देवास:- नर्मदे युवा सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में नर्मदे युवा सेना देवास द्वारा महा शिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर देवास वासियों के लिए देवास से बिलावली मंदिर जाने हेतु निःशुल्क वाहन चलाए गए।
एबी रोड स्थित नर्मदे युवा सेना कार्यालय से कार्यकर्ताओं द्वारा नारियल फोड़कर एवं झंडा फहराकर एवं खेड़ापति मंदिर से श्री खेड़ापति सरकार व श्री महाकाल का आशीर्वाद लेकर वाहनों को जन सेवा हेतु रवाना किया गया।
इस अवसर पर सुशील सोनोने, नितिन ठाकुर, गौतम शर्मा, अखिलेश सिंह तंवर, जयवर्धन सिंह ठाकुर, अंकित खरे आदि उपस्थित थे।
Tag: देवास
Shivratri 2022 : 2लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर शिप्रा में मंत्रोच्चार के साथ विसर्जित किये
आज शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 5 लाख पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण
देवास। शिव सहज ही प्रसन्न हो जाने वाले देवता है और मात्र बिल्वपत्र से ही खुश होकर मनोवांछित फल प्रदान करते है। पार्थिव शिवलिंग का निर्माण निराकार को आकार देकर स्वरूप देकर वैदिक पद्धति से अभिषेक कर उसका विसर्जन करने से गृह शांति, व्यापार व्यवसाय में चल रही बाधा से मुक्ति मिलती है। उक्त उदगार संत अनिल शास्त्री ने शिप्रा में भदौरिया कालोनी में चल रहे तीन दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन के दूसरे दिन व्यक्त किए। सोमवार को प्रदोष व्रत के चलते अंचल की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान करीब दो लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उनका मंत्रोच्चार के साथ व्यासपीठ से दद्दा धाम जबलपुर से आए संतो ने अभिषेक करवाया। आयोजक रघुवीर भदौरिया, विश्वास उपाध्याय ने बताया कि अभिषेक पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर पांच लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में इंदौर विधायक रमेश मेंदोला, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार, धर्मेंद्र सिंह चौहान आदि ने सन्त श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर आज शाम होगी महाआरती व प्रसादी वितरण
देवास : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर के एम जी रोड स्थित पिपली बाजार चौराहा पर पिपलेश्वर महादेव सेवा समिति(भक्त मंडल) द्वारा महाआरती व प्रसादी वितरण किया जावेगा।
पिपलेश्वर महादेव समिति यह महाआरती व प्रसादी का वितरण लगातार कई वर्षों के करती आ रही है। इस वर्ष भी आज शिवरात्री पर शाम 7 बजे पिपली बाजार चौराहा पर भोलेनाथ की महाआरती उतारी जावेगी व आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण भी किया जावेगा। समिति द्वारा सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।
चोरों के हौसले बुलंद : दिनदहाड़े शनि मंदिर के पास से महिला के गले के झपटी चेन
देवास। शहर में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है। शहर में गाड़ी के चोरी होने की अनैको खबरे आए दिन सामने आ रही है तो वही अब चोर दिनदहाड़े बीच बाजार में भी पूरे हौसले बुलंद कर चोरी को अंजाम दे रहे है। आज सोमवार को शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले भगत सिंह मार्ग पर शनि मंदिर के पास आज दोपहर मार्केट आते समय महिला से गले से सोने की चेन चोरो ने झपट ली।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम रूपाखेड़ी में रहने वाली महिला रचना नागर आज अपने घर से देवास मार्केट अपनी गाड़ी से आ रही थी। तभी भगत सिंह मार्ग स्तिथ शनि मंदिर के पास 2 बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। चैन झपटने की वारदात होते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। वहाँ खड़े एक युवक ने चोरो को पकड़ने के लिए दौड़ लगाई पर चोर हाथ न आ सके। चैन झपटने की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस ने मोके पर पहुँच कर जाँच शुरू कर दी है।
दहेज की मांग व प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित महिला ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दिया पुलिस को आवेदन
महिला ने अपने बच्चो को पति से वापस दिलाने की मांग
देवास। दहेज की अवैध मांग व प्रताड़ना से परेशान होकर इंदौर जिले के ग्राम माचला निवासी महिला मीना रघुवंशी ने तेजाजी नगर पुलिस थाना इंदौर में आवेदन देकर शिकायत की। साथ ही देवास में भी संबंधित थाने में आवेदन देकर शिकायत की है। महिला ने बताया कि हिन्दू रीति रिवाज अनुसार 27 मार्च 2012 को देवास में हुआ था। मेरी एक 8 वर्ष की पुत्री एवं 5 वर्ष का पुत्र भी है। विवाह के पूर्व ससुराल पक्ष ने जो मकान हमे दिखाया था, लेकिन विवाह के बाद देखा तो एक झोपड़ीनुमा मकान पाया गया। इस प्रकार ससुराल वालों ने मेरे व मेरे परिवार के साथ धोखाधड़ी कर झूठा मकान बताकर विवाह करा लिया।
विवाह के बाद से मेरे पति व सास-ससूर द्वारा छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने लगे। साथ ही ताना देते थे कि तेरे पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज नही दिया है। अब तू तेरे पिता के यहां से दहेज में 4,00,000 रूपए नगद एवं मोटर सायकल ले आएगी तो तुझे अच्छे से रखेंगे। मेरे द्वारा दहेज का मना करने पर पति द्वारा निर्दयता पूर्वक मारपीट कर तरह-तरह की यातनाएं देने लगे। साथ ही सास-ससूर बुरा बर्ताव करने लगे। उक्त पूरी घटना मैंने अपने परिवारजनों को बताई। ससुराल पक्ष वालों को रिश्तेदारों एवं परिवारजनों ने समझाईश भी दी, किंतु मेरे ससुराल वाले दहेज की मांग पर अड़ रहे। 3 फरवरी को रात्रि में अत्यधिक मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब मैं अपने अवयस्क बच्चों को लेकर 4 फरवरी को बीएनपी पुलिस थाना रिपोर्ट करने पहुंची।
मेरे पति धीरज 11 फरवरी को मेरे घर आए और मुझे गालियां देने लगा। वहीं मेरे 8 वर्षीय पुत्र राज एवं 5 वर्षीय पुत्री हर्षिता को मुझसे छिनकर ले गया तथा जाते-जाते धमकी दी कि अगर दोनो बच्चे चाहिए तो दहेज की मांग पूरी कर देना एवं रिपोर्ट मत करना। नही तो मैं तुझे व तेरे दोनो बच्चों को जान से खत्म कर दूंगा। आए दिन मुझे फोन पर धमकियां दी जा रही है। पीडि़त महिला ने बताया कि मैं मानसिक व शारीरिक रूप से अत्यधिक परेशान हो चुकी हूँ। मेरा शराबी पति दोनो अवयस्क बच्चों के साथ कभी भी कोई गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। महिला ने मांग की है कि प्रताडऩा देने वाले ससुराल पक्ष व मेरे पति के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जाकर मुझे मेरे बच्चे लौटाए जाए। महिला ने आवेदन की कॉपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, इंदौर एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी इंदौर को भी सौंपी। वन स्टॉप सेंटर (सखी) महिला एवं बाल विकास ने संबंधित को थाने को भी आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।
धानी घाटी पर आधी रात को इंदौर पुलिस ने मारा छापा, एक दर्जन से ज्यादा वाहन जप्त कर 2 को किया गिरफ्तार
देवास : जिले में आने वाले क्षेत्र धानी घाटी क्षेत्र में शनिवार-रविवार की देर रात 3 बजे इंदौर पुलिस के आठ थानों का 200 से अधिक जवानों का पुलिस बल में देवास के कंजर इलाके में छापा मारा। पुलिस यहाँ दो नामी बदमाशों नितेश व सुनील की तलाश में पहुंची थी। लेकिन वह मौके से फ़रार हो गए। बता दे कि कंजरों के डेरों में आक्रमण के डर से आठ थानों के दो सौ से ज्यादा जवान इंदौर पुलिस साथ लायी थी।
जैसे ही रात 3.30 बजे डेरे पर पुलिस ने छापा मारा तो कंजर डेरे की महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया। घरों में सो रहे कंजरों ने डेरे के पीछे ही जंगल में भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने घरों की तलाशी ली तो दो युवक हाथ लगे, इनके यहां एक दर्जन से अधिक वाहन खड़े थे। इनमें से किसी के भी दस्तावेज नहीं मिले। तो पुलिस ने ट्रक में भरकर बाइक को इंदौर ले गयी व एक साथ कई फ्रिज, कूलर, एसी और महंगे उपकरण भी पुलिस को मिले।
बीते दिनों भी देवास पुलिस द्वारा इसी कंजर डेरे से 25000 के ईनामी बदमाश को घेरा बंदी कर पकड़ा गया था जिसको लेकर कंजर महिलाओं ने जमकर हंगामा मचाया था इतना ही नही पुलिस द्वारा आरोपी को नियमानुसार पकड़ा गया था परंतु महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट करना व गोली चलाने का आरोप लगाते हुए रोड जाम कर दिया व जमकर हंगामा मचाया था।
अनीति के मार्ग पर कोई सफल नही होता”- अक्षय मुनि बापू
देवास। राजाराम नगर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर चल रही संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस कथा वाचक श्री अक्षय मुनि बापू ने बाली सुघ्रिव युद्ध के साथ भगवान श्री राम का पूरी सेना के साथ लंका जाना और विजय पाने की कथा को विस्तार पूर्वक बताया। महाराज श्री ने कहा कि अनीति के मार्ग पर चलकर कोई सफल नही होता है। इसलिए सही मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। व्यासपीठ की आरती रवि नागर, वेश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री अशोक सोमानी, तहसील अध्यक्ष रजनीश पोरवाल, पुष्पलता सोनगरा, रितु सावनेर, हरिसिंह पटेल, महेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, मीना भवालकर, सरोज मालवीय, रामभान सिंह, दिलीप पटेल, कैलाश दुबे, देवीलाल पोरवाल, श्रीमति दुर्गा पोरवाल, बाबूलाल चौधरी, सरोज मालवीय, ललिता पोरवाल, कविता ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, हिमांशु मुजावदिया, प्रेमकुमार धनोतिया, लाड़सिंह चौहान, दिनेश सिंह, ज्योति झोकरकर, दीपेश मालवीय सहित सेकड़ो भक्तो ने आरती की और महाप्रसादी का वितरण लिया। इस अवसर पर कैलाश दुबे व सरोज मालवीय ने सुमधुर भजनो की प्रस्तुति दी। अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत अशोक पोरवाल और रामभान सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन शरद झोकरकर ने किया। अतिथियों का स्वागत अशोक पोरवाल द्वारा किया गया।
चिंटू दरबार हत्याकांड : भाजपा नेता दशरथ यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देवास : ज़िले की सोनकच्छ तहसील में हुए प्रतीक राजपूत उर्फ चिंटू दरबार हत्याकांड में करीब एक माह तक चली जांच के बाद सोनकच्छ के एक भाजपा नेता दशरथ यादव के शामिल होने के साक्ष्य सामने आने के बाद धारा 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसके बाद आज भाजपा नेता को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
गत 27 दिसंबर की रात को प्रतीक राजपूत उर्फ चिंटू दरबार पर करीब एक दर्जन लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था, जिसे इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उधर सोनकच्छ पुलिस ने इस मामले में दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य आरोपियों के अवैध निर्माण भी ध्वस्त कर दिये थे। हत्याकांड की जांच कन्नौद एसडीओपी ज्योति उमठ द्वारा करि जा रही है, कल शाम यादव समाज ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दशरथ यादव के समर्थन में एसपी कार्यालय पर ज्ञापन भी दिया था।
एसडीओपी ज्योति उमठ द्वारा बताया गया कि जांच के दौरान भाजपा नेता के शामिल होने के साक्ष्य सामने आने पर गत 18 फरवरी को धारा 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज करा गया था व आज सुबह पुलिस द्वारा भाजपा नेता दशरथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Dewas : किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का भौंरासा में किया गया स्वागत
भोरासा(अभय नागर): सोनकच्छ विधानसभा के एक दिवसीय दौरे पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा का भोरासा मे सोनकच्छ किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद यादव के नेतृत्व में भाजपा नेता सोनकच्छ मंडल मीडिया प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल के आरो फिल्टर प्लांट पर आतिशबाजी कर पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत कियया ।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने सोनकच्छ विधानसभा का दौरा कर किसानों से मुलाकात की एवं समस्या जानी व जल्द निराकरण करने का अवशासन दिया । भोरासा में प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से चर्चा की पूर्व पार्षद नरेंद्र माली ने विशेष रुप से बिगड़े बंदोबस्त नक्शे की जानकारी दी व इस जटिल समस्या से जल्द निराकरण करने की चर्चा की किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए कहा किसानों की समस्या भाजपा की समस्या मैं बंदोबस्त नक्शे के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से चर्चा कर बंदोबस्त नक्शे का निराकरण जल्द करवा ऊंगा प्रदेश अध्यक्ष ने गांव पंचायत मेरा ग्राम मेरा गौरव को लेकर जानकारी दी इस अवसर जिला महामंत्री दुर्गेश खिची ।भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल जी व्यास ।पूर्व सेवा सहकारी संस्था अध्यक्ष प्रमोद कुमार पालीवाल । हिम्मत सिंह ठाकुर करणसिंह यादव ।बद्रीलाल यादव । धर्मेंद्र सरपंच ।फूलसिंह सेंधव ।चेतन यादव ।रमेश गिरी गोस्वामी ।योगेंद्र डोडिया ।उक्त जानकारी मंडल मिडियाप्रभारी प्रेमचन्द अग्रवाल ने दी
Dewas : प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया की अध्यक्षता में जिले के सभी विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित
देवास जिले में अच्छे विकास कार्य चल रहे हैं, विकास की गति ऐसे ही बनाये रखें – प्रभारी मंत्री
देवास : देवास जिले की प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता में नगर निगम सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक हाटपीपल्या श्री मनोज चौधरी, विधायक बागली श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह, श्री राजीव खंडेलवाल, श्री सुभाष शर्मा, श्री राजेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि देवास प्रोग्रेसिव जिला है। जिले में अच्छे विकास कार्य चल रहे हैं। विकास की गति ऐसे ही बनाये रखें। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को जल्दी से जल्दी पूर्ण करें। जिले में स्किल डेवलपमेंट और खेल गतिविधियां बढाई जाये। सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाये रखें। बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने जिले में विभिन्न विभागो द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया ने जिले में स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया को जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि जिले में नये कलेक्टर कार्यालय का कार्य शीघ्र शुरू किया जा रहा है। जीर्ण-शीर्ण शासकीय आवास के स्थान पर नवीन शासकीय आवास काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू किया जा रहा है। जिले में और अधिक रोजगार सृजित करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया बनाया जा है, जिससे नए रोजगार सृजित होंगे। जिले में 950 से ज्यादा कम्पनियां कार्यरत है, जो 50 हजार से अधिक नागरिकों को रोजगार दे रही है।
देवास में लेंड पूलिंग योजना के तहत 5.60 किलो मीटर सुपर मिनी कॉरिडोर बनाया जा रहा है, जो 45 मीटर चौड़ा होगा। सुपर मिनी कॉरिडोर के बनने से देवास का पश्चिमी क्षेत्र विकसित होगा। शहर के यातायात का दबाव कम होगा। इसके क्रियान्वयन से शहर की बाहरी रिंग रोड पूर्ण होगी एवं उचित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुचारू हो सकेगी। मक्सी बाईपास चौराहे से जिला न्यायालय तक 4.8 किमी लम्बी 6 लेन सड़क एवं सटर लाइटिंग का कार्य प्रगति पर है। मंडी के सामने फ्लाईओवर, ओल्ड ए.बी रोड पर फ्लाईओवर का कार्य प्रगति पर है। मक्सी रोड से इंदौर बायपास तक फ्लाय ओवर बनाया जा रहा है। मक्सी बाईपास चौराहे से जिला न्यायादेवास औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र प्लान में रिक्त ग्रीन बेल्ट जो अविकसित था, ए. बी. रोड के सामानांतर की रिक्त भूमि के एक किमी भाग को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया है।
”एक जिला-एक उत्पाद” के तहत जिले में बांस का चयन किया गया है। बांस लगाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। टेकरी पर माताजी के मंदिर में जन सहयोग से चांदी की परत का कार्य किया गया है। टेकरी पर डेवलपमेंट कार्य किया जा रहा है। टेकरी तक पहुंचने वाले सभी मार्ग पर भव्य द्वार, टेकरी को सर्व-सुविधाजनक बनाया जा रहा है। देवास में शंकरगढ़ पहाड़ी को पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय देवास का कायाकल्प किया गया है। जिला अस्पाल में बाह्य विकास, पार्किंग एवं गार्डन ,इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, मेटरनिटी, एलीवेशन आवासीय ईकाई, कैंटीन एवं मरीजों के परिजनों के लिए विश्राम स्थल के कार्य किये जा रहे है।
