आयपीसी एक्ट 428 एवं 429 के अनुसार किसी जानवर को प्रताडित नहीं कर सकते

देवास। मोती बंगला कोठी रोड निवासी ज्योति पांजलकर ने सिटी कोतवाली में थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया कि लॉक डाउन के समय कोठी रोड की झाड़ी के पास एक कुतिया ने बच्चे दिए थे वे बच्चे हमारे घर आ गए थे। मानवतावश मैने उनकी देखभाल की व उनका इलाज करवाया तथा पशु चिकित्सालय के कम्पाउंडर द्वारा उन्हें रेबिज केे इंजेक्शन भी लगवाए गए है। जिससे कि इन बच्चों से अब किसी को कोई खतरा नहीं है। पंडित राजेन्द्र चौधरी के बेटे ने सीएम हेल्प लाईन में रिपोर्ट की जिसकी वजह से 4 सितम्बर को निगम की टीम इन बच्चों को पकडऩे आई तो हमने इसका विरोध किया कि इन बच्चों की माँ को किसी ने मार दिया है ये चार पांच माह के छोटे छोटे बच्चे किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते और इन्होने अभी तक किसी भी राहगिर को या अन्य किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। आयपीसी एक्ट 428 एवं 429 के अनुसार किसी भी जानवर को प्रताडित नहीं किया जा सकता है। इस बात को सुनकर नगर निगम की टीम वापस चली गई। इसके पश्चात पं. राजेन्द्र चौधरी ने हमारे खिलाफ थाने में आवेदन दिया तथा मांग की है कि इन कुत्ते के बच्चों को यहां से हटाया जाए। पं. चौधरी द्वारा दिया गया आवेदन पूरी तरह से झूठा है। श्रीमती पांजलकर ने बताया कि पं. चौधरी ने कहा था कि अगर इन कुत्ते के बच्चों को यहां से नहीं हटाया गया तो हम इनको जहर देकर मार देंगे। अगर इन बच्चों को कुछ भी होता

शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया शिक्षको को सम्मानित व्यक्ति के निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम होती है – विजय श्रीवास्तव

देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविदभारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के अवसर पर समाज के वरिष्ठ शिक्षाविद पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विजय श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में समाज के सम्माननीयजन जिन्होंने शिक्षा के साथ ही खेल के क्षेत्र में निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए समाज को गौरवान्वित किया उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनुष्य के विकास में माता-पिता के साथ ही शिक्षा ,खेल एवं अन्य क्षेत्रों में गुरु की भूमिका सीखने में महत्वपूर्ण होती हैं एवं व्यक्ति के निर्माण में शिक्षक भी भूमिका अहम होती है। उन्हें कोरोना संक्रमण को देखते हुए पी डी सक्सेना ( पी जी बी टी कालेज), दिव्या निगम प्राचार्य नूतन उ मा वि देवास, हेमेन्द्र निगम खेल प्रशिक्षक, अनिल श्रीवास्तव खेल प्रशिक्षक,मुकेश निगम एवं प्रवीण श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए उनके घर जाकर शाल, श्रीफल एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के पवन श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र दीपक श्रीवास्तव ,शाशि खरे, तस्मिं श्रीवास्तव सहित समाजजन उपस्थित थे। सम्मान समारोह का संचालन प्रदीप खरे ने किया तथा आभार अशोक निगम मुन्ना ने माना।

हरिवल्लभ शर्मा का आकस्मिक निधन

कांटाफोड़ – नगर की धार्मिक गतिविधियों मे सेवाएं देने वाले भूमि विकास बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी राहुल शर्मा के पिता हरिवल्लभ शर्मा का 68 वर्ष की उम्र मे शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। हरिवल्लभ शर्मा रामायणपाठी होने के साथ ही हनुमान जी के परमभक्त थे उन्होंने आसपास के मंदिरों मे भी अपनी सेवाएं दी। शर्मा के निधन पर श्रीनिवास तिवारी संतोष चौबे ब्रजमोहन तिवारी मोहनलाल पंचोली छगनलाल तिवारी पुरूषोत्तम चौबे दीपक धारीवाल कमल तिवारी दीपक जोशी मनोज तिवारी हरिओम तिवारी अंकित दिक्षित राजेंद्र मालवीया राजेश चौबे शेलेष तिवारी चेतन परमार सौरभ तिवारी अवधेश राठौर मनीष मालवीया ने श्रृद्धांजलि अर्पित की।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

शिक्षक दिवस पर एनएसयूआई के द्वारा शिक्षकों का किया सम्मान

कन्नौद:- शिक्षक दिवस के गोरवान्वित अवसर पर भारत के द्वितीय राष्ट्रपति महान शिक्षाविद डाँ राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जन्मोत्सव शासकीय महाविद्यालय कन्नौद में एनएसयूआई द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गयाजिसमे सभी गुरुजनों को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया जिसमें संदीप रियाड़ इकबाल पठान आशीष वर्मा राजा पठान द्वारा सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया

चंचल भारतीय✍️

इंदौर से देवास की ओर आ रही ऑटो रिक्शा पलटी, महाराज विक्रम सिंह पंवार ने काफिला रुकवाकर घायलों को बाहर निकाला

देवास। इंदौर से देवास की ओर आ रही ऑटो रिक्शा पलट जाने से कुछ व्यक्तियों को चोट आई ईश्वर की कृपा से कोई जनहानि नही हुई। इस दौरान वहां से अपने काफिले के साथ गुजर रहे देवास महाराज विक्रम सिंह पंवार ने अपने काफिले को रुकवाया व ऑटो रिक्शा में सवार व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला।बताया जा रहा है ऑटो का आगे का पहिया निकलने से संतुलन बिगड़ा व ऑटो रिक्शा पलट गई

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अब गिर गायो का दूध होगा महंकालेश्वर को अर्पित , महांकाल मंदिर समिति करेगी गिर गायो का गोपालन

महाकालेश्वर मंदिर की अब नई गोशाला बनाई जाएगी। महंकालेश्वर मंदिर समिति ही इस गोशाला मे गोपालन करेगी। गोशाला मे गिर नस्ल की लगभग 150 गायें पाली जाएगी । इन गायों का दूध ही भगवान महंकालेश्वर को अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक फैसले में महाकालेश्वर के शिवलिंग को क्षरण से बचाने के लिए आम श्रद्धालुओं के पंचामृत चढ़ाने पर रोक लगा दी है।

प्रशासक ने मंदिर के पुजारियों, पुरोहितों व उनके प्रतिनिधियों कोउनके दायित्व सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार पर तय कर दिए हैं। पंचामृत मामले में पूजन के दौरान केवल वही पुजारी पंचामृत चढ़ाएंगे जिनकी पूजा की बारी है। यजमान की ओर से कोई पुजारी पंचामृत नहीं चढ़ाएंगे।

एडिशनल एसपी द्वारा वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान बागली में किया गया

शिक्षक दिवस के अवसर पर बागली थाने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान किया जिसमें मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी सूर्यकांत जी शर्मा वरिष्ठ शिक्षक पुरोहित जी शिक्षक पंडित वासुदेव जी जोशी पंडित राकेश नागौरी वारिस अली प्रफुल्ल जी त्रिवेदी वरिष्ठ शिक्षिका लेखराज शिवहरे दाखा कारपेंटर कीर्ति शर्मा शीला राठौर हेमेंद्र शिवहरे का एडिशनल एसपी साहब द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम में व्यापारी संघ अध्यक्ष कमल यादव पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमोल राठौर भाजपा नेता डॉ रामचंद्र राठौर शेखर मराठा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ईशान उपाध्याय गणमान्य पत्रकार राजेंद्र पाल सिंह सिंगर सुनील जयसवाल सोमेश उपाध्याय अजय उपाध्याय उत्तम आचार्य आदि उपस्थित थेएडिशनल एसपी द्वारा वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान बागली में

? उत्तम आचार्य बागली

मध्यप्रदेश में मिली दुर्गा उत्सव मनाने की छूट, 100 लोग जुट सकेंगे, प्रतिमाएं होगी स्थापित , पंडालों में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर अनिवार्य

अनलॉक-4 में प्रदेश में अब दुर्गा उत्सव मनाने की छूट मिल गई है। सार्वजनिक पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी और बाकी धार्मिक आयोजन अधिकतम 100 लोगों के साथ हो सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 सितंबर को हुई कोरोना स्थिति की समीक्षा बैठकमें यह बात कही। अब जिलों के कलेक्टर इस संबंध मेंआदेश जारी करेंगे।दुर्गा उत्सव आयोजन में इसकी सख्ती रहेगी कि कोरोना से बचाव की सभी सावधानियों जैसे- सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा। प्रतिमा विसर्जन के संबंध में समयानुसार गाइडलाइन बाद में जारी की जाएगी।

देवास – आज आई 442 लोगों की रिपोर्ट मे 20 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 06 सितम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-सोनकच्छ,देवास पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
2 पताः-सोनकच्छ,देवास ,महिला ,उम्र 67 वर्ष
3 पताः-मोरूखेडी,(बरोठा)देवास ,महिला ,उम्र 61 वर्ष
4 पताः-मोरूखेडी,(बरोठा)देवास ,पुरूष ,उम्र 65 वर्ष
5 पताः-मोरूखेडी,(बरोठा)देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
6 पताः-भौरासा,सोनकच्छ,देवास पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
7 पताः-जवाहर नगर,देवास पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
8 पताः-बद्रीधाम नगर,देवास पुरूष ,उम्र 54 वर्ष
9 पताः-बिहारीगंज,देवास,,महिला ,उम्र 50 वर्ष
10 पताः-चामुण्डा नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 51 वर्ष
11 पताः-जियागांव,खातेगांव, देवास,पुरूष,उम्र 64 वर्ष
12 पताः-जयश्री नगर,देवास,,महिला ,उम्र 41 वर्ष
13 पताः-जयश्री नगर,देवास,,महिला ,उम्र 18 वर्ष
14 पताः-जयश्री नगर,देवास,पुरूष ,उम्र 15 वर्ष
15 पताः-करोली नगर,देवास,महिला ,उम्र 50 वर्ष
16 पताः-मिश्रीलाल नगर, देवास,,महिला ,उम्र 17 वर्ष
17 पताः-मिश्रीलाल नगर, देवास,,पुरूष ,उम्र 17 वर्ष
18 पताः-मिश्रीलाल नगर, देवास,,महिला ,उम्र 60 वर्ष
19 पताः-मिश्रीलाल नगर, देवास,,पुरूष ,उम्र 66 वर्ष
20 पताः-जयप्रकाश मार्ग, देवास,,महिला ,उम्र 75 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 545
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 442
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 20
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 422
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 32178
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 31537
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 815
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 30490
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 622
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 177
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 641
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 16
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.58
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 76.32
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 1.96
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

देवास मुखर्जी नगर में हुई हत्या के 4 आरोपियों को पुलिस ने 2 दिन के अंदर किया गिरफ्तार

देवास। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजाराम नगर में स्मोकिंग कैफे पर एक युवक की हत्या के मामले में देवास पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल ने प्रेस वार्ता कर हत्या के आरोपियों का खुलासा किया। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 4 आरोपियों
1.शिवम चौहान 2. शैलेंद्र शर्मा 3.शिव कुमार रघुवंशी 4.विनीत गुप्ता को इंदौर से गिरफ्तार किया है,साथ ही हत्या में उपयोग किये गए हथियार बरामद किए।एक आरोपी मयंक शर्मा की पुलिस अभी तलाश कर रही है। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए है कि अगर चाय की दुकान पर कोई भी आवारागिर्दी करता है तो उसे वहा से खदेड़ा जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें पकड़कर बंद करे।