3 दिन की नवजात बच्ची ज़िला अस्पताल से हुई चोरी, घटना का CCTV आया सामने

कलेक्टर ने किया जांच दल का गठन, परिजन ने जमकर किया हंगामा

देवास। जिला अस्पताल की समस्याएं थमने का नाम नही ले रही है। अस्पताल में अब तक अनियमितता, भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे थे। अब एक बच्चा चोरी की घटना सामने आई है। बच्ची के माता पिता टीना पति विशाल वर्मा है। जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले जन्मी मासूम बच्ची जिला अस्पताल से बच्ची मां के पास से चोरी हो गई। जैसे ही इसकी खबर माँ व परिजनों को लगी तो सबसे पहले सभी ने बच्ची को ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/04/VID-20220422-WA0031.mp4

परिजनों ने इसकी सूचना जिला अस्पताल प्रबंधक व कोतवाली पुलिस को दी। बच्ची चोरी होने की घटना से माँ व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने जिला अस्पताल पर लापरवाही व पैसे मांगने के भी आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करते हुए एबी रोड़ पर बैठकर चक्काजाम किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी लगते हुए सेन समाज के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनो से मुलाकात कर सीएमएचओ कार्यालय के अंदर घूसकर जमकर नारेबाजी की। तब स्वास्थ्य अधिकारी नही मिले तो समाजजनों ने सीएमएचओ गेट पर ताला जड़ दिया। यहां से समाजजनो ने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।

हंगामे के कुछ देर बाद जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला समाजजनो व परिजनो से मुलाकात की। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि बच्ची को ढूंढना हमारी पहली प्राथमिकता है। हमने 27 अलग-अलग दल बनाए है। हर पहलू पर बारिकी से जाँच पड़ताल चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी होंगे उन पर कार्यवाही जाएगी। वहीं अस्पताल में बंद पड़े सीसीटीवी केमरो के जवाबदारों पर कार्यवाही की जाएगी। घटना की cctv के भी सामने आई है

Dewas: टेकरी स्थित शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर भुवनभानु सूरि एवं नाकोड़ा भैरवजी की प्रतिष्ठा हुई संपन्न

देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर के अंतर्गत टेकरी स्थित शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर गुरूदेव भुवनभानु सूरि जी एवं नाकोड़ा भैरवजी की प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न हुई। विशाल संख्या में उपस्थित श्रद्धालु संपूर्ण महोत्सव के दौरान झूमते नाचते गाते रहे। पूज्य अनुयोगाचार्य श्री वीररत्न विजयजी, साध्वीजी विजयप्रभा श्रीजी एवं साध्वीजी स्वर्णज्योति श्रीजी केे सानिध्य में यह प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ।

प्रतिष्ठा के पूर्व विभिन्न दुर्लभ औषधियों द्वारा प्रभु का 18 अभिषेक महाविधान किया गया। इसके पश्चात विजय मुहूर्त में 12.39 बजे देव एवं गुरू की प्रतिमा को दिव्य उद्घोष केे साथ प्रतिष्ठित किया गया। गुरूदेव भुवनभानु सूरि की संपूर्ण प्रतिष्ठा का लाभ विनय विकेश प्रेमचंद जैन ने लिया। नाकोड़ा भैरवजी का देहरी निर्माण प्रमिला दलीचंद बाफना पुनावाले ने किया। भैरवजी की प्रतिमा भराने का सौभाग्य देवाशीष कोठारी एवं अशोक जैन इंदौर ने प्राप्त किया। नाकोड़ा भैरवजी की प्रतिष्ठा इंदरमल केशरीमल कैलाश कुमार भोमियाजी द्वारा की गई। संपूर्ण त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन अभय सुभाष अरूण नितिन मांगीलाल जैन भाग्यश्री परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपदेशित करते हुए अनुयोगाचार्य श्री ने कहा कि इस प्रतिष्ठा महोत्सव के स्मृति रूप में हमें प्रभु से यही प्रार्थना करना है कि मंदिर के साथ प्रभु, देव एवं गुरू हमारे मन मंदिर में भी प्रतिष्ठित हो जाए। हम अभिषेक तो प्रभुुु का करते हैं लेकिन भूल जाते हैं कि प्रभु तो सुविशुद्ध ही है। वास्तव में तो अभिषेक प्रभु का होता है लेकिन शुद्ध एवं निर्मल हम हो जाते हैं। प्रभु के प्रति पूूर्ण समर्पण भाव रखते हुए प्रभु को स्वयं का बनाते हुए हम स्वयं को प्रभु के समान ही बनना है, यही प्रण आज हमें यहां से लेकर जाना है।
प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर बालक एवं बालिका मंडल द्वारा प्रेरक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई साथ ही भुवनभानु की जीवन गाथा नामक प्रेरणास्प्रद डाक्युमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया।

Dewas: आयुक्त ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की, उपयंत्रियों को दिए निर्देश

• गार्बेज फ्री सिटी 5 स्टार रेटिंग के लिए देवास ने पेश किया दावा

• वायु में धूल के कणों में कमी लाने के लिए चौराहों पर फव्वारे स्थापित होंगे

• सार्वजनिक दीवारों पर बैनर-पोस्टर हटाने के दिए निर्देश

देवास। पिछली बार देवास को गार्बेज फ्री सिटी में थ्री स्टार का दर्जा प्राप्त हुआ था। इस बार फाइव स्टार के लिए देवास ने अपना दावा पेश किया है। फाइव स्टार के लिए नगर निगम द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आयुक्त विशालसिंह चौहान गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। फाइव स्टार का दर्जा प्राप्त करने के लिए जो तैयारियां चल रही है, उसकी समीक्षा गुरुवार को नगर निगम आयुक्त श्री चौहान ने की। उन्होंने सभी उपयंत्रियों की बैठक आयोजित की। उपयंत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शहर के सभी मुख्य मार्गों पर हरियाली के लिए पौधारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। व्यवसायिक क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के कार्य अधिक से अधिक करवाएं। किसी भी सार्वजनिक दीवार पर पोस्टर-बैनर चिपके हुए नहीं हो, क्योंकि इससे सुंदरता प्रभावित होती है। आयुक्त श्री चौहान ने निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि में होने वाली सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। वायु में धूल के कणों में कमी लाने के लिए चौराहों पर फव्वारों को स्थापित किया जाए। उल्लेखनीय है कि देवास शहर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर ध्यान देते हुए कार्य हो रहे हैं। शहर की आबोहवा प्रदूषणमुक्त रहे, इसके लिए डिवाइडरों की रोटरियों व सड़कों के किनारे पौधारोपण किया गया है। एबी रोड के स्पोर्टस पार्क में मखमली घास लगाई है। पार्क की घास और पौधों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव हो रहा है। शहर के डिवाइडरों पर कलर किया है। शहर में जहां सड़कें जर्जर हो रही थी, वहां डामरीकरण किया जा रहा है। इससे आवागमन में राहगीरों को आसानी हुई है। मुख्य मार्गों की सेंटर लाइट सहित वार्डों की स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में काफी सुधार किया है। शहर में हो रहे इन कार्यों को देखते हुए शहरवासियों को भी उम्मीद है कि देवास को फाइव स्टार जरूर हासिल होगा।

ग्राम बिलावली शिव मंदिर का संचालन शासकीय समिति करेगी

देवास। एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने बताया कि ग्राम बिलावली शासकीय मंदिर शिव मंदिर में आज से मंदिर का संचालन शासकीय समिति ही करेगी। अन्य किसी का हस्तक्षेप नही होगा। उन्‍होंने बताया कि मंदिर कार्यालय, शासकीय देवस्थान मंदिर समिति, शासकीय दान पेटी इत्यादि कार्य किए गए है।

विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन,1238 लोगों ने लिया स्स्वास्थ्य लाभ स्वास्थ्य लाभ

टोकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को शासन के निर्देशानुसार विकास खंड स्तरीय विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संपन्न हुआ।

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधायक सज्जनसिंह वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल मंडल उपाध्यक्ष सचिन सेंधव महामंत्री जितेंद्र मंडलोई प्रदेश बाल युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुप्ता विधायक प्रतिनिधि रविन्द्रसिंह गौर नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ पटेल राजेश धाकड़ जितेंद्र गालोदिया सुमेर सिंह यादव व अशोक शर्मा अतिक शेख उपस्थित थे विधायक वर्मा ने कहा कि ऐसे शिविरों का लाभ दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के आम व्यक्ति को मिलना चाहिए। ताकि ऐसे शिविरों को लगाने का लाभ प्राप्त हो। पश्चात स्वास्थ्य अमले को कोरोना काल में की गई सेवाओं को याद कर प्रशंसा भी की। मंडल अध्यक्ष पटेल ने कहा कि शासन की मंशा अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी मे हर विकासखंड स्तर पर विशाल स्वास्थ्य मेलो का आयोजन किया जा रहा है। ताकि आम व्यक्ति ऐसे शिविरों में अपना इलाज करवा सके। बी एम ओ डा रामपाल सुनवानिया ने स्वास्थ्य मेले की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक सिह, डीएचओ डा एम के जोशी,डीपीएम कामाक्षी दुबे, तहसीलदार राधा मंहत ने स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।

स्वास्थ मेले डॉ फेमीदा कुरेशी डॉ राजेश चौधरी डॉ शुभम ठाकुर डॉ शबिना मंसूरी में बीईई गोवर्धन सिंह पारसनिया, बीपीएम नीखिलेश बरोरे, बीसीएम सारिका काजी, कृष्णमूर्ति शिवहरे, राकेश चौहान, विक्रमसिंह अमजेरिया,पहलादसिह लबरावदिया, गुलरेज शेख, जयश्री बोराडे,भारती शितौले, शशिकला खींची ज्योति यादव वर्षा गेहलोत, सीएच ओ, एएन एम, आशा सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन मनोहर सिंह सेंधव ने किया। आभार बीएमओ डॉ रामपाल सुनवानिया ने माना।

Dewas : जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहरीला पदार्थ…

देवास। शहर के ग्राम लोहारी में रहने वाले एक परिवार में जमीन के आपसी विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खानें के बाद चारो को उपचार के लिए विनायक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के बाद तीन की स्थिति ठीक हे वही एक की हालत अन्यो के मुकाबले गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार लोहारी गांव में रहने वाले पति पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाया है।
जहर खाने वाले के नाम सुनील मुकाती उम्र 45 वर्ष, सागर बाई उम्र 40 वर्ष, चेतन 16 वर्ष, महिमा 19 वर्ष ने खाया है।
बताया जा रहा है सुनील का उसके पिता के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसके पिता राधेश्याम मुकाती जमीन को बेच रहे थे। सुनील ने पिता को जमीन ना बेचने का कहते हुए कहा कि ज़मीन मत बेचो वर्ना हम कहा जायेंगे। अगर आप जमीन बेचोगे तो हम कुछ खा पी लेंगे जिसपर उसके पिता ने कहा कि तुमको जो करना है जो खाना पीना है खा लो में तो जमीन बेचूंगा।
सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया की मामले की पूरी तरह से जॉच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।

मृत्युंजय जोशी सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी दिल्ली द्वारा दी जाने वाली जीविका फेलोशिप के लिए हुए चयनित

देवास : मृत्युंजय जोशी भारत के जाने माने संस्थान सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी, दिल्ली द्वारा दी जाने वाली प्रतिष्ठित जीविका फेलोशिप के लिए चयनित हुए हैं, जिसका कार्यकाल 1 वर्ष का होगाI जीविका फेलोशिप के माध्यम से वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए कानूनी प्रशिक्षण लागू करने और स्ट्रीट वेंडरों को उनके अधिकारों को लागू करने में सहायता करने एवं सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी (सीसीएस) में वरिष्ठ टीम के सदस्यों के साथ कार्य करने और भारतीय नीति परिदृश्य में अनुसंधान को समझने का अवसर प्रदान करेगीI जीविका फेलोशिप का मूलतः लक्ष्य स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं के समाधानों को उन तक पहुँचाकर जमीनी स्तर पर लागू करने में सहायता करना हैI इस फेलोशिप के माध्यम से नेशनल हॉकर्स फेडरेशन के साथ भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त होगाI

मृत्युंजय जोशी, सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नोएडा से बीबीए एलएलबी की पढ़ाई कर रहे है । मृत्युंजय जोशी की प्रारंभिक शिक्षा खातेगांव क्षेत्र के ग्राम कोलारी के एक निजी स्कूल से प्रारंभ हुई एवं कक्षा 10वीं और 12वी (वाणिज्य संकाय) की पढ़ाई पुष्पदीप इंटरनेशनल स्कूल खातेगांव से की।

कक्षा 9 वी से ही लॉ में रुचि रखने वाले मृत्युंजय ने एक अच्छे महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर सफलतापूर्वक भारत के जाने माने महाविद्यालय सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नोएडा में प्रवेश प्राप्त कियाI मृत्युंजय जोशी भारतीय छात्र संसद म.प्र. के राज्य समन्वयक एवं भारतीय राष्ट्रीय युवा परिषद के प्रदेश सचिव है एवं कानून क्षेत्र में भारत के जाने माने लॉ पोर्टल बार एंड बेंच, लॉक्टोपस, नीति मंथन, इंडियन नेशनल बार एशोसिएशन, नवज्योति फाउंडेशन एवं एड इंडिया के साथ कार्यरत है।

हनुमान जन्मोत्सव पर छोटे हनुमान चौक में विशाल भंडारा,,,

भोरासा निप्र नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है जिसको लेकर नगर के खेड़ापति मंदिरों में विशेष तैयारियां चल रही है इसके साथ ही बड़े हनुमान चौक में स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर विशेष विद्युत सज्जा, विशेष श्रृंगार, भव्य आरती सहित सुंदरकांड विशेष प्रसादी वितरण किया जाएगा तो वही गड़ी मंदिर पर स्थित बाबा श्री खेड़ापति का विशेष श्रंगार कर प्रसाद वितरण किया जाएगा तो वही छोटे हनुमान चौक में श्री पंचमुखी हनुमान जी का विशेष शृंगार कर भव्य आरती की जाएगी तत पश्चात एक भव्य भंडारे का आयोजन हनुमान सेवा समिति के द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है समिति सदस्यों ने बताया कि छोटे हनुमान चौक पर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर श्री हनुमान जन्म उत्सव के पावन पर्व पर 16 अप्रैल शाम 8:00 बजे से विशाल भंडारा श्री पंचमुखी हनुमान जी की महा आरती के साथ प्रारंभ होगा भंडारे की तैयारी समिति द्वारा जोरों पर की जा रही है समिति के सदस्यों द्वारा धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसादी ग्रहण करने का आग्रह किया है

इच्छा शक्ति को काबू कर होगी सुख समृद्धि और लब्धि की प्राप्ति – राष्ट्रसंत आचार्य डॉ दिवानन्द सुरीश्वर जी

देवास। शहर में सुतार बाखल स्थित श्री चंदाप्रभु माणिभद्र जैन श्वेतांबर मंदिर में आज शुक्रवार को श्री पद्मावति माता जी की शुक्रवारीय आरती समन्वय संघ के प्रेरक राष्ट्रीय संत आचार्य प्रवर प.पू. डॉ श्री दिवानन्दसुरीश्वर जी महाराज साहब की पावन नीश्रा में संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्री संघ के लोग उपस्थित थे।

आरती के पूर्व महाराज साहब ने मंदिर जी में मौजूद लोगो को प्रवचन भी दिए। प्रवचन में महाराज साहब ने कहा कि कुल 108 देवियां है। जिसमे से ही एक पद्मावती देवी हे। पद्मावती देवी सुख समृद्धि और लब्धि देने वाली है। सुख समृद्धि और लब्धि प्राप्त करने के लिए पद्मावती देवी की आराधना करनी चाहिए। इस अवसर पर महाराज साहब ने भक्ति के साथ मंत्रो के जाप भी कराए। महाराज साहब ने कहा आज के समय में व्यक्ति पैसे कमाता तो है फिर यह कहता है की मै पैसे तो कमाता हूं परंतु बरकत/लब्धि ही नही रहती इस पर महाराज सा ने कहा कि व्यक्ति के पास बरकत/लब्धि न होने का कारण उसकी इच्छा शक्ति है। व्यक्ति के पास जैसे ही पैसा आता हे वह अपने जीवन में अधिक सुख की तलाश करने और मनोरंजन के लिए अधिक खर्च करता है जो उसके पास हे और पर्याप्त है परंतु पैसे आ जाने पर वह उससे भी और अच्छा प्राप्त करने की और बढ़ता है। जिस वजह से वह पैसा तो खूब कमाता है परंतु बचता कुछ नही। इस पर महाराज सा ने कहा कि अगर मनुष्य अपनी ईच्छा शक्ति पर काबू करे तो उसके पास भी पैसों की बरकत/लब्धि बनी रहेगी। महाराज सा ने कहा हमारी इच्छा शक्ति पर हमारा काबू देखो में आज भी ऐसे ही सफेद रंग के वस्त्र पहनता हूं जैसे 30 वर्ष पहले पहनता था। आज के समय में तो व्यक्ति दिन में 2 से 3 बार कपड़े बदलता है और अगर घर में शादी/समारोह हो तो पांच बार तक भी। इसके बाद महाराज सा. ने पद्मावती देवी की आराधना के सही तरीके और धर्म से जुड़ी अनेक बाते कही। आयोजन में जैन श्री संघ के श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित रहे।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव सतवास में धूमधाम से मनाया गया

सतवास(बालकृष्ण शर्मा) : जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव देश भर में बड़ी श्रद्धा एवम भक्तिभाव पूर्वक मनाया गगा। इसी क्रम में सतवास नगर में भी बिभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ इस शुभ दिवस को मनाया। सूर्योदय के साथ ही श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सतवास नगर जिनालय में प्रातःकालीन मांगलिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी, मंगलाष्टक, अभिषेक, शांतिधारा, विशेष पूजन आदि कार्यक्रम सम्पन्न हुये। प्रातःकाल 8 बजे श्रीजी को पालकी में विराजमान कर पूर्ण उत्साह के साथ भक्तिगीतों के साथ बेंड बाजे, के साथ सम्पूर्ण जैन समाज के नर-नारी, बाल-बृद्ध एकत्रित होकर एक बृहद शोभायात्रा के रूप में सतवास नगर में प्रातः निकलें।

शोभायात्रा मन्दिर जी से प्रातः 8 बजे शुरू होकर ,कन्नौद नाका, हनुमान मंदिर तालाब, सदर बाजार, बस स्टेंड होते हुये वापस मन्दिर पहुँची ।
कार्यक्रम में आज भगवान महावीर स्वामी को रथ में विराजमान एवं नगरभ्रमण तथा कलशाभिषेक का सौभाग्य राजेश अतिशय जैन, पालना में बालक महावीर को विराजमान एवं पालना झुलाने का सौभाग्य पीयूष सतीश जैन तथा शाम को महाआरती का सौभाग्य पवन हर्ष कासलीवाल सपरिवार सतवास को सौभाग्य प्राप्त हुआ
वैश्य समाज द्वारा 3 जगह, जोशीला परिवार, लाला पटेल, मानधन्या परिवार गिरधरगोपाल राठी, अनिल कसेरा, भाजपा कार्यालय आदि लोगो ने स्वागत किया