Dewas: शिक्षा धर्म और नैतिकता का आधार है : दत्तप्रसाद कुलकर्णी

देवास। सरस्वती विद्या मन्दिर विजयनगर में प्रार्थना सत्र में प्रतिदिन भैया/बहनों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से अतिथियों द्वारा प्रेरक उद्बोधन दिया जाता है। ताकि उनमें नैतिक और आध्यात्मिक विकास होए इसी श्रृंखला में आज मुख्य अतिथि श्री दत्त प्रसाद कुलकर्णी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। अतिथि परिचय संस्था प्राचार्य श्रीमती इंदिरा शर्मा ने दिया। इस अवसर पर श्री कुलकर्णी ने भैया/बहनों को अपनी संस्कृति और अपने धर्म के गौरवशाली अतीत का ज्ञान देते हुए कहा कि सिर्फ शिक्षा प्राप्त करना सफलता प्राप्त करना ही काफी नहीं है बल्कि हमारा जीवन देश समाज और परिवार के लिए भी होना चाहिए। वे चाहते हैं कि बच्चों के चारित्रिक गुणों में देश के महान व्यक्तित्वों का भी समावेश हो । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम का संचालन और आभार युवराज व्यास ने माना। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख किशोर सनस ने दी।

Dewas: वार्ड क्रं 14 के निर्दलीय प्रत्याशी परमार के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ


देवास। नगर पालिक निगम के अंतर्गत वार्ड क्रं 14 के निर्दलीय प्रत्याशी चन्द्रकांता राहुल परमार के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ रविवार को किया गया। इस अवसर पर प्रत्याशी चन्द्रकांता राहुल परमार ने मां सरस्वती का पूजन कर क्षेत्र में अपना जनसंपर्क का कार्य शुरु किया। कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर वार्ड 14 की महिला शक्तियों सहित युवा वर्ग, स्थानीय मतदातागण उपस्थित रहे। शुभारंभ के बाद से ही निर्दलीय प्रत्याशी के वार्ड के प्रति विचारधारा से प्रेरित मतदातागण देर शाम तक कार्यालय पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने पंहुचे। बता दें राहुल परमार समाजसेवा के लिए वार्ड के लिए प्रयासरत रहे हैं और युवावर्ग का साथ अन्य प्रत्याशियों के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है। कार्यक्रम के साथ ही देवास पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार इय अवसर पर उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय, दीपक विश्वकर्मा, मोहनीश वर्मा, मयुर व्यास, अमित व्यास, आदर्श ठाकुर, राजेश माली, हर्ष वर्मा, रघुनंदन समाधिया, पप्पू चौहान भी उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के बहादुरसिंह परमार, गोवर्धन मालवीय, सोनू साधो, धीरज ठाकुर, लखनलाल मालवीय, अमृत मालवीय, दीपक सौराष्ट्रीय, राहुल मालवीय, मनीष ओसवाल, प्रभुलाल सिसोदिया, राहुल ओसवाल, सत्यजीत परमार, पवन परमार, मनीष मालवीय, सरदारजी, संजय प्रजापति, धीरज मालवीय, विराज बिरगड़े, सतीष मालवीय, संतोष तात्या, संजय तात्या, मिथुन मालवीय आदि वार्ड के लोग मौजूद रहे।

एक बहू के रूप में, बेटी के रूप में मुझे जो आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, उससे मैं अभिभुत हूं- गीता अग्रवाल

भाजपा प्रत्याशी गीता अग्रवाल ने किया सघन जनसंपर्क, जगह-जगह हुआ स्वागत, बालिकाओं ने लगाया तिलक, महिलाओं ने की पुष्पवर्षा

देवास। एक बहू के रूप में, एक बेटी के रूप में मुझे आपका जो आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, उससे मैं अभिभूत हूं। जहां भी हम जा रहे हैं, वहां उत्साह का माहौल देखकर मैं कह सकती हूं कि निश्चित तौर पर शहरवासी अब तेजी से शहर का विकास चाहते हैं। अाप इसी प्रकार से आशीर्वाद बनाएं रखें। हम सभी मिलकर शहर विकास में बनेंगे सहभागी।
यह बात भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल ने रविवार को जन संपर्क के दौरान वरिष्ठ मतदाताओं के समक्ष कहीं। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि हमारे लिए शहर के सभी मतदाता परिवार के सदस्य के समान है। आप भाजपा के पक्ष में मतदान करें और मैं विश्वास दिलाती हूं कि शहर विकास में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं रहेगी।
रविवार को भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने महाराज विक्रमसिंह पवार के साथ वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 6 में सघन जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी व महाराज विक्रमसिंह पवार को अपने बीच देखकर वार्ड के कुछ वरिष्ठ भावुक हो उठे। उन्होंने पुष्पहार पहनाकर स्वागत करते हुए खूब आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर महाराज विक्रमसिंह पवार ने कहा कि हमें अब पीछे मुड़कर नहीं देखना है। शहर विकास की गति को बनाए रखना है। आप अपना अमूल्य वोट भाजपा को दें। हम विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी, सचिन जोशी, रमेश दायमा, वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद प्रत्याशी अखिलेश धूरिया, 5 से पिंकी संजय दायमा, 6 से रेहाना असलम शेख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ थे।

वृद्ध महिलाओं ने कहा विजयी भव:
वार्ड में जनसंपर्क के दौरान छोटी-छोटी बालिकाओं ने महाराज विक्रमसिंह एवं भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल की आरती उतारी और तिलक लगाया। वार्ड की वृद्ध महिलाओं ने विजयी भव: कहते हुए उत्साह के साथ पुष्पों की बारिश की। जहां भी भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क हुआ, वहां रहवासियों में उत्साह देखते ही बनता था। छोटे बच्चे जो मतदाता नहीं है, वे भी भाजपा के झंडे लेकर उत्साह के साथ दौड़ते हुए नारे लगा रहे थे।

Dewas: शंकरगढ़ गौशाला पहुंचकर 20 क्विंटल हरे चारे की व्यवस्था कर गौमाता का किया पूजन

देवास। चहुओर सुख-शांति, समृद्धि एवं पर्याप्त वर्षा व अच्छी फसल की कामना को लेकर समाजसेवी, युवा नेतृत्व जितेन्द्र वर्मा (राकेश) मित्र मंडल द्वारा शनिवार को गौ माता के लिए हरे चारे की व्यवस्था करते गौ माता का पूजन किया।

संचालक बसंत वर्मा ने बताया कि जितेन्द्र वर्मा (राकेश) मित्र मंडल द्वारा समय-समय पर गौशाला का सुचारू रूप से चलायमान रखने के लिए सहयोग दिया जाता है। इसी परम्परा को कायम रखते हुए वे अपने साथियों के साथ शंकरगढ़ स्थित गौशाला पहुंचे और गौ माताओं के लिए लगभग 20 क्विंटल हरे चारे की व्यवस्था करते हुए जायजा लिया। सर्वप्रथम उन्होंने गौ माता का पूजन-अर्चन किया। सभी गायों को चारा खिलाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पशु कल्याण ट्रस्ट एवं मप्र गौ रक्षा प्रमुख दीदी बबीता शर्मा, शशांक शर्मा, शुभम वर्मा, जयदीप राठौड़, रोटरी क्लब के हिमांशु जोशी, संकल्प राजपूत, सचिन कुशवाह, प्रियेश कदम, पारस वर्मा, अभिषेक चौहान, संदीप बैरागी, राहुल वैष्णव, कुशल राजपूत, सचिन शर्मा सहित अन्य साथी गण उपस्थित थे।

पानी की टंकी के निर्माण कार्य के दौरान लगा सुन्द्रेल मे लगा एक मजदूर को कंरट,इंदौर किया रैफर

सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा)। सुन्द्रेल खेड़ीपुरा में बन रही नई पानी की टंकी जिसकी लागत एक करोड़ बीस लाख रूपये है जिसका निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान वहां काम कर रहे एक मजदूर को टंकी के साइड से जा रहे 11 केवी की लाइट में करंट लगा गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/06/VID-20220625-WA0055.mp4

रोहित कश्यप ने बताया कि राजेश पिता बाबूलाल राजपूत निवासी यूपी को करंट लगा है राजेश टंकी के ऊपर लगे वायर को नीचे खड़े होकर खींच रहा था इसी दौरान एक वायर साइड से जा रही 11 के लाइट में टकरा गया जिसके कारण राजेश राजपूत को करंट लग गया जिसमें वह घायल होगा उन्हें कन्नौद हॉस्पिटल उपचार के लिए ले गए जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया रोहित ने बताया अभी हालत ठीक है इंदौर इलाज कराने के लिए जा रहे हैं ठेकेदार के द्वारा मजदूरों के सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करना चाहिए।

Dewas: बम बम भोले के नारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए शिव शक्ति सेवा मंडल का पहला जत्था रवाना

देवास। तीन वर्षो से अमरनाथ यात्रा से वंचित श्रद्धालु इस वर्ष बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए उत्साहित है। वर्ष 2019 में धारा 370 हटाने के दौरान यात्रा निरस्त कर दी गई। इसके पश्चात वर्ष 2020 एवं वर्ष 2021 में कोविड-19 के कारण यात्रा नहीं हो पाई थी। इस वर्ष बाबा अमरनाथ की यात्रा 30 जून 2022 से प्रारंभ होकर 11 अगस्त 2022 तक चलेगी। शहर से बड़ी संख्या में भक्त अमरनाथ यात्रा के लिए जाते है। जिसमे शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल होते है।

शहर में गुरुवार को बम बम भोले, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी, भूखे को अन्न प्यासे को पानी के नारों के साथ अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए शिव शक्ति सेवा मंडल का पहला जत्था रवाना हुआ है। जिसमे मंडल के सदस्य व भारत तिब्बत समन्वय संघ के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चावड़ा भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जयदेव वर्मा, सोनिया शर्मा व पंकज यादव शामिल थे। अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए जत्थे का मंडल के सदस्यों द्वारा सयाजी द्वार पर स्वागत कर यात्रा की मंगलकामनाएं प्रेषित की जिसमे प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, आनंद सिंह ठाकुर, हिमांशु गुप्ता, जसवंत सिंह ठाकुर के साथ मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

शिवशक्ति सेवा मंडल प्रतिवर्ष करता है सेवा
शिवशक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को पंजीयन के फॉर्म उपलब्ध कराना तथा यात्रा के संबंध में यात्रियों को दिशा निर्देश देना ही मंडल का प्रमुख कार्य रहता है।

धनतला घाट के ऊपर यात्री बस की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की हुई मौके पर मौत

सुन्द्रेल बिजवाड़( दीपक शर्मा)इंदौर बैतूल हाईवे मार्ग पर चलने वाली चार्टेड यात्री बस अंधगती दौड़ती नजर आती है
जिसके कारण बुधवार को यात्री बस की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर बैतूल हाईवे मार्ग पर स्थित धनतलाव घाट से ऊपर संस्कार ढाबे के पास इंदौर की और से हरदा की ओर जा रही यात्री चार्टर्ड बस क्र.एम पी 09 एफ ए 9324 ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर कमलापुर चौकी प्रभारी राकेश नरवरिया ,आरक्षक देवेंद्र नरवरिया ,चापड़ा डायल हंड्रेड पायलट कमल पाटीदार, राजेंद्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक सवार बंटी पिता नाथू कोरकू निवासी गांव धनतलाव थाना बागली, बृजलाल पिता सुमेरसिंग निवासी कोलवा हरदा बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव को शासकीय अस्पताल बागली लाया गया।
चौकी प्रभारी राकेश नरवरिया ने बताया है कि मृतक बृजलाल अपने ससुराल धनतलाव गांव आया था जो कि गांव के बंटी के साथ धनतलाव घाट से पहले स्थित एक ढाबे पर गया था वहीं से लौटते दौरान सामने से बस ने उन्हें अपना शिकार बना लिया, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई दोनों के शव को शासकीय अस्पताल में रखा गया है। जहां पर शव का पीएम कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस अंधगती मे थी और उसी के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।

Dewas: जैन मंदिर में तीन दिवसीय लक्ष्मी माता की प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ धूमधाम से शुभारंभ


देवास। 
शहर के सुतार बाखल स्थित जैन मंदिर में तीन दिवसीय लक्ष्मी जी देवी की प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार से हुआ जिसमे प्रात: आठ बजे आचार्य प. पु. मुक्तिसागरसूरिजी महाराज के साथ प. पु अचलमुक्तिसागरजी, मनमुक्तिसागरजी का नगर प्रवेश हुआ।  

महाराज सा. के नगर प्रवेश के दौरान शोभा यात्रा में लक्ष्मी माता की प्रतिमा को बग्घी में बैठाकर बैंड बाजे, ढोल धमाके के साथ जिसमें बड़ी संख्या में समाज के समाजजन गुरु जी अमारो अंतरनाथ अमने आपो आशीर्वाद, गुरुजी हमारे आए है नई रोशनी लाए है के नारे लगाते हुए शामिल हुए। जिसके बाद महाराज साहब प्रतिमा को लेकर मंदिर जी पहुंचे जहा प्रतिष्ठा से संबंधित व मंदिर जी में हवन पूजन से संबंधित बोलिया लगाई गई। जिस दौरान मालवा मार्तंड आचार्य प. पु मुक्तिसागर जी महाराज सा. ने कहा की लक्ष्मी की सभी को आवश्यता होती है। लक्ष्मी देवी हर किसी के घर पधार सकती है। सूर्य प्रकाश की तरह होती है। वह बिना किसी भेदभाव के सभी लोगो तक पहुंचती है परंतु लक्ष्मी उसी को मिलती है जो सूर्य की किरण प्राप्त करने के लिए अपने घर के खिडक़ी दरवाजे खुले रखता हो। तत्पश्चात समाजजन का साधार्मिक स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। जिसके बाद दोपहर में मंदिर जी की महिला मंडल द्वारा पाश्र्व पंच कल्याणक पूजन का आयोजन हुआ। वही रात को महिला मंडल द्वारा मंदिर जी में चौवीसी का आयोजन किया गया।

तीन दिवसीय महोत्सव में द्वितीय दिवस गुरुवार सुबह नौ बजे मंदिर जी में विराजित सभी प्रतिमाओं का अठारह अभिषेक का आयोजन धूमधाम से आयोजित होगा। व रात में धूमधाम से बड़ी संख्या में समाजजन को उपस्थिति में भक्ति का आयोजन होगा तथा तृतीय दिवस शुक्रवार को प्रात:  छ: बजे लक्ष्मी माता का हवन होगा जिसके बाद नौ बजे विधि विधान के साथ बड़ी धूमधाम के साथ लक्ष्मी माता की प्रतिष्ठा महाराज सा. की पावन निश्रा में विधिकारक पंकज नौलक्खा एवं मंडली झारड़ा द्वारा संपन्न होगी।

Dewas: औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को टूटा हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का तार, अब तक नहीं जुड़ा

देवास। वितरण कंपनी की लापरवाही के चलते औधोगिक क्षेत्र में कुछ ही दिनों पहले विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही के चलते तार टूटने के कारण एक युवक की मौत तक हो चुकी है। ठीक उसी जगह पर शनिवार को फिर तार टूट गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/06/VID-20220620-WA0014.mp4

नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि औधोगिक क्षेत्र में गत 11 जून को एच आर जॉनसन चौराहा पर शौच करने गया 40 वर्षीय युवक देवा का विद्युत पोल से तार टूट जाने के कारण मौत हो गई थी। विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा तत्त्काल नया तार बदला था। एक हफ्ता भी नही हुआ की शनिवार 18 जून को 11 के व्ही वोल्टेज के कारण लोड अधिक होने के कारण केबल जल कर टूट गई। जिसमें करंट फेल रहा है। इसकी सूचना वि वी कम्पनी के 1912 नबर पर प्रणय पुराणिक नामक युवक ने शनिवार से फोन पर शिकायत क्रमांक 1141641 दर्ज है की गई है। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद आज तक घटना स्थल पर नहीं पहुंचे विद्युत आपूर्ति के लाइन मेन। कंपनी में कार्यरत कर्मचारी सोनू बोरासी, दिलीप माली, राजकुमार ठाकरे, सीमा जाटव, रघु जाटव ,भूरीबाई मुजाल्दे, कालू चौधरी आदि ने विद्युत वितरण कंपनी पर आरोप लगाया की किसी गंभीर हादसा का इंतजार कर रहा है। हजारों श्रमिकों का दिन रात आना जाना लगा रहता है। ऐसे में सवाल उठता है कि कोई भी व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया तो इसका जिम्मेदार कोन है।

टोंकखुर्द : नगर परिषद के पार्षद पद के लिए 65 नामांकन में से 3 हुए निरस्त…

टोंकखुर्द (विकेश जैन) । नगरीय निकाय चुनाव में टोंकखुर्द नगर परिषद के 15 वार्डो के लिए कुल 65 नामांकन आए थे। सोमवार को हुई नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा के दौरान निर्वाचन अधिकारी ने वार्ड क्रमांक 6 से प्रत्याशी गोपाल पिता शंकरलाल चौधरी व राधा पति गोपाल चौधरी तथा वार्ड क्रमांक 12 के प्रत्याशी असलम पिता लियाकत के नाम निर्देशन पत्र निरस्त कर दिए है।
निर्वाचन अधिकारी गोविंद सिंह ठाकुर ने बताता की गोपाल चौधरी को न्यायालय द्वारा सिद्धदोष ठहराए जाने के कारण व राधा पति गोपाल चौधरी द्वारा नाम निर्देशन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नही करने के कारण नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया है। और असलम पिता लियाकत ने वार्ड क्रमांक 10 व 12 में दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए थे। जिनमे नियमानुसार वार्ड क्रमांक 10 का नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किया है। और बाद में प्रस्तुत वार्ड क्रमांक 12 का नाम निर्देशन पत्र निरस्त कर दिया है। अब टोंकखुर्द नगर परिषद के 15 वार्डो में 62 प्रत्याशी शेष बचे है। नाम निर्देशन पत्रों की। समीक्षा के बाद टोंकखुर्द नगर परिषद के
वार्ड क्रमांक 01 में 08
वार्ड क्रमांक 02 में 03
वार्ड क्रमांक 03 में 04
वार्ड क्रमांक 05 में 04
वार्ड क्रमांक 06 में 05
वार्ड क्रमांक 07 ने 02
वार्ड क्रमांक 08 में 04
वार्ड क्रमांक 09 में 05
वार्ड क्रमांक 10 में 09
वार्ड क्रमांक 11 में 04
वार्ड क्रमांक 12 में 03
वार्ड क्रमांक 13 ने 03
वार्ड क्रमांक 14 में 02
वार्ड क्रमांक 15 में 02 अभ्यर्थी शेष है। नाम वापसी के बाद इनमे से प्रत्याशियों को संख्या कम हो सकती है।