विधिक साक्षरता शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के तत्वधान मे नारी सशक्तिकरण को लेकर हुआ आयोजन

महिलाओं को कानूनी साक्षरता का ज्ञान होना उनके परिवार के विकास के लिए जरूरी: श्रीमती हर्षिता सोनी

कन्नौद (चंचल भारतीय)। आज के समय में महिलाओं को कानूनी साक्षरता का ज्ञान होना उनके व उनके परिवार के विकास के लिए आवश्यक है। विधिक जागरूकता से ही महिला का सशक्तिकरण संभव है। इसी उद्देश्य से विधिक साक्षरता शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय देवास के समन्वय से इंदौर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा विधि विभाग प्रमुख डॉ अर्चना राका के मार्ग दर्शन में महिलाओं के लिये यह विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ है।

आयोजन में विद्वान न्यायाधीश श्रीमती निहारिका सिंह देवास, श्रीमती हर्षिता सोनी, डॉ अर्चना राका, रामभरोश परमार सर के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इंदौर से विधि साक्षरता शिविर में शिरकत करने आए विधि चतुर्थ वर्ष के छात्र छात्राओं ने नारी उत्पीड़न एवं उनके कानूनी अधिकारों पर नाट्य मंच के माध्यम से प्रकाश डाला। विधि के छात्र छात्राओं के द्वारा बाल विवाह से जुड़ी कुरुतिया, महिला सशक्तिकरण घरेलू हिंसा उत्पीड़न, महिलाओं को कैसे मिले न्याय महिलाओं के अधिकार पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। श्रीमती हर्षिता सोनी न्यायाधीश महोदय ने महिला को कानूनी साक्षरता का ज्ञान होना चाहिए उनके परिवार के विकास के लिए बहुत जरूरी है। घरेलू हिंसा, बाल विवाह जैसे अपराधों पर कानूनन सुरक्षा सहायता के बारे में बताया। श्रीमती निहारिका सिंह अपर सत्र न्यायाधीश महोदया ने अपने उद्बोधन में सोशल मीडिया से महिला अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अपने फोटो फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर पर शेयर नहीं करें। विधिक साक्षरता शिविर लगाने के उद्देश्य के बारे में भी बताया। माननीय न्यायाधीश महोदय सन 1976 में कन्नौद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रही है। स्कूल के प्राचार्य रामभरोस परमार ने आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में स्कूल की छात्राएं एवम् शिक्षा विभाग के संतोष बिछोले,भारत बोहरे,हुकुम राजावत, सतीश पलासिया, रीना मिश्रा, ज्योति लड्ढा, न्याय विभाग के राजेश तिवारी, रामनारायण भूसारे, विधि संकाय के छात्र उन्नत झंझरी, संस्कार गर्ग, मेघा जोशी, सलोनी ओझा,मंच संचालन भूमि शर्मा ने किया।

जो प्राप्त हैं वही पर्याप्त हैं औऱ जो अप्राप्त हैं उसका चिंतन न करना- पंडित कमलेश जी शास्त्री

बिजवाड विजेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही राम कथा

सुंदेल/बिजवाड़(दीपक शर्मा): जो प्राप्त हैं वही पर्याप्त हैं औऱ जो अप्राप्त हैं उसका चिंतन न करना रघुकुल शिरोमणि राजा दशरथ इस बात के परिचायक हैं जो उनके पास था वह उसी परमात्म में संतुष्ट थे और जो पुत्ररत्न की कमी थी उनके जीवन में उसके बारे में वह कभी चिंतन नहीं करते थे और एक समय ऐसा आया कि गुरु वशिष्ठ के अनुसार यज्ञ के माध्यम से उनके कुल में कुलभूषण मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का अवतरण हुआ उक्त वचन महिला मंडल बिजवाड़ द्वारा आयोजित श्री राम कथा के तृतीय दिवस में प.कमलेश जी शास्त्री ने विजेश्वर धाम बिजवाड़ में कही आपने कहा कि हमें जो कुछ भी उस प्रभु ने दिया हैं पहले उसका तो विधि विधान से सदुपयोग करें और उसके लिए तो उस परमात्मा का धन्यवाद दे जो कुछ नहीं हैं हमारे पास उसके बारे में क्यों व्यर्थ की चिंता करें। यही प्राप्त और अप्राप्त की महिमा हैं आपके द्वारा बताया गया कि यदि हम सांसारिक जीवन के भोग भोगते हुए गए तो एक – दो पीढ़ी ही हमें याद रखेगी, लेकिन जो राष्ट्र-धर्म व प्रभु श्रीराम जी के दैवीय कार्यों में आंनदित रहते हैं व निस्वार्थ सेवा भाव रखते हैं उनके यश वैभव व कीर्ति की गाथाएं सात-सात पीढ़ियां गाती हैं मानव जीवन मिला हैं इसकी समय रहते एक पहचान बना लेना प्रभु स्मरण हो,धर्म का अनुसरण हो, निःसहाय की पीड़ाओं के प्रति सहानुभूति हो यही कर्म नर को नारायण बनाते हैं प्रमोदजी व्यास व रमेश जी जायसवाल द्वारा सपत्नीक व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया इस दौरान दिनेश जी राजपूत लोकेंद्र दरबार शेखर तिवारी जीवन परिहार रामभरोस जयसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे

Dewas : देवास में बनेगा भव्य भारत माता का मंदिर

मनुष्य जीवन मौज के लिए नहीं, भक्ति के लिए मिला है और भक्ति का मार्ग भागवत में है- जया किशोरी जी

देवास। भागवत जीना सिखाती है कलयुग में आपको मोक्ष के मार्ग को दिखाने वाला भागवत के अलावा कोई और नहीं है। संसार आपको पाप में ढकेलता है। आपके कर्मों में विष घोलता है और आप पाप के प्रति आसक्त हो जाते है। आप अपने जीवन में केवल भोग और विलास को ही सुख समझते हो तो पशु भी भोग विलास करते हैं। अर्थात मनुष्य और पशु में कोई अंतर नहीं है। मनुष्य बुद्धि और विवेक का प्रयोग करता है। अच्छा और बुरा को समझाता है। हमें केवल इस जन्म में नहीं अगले जन्म के लिए भी जीवन को संवारना है। क्योंकि जैसा करोगे वैसा मिलेगा।

मनुष्य जीवन मोज के लिए नहीं, भक्ति के लिए मिला है। भक्ति का मार्ग भागवत में है। यह विचार पुलिस ग्राउण्ड पर माँ गंगा जन कल्याण समिति द्वारा हो रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर भागवत प्रवक्ता जया किशोरी जी ने व्यक्त करते हुए कहे। आपने कथा प्रसंगों में धुंधकारी प्रेत के मोक्ष की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत भक्तों का नही, दुष्टों का भी उद्धार कर देती है। तीन शब्द जीवन में उतार लो कल्याण हो जाएगा। सुनना, श्रवण, चिंतन और मनन भागवत को सुनो उस पर चिंतन करो। चिंतन से सीखोगे और मनन से करोगे। भागवत कथा आपके जीवन की पाठशाला है।

आपने सती अनसुइया की चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान के चौबीस अवतारों में एक अवतार सती अनसुइया के कारण भगवान ने लिया है। आपने अनेक आध्यात्मिक वृतांतों का वर्णन करते हुए कहा कि पूरी बात सुनकर ही वचन देना चाहिए। मृत्यु से भाव से बड़ा अपमान का भाव होता है। किसी को नीचा दिखाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा पापी है। आप जिसके पास बैठे है और वो व्यक्ति अपने आपको छोटा समझने लग जाए तो आप बड़े है और अगर आप अपने आप को बड़ा समझने लग जाओगे तो आप अभिमानी है। आपने धु्रव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि सुमिति के विचार पर चलने वाला व्यक्ति परमात्मा की गोदी प्राप्त कर सकता है। धु्रव तारा आज भी संसार को सही दिशा दिखा रहा है। आपने सती चरित्र सहित राजा परिक्षित के जन्म की कहानी का सुंदर वर्णन किया। कथा के दूसरे कथा श्रवण करने के लिए हजारों की संख्या में भक्तजन कथा श्रवण करने पहुंचे।

देवास में बनेगा भव्य भारत माता का मंदिर
माँ गंगा जनकल्याण समिति ने जनसहयोग से देवास में भारत माता का मंदिर बनाने की घोषणा की। जिसमें मप्र के शहीद वीर जवानों के चित्र और उनका जीवन परिचय रहेगा, ताकि भावी पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति समर्पित होने के भाव जगे। इस अवसर पर यजमान मानसिंह भाटी, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, कालुराम यादव, सुनील वर्मा, संजय चौधरी ने व्यासपीठ की पूजा की और यज्ञ में शामिल हुए। बतौर अतिथि हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, राजेश यादव, जुगनू गोस्वामी, देवीसिंह गोहिल, सुरेन्द्र सिंह पंवार, अनिल सिकरवार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया।

Dewas: रामाश्रय में धूमधाम से मना प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव, दर्शन के लिए भक्तों का दिनभर लगा रहा तांता

देवास। मक्सी रोड स्थित रामाश्रय परिसर में रविवार को श्रीराम नवमी पर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पर्व के चलते मंदिर को पताकाओं से सजाया गया, साथ ही एक दिन पूर्व आकर्षक विद्युत सज्जा की गई थी। सुबह से भजन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुति दी गई। प्रभु श्रीराम की आरती रामाश्रय संस्थापक रमेश कुमार अग्रवाल, पशुपतिनाथ चौबे, अनिल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गौतम सिंह राजपूत, श्याम गोयल, नितिन आहूजा, प्रियेन्द्र पंडित, रजनीश पोरवाल, श्याम गोयल, देवी सिंह बैस, मनोहर कसेरा आदि की विशेष उपस्थिति में की गई।

आरती के बाद महाप्रसाद वितरित कर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मणजी व हनुमानजी के दर्शन के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। उक्त जानकारी ट्रस्ट के राकेश कुमार अग्रवाल द्वारा दी गई।

माहेश्वरी समाज द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की मांग

महाराष्ट्र नांदेड़ के प्रख्यात बिल्डर व समाजसेवी संजय बियाणी की क्रूर हत्या की भर्त्सना और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

कन्नौद(चंचल भारतीय): महाराष्ट्र नांदेड़ के बिल्डर एवं समाजसेवी संजय बियानी की दिनदहाड़े कुछ असामाजिक तत्वों ने गोलियां चला कर हत्या की गई जैसे नांदेड जैसे छोटे शहर में समाजसेवी भामाशाह की खुलेआम हत्या करना निंदनीय है और चिंता का विषय है। संजय बियानी की हत्या से स्तंभ इससे भारतवर्ष में समाज में भय का वातावरण बना है ।इस अपराध की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। आपसे आग्रह है कि इस घटना की तत्काल उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई करते हुए सजा दिलाएं। ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार अविनाश सुनानिया को सौपाकर ज्ञापन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक ब्रजमोहन धुत, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष गोपाल धूत, पत्रकार विनोद भूतड़ा, राजेश धूत, दीपक धूत, पुरुषोत्तम गोरानी, संतोष गोरानी, अंकुश सारडा एडवोकेट, श्रीमती नौगजा, श्रीमती गोरानी,अखिल भारतीय मारवाड़ी समाज की पदाधिकारी उज्वला भूतड़ा, रंजना उपाध्याय, संगीता यादव, शानू वर्मा सहित माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी एवं प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Dewas: अवैध हथियार निर्माण करने वाली फेक्ट्री का पदाफार्श, 2 आरोपी गिरफ्तार

• दो दर्जन से अधिक अवैध हथियार बरामद, अवैध हथियार अन्तर्राज्यीय सप्लाई करता था गिरोह

देवास। देवास जिला पुलिस अधीक्षक ने आज शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर अवैध हथियार निर्माण करने वाली फेक्ट्री का पदाफार्श करने का खुलासा किया है।

प्रेस वार्ता में पुलिस ने बताया की पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति करनावद फाटा पर बने यात्री प्रतीक्षालय के पास अवैध कट्टा/पिस्टल बेचने लिये खड़ा है। मुखबीर की सूचना पर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर थाना प्रभारी थाना हाटपीपल्या अपनी टीम को लेकर करनावदा फाटा पर बने प्रतीक्षालय पर बैठे एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गये उक्त व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र पिता मोहनलाल विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी सिवनी फाटा, डबल चौकी, थाना बरोठा का बताया। जिसकी तलाशी लेते 1 देशी पिस्टल व मैग्जीन में 2 जिंदा राउण्ड भरे मिले। आरोपी द्वारा बताए अनुसार वह अवैध शस्त्र खरीदने के पश्चात उन्हें ट्रक चालकों को बेचा है। आरोपी जितेंद्र, राजू सिंह सिकलीगर नामक व्यक्ति से अवैध शस्त्र खरीदकर अन्य लोगों को सप्लाई करता था। जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा राजु पिता खेमसिंह सिकलीगर उम्र 50 साल निवासी कालापाठा के घर पर दबिश दी जहा पर अवैध हथियार बनाने का पुरा कारखाना संचालित था, जहां से इलेक्ट्रानिक ग्लाइण्डर मशीन, लकड़ी कटर मशीन, हाथ पंखा, छिनी हथोड़ी, आरी व 06 लोहे की छोटी-बड़ी बेरल तलवार, लोहे का बड़ा छुरा, गुप्ती एवं का अन्य सामान जप्त की गई।

राजू से पुछताछ में उसने कालापाठा जंगल में नाले के पास एक लोहे की पेटी में अवैध आग्नेय शस्त्र होना बताया। वहां से अवैध हथियार जप्त किये गये इस प्रकार कुल 24 अवैध आग्नेय शस्त्र जप्त किये गये। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना हाटपीपल्या में अपराध क्रमांक 190/2022 धारा 25.27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले में पुलिस अभी आरोपियों से और पूछताछ कर रही है। जिससे अभिनोर भी खुलासा हो सकता है और अन्य आरोपियों तक पहुंच सकते है।

गिरफ्तार आरोपी के नाम:

1.जितेन्द्र पिता मोहनलाल विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी सिवनी फाटा, डबल चौकी, थाना बरोठा

2.राजु पिता खेमसिंह सिकलीगर उम्र 50 साल निवासी कालापाठा ।

इनका रहा सराहनीय कार्य: निरीक्षक एसएस मुकाती थाना प्रभारी हाटपीपल्या उनि नरेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि हिमांषु पाण्डेय, उनि एसएस मीणा, उनि अरविन्द भदौरिया चैकी प्रभारी बिजवाड़ थाना कांटाफोड़, एवं टीम थाना हाटपीपल्या का विशेष योगदान रहा।

अंध गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर तीनो की मौत

देवास/हाटपिपल्या (नरेंद्र चौहान)। देवास जिले के हाटपिपल्या थाना अंतर्गत ग्राम लसूडिया से शादी समारोह में जा रहे तीन युवकों को अंध गति से आ रहे कंटेनर क्रमांक RJ18GB8207 सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनो की मौत हो गई है।

दरअसल बाइक सवार 3 युवको की बाइक क्रमांक MP 41NE3276 की कंटेनर से टकराने की सूचना करनावद चौकी प्रभारी हिमांशु पांडे को मिली सूचना मिलने पर तत्काल चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। इस बीच वाहनों के लंबे कतारें लगने से जाम की स्थिति बन गई जिन्हें करनावद चौकी प्रभारी ने सूझबूझ से तत्काल जाम को निकाल कर स्थिति पर काबू पाया एवं 108 एंबुलेंस से विशाल पिता कमल सिंह बागरी निवासी ग्राम लसूडिया को हाटपिपल्या पहुँचाया गया जहाँ उसे मृत घोषित किया। गया व राजेंद्र पिता कमल जाति मोगिया ग्राम लसूडिया एवम् अरुण पिता अंतर सिंह बागरी ग्राम कजलास डाबलाइंडिया को इंडेक्स हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ एक कि रास्ते मे मौत हो गयी व दूसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक परिजनों को डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को अंतिम संस्कार के लिए दिए जाने का इंतजार था। करनावद चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर वाहनों को जप्त कर लिया है।

Dewas: कल 9 अप्रेल को विशाल भगवा कलश यात्रा के साथ होगा जया किशोरी की श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

• यात्रा में शिवाजी महाराज एवं झांसी की रानी की सेना रहेगी आकर्षण का केन्द्र

देवास। माँ गंगा जन कल्याण समिति द्वारा 9 से 15 अप्रेल तक पुलिस ग्राउड दशहरा मैदान पर शिवशक्ति महायज्ञ एवं विश्व विख्यात प्रवक्ता जया किशोरी की श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा हैै।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/04/277654300_649552836137216_2705532556417732218_n.mp4

समिति के महंत कमलपुरी गोस्वामी गंगापुत्र ने बताया कि कथा के प्र्रथम दिवस 9 अप्रेल को प्रात: 9 बजे सयाजी द्वार से विशाल भगवा कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें शिवाजी महाराज एवं झांसी की रानी की सेना 101 घोडों पर भगवा ध्वज थामे चलेगी। भगवान शिव एवं सति की अर्धनारीश्वर की 15 फीट की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रहेगी। भारत की पवित्र प्रमुख नदियां गंगा, यमुना, सरस्वती, सरयू, कांवेरी, गोदावरी, नर्र्मदा, क्षिप्रा एवं जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, द्वारिका धाम, काशी विश्वनाथ , सोमनाथ, स्वर्ण मंदिर अमृतसर के पावन कुंड और कैलाश मानसरोवर के पवित्र जल से भरे हुए कलशों को आकर्षक बग्गियों में विराजित किया जाएगा। हजारों युवा युवतियां भगवा ध्वज थामे यात्रा में शामिल होंगे। भगवा कलश यात्रा सयाजी द्वार से सुभाष चौक, गांजा भांग चौराहा, नयापुरा, नाहर दरवाजा, भोपाल चौराहा, राधागंज होते हुए बीएनपी रोड से कथा स्थल पर पहुंचेगी। यात्रा में महामंडलेश्वर 1008 महंत धर्मेन्द्रपुरी जी महाराज, समिति के संरक्षक श्रीमंत विक्रमसिंह पवार, रिटायर्ड कर्नल मनोज बर्मन शामिल रहेंगे।

आयोजन में प्रतिदिन प्रात: 7 से 11 बजे तक शिवशक्ति महायज्ञ होगा तथा 3 से 6 बजे तक श्रीमद भागवत होगी एवं 15 अपे्रल को प्रात: 8 बजे सर्व समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह होगा। समिति ने देवास की सनातन धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लें।

झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई कर बीएमओ ने करवाया क्लीनिक बंद

कन्नौद क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक अवैध क्लिनिक हो रहे हैं संचालित

कन्नौद(चंचल भारतीय) :विगत दिनों ग्राम विक्रमपुर के हेमंत शर्मा द्वारा जिला स्वास्थ्य अधिकारी देवास को शिकायत की गई कि कन्नौद में अंकित दवाखाना के झोला छाप डॉक्टर “लिटिल दास” द्वारा मेरा गलत इलाज कर मेरे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। जिस पर से जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कन्नौद बीएमओ डॉ लोकेश मीणा को आदेश जारी करते हुए टीम गठित कर उक्त हॉस्पिटल की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए थे।

आदेश के बाद बीएमओ व टीम द्वारा गुरुवार को स्वास्थ्य दल के साथ डॉ लोकेश मीणा ने अंकित दवाखाना पहुंचे जहां पर बंगाली “डॉ लिटोन दास” द्वारा क्लिक पर पेशेंट को बोटल व इंजेक्शन लगाते पाया गया। क्लिनिक पर दवाइयों का भंडार मिला। जब इस संबंध में डॉक्टर से डिग्री के बारे में पूछा गया तो बंगाली डॉ लिटोंन ने बताया कि मेरे कागजात घर पर रखे हैं। क्लिनिक पर कागज नहीं मिलने पर बीएमओ मीणा द्वारा पंचनामा बनाकर डॉक्टर को 2 दिन का समय देते हुए क्लीनक को संचालित कर उपचार ना करने के निर्देश देते हुए क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन और डिग्री सहित वेध दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही।बंगाली डॉक्टर का अंकित क्लीनिक को प्राथमिक तौर पर जांच के आधार पर बंद करा दिया गया है। अब देखना है कि उक्त मरीज को कैसे न्याय मिलेगा क्या ऐसे ही डॉक्टर बंगालियों के द्वारा मरीजों के साथ खिलवाड़ किया जाएगा। अगर डॉक्टर बंगाली के द्वारा इलाज के दौरान मरीज की मौत हो जाती तो इसके जिम्मेदार प्रशासन होता है या बंगाली डॉक्टर।

सीएमएचओ देवास के निर्देशन में कन्नौद के अंकित क्लीनिक का निरीक्षण किया गया जहां पर भारी अनियमितताएं मिली हैं। जिस के संबंध में पंचनामा बनाया गया है
2 दिन में क्लीनिक संबंधी दस्तावेज भी उपलब्ध करवाने को आदेशित किया गया है। जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जावेगी – डॉ.लोकेश मीणा”
बीएमओ कन्नौद

रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में जवेरी श्रीराम मंदिर में कल से शुरू होगा तीन दिवसीय आयोजन

देवास। एमजी रोड स्थित जवेरी श्रीराम मंदिर में रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में तीन दिनों तक विविध आयोजन होंगे। एक कुंडीय श्रीराम यज्ञ की शुरुआत शुक्रवार से होगी। पं. धर्मेंद्र भारद्वाज के आचार्यत्व में भावेश शर्मा तुषार जोशी पहले दिन मंडल स्थापना, अग्नि स्थापना, दूसरे दिन शनिवार को पूजन एवं यज्ञ, तीसरे दिन रविवार को रामनवमी पर सुबह भगवान श्रीराम का अभिषेक, पूजन-अर्चन किया जाएगा। यज्ञ की पूर्णाहुति सुबह 11.30 बजे होगी। इसके बाद महाआरती दोपहर 12 बजे करके प्रसाद वितरित किया जाएगा। शुक्रवार व शनिवार को सुबह 9 से दोपहर 12, दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक यज्ञ में आहुति दी जाएगी।