देवास/10 मई बुधवार को महापौर जनसुनवाई मे 7 वर्षीय नन्हा बालक निजील मोदी पिता सिद्धार्थ मोदी के जन्म प्रमाण पत्र मे उनके निवास का पता अन्य स्थान का होने से बालक द्वारा अपने पिता के साथ उपस्थित होकर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल को जन्म प्रमाण पत्र मे निवास के पते मे सुधार करने का आवेदन दिया। जिसे महापौर के द्वारा संबंधित विभाग को जन्म प्रमाण पत्र मे निवास के पते मे सुधार के लिए दिया गया। विभाग द्वारा महापौर के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त प्रमाण पत्र मे सुधार कर आवेदन बालक निजील मोदी को विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा 11 मई गुरुवार को निगम कार्यालय मे विभाग के प्रभारी अधिकारी प्रहलाद चौहान, के साथ बालक निजील मोदी को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने बताया कि महापौर जनसुनवाई मे आम नागरिकों के द्वारा उनकी निगम संबंधी समस्याओं के निदान के लिए आवेदन किये जाते है। उन पर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा समय सीमा मे निराकरण किया जाता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, सिद्धार्थ मोदी, स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर विकास शर्मा उपस्थित रहे।
Tag: Dewas express
Dewas समस्याओं को लेकर आयुक्त से मिला कांग्रेस पार्षदों का प्रतिनिधि मण्डल…
• कचरा संग्रहण, जलकर दर में वृद्धि सहित अनेक समस्या के निराकरण करने पर की चर्चा
देवास। शहर में व्याप्त विभिन्न जन समस्याओं के शीघ्र निराकरण को लेकर नगर निगम का कांग्रेस पार्षद दल निगम आयुक्त से मिला।
चर्चा के दौरान पार्षदों ने बताया कि शहर की मुख्य समस्या निगम द्वारा जलकर एक वर्ष पूर्व ही 150 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये किया था। जिसके एक वर्ष बाद ही 170 से 195 रुपये कर दिया गया। एक माह में 15 दिन नलों में पानी आता है, लेकिन जलकर पूरा-पूरा वसूला जा रहा है। ये जनता के ऊपर आर्थिक भार है। एक वर्ष पहले कचरा शुल्क 30 रूपए से बढ़ाकर 40 रूपए किया था। निगम द्वारा अब एक वर्ष बाद कचरा शुक्ल बढ़ाकर 45 रुपये कर दिया गया। जबकि शहर के कई वार्डो में कचरा गाड़ी नियमित रूप से आ ही नहीं रही है।
पार्षदों के प्रतिनिधि मण्डल ने अन्य समस्या बताते हुए कहा कि मुखर्जी नगर स्थित कुमकुम गार्डन को कम दर पर आम जन के कार्यक्रम के लिये शीघ्र शुरू किया जाए। शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा, आमजन बीमार हो रहे है। शहर में मच्छर मारने की दवाई वाली गाड़ी घुमवाई जाए। वार्डों में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई, जिन्हें शीघ्र चालू करवाया जाए। वार्डो में टेंडर तो निकल गये पर ठेकेदार काम नहीं कर रहे है, जिससे जनता त्रस्त है। शहर के वार्डो में सफाई कर्मचारियों की संख्या में बढ़ाई जाए। इस दौरान पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार, पार्षद अनुपम टोप्पो, पार्षद वसीम हुसैन, पार्षद डॉ. श्याम पटेल, अंकित चौधरी उपस्थित थे।
Dewas : उज्जैन रोड चौराहे से बायपास तक डामरीकरण कार्य का किया शुभारंभ
देवास/ विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के नेतृत्व मे देवास शहर मे निरंतर विकास कार्य हो रहे है। जिसमे शहर के अन्दर वार्डो मे कायाकल्प योजना के अन्तर्गत सडको के सुधार कार्य एवं डामरीकरण का कार्य हो रहा है। साथ ही मुख्य मार्गो मे भी सडको पर डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसी कडी मे विधायक द्वारा लोक निर्माण विभाग के माध्यम से उज्जैन रोड सडक का भी डामरीकरण का कार्य हेतु राशि 1 करोड 52 लाख स्वीकृत कराकर उज्जैन रोड बायपास से शहर के उज्जैन रोड चौराहे तक नवीन डामरीकरण की सौगात दी। जिसका शुभारंभ विधायक श्रीमंत पवार के नेतृत्व मे विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा नगर निगम सभापति रवि जैन के साथ उपकरणो का पूजन कर डामरीकरण कार्य आरंभ करवाया। इस अवसर पर निगम राजस्व समिती अध्यक्ष जितेन्द्र मकवाना के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Dewas : अतिक्रमण कर बना लिए मकान, निकासी बंद होने से बारिश का पानी घूस रहा घरों में
• पीड़ित ग्रामीण जन पहुंचे जनसुनवाई में, कलेक्टर से लगाई गुहार, हो चुका है काफी नुकसान
देवास। शासकीय भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बनाकर रहने से बारीश के पानी की निकासी बंद होने एवं गंदा पानी घरों में घूसने से परेशान होकर ग्राम सिरोल्या के ग्रामीण जन मंगलवार को जनसुनवाई पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन देकर शीघ्र निराकरण की मांग की। पीड़ित ग्रामीण गोविंद, विष्णु, कैलाश, सुभाष, सुरेश, रितेश ठाकोर ने अपनी शिकायत में बताया कि हम सभी गायत्री नगर ग्राम सिरोल्या में रहते है। हमारे घरो के पानी की निकासी बारीश के समय रोड के किनारे होती थी, जिससे पानी आसानी से बहकर निकल जाया करता था। गांव के भागीरथ, हरी, पवन एवं घनश्याम ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करते हुए सडक़ के किनारे मकानो का निर्माण कर लिया है, जिसके कारण रोड के किनारे निर्मित बारिश के पानी की निकासी पुरी तरह से बंद हो गई। बारीश के पानी की निकासी नही होने के कारण पानी हमारे घरों में घूस रहा है, जिससे हमारे घरों में भरा अनाज व आवश्यक वस्तु गिली होकर खराब हो रही है। जिससे हम ग्रामीणों को काफी नुकसान भी हो रहा है। बारीश के साथ अन्य दिनों में यह स्थिति निर्मित होती रहती है। कई बार अतिक्रमणकारियों को पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने को कहा गया, लेकिन सुनने को तैयार नही है। स्थानीय तहसीलदार से भी शिकायत की गई, लेकिन अब तक उचित कार्यवाही उनके द्वारा नही की गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि हम काफी समय से इस समस्या से परेशान है। इन लोगों का अतिक्रमण हटाया जाए या फिर बारीश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करवाई जाए।
Dewas धर्मांतरण कर ईसाई धर्म अपनाने का दे रहे थे प्रलोभन, 3 आरोपी गिरफ्तार
देवास। जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के गांव मानसिंहपूरा में कल तीन आरोपियों द्वारा धर्मांतरण कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देने का मामला सामने आया है। फरियादी द्वारा जिसकी शिकायत पुलिस को की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा एक महिला सहित एक ही परिवार के तीन लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
दरअसल ग्राम मानसिंहपूरा में रहने वाले प्रभु मुझालदरे की बेटी बीते कुछ दिनों से लापता थी। बेटी के गुम होने से परिवार परेशान था वही गांव में रहने वाले सागर रंधावा, पाताल सिंह रंधावा और सुनीता रंधावा द्वारा धर्म के प्रति उन्हे भड़काया गया व ईसाई धर्म अपनाने का कहा गया, साथ ही आर्थिक सहायता का भी लोभ दिया गया। फरियादी प्रभु ने गांव के कुछ लोग को इस बारे बताया व पुलिस को इस संदर्भ में शिकायत की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 295A, 193A के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Dewas: आर्थिक रूप से कमजोर 2 युवतियां का मंदिर समिति ने कराया विवाह
भट्ट बावड़ी स्थित श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर पर हुआ विवाह सम्पन्न
देवास। पिछले दिनों ही शहर में मुख्यमंत्री विवाह योजना में नि:शुल्क विवाह का आयोजन हुआ था जिसमे अनेकों विवाह देखने को मिले थे। पर आज शहर के भट्ट बावड़ी स्थित श्री सूर्य विजय हनुमान मंदिर समिति द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर व मुख्यमंत्री विवाह योजना में जटिल कागजी कार्यवाही के चलते अपना नाम दर्ज नही करा सकी दो युवतियों के विवाह कराने का बीड़ा उठाया है।
मंदिर समिति द्वारा दोनो बालिकाओं को आशीर्वाद स्वरूप में बिस्तर सहित पलंग, अलमारी, कूलर, पंखा, मिक्सर, प्रेस, सोने की नथ, चांदी की पायजेब एवं बिछिया तथा घर गृहस्थी में काम आने वाली कई बर्तन और अन्य सामग्री भी दी गई। साथ ही उन्हें भक्तों द्वारा साड़ी एवं कपड़े भी उपहार में दिए गए। युवतियों के परिजन सुबह 9 बजे से ही मंदिर पहुंचे थे मंदिर समिति द्वारा उनके लिए स्वल्पाहार व भोजन की व्यवस्था का प्रबंधन भी किया गया।
Dewas: लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 मोबाइल सहित 3 लाख की मश्रुका जप्त
देवास : पुलिस द्वारा लूट की घटना अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया। दिनांक 27.04.2023 को रात्रि करीब 10:30 बजे वनमडंल के समाने एबी रोड पर बाईक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर जा रही महिला से बेग एवं आगे जाकर मिश्रीलाल नगर मे उक्त अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक्टिवा पर जा रही महिला से पर्स छीनकर तेज रफतार मे लूट कर भाग गये थे। उक्त घटनाओं पर से थाना सिविल लाईन मे लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन में अज्ञात आरोपपियों की तलाश हेतु टीमे गठित की गई।गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य का विश्लेषण कर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। मुखबिर के द्वारा बताये गये हुलिये के आरोपियों को पकडकर सख्ती से पूछताछ की गई । पूछताछ में इनके द्वारा वनमडंल,मिश्रीलाल नगर में महिलाओं से पर्स/बेग छीनने की वारदात करना स्वीकार किया गया एवं थाना औघोगिक क्षेत्र देवास मे मोबाईल चुराना स्वीकार किया। आरोपियों के द्वारा एक ही दिन में 02 लूट की
घटना करना स्वीकार किया गया। 03 घटनाओं मे संलिप्ता प्रथम दृष्टया पाई गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 मोबाइल फ़ोन ,टीवीएस राइडर मोटर साइकिल, 2 बेग एवं नगदी 9950 ,लगभग 03 लाख का मश्रुका जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम -:
1. आशुतोष पिता राजेश कुमार जमालिया उम्र 20 साल निवासी ग्राम मोहना तह. मोहन बडोदिया जिला शाजापुर हाल मुकाम बालगढ जिला देवास ।
2.आयुष पिता नंदकिशोर मंडलोई उम्र 19 साल निवासी जैन मंदिर के सामने मक्सी जिला शाजापुर हाल मुकाम बालगढ जिला देवास ।
3. नाबलिग आरोपी
Dewas कांग्रेस का दामन थामेंगे दीपक जोशी, कल 11 बजे भोपाल में कांग्रेस पार्टी में होंगे शामिल…
देवास। तमाम अटकलों के बीच आज दीपक जोशी ने आज शुक्रवार को उनके निज निवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। भाजपा द्वारा बीते कई दिनों से उनको मनाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि शनिवार को भोपाल में वो कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। दीपक जोशी कमलनाथ के निवास पर सादे कार्यक्रम में अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाॅइन करेंगे।
जोशी ने प्रेस कान्फ्रेस में जमकर अपने मन को भड़ास निकाली और भाजपा द्वारा उनके साथ किए जा रहे व्यवहार पर भी उन्होंने खुल कर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर जिला भाजपा सभी पर उन्होंने तीखे वार किए। उन्होंने वह सब बाते कही जिससे वह पार्टी से नाराज थे। और आखिर क्यों उन्हें भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना पड़ रहा है।
जोशी ने प्रेस कान्फ्रेस में आगे कहा की मैं चुनाव नही लड़ना चाहता हूँ, लेकिन यदि कांग्रेस पार्टी को लगता है कि मैं चुनाव लडू तो मैं बुधनी से चुनाव लड़ने को तैयार हूँ, क्योंकि माननीय शिवराज सिंह चौहान और मैंने लगभग समकालीन राजनीती में काम किया है, उस समय जब वो कार्यक्रता थे तो में नेतृत्वकर्ता था।
Dewas : गुम हुए 7 लाख रुपए के 35 मोबाइल फोन पुलिस ने मालिको को लौटाए
देवास। पुलिस की साइबर सेल टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर सेल टीम द्वारा करीबन 7 लाख रुपए मूल्य के गुम हुए 35 मोबाइल को खोजकर आज गुरूवार को उनके धारकों को लौटाए।
दरअसल पुलिस अधीक्षक देवास सम्पत उपाध्याय के नेतृत्व में गुमे हुये कुल 35 मोबाइल कीमती करीब 07 लाख रूपये के खोजे जाकर सायबर सेल देवास द्वारा मोबाइल के वास्तविक स्वामी को दिये गए। गुमे हुये मोबाइलो को अपने घर में पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिले, देवास पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को लगातार मोबाइल गुमने संबंधी आवेदन पत्र प्राप्त हुये थे। जिन पर कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा सायबर सेल देवास को गुमे हुये मोबाइलो को खोजने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशानुसार सायबर सेल देवास द्वारा गुमे हुये कुल 35 मोबाइल कीमती करीब 07 लाख रूपये के खोजे गये है । सायबर सेल देवास द्वारा मोबाइल खोजकर सबंधित मोबाइल स्वामियों को वितरित किये जा चुके है सायबर सेल देवास द्वारा लगातार गुमे हुये मोबाइलो को खोजा जाकर वास्तविक स्वामियों को पहुँचाये जा रहे हैं। 35 मोबाइल खोजे जाने पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा मोबाइल के आवेदको को सुपूर्द किए गए मोबाईल मिलने से आवेदकों के चेहरे पर खुशी नजर आई एवं पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
Dewas : 8 मिनट में 200 गणितीय सवालों हल कर देवास का कौशल सेन बना स्टेट लेवल चैंपियन
देवास। यूसीमास मध्यप्रदेश द्वारा इंदौर में आयोजित प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता में देवास सिविल लाईन सेंटर के छात्र कौशल सेन ने केवल आठ मिनट में 200 सवालों को हल कर चैम्पियंस ट्रॉफी जीतकर को देवास जिले का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में देवास सिविल लाईन सेंटर से 18 प्रतिभागी सम्मिलित हुए, जिसमें कौशल ने टॉप फाइव में स्थान बनाया। सेंटर से भाविका खण्डेलवाल और रुद्राक्ष टिया ने मेरिट स्थान प्राप्त किया व सेंटर से आरंभ खंडेलवाल, अर्थात वैदय, हीनल साहू, हिमांशी डोडवे, पलक हांडा, पर्निका तंवर, क्रिश अन्नामलाई, शिवांश बैरागी, सिद्धि तंवर, विग्नेश सोनी ने भी ट्रॉफी जीती और देवास का नाम रोशन किया। उक्त जानकारी खुसीमास देवास फ्रेंचाइजी विकास यादव और व हरिश कारपेंटर ने दी।
