देवास। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग के कारण कई मासूमो की जान चली गयी थी। जिसके बाद शासन प्रशासन ने अन्य हॉस्पिटलों व नर्सिंग होम में फायर सम्बंधित सभी उपकरण उपलब्ध होने के साथ फायर एनओसी लेना अनिवार्य किया था।
इसी के तारतम्य में शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में शासन निर्देशानुसार बगैर फायर एनओसी के शपथ पत्र दिए चल रहे अस्पतालों में अपेक्स हॉस्पिटल एवं रोशनी हॉस्पिटल के कार्यालयों को निगम की टीम द्वारा सील किया गया था।
इसी कड़ी मेंं आज शनिवार को सिटी हास्पिटल, यश हास्पिटल, संस्कार हास्पिटल, चंद्रा नर्सिंग होम, श्रीराम हास्पिटल के कार्यालयों को निगम की टीम द्वारा सील किया गया। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने सभी अस्पतालों एवं बड़े पब्लिक प्लेस माल, प्रतिष्ठानों से अपील की है वे फायर एनओसी की स्वीकृति लेकर शपथ पत्र प्रस्तुत करें।














