Dewas : आपके घर की अनुपयोगी सामग्री से सजेगा जरूरतमंदों का घर

नगर निगम के तीन जोनों पर बनेंगे आरआरआर सेंटर, सबसे सुंदर सेंटर होंगे पुरस्कृत

देवास। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम तीन जोन पर थ्री-आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) सेंटर खोलने जा रहा है। इन सेंटरों पर अनुपयोगी सामान का संग्रह होगा। ये सामान जरूरतमंदों को दिए जाएंगे। इस प्रकार की सामाग्री से जरूरतमंद अपने घर को सजा सजेंगे। देवास नगर निगम द्वारा तीन स्थानों का चयन किया गया है। जल्द ही यहां सेंटर प्रारंभ हो जाएंगे। उल्लेखनीय है, कि भारत सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से मिशन लाइफ कार्यक्रम अंतर्गत आरआरआर सेंटर अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में निगम के 3 जोनल कार्यालयों में स्थान चिह्नित कर आरआरआर सेंटर प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन सेंटरों पर आमजन घर की अनुपयोगी सामग्री जिनमें फर्नीचर, खिलौने, किताबें, कपड़े चश्मे, पेन, बॉटल, इलेक्ट्रिक, कॉस्मेटिक सामग्री आदि ली जाएगी। इन अनुपयोगी सामग्री को जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा। इससे थ्री-आर एक्टिविटी को बढ़ावा मिलने के साथ जरूरतमंदों को इसका लाभ होगा। दूसरे चरण में इस योजना को विस्तारित करते हुए नगर के प्रत्येक वार्ड में थ्री-आर सेंटर खोलने की कार्रवाई की जाएगी। जोन परिसर में ऐसे स्थान पर यह सेंटर बना जा रहे हैं कि ताकि आमजन को यह दिखे और वे अपने घर का सामान यहां दे सकें। पहले चरण में साई मंदिर आश्रय स्थल, इटावा आश्रय स्थल, बावडिय़ा दीनदयाल रसोई में सेंटर प्रारंभ किए जा रहे हैं। यहां नागरिक अपने घर के अनुपयोगी सामान को लाकर दे सकेंगे।

Dewas : लूट व डकेती की योजना बनाते 4 बदमाशो को किया गिरफ्तार, 1 फरार

आरोपियों के पास से 2 पिस्टल, 2 चाकू व 1 मोटर साइकिल की जप्त

देवास। पुलिस अधीक्षक महोदय देवास के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली दीपक सिंह यादव एवं टीम द्वारा दिनांक 17.05.2023 की मध्यरात्रि को पुलिस की सघन चैकिंग गश्त पार्टी टीम द्वारा व्यापारी की आंख में मिर्ची डालकर लूट व डकेती की योजना बनाते 04 व्यक्तियो
को गिरफ्तार किया गया है 01 बदमाश फरार है। टीम के द्वारा उक्त बदमाशो की तलाशी लेते इनके पास से 02 पिस्टल, 02 धारदार चाकू तथा 01 मोटर साइकिल जब्त की गई। उक्त बदमाशो से सख्ती से पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि वो सोनकच्छ के एक व्यापारी की आंखो में मिर्ची का लाल पावडर फेंककर लूटने की योजना बना रहे थे उक्त सभी अपराधियों के विरूद्व अपराध क्रं. 473/17.05.2023 धारा 399,402 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

जप्तशुदा सामग्री :- उक्त आरोपीगणो से 02 पिस्टल, 02 धारदार चाकू तथा 01 मोटर साइकिल जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

  1. गोलू उर्फ रोहित सांखला पिता धनसिंह सांखला निवासी बडोदिया खान थाना संवेर जिला इन्दौर
  2. नासिर खान पिता इलियास खान निवासी बडा रावला दशहरा मैदान सांवेर जिला इन्दौर
  3. सोनू उर्फ जे.के. प्रजापति पिता बद्रीप्रसाद प्रजापति निवासी कुम्हारखाडी बाणगंगा इन्दौर
  4. सोहन गोहिल पिता देवीसिंह गोहिल निवासी एनाबाद पीपलरांवा देवास
    फरार आरोपी
  5. विजेन्द्र गोहिल पिता पालूसिंह गोहिल निवासी ग्राम ओढनी थाना सोनकच्छ जिला देवास

Dewas धारदार चाकू लेकर घूम रहे 7 युवकों को पुलिस ने पकड़ा, गाड़ी जप्त, प्रकरण दर्ज

देवास। शहर में अपराध पर लगाम लगाने के साथ शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले व बेवजह घूमने वालो को पकड़ने के लिए देवास पुलिस द्वारा प्रतिदिन विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हे। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कल रात 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से धारदार चाकू जप्त किए, आरोपियों के पास से चाकू बरामद होने पर उनके खिलाफ में आर्म्स एक्ट के तहत में कार्रवाई की गई।

कोतवाली थाना पुलिस द्वारा एम जी रोड स्थित राजेश मेडिकल के पास से दीपक पिता गणेशनाथ पुजारी उम्र 20 वर्ष निवासी भवानी सागर के पास से 500 रुपए कीमती धारदार चाकू जप्त किया, वही इंडस्ट्रियल थाना द्वारा टाटा चौराहा पर चेकिंग अभियान चलाकर शुभम पिता नरेन्द्र बांगर उम्र 25 वर्ष निवासी गजानंद कॉलोनी, गौतम पिता संजय उम्र 22 वर्ष निवासी परदेशीपुरा इंदौर, सचिन पिता संजय थुलवे उम्र 24 वर्ष निवासी परदेशीपुरा इंदौर, भानु पिता संजय उम्र 23 वर्ष निवासी परदेशीपुरा इंदौर, आयुष पिता विनोद राय उम्र 19 वर्ष निवासी परदेशीपुरा इंदौर, प्रवीण पिता जिलेंदर कुटे उम्र 20 वर्ष निवासी परदेशीपुरा इंदौर के पास से धारदार चाकू जप्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
इंडस्ट्रियल थाना टी.आई अजय चनाना द्वारा बताया गया की चेकिंग के दौरान एक मारुति ओमनी में सवार युवकों की जब चेकिंग की गई को इनके पास से धारदार चाकू जप्त किए गए। आदतन अपराधीयो को गिरफ्तार कर उनके पास से एक चार पहिया वाहन भी जप्त कर लिया गया है।

Dewas : सुपरवाइजर ने घर पर बुलाई विभागीय बैठक, 70 किमी दूर से आई आगनवाड़ी कार्यकर्ता

जिला कार्यक्रम अधिकारी को सुपरवाईजर पर कार्रवाई के लिए दिया आवेदन

देवास। 13 मई 2023 को महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत बागली परियोजना आदिवासी की नेवरी सेक्टर की परियोजना सुपरवाइजर सीमा कोचनवार द्वारा भीषण गर्मी में 20 से 25 गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को अपने बागली परियोजना स्थल से 70 किलोमीटर दूर जिला केंद्र पर पर्यवेक्षक सीमा कोचनवार द्वारा नियम विरुद्ध निवास स्थल पर विभागीय बैठक बुलाई गई। महिला बाल विकास विभाग की मासिक बैठक संबंधित परियोजना के सेक्टर केंद्र पर रखी जानी चाहिए लेकिन परीवेक्षक द्वारा सारे नियम कानून ताक में रखकर मासिक बैठक हेतु अपने निवास देवास शहर में 70 किलोमीटर दूर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को इस भीषण गर्मी में बुलाया गया जोकि अमानवीय कृत्य है कार्यकर्ता की अपने गांव से सेक्टर तक एवं सेक्टर से देवास शहर बस स्टैंड और वहां से सुपरवाइजर के निवास तक बार-बार बस बदलना पड़ी, किराया अपनी जेब से देना पड़ा, अपने महत्वपूर्ण जन हितेषी योजना लाडली बहना का कार्य चल रहा इस समय कार्यकर्ता को अलग-अलग 20 -25 गांव से बुलाकर अपने निवास पर बुलाना शासकीय कार्य में घोर लापरवाही का परिचायक है। उस वक्त आंगनवाड़ी संघ के पदाधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजना राणा जिला अध्यक्ष रानी सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमा तिवारी, जरीना खान, रुकमणी यादव, संजना प्रसाई, महेंद्र सिंह राणा एवं मीडिया कर्मी भी उपस्थित थे। इस विषय को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को अवगत कराया गया तथा मांग की गई कि सुपरवाइजर सीमा को चनवार पर कार्रवाई की जाए एवं जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर इतना ज्यादा दबाव एवं शोषण नहीं किया जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर इतना ज्यादा दबाव है कि वह सुपरवाइजर के खिलाफ बोल नहीं सकती, इतना ज्यादा खौफ की सुपरवाइजर के कहने पर किसी चीज पर भी साइन कर देती हैं। जबकि सुपरवाइजर जिस परियोजना में है सी परियोजना क्षेत्र में निवास होना चाहिए

Dewas: 20 करोड़ से अधिक की लागत से बने ओवरब्रिज में एक ही साल में दिखने लगे सरिए व गड्डे

निर्माण में घटिया सामग्री का किया गया उपयोग, कलेक्टर से की शिकायत

देवास। कई वर्षो की मांग के बाद बने मेंढकी रोड रेलवे ओवरब्रिज शुरू से ही सुर्खियों में रहा है। कुछ माह पूर्व ही नवनिर्मित ब्रिज शुरू हुआ था। ब्रिज में किस प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया है। वह अब दिखने लगा है। मेंढकी ओव्हर ब्रिज जगह-जगह से उखडऩे लगा है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना है। ब्रिज के घटिया निर्माण कार्य की शिकायत वार्ड क्रं. 11 पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने मंगलवार को कलेक्टर से आवेदन देकर की। शिकायत में पवार ने बताया कि मेंढकी रोड क्रॉसिंग पर बने ओव्हर ब्रिज जो कि कलेक्टर बंगले से चाणक्यपुरी चौराहा तक बना हुआ है। जिसकी कार्य अवधि तीन वर्ष की थी। जिसका भूमि पूजन बीते वर्ष अप्रैल 30 को कर इसे चालू किया गया था। कुछ माह पूर्व शुरू हुए ओव्हर ब्रिज की दशा व दिशा पूरी तरह खराब हो चुकी है, सरिया व गिट्टी बाहर आ गए हे। पूरी तरह से जगह-जगह से ब्रिज क्षतिग्रस्त होने लग गया है। निर्माण कम्पनी द्वारा घटिया तरीके से निर्माण कार्य किया गया है। ऐसी भ्रष्ट निर्माणाधीन कम्पनी व अधिकारियों पर उचित कार्यवाही की जाए। पवार ने मांग की है कि समय रहते निर्माण कम्पनी व अधिकारियों पर उचित कार्यवाही की जाए। अन्य उग्र आंदोलन किया जाए।

Dewas : फिल्म अभिनेता गोविंदा विज्ञापन की शूटिंग के लिए पहुंचे जामगोद

देवास : फिल्म अभिनेता गोविंदा आज एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में जिले के जामगोद पहुंचे। जहा विज्ञापन की शूटिंग हुई।
बताया जा रहा है की गोविंदा पशु आहार प्रोडक्ट के विज्ञापन की शूटिंग के लिए यहा आए, पसंदीदा अभिनेता व उनकी शूटिंग को देखने के लिए उनके चाहने वाले फैंस का भी वहा जामवाड़ा लगा रहा। गोविंदा मिलकियाना पशु आहार के ब्रांड एंबेसडर है और बताया जा रहा है की इसके ही प्रोडक्ट के शूटिंग को लेकर गोविंदा जामगोद आए है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230515-WA0049.mp4

Dewas: नकली डीएसपी बन होटल संचालक से ऐंठे 30 लाख रुपए

इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 12 लाख नगदी किए जप्त

देवास : शहर की कॉलोनी प्रेम नगर पार्ट -2 से बीते दिनों इंदौर क्राइम ब्रांच ने इंदौर के एक व्यवसाई की शिकायत पर वहा रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर नगदी सहित पुलिस की वर्दी जप्त की थी।

बता दे की एक होटल संचालक ने इंदौर क्राइम ब्रांच से शिकायत की थी कि क्राइम ब्रांच का डीएसपी उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। और एनकाउंटर करने की धमकी दे रहा है। उसे अब तक 30 लाख रुपए भी दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों ने जब पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो चौंका देने वाला मामला सामने आया। जिस नकली डीएसपी अशोक तिवारी की जानकारी फरियादी ने दी है। वह पुलिस विभाग में ही नहीं था। बाद पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करते हुए आरोपी अशोक तिवारी निवासी गोमती नगर देवास को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपी ने होटल संचालक को अश्लील वीडियो वायरल करने और एनकाउंटर करने की धमकी दी थी। जिससे डर के बाद होटल संचालक ने अशोक तिवारी को पैसा दे दिए। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस बारीकी से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी के घर से तलाशी के दौरान डीएसपी की वर्दी 12 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं।

Dewas : छह माह पूर्व बनी कैलादेवी मंदिर के सामने की सीसी रोड पूरी तरह उखड़ी

भ्रष्टाचार फूल, भाजपा होगी गुल – राहुल पवार

देवास। भाजपा शासन में ये हो क्या रहा है। यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि विगत छह माह पूर्व ही बनी कैलादेवी मंदिर के सामने की सीसी रोड पूरी तरह उखड़ गई। जिस पर नगर निगम द्वारा शनिवार को डामरीकरण किया गया। ये डामरीकरण क्यों किया गया? एक और स्टेशन रोड जो कि सीसी रोड बनाई गई थी। वो भी एक वर्ष में पूरी तरह से उखड़ चुकी। ऐसी निर्माण एजेंसी और ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही क्यों नहीं की गई। निगम द्वारा आम जनता के पैसों का बस दुरुपयोग किया जा रहा। भ्रष्टाचार में गड़े ये भाजपा नेता नित्य नई लीलाएं रच रहे है। जिन वार्डो में डामरीकरण होना है, सी सी रोड बनाना है। वहाँ निगम का ध्यान नहीं और भ्रष्टाचार को दबाने के लिए इस तरह के कृत्य किए जा रहे है। ये जनता है सब जानती है। कांग्रेस इसकी घोर निन्दा करती है और मांग करती है कि घटिया कार्य की जांच कर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाए और डामरीकरण का पैसा उसी से वसूला जाए। इसमें लिप्त कर्मचारियों की जांच की जाए।

Dewas 200 मातृ शक्तियों ने देखी द केरला स्टोरी, 21 मई को दिनभर नि:शुल्क दिखाई जाएगी फिल्म…

देवास। संस्था देशराग की ओर से 200 महिलाओं को द केरला स्टोरी फिल्म दिखाई गई। जिसमें संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। शहर के एक सिनेमा हॉल में फिल्म का प्रसारण किया गया। संस्था संयोजक विजय गेहलोत ने बताया कि महिलाओं और युवतियों के प्रति सुनियोजित ढंग से किए गए षड्यंत्र को दिखाने के लिए यहां फिल्म बनाई गई है। केरल में युवतियों को लव जिहाद में फंसाकर आतंकवाद में झोंकने का काम किया गया था। जो कि सत्य है। संस्था के शैलेन्द्र सिंह गौड़ एवं वासुदेव परमार बताया कि फिल्म देखने के बाद महिलाओं और युवतियों ने कहा कि हमें अपने धर्म पर अडिग रहना चाहिए। कोई भी समस्या हो तो अपने माता-पिता से विचार-विमर्श करके आगे कदम बढ़ाने चाहिए। हमको अपने धर्म का भी ज्ञान होना चाहिए, जिससे कोई भ्रमित कर धर्मांतरण ना कर सके। गेहलोत ने बताया कि आगामी 21 मई रविवार दिनभर शहर की मातृ शक्तियों को नि:शुल्क फिल्म दिखाई जाएगी।

Dewas : गर्मी को देखते हुए गौशाला मे लगेगें पंखे व पानी के फंवारे

शंकरगढ स्थित गौशाला का महापौर ने किया निरीक्षण

देवास/ शंकरगढ गौशाला का निरीक्षण महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, सूचना एवं प्रोद्यागिकी विभाग समिती अध्यक्ष रामदयाल यादव, पार्षद महेश फुलेरी, पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल, राज वर्मा के साथ किया गया। महापौर ने गौशाला मे गौमाताओ को गर्मी से बचाव के लिए 1 अतिरिक्त टीन शेड निर्माण के साथ ही पाईप फिटींग कर सुबह व शाम को फंवारा लगाकर उन्हे गर्मी से राहत दिलवाने के साथ ही शेड मे अवश्यकता अनुसार पंखो को तत्काल लगाये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियो को दूरभाष के माध्यम से मौके पर ही दिये गये। इसी दौरान गौमाताओ के स्वास्थ्य संबंधि सेवाओ को देखते हुए उपस्थित डॉ. से भी दवाईयों के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी ली वहीं वर्षाकाल मे किचड न हो इस हेतु सी.सी. मटेरियल से फ्लोरिंग कराने के भी निर्देश दिये गये। वर्तमान देखरेख संस्थाओ से गौशाला मे उपलब्ध कंडे मुक्तिधाम के लिए व अन्य लोगो को विक्रय के माध्यम से प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था भी किये जाने के निर्देश दिये जिससे गौशाला मे ओर विकास कार्य हो सके इस प्रकार की प्रक्रिया का पालन हो साथ ही पर्याप्त मात्रा मे गौमाताओ के लिए सभी व्यवस्थायें हों तथा वर्षाकाल मे छांयादार पौधे लगाये जावे जिससे भविष्य मे गौमाताओ को पेडो की छांव भी मिल सके के निर्देश दिये। विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने बताया कि गौशाला मे लगभग 200 गायो का रखरखाव किया जा रहा है। गौशाला मे अतिथी कक्ष बनाने के भी निर्देश दिये गये। जिसमे गौमाता सेवको के बैठने की व्यवस्था हो इस हेतु 1 खुला कक्ष निर्माण के निर्देश दिये जिसमे गौमाता सेवक अपनी वर्षगांठ, अपना जन्मा दिन या पूर्वजो की तिथीयो पर गौमाता की सेवा कर विश्राम कर सकें। इस प्रकार की व्यवस्थायें संचालित हो हमारी मार्गदर्शक विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के इसी उद्देश्य को लेकर आज शनिवार को गौशाला का निरीक्षण किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि माह मे एक दिवस का चयन कर गौशाला मे सेवा दिये जाने के साथ कार्यो को भी देखने का निर्णय लिया। इस अवसर पर अविरंग संस्था संवरक्षक आनंद कोठारी, गौमाता राष्ट्रीय अध्यक्ष जितु रघुवंशी, राज एडवोकेट, परवेज फेमस भाजपा नेता विपुल अग्रवाल निगम स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर आदि सहित कई लोग उपस्थित रहे।