Dewas, परिवहन विभाग की अनूठी पहल से जिले के नागरिक अब घर बैठे बना सकेंगे ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस

महिलाओं के लिये नि:शुल्क बनेगा लर्निंग लाइसेंस, ‘सारथी’ वेबसाइट पर आधार कार्ड से बनवायें जा सकेंगे लाइसेंस

देवास। दिनांक 2 अगस्‍त को जिला परिवहन कार्यालय देवास में लर्निंग लायसेंस के लिए फेसलेस सेवा लागू की गई है। जिले के नागरिक घर बैठे ऑनलाईन लर्निंग लायसेंस बनवा सकेंगे। अब जिले के नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकता है तथा ऑनलाईन परीक्षा देकर अपना लर्निंग लायसेंस बनवा सकते है।
जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा ने बताया कि आवेदन करने के लिये आवेदक को सबसे पहले परिवहन की वेबसाईट पर लर्निंग लायसेंस एप्लीकेशन एण्ड अपाईन्टमेन्ट सिस्टम ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा। इसमें आधार नम्बर डालने के बाद ओटीपी प्राप्त होगा। सॉफ्टवेयर आधार से फोटो सहित सभी जानकारी प्राप्त कर लेगा। लर्निंग टेस्ट भी ऑनलाईन होगा। आवेदक ऑनलाईन ही लर्निग लायसेंस का प्रिन्ट निकलवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने लर्निंग लायसेंस के लिए परिवहन विभाग की वेबसाईट से ऑनलाईन अपाईन्टमेंट लिए है, उनके लायसेंस वर्तमान प्रक्रिया के तहत बनते रहेंगे।
परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लायसेंस बनवाने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। लोग अब घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग लायसेंस बना सकेंगे। ऑनलाइन लायसेंस बनने से जहाँ एक ओर आम जनता को परिवहन कार्यालय में लगने वाली लम्बी कतारों से मुक्ति मिलेगी वही एजेन्टों से छुटकारा भी मिलेगा। इस सुविधा से युवा घर बैठे लर्निंग लायसेंस बनवा सकेंगे।

• आधार कार्ड से बनवायें जा सकेंगे लायसेंस
कोई भी व्यक्ति घर बैठे आधार कार्ड के जरिए ‘सारथी’ वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर डिजिटल रूप से निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद लर्निंग लायसेंस बनवा सकेंगे। आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करने पर आवेदन स्वत: ही आवेदक, अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, पता आदि स्वत: ही दर्ज हो जाता है। आवेदक को फिजिकल फिटनेस संबंधी जानकारी भी ऑनलाइन दर्ज करना होती है। यदि आवेदक कोई शर्त पूरी नहीं करता है तो उसका आवेदन ही सबमिट नहीं होगा। आवेदन सबमिट होते ही आवेदन नम्बर आवेदक को मिल जाता है।

• महिलाओं के लिये नि:शुल्क बनेगा लायसेंस
महिला आवेदकों के लिये यह सुविधा नि:शुल्क की गयी है। लर्निंग लायसेंस प्राप्त करने के पूर्व आवेदक को एक टेस्ट देना होगा, जिसमें सड़क सुरक्षा संबंधित से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदक को उत्तीर्ण होने के लिये 60 प्रतिशत जबाव सही देने होंगे। इसके बाद ही आवेदक को लाईसेंस प्रदान किया जा सकेगा।

• नवीनीकरण एवं डुप्लीकेट लायसेंस भी ऑनलाइन
लायसेंस नवीनीकरण, डुप्लीकेट प्रति तथा पता परिवर्तन की सुविधा भी आधार कार्ड के आधार पर अगले माह से ऑनलाइन शुरू की जायेगी। आवेदन सबमिट होने तथा डिजिटल फीस एवं पोस्टल चार्ज जमा कराने के बाद लायसेंस डाक के माध्यम से भेजा जाएगा।

प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के प्रकरणो का निराकरण मल्हार स्मृति ऑडिटोरियम मे

देवास/ प्रधानमंत्री स्वनिधी योजनान्तर्गत हितग्राहियो के ऋणो के प्रकरण एवं स्व रोजगार के प्रकरण तीव्र गति से स्वीकृत एवं वितरण हो सके इस हेतु बैंकवार शिविर लगाने के निर्देश कलेक्टर व प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला ने दिये। इस हेतु नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने निगम बैठक कक्ष मे निगम सीमा क्षेत्र से स्वरोजगार योजना के प्रकरणो के संबंध मे बैठक आहूत की गई। आयुक्त ने बैठक मे अलग-अलग दिनांको मे बैंकवार शिविर हितग्राहियो के ऋण प्रकरण एवं स्वरोजगार योजना के प्रकरण बैंको के माध्यम से स्वीकृत होकर हितग्राहियो को लाभन्वित किये जाने के लिये निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय को निर्देशित किया। आज दिनांक 4 अगस्त को योजनान्तर्गत हितग्राहियो को लाभन्वित किये जाने के लिये मल्हार स्मृति ऑडिटोरियम मे स्टेट बैंक ऑफ इन्डिया शाखा मोती बंगला एवं मेन ब्रांच तथा जवाहर चौक स्थित विक्रम सभा भवन मे बैंक ऑफ बडौदा मेन ब्रांच एवं बैंक ऑफ बडौदा सम्मिलित (विजया बैंक) तथा बैंक ऑफ इन्डिया मेन ब्रांच व औद्योगिक क्षेत्र, के माध्यम से प्रकरणो का निराकरण किये जाने हेतु शिविर आयोजित किया गया है। जिसमे पात्र हितग्राही अपने ऋण प्रकरणो का निराकरण करवा सकते है।

Dewas पत्नी ने प्रेमी से साथ मिलकर की पति की हत्या..

पति की सोते समय वायर से गला घोंट कर की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

देवास। जिले के खातेगांव में पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार मृतक की पत्नी के अवैध संबंध का पता चलने पर मृतक अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, यह बात जब उसकी पत्नी ने प्रेमी को बताई तो उसने क्रोधित होकर षड्यंत्र रच कर अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के पति की हत्या कर दी।

दरसल दिनांक 29 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली की बंटी नाथ उम्र 30 साल निवासी ग्राम कानपुरा थाना छिपाबड़ जिला हरदा हाल निवास दिपगॉव की मृत्यु हो गई है, सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जाँच शुरू की गयी। जाँच के दौरान मृतक की लाश के गले मे तार के निशान मिले। मृतक का पीएम करवाया गया एवं पीएम रिपोर्ट मे आए तथ्यो के आधार पर मामला अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या का पाया जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

जाँच में आता चला की मृतक बंटी नाथ अपनी पत्नी बाजल के साथ खेत में हाली का काम करता था। वही पे पप्पू नाथ नमक व्यक्ति भी हाली का काम करता था, जिससे मिलने-जुलने गणेश नाथ नमक व्यक्ति आता था, जिस कारण विगत 2 साल से मृतक की पत्नी बाजल उर्फ राजवंती से गणेश के अवैध संबंध स्थापित हो गये थे। अवैध संबंध की जानकारी मृतक को पता लग गई थी जिसके कारण मृतक बंटी नाथ अपनी पत्न बाजल के साथ मारपीट करता था यह बात बाजल ने अपने प्रेमी गणेश नाथ को बताई और गणेश नाथ ने बंटीनाथ की हत्या करने की योजना घटना के 8 दिन पहले बना ली थी। दिनांक 28/29 जुलाई की रात को पप्पुनाथ के यहा मुर्गा पार्टी रखी गई। आरोपी
1.विजय पिता जीवन नाथ जाति सपेरा उम्र 19 साल

  1. गणेश पिता नारायण नाथ जाति सपेरा उम्र 27 साल
  2. पप्पू नाथ पिता केवलनाथ जाति सपेरा उम्र 35 साल
  3. धर्मेन्द्र पिता कालनाथ जाति सपेरा उम्र 24 साल निवासीगण ग्राम दीपगांव

द्वारा मृतक बंटीनाथ को बुलाकर शराब पिलाई गई एवं बंटीनाथ के घर जाने के पश्चात रात्री मे चारो आरोपीयो के द्वारा बंटी नाथ के टप्पर पर पहुँचे एवं चारो आरोपी ने मिलकर केबल वायर से गला घोट कर बंटी नाथ की हत्या कर दी एवं वही खाट पर सुला दिया। हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक देवास डॉ शिवदयाल सिंह के द्वारा नगद इनाम की घोषणा की गई है।

Dewas, जिले के देव शक्ति कृषि सेवा केन्द्र का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

बिना बेच नम्बर व एक्सपायरी पौधसंरक्षण औषधि का किया था भण्‍डारण और क्रय-विक्रय

14 जुलाई को जारी कारण बताओ नोटिस का अभी तक नही दिया जवाब

देवास। जिला अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास श्री आर.पी. कनेरिया ने किटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 की धारा-14 के अन्‍तर्गत प्रदत्‍त शक्तियों का उपयोग करते हुए मेसर्स देवशक्ति कृषि सेवा केन्‍द्र विजयागंज मण्‍डी को प्रदान कीटनाशक औषधी लाइसेंस तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया है। मेसर्स देवशक्ति कृषि सेवा केन्‍द्र विजयागंज मण्‍डी के प्रोपाईटर कमल सिंह गुर्जर को 14 जुलाई को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसका जवाब उन्‍हें 3 दिवस में देना था, परन्‍तु उन्‍होंने अभी तक जवाब नहीं दिया।

उल्‍लेखनीय है कि कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के निर्देशानुसार जिले के कृषको को उत्तम गुणवत्ता का कृषि आदान उपलब्ध हो इसके लिए जिला स्तरीय गुण नियंत्रण उडनदस्ता दल का गठन किया गया है। उडनदस्ता दल द्वारा 13 जुलाई 2021 को पौधसंरक्षण औषधि विक्रेता मेसर्स देव शक्ति कृषि सेवा केन्द्र विजयागंजमण्डी विकासखण्ड देवास का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान बिना बेच नम्बर व एक्सपायरी पौधसंरक्षण औषधि का किया था भण्‍डारण और क्रय-विक्रय किटनाशक अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 की धारा का उलंघन पाया गया था। जिसकी थाना विजयागंजमण्डी में किटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 की धारा तहत एफआईआर की गई थी।

Dewas, शिक्षण संस्थाओं में बिना छात्र-छात्राएं के आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

देवास। कलेक्टर श्री शुक्‍ला ने स्‍वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को स्‍वतंत्रता दिवस समरोह के आयोजन के संबंध में शासन द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्‍वतंत्रता दिवस समारोह स्थलों को पूरी तरह से सेनेटाईज किया जाये। कार्यक्रम स्‍थल पर सभी नागरिक सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन और मास्‍क का उपयोग करें। मुख्‍य समारोह में मुख्‍य अतिथि द्वारा मुख्‍यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा। बरसात का मौसम देखते हुए समारोह स्‍थल पर वाटर प्रुफ टेंट लगाया जाये।


कलेक्टर ने स्‍वतंत्रता दिवस समारोह के संबंध में राज्य शासन द्वारा दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। कलेक्टर श्री शुक्‍ला बताया कि स्‍वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाली परेड़ में एनसीसी, एनएसएस और शौर्या दल की टुकड़ी भाग नहीं लेगी।


बैठक में बताया गया कि 15 अगस्‍त 2021(स्‍वतंत्रता दिवस) मुख्‍य समारोह परेड ग्राउण्‍ड में सुबह 09 बजे से होगा। इसके पूर्व सभी विभागों के कार्यालयों में सुबह 08 बजे झण्‍डा वंदन होगा। फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्‍त को सुबह 09 बजे परेड ग्राउण्‍ड में होगी।
कलेक्टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्‍वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके निवास पर जाकर सम्मान किया जायेगा। मुख्‍य सामारोह में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्‍मान किया जायेगा। स्‍वतंत्रता दिवस को जिले के सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जायेगी। समारोह स्‍थल पर एम्‍बुलेंस के साथ डॉक्‍टर की टीम उपस्थित रहेगी तथा फायर ब्रिगेड की व्‍यवस्‍था भी की गई है।

बरसो से निर्माण को तरस रहा सुन्द्रेल गाँव का मुख्य मार्ग

20 वर्षों से मुख्य मार्ग बनने का इंतजार कर रहे हैं सुन्द्रेल वासी ग्रामवासी में आक्रोश

सुन्द्रेल/बिजवाड (दीपक शर्मा)। मै चिक-चिक कह रहा हू साहेब मे सुन्द्रेल हूं साहेब वह सुंद्रेल जो देवास जिले का बड़ा गांव होने का खिताब रखता हूं कन्नौद जनपद पंचायत की सबसे बड़ी पंचायत सुन्द्रेल होने का तमगा भी मेरे पास ही है। मेरी भूमि ने कई डॉक्टर-इंजीनियर राष्ट्रीय और राज्य लेवल के राजनीतिज्ञ बुद्धिजीवी सामाजिक कार्यकर्ता दिए मेरी सब संतानों ने मेरे नाम को खूब संवारा और मेरे नाम को रोशन भी किया पर मे आज तक कुछ बुनियादी आवश्यकताओं से वंचित हूं 2 किलोमीटर के मुख्य मार्ग पर मेरी बेबस जनता निवास करती है पर वह आज तक एक व्यवस्थित मुख्य मार्ग से वंचित है पीने का साफ पानी अगर मेरी संतानों को उपलब्ध हो जाए तो वह उसका सौभाग्य है विडंबना है कि मेरे गरीब रहवासियों के लिए अस्पताल मेरी जमीन पर दिया पर डॉक्टर के इंतजार में अस्पताल खुद बीमार हो गया मेरे चप्पल पहनने वाले लोगों को भले ही तुम हवाई जहाज मत दो साहेब एक अच्छा साफ सुथरा रोड बनवा दो पीने का साफ पानी उपलब्ध करा दो अच्छे स्वास्थ्य की व्यवस्था करा दो कब तक बेबस लोगों को वोट के चक्कर में झूठे सपने दिखा कर शोषण करते रहोगे कुछ बुनियादी सुविधा लेने का अधिकार तो मेरे सुन्द्रेल वासी भी रखते ही होंगे इसीलिए सबका साथ सबका विकास वाला अधिकार मुझे लौटा दो और मुझे भी सुंदर सा प्यारा सा सुंद्रेल बना दो यह मुख्य विडंबना है ग्राम पंचायत सुंद्रेल के ग्रामीणों की यह 15 से 20 वर्ष होने पर आये लेकिन सुन्द्रेल ग्राम पंचायत का मुख्य मार्ग आज तक नही बना वर्ष पूर्व सरपंच द्वारा जो रोड बना था वह यही है लेकिन उसके बाद आज तक मुख्य मार्ग नही बना जब इस मुख्य पर पर फैली गंदगी किचड को लेकर जब हमारे जिला रिपोर्टर दीपक शर्मा ने ग्रामीणों से बात कि तो ग्रामीण मुकेश जोशी,सुनिल छानवाल ने बात कि 20 बीस वर्ष से यह मुख्य रोड नही बना है जिस पर गंदगी किचड फैला रहता है इस बदहाल मुख्यमार्ग पर पैदल चलना भी दुश्वार है इस मार्ग पर कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है इस और शासन प्रशासन नेता जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए सुन्द्रेल पंचायत कि ग्रामीण महिला भी इस मुख्य मार्ग को लेकर खुलकर सामने आई बताया कि मुख्य पर घर के समाने गंदगी किचड फैला हुआ है हम गंदगी नाली साफ करे यह घरों का काम करे हम तो परेशान हो गये राजनेता जब गाँव मे वोट माँगने आते है तो उन्हें हम हमारी परेशानी भी बातते है लेकिन वह भी आश्वासन देकर चले जाते हैं इस संबंध में जब सुन्द्रेल ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि नारायण तेकाम से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि कई जगह नालियां बनाई है कई जगह नालिया नहीं है मुख्य मार्ग बनाने के लिए हमारे पास फंड नहीं है हमने मुख्य मार्ग का प्रस्ताव भी भेज दिया है लेकिन फंड नहीं मिला है इस मुख्य मार्ग को लेकर सोशल मीडिया पर भी मुकेश जोशी सुन्द्रेल के द्वारा पोस्ट की गई है के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों के कानों तक जू तो रेगे कि हम लोग मुख्य मार्ग को लेकर कितने परेशान हैं और हमें एक मुख्य मार्ग बनवा दो इस संबंध में जब हमारे प्रतिनिधि दीपक शर्मा ने विधायक पहाड सिंह कन्नौजे से बात की तो उन्होंने बताया 20 वर्षों से क्या कर रहे थे दूसरा कारण यह है कि जब से मे और मेरी सरकार आई है डेढ़ साल से जब से कोरोना चल रहा है हकीकत कहीं ना कहीं फंड की कमी है लेकिन अब नए बजट में जुड़वा लेते हैं ऐसा नहीं है के पंचायतों में फंड नहीं है यहां पंचायत का भी काम है एक्टिव पंचायतों में काम करवा लिया गया और चल रहा है कल भी गया था संबंधित मंत्री जी से बोल कर आया हूं हमारा क्षेत्र पहाड़ी क्षेत्र है जहां-जहां कमी है उनका फंड बढ़ाकर हमको काम दिया जाए ग्रामीण पंचायत मंत्री जी ने मुझे आश्वासन दिया है बिल्कुल आपके यहां पर बढ़ाएंगे और काम बारिश के बाद होगा। ग्राम पंचायत सुन्द्रेल की ओर वरिष्ठ अधिकारियों राजनेताओं जनप्रतिनिधियों को भी ध्यान देना चाहिए।

वन ग्राम भी राजस्व ग्राम की तरह उन्नत हो इसके लिए होंगे संयुक्त प्रयास- डीएफओ

देवास/ बागली (सुनील योगी) – देवास जिले में वन परीक्षेत्र अंतर्गत कालांतर में धीरे धीरे कुछ परिवारों की बसावट मजरे टोले बसते हुए इतनी संख्या में बस गए की वहां पर परिवारों की संख्या छोटे गांव की तरह हो गई नियम अनुसार यह क्षेत्र वन विभाग अंतर्गत आने वाला क्षेत्र है इसलिए राजस्व आबादी ग्राम की तरह इन लोगों को वह तमाम सुविधाएं नहीं दी गई जो राजस्व ग्राम में दी जाती है जैसे प्रधानमंत्री आवास अस्पताल स्कूल सड़क निर्माण गलियां निर्माण सार्वजनिक कुवै पंचायत भवन और भी तमाम सुख सुविधाएं लेकिन अब यहां भी विकास की आवश्यकता महसूस हो रही है! इस संबंध में देवास वन विभाग डीएफओ पी एन मिश्रा द्वारा देवास जिला कलेक्टर डॉक्टर चंद्रमौली शुक्ला से विस्तृत चर्चा करके इन वन ग्रामों के लिए विशेष प्रयास के प्रयोजन की बात कही ताकि यहां रहने वाले लोगों को अन्य योजना का लाभ मिले इसी संबंध में जिला पंचायत सीईओ प्रकाश चौहान महिला बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल, सीएचएमओ शर्मा, आदिम जाति कल्याण विभाग अधिकारी ,आदि से चर्चा कर इन क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित कर यहां की मुख्य समस्याओं के विषय में चर्चा की जाएगी और शासन द्वारा जो भी आवश्यकता वाले कार्य होंगे उन्हें पूर्ण किया जाएगा गौरतलब है! कि आजादी के बाद से वनों में रहने वाले परिवारों को कभी भी स्थाई परिवार नहीं माना और वन परिक्षेत्र में कोई नुकसान ना हो इसलिए नियम अनुसार महा निर्माण प्रतिबंधित है! अब इस और पहली बार कदम उठाए जाने से यहां रह रहे लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आएगा वन विभाग और पंचायत के संयुक्त अभियान से कई निर्माण संभव है! इसके पीछे उद्देश्य है कि आसपास के क्षेत्र में कई स्थान ऐसे हैं जहां प्राकृतिक वातावरण दिखाई देता है! कुछ सुविधा हो जाने से पर्यटन का आकर्षण भी बढ़ेगा
जनप्रतिनिधि- मैं स्वयं कई दिनों से इस कार्य में लगा हूं कि क्षेत्र के सभी वन ग्राम सामान्य राजस्व ग्राम की तरह सभी योजना के लाभ से परिपूर्ण रहे इन स्थानों से निकली नदियों पर पुल बने और पहुंच मार्ग सुविधा वाले रहे अन्य सुविधा भी यहां के लोगों को मिले वन विभाग इस प्रकार की पहल करता है तो स्वागत योग्य है
बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे

प्रधानमंत्री स्वनिधी योजनान्तर्गत के आवेदन अब ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी कर सकेंगे

एम.पी. ऑन लाईन (क्योस्क) के माध्यम से भी कर सकेंगे स्वनिधी योजना के आवेदन

देवास। प्रधानमंत्री स्वनिधी योजनान्तर्गत किये जाने वाले आवेदन निगम के मल्हार स्मृति ऑडोटेरिम स्थित कार्यालय से लिये जा रहे थे। हितग्राहीयो की सुविधाओ के लिये स्वनिधी योजनान्तर्गत मिलने वाले ऋण के आवेदन एम.पी. ऑन लाईन (क्योस्क) के माध्यम से भी किये जा सकेगें। साथ ही निगम के दोनो झोन माताजी पेडी द्वार के सामने भगवती द्वार सराय तथा ईटावा स्थित बस स्टेण्ड झोन कार्यालय पर भी लिये जा रहे है। प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना से ऋण प्राप्त करने के लिये नये हितग्राही आवेदन कर स्वनिधी योजना का लाभ ले सकते है। जिन हिग्राहियो ने राशि 10 हजार की स्वनिधी योजना का लाभ प्राप्त कर ऋण चुका दिया है ऐसे हितग्राही पुनः राशि 20 हजार का ऋण रोजगार हेतु लेकर अपना रोजगार बडा सकते है।

वन परिक्षेत्र में रहने वाले सुदूर वनवासी परिवारों के लिए किया कॉविड वैक्सीन का इंतजाम

इस श्रेणी में आता है क्षेत्रीय विधायक का ग्रह गांव

बागली (सुनील योगी)। पूरे देश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगाए जा रहे हैं! अलग-अलग उपक्रम में वैक्सीन लगाने का सिलसिला पूरे देश में जारी है! इसी के तहत सुदूर वन ग्रामो में रहने वाले परिवार की चिंता करते हुए वन विभाग द्वारा भौगोलिक रूप से जंगलों में दूर रह रहे परिवारों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था करते हुए उनके गृह गांव जाकर वैक्सीन सेंटर बनाकर वैक्सीन लगाई गई ,
बागली उप वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत कुल आठ 8 ग्राम आते हैं! इसमें अकेले उदय नगर रेंज के छह वन ग्राम शामिल है इनमें से तीन वन ग्राम स्थानों पर वैक्सीन लगाने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से की और रहवासियों को वैक्सीन लगाई गई ग्रामीण जन भी सहयोग करते हुए सेंटर पर आए और आवश्यक दस्तावेज देकर विवेक से लगाने के लिए लाइन में लगे
शेष अन्य वन ग्राम स्थानों पर भी मांग बनी हुई है! वन विभाग अधिकारियों के अनुसार शेष बचे निवासियों का भी शीघ्र ही वैक्सीनेशन होगा ! इस संबंध में बागली वन विभाग एसडीओ अमित सोलंकी ने बताया कि सभी वन ग्रामो में शत प्रतिशत परिवारों को वैक्सीनेशन होगा ! बारिश के मौसम में इन परिवारों का बड़े स्वास्थ्य केंद्र तक जाना इसके लिए इनकी व्यवस्था इनके ग्रह नगर क्षेत्र में ही करवा दी गई! गौरतलब कि बागली क्षेत्र के विधायक भी वन ग्राम पटाडी पाला से ही आते हैं! उनका ग्रह गांव अभी भी राजस्व ग्राम नहीं बन पाया वह वन ग्राम ही है !
जनता ने आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया।
इन क्षेत्रों में वैक्सीनेशन कार्य आरंभ होने से यहां के परिवारों में खुशी है उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं वन विभाग टीम की सराहना करते हुए कहा कि सरकार एवं सरकार से जुड़े लोग सभी परिवारों का ध्यान रख रहे हैं!
पहली बार वन ग्राम की सुध ली गई। वैक्सीनेशन कार्य आरंभ हुवे 4 माह से अधिक हो गए लगभग सभी सेंटर में इसका कार्य जारी है! पहली बार वन ग्राम मैं रहने वाले दूरस्थ अंचल के वनवासी परिवारों के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है! इसके पूर्व तपेदिक रोग के लिए सर्वे किया गया था! पोलियो की दवाई भी इन सेंटर ऑफ दी गई लेकिन वैक्सीनेशन कार्य पहली बार हुआ आपके अनुसार कोरोना महामारी बीमारी से बचाव के उपाय बताते हुए 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों के लिए वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है
उदय नगर रेंज की क्षेत्रीय रेंज अधिकारी वदंना ठाकुर ने बताया गया वैक्सीन सेंटर पर वैक्सीन लगाने को लेकर ग्रामीण जनों में उत्साह है !सेंटर पर देर तक लंबी भीड़ देखी गई
क्षेत्र के राम वासियों द्वारा घर बैठे वैक्सीन लगाने की व्यवस्था को लेकर वन विभाग कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए वैक्सीन सेंटर पर ही उनका स्वागत भी किया!

Dewas, मकान में बगैर लायसेंस के कीटनाशक औषधियों का किया अवैध भण्डारण

• अवैध कीटनाशक औषधि जब्त, भण्डारण करने वाले पर FIR दर्ज

देवास। जिले में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन एवं उपसंचालक कृषि आर. पी. कनेरिया के मार्गदर्शन में कीटनाशक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खातेगांव द्वारा 1 अगस्‍त को कार्यवाही की गई। जिसमें श्यामगिरी कालोनी वार्ड नम्बर 04 अजनास रोड गुर्जर छात्रवास के पास खातेगांव स्थित किराये के मकान में अनुज्ञप्ति के बिना (बगैर लायसेंस के) कीटनाशक औषधियों का अवैध भण्डारण होना पाया गया। कीटनाशक अधिनियम 1968 की धारा 29 का स्पष्ट उल्लंघन होने से कीटनाशक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खातेगांव द्वारा उक्त अवैध कीटनाशक औषधि को जब्त कर प्रधान आरक्षक श्री गजेन्द्रसिंह राजपूत थाना खातेगांव की सुपूर्दगी की गई एवं संबंधित मोहम्मद खान पिता मोहम्मद आजाद के विरूद्ध थाना खातेगांव में 02 अगस्‍त 2021 को एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई। कार्यवाही के दौरान कीटनाशक निरीक्षक श्री एन. एस. गुर्जर एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खातेगांव श्री जे.पी.एस. तोमर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री के.एस. यादव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं प्रधान आरक्षक श्री गजेन्द्रसिंह राजपूत उपस्थित थे।