पूज्य गुरुदेव की पुण्यतिथि शासन के निर्देश से मनाई जा रही है

देवास । आज जटाशंकर धाम बागली मैं डोल ग्यारस पर परम पूज्य गुरुदेव भगवान का 15 वा निर्वाण दिवस पुण्यतिथि शासन द्वारा निर्धारित कोविड-19 नियम अंतर्गत मनाई जा रही है सुबह से ही भक्तों का परम पूज्य गुरुदेव की छतरी पर आना लगा हुआ है आश्रम में ही वैदिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं तत्पश्चात महंत गोविंद दास जी त्यागी नाखून वाले बाबा को विजयांजलि स्वरूप पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी

?उतम आचार्य बागली

देवास – आज आई 338 लोगों की रिपोर्ट मे 16 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 29 अगस्त 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-गोमती नगर ,देवास,,महिला ,उम्र 48 वर्ष
2 पताः-रेवाबाग ,देवास,महिला ,उम्र 13 वर्ष
3 पताः-रेवाबाग ,देवास,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
4 पताः-रेवाबाग ,देवास,पुरूष ,उम्र 75 वर्ष
5 पताः-रेवाबाग ,देवास,पुरूष ,उम्र 57 वर्ष
6 पताः-रेवाबाग ,देवास,महिला ,उम्र 21 वर्ष
7 पताः-टोंकखुर्द वार्ड-02,देवास, महिला ,उम्र 26 वर्ष
8 पताः-टाडा,टोंकखुर्द ,देवास, महिला ,उम्र 30 वर्ष
9 पताः-कराडिया,टोंकखुर्द ,देवास, महिला ,उम्र 25 वर्ष
10 पताः-विजय नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
11 पताः-सीनियर एमआईजी आवास नगर,देवास, पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
12 पताः-जयश्री नगर ,देवास, पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
13 पताः-जयश्री नगर ,देवास, महिला ,उम्र 51 वर्ष
14 पताः-नागदा रोड,बालगढ ,देवास,महिला ,उम्र 65 वर्ष
15 पताः-सिविल लाईन ,देवास,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष

◆ अमलतास अस्पताल देवास मे देवास जिला निवासी एक कोरोना संक्रमित (पाॅजिटिव) व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल मे मृत्यू की जानकारी प्राप्त होने बुलेटिन मे जोडा गया।
◆ आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट मे आष्टा,सिहोर जिला निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाॅजिटिव) आने पर सूचना सिहोर भेजी जायेगी। तथा केस सिहोर जिले मे जोडा जायेगा।

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 451
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 338
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 16
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 322
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 1
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 29238
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या 28675
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 683
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 27764
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 18
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 547
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 120
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’ 563
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या 16

17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे) 2.38
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे) 80.09
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे) 2.34

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )  
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
                                                  जिला-देवास

उपचुनाव को लेकर भाजपा का सघन जनसम्पर्क प्रारंभ

देवास। हाटपीपल्या विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का सघन जनसम्पर्क प्रारंभ हुआ। इसी तारतम्य में क्षिप्रा मंडल के करनाखेड़ी, भीमसी, नागुखेड़ी, लसुल्डिया, सिंगावदा, अचलुखेडी, बांगर, बैरागढ़, बाडोली, में जनसम्पर्क किया गया है और घर-घर जाकर आगामी हाटपिपल्या विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

जनसम्पर्क कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व पापुनि अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, विस्तारक स्वप्निल गौड़, सह संचालक ईश्वरसिंह बरखेड़ी, मनोहरसिंह परमार,भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन चंदाना, राधेश्याम चौहान, त्रिपालसिंह पंवार, डालचंद कलमोदिया, महेन्द्र व्यास, दिनेश गौड़, मनोज ठाकुर, राजू पटेल आदि कई भाजपा कार्यकर्ता जनसम्पर्क कार्यक्रम में उपस्थित रहे।उक्त जानकारी भाजपा आईटी के जिला सहसंयोजक प्रतिक जोशी ने दी।

देवास के सॉफ्ट टेनिस के खिलाडिय़ों जय मीणा एवं आदित्य दुबे को विक्रम एवं एकलव्य अवार्ड से नवाजा

देवास। खेल दिवस की पूर्व संध्या देवास के लिए विशेष उपलब्धि लेकर आई। विश्वामित्र अवार्ड प्राप्त ओर अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस कोच सुदेश सांगते ने बताया कि शहर को सॉफ्ट टेनिस में प्रदेश के दो प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलेे जिसमें सॉफ्ट टेनिस के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जय मीणा को विक्रम अवार्ड ओर आदित्य दुबे को एकलव्य अवार्ड की घोषणा की गई। देवास के लिए यह पहला अवसर जब किसी खिलाड़ी को विक्रम अवार्ड मिलने जा रहा है। ये दोनों खिलाड़ी पायोनियर स्कूल के खेल मैदान पर अभ्यास करते है । दोनों खिलाडियों का खेल मैदान पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। 

राम देव बाबा की दशमी पर अग्रवाल परिवार ने चुंगलवाड़ा बालाजी पर लगाया भोग

कांटाफोड़। रामदेव बाबा की दशमी पर समीपस्थ स्थित चुंगल वाड़ा बालाजी सरकार पर दिलीप अग्रवाल परिवार की और से बाबा का भोग लगाया गया।


आज बाबा रामदेव जी की दशमी पर बाबा की विशेष पूजन कर भोग लगाया गया साथ ही प्रसिद्ध स्थान चुंगलवाड़ा बालाजी का विशेष श्रृंगार एवं चोला चढ़ाकर हवन पूजन किया साथ ही परिवार एवं मित्रों सहित बाबा की आरती कर भंडारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे, पोपेंद्र सिंह बग्गा, सुनील पटेल, सीएमओ सतीश घावरी, राधेश्याम टेलर, संजय चौबे, संतोष चौबे, ओम जयसवाल, संजय गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, शैलेश जायसवाल ,राजेंद्र मालवीय, बबलू तिवारी, कमल पाराशर सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं कलमकार उपस्थित थे।

?बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

देवास – निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा शहर मे कचरा संग्रहण गाडीयो का औचक निरीक्षण

देवास। शहर मे घरो-घर जाने वाली नगर निगम की कचरा वाहनो का औचक निरीक्षण नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा शहर मे भ्रमण के दौरान किया गया। जिसमे गाडीयो मे गीला एवं सुखा कचरा तीसरी डस्टबिनो मे अलग-अलग रखने की व्यवस्था को देखा गया। आयुक्त द्वारा कचरा वाहन चालक एवं सहयोगी को कचरा गाडीयो के एक साईड के ढक्कनो को लगाकर रखने तथा एक साईड खुला रखने के साथ प्रत्येक घर से निकलने वाला कचरा अलग-अलग डस्टबीनो मे डलवाने एवं सिनियर सीटीजनो के द्वारा डाले जाने वाला कचरा सहयोगी द्वारा डाले जाने के साथ ही मास्क पहनकर ही कचरा गाडीयो मे कचरा डलवाये जाने के लिये रहवासियो को प्रेरित करने के निर्देश भी दिये गये। आयुक्त द्वारा वार्ड क्रमांक 36 एवं 39 सुतार बाखल, 43 शमशान रोड, 20, विकास नगर एवं शिखरजीधाम के क्षेत्रो मे खुली जगहो पर गंदगी एवं कचरा पाये जाने पर निगम प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, झोनल प्रभारी, वार्ड दरोगा को मौके पर ही सख्त निर्देश दिये जाकर तत्काल कचरा उठवाये जाने एवं हो रही गंदगी को तत्काल साफ करने के निर्देश दिय गये। गोमती नगर, हनुमान बाखल के सामुदायिक शौचालयो का भी निरीक्षण कर सफाई करवाई जाने के निर्देश दिये गये। आयुक्त ने शहर के नागरिको से अपील की है कि वे अपने घरो से निकलने पर मास्क अवश्य पहने एवं कचरा वाहनो मे कचरा डालते समय भी मास्क का उपयोग कर अपने हाथो को साबुन से साफ करें।

मुख्यमंत्री चौहान का बिजली बिल को लेकर बड़ा ऐलान, बढ़े हुए पुराने बिजली बिलों की नहीं होगी वसूली

मुख्यमंत्री का बिजली बिल को लेकर बड़ा ऐलान, बढ़े हुए पुराने बिजली बिलों की नहीं होगी वसूलीमुख्यमंत्री शिवराज ने अवैध कॉलोनी, अस्पतालों द्वारा ज्यादा बिल वसूली को लेकर भी बात की,देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड में 550 टन क्षमता के बॉयोमिथेनाइजेशन प्लांट का शिलान्यास किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को एक दिन के प्रवास पर इंदौर पहुंचे। सीएम ने यहां स्पेशिएलिटी अस्पताल की सौगात इंदौरियों को दी। इसके साथ ही देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड में 550 टन क्षमता के बॉयोमिथेनाइजेशन प्लांट का शिलान्यास भी किया। सीएम ने यहां 155 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इस दौरान कई मुद्दे पर सीएम सख्त नजर आए। बिजली बिल को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पुराने बढ़े हुए बिल की वसूली स्थगित कर दी गई है। साथ ही निजी अस्पतालों द्वारा ज्यादा बिल वसूली पर भी वे भड़के। उन्होंने कहा कि किसी को भी मरीजों को लूटने की अनुमति नहीं दी जा जाएगी। कलेक्टर- कमिश्नर बैठकर रेट तय करें।

बिजली बिल को लेकर कहा

सीएम ने रेसीडेंसी कोठी में मीडिया से बात करते हुए बिजली बिल को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से जनता पर मनमाना भार नहीं लादने दिया जाएगा। हमने तय किया है कि बढ़े हुए पुराने बिल की वसूली नहीं होगी। अभी हमने इसे स्थगित कर दिया है। बढ़े हुए पुराने बिलों की जांच पड़ताल के बाद बाद में इस पर फैसला लिया जाएगा। अगले महीने केवल एक महीने का ही बिजली बिल आएगा।

सोयाबीन फसल में हुए नुकसान की भरपाई फसल बीमा एवं राहत राशि को मिलाकर की जायेगी- मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी हैं में किसानों एवं ग्रामीणों को किया संबोधित

देवास 28 अगस्त 2020/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को देवास जिले की खातेगांव तहसील में सोयाबीन फसल में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। इस अवसर पर कृषि उपज मण्डी खातेगांव में आयोजित कार्यक्रम में किसानों एवं ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सोयाबीन फसल में हुए नुकसान की भरपाई की जायेगी। फसल बीमा एवं राहत राशि मिलाकर किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व सांसद श्री रमाकान्त भार्गव ने उन्हें अवगत कराया कि खातेगांव में सोयाबीन की फसल खराब हो रही है, ऐसी स्थिति में घर में नहीं बैठ सकता था इसलिए तय किया की मैं संकट की इस घड़ी में किसानों के बीच में जाउंगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह समय संकट का है चारो और कोरोना की महामारी के कारण अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। एक बड़ी राशि कोरोना मरीजों के इलाज में खर्च की जा रही है किन्तु ऐसे समय में भी प्रदेश सरकार किसानों को फसल नुकसान का पर्याप्त मुआवजा देगी। उन्होंने बताया फसल बीमा योजना में पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढा दी है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये की अंतिम तिथि से पूर्व ऋणि एवं अऋणी सभी प्रकार के किसानों का बीमा प्राथमिकता से कराये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि पूर्व में पात्रता पर्ची न होने के कारण गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा था, लेकिन प्रदेश सरकार ने सभी पात्र व्यक्तियों को एक सितम्बर से राशन देने का निर्णय लिया है। 31 सौ करोड रूपये की फसल बीमा की राशि किसानों के खाते में डाली गई है। साथ ही 06 सितम्बर तक 19 लाख किसानों के खातों में 4 हजार 500 करोड रूपये की राशि डाली जायेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कर्ज लेकर भी सरकार यह कार्य करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे जनता के मुख्यमंत्री है संकट की इस घड़ी में किसानों को दुखी नहीं देख सकते है। इसलिए पुराने मनमाने बिजली बिल स्थगित कर दिये गये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अब प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर जाकर किसानों की समस्याओं से अवगत होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्या का समाधान किया जायेगा। विधायक श्री आशीष शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि खातेगांव में किसानों की सोयाबीन फसल पर कीट का हमला हुआ है, जिससे किसानों पर गहरा संकट आन पड़ा है। प्रदेश में जब भी ऐसी संकट की घड़ी आई है मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों की मदद के लिए हर संभव सहायता की है। उन्होंने यह मांग रखी कि मुख्यमंत्री यही पर एक राहत पैकेज की घोषणा करे ताकि दुख एवं संकट की इस घडी में किसानों को सबंल एवं सहारा मिल सके। इस अवसर पर सांसद श्री रमाकान्त भार्गव, श्री राजीव खण्डेलवाल, श्री नारायण चौधरी, जनप्रतिनिधगण, प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में किसान, श्रमिक और ग्रामीणजन मौजूद थे। उज्जैन संभागायुक्त श्री आनंद कुमार शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेतों में जाकर सोयाबीन फसल में हुए नुकसान का आकंलन किया मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम पंचायत पाड़यादेह के ग्राम खिरनीखेडा में किसानों के खेतों में जाकर सोयाबीन फसल में हुए नुकसान का आकंलन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसान श्री विक्रम पिता बाबूलाल जायसवाल और बलराम पिता रमेश के खेत में जाकर सोयाबीन की फसल को देखा। किसानों ने बताया कि सोयाबीन की फसल दो दिन पूर्व हुई लगातार बारिश से खराब हो गई है। किसानों की फसल देखकर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सरकार है। किसान चिंता न करे सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है।

लगातार बारिश से पुल पर पानी होने से ग्रामीण हो रहे हैं परेशान

बागली से रावजी गुराडिया मार्ग लगातार हो रही बारिश से मार्ग हो रहा है अवरुद्ध जटाशंकर पंचायत में आने वाले करीब ग्राम कीर्तन खेड़ी कोटडा जटाशंकर साल खेतिया करीब 10000 लोगों को आने जाने में होती है परेशानी कई बार अधिकारियों को सूचित किया गया उसके बाद भी आज तक पुल निर्माण नहीं हुआ है क्षेत्र के तरुण गोस्वामी सुरेश जयसवाल चंदन नट एरिया एडवोकेट विजय यादव बालू जामले दिनेश किराडे लोकेंद्र दरबार महेंद्र डाबी विशाल नेट एरिया आदि ने जल्द से जल्द पुल बनाने की मांग की है

?उतम आचार्य बागली

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सोलंकी ने रात एक बजे रोड पर बैठी गायों को हटाया

मध्यप्रदेश। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सोलंकी ने बताया कि दिन रात रोड़ हादसों मैं मारी जा रही गौ माता इस दौरान शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सोलंकी ने स्वयंम गायों को रोड से हटाया ताकि कोई बड़ा रोड हादसा न हो रात्रि में चल रहे वाहन का शिकार होती है गौ माता इस दौरान शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सोलंकी ने सोमवार रात को रोड पर सभी जगहो पर बैठी गौ माता को हटाया हैं गौ माता की रक्षा के लिए शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सोलंकी ने कहा कि वह पूर्व मैं सर्वप्रथम राजधानी में गौ माता के सींग पर लाल रंग रेडियम लगाने का कार्य किया था ताकि रोड हादसा ना हो पर कोरोना की वजह से गौ माता के सींग पर रेडियम का कार्य बंद करना पड़ा वहीँ आज शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सोलंकी ने सोमवार रात रोड पर बैठी गौ माता को हटाया हैं सोलंकी ने कहा कि वन वे रोड पर हादसे की ज्यादा आशंका रहती हैं क्योंकि रात्रि में रोड पर बैठी गौ माता को ना तो कोई हटाता हैं ना नगर निगम ध्यान देता है ना गौ माता जिसकी वह मालिक ध्यान देता ऐसी स्थिति परिस्थिति में सोलंकी ने गौ माता रक्षा के लिए उतरे रोड पर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सोलंकी का ये प्रयास आगे भी जारी रहेगा..!!