देवास। एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने बताया कि ग्राम बिलावली शासकीय मंदिर शिव मंदिर में आज से मंदिर का संचालन शासकीय समिति ही करेगी। अन्य किसी का हस्तक्षेप नही होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर कार्यालय, शासकीय देवस्थान मंदिर समिति, शासकीय दान पेटी इत्यादि कार्य किए गए है।
Tag: dewas live
विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन,1238 लोगों ने लिया स्स्वास्थ्य लाभ स्वास्थ्य लाभ
टोकखुर्द (विकेश जैन)। सोमवार को शासन के निर्देशानुसार विकास खंड स्तरीय विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संपन्न हुआ।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधायक सज्जनसिंह वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल मंडल उपाध्यक्ष सचिन सेंधव महामंत्री जितेंद्र मंडलोई प्रदेश बाल युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुप्ता विधायक प्रतिनिधि रविन्द्रसिंह गौर नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ पटेल राजेश धाकड़ जितेंद्र गालोदिया सुमेर सिंह यादव व अशोक शर्मा अतिक शेख उपस्थित थे विधायक वर्मा ने कहा कि ऐसे शिविरों का लाभ दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के आम व्यक्ति को मिलना चाहिए। ताकि ऐसे शिविरों को लगाने का लाभ प्राप्त हो। पश्चात स्वास्थ्य अमले को कोरोना काल में की गई सेवाओं को याद कर प्रशंसा भी की। मंडल अध्यक्ष पटेल ने कहा कि शासन की मंशा अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी मे हर विकासखंड स्तर पर विशाल स्वास्थ्य मेलो का आयोजन किया जा रहा है। ताकि आम व्यक्ति ऐसे शिविरों में अपना इलाज करवा सके। बी एम ओ डा रामपाल सुनवानिया ने स्वास्थ्य मेले की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक सिह, डीएचओ डा एम के जोशी,डीपीएम कामाक्षी दुबे, तहसीलदार राधा मंहत ने स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।
स्वास्थ मेले डॉ फेमीदा कुरेशी डॉ राजेश चौधरी डॉ शुभम ठाकुर डॉ शबिना मंसूरी में बीईई गोवर्धन सिंह पारसनिया, बीपीएम नीखिलेश बरोरे, बीसीएम सारिका काजी, कृष्णमूर्ति शिवहरे, राकेश चौहान, विक्रमसिंह अमजेरिया,पहलादसिह लबरावदिया, गुलरेज शेख, जयश्री बोराडे,भारती शितौले, शशिकला खींची ज्योति यादव वर्षा गेहलोत, सीएच ओ, एएन एम, आशा सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन मनोहर सिंह सेंधव ने किया। आभार बीएमओ डॉ रामपाल सुनवानिया ने माना।
Dewas : जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहरीला पदार्थ…
देवास। शहर के ग्राम लोहारी में रहने वाले एक परिवार में जमीन के आपसी विवाद के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खानें के बाद चारो को उपचार के लिए विनायक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उपचार के बाद तीन की स्थिति ठीक हे वही एक की हालत अन्यो के मुकाबले गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार लोहारी गांव में रहने वाले पति पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाया है।
जहर खाने वाले के नाम सुनील मुकाती उम्र 45 वर्ष, सागर बाई उम्र 40 वर्ष, चेतन 16 वर्ष, महिमा 19 वर्ष ने खाया है।
बताया जा रहा है सुनील का उसके पिता के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उसके पिता राधेश्याम मुकाती जमीन को बेच रहे थे। सुनील ने पिता को जमीन ना बेचने का कहते हुए कहा कि ज़मीन मत बेचो वर्ना हम कहा जायेंगे। अगर आप जमीन बेचोगे तो हम कुछ खा पी लेंगे जिसपर उसके पिता ने कहा कि तुमको जो करना है जो खाना पीना है खा लो में तो जमीन बेचूंगा।
सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया की मामले की पूरी तरह से जॉच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।
मृत्युंजय जोशी सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी दिल्ली द्वारा दी जाने वाली जीविका फेलोशिप के लिए हुए चयनित
देवास : मृत्युंजय जोशी भारत के जाने माने संस्थान सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी, दिल्ली द्वारा दी जाने वाली प्रतिष्ठित जीविका फेलोशिप के लिए चयनित हुए हैं, जिसका कार्यकाल 1 वर्ष का होगाI जीविका फेलोशिप के माध्यम से वास्तविक दुनिया की समस्याओं के लिए कानूनी प्रशिक्षण लागू करने और स्ट्रीट वेंडरों को उनके अधिकारों को लागू करने में सहायता करने एवं सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी (सीसीएस) में वरिष्ठ टीम के सदस्यों के साथ कार्य करने और भारतीय नीति परिदृश्य में अनुसंधान को समझने का अवसर प्रदान करेगीI जीविका फेलोशिप का मूलतः लक्ष्य स्ट्रीट वेंडर्स की समस्याओं के समाधानों को उन तक पहुँचाकर जमीनी स्तर पर लागू करने में सहायता करना हैI इस फेलोशिप के माध्यम से नेशनल हॉकर्स फेडरेशन के साथ भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त होगाI
मृत्युंजय जोशी, सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नोएडा से बीबीए एलएलबी की पढ़ाई कर रहे है । मृत्युंजय जोशी की प्रारंभिक शिक्षा खातेगांव क्षेत्र के ग्राम कोलारी के एक निजी स्कूल से प्रारंभ हुई एवं कक्षा 10वीं और 12वी (वाणिज्य संकाय) की पढ़ाई पुष्पदीप इंटरनेशनल स्कूल खातेगांव से की।
कक्षा 9 वी से ही लॉ में रुचि रखने वाले मृत्युंजय ने एक अच्छे महाविद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर सफलतापूर्वक भारत के जाने माने महाविद्यालय सिम्बायोसिस लॉ स्कूल नोएडा में प्रवेश प्राप्त कियाI मृत्युंजय जोशी भारतीय छात्र संसद म.प्र. के राज्य समन्वयक एवं भारतीय राष्ट्रीय युवा परिषद के प्रदेश सचिव है एवं कानून क्षेत्र में भारत के जाने माने लॉ पोर्टल बार एंड बेंच, लॉक्टोपस, नीति मंथन, इंडियन नेशनल बार एशोसिएशन, नवज्योति फाउंडेशन एवं एड इंडिया के साथ कार्यरत है।
इच्छा शक्ति को काबू कर होगी सुख समृद्धि और लब्धि की प्राप्ति – राष्ट्रसंत आचार्य डॉ दिवानन्द सुरीश्वर जी
देवास। शहर में सुतार बाखल स्थित श्री चंदाप्रभु माणिभद्र जैन श्वेतांबर मंदिर में आज शुक्रवार को श्री पद्मावति माता जी की शुक्रवारीय आरती समन्वय संघ के प्रेरक राष्ट्रीय संत आचार्य प्रवर प.पू. डॉ श्री दिवानन्दसुरीश्वर जी महाराज साहब की पावन नीश्रा में संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्री संघ के लोग उपस्थित थे।
आरती के पूर्व महाराज साहब ने मंदिर जी में मौजूद लोगो को प्रवचन भी दिए। प्रवचन में महाराज साहब ने कहा कि कुल 108 देवियां है। जिसमे से ही एक पद्मावती देवी हे। पद्मावती देवी सुख समृद्धि और लब्धि देने वाली है। सुख समृद्धि और लब्धि प्राप्त करने के लिए पद्मावती देवी की आराधना करनी चाहिए। इस अवसर पर महाराज साहब ने भक्ति के साथ मंत्रो के जाप भी कराए। महाराज साहब ने कहा आज के समय में व्यक्ति पैसे कमाता तो है फिर यह कहता है की मै पैसे तो कमाता हूं परंतु बरकत/लब्धि ही नही रहती इस पर महाराज सा ने कहा कि व्यक्ति के पास बरकत/लब्धि न होने का कारण उसकी इच्छा शक्ति है। व्यक्ति के पास जैसे ही पैसा आता हे वह अपने जीवन में अधिक सुख की तलाश करने और मनोरंजन के लिए अधिक खर्च करता है जो उसके पास हे और पर्याप्त है परंतु पैसे आ जाने पर वह उससे भी और अच्छा प्राप्त करने की और बढ़ता है। जिस वजह से वह पैसा तो खूब कमाता है परंतु बचता कुछ नही। इस पर महाराज सा ने कहा कि अगर मनुष्य अपनी ईच्छा शक्ति पर काबू करे तो उसके पास भी पैसों की बरकत/लब्धि बनी रहेगी। महाराज सा ने कहा हमारी इच्छा शक्ति पर हमारा काबू देखो में आज भी ऐसे ही सफेद रंग के वस्त्र पहनता हूं जैसे 30 वर्ष पहले पहनता था। आज के समय में तो व्यक्ति दिन में 2 से 3 बार कपड़े बदलता है और अगर घर में शादी/समारोह हो तो पांच बार तक भी। इसके बाद महाराज सा. ने पद्मावती देवी की आराधना के सही तरीके और धर्म से जुड़ी अनेक बाते कही। आयोजन में जैन श्री संघ के श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित रहे।
समय और स्वार्थ की चाल बहुत ही गहरी होती है पंडित कमलेश जी शास्त्री
बिजवाड विजेश्वर धाम मे चल रही श्री राम कथा
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)समय और स्वार्थ की चाल बहुत ही गहरी होती हैं जिसका आज तक कोई पार नहीं पा सका अर्थात जब समय करवट लेता हैं और साथ साथ में मानव विचार में स्वार्थ की भावना पैर पसारती हैं जब अपने ही पराए हो जाते हैं उक्त वचन विजेश्वर धाम बिजवाड़ में महिला मंडल द्वारा चल रही श्रीराम कथा के छठे दिवस में पंडित श्री कमलेश जी शास्त्री ने कही आपने कहा कि रामराज्य में रामतिलक के सुखमय पलों की सहनाइयाँ गूंजने ही वाली थी कि माता कैकई को भरत का मौह सताने लगा और स्वार्थ की नीति में प्रभु श्रीराम को राजतिलक की जगह चौदह वर्ष का कठोर वनवास विरासत में मिला लेकिन परिस्थितियां जो भी हो प्रभु श्रीराम ने हर एक वचन को रघुकुल की मर्यादा बनी रहे वही कार्य को श्रेष्ठ समझा और जानकी लखन को साथ लेकर वनवास को चल दिये राम काज के लिए आपने कहा कि हमें अपने जीवन में भी आज हर समय चाहे विपरीत मिले हमें राम नाम को आधार बना कर मर्यादा में ही सफलता मिल सकती हैं प्रमोद व्यास व विजयसिंह परिहार ने सपत्नीक व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे
अम्बेडकर जयंती पर झुग्गी बस्ती में फलों का वितरण कर किया रविदास समाज के कर्मकारों का सम्मान
देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा एवं शहर के तीनों मण्डल द्वारा संयुक्त रूप से विधायक गायत्रीराजे पवार के मार्गदर्शन में गुरुवार को भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम संयोजक जुनियर मण्डल अध्यक्ष प्रेम बालोदिया ने बताया कि सर्वप्रथम मोती बंगला स्थित शिवशक्ति ग्राउण्ड पर झुग्गी बस्ती में जाकर अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर झुग्गीवासियों को फलों का वितरण किया। साथ ही रविदास समाज के कर्मकारों का दुकानों व घर पर सम्मान पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया।
तत्पश्चात उज्जैन रोड तिराहे पर बनी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाते हुए उनके बताए हुए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र अस्तरे, मण्डल अध्यक्ष बाबू यादव, मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी, महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह बैस, महामंत्री गणेश पटेल, महामंत्री राहुल दायमा, अमजद अली, सुनील सांगते, राहुल प्रजापत, संदीप चौहान, विक्रम मालवीय, राहुल चौहान, प्रभुलाल दादा, शाहरूख शेख, दीपक सोलंकी, राहुल अहिरवाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री संतोष पंचोली ने किया।
Mahavir Jayanti Dewas: चांदी के रथ पर विराजमान होकर भगवान महावीर ने किया नगर भ्रमण..
• महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में हज़ारो श्रद्धालुजन शोभायात्रा में हुए शामिल, जगह-जगह किया गया स्वागत
देवास। जियो और जिने दो का अमर संदेश देकर अहिंसा का पाठ सम्पूर्ण विश्व को पढ़ाने वाले जैन जगत के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामीजी का जन्म कल्याणक दिवस महावीर जंयती समग्र जैन समाज देवास द्वारा आज गुरुवार को अपूर्व हर्षाेल्लास एवं भक्ति भावना के साथ भव्यतम रूप से मनाई गई।
प्रवक्ता विजय जैन ने बताया की आज प्रातः 7.30 से 8.30 बजे तक श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड़ पर समग्र जैन समाज की नवकारशी हुई। जिसके पश्चात प्रात: 8.30 बजे श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड से विशाल शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकली। अनेक आकर्षणों से सुसज्जित विशाल जन समुदाय को समेटे इस शोभा-यात्रा में चांदी के रथ में भगवान महावीर स्वामी ने विराजमान होकर नगर भ्रमण किया। सुसज्जित झांकियाँ ने भी चल समारेाह की शोभा बढ़ायी। भजन मंडलियां भक्ति गीत गाते हुए चले। शोभा यात्रा का मार्ग में अनेक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
महिलायें मस्तक पर 108 कलश धारण किये हुए शोभायात्रा में उपस्थित रही। देवास नगर के सभी जैन मंदिर एवं स्थानक पर दर्शन लाभ प्राप्त करते हुए शहर के अनेकों मार्गो से होते हुए श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड़ एवं श्रमण संस्कृति सदन नयापुरा पर शोभा यात्रा समाप्त हुई। यहां पर श्रीजी का अभिषेक संपन्न हुआ। तत्पश्चात् श्वेताम्बर जैन समाज देवास का स्वामी-वात्सल्य का आयोजन मण्डी धर्मशाला पर हुआ।
आज महावीर स्वामी के जयंती के उपलक्ष्य में नेत्रहीन बालक/बालिकाओं को तथा वृद्धाश्रम एवं हामूखेड़ी कुष्ठ धाम पर निराश्रितों को भोजन करवाकर अन्नदान किया जावेगा।
सभी रसों का समन्वय है श्री कृष्ण की कथा- जया किशोरी जी
देवास। श्री कृष्ण पूर्णानंद है, कृष्ण ने जो भी किया अद्भुत किया। जन्म लिया तो कारावास में, गोकुल गए यमुना पार करके, बाल लीला में दिखाएं चमत्कार, श्री कृष्ण की अद्भुगत बाल लीला रही तो वे बालकृष्ण हो गए। गाय से प्रेम किया तो गोपाल कृष्ण बन गए। प्रेम का इससे बड़ा उदाहरण संसार में और क्या होगा कि जब भी कोई प्रेम प्रसंग आता है तो राधाकृष्ण, गोपी कृष्ण का प्रेम संसार में दिखाई देता है। उनकी महारास लीला अद्भुत रही है। कृष्ण ने राजनीति की तो उनसे बड़ा कोई राजनीतिज्ञ नही है। युद्ध किया महाभारत से बड़ा कोई युद्ध नहीं है। ज्ञान की बात आती है गीता से बड़ा कोई उपदेश और ज्ञान नहीं हो सकता। जिनकी की कथा में रजत, तमस और सात्विक किसी भी प्रवृत्ति का मनुष्य हो श्री कृष्ण की कथा में आनंद प्राप्त कर सकता है।
श्रीकृष्ण भोगी भी है और योगी भी। सुखदेव जी जैसे महान योगी ने जिसकी कथा से आनंद प्राप्त किया हो। उन भगवान श्रीकृष्ण की कथा कितनी अद्भुत होगी। कृष्ण जो गृहस्थाश्रम भी है और संन्यस्ताश्रम दोनो का समन्वय होकर व्यास पूजा के अग्र स्थान पर विराजित रहते है। श्रीकृष्ण लीला में हर रस है चाहे वो हास्य हो, करूण रस हो, वीर रस हो, श्रृंगार हो, वीभत्स हो, चाहे कोई भी रस हो। वो अलौकिक प्रेम रस की प्राप्ति ही करायेंगे। हर रस में श्रीकृष्ण की भक्ति जीवन को सफल बनाती है। सभी रसो का समन्वय है श्रीकृष्ण की कथा। यह अध्यात्मिक विचार पुलिस ग्राउण्ड में माँ गंगा जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में जया किशोरी जी ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की बाललीला के वर्णन से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। आपने कहा कि भगवान हर इंसान को सुधरने का मौका देता है। फिर भी वो सुधरता नही है तो उसे वो छोड़ता नही। भगवान का भक्त बनना है तो परीक्षा से तो गुजरना पड़ेगा। जो भक्त भगवान की कसौटी पर खड़ा उतर जाता है उसका उद्धार हो जाता है।
कथा प्रसंग में श्रीकृष्ण की बाल स्वरूप दर्शन करने आए महादेव जी की कथा का वर्णन, पुतना वध के प्रसंग में आपने कहा कि जिसका शरीर सुंदर है और हृदय विष से भरा है वो पूतना है। भगवान कृष्ण और बलराम के नामकरण की सुंदर कथा का बखान किया। भगवान कृष्ण के माखन चोरी का वर्णन इतना रोचक व रसमय कर दिया कि सारा वातावरण गोकुलमय हो गया। आपने इंद्र और ब्रह्मा जी के अंहकार को नष्ट करने की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण ने देवता और मनुष्य दोनो के ही अहंकार को नष्ट किया है। धरती पर किसीकी पूजा होगी और किस कर्म से क्या फल प्राप्त होगा इसे भगवान कृष्ण ने सुनिश्चित किया है। गोवर्धन की पूजा करवाकर आपने इंद्र के कोप से ब्रजवासियों को बचाते हुए गोवर्धन पर्वत उठा लिया तब से आपका नाम गिर्राजधरण हो गया। कथा में प्रमुख यजमान ने व्यासपीठ की पूजा की। इस अवसर पर महंत कमलपुरी गोस्वामी ने श्रोताओं के समक्ष अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कथा आप सभी के सहयोग से हो रही है। परिस्थितियां विषम हो जाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए समिति आप सब से क्षमा चाहती है। कथा निरंतर चलेगी। यह सौभाग्य हमें जया किशोरी जी के आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है। आप सब श्रद्धालु दोपहर 3 बजे से कथा में पधारकर कथा का आनंद ले।
ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जाट और पत्रकार दीपक शर्मा ने किया पंडित कमलेश शास्त्री का सम्मान
सुंदेल/बिजवाड़(दीपक शर्मा): हम पाश्चात्य संस्कृति में ऐसे डूबे जा रहे हैं कि हमारे विचार ही भ्रमित होते जा रहे है। हमें वेद संस्कृति के साथ चलना अतिआवश्यक हैं वेदों का अनादर करके हम अपना जीवन सुखमय व्यतीत नहीं कर सकते, यह वही धर्म संस्कृति हैं जिसका अनुसरण कर पालन कर हम राममय जीवन व्यतीत कर सकते हैं उक्त वचन विजेश्वर धाम बिजवाड़ में चल रही श्रीराम कथा के पंचम दिवस में पंडित श्री कमलेश जी शास्त्री ने कहीं आपने बताया कि जिनका खानपान अच्छा है उनके संस्कार अच्छे हैं
जिनका खान-पान खराब है जो संस्कार खराब है पति पत्नी गृहस्थ रूपी गाड़ी के दो पहिये हैं जिसके अंतर्गत दोनों को एक दूसरे के मान सम्मान के साथ मर्यादा बनी रहे यही राम कथा और यह राम कथा जब तक हम सांसारिक जीवन में हमारी दिनचर्या के साथ जीवन में रसपान नहीं कर सकते जब तक हम राम राज्य की कल्पना नहीं कर सकते यदि संसार की पटरी पर गाड़ी सही तरीके से चलती रहे इस लिए उसमें मान सम्मान व मर्यादा रूपी संतुलन बना रहे यह अतिआवश्यक हैं हमारी संस्कृति में वैदिक ज्योतिष व मंत्रोच्चार के साथ जो विवाह संस्कार किये जाते है उसका जीवनपर्यंत शुभ आशीर्वाद बना रहता हैं जिससे सांसारिक जीवन में आने वाली अनगिनत कठिनाइयों का आशानी से छुटकारा मिल जाता हैं घर आंगन में हर मनुष्य मेहमान नहीं होता हैं न जाने कौन से रूप में नारायण हमारे घर में आकर घर आंगन को पवित्र कर देता हैं स्वयं खाकर संतुष्ट न होना दूसरे को खिलाकर संतुष्ट होना यही हमारी संस्कृति है ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र जाट पत्रकार दीपक शर्मा द्वारा पंडित कमलेश जी शास्त्री का श्री विजेश्वर महादेव मंदिर परिसर बिजवाड में जारी श्रीराम कथा में पहुंचकर पंडित श्री कमलेश जी शास्त्री का पुष्पहार पहनाकर श्रीफल भेंटकर सम्मान किया प्रमोद जी व्यास ओम जी खंडेलवाल व रिंकू खंडेलवाल ने सपत्नीक व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया इस दौरान लोकेंद्र जी दरबार ,दिनेश जी राजपूत, बिजवाड़ सरपंच विक्रम सिंह गौड, पुष्पेंद्र सिंह गौड, सहित श्रद्धालु उपस्थित थे
