
• प्रतिबंधित सामग्री पाये जाने वाले व्यवसायको के विरूद्ध निरंतर होगी चालानी कार्यवाही
देवास। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के तहत नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई। जिसमे सिंगल यूज प्लास्टिक, डिस्पोजल प्रयोग करते पाए जाने पर बडे व छोटे व्यवासायको के विरुद्ध प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के अन्तर्गत उपयोग की जा रही सामग्रियो को जप्त कर व्यवसायको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई।
शहर के व्यवसायको को प्लास्टीक की छडियो से लैस, ईयर बड्स, गुब्बारो के लिये प्लास्टिक की छड़िया, प्लास्टीक के झंडे, केंडी की छड़िया, आइस्क्रीम की छड़िया, सजावट के लिये पॉलीस्टीरीन (थर्माकोल प्लेट, कप, ग्लास, काटे, चम्मच, चाकु, स्ट्रा,ट्रेन जैसे कटलरी मिठाई के डिब्बो के चारो ओर लपेटे जाने या पैकिंग करने वाली फिल्म, निमंत्रण कार्ड एंव सिगरेट के पैकेट 100 माइक्रान से कम मोटाई वाले प्लास्टीक यूपीवीसी बैनर, स्टीकर आदि का विक्रय एवं उपयोग पूर्णतः नही करने हेतु समझाया गया।
Dewas: ईवीएम एवं मतदान आंकड़ों में पाई गड़बडिय़ों के संबंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल…
देवास। बीते 13 जुलाई को शहर में नगर निकाय के दूसरे चरण में महापौर व वार्डो के पार्षदों के लिए मतदान संपन्न हुए जिसमे ईवीएम एवं मतदान आंकड़ों में पाई गड़बडिय़ों के संबंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला है। मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए देवास नगर निगम चुनावो मे विभिन्न पोलिंग पर ईवीएम एवं मतदान के आंकड़ों में गड़बड़ी पाई गई एवं कांग्रेस नेताओं पर पुलिस द्वारा की गई तानाशाही पूर्ण रवैया के विरोध में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचा। जहा एसडीएम से चर्चा की और जिला कलेक्टर को इस संबंध में पत्र लिखकर कहा कि पोलिंग बूथ पर बैठे मतदान अभिकर्ता को मिले पत्र 18 क और प्रशासन द्वारा जारी कुल वोटों में अंतर पाया गया है इस संबंध में जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जारी सूची में त्रुटि संभव है किंतु पत्रक पर मिले कुल वोट ही मतगणना के दिन मान्य होंगे। इसके बाद श्री राजानी में चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और उनके नेताओं पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में अपनी शिकायत दर्ज करवाई और उचित कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री, भगवान सिंह चावड़ा, रेखा वर्मा, रमेश व्यास, नरेंद्र यादव, इम्तियाज शेख भल्लु, नंदकिशोर पोरवाल, साधना प्रजापति, शकील लकी सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।
एसडीएम ने कहा की यह जानकारी सिर्फ मतदान का प्रतिशत का अनुमान लगाने के लिए होता है। सही मतदान का आंकड़ा मत पत्र लेखा से मतदान की गणना वाले दिन पता चलेगा।
Dewas: दिनांक 15 एवं 16 जुलाई को कम समय होगा पानी का सप्लाय…
• क्षिप्रा डेम मे बाढ का मटमेला पानी आने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित
देवास। दिनांक 14 जुलाई को क्षिप्रा मे बाढ का मटमेला पानी आने के कारण 6 एमएलडी, 15 एमएमलडी एवं 22 एमएलडी प्लांट पर टर्बिडिटी मे अधिक वृद्धि हो जाने से फिल्टर प्लांट पर पानी के शोधन करने मे समय अधिक लगने से शहर की पानी की टंकियों को मेन सप्लाय लाईन से भरने मे अधिक समय लग रहा है। इस कारण शहर की टंकियों से होने वाला पीने के पानी का सप्लाय दिनांक 15 जुलाई (शुक्रवार) एवं 16 जुलाई (शनिवार) को शहर मे कम प्रेशर एवं समय 30 मिनिट तक ही जल प्रदाय किया जावेगा। आयुक्त विशालसिह चौहान ने आम नागरिको से अपील की है कि वे पीने के पानी को उबालकर पियें।
Pandit Pradeep Mishra: कुबेरेश्वर धाम में गिरा भोजनशाला का शेड, कन्नौद की महिला की हुई मौत
प्रसिद्ध कथावाचक सिहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के आश्रम कुबेरेश्वर धाम में बुधवार रात तेज बारिश और हवा के बीच भोजनशाला का शेड गिर गया, जिसमे देवास जिले की कन्नौद निवासी उमा बाई नाम की महिला की मौत हो गई। जबकि करीब 8 श्रद्धालु घायल हो गए जिसमे गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। वहीं अन्य श्रद्धालुओं को एंबुलेंस से सिहोर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हादसा रात आठ से नौ बजे के बीच हुआ है। हादसे के तुरंत बाद पंडित प्रदीप मिश्रा व अन्य अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कुबेरेश्वर धाम हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हज़ारो लोग आश्रम में दीक्षा लेने आए थे,सीहोर जिले में भारी वर्षा का अलर्ट था। पंडित प्रदीप मिश्रा ने हादसे को प्राकृतिक आपदा बताया है, अचानक तेज हवा आई, उसकी वजह से टेंट गिर गया। जिस समय यह हादसा घटा तब टेंट में तकरीबन 150 लोग मौजूद थे।
Dewas: नगर निगम देवास के लिए हुआ 69% मतदान
• देवास जिले में दूसरे चरण में 71.08 प्रतिशत हुआ मतदान
देवास। देवास जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण में नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्छ, पीपलरांवा, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में में शान्ति पूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ।
देवास नगर पालिका निगम के लिए महापौर व शहर के 45 वार्डो के लिए पार्षद पद के लिए मतदान हुआ है। वही अन्य परिषदों में 15-15 पार्षदों के लिए मतदान हुआ। दूसरे चरण के मतदान के परिणामों की घोषणा 20 जुलाई को सुबह 09 बजे से शुरू होगी।
देवास जिले की नगर निगम और नगर परिषदों के
नगरीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में मतदान समाप्ति तक…
देवास नगर निगम में 69 % (1,65,396 लोगो ने)
नगर परिषद सोनकच्छ में 80.32 % (10,725 लोगो ने)
नगर परिषद पीपलरांवा में 89.27 % (6342 लोगो ने)
नगर परिषद भौंरासा में 89.34 % (8182 लोगो ने)
नगर परिषद टोंकखुर्द में 90.41 % ( 5352 लोगो ने) मतदान हुआ है।
जिले में दूसरे चरण में 71.08 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 73.69 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68.39 प्रतिशत रहा।
जिले में दूसरे चरण के मतदान में नगरपालिक निगम देवास में 69 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 71.63 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 66.28 प्रतिशत रहा। नगरपालिक निगम देवास में 2 लाख 39 हजार 652 मतदाता में से 01 लाख 65 हजार 376 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 87 हजार 195 पुरूष मतदाता, 78 हजार 180 महिला मतदाता और 01 अन्य मतदाता ने मतदान किया।
नगर परिषद सोनकच्छ में 80.32 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 84.01 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 76.65 प्रतिशत रहा। नगर परिषद सोनकच्छ में 13 हजार 353 मतदताओं में से 10 हजार 725 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 05 हजार 592 पुरूष मतदाता, 05 हजार 133 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
नगर परिषद पीपलरावां में 89.27 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 90.73 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 87.75 प्रतिशत रहा। नगर परिषद पीपलरावां में 07 हजार 283 मतदताओं में से 06 हजार 342 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 03 हजार 299 पुरूष मतदाता, 03 हजार 043 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
नगर परिषद भौंरासा में 89.34 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 91.40 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 87.20 रहा। नगर परिषद भौंरासा में 09 हजार 158 मतदताओं में से 08 हजार 182 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 04 हजार 272 पुरूष मतदाता, 03 हजार 910 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
नगर परिषद टोंकखर्द में 90.41 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 92.19 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 88.61 प्रतिशत रहा। नगर परिषद टोंकखर्द में 06 हजार 226 मतदताओं में से 05 हजार 352 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 02 हजार 737 पुरूष मतदाता, 02 हजार 615 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
Dewas: महापौर व पार्षद पद के लिए कल 13 जुलाई को होगा मतदान…
• कुल 6 प्रत्याशी महापौर पद के लिए चुनावी मैदान में 4 पार्टी से तो 2 निर्दलीय
• मतदाताओं से अपील 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हो, शहरवासी मतदान अवश्य करें: एसडीएम सोनी
देवास। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आगामी 13 जुलाई को होना है। जिसमे जिले के देवास नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्छ, पीपलरावां, भौंरासा तथा टोंकखुर्द में मतदान होगा।
देवास नगर पालिका निगम के लिए महापौर व शहर के 45 वार्डो के लिए पार्षद पद के लिए मतदान होना है। इस बार शहर में लगभग ढाई लाख लाख मतदाता है। इस चुनाव में शहर के मतदाता नगर निगम के लिए छट्ठे महापौर का चयन करेंगे। जिसका परिणाम 20 जुलाई को घोषित होगा। देवास नगर पालिका निगम के महापौर पद के लिए कुल छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
देवास नगर पालिका निगम महापौर के लिए भाजपा से गीता अग्रवाल, कांग्रेस से विनोदिनी व्यास, आम आदमी पार्टी से चाना पवार, बहुजन समाज पार्टी से निकिता सूर्यवंशी व निर्दलीय से मनीषा चौधरी, जुबेदा बी चुनाव लड़ रही है।
वैसे तो सभी पार्टियों ने अपने अपने स्तर से प्रचार किया है परंतु पार्टियों के सामने इस वर्ष निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा चौधरी भी पूरे दम से चुनावी मैदान में है।
नगर पालिक निगम देवास सीमा के सम्पूर्ण क्षेत्र में दिनांक 13 जुलाई को होने वाले होने वाले महापौर एवं पार्षदो के चुनाव के लिए शहर मे अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। मतदाताओ को जागरूक करने के लिये मतदान से संबंधित स्लोगन, जागरूक रैलियां, देवास के सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारियो व सभी धर्म गुरूओ के माध्यम से मतदाताओ से अपील भी करवाई जा रही है। जिससे शत प्रतिशत मतदान हो। साथ ही मतदान दिवस पर जिला एवं निगम प्रशासन की टीम के द्वारा मतदाताओ को घर—घर जाकर मतदान के लिये प्रेरित करेगें। जिन वार्डो मे मतदान का प्रतिशत कम हो रहा हो उस पर पूर्ण फोकस करते हुये वार्डवासियो को मतदान के लिये घर-घर टीम जाकर प्रेरित करेगी जिसकी मानिटरिंग एसडीएम प्रदीप सोनी, तहसीलदार पूनम तोमर स्वंय करेगें। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने कहा कि हमें मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है इस हेतु वार्ड में टीम द्वारा मतदाताओं को जागरूक करना है। वार्ड में सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी साथ मे लिया जा सकता है। इसमें राजनैतिक दल के सदस्य शामिल नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखें। सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं को मतदान के लिये प्रोत्साहित करें। आपके पास पिछले चुनावों के मतदान प्रतिशत की जानकारी होना जरूरी है कि किस वार्ड में कम मतदान हुआ है। वहां विशेष रूप से लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। एसडीएम प्रदीप सोनी ने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है और महापर्व तभी पूर्ण होता है, जब शहर के सभी लोग मतदान करें। बारिश को देखते हुए चुनौती जरूर है, लेकिन आप सभी मतदान करने के लिए अवश्य जाएं। हमें निगम के चुनाव में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान करवाना है। मुझे आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि देवास की जनता आगे रहकर मतदान करेगी। प्रशासन की ओर से सारी व्यवस्थाएं की गई है। मतदाताओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
बात करे महापौर प्रत्याशीयो की तो उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए शपथ पत्र के अनुसार…
भाजपा प्रत्याशी: गीता अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गेश अग्रवाल को पत्नी है। गीता अग्रवाल गृहिणी है और पहली बार चुनावी मैदान में है। गीता अग्रवाल की 49 वर्षीय गीता 11वीं तक शिक्षित है। दुर्गेश अग्रवाल प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. तुकोजीराव पवार के समय से भाजपा से जुड़े हुए है और पैलेस के खास समर्थक माने जाते है। वे पूर्व देवास विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, भाजपा के जिला महामंत्री भी रहे है। शपथ पत्र के अनुसार गीता अग्रवाल उनके पति दुर्गेश अग्रवाल से ज्यादा अमीर है।
कांग्रेस प्रत्याशी: विनोदीनी व्यास कांग्रेस के नेता रमेश व्यास की पत्नी है। विनोदीनी व्यास भी एक ग्रहणी है। विनोदिनी व्यास की शिक्षा बीए प्रथम वर्ष तक की है। श्रीमति व्यास 16 वर्षो से सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी के पति रमेश व्यास शुरुआत से कांग्रेस के बड़े नेता सज्जनसिंह वर्मा से जुड़े हैं। व्यास कांग्रेस में अनेक पदो पर रहे वर्तमान में वे कांग्रेस के प्रदेश सचिव हैं। साथ ही वे पूर्व में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रहे और वर्तमान में ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष है।
निर्दलीय प्रत्याशी: मनिषा चौधरी निर्दलीय रूप में महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रही है। मनिषा चौधरी की शिक्षा में उन्होंने BCA व B.ed कर रखा है। श्रीमति चौधरी धनगर समाज की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही है।
मनीषा चौधरी, पूर्व पार्षद कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे शिवा चौधरी की बहु और पूर्व पार्षद दीपक चौधरी की पत्नी है। मनीषा चौधरी का परिवार लगभग 20 से राजनीति में सक्रिय है।
इनके अलावा 3 और प्रत्याशी आम आदमी पार्टी से चाना पवार, बहुजन समाजवादी पार्टी से निकिता सूर्यवंशी व निर्दलीय रूप से जुबेदा बी महापौर के लिए मैदान में है
Dewas: धूमधाम से मना श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस
देवास। शहर के एम. रोड स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर का सातवा स्थापना दिवस सोमवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में विगत छह जुलाई को शिव परिवार की स्थापना भी की गई थी
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पिपलेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा सोमवार शाम को मंदिर में बड़ी धूमधाम से ढोल धमाको के साथ भव्य महा आरती का आयोजन किया गया जिसमे समिति के सदस्यों के साथ अनेक पार्षद प्रत्याशी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए तत्पश्चात समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी का लाभ लिया।
