पढ़ाई सफलता के लिए की जाती है और शिक्षा जीवन को सफल बनाने के लिए ली जाती है – जया किशोरी जी

आज 3 बजे पूर्व ही शुरू होगी जया किशोरी जी की भागवत कथा

देवास। किसी भी मंत्र का जाप करो तो सांसारिक विषयों के संग से बिगड़ा हुआ व्यक्ति ईश्वर के ध्यान से सुधर सकता है। श्रीमद्भागवत के हर प्रसंग में श्री हरि के नाम स्मरण की महिमा का वर्णन है जो भी महान भक्त हुए हैं वे प्रभु के नाम जप के कारण ही ईश्वर के प्रिय हुए है। मन को स्थिर करने के लिए प्रभु का नाम स्मरण करें। इस युग में सबसे बड़ा और सबसे सरल मंत्र है हरे कृष्णा-हरे रामा। इस मंत्र का जाप महादेव भाी करते हैं। यह नाम जब आपके मन की मलिनता को दूर कर सकता है। यह आध्यात्मिक विचार पुलिस ग्राउंड पर माँ गंगा जन कल्याण समिति द्वारा हो रही श्रीमद्भागवत कथा में भागवताचार्या जया किशोरी जी ने भागवत प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहें। आपने जड़ भरत की कथा का चित्रण करते हुए कहा कि जो व्यक्ति जितना मीठा बोलता है उससे बचकर रहना चाहिए। अगर आप उससे भली-भांति जानते हो, उसके आचार और विचारों से परिचित हैं तो उसके मीठे बोल पर कभी भी मत आना। क्योंकि वह आपको कब बलि का बकरा बना लेगा पता भी नहीं चलेगा।  आज की पढ़ाई सिर्फ परीक्षा में सफल होने के लिए है। पढ़ाई और शिक्षा में यही अंतर है। पढ़ाई सफलता के लिए की जाती है और शिक्षा जीवन को सफल बनाने के लिए ली जाती है। संस्कारयुक्त एवं सनातन परंपरा से जुड़ी हुई शिक्षा विद्यार्थियों को श्रेष्ठ मनुष्य बनाती है और श्रेष्ठ मनुष्य ही श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण करते है। आपने भगवान के नर्सिंग अवतार का वर्णन करते हुए भक्त प्रहलाद की प्रभु के प्रति भक्ति का बहुत ही सुंदर वर्णन किया। आपने कहा कि भगवान भक्त के प्रेम के वश में रहते है। उसी के उद्धार के लिए वो किसी न किसी रूप में इस धरती पर अवतरित होते है। हमारी धरती मृत्यु लोक है। यह जो आया है उसकी मृत्यु सुनिश्चित हुई है। प्रभु ने मनुष्य रूप में जन्म लिया, परंतु उनकी मृत्यु सुनिश्चित हुई है। मृत्यु से भक्त कभी नही डरते, क्योंकि भगवान की भक्ति मृत्यु के भय से मुक्त करती है। आरती के प्रमुख यजमान मानसिंह भाटी, जुगल पटेल, नरेन्द्र सोलंकी, मुकेश चौधरी, महेश श्रीवास्तव, रघुसिंह दरबार, कृष्णराव पारखे ने व्यासपीठ की पूजन की। इस अवसर पर बतौर अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, वरिष्ठ नेता जयप्रकाश शास्त्री, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, पार्षद संजय कहार, विश्वजीत सिंह चौहान, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष दीपेश कानूनगो, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, राजेश जायसवाल, दिनेश वर्मा उपस्थित थे। समिति के रोहित गोस्वामी ने अतिथियों का स्वागत किया। समिति के प्रमुख महंत गंगापुत्र महंत कमलपुरी गोस्वामी ने बताया कि भारत माता के मंदिर के निर्माण के लिए समिति सभी जनता से सहयोग की अपील करती है, ताकि हम वीर जवानों की शहादतों के स्मरण के लिए देवास में एक मंदिर का निर्माण कर सके। एसडीएम प्रदीप सोनी ने जया किशोरी जी को टेकरी पर माता जी के दर्शन के लिए न्यौता दिया। एसडीएम श्री सोनी का सम्मान समिति के रोहित गोस्वामी एवं पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिलराज सिंह सिकरवार ने किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित थे। जया किशोरी जी के मधुर भजनों के साथ श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया। मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने बताया कि जया किशोरी जी ने आज दोपहर 3 बजे के पूर्व ही कथा प्रारंभ करने की घोषणा की तथा सभी धर्मप्रेमी भक्तों से समय से पूर्व कथा श्रवण करने के लिए आने का आग्रह किया।

जो प्राप्त हैं वही पर्याप्त हैं औऱ जो अप्राप्त हैं उसका चिंतन न करना- पंडित कमलेश जी शास्त्री

बिजवाड विजेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही राम कथा

सुंदेल/बिजवाड़(दीपक शर्मा): जो प्राप्त हैं वही पर्याप्त हैं औऱ जो अप्राप्त हैं उसका चिंतन न करना रघुकुल शिरोमणि राजा दशरथ इस बात के परिचायक हैं जो उनके पास था वह उसी परमात्म में संतुष्ट थे और जो पुत्ररत्न की कमी थी उनके जीवन में उसके बारे में वह कभी चिंतन नहीं करते थे और एक समय ऐसा आया कि गुरु वशिष्ठ के अनुसार यज्ञ के माध्यम से उनके कुल में कुलभूषण मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अवतरण हुआ उक्त वचन महिला मंडल बिजवाड़ द्वारा आयोजित श्री राम कथा के तृतीय दिवस में प.कमलेश जी शास्त्री ने विजेश्वर धाम बिजवाड़ में कही आपने कहा कि हमें जो कुछ भी उस प्रभु ने दिया हैं पहले उसका तो विधि विधान से सदुपयोग करें और उसके लिए तो उस परमात्मा का धन्यवाद दे जो कुछ नहीं हैं हमारे पास उसके बारे में क्यों व्यर्थ की चिंता करें। यही प्राप्त और अप्राप्त की महिमा हैं आपके द्वारा बताया गया कि यदि हम सांसारिक जीवन के भोग भोगते हुए गए तो एक – दो पीढ़ी ही हमें याद रखेगी, लेकिन जो राष्ट्र-धर्म व प्रभु श्रीराम जी के दैवीय कार्यों में आंनदित रहते हैं व निस्वार्थ सेवा भाव रखते हैं उनके यश वैभव व कीर्ति की गाथाएं सात-सात पीढ़ियां गाती हैं मानव जीवन मिला हैं इसकी समय रहते एक पहचान बना लेना प्रभु स्मरण हो,धर्म का अनुसरण हो, निःसहाय की पीड़ाओं के प्रति सहानुभूति हो यही कर्म नर को नारायण बनाते हैं प्रमोदजी व्यास व रमेश जी जायसवाल द्वारा सपत्नीक व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया इस दौरान दिनेश जी राजपूत लोकेंद्र दरबार शेखर तिवारी जीवन परिहार रामभरोस जयसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे

भाजयुमो ने माल्यार्पण एवं फल व पाठ्य सामग्री वितरण कर मनाई ज्योतिबा फुले जयंती

देवास। सत्यशोधक समाज के संस्थापक एवं महानसमाज सुधारक श्रद्धेय ज्योतिबा फुले जी की जन्म जयंती के अवसर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में ज्योतिबा फुले चौराहा मालीपुरा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात अनुसूचित जाति छात्रावास में विद्यार्थियों को फल एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री गुजराती रामी माली समाज अध्यक्ष मनोहर जाधव, पार्षद यशवंत हरोड़े, युवा मोर्चा जिलामंत्री राहुल मालवीय, सुदर्शन दुबे, मुकेश जाट, कार्यालय मंत्री मनीष पंड्या, यश वर्मा, सुरेंद्र गायकवाड, राहुल गोस्वामी, गणेश पटेल आदि समाज के गणमान्य नागरिक एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सतीष चौहान ने दी।

Dewas : देवास में बनेगा भव्य भारत माता का मंदिर

मनुष्य जीवन मौज के लिए नहीं, भक्ति के लिए मिला है और भक्ति का मार्ग भागवत में है- जया किशोरी जी

देवास। भागवत जीना सिखाती है कलयुग में आपको मोक्ष के मार्ग को दिखाने वाला भागवत के अलावा कोई और नहीं है। संसार आपको पाप में ढकेलता है। आपके कर्मों में विष घोलता है और आप पाप के प्रति आसक्त हो जाते है। आप अपने जीवन में केवल भोग और विलास को ही सुख समझते हो तो पशु भी भोग विलास करते हैं। अर्थात मनुष्य और पशु में कोई अंतर नहीं है। मनुष्य बुद्धि और विवेक का प्रयोग करता है। अच्छा और बुरा को समझाता है। हमें केवल इस जन्म में नहीं अगले जन्म के लिए भी जीवन को संवारना है। क्योंकि जैसा करोगे वैसा मिलेगा।

मनुष्य जीवन मोज के लिए नहीं, भक्ति के लिए मिला है। भक्ति का मार्ग भागवत में है। यह विचार पुलिस ग्राउण्ड पर माँ गंगा जन कल्याण समिति द्वारा हो रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर भागवत प्रवक्ता जया किशोरी जी ने व्यक्त करते हुए कहे। आपने कथा प्रसंगों में धुंधकारी प्रेत के मोक्ष की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत भक्तों का नही, दुष्टों का भी उद्धार कर देती है। तीन शब्द जीवन में उतार लो कल्याण हो जाएगा। सुनना, श्रवण, चिंतन और मनन भागवत को सुनो उस पर चिंतन करो। चिंतन से सीखोगे और मनन से करोगे। भागवत कथा आपके जीवन की पाठशाला है।

आपने सती अनसुइया की चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान के चौबीस अवतारों में एक अवतार सती अनसुइया के कारण भगवान ने लिया है। आपने अनेक आध्यात्मिक वृतांतों का वर्णन करते हुए कहा कि पूरी बात सुनकर ही वचन देना चाहिए। मृत्यु से भाव से बड़ा अपमान का भाव होता है। किसी को नीचा दिखाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा पापी है। आप जिसके पास बैठे है और वो व्यक्ति अपने आपको छोटा समझने लग जाए तो आप बड़े है और अगर आप अपने आप को बड़ा समझने लग जाओगे तो आप अभिमानी है। आपने धु्रव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि सुमिति के विचार पर चलने वाला व्यक्ति परमात्मा की गोदी प्राप्त कर सकता है। धु्रव तारा आज भी संसार को सही दिशा दिखा रहा है। आपने सती चरित्र सहित राजा परिक्षित के जन्म की कहानी का सुंदर वर्णन किया। कथा के दूसरे कथा श्रवण करने के लिए हजारों की संख्या में भक्तजन कथा श्रवण करने पहुंचे।

देवास में बनेगा भव्य भारत माता का मंदिर
माँ गंगा जनकल्याण समिति ने जनसहयोग से देवास में भारत माता का मंदिर बनाने की घोषणा की। जिसमें मप्र के शहीद वीर जवानों के चित्र और उनका जीवन परिचय रहेगा, ताकि भावी पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति समर्पित होने के भाव जगे। इस अवसर पर यजमान मानसिंह भाटी, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, कालुराम यादव, सुनील वर्मा, संजय चौधरी ने व्यासपीठ की पूजा की और यज्ञ में शामिल हुए। बतौर अतिथि हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, राजेश यादव, जुगनू गोस्वामी, देवीसिंह गोहिल, सुरेन्द्र सिंह पंवार, अनिल सिकरवार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया।

Dewas: रामाश्रय में धूमधाम से मना प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव, दर्शन के लिए भक्तों का दिनभर लगा रहा तांता

देवास। मक्सी रोड स्थित रामाश्रय परिसर में रविवार को श्रीराम नवमी पर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पर्व के चलते मंदिर को पताकाओं से सजाया गया, साथ ही एक दिन पूर्व आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी। सुबह से भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुति दी गई। प्रभु श्रीराम की आरती रामाश्रय संस्थापक रमेश कुमार अग्रवाल, पशुपतिनाथ चौबे, अनिल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गौतम सिंह राजपूत, श्याम गोयल, नितिन आहूजा, प्रियेन्द्र पंडित, रजनीश पोरवाल, श्याम गोयल, देवी सिंह बैस, मनोहर कसेरा आदि की विशेष उपस्थिति में की गई।

आरती के बाद महाप्रसाद वितरित कर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मणजी व हनुमानजी के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। उक्त जानकारी ट्रस्ट के राकेश कुमार अग्रवाल द्वारा दी गई।

Dewas: अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल चालक को टक्कर…

• बिजवाड़ चौकी प्रभारी भदौरिया ने अपनी पर्सनल गाड़ी भेजकर घायल व्यक्ति को उपचार केंद्र तक पहुंचाया

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर बिजवाड रेंज के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी घटना मे मोटरसाइकिल चालक का पैर कट गया वही बिजवाड़ चौकी की हंड्रेड डायल वाहन खराब होने के कारण वह 108 एंबुलेंस आने में विलंब हो रहा था तो बिजवाड चौकी प्रभारी अरविंद सिंह भदोरिया ने अपनी पर्सनल कार भेज कर घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल जाए इसके इसके लिए बिजवाड चौकी प्रभारी अरविंद सिंह भदोरिया ने अपनी खुद की पर्सनल कार भेजी बिजवाड़ चौकी प्रभारी अरविंद सिंह भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी मोटरसाइकिल चालक अजय पिता सत्यनारायण प्रजापति निवासी हरदा को अज्ञात वाहन द्वारा बिजवाड़ वेयर हाउस के सामने टक्कर मार दी जिससे उसका पैर कट गया।

108 आने में विलंब हो रहा था तो मेरी पर्सनल कार से घायल को उपचार हेतु हॉस्पिटल रैफर किया गया जिससे घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सके बिजवाड़ चौकी प्रभारी के इस सराहनीय कार्य को लेकर प्रशंसा की जा रही है वही पायलट विकास भाटी अर्जुन चौहान द्वारा घायल को उपचार हेतु कन्नौद हॉस्पिटल ले जाया गया

माहेश्वरी समाज द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की मांग

महाराष्ट्र नांदेड़ के प्रख्यात बिल्डर व समाजसेवी संजय बियाणी की क्रूर हत्या की भर्त्सना और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

कन्नौद(चंचल भारतीय): महाराष्ट्र नांदेड़ के बिल्डर एवं समाजसेवी संजय बियानी की दिनदहाड़े कुछ असामाजिक तत्वों ने गोलियां चला कर हत्या की गई जैसे नांदेड जैसे छोटे शहर में समाजसेवी भामाशाह की खुलेआम हत्या करना निंदनीय है और चिंता का विषय है। संजय बियानी की हत्या से स्तंभ इससे भारतवर्ष में समाज में भय का वातावरण बना है ।इस अपराध की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। आपसे आग्रह है कि इस घटना की तत्काल उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई करते हुए सजा दिलाएं। ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार अविनाश सुनानिया को सौपाकर ज्ञापन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक ब्रजमोहन धुत, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष गोपाल धूत, पत्रकार विनोद भूतड़ा, राजेश धूत, दीपक धूत, पुरुषोत्तम गोरानी, संतोष गोरानी, अंकुश सारडा एडवोकेट, श्रीमती नौगजा, श्रीमती गोरानी,अखिल भारतीय मारवाड़ी समाज की पदाधिकारी उज्वला भूतड़ा, रंजना उपाध्याय, संगीता यादव, शानू वर्मा सहित माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी एवं प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

अंध गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर तीनो की मौत

देवास/हाटपिपल्या (नरेंद्र चौहान)। देवास जिले के हाटपिपल्या थाना अंतर्गत ग्राम लसूडिया से शादी समारोह में जा रहे तीन युवकों को अंध गति से आ रहे कंटेनर क्रमांक RJ18GB8207 सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनो की मौत हो गई है।

दरअसल बाइक सवार 3 युवको की बाइक क्रमांक MP 41NE3276 की कंटेनर से टकराने की सूचना करनावद चौकी प्रभारी हिमांशु पांडे को मिली सूचना मिलने पर तत्काल चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। इस बीच वाहनों के लंबे कतारें लगने से जाम की स्थिति बन गई जिन्हें करनावद चौकी प्रभारी ने सूझबूझ से तत्काल जाम को निकाल कर स्थिति पर काबू पाया एवं 108 एंबुलेंस से विशाल पिता कमल सिंह बागरी निवासी ग्राम लसूडिया को हाटपिपल्या पहुँचाया गया जहाँ उसे मृत घोषित किया। गया व राजेंद्र पिता कमल जाति मोगिया ग्राम लसूडिया एवम् अरुण पिता अंतर सिंह बागरी ग्राम कजलास डाबलाइंडिया को इंडेक्स हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ एक कि रास्ते मे मौत हो गयी व दूसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक परिजनों को डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को अंतिम संस्कार के लिए दिए जाने का इंतजार था। करनावद चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर वाहनों को जप्त कर लिया है।

Dewas: कल 9 अप्रेल को विशाल भगवा कलश यात्रा के साथ होगा जया किशोरी की श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

• यात्रा में शिवाजी महाराज एवं झांसी की रानी की सेना रहेगी आकर्षण का केन्द्र

देवास। माँ गंगा जन कल्याण समिति द्वारा 9 से 15 अप्रेल तक पुलिस ग्राउड दशहरा मैदान पर शिवशक्ति महायज्ञ एवं विश्व विख्यात प्रवक्ता जया किशोरी की श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा हैै।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/04/277654300_649552836137216_2705532556417732218_n.mp4

समिति के महंत कमलपुरी गोस्वामी गंगापुत्र ने बताया कि कथा के प्र्रथम दिवस 9 अप्रेल को प्रात: 9 बजे सयाजी द्वार से विशाल भगवा कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें शिवाजी महाराज एवं झांसी की रानी की सेना 101 घोडों पर भगवा ध्वज थामे चलेगी। भगवान शिव एवं सति की अर्धनारीश्वर की 15 फीट की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रहेगी। भारत की पवित्र प्रमुख नदियां गंगा, यमुना, सरस्वती, सरयू, कांवेरी, गोदावरी, नर्र्मदा, क्षिप्रा एवं जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, द्वारिका धाम, काशी विश्वनाथ , सोमनाथ, स्वर्ण मंदिर अमृतसर के पावन कुंड और कैलाश मानसरोवर के पवित्र जल से भरे हुए कलशों को आकर्षक बग्गियों में विराजित किया जाएगा। हजारों युवा युवतियां भगवा ध्वज थामे यात्रा में शामिल होंगे। भगवा कलश यात्रा सयाजी द्वार से सुभाष चौक, गांजा भांग चौराहा, नयापुरा, नाहर दरवाजा, भोपाल चौराहा, राधागंज होते हुए बीएनपी रोड से कथा स्थल पर पहुंचेगी। यात्रा में महामंडलेश्वर 1008 महंत धर्मेन्द्रपुरी जी महाराज, समिति के संरक्षक श्रीमंत विक्रमसिंह पवार, रिटायर्ड कर्नल मनोज बर्मन शामिल रहेंगे।

आयोजन में प्रतिदिन प्रात: 7 से 11 बजे तक शिवशक्ति महायज्ञ होगा तथा 3 से 6 बजे तक श्रीमद भागवत होगी एवं 15 अपे्रल को प्रात: 8 बजे सर्व समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह होगा। समिति ने देवास की सनातन धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लें।

रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में जवेरी श्रीराम मंदिर में कल से शुरू होगा तीन दिवसीय आयोजन

देवास। एमजी रोड स्थित जवेरी श्रीराम मंदिर में रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में तीन दिनों तक विविध आयोजन होंगे। एक कुंडीय श्रीराम यज्ञ की शुरुआत शुक्रवार से होगी। पं. धर्मेंद्र भारद्वाज के आचार्यत्व में भावेश शर्मा तुषार जोशी पहले दिन मंडल स्थापना, अग्नि स्थापना, दूसरे दिन शनिवार को पूजन एवं यज्ञ, तीसरे दिन रविवार को रामनवमी पर सुबह भगवान श्रीराम का अभिषेक, पूजन-अर्चन किया जाएगा। यज्ञ की पूर्णाहुति सुबह 11.30 बजे होगी। इसके बाद महाआरती दोपहर 12 बजे करके प्रसाद वितरित किया जाएगा। शुक्रवार व शनिवार को सुबह 9 से दोपहर 12, दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक यज्ञ में आहुति दी जाएगी।