• पूर्व भाजपा पार्षद की पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक, सार्वजनिक शौचालय तोडऩे पर भडक़े रहवासी
देवास। शहर के बालगढ़ क्षेत्र में स्थित चामुंडा स्टैंडर्ड मिल की कंपनी की जमीन आगरा, ग्वालियर हाईवे कंपनी ने नीलामी में खरीद ली। जिसके बाद गुरुवार को प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा। जहां पर रहवासियों का विरोध का सामना भी प्रशासन को करना पड़ा। रहवासियों ने आरोप लगाया कि हमें कल शाम को ही नोटिस दिया गया है और आज अतिक्रमण तोडऩे आ गए। हमारा सामान भी नहीं हटा पाए। भाजपा के निवृत्तमान पार्षद अर्जुन चौधरी भी मौके पर थे। उनकी पटवारी एवं अधिकारियों से तीखी नोक झोंक भी देखने को मिली।

अवैध कब्जे के साथ-साथ जमीन पर बने सार्वजनिक शौचालय को भी प्रशासन की बुलडोजर द्वारा ध्वस्त कर दिया गया, जिससे स्थानीय रहवासी भडक़ उठे। रहवासियों का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा एक ओर स्वच्छता अभियान की अलख देशभर में चलाई जा रही है। वहीं प्रशासन अभियान की धज्जिया उड़ाते हुए शौचालय पर बुलडोजर चढ़ा रहा है। जिससे जिन रहवासियों के यहां शौचालय नही है उन्हें परेशानी का सामना करना पडेÞगा। शासकीय शौचालय के अतिरिक्त इस क्षैत्र में शौच का अन्य कोई स्थान उपलब्ध नहीं है। तहसीलदार पूनम तोमर का कहना है कि न्यायालयीन आदेश के उपरांत कंपनी को जमीन का कब्जा दिलवाया गया है। उन्होंने कहा कि भूल से शौचालय को तोड़ा गया है। कंपनी द्वारा पुन: शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
• औद्योगिक पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया

कार्यवाही के दौरान जमीन पर वर्षो से रह रहे परिवार प्रशासनिक अधिकारियों की मान मनोव्वल करते रहे कि उन्हे समय दिया जाये, जिससे की वे रहने के लिये अन्यत्र व्यवस्था कर, अपना सामान हटा लेवे। उन्हे किसी प्रकार की सुचना ही नहीं दी गयी। इस दौरान औद्योगिक टी आई अनिल शर्मा के निर्देशन में जवानो द्वारा बेहरमी से बच्चों एवं महिला के साथ भी धक्कामुक्की की। एक छोटा बच्चा रोता, गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन पुलिस जवान उसे घेरकर धोंस दिखाते हुए मोटर साईकिल पर बैठाकर ले गये। उक्त कार्यवाही करीबन 4 घंटे से अधिक समय तक चली।
बालगड़ रोड स्थित चामुण्डा अपार्टमेंट में 5 मंजिल बनी दो मल्टी को विधिवत नगर निगम की अनुमति लेकर विस्फोट से ध्वस्त किया

देवास। बालगड़ रोड स्थित चामुण्डा अपार्टमेंट में बनी दो मल्टि जो कि 5-5 मंजिला निर्मित थी। जिसे गुरुवार को विधिवत नगर निगम की अनुमति लेकर विस्फोट से ध्वस्त कर दिया गया। कॉन्ट्रेक्टर करण सिंह ठाकुर और जाकिर हुसैन ने बताया उक्त जगह पर नानक डेवलोपर द्वारा कालोनी विकसित की जाना है। इसी को लेकर विधिवत रूप से दो मंजिला मल्टी को ध्वस्त किया गया। इसकी अनुमति भी करीब 1 हफ्ते पूर्व नगर निगम से ली गई। नगर निगम ने विभिन्न शर्तो पर मल्टियों की नीचे की दो मंजिलों को ब्लास्टिंग कर तोडने की अनुमति दी गई। ब्लास्ट के पूर्व मल्टियों को आसपास से हरी नेट से कवर्ड किया गया। आवश्यक समस्त सुरक्षा के उपकरणों की व्यवस्था की गई। ब्लास्टिंग का कार्य विस्फोटक विशेषज्ञों की देखरेख में कराया गया। विस्फोट से किसी भी प्रकार की जनहानि व हताहत नही हुई और न ही आसपास के लोगो ने आपत्ति दर्ज कराई।

बालगढ़ रोड पर जिस जगह बिल्डिंग विस्फोटक से उड़ाई गई उसके बिल्कुल नजदीक से गेल गैस की मुख्य पाइप लाइन गई हुई है














