इंदौर अग्निकांड : लड़की की बेवफाई के कारण युवक ने लगाई थी युवती की स्कूटी में आग बिल्डिंग तक भभकी, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर : शुक्रवार देर रात इंदौर के विजयनगर क्षेत्र के स्वर्णबाग की 2 मंजिला में भीषण आग लगने के कारण 7 लोगों की मौत हो गयी। जांच के दौरान पता चला कि एक युवती के प्रेमी ने आग लगाई थी, पार्किंग में रखी गाड़ियों से भभकी आग ने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया और दो महिलाओं सहित पांच पुरुषों की जलने एवं दम घुटने से मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने वाले सिरफिरे प्रेमी को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार दोपहर तक पुलिस और एफएसएल विशेषज्ञ आग की वजह शार्ट सर्किट को मान कर जांच करते रहे, लेकिन दोपहर बाद सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि कालोनी में रहने वाले संजय नामक युवक ने एक युवती के स्कूटर में आग लगाई थी। इसी इमारत में रहने वाली एक युवती से संजय का प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों से उनकी अनबन चल रही थी। आरोपित युवक द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी अनुसार युवती ने आरोपित से खूब पैसे खर्च करवाए और युवक ने भी युवती की हर ख्वाइश पूरी करने की कोशिश की परंतु बाद में पता चला की युवती बेवकूफ बना रही थी वह कई और लोगो के साथ ऐसा ही कर रही थी। जिसके बाद आरोपित ने युवती से बात न करने की ठान ली परंतु युवती आरोपित के पीछे ही पड़ गई थी। युवती की इस बेवफाई से नाराज़ होकर आरोपित ने युवती की स्कूटी की सीट जलाने का प्लान बनाया।
जिसके बाद आरोपित संजय ने रात ठीक 2.54 बजे इमारत में प्रवेश किया और वहां खड़ी एक गाड़ी से बोतल में पेट्रोल निकाला। 3.01 बजे उसने गाड़ी में आग लगाई और फिर सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया। उसने मीटर से भी छेड़छाड़ की और थोड़ी देर बाद बाहर निकल गया। परंतु उसने यह नही सोचा था की इतनी घटना बड़ी घटना घटित हो जायेगी।

पुलिस ने आरोपी संजय दीक्षित के मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस कर आरोपी को निरंजनपूर इलाके के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जब संजय को गिरफ्तार करने गई तो वह भागा जिसमें उसके हाथ पैर में भी चोट आई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को एमवाय अस्पताल लेकर उसका उपचार करवाया।

Dewas : रविवार को निकलेगी परशुराम जी की भव्य शौर्य यात्रा

यात्रा पश्चात संपूूर्ण मार्ग को किया जाएगा साफ

देवास। नगर में प्रतिवर्ष सामाजिक समरसता का भाव लेकर निकाली जाने वाली राज राजेश्वर भगवान भगवान परशुराम जी शौर्य यात्रा आज 8 मर्ई को निकाली जाएगी। इस हेतु संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यात्रा प्रभारी दीपेश कानूनगो, यात्रा प्रभारी आदित्य दुबे ने बताया कि आज शाम 5.30 पर सभी विप्रजन सयाजी द्वार पर एकत्रित होंगे। यहां से भगवान परशुराम का पूजन एवं महाआरती के साथ यात्रा का प्रारंभ किया जाएगा। यात्रा 6 बजे प्रारंभ होकर एमजी रोड, नावेल्टी चौराहा सुभाष चौक, जनता बैंक चौराहा होते हुए जवाहर चौक पहुंचेगी। जहां स्वल्पाहार के साथ यात्रा का समापन होगा।

यात्रा में क्रमश: सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देते हुए डीजे, घोड़े, बग्गी एवं प्रसिद्ध भजन गायिका संस्कृति पगारे व भजन गायक अभिषेक व्यास के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिसके पश्चात भगवान परशुराम जी रथ पर विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे। रथ के साथ साथ अतिथिगण एवं समाज के पदाधिकारी होंगे। यात्रा में सबसे पीछे चलित झांकियां यात्रा की शोभा बढ़ाएगी। यात्रा का समापन जवाहर चौक पर स्वल्पाहार के साथ होगा।

यात्रा की मुख्य विशेषता रहेगी कि यात्रा के पश्चात यात्रा मार्ग को पं. रितेश त्रिपाठी एवं जगदीश टुटेजा के द्वारा ब्राह्मण एवं सिक्ख समाज के सहयोग से साफ करके स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला, महामंत्री दिनेश मिश्रा, युवा संघ अध्यक्ष महेन्द्र व्यास, महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश दुबे, ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी समाजजनों से आग्रह किया है।

वार्ड क्रमांक 23 कालानी बाग आंगनवाड़ी केंद्र पर लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया

देवास। वार्ड क्रमांक 23 कालानी बाग आंगनवाड़ी केंद्र पर लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया। लाडली लक्ष्मी बालिकाओं एवं माताओं का सम्मान किया गया। महिला बाल विकास द्वारा लाडली लक्ष्मी उत्सव के अंतर्गत परियोजना देवास दक्षिण सेक्टर कालानी बाग वार्ड क्रमांक 23 के आंगनवाड़ी केंद्रों पर परियोजना अधिकारी प्रियंका जायसवाल, पर्यवेक्षक दिलशाद शेख के निर्देशन में नवजात बालिकाओं, माताओं का सम्मान पुष्पमालाओं से किया गया। बालिकाओं एवं माताओं को स्वरुचि भोज भी कराया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक दिलशाद शेख, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा बेस, ज्योति सांखला, ममता चौहान, अर्पणा परमार एवं समस्त सहायिका,माताएं एवं लाडली बालिकाएं उपस्थित थे।

Dewas: इंदौर अग्निकांड में देवास के युवक युवती की मौत

देवास। इंदौर में कल देर रात हुए अग्निकांड में 7 लोगो की मौत हो गई जिसमे देवास के भी एक युवक व एक युवती शामिल है। बता दे कि कल रात इंदौर के विजयनगर क्षेत्र के स्वर्णबाग़ में 2 मंजिला इमारत में आग लग गयी थी जिसने देखते ही देखते एक विकराल रूप धारण कर लिया था। पहले यह माना जा रहा था कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी परन्तु बाद में जांच के दौरान कही पहलु सामने आ रहे है जिसकी जांच की जा रही है माना यह जा रहा है कि किसी ने आग लगाई थी।

मृतकों में देवास की आकांक्षा अग्रवाल व आशीष राठौर शामिल है। देवास की रहने वाली आकांक्षा ने 15 दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। वही देवास निवासी आशीष राठौर उम्र 25 से 30 वर्ष की भी जान चली गई।

मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है।

शनिवार तड़के इमारत में आग लगने के बाद विजय नगर पुलिस ने इस क्षेत्र के तीन डीवीआर ज़ब्त किए। पुलिस,पीडबल्यूडी, एफ़एसएल टीम ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे थे। पुलिस ने तीन डीवीआर अपने कब्जे में लिए थे। जब पुलिस, एमपीईबी, फारेंसिक टीम ने इन सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक बड़ा खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में रात को दो बजकर 54 मिनट पर सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। लड़का इमारत में ही खड़ी एक बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है।

नेशनल लोक अदालत: 14 मई को संपत्तिकर-जलकर जमा करवाने पर सरचार्ज में मिलेगी छूट

देवास। जो करदाता समय पर अपने जलकर-संपत्तिकर का भुगतान नहीं कर सके, वे आगामी 14 मई शनिवार को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में बकाया करों का भुगतान कर नियमानुसार सरचार्ज में छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नगर निगम द्वारा बकाया करदाताओं को सूचना पत्र दिए जा रहे हैं।

नगर निगम राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संपत्तिकर के 500 प्रकरण ऐसे हैं, जिनमें 50 हजार रुपए से अधिक बकाया है। इनसे लगभग 4 करोड़ 38 लाख 32 हजार रुपए जमा करवाए जाना है। इसी प्रकार जलकर के 2290 प्रकरण है, जिनमें लगभग 2 करोड़ 91 लाख 93 हजार रुपए जमा करवाए जाना है। निगम स्वामित्व की दुकान किराया राशि के 150 प्रकरण है। इनसे 9 लाख 55 हजार रुपए जमा करवाए जाना है। खाद्य-अखाद्य लाइसेंस फीस के 3493 प्रकरणों में 1 करोड़ 18 लाख रुपए जमा करवाए जाना है। आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बकाया करदाताओं से अपील की है कि वे नेशनल लोक अदालत में अपने बकाया करों का भुगतान करें।। सभी करदाता समय पर कर जमा करवाते हुए शहर के विकास में सहभागी बने।

सांसद प्रतिनिधि बनकर देता था पटवारी को धौंस, प्रकरण दर्ज

भौंरासा (अभय नागर)। भौंरासा थाने पर एक अजीब और गरीब मामला सामने आया है जिसमें भौंरासा नायब तहसीलदार सुभाष सुनेरे के द्वारा थाने में एक मामला दर्ज कराया है जिसमें बताया गया है कि पोप सिंह पिता भेरुजी जाति गुर्जर निवासी जलोदिया के द्वारा स्वयं को सांसद प्रतिनिधि बताकर पटवारी ग्राम जलोदिया को धोस देना, दुर्व्यवहार करना बताया गया है जिसको लेकर एक आवेदन भौंरासा थाने पर दिया गया है जलोदिया के हल्का पटवारी शब्दा पाराशर द्वारा प्रस्तुत पत्र 5 मई को दिया गया है जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि उक्त व्यक्ति के द्वारा पद की धोस देकर सरकारी काम में बाधा डालने व नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए कई बार पटवारी पर दबाव बनाया गया वहीं पंचायत कार्यों में भी रोक के कार्य उनके द्वारा लगातार किए जा रहे थे इसके बाद पटवारी ने उक्त घटना को लेकर भौंरासा नायाब तहसीलदार को घटना से अवगत कराया जिस पर नायब तहसीलदार भौंरासा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है जिस पर पुलिस आगामी कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर चुकी है ।

भाजपा अजा मोर्चा जूनियर मण्डल ने सेवा बस्तियों में सल्पाहार बांटकर मनाया प्रदेशाध्यक्ष का जन्मदिन

देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश जाटव का जन्मदिन शुक्रवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। अजा मोर्चा जुनियर मण्डल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में शहर की सेवा बस्ती अयोध्या बस्ती, बीराखेडी, सर्वोदय नगर आदि जगहों पर जरूरतमंदों को सल्पाहार के रूप में बिस्किट, कैले, संतरे, समोसे, कचोरी आदि का वितरण किया। कार्यक्रम स्वच्छता अभियान चलाते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर अमजद अली, रंजीत दरबार, मुकेश प्रजापति, अशोक पारस, दिनेश भैय्या, राजू गोस्वामी, सीताराम जी, नंदकिशोर आदि उपस्थित थे।

Summer Camp Dewas : तुकोजीराव स्पोर्टस पार्क में 8 मई से होगा निःशुल्क समर कैम्प का आयोजन

• अभी तक 400 से अधिक खिलाड़यों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, कल शाम 5 बजे तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

देवास। एबी रोड पर स्थित श्रीमंत तुकोजीराव स्पोर्टस पार्क में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन 8 मई से किया जाएगा। समर कैंप में भाग लेने के लिए नगर निगम की वेबसाइट डीएमसी देवास डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन हो रहा है। प्रशिक्षण लेने के इच्छुक खिलाड़ी 7 मई की शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अब तक 400 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

बच्चे नीचे दी गई लिंक पर जाकर कर सकते है रजिस्ट्रेशन

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScp_Gn5Dnrr2-s1e8UnEeaW_-bF5yKYlEde_nz3531wpMfCTA/viewform

समर कैंप में 6 से 16 वर्ष उम्र के खिलाड़ियों को क्रिकेट, लॉन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस, व्हालीबॉल, फुटबॉल, रग्बी, ऐरोबिक्स सहित योगा का प्रशिक्षण राष्ट्रीय प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों का प्रशिक्षण 8 मई को सुबह 6.30 बजे से शुरू होगा। इस दौरान जिला, संभाग, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे व खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। प्रशिक्षण 28 मई तक प्रतिदिन सुबह 6.30 से 8.30 एवं शाम 5 से 7 बजे तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण हासिल करने के लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में उत्साह है। अभिभावकों का कहना है कि पहले हमें गर्मी की छुट्टी में बच्चों को खेल का प्रशिक्षण लेने के लिए देवास से बाहर भेजना पड़ता था, लेकिन अब नगर निगम द्वारा इस प्रकार का आयोजन हो रहा है तो हमारे बच्चे यहीं पर प्रशिक्षण हासिल कर सकेंगे। कई तरह के महंगे गेम का प्रशिक्षण भी यहां निशुल्क दिया जाएगा। निश्चित तौर पर इस प्रकार के आयोजन से हमारे यहां की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

Dewas : पांच पटवारियों को कार्य मे लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित

देवास : कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने गिरदावरी डाटा का सेटेलाईट डाटा से मिलान में भिन्‍नता पाई जाने, पदीय कर्तव्‍य के प्रति लापरवाही बरतने तथा अपने कर्तव्य का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने पर पांच पटवारियों को तत्‍काल प्रभाव से निलम्बित किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा है कि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी लापरवाही करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

जारी आदेशानुसार कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने देवास तहसील के ग्राम टुमनी के पटवारी अजय दायमा, ग्राम लोहरी की पटवारी सु मोनिका कारपेंटर, ग्राम सुनवानी महाकाल के पटवारी अखिलेश मालवीय, ग्राम बांगड़दा के पटवारी संजय मण्‍डलोई तथा ग्राम कैलोद के पटवारी अंकित परमार को निलम्बित किया है। निलम्‍बन अवधि में निलम्बित सभी पटवारियों का मुख्‍यालय भू-अभिलेख कार्यालय रहेगा।

कुबरेश्वर धाम से इंदौर जा रही कार ट्रैक्टर में घुसी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया

सोनकच्छ। भोपाल-इंदौर हाईवे पर गंधर्वपुरी फाटे के समीप एक कार पीछे से ट्रेक्टर ट्राली में जा घुसी। फलस्वरूप कार में सवार चार लोग घायल हो गए। उसी दौरान भोपाल से इंदौर जा रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने अपने काफिले में शामिल वाहन से घायलों को सोनकच्छ सिविल अस्पताल पहुंचाया।

गंधर्वपुरी फाटे के समीप सीहोर कुबरेश्वर धाम से इंदौर जा रही कार क्रमांक एमपी 09 सीडी 8953 एक ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। कार में सवार संगीता पति जगदीश (45), रानू पति मनीष (32) निवासी इंदौर, सरिता पति बलिराम (40) व सचिन पिता जीतू (12) निवासी खरगोन घायल हो गए। घटना को देख भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा अपने काफिले के साथ इंदौर जा रहे थे। उन्होंने अपना काफिला रुकवाकर घायलों को काफिले के वाहन से सोनकच्छ सिविल अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर देवास रैफर कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही नीता देअरवाल व ड्यूटी में आए पीपलरावां टीआई अमितसिंह जादौन घायलों का हाल चाल जाना।