बाढ़ प्रभावितों को जैसा का तैसा घर बनाकर देंगे, वे चिंता न करें शासन की ओर से अधिकतम सहायता दी जाएगी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता दिए जाने के संबंध में बैठक ली

देवास | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गत दिनों प्रदेश में आई भीषण बाढ़ से प्रदेश में जनहानि नहीं हुई है, परंतु प्रभावितों के घर, सामान आदि की अत्यधिक हानि हुई है। कई गाँवों में तो पूरे के पूरे घर टूट गए हैं तथा सामान नष्ट हो गया है। परंतु मेरे भाई-बहन चिंता न करें, हम उन्हें जैसा का तैसा घर बनाकर देंगे। साथ ही उनके खेत, सामान आदि की हानि की भी अधिक से अधिक भरपाई की जाएगी। एक-एक बाढ़ पीड़ित के चेहरे पर पुन: मुस्कुराहट लाई जाएगी, ये मामा का वादा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास से प्रदेश में बाढ़ से पीड़ित व्यक्तियों को आरबीसी 6/4, मनरेगा आदि योजनाओं के माध्यम से सहायता दिलवाए जाने के संबंध में बैठक ले रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव राजस्व श्री मनीष रस्तोगी, आयुक्त जनसंपर्क श्री सुदाम खाड़े आदि उपस्थित थे।

मकान नष्ट होने पर मिलेंगे एक लाख 32 हजार

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों के मकान बाढ़ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें आरबीसी 6/4 के तहत एक लाख रूपए की राशि, मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी की 20 हजार रूपए तथा शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रूपये की राशि इस प्रकार एक लाख 32 हजार की राशि प्रदान की जाए।

पशु शेड के लिए मिलेंगे 70 हजार से एक लाख रूपए

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि बाढ़ से पशु शेड भी नष्ट हुए हैं। ऐसे पशुपालक जिनके शेड नष्ट हुए है और जिनके पास 5 पशु है उन्हें 70 हजार रुपये और 10 पशु है तो एक लाख रूपए की राशि पशु शेड बनाने के लिये दी जाएगी। इससे वे अपना नया पशु शेड बनवा सकते हैं। बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को अनाज एवं बर्तन-भाड़े इत्यादि के लिए 05 हजार रूपए क्षतिपूर्ति भी दी जाए।

खेत में कार्य कराने के लिए 3 लाख 80 हजार रूपए

अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित खेतों में खेत सुधार के लिए 3 लाख 80 हजार रूपए तक के कार्य कराए जाने का मनरेगा के अंतर्गत प्रावधान है। इसके अंतर्गत कपिलधारा कुआ, खेत-तालाब, मेढ़बांधन आदि कार्य कराए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि प्रावधानों के अंतर्गत प्रभावित किसानों को खेत सुधार के लिए अधिकतम लाभ दिलवाया जाए।

50 दिन का मिलेगा अतिरिक्त रोजगार

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मनरेगा योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा वाले क्षेत्रों में 100 दिन के रोजगार के अलावा 50 दिन के अतिरिक्त रोजगार का प्रावधान है। इस संबंध में केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर जल्दी से जल्दी अनुमति प्राप्त की जाए तथा बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार प्रदान किया जाए।

सार्वजनिक सम्पत्तियों का सुधार कराएं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सार्वजनिक क्षेत्रों का सुधार मनरेगा के अंतर्गत करवाया जाए। इसके अंतर्गत सिल्ट एवं कीचड़ हटाना, शांतिधाम मरम्मत, स्कूल बाउण्ड्रीवाल मरम्मत, बाजारों में सुधार, पंचायत भवन की मरम्मत, खेल मैदान सुधार आदि कार्य कराए जाएं। इसी के साथ ही बाढ़ का प्रभाव कम करने के लिए बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में कटाव रोकने के कार्य, जल स्त्रोतों की मरम्मत आदि कार्य भी कराए जाएं।

मकान बनवाने में जिला प्रशासन मदद करे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी कलेक्टर्स को यह निर्देश जारी कर दिए जाएं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के क्षतिग्रस्त मकानों को बनाने में जिला प्रशासन तथा जिला पंचायत पूरी मदद करें। वे मकान बनाने का सामान आदि वाजिब दामों में लोगों को मिले इस संबंध में कार्रवाई करें।

शीलनाथ जी महाराज की 6 फीट ऊँची मार्बल की प्रतिमा स्थापित होगी,शीलनाथ धूनी संस्थान ने पौधारोपण कर शताब्दी वर्ष समारोह हेतु बैठक आयोजित की

देवास। देवास। शीलनाथ धूनी संस्थान ट्रस्ट द्वारा शताब्दी वर्ष समारोह भव्य रूप से मनाने एवं प्रतिमा स्थापित करने के लिए सोमवार को मल्हार धुनी परिसर में देवास प्रेस क्लब के साथियों के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण कार्यक्रम एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रेसक्लब सचिव चेतन राठौड़, सहसचिव अशोक पटेल, उपाध्यक्ष अतुल बागलीकर, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, सदस्य दिलीप मिश्रा, हेमंत शर्मा, मोहन वर्मा, उदय मण्डलोई, सुरेश जायसवाल, डॉ. रईस कुरैशी, शैलेन्द्र अड़ावदिया, युवा प्रेस क्लब के मोनू कुश्वाह, राहुल परमार, राम माल्या, राजेश धनेचा, हर्षद मेहता, हेमंत प्रजापत, प्रिंस बैरागी, पप्पू चौहान आदि के पौधारोपण कर गुरू महाराज की आरती की। ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत भल्ला ने प्रेस क्लब के सदस्यों के समक्ष गुरू जी की समाधि के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ट्रस्ट द्वारा एक माह के कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार किया एवं शीलनाथ जी महाराज की 6 फीट ऊँची मार्बल की प्रतिमा स्थापित करने का सभी ट्रस्टियों ने संकल्प लिया। साथ ही प्रतिमा के लिए जोशी परिवार द्वारा 51 हजार रूपए एवं भेरूगढ़ के राजू पहलवान फूलवाले द्वारा 51 हजार रूपए की राशि भेंट की गई। कार्यक्रम में श्रद्धालु महेश चौहान ने अपनी माता की स्मृति में स्थापित होने वाली गुरू महाराज की प्रतिमा के लिए सम्पूर्ण राशि 7 लाख रूपए देने का संकल्प लिया एवं 2 लाख 51 हजार रूपए का चैक गुरू महाराज के चरणों में समर्पित किया। ट्रस्टीय भगवानसिंह चावड़ा ने भी आने वाले शताब्दी वर्ष समारोह पर प्रकाश डाला। अंत में धूनी सदस्यों ने पत्रकार साथियों को गुरू चरित्र एवं भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक अरविंद चौकसे ने बैठक का संचालन कर आभार माना। इस अवसर पर ट्रस्टीय राजेन्द्र महंत, महेन्द्रसिंह पप्पू भैया, शीलनाथ भक्त मण्डल के एड. जयंत बिपट, प्रसिद्ध छायाकार कैलाश सोनी, नगर निगम के पूर्व सभापति श्रीराम कुमावत, इंदरसिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद अमृत बारोड़, मुकेश थावलिया, प्रबंधक सुरेश गोखले, घनश्याम पटेल, सिद्धार्थ माहुरकर, संजय पंड्या आदि अन्य गुरूभक्त उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौराना कोरोना के नियमों का पालन किया गया। 

हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव के भाजपा के संभावित प्रत्याशी मनोज चौधरी हुए कोरोना पॉजिटिव

सिंधिया समर्थक मनोज चौधरी के विधायक पद से इस्तीफे के बाद हाटपिपलिया विधानसभा में उपचुनाव होना है और व हाटपिपलिया के पूर्व विधायक व हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव मे भाजपा के संभावित प्रत्याशी है मनोज चौधरी। आज मनोज चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मनोज चौधरी के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब मुख्यमंत्री का 9 सितंबर को होने वाला दौरा स्थगित होने की संभावना तेज़ हो गयी है।

देवास जिले में आज 37 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में अब तक कुल 659 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे

देवास 07 सितम्बर 2020/ देवास जिले में आज 37 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्‍टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 37 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 659 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा 156 एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टर को किए आदेश जारी, लिखा ज्यादा फीस लेने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करें

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्यूशन फीस को लेकर सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब स्कूल सिर्फ ट्यूशन फीस ही ले सकते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव केके द्विवेदी ने इसके आदेश जारी किए है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि सभी निजी स्कूल 24 मार्च 2020 की स्थिति में सिर्फ ट्यूशन फीस ले सकते हैं। अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों के खिलाफ नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी। इधर, सोमवार सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे एमपी बोर्ड की 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं की ऑनलाइन क्लास शुरू हो जाएगी। इसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा।

अभिभावकों का आरोप है कि कई स्कूलों ने सालभरकी फीस को ही ट्यूशन फीस में जोड़ दिया। यह फीसलेने पर स्कूल संचालक दबाव बना रहे है। इस संबंध मेंस्कूल शिक्षा विभाग का साफ कहना है कि ऐसा करनेवाले स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

फीस को लेकर सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंहचौहान ने निजी स्कूलों को लॉकडाउन की अवधिमें सिर्फ ट्यूशन फीस लेने के आदेश जारी किए थे।बावजूद इसके कई स्कूल पूरी फीस वसूलने पर अड़ेथे। इसको लेकर कुछ स्कूलों ने हाईकोर्ट बेंच इंदौर मेंयाचिका लगाई थी। जिस पर कोर्ट ने सरकार के आदेशपर स्थगन दिया था। इसी बीच हाईकोर्ट जबलपुर कीबेंच में एक स्कूल के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार केआदेश को सही बताते हुए सिर्फ ट्यूशन फीस लेनेके आदेश दिए।

देवास – आज आई 616 लोगों की रिपोर्ट मे 16 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 07 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-पुलिस लाईन,देवास पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
2 पताः-शालिनी रोड ,देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
3 पताः-मोती बंगला, देवास ,महिला ,उम्र 80 वर्ष
4 पताः-मोती बंगला, देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
5 पताः-बडीबोरर्छ,खातेगांव, देवास पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
6 पताः-जलोदिया,सोनकच्छ,देवास,,महिला ,उम्र 20 वर्ष
7 पताः-पालनगर,देवास पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
8 पताः-पालनगर,देवास,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
9 पताः-सोनकच्छ,देवास पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
10 पताः-सोनकच्छ,देवास, महिला ,उम्र 54 वर्ष
11 पताः-सुकल्या,क्षिप्रा, देवास,पुरूष,उम्र 58 वर्ष
12 पताः-आगरोद,देवास,महिला ,उम्र 50 वर्ष
13 पताः-उदय नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
14 पताः-एलआईजी न्यु हाउसिंग बोर्ड,देवास,महिला ,उम्र 70 वर्ष
15 पताः-हाउसिंग बोर्ड कालोनी ,देवास,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
16 पताः-अमलतास कैम्पस, देवास,,महिला ,उम्र 29 वर्ष

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) एक 55 वर्षिय महिला उज्जैन जिला निवासी होने से उज्जैन में जोड़ा जायेगा।

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 202
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 616
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 16
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 599
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 32380
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 32153
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 831
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 31089
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 37
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 659
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 156
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 227
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 16
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.58
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 79.30
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 1.93
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी       
                                                  जिला-देवास

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिनाँक 8/09/20को दोपहर 12:30 बजे करेंगे खरीफ फसल बीमा 2019 की राशि का भुगतान

https://liveupdate.network/?p=2308

बागली थाने पर हुआ शिक्षकों का सम्मान में शिक्षक से ज्यादा सम्मानित दूसरा कोई नहीं होता—सूर्यकांत शर्मा अति पु अ

समाज में शिक्षक से ज्यादा सम्मानित कोई दूसरा नहीं होता है,शिक्षक सबके लिए अनुकरणीय होते हैं “उक्त विचार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के द्वारा कुशल और सुयोग्य थाना प्रभारी सुश्री शैलजा भदौरिया के द्वारा नित नई अनूठी पहल की श्रृंखला में शिक्षक दिवस पर पुलिस थाना परिसर में नगर के विशिष्ट शिक्षकों के सम्मान हेतु आयोजित समारोह में बतौर सभापति व्यक्त किये। श्री शर्मा के द्वारा गद्य और पद्य दोनों शैली में शानदार भाव अभिव्यक्ति के माध्यम से सभी को अभिभूत किया। समारोह को मुख्य अतिथि शिक्षाविद् पं प्रभुदयाल पुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षक ज्ञान के द्वारा विकारों का सर्वनाश कर संस्कारों के सृजन से राष्ट्र निर्माण की आधारशिला रखता है ” समारोह में विशेष अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य पं वासुदेव जोशी उपस्थित रहे । इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक द्वय जगदीशचन्द्र राठोर,शिवचरण भटुनीया,सीताराम राठोर,हेमेन्द्र शिवहरे,प्रमोद उपाध्याय, श्रीमती दाखा कारपेटर,लेखराज शिवहरे,देवेन्द्र सिंह बैस,पं राकेश नागौरी,प्रफुल्ल द्विवेदी,अजय कुमार गुप्ता,सुश्री लता वर्मा,शीला राठोर,सरोज जौहरी,कीर्ति शर्मा,प्रीति सिसोदिया,मोहन मंसारे,लोकेन्द्र परिहार,मंजू वास्केल के साथ वारिस अली,श्री पुरोहित व श्री जोशी का भी श्री शर्मा व थाना प्रभारी,सब इंस्पेक्टर श्री गेहलोद,श्री निनामा सहित पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मीयो के द्वारा शाल-श्री फल के साथ पुष्प माला पहनाकर व पेन भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। समारोह को अतिथियों के अतिरिक्त नगर परिषद अध्यक्ष अमोल राठोर,पूर्व अध्यक्ष डॉ रामचन्द्र राठोर,वरिष्ठ अभिभाषक द्वय राजेन्द्र ईनाणी व सूर्यप्रकाश गुप्ता,पत्रकार राजेन्द्र पाल सिंह सेंगर ,सोमेश उपाध्याय,ओमप्रकाश शर्मा,कमल बडौला तथा विधायक प्रतिनिधि कमल यादव आदि ने भी संबोधित करते हुए थाना प्रभारी की शिक्षक सम्मान की अनूठी पहल का स्वागत करते हुए सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रदान की इस अवसर पर जिला अभियान के शिवा यादव,ईशान उपाध्याय,शेखर मराठा,शबनम खान,पत्रकार द्वय सुनिल जायसवाल,अजय उपाध्याय,उत्तम आचार्य,तरूण गोस्वामी,पुरुषोत्तम सिसोदिया आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह का संचालन शिक्षक श्री अली ने किया तथा आभार थाना प्रभारी सुश्री भदौरिया ने माना। समारोह का समापन भजन गायक जितेन्द्र चावडा के राष्ट्रगीत के साथ संपन्न हुआ। समारोह में पं रामाधार जी द्विवेदी की अनुपस्थिति में उनका सम्मान श्री नागौरी को पुलिस अधिकारियों ने सामूहिक रूप से ससम्मान भेंट किया।

? उत्तम आचार्य बागली

12 सितंबर से चलेंगी 80 नई पैसेंजर ट्रेनें , इन ट्रेनों के लिए 10 सितंबर से शुरू होगा रिजर्वेशन देखे शूरु होने वाली 80 ट्रेनों की पुरी लिस्ट

लंबे समय से आम नागरिकों के लिए बंद ट्रेन अब होगी शुरू रेलवे ने 80 ट्रेनों को 12 सितंबर से चलाने का फैसला लिया है जिनके रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू होंगे इन ट्रेनों के शुरू होने से अब देश के आम नागरिकों को राहत मिलेगी। बीते कई महीनों में लॉकडाउन के समय ट्रैन बंद थी अब अनलॉक के साथ खुलते देश में अब आम नागरिकों के लिए रेलवे का द्वारा शरू की गई ट्रेनों से आम नागरिकों को आवागमन की सुविधा होगी।

देवास पुलिस को मिली सफलता – पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाते हुए 7 सदस्य गैंग गिरफ्तार

देवास। कोतवाली पुलिस देवास को मिली सफलता पुलिस ने एक डकैत गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने इस गैंग से कुछ हथियार और 13 मोटरसाइकिल सहित करीब लाखो का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह 7 सदस्य वाली गैंग उज्जैन रोड रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बैठकर एक पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे, इसी समय यह गैंग पुलिस के हत्थे लग गयी। जब यह गैंग लूट की योजना बना रहे थे तभी इसकी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। तभी तत्काल पुलिस टीम बनाकर चारों तरफ से गैंग की घेराबंदी कर गैंग के सभी सदस्यों को धर दबोचा।