Dewas : ताराणी कालोनी में महिलाओं ने मनाया फागोत्सव, खेली फूलों की होली

देवास। वार्ड क्रमांक 25 की महिलाओं ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी फागोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया। महिला मण्डल की वर्षा व्यास ने बताया कि ताराणी कालोनी में श्रीमती उषा व्यास के निवास पर स्थित शिव मंदिर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन, फूलों की होली एवं रंग-गुलाल उड़ाकर हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव मनाया। महिलाओं ने फागोत्सव का शुभारंभ बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना, आकर्षक श्रृंगार, महाभोग एवं गुलाल लगाकर किया।

इस दौरान राधाकृष्ण की झांकी सजाई गई और ढोलक पेटी पर भजनों की प्रस्तुति भी दी, जिस पर महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल उड़ाते हुए फागोत्सव मनाया। करीब तीन घंटे चले इस फागोत्सव में ताराणी कालोनी सहित आसपास के क्षेत्र की महिलाओं ने जमकर, फूल व गुलाल की होली खेली। अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर आरती व्यास, माया सिंह, सरित साहू, उमा त्रिवेदी, नीता त्रिवेदी, सपना गिरी, कीर्ति पंडित, उर्षा शर्मा, आशा शर्मा, किरण जोशी, मोना शर्मा, साधना शर्मा, सीमा यादव, श्रीमती पांचाल, श्रीमती चावड़ा, मंगला गुप्ता, उषा मेहता, श्रीमती शुक्ला, श्रीमती पारिख, श्रीमती साहू, सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी। 

ग्राम लोहारी में कांग्रेसजनों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

देवास। भाजपा की रीति-नीति से प्रोत्साहित होकर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिले की हाटपिपलिया विधानसभा के ग्राम लोहारी में सदस्यता हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी उपस्थित थे। श्री चौधरी की उपस्थिति में लोहारी गांव के पूर्व कांग्रेस विधानसभा महासचिव सईद खान ने अपने कांग्रेसी साथी कय्युम खान, पप्पू भाई, एजाज भाई, शहिद भाई मैकेनिक, शेर खान, रईस भाई, शाहरुख भानेज के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जहां विधायक श्री चौधरी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री जुबेर लाला, किसान मोर्चा जिला महामंत्री डालचंद कलमोदिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री अयाज शेख हिरली, अल्पसख्ंयक मोर्चा के क्षिप्रा मण्डल अध्यक्ष कमाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष जाईद शेख, जिलाध्यक्ष परवेज शेख, जिलामंत्री रसीद पटेल, भाजपा वरिष्ठ नेता अराबलि काका, शाबिर पटेल लोहारी सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर सभी का ढोल-ढमाके के साथ पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उक्त जानकारी फारूख पटेल पंचतालाव ने दी।  

Dewas: AB रोड पर निर्माणाधीन ब्रिज का साढ़े 4 लाख का लोहे व स्टील का सामान किया चोरी, आरोपी गिरफ्तार

देवास। शहर में चोरी की घटना आम बात हो गयी है। प्रत्येक दिन चोरी की वारदात होने की घटना सामने आ ही जाती है खासकर गाड़ी चोरी की घटनाएं शहर ही नही बल्कि जिलेभर में देखने को मिल रही है।
लेकिन शहर में एक ऐसी चोरी की घटना सामने आई जिससे हर कोई हैरान हो जाएगा। शहर के एबी रोड पर बन रहे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के विकास नगर चौराहे से कैलादेवी चौराहे के बीच से एक आरोपी बीते 10 फरवरी से 3 मार्च के बीच लोहे व स्टील का लगभग साढ़े चार लाख रुपए का सामान चोरी करके ले गया।

घटना के बाद पुलिस ने कल रात को फरियादी संतोष सिंह तोमर की शिकायत पर सोनिया गांधी नगर निवासी साहिल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मामले की विवेचना कर रहे पर्वत सिह परिहार द्वारा बताया गया कि आज दोपहर पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने एक और आरोपी का नाम भी कबूला है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश जारी है।
आरोपी द्वारा निर्माणधिन ब्रिज के यहाँ से लगभग 4.50 लाख रुपए के लोहे व स्टील का सामान चोरी किया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है साथ पुलिस के कहे अनुसार जल्द पुलिस द्वारा इस मामले में खुलासा करेगी।

Dewas : शिक्षक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

सतवास(बालकृष्ण शर्मा) : ज़िले के सतवास तहसील में प्राइवेट स्कूल के पढ़ाने वाले शिक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सतवास के पुनर्सवास में रहने वाले संतोष पिता रमेश चन्द्र बिनोले अपने घर पर फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक का भाई दिनेश बिनोले खेत पर गया हुआ था तभी उसके बहन का फोन आया कि संतोष दरवाजा नही खोल रहा है हम खूब आवाज लगा रहे है तब दिनेश जल्दी से घर आया खूब दरवाजा खटखटाया दरवाजा नही खुला तब दरवाजे में लात मारी दरवाजा खुला तो देखा संतोष ने साड़ी से फांसी लगा ली उसका एक पेर का गुठना पलँग पर टिका था और दूसरा पर मुड़ा हुआ जमीन पर था ।मृतक कई दिनों से प्रायवेट स्कूल में नोकरी करता था। आत्महत्या का अभी कारण ज्ञात नही हुआ है, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मालीपुरा में शोभायात्रा निकाल कर श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ

रामचरित्र मानस भारतीय धर्म व संस्कृति का प्रतिबिम्ब है-  लखन महाराज

देवास। नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ गुरूवार को मालीपुरा में हुआ। आयोजक पूर्व पार्षद सत्यनारायण माली ने बताया कि सर्वप्रथम पोथी व कलश यात्रा निकली गई। जो मालीपुरा गणेश मंदिर से विशेष पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुई। नगर के प्रमुख मार्गो से बैण्ड बाजे के साथ श्री माली समाज धर्मशाला कथा स्थल पर पहुंची।

शुभारंभ अवसर पर व्यासपीठ पर विराजित होकर पंडित लखन जी महाराज ने धर्मालुजनों को रामकथा के महत्व से परिचित कराते हुए कहा कि रामचरित्र मानस भारतीय धर्म व संस्कृति का प्रतिबिम्ब है। रामचरित मानस केवल एक ग्रंथ नही, बल्कि आर्यावृत्त की धर्म व संस्कृति को प्रकट करने वाला विशिष्ट पुराण है। रामचरित मानस की रचना कर महर्षि तुलसीदास जी ने भारतवासियो पर अंनत उपकार किया है। यह ग्रंथ शिव व हरी विष्णु की महिमा को एकाकार करने की प्रेरणा देता है।

रामचरित मानस में शिव व पार्वती की कथा एवं उसके बाद प्रभु श्रीराम की कथा दोनो ग्रंथ में समाहित है। आपने कहा कि जो भी धर्मालुजन रामचरित मानस की पौथी का पूरे मन वचन काया से पूजन करते है तथा आपने अपने घरो में इसका पाठ करते है। उन्हे प्रभु शिव व प्रभु राम दोनों की कृपा प्राप्त होती है। जीवन में जब भी रामकथा सुनने का अवसर मिले उस अवसर को नहीं चुकने दे। प्रभु राम भारत की भूमि पर निवास करने वाले करोडो लोगों की आस्था व विश्वास के प्रतीक है। श्रीरामकथा 11 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 1.30 से शाम 4.30 बजे तक चलेगी। कथा में आज शिव विवाह एवं शिव पार्वती संवाद का सचित्र प्रसंग होगा। आयोजक मण्डल के नितिन भारती, राहुल माली सहित समस्त सदस्यों ने श्रद्धालु भक्तों से कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है। 

अंध गति से मौत बनकर दौड़ रहे खाली डंपर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े

कन्नौद (चंचल भारतीय) । ग्राम बहिरावद से किसान गेहूं भरकर कृषि उपज मंडी जा रहे ट्रैक्टर को गुरुवार को शाम करीब 4 इंदौर की ओर से आ रहे डंपर ने बाय पास पर जोरदार टक्कर मारी जैसे ही ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए तथा ट्राली में भरा हुआ गेहूं सड़क पर बिखर गया, ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद डपर अनियंत्रित होकर पुरानी शराब दुकान के टीन शेड एवं गुमटी जा घुसा । देखें वीडियो

बताया जा रहा है कि डंपर का ड्राइवर शराब के नशे में धूत था, जो मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई बाईपास रोड पर आए दिन घटनाएं होती रहती है रोड के दोनों साइड अतिक्रमण होने से वाहन चालकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्या प्रशासन कुंभकरण की नींद से जाग कर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करेगा।

शहीद जागेश्वर नागर शा. पालिटेक्निक महाविद्यालय में मार्ग निर्माण हेतु अभाविप ने दिया ज्ञापन

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शा. पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्राचार्य को जिलाधीश के नाम का ज्ञापन दिया। नगर मंत्री राजेश्वर यादव ने बताया कि शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय देवास जिले का एक मात्र शासकीय पालिटिकल महाविद्यालय हैं। शासकीय महाविद्यालय होने के कारण जिले के छात्र महाविद्यालय में नियमित आते हैं, लेकिन महाविद्यालय तक पहुँचने में छात्रों को कड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। देवास बायपास राष्ट्रीय राजमार्ग से महाविद्यालय तक कि दूरी 1.1 किलोमीटर है। महाविद्यालय तक पहुचने में छात्रों समस्या का सामना न करना पड़े।

अभाविप ने मांग की है कि शीघ्र मार्ग का निर्माण किया जाए। ऐसा नही होने की दशा में अभाविप द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की रहेगी।

चिट फंड कंपनी में पैसा लगाने वाले निवेशक वर्षो से परेशान, कलेक्टर से की भेंट

• चिटफंड कंपनी की कुर्क संपत्ति शीघ्र निलाम कि जाने की कि मांग

• देवास जिले के 25 हजार निवेशक है एवं लगभग 65 करोड़ की राशि निवेशित है

देवास। चिटफंड कंपनी जी लाइफ इंडिया डेवलपर्स एंड कॉलोनाइजर्स लिमिटेड, जीएन गोल्ड, जीएन डेयरी, जी लाईफ की कुर्क की गई संपत्ति के नीलामी की मांग निवेशक पांच वर्ष से कर रहे है। लेकिन अभी तक कोई हल नही निकला। कंपनी की संपत्ति शीघ्र निलाम किए जाने को लेकर निवेशकों का प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को जिला कलेक्टर से मिला और आवेदन सौंपा। निवेशक सुरेंद्र सिंह सेंधव ने बताया कि चिटफंड कंपनी जीएन गोल्ड, जीएन डेयरी, जी लाईफ द्वारा पिछले कई वर्षों में हजारों भोले-भाले लोगों को करोड़ों-अरबों रूपए का चूना लगाया गया और जब पैसे लौटाने की बारी आई तो कंपनी के कार्यालय में ताले डल गए।

न्यायालय द्वारा गत छह सिंतबर 2016 को उक्त चिटफंड कंपनी की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने एवं दिनांक 21 दिसंबर 2016 को कुर्क संपत्ति की नीलामी आदेश दिए थे। लेकिन आज दिनांक तक माननीय न्यायालय द्वारा दिए आदेश को लगभग 5 वर्ष हो जाने के बाद भी किसी प्रकार की नीलामी नही की गई और हमें हमारी मेहनत का पैसा नही लौटाया गया है। माननीय न्यायालय के आदेश में बहुत विलंब होकर अव्हेलना हो रही है। देवास जिले के 25 हजार निवेशक है एवं लगभग 65 करोड़ की राशि निवेशित है। कंपनी की संपत्ति देवास, इंदौर, उज्जैन, आगर, शाजापुर, खरगोन, भोपाल, दिल्ली तथा पुणे में स्थित है। वहीं सोनकच्छ के कुमारिया राव एवं कलमा बिरगोद गांव में जी लाईफ इंडिया की कृषि भूमि है। यदि भूमि को निलाम किया जाए तो निवेशकों की धन वापसी हो सकती है। निवेशकों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि शीघ्र ही उपरोक्त कम्पनियों की विभिन्न स्थानों पर कुर्क की गई संपत्ति को तत्काल नीलाम किया जाए। जिला कलेक्टर ने निवेशकों की समस्या सुनकर शीघ्र ही कुर्क संपत्ति निलाम किए जाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान रायसिंह सेंधव, कमलचंद पाटीदार, ज्ञानचंद पाटीदार, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, गजराज सिंह सेंधव, दौलत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राकेश परमार, विजेन्द्र सिंह, अजय सिंह, रविन्द्र सिंह, भानु पटवार, रविन्द्र सिंह, हेमंत भावसार, कमल सिंह वर्मा, अर्जुन सिंह, अजब सिंह, कुमेर सिंह, राकेश सिंह, बजेसिंग, विजेन्द्र सिंह आदि निवेशक उपस्थित थे। 

Dewas : 12 मार्च को होगी आयोजित नेशनल लोक अदालत

लोक अदालत मे करो का भुगतान कर नियम अनुसार छूट का लाभ उठावें

देवास/ 12 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत मे नगर निगम संबंधि बकाया संपत्तिकर,जलकर का भुगतान कर नियम अनुसार छूट का लाभ लें। आयोजित लोक अदालत मे संपत्तिकर, जलकर पर लगने वाले अधिभार मे नियम अनुसार छूट का लाभ दिया जावेगा। इसी प्रकार संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण् शुल्क के करदाता द्वारा भूमि, भवन व कचरा संग्रहण शुल्क की राशि एक मुश्त जमा कराने पर निगम द्वारा अयोजित लक्की ड्रा मे चयनित होकर पुरस्कार भी प्राप्त कर सकते है।

ईनामी लक्की ड्रा मे 101 पुरस्कारो की संख्या रखी गई है। जिसमे प्रथम पुरस्कार एक इलेक्ट्रानिक स्कुटर, द्वितीय पुरस्कार 5 एलईडी टीवी, तृतीय पुरस्कार 10 मोबाईल टेबलेट,चतुर्थ पुरस्कार 15 सायकल, पांचवा पुरस्कार 20 स्मार्ट वॉच, छटा पुरस्कार 25 मिक्सर, सातवां पुरस्कार 25 वाटर प्युरीम रखे गये है। बकाया करदाता अपने करो का भुगतान एक मुश्त कर ईनामी प्रतियोगिता मे चयनित होकर ईनाम पायें। आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे 12 मार्च को आयोजित लोक अदालत मे अपने करो का भुगतान अवश्य करें।

नगर पालिका को मिली नई सौगात कचरा वाहन को विधायक ने दिखाई हरी झंडी

कन्नौद:नगर पालिका द्वारा शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने का प्रयास निरंतर जारी है इसी क्रम में कचरा वाहनों की कमी को देखते हुए आज नए कचरा वाहन की नगर पालिका को सौगात मिली है जिसको क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर श्रीमती प्रमिला ठाकुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सहायक यंत्री शिवम गुप्ता, नगर परिषद के कर्मचारी एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं पूर्व पार्षद गण मौजूद रहे।