कांटाफोड़ – वरिष्ठ शिक्षक रामेश्वर जोशी की सेवानिवृत्ति पर किया अभिनंदन

कांटाफोड़– शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रामेश्वर जोशी का शिक्षक पद से सेवा निवृत्त होने पर शिक्षकों ने किया अभिनंदन। क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवा देने वाले शिक्षक रामेश्वर जोशी का विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र वासियों ने साल श्री फल भेट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, मुख्य अतिथि उद्योगपति शैलेश होलानी,विशेष पूर्व बीईओ आर. सी. तिवारी , बीईओ गुरु दत्त शर्मा,आचार्य पंडित कैलाश चंद्र शर्मा, शिक्षा विद दिनेश पंचोली, कवि मनोज दुबे ने सभा को संबोधित करते हुवे जोशी जी कार्यों पर प्रकाश डाला एवं एक आदर्श शिक्षक के रूप में सम्मान किया साथ ही कहा की जोशी जी हमेशा समय के पावंद थे और यदि एक आदर्श शिक्षक की बात कही जाए तो सबसे पहले क्षेत्र में श्री रामेश्वर जी जोशी का नाम आता है क्योंकि इन्होंने लगातार शिक्षा को सेवा के रूप में किया है और आज 62 वर्षों की सेवा देने के बाद शिक्षक पद से इनके सेवानिवृत्ति हुई है मगर आप आगे भी समाज हित में एवं क्षेत्र के शिक्षकों को अपने अनुभव हमेशा बांटते रहेंगे इस अवसर पर शिक्षक विश्वास परसाई,सुनील शर्मा, लेपसिंह पंवार, मांगीलाल मालवीया रेवा शंकर अमरेश देवेन्द्र जोशी, ज्ञानचंद शर्मा, जय प्रकाश तिवारी , देवी सिंह पावर, वाहिद खां, भारत चौहान, सदाशिव सावनेर सहित सभी शिक्षकों एवं नागरिकों ने पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया।

✒️ बालकृष्ण शर्मा , कांटाफोड़

लगातार जाम से आमजन हो रहे परेशान

नगर के मुख्य मार्ग एमजी रोड पर लगातार रहता है जाम इमली चौराहे से एसबीआई बागली तक जाम की स्थिति लगभग रोज ही निर्मित होती है जिससे आमजन परेशान हो रहे हैं वह दो गाड़ी आसानी से नहीं निकल सकती विदित हो कि बिना पार्किंग के बैंक का अलर्ट हो चुकी है इस रोड पर लगातार नगर परिषद बागली इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही सुनिश्चित करें

?उत्तम आचार्य बागली

देवास – आज आई 442 लोगों की रिपोर्ट मे 23 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन ,देवास दिनांक 09 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-बरोठा, देवास पुरूष ,उम्र 41 वर्ष
2 पताः-सिरोल्या, देवास पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
3 पताः-सिरोल्या, देवास पुरूष ,उम्र 66 वर्ष
4 पताः-जस्मिया,टोंकखुर्द, देवास पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
5 पताः-उपाध्याय नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
6 पताः-उपाध्याय नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 45 वर्ष
7 पताः-उपाध्याय नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 49 वर्ष
8 पताः-पानीगांव,कन्नौद,देवास,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
9 पताः-अग्रवाल नगर ,देवास,पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
10 पताः-सीआईएसएफ.बीएनपी. ,देवास ,महिला ,उम्र 54 वर्ष
11 पताः-कालानी बाग ,देवास ,महिला ,उम्र 58 वर्ष
12 पताः-चैबाराधीरा,सोनकच्छ, देवास पुरूष ,उम्र 78 वर्ष
13 पताः-खारी वावडी, देवास पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
14 पताः-कालानी बाग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष
15 पताः-मोती बंगला ,देवास ,पुरूष ,उम्र 79 वर्ष
16 पताः-मोती बंगला ,देवास ,महिला ,उम्र 73 वर्ष
17 पताः-इंदुखा कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
18 पताः-इंदुखा कालोनी ,देवास ,महिला ,उम्र 52 वर्ष
19 पताः-आवास नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 69 वर्ष
20 पताः-नावदा,टोंकखुर्द, देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
21 पताः-विकास नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
22 पताः-तुकोगंज रोड ,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
23 पताः-त्रिलोक नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 83 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 379
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 442
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 23
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 418
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 33011
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 32607
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 856
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 31521
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 697
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 142
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 404
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 17
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.63
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 81.43
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 1.99
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

अभिनेता सोनू सूद ने हादसे में अपना एक पैर गंवाने वाले दीपेश गोस्वामी की कत्रिम पैर लगवाने मे की मदद

देवास | अभिनेता सोनू सूद ने हादसे में अपना एक पैर गंवाने वाले दीपेश गोस्वामी की कत्रिम पैर लगवाने मे की

देवास के विजय नगर निवासी दीपेश हादसे में अपना एक पैर गंवाने के बाद अपने घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नही होने के कारण अपने कत्रिम पैर के लिए अभिनेता सोनू सूद से ट्वीट कर मदद मांगी ट्वीट करने के कुछ घण्टे बाद ही भोपाल से एक समाज सेवी संस्था का फोन आया और वहा सोनू सूद की मदद से दीपेश का नया कृत्रिम पैर लगा दिया गया अभिनेता सोनू सूद की मदद के बाद भी कुछ राशि कम पड़ी तो शेष राशी दीपेश के दोस्त के पिता आशुतोष जोशी जो की पूर्व पार्षद है ने जमा कराये अब दीपेश बिना किसी सहारे के चल रहे है अब वापिस अपने पैरो पर चलकर बहुत खुश है

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने देवास जिले के नागरिकों से की मास्‍क लगाने और सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करने की अपील,लक्षण दिखे तो अस्‍पताल जाकर सेम्पल जरूर कराएं

देवास 08 सितम्‍बर 2020/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने जिले के सभी नागरिको से अनुरोध किया गया है कि कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक महामारी के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए मास्क का उपयोग अनिवार्यतः करें। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी हो रही है तो बिना किसी देरी के तुरंत ही नजदीक के फीवर क्लीनिक या शासकीय स्वास्थ्य संस्था में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं एवं अपना सेम्पल देकर कोरोना वायरस की जांच कराएं। उन्होंने कहा कि सेम्पल देने वाले व्यक्ति अपने परिवार एवं समुदाय के लोगो से दूरी बनाए रखे, होम कोरोन्टाइन होने पर घर के बाहर बिल्कुल ना निकले, सदैव मास्क का उपयोग करें, नियमित अंतराल पर अपने हाथो को साफ पानी एवं साबुन या सेनेटाइजर से साफ करें। इससे आप स्वंय को अपने बुर्जुग माता-पिता, अपने छोटे-छोटे बच्चो को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखते हुए कोरोना बीमारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। दस वर्ष तक के बच्चों तथा वृद्वजनों एवं गंभीर बीमारियां जैसे हृदय रोग, कैंसर, डायबिटिज, टीबी, किडनी रोग, लीवर रोग से पीडित व्यक्तियों में बीमारी का खतरा अधिक होता है अतः ऐसे व्यक्ति विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपना नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवाओं का सेवन नियमित रूप से करते रहें। किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आएं ना ही अफवाह फैलाएं, घबराएं नहीं सावधानी ही सुरक्षा है। अपील में आमजनों से कहा गया है कि आपके क्षेत्र में कार्य कर रहे कोरोना वारियर्स जैसे डाक्टर, नर्स, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं अन्य स्टाफ का सहयोग करें। अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से सार्थक लाइट एप डाउनलोड कर नजदीक की स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 18 सितम्बर को प्रदेश के 21 लाख किसानों को वन क्लिक से खरीफ 2019 की बीमित फसलों की बीमा राशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। पूर्व में यह कार्यक्रम 8 सितम्बर को प्रस्तावित था।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 21 लाख किसानों को वन क्लिक से 4600 करोड रुपए की बीमा राशि उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे। खरीफ 2019 की बीमित फसलों की बीमा राशि किसानों के खाते में 18 सितम्बर को अंतरित की जाएगी। पूर्व में यह कार्यक्रम 8 सितम्बर को प्रस्तावित था।

देवास| परम पूज्य संत कालीपुत्र श्री कालीचरण जी महाराज आज पहुचेंगे

भट्ट बावड़ी स्थित सूर्य विजय हनुमान मंदिर के पंडितजी गणेश जी दुबे ने बताया कि श्री कालीचरण महाराज बजरंग सेना राष्ट्रीय प्रभारी आज सूर्य विजय हनुमान मंदिर पहुचेंगे जहाँ वे मंदिर में होने वाली रात्रि आरती में उपस्थित रहेंगे सूर्य विजय हनुमान मंदिर आने से पूर्व वह शाम करीब 6:00 बजे माता टेकरी पर माँ तुलजा भवानी माता ओर माँ चामुंडा माता जी के स्तुति व दर्शन के लिए पधार रहे हैं साथ ही वह चामुण्डा माता के समक्ष महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ भी करेंगे

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला देवास ने अपने कर्मचारियों की माँग के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला देवास को ज्ञापन सौपा

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला देवास ने अपने कर्मचारियों की माँग के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला देवास को ज्ञापन सौपा , ज्ञापन में कई गई मांगे निम्न अनुसार है

• शासकीय कर्मचारी स्व.श्री शरद धुरीया ड्रेसर जिला चिकित्सालय देवास के परिवार को शासन के नियमानुसार कोरोना योद्धा योजनान्तगत 50 लाख की सहायता राशि अविलंब जारी करने की कार्यवाही की जावें।

• शासकीय कर्मचारी स्व.श्री शरद धुरीया ड्रेसर जिला चिकित्सालय देवास के परिवार
के एक व्यक्ति को नियमानुसार अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जावे।

• सी.एम.एच.ओ./सी.एस. एवं समस्त अधिनस्थ स्वा. संस्थाओं में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मचारीयों तथा बी.पी., हार्ट, शुगर, केसर, इत्यादी गंभीर बीमारी से पिडीत कर्मचारियों की ड्युटी कोविड़ अंतर्गत नहीं लगाई जावें।

• सी.एम.एच.ओ./सी.एस. एवं समस्त अधिनस्थ स्वा. संस्थाओं के सभी कर्मचारीयों को मास्क, सेनेटाईजर, केप, ग्लब्स एवं आवश्यक मेडीसियन नियमित रूप से उपलब्ध कराई जावें

• विभाग के सभी कर्मचारीयों की प्रत्येक 15 दिवस में कोविड़ की जॉच कराई जावें, जिसमें किसी भी अधिकारी से पूछने या अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं हो।

• किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के पॉजीटिव आने पर प्रापर ₹ कान्टेक्ट ट्रेसिंग करवाते हुये फर्स्ट कान्टेक्ट में आने वाले सहकर्मियों को 14 दिवस क्वारेनटीन करावें एवं नियमानुसार कोविड़ की जाँच करवायें।

• स्टॉफ के बीमार कर्मचारी की सिटी स्केन फ्री की जावें।

• स्टॉफ के किसी भी कर्मचारी को कोरोना होता है तो उसका ईलाज जिला चिकित्सालय में किया जावें।

• स्टॉफ के किसी भी कर्मचारी बीमार होता है तो उसे अवकाश प्रदान किया जावें।

• संदीप यादव एवं संदीप सांगते को विगत 9 माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है तत्काल वेतन का भुगतान किया जावे।

देवास – आज आई 12 लोगों की रिपोर्ट मे 02 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 08 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-आवास नगर,देवास पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
2 पताः-आवास नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 252
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 12
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 2
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 9
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 1
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 32632
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 32165
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 833
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 31098
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 38
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 697
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 119
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 467
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 17
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.59
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 83.67
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.04
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

नगरीय क्षेत्रों में प्रापर्टी की खरीदी-बिक्री पर स्टाम्प ड्यूटी में अब सिर्फ 1 प्रतिशत सेसरियल स्टेट में बूम जरूरी, आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी2 प्रतिशत की छूट से लोग आसानी से अपना मकान खरीद सकेंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

देवास 07 सितम्‍बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में प्रापर्टी क खरीदी-बिक्री पर स्टाम्प ड्यूटी में कमी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में जानकारी दी कि कोविड-19 की वजह से व्यापक पैमाने पर आर्थिक गतिविधियाँ प्रभावित हुई हैं। रियल स्टेट सेक्टर पर भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ा जिसके फलस्वरूप प्रापर्टी खरीदने, बेचने के इच्छुक नागरिक भी विपरीत स्थितियों का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार ने प्रापर्टी की खरीदी-बिक्री पर स्टाम्प ड्यूटी पर 3 प्रतिशत के स्थान पर 1 प्रतिशत सेस देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर व्यक्ति का, परिवार का एक सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो, जहां वो अपने परिवार के साथ सुख से रह सके। कोरोना काल में आर्थिक गतिविधियाँ लॉकडाउन के वजह से लगभग समाप्त हो गई थीं। रियल स्टेट व्यवसाय पर भी इससे विपरीत प्रभाव पड़ा था। लोगों की वित्तीय क्षमताएं सीमित हो जाने के कारण संपत्तियों का क्रय-विक्रय भी प्रभावित हुआ है। अब यह आवश्यक हो गया है कि आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ें और रियल स्टेट क्षेत्र में भी कैसे बूम आए, इसकी चिंता करनी होगी। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय क्षेत्रों में प्रापर्टी की खरीदी ब्रिकी पर स्टाम्प ड्यूटी में 2 प्रतिशत की छूट सेस में मिलेगी। अभी यह छूट 31 दिसम्बर 2020 तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्णय से लोग अपना मकान आसानी खरीद सकेंगे, कारोबार में तेजी आएगी और रियल स्टेट में कामकाज को गति मिलेगी। इसी सिलसिले में अन्य आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।