Dewas : नवरात्रि पर्व पर तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में हुई बैठक आयोजित…

• चैत्र नवरात्रि में भी शारदीय नवरात्रि प्रकार की तैयारियां जाएं – कलेक्टर

देवास। जिले में चैत्र नवरात्रि पर्व 02 अप्रैल से मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व के संबंध में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में मॉ चामुण्‍डा शासकीय देवस्‍थान प्रबंध समिति कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासनिक, पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शारदीय नवरात्रि में जिस प्रकार की तैयारियां की जाती है, उसी प्रकार की तैयारियां चैत्र नवरात्रि पर भी करें। यदि श्रद्धा‍लुओं द्वारा चुनरी यात्रा निकाली जाती है, तो उन्‍हें पूर्व में अनुमति लेना आवश्‍यक होगा। टेकरी पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की करें। टेकरी स्थिति समस्त मंदिरों एवं सम्पूर्ण टेकरी क्षेत्र की चौबीसों घंटे साफ सफाई की जाये।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि नवरात्रि के दौरान बेरिकेट्स की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाए। टेकरी पर बिजली के तार सही करवाले। लाइट की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था होनी चाहिए। टेकरी पर समस्त मंदिरों, रपट मार्ग, सीढ़ी मार्ग, परिक्रमा मार्ग पर प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। टेकरी पर सौंदर्यीकरण का कार्य कर लें। श्रद्धालूओं के सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें। गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए टेकरी पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। पानी के स्‍टॉल लगाने के लिए जगह चिन्हित करे लें। टेकरी पर जहां कारपेट की जरूरत है, वहां कारपेट लगाये।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला निर्देश दिए हैं कि टेकरी क्षेत्र में निर्बाध विद्युत व्यवस्था हो। विद्युत व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाये। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नवरात्रि पर्व पर वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए।
बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शनार्थियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएं। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया जाए।
बैठक में एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि दर्शनार्थी एक जगह इक्‍ट्ठा न हो इसका विशेष ध्‍यान रखें। नवरात्रि के दौरान अनाधिकृत पार्किंग नहीं होनी चाहिए। ट्राफिक कंट्रोल की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की जाएं। आगामी समय में देवास में कथाओं का आयोजन भी होना है। इस समय भी ट्राफिक की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करें। कथा सुनने आने वाले श्रद्धालू टेकरी पर माता के दर्शन के लिए भी आयेंगे।
बैठक में बड़ी माताजी मंदिर, छोटी माताजी मंदिर क्षेत्र में जरूरी निर्माण कार्य कराए जाने पर भी चर्चा की गई।

बिजवाड़ पुलिस चौकी में हुई शांति समिति की बैठक संपन्न

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)आगामी भगोरिया पर्व, होली रंगपंचमी के त्योहारों को मध्य नजर रखते हुए आज शाम 7ः30 बजे सोमवार को बिजवाड पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया बिजवाड पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद सिंह भदोरिया की उपस्थिति में सभी ग्रामीण जनों ने अपनी बातें राखी इस दौरान सरपंच विक्रम सिंह गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह दरबार ,अर्जुन परिहार, बीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र एस बचोतर सिंह भाटिया, मुकेश पटेल सरपंच विक्रम सिंह पवार अभिषेक पटेल, अखिलेश सिसोदिया , शिक्षक दिनेश राजपूत, पत्रकार दिनेश पंचोली , दीपक शर्मा , मनोज गवली,विकास भाटी, सैनिक गुलाब पटेल,सहित वरिष्ठ नागरिक ,जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

जिला चिकित्सालय देवास के स्टोर कीपर को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

देवास। माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवास के न्यायालय में विचाराधीन सत्र प्रकरण क्रमांक 204/2017 धारा 417, 420, 467, 468, 471 भादस के अंतर्गत आरोपी राजेन्द्र गुप्ता तत्कालीन स्टोर किपर को दोषी पाते हुए दंडित किया।

अभियोजन के अनुसार उक्त प्रकरण इस प्रकार है कि अभियुक्त द्वारा 7 जनवरी 2017 को जिला चिकित्सालय देवास के स्टोर किपर के पद पर पदस्थ रहते हुए सिविल सर्जन डॉ. एसके सरल के नाम से कपट पूर्वक बेईमान से क्रय आदेश पर हस्ताक्षर करवाकर छल किया। मूल्यवान प्रतिभुति के रूप में समपरिवर्तित किए जाने योग्य दस्तावेज को रचते हुए बेईमानी से उत्प्रेरित किया। अभियुक्त द्वारा सिविल सर्जन के आईडी पासवर्ड व डिजिटल हस्ताक्षर के दुरूपयोग कर एवास्टिन इंजेक्शन जो कि केंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए उपयोग किया जाता है जिसकी कीमत 1,80,0000 (अट्ठारह लाख रुपये) के करीब थी को सिविल सर्जन के हस्ताक्षर कर मंगवा लिए एवं उक्त इंजेक्शन आरोपी के घर जप्त किए गए। उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा अभियोजन साक्षियों पर विश्वास करते हुए आरोपी को धारा 417 भादस में एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपए का अर्थदण्ड, 420 भादस 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 1000 रूपए का अर्थदण्ड 467 भादस में 7 वर्ष एवं 1000 रूपए के दण्ड 468 भादस 3 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1000 रूपए के अर्थदण्ड, 471 भादस 3 वर्ष के सश्रम कारवास एवं 1000 रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया।
उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजन मनोज हेतावल ने पैरवी की तथा कोर्ट मुंशी प्रधान आरक्षक दिनेश डामोर, आरक्षक प्रितम मिमरोट का सराहनीय योगदान रहा।

नवनिर्वाचित बालोदिया ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकाली रैली, विधायक निवास पहुंचकर माना आभार

देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिसमें मोर्चा जूनियर मण्डल अध्यक्ष पद पर प्रेम बालोदिया को मनोनित किया गया। बालोदिया ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए आभार प्रदर्शन रैली निकाली।

अमजद अली ने बताया कि आभार प्रदर्शन रैली गंगानगर से ढोल-ढमाके, बैण्ड, डीजे, ताशे के साथ प्रारंभ हुई, जो एबी रोड़ होते हुए पैलेस पहुंची। रैली में जूनियर मण्डल अध्यक्ष बालोदिया खुली जीप में सवार थे। जहां बालोदिया ने विधायक गायत्रीराजे पवार एवं महाराज विक्रम सिंह पवार का आभार माना। पैलेस पर भव्य आतिशबाजी की गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला व पुरूषों ने हिस्सा लेकर संगठन, विधायक एवं महाराज श्रीमंत पवार के प्रति आभार माना। पैलेस पर महाराज विक्रम सिंह पवार ने बालोदिया का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर नगर महामंत्री संतोष पंचोली, धर्मेन्द्र सिंह बैस, गणेश पटेल, सचिन जोशी, राहुल दायमा, मुकेश प्रजापति, रंजीत दरबार, मोहम्मद खान, गोविंद बालोदिया, भरत सिंह, संदीप चौहान, सूरज चौहान, बब्लू खान, राहुल चौहान, दशरथ, विक्रम सिंह मालवीय, मानसिंह सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dewas : बुजुर्ग को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर

देवास। शहर में उज्जैन रोड पर चौड़ीकरण व फोरलेन निर्माण का कार्य जारी है। जिस कारण बीते दिनों में उज्जैन रोड पर अनैको सड़क हादसे देखने को मिले है जिन सड़क हादसों में अनैको लोगो ने अपनी जान गवाई है।
आज रविवार को एक ओर सड़क हादसा उज्जैन रोड के बायपास स्थित नागुखेड़ी पर एक तेज़ गति से जा रही बस (MP41P1358) ने सायकल से जा रहे 60 वर्षीय दुलेसिंह राजपूत निवासी ग्राम पतोली जिला शाजापुर को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद वह के स्थानीय निवासियों ने रोड पर चक्का जाम कर दिया था। भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा ओर पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगो को समझाइश दी गयी। जिसके बाद लोगो ने चक्का जाम खोला व रोड पर पुनः आवागम शुरू हो सका। हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Dewas : गौतम नगर में जर्जर खुला कुआं दे रहा दुर्घटना को आमंत्रण, कुएं का मलबा अंदर धंसने लगा

समय रहते स्थायी निराकरण नही हुआ तो हो सकती है बड़ी घटना, कलेक्टर एवं आयुक्त को भी दिया आवेदन

देवास। वार्ड क्रमांक 19 गौतम नगर में शीतला माता मंदिर से लगा हुआ बिना ढक्कन का कुआ जर्जर अवस्था में है और अंदर ही अंदर धंस रहा है। कुएं को 50 वर्ष से ज्यादा समय बीत चुका है। जर्जर अंदर धंसने वाले कुएं का समय रहते स्थायी निराकरण नही गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय निवासी जगदीश गोयल एवं जितेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि कुएं का मलबा हर दिन अंदर ही अंदर धंसता जा रहा है, जिस कारण कभी भी बड़ी जनहानि होने की संभावना बनी हुई है।

जहां कुआं बना हुआ है वही समीप में शीतला माता का मंदिर है, यहां पर प्रतिदिन आसपास के स्थानीय लोग पूजा व दर्शन करने तो आते ही है, वहीं आए दिन धार्मिक आयोजन भी यहां होते रहते है। जिससे आसपास की जगह पर दबाव ज्यादा बनता है। कुएं की आसपास की जगह अंदर से पोली हो चुकी है। कुएं के पास में काफी पुरानी सीमेंट की पानी की टंकी भी बनी हुई, वह भी काफी क्षतिग्रस्त अवस्था में है।

टंकी में सभी दूर से पानी रिसता रहता है। कुएं एवं क्षतिग्रस्त टंकी की दशा को देखते हुए स्थानीय रहवासी जिला कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को आवेदन सौंपकर अवगत करा चुके है, लेकिन अब तक कोई उचित कार्यवाही संबंधित अधिकारियों द्वारा नही की गई। विगत माह 20 फरवरी 2022 की रात को कुएं में किसी के गिरने की आशंका भी जताई जा रही थी। जिसका रातभर रेस्क्यू कर खाली किया गया, लेकिन किसी के गिरने की बात पूरी तरह से गलत साबित हुई। बाद में पता चला कि कुएं के अंदर का मलबा ही अंदर गिर रहा है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कुएं के अंदर कोई कूदा है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि रविवार को कुएं का मलबा अंदर धंस गया, जिससे ऐसा लगा कि कोई अंदर गिर गया है। बाद में देखा तो पता चला कि कुआं आसपास से अंदर धंस रहा है। रहवासियों ने संबंधित जवाबदारों से मांग की है कि समय रहते कुएं को ढंका जाए या फिर मरम्मतीकरण किया जाए, जिससे कोई जनहानि न हो।

मारवाड़ी महिला संगठन के द्वारा फाग उत्सव मनाया

कन्नौद (चंचल भारतीय)। अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन खेडा पति गार्डन कन्नौद मे फाग उत्सव का आयोजन किया। जहॉ बच्चो को राधा कृष्ण के रुप मे श्रगांर किया तथा उनके समक्ष शानदार भजनो की प्रस्तुति देकर फूलो तथा गुगाल से होली खेली कर बधाई दी। मारवाडी महिला सम्मेलन अध्यक्ष उज्जवला भूतडा उपाध्यक्ष सगीता यादव कोषाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने बताया कि संगठन व्दारा फाग उत्सव का आयोजन प्रति वर्ष किया जा रहा है। उसमे सभी बहनों का सहयोग से सफल आयोजन संपन्न हुआ प्रमुख रूप से प्रफूलता जोशी लता तिवारी मिनु गुप्ता रेणूका नरेडी विमला पांचाल
संगीता यादव संतोष यादव गायत्री जाठ शोभा जोशी रूपाली भारतीय आरती साहू सपना पवार रेखा पांचाल अल्पना श्रोत्रीय आदि इस कार्यकृम मे उपस्थित थी।

आगामी त्यौहार होली को देखते हुए शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न

भौरासा(अभय नागर) : भौरासा नगर में यह परिवर्तन की लहर एक नई पहल की शुरुआत की है यूं तो हमेशा नगर के गणमान्य लोगों को एवं नेताओं समाज के वरिष्ठ लोगों को बुला करके थाने पर ही यह मीटिंग की जाती रही मगर इस पहल की शुरुआत नवनियुक्त थाना प्रभारी रितेश पाटील ने की है नगर भोरासा के चौराह पर ले रहे हैं आम नागरिकों नवयुवकों सहित नगर वासियों से संवाद कर रहे हैं बैठक ले रहे हैं उनसे त्यौहार की जानकारियां भी लेरहे हैं बस स्टैंड.छोटा हनुमान . त्रिमूर्ति चौक चौक.बड़ा हनुमान चौक पर आजाद चौक पर यह बैठक शांति समिति की ले रहे और उन्हें समझाइश भी दे रहे हैं क्यों होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से आप सारे नगर वासी भाई चारे के साथ मनाएं हैं इनकी इस इस तरह की पहल की नगरवासी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं थाना प्रभारी के साथ सहायक उप निरीक्षक सूर्य प्रकाश तलेटीया सत्येंद्र सिंह सोलंकी जोएब खान समस्त स्टाफ साथ

भोरासा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल सूर्य प्रकाश का हुआ प्रमोशन

भोरासा(अभय नागर): थाने पर अपनी सेवा प्रधान आरक्षक के पद पर काफी समय से दे रहे सूर्य प्रकाश तलाव दिया का शुक्रवार को एएसआई के पद पर प्रमोशन हुआ जिन्हें भोरासा थाना प्रभारी हितेश पाटिल एवं उप निरीक्षक चेक करते के द्वारा स्टार लगाए गए जैसे ही नगर में इनके प्रमोशन की खबर आई तो नगर के गणमान्य नागरिक थाना परिसर में पहुंचे व इन्हें पुष्प माला पहनाकर वह मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर भरोसा थाने का समस्त स्टाफ भी विशेष रूप से मौजूद रहा सभी ने इनके प्रमोशन पर इन्हें बधाई प्रेषित की

देवास : बरखेड़ा में होगा खाटू श्याम की भव्य भजन संध्या का आयोजन

बरखेड़ा(नितेश नागर) : एक शाम मोर छड़ी वाले के नाम बाबा खाटू श्याम की भव्य भजन संध्या का आयोजन दिनांक 16/ 3/22 को ईश्वर सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर । सजेगा भव्य दरबार ,खाटू से आएंगे श्याम सरकार, होगी इत्र केसर की बौछार, भक्त करेंगे जय जय कार ,होगा आलौकिक श्रंगार, अखंड ज्योत, छप्पन भोग , ईत्र केसर पुष्प वर्षा ,भव्य दरबार के साथ भजन गायक जितेन पटेल व भजन गायिका कृतिका मालवीय के सुमधुर खाटू श्याम के भजन की प्रस्तुति होगी । इस कार्यक्रम में सभी धर्म प्रेमी जनता आमंत्रित हैं । स्थान ग्राम बरखेड़ा कोतपाई जिला देवास शाम 7:00 बजे से श्री श्याम इच्छा तक ,आयोजनकर्ता ठाकुर रूप सिंह राठौड़ , ईश्वर सिंह राठौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजपूत करणी सेना, ठा, सुमेर सिंह राठौड़ आदि । सभी श्याम भक्तों से निवेदन है कार्यक्रम में पधार कर अपने जीवन को धन्य करें