Dewas, एमआर-1 कैलादेवी रोड का कार्य तीव्र गति से प्रारंभ

देवास। नगर निगम द्वारा कैला देवी एम आर 1 रोड का कार्य तीव्र गति से प्रारंभ कर दिया गया है। इस संबंध मे आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बातया कि कैला देवी एम.आर. 1 रोड का कार्य कई दिनों से लंबित था। बहुत समय से लंबित मसले को निगम द्वारा दूर किया जाकर तत्काल एम आर 1 सड़क निर्माण कार्य त्वरित गति से चलाये जाने हेतु नगर निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को निर्देशित किया जाकर कार्य प्रारंभ कराया आयुक्त ने बताया कि कैला देवी मार्ग व्यस्ततम मार्ग हे उक्त रोड से इंदौर एबी रोड मुख्य मार्ग से जुडता है, लगभग शहर की आधी आबादी तथा ग्रामीण क्षेत्र से राहगीरों का आवागमन रहता है आवागमन में काफी परेशानी आम नागरिको एवं कालोनीवासियों को रहती है। उक्त मार्ग को एम.आर. 1 के रूप में दोनों ओर से विकसित कर ग्रीनरी, प्रकाश व्यवस्था, फुटपाथ व्यवस्था होकर राहगिरों को आवागमन हेतु इसका लाभ होगा तथा दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। सड़क निर्माण में राहगिरों एवं व्यस्त आवागमन को देखते हुए व्यवहारिक सभी समस्याओं को दूर किया गया साथ ही अतिक्रमण भी हटाया गया।

Dewas: चामुण्डा स्टैण्डर्स मिल के श्रमिकों ने महिलाओं के साथ मिलकर किया चक्काजाम

• भोलेनाथ मंदिर पर आरती कर श्रमिक परिवारों ने हाथों में तख्तियां लेकर शहरभर में निकाली रैली

• कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए अड़े श्रमिक, 7 दिवस का मिला आश्वासन

देवास। चामुण्डा स्टैण्डर्स मिल कंपनी बालगढ़ के श्रमिक अपने बकाया पैसे दिलाए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में काफी समय से संघर्षरत है। कंपनी के श्रमिकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को करीब एक माह से ज्यादा हो गया है, लेकिन सुनवाई नही हो रही है। श्रमिकों ने अब तक सात से आठ बार आवेदन व ज्ञापन दे दिया है, झांझ मंजीरे के साथ रैली निकालकर भी अवगत कराया, लेकिन मामला जस का तस ही बना रहा। कंपनी श्रमिक बाबूलाल मंडलोई एवं केसरसिंह गुर्जर ने बताया गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी एवं समाजसेवी इंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में समस्त श्रमिक घर परिवार की महिलाओं के साथ सडक़ पर उतरे। पूरे बालगढ़ में नारेबाजी कर रैली निकाली। तत्पश्चात बालगढ़ रोड़ स्थित भोलेनाथ मंदिर पहुंचे। जहां श्रमिकों ने भोलेनाथ जी आरती कर प्रदर्शन रैली को आगे बढ़ाया।

वहां से समस्त श्रमिक व महिलाएं हाथों में तकतियां लेकर नारेबाजी करती हुई रैली के रूप में चलना प्रारंभ हुई। रैली मीरा बावड़ी, केदारेश्वर मंदिर, महेश टॉकीज, तीन बत्ती चौराहा, नॉवेल्टी चौराहा, तहसील चौराहा होते हुई जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां सभी कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए अड़ गए, कलेक्टर ज्ञापन लेने नही पहुंचे तो सभी कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। वहां उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कुछ देर श्रमिकों को संबोधित करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन पर तंज कसा।

जिला कलेक्टर जब मौके पर ज्ञापन लेने नही पहुंचे तो सभी श्रमिकों व महिलाओं ने मुख्य गेट से अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी जिला कलेक्टर ज्ञापन लेने नही आए। तब आक्रोशित होकर समस्त पीड़ीत श्रमिक और महिलाओं ने मिलकर एबी रोड पर चक्का जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। प्रदर्शन के दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयप्रकाश शास्त्री पहुंचे।

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। अंत में श्रमिकों ने श्री चौधरी के साथ मिलकर डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिंह एवं तहसीलदार पूनम तोमर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन पश्चात प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सात दिवस के अंदर कम्पनी के मुख्य लोगों से बैठक कराकर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करायेंगे। तब जाकर चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ। इस दौरान कंपनी श्रमिक सुमेर सिंह गुर्जर, प्रभाशंकर वाजपेयी, बाबूलाल पटेल, गोरधन देसाई, तेजराम मुकाती, मनोहर पहलवान, अरुण, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, रामसिंह अंधेरिया, चेतन गुर्जर, दीपक जाटवा, ओमप्रकाश शगरवंशी, रामप्रसाद पटेल, विशाल भाटिया, अरूण लोधवाल, छोटू सिंह गुर्जर, दशरथ शिंदे, मेहरबान सिंह मालवीय, रमेश, रामसेवक सहित बड़ी संख्या में श्रमिक और महिलाओं ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।

Dewas : अभाविप की मॉडल स्कूल की कार्यकारीणी का गठन

देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय मॉडल स्कूल में बैठक आयोजित कर विद्यालय की अभाविप कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में मुख्य रूप से अभाविप नगर सहमंत्री आदित्य शर्मा व विद्यालय प्रमुख विजय वर्मा उपस्थित थे। श्री शर्मा ने 16 दिसम्बर को विजय दिवस के पर व्याख्यान दिया व विद्यार्थियों को परिषद की रीतिनीति से अवगत कराया। तत्पश्चात निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित विजय वर्मा ने इकाई अध्यक्ष अक्षत दुबे व मंत्री आकाश वर्मा को निर्वाचित किया।

इसके उपरांत नगर सह विद्यालय प्रमुख स्वप्निल शर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमे उपाध्यक्ष वैभव मोदी, यशवंत चौधरी, अभिषेक टाटिया, दिपेश मोदी, सह मंत्री अंकुर दुबे, वरुण मोदी, प्रियांशु प्रजापत, सोयम व्यास, एस एफड़ी संयोजक विकास बगाना, सह संयोजक हर्ष चौधरी, एसएफ़एस संयोजक ईश्वर लुनिया, कला मंच संयोजक सुमित पटेल, क्रीड़ा संयोजक विशाल पिंडल्या, कार्यकारिणी सदस्य आयुष विश्वकर्मा, वंश कुमावत, कुणाल चौहान, रोहन पाटिल, यश चौधरी, रिज़वान शेख, कार्तिक सिंह ठाकुर, प्रद्युम्न नवगोत्री व आयुष पंवार को नियुक्त किया। बैठक का संचालन प्रेस्टिज कॉलेज अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजपूत ने किया। नियुक्ति पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया।

Dewas : वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत कलेक्टर एवं आयुक्त ने किया टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण

देवास। आज महा वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य सतत रूप से किया जा कर घर-घर दस्तक अभियान के अंतर्गत पूरी टीम के द्वारा घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाकर टीका लगाया जा रहा है कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला आयुक्त विशाल सिंह चौहान के द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर टीकाकरण अभियान के लिए लोगों से चर्चा कर ज्यादा से ज्यादा दूसरे डोज का टीका लगाए जाने हेतु कहां गया वैक्सीनेशन सेंटर पर शहर काजी साहब के द्वारा कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला आयुक्त विशाल सिंह चौहान एवं निगम की टीकाकरण टीम का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया साथ ही वैक्सीनेशन के लिए काजी साहब के द्वारा की गई अपील के विषय में चर्चा भी की

Dewas, शहर के कोठी रोड व करनावद गांव में कुँए में मिले युवक के शव

देवास। जिले में अलग अलग जगह पर 2 व्यक्तियों का शव कुँए में मिला है। पहला मामला देवास शहर के कोतवाली थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र कोठी रोड का है। जहॉ कुँए (बावड़ी) मे एक युवक का शव तैरता हुआ मिला है। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुँए से बाहर निकलवाया और शव कि शिनाख्त कि तो मृतक कि पहचान धर्मेन्द्र पिता रमेश उम्र 40 वर्ष निवासी शिवाजी नगर मोती बंगला देवास के रूप मे हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ज़िला चिकित्सालय भिजवाया है। वही मामले मे पुलिस जॉंच कर रही है।

दूसरा मामला हाटपिपलिया तहसील के गांव करनावद का है जहाँ 12 दिसंबर से लापता युवक धर्मेंद्र पिता कैलाश पाटीदार 28 वर्षीय का शव कुँए में तैरती हुई मिला है।
मामले को लेकर थाना प्रभारी हिमांशु पांडे ने बताया गया कि युवक अपने परिवार के साथ जबलपुर में रहता था और अपने परिवार को छोड़ने करनावद आया था परिवार को छोड़कर युवक रात को ही जबलपुर के लिए रवाना हो गया था परन्तु उसके जबलपुर नही पहुँचने पर परिवार जनो ने उसकी तलाश की और नही मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को जब कुँए में एक युवक का शव की सुचना पुलिस को मिली तो पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव बरामद कीया गया व जब उसकी पहचान की गयी तो युवक की पहचान धर्मेंद्र पिता कैलाश पाटीदार के रूप हुई जिसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम आज कराकर मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

Dewas : आनंद सिंह ठाकुर भारत तिब्बत समन्वय संघ के जिलाध्यक्ष बने

देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ के सक्षम पदाधिकारियों की स्वीकृति के उपरांत देवास जिले में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में लोकप्रिय प्रखर, राष्ट्रवादी, ऊर्जावान, समाज, गोसेवा को समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व आनंद सिंह ठाकुर को संघ का देवास जिला अध्यक्ष का दायित्व प्रांत अध्यक्ष प्रकाश रत्नपारखी, प्रांत कोषाध्यक्ष निर्माण सोलंकी एवं प्रांत मंत्री मनोज जोशी की सहमति से दिया गया। श्री ठाकुर संघ में जिलाध्यक्ष के पद पर रहकर कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। श्री ठाकुर के मनोनयन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवी एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी है। 

Dewas, भोपाल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महाराष्ट्र निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत

देवास। शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र अमरपुरा फाटे पर दो बाइक सवार लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 25 वर्षीय राहुल नामक व्यक्ति की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, रोहन नामक व्यक्ति का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।

दरअसल महाराष्ट्र निवासी दो युवक राहुल व रोहन बाइक से भोपाल से महाराष्ट्र जा रहे थे उसी दौरान भोपाल रोड के निकट खटाम्बा के नजदीक अमरपुरा फाटे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तो हादसे में घायल रोहन को भौंरासा टोल की एंबुलेंस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसाए राहुल और रोहन दोनों चचेरे भाई है। मामले में बीएनपी थाना पुलिस प्रकरण दर्ज जांच कर रही है।

Dewas : विश्वविख्यात जया किशोरी जी की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जनवरी माह में…

कल होगा भागवत कथा का ध्वज एवं भूमि पूजन कार्यक्रम

देवास। माँ गंगा जन कल्याण समिति द्वारा आगामी जनवरी माह में विश्व प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन एवं सर्वसमाज का नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड दशहरा मैदान पर किया जा रहा है।

माँ गंगा जन कल्याण समिति अध्यक्ष महंत कमलपुरी गोस्वामी द्वारा बताया गया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन जनवरी माह की 12 से 18 तारिख स्थानीय पुलिस ग्राउंड में होगा। उक्त आयोजन को लेकर ध्वज एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम कल 15 दिसम्बर बुधवार को प्रातः: 10.30 पुलिस ग्राउण्ड दशहरा मैदान में होगा जिसमें प्राचीन श्री गणेश मंदिर नागदा, तुलजा भवानी, चामुंडा माता टेकरी, खेड़ापति मंदिर, महाकाल मंदिर बिलावली, शनि मंदिर, दत्त मंदिर बांगर के प्रमुख पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी महेन्द्र भाटी एवं गिरीश जैन ने दी।

Dewas : वेस्टर्न इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैम्पियन शिप का सिलेक्शन ट्रायल सम्पन्न

देवास। स्थानीय बॉडी टेम्पल हेल्थ क्लब पर उज्जैन में होने वाली वेस्टर्न इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का सिलेक्शन ट्रायल सोमवार को सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 18 दिसम्बर, शनिवार को शाम कार्तिक मेला प्रांगण में आयोजित की जाएगी। देवास से इस चैंपियनशिप में आजम अब्बासी, निखिल ठाकुर, मुर्तजा शैफी, मनीष भाटी, समीर शेख, समीर अंसारी, आशीष दासवानी, मनोज डोंगरे, आशुतोष शर्मा, लालसिंह सिलेक्शन ट्रायल में सिलेक्ट हुए है। इस अवसर पर जिला बॉडी बिल्डिंग एसो. अध्यक्ष खुमान सिंह बैस, मनदीप पवार, वीरेंद्र ठाकुर, राहुल गोलियां, रेहान शेख उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी चेतन राठौड़ ने दी। 

Dewas, प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

• निर्णायक फाइनल मुकाबले में सीए इलेवन ने 6 रनों से हासिल की जीत

देवास। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। प्रेस क्लब सीनियर टीम का मैत्री मैच जिला प्रशासन की टीम से हुआ। इसके पश्चात प्रेस क्लब देवास व सीए इलेवन का फायनल मैच हुआ। मैत्री मैच प्रेस क्लब सीनियर व जिला प्रशासन के बीच स्थानीय पुलिस लाइन हुवा।

जिसमें सीनियर पत्रकारों ने टॉस जीतकर। पहले बेंटिग करते हुए जिला प्रशासन की टीम को 24 रनों का लक्ष्य दिया। जिसेे जिला प्रशासन टीम ने आसानी से पूरा करते हुए जीत हांसिल की। टूर्नामेंट का फायनल मुकाबला प्रेस क्लब इलेवन व सीए इलेवन के बीच खेला जाना था, जिसका टॉस कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला की मौजूदगी में हुआ। टॉस प्रेस क्लब ने जीतते हुए पहले बालिंग की। जिसमें सीए इलेवन ने 84 रनों का लक्ष्य दिया था। प्रेस क्लब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम बॉल तक मुकाबले में रोमांच बनाए रखा।अंतिम ओवर तक मैच चलता रहा और सीए इलेवन ने 6 रनों से जीत हांसिल की। फायनल मुकाबले में सीए इलेवन के विरेन्द्र को मैन ऑफ द मैच दिया गया। टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरिज लखन योगी को दिया गया। फायनल मुकाबले का बेस्ट कैच खुमान सिंह बैस व बेस्ट बॉलर का अवार्ड जितेन्द्र शर्मा को दिया गया। फायनल मुकाबले में विजेता टीम को कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने 11 हजार रूपए नगद व ट्राफी देकर पूरी टीम को सम्मानित किया। उपविजेता टीम प्रेस क्लब देवास को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आज के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री सिंह, एडीएम महेन्द्रसिंह कवचे, जिला पंचायत सीईओ प्रकाशसिंह चौहान, आरआई जगदीश पाटील, ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान, प्रेस क्लब संवरक्षक विनोद जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष, तरूण मेहता, अनिल सिंह सिकरवार, श्रीकांत उपाध्याय सहित समस्त पत्रकार साथी उपस्थित रहे। आज खेले गए मैचों में अंपायरिंग पंकज वर्मा, तेजू चौहान, अजय दायमा द्वारा की गई थी। जिन्हें कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया । वहीं स्कोरर पर प्रदीप चौधरी, जितेन्द्र शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में कामेंट्री शकील खान, अमिताभ शुक्ला, अरविंद त्रिवेदी द्वारा की गई।