25 अगस्‍त को जिले में 1 लाख लोगों को वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य

जिले में 4 लाख 60 हज़ार से अधिक लोगो को अभी भी वैक्‍सीन का प्रथम डोज लगाना बाकी

देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में वैक्‍सीनेशन महा अभियान के संबंध में सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि जिले में 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया जाएगा। 25 अगस्‍त को जिले में 1 लाख लोगों को वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य रखा गया है। लक्ष्य को पाना आपके सहयोग से ही संभव है। वैक्‍सीनेशन के लिए जिले में ढाई सौ से अधिक वैक्‍सीनेशन सेंटर बनाए जायेंगे। जिले में जिन्होंने अभी तक वैक्‍सीन का प्रथम डोज नहीं लगाया है। उनकी लिस्ट बनाई गई है, वैक्‍सीनेशन सेंटर पर आने के लिए मैसेज भेजे जा रहे है। अक्टूबर अंत तक जिले में दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। आप सभी समाज के लोगों को वैक्‍सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। जिले में 04 लाख 60 से अधिक लोगो को अभी भी वैक्‍सीन का प्रथम डोज लगाना बाकी है।
बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि आप सभी अपने सदस्यों को एक्टिव करें और नागरिकों को वैक्‍सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार- प्रसार करें। जिन नागरिकों का वैक्‍सीन के दूसरे डोज का समय आ गया है, उन्हें दूसरा डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें। वैक्‍सीनेशन से हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने में मदद मिलेगी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को हम सब ने मिलजुल रोका है।
बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों से कहा कि आप टीम बनाएं और समाज के नागरिकों को मैसेज करें, घर जाकर प्रेरित करें। जहां भी समाज की पापुलेशन ज्यादा है, वहां वैक्सीनेशन सेंटर पर नागरिकों आप लेकर आए। मुस्लिम बहुल इलाकों में जाएं और नागरिकों को प्रेरित करें। जिले में पर्याप्त सेंटर बनाए गए हैं। वैक्‍सीनेशन के लिए सभी अधिकारियों की बैठक भी ली गई है। अनुभाग स्तर पर बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।

रक्षाबंधन के दिन मानवता शर्मसार, महिला को जान से मारने की नियत से सिर पर पत्थर मारकर जंगल में फेंका

जंगल में मिली महिला का जिला प्रशासन द्वारा इंदौर में करवाया जा रहा है उपचार

देवास। एक और जहाँ पूरे देश में भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन बनाया जा रहा था तो जिले के हाटपिपलिया में रक्षाबंधन त्यौहार के दिन ऐसी घटना सामने आयी है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जायेगा। अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला को जान से मारने की नियत से उसके सिर पर पत्थर मारकर जिससे उसके सिर पर गहरी व गंभीर चोट लगी है। अभी फिलहाल कोई जानकारी पता नही चल पाई है कि महिला के साथ कोई अनहोनी तो नही हुई है, अभी इस बारे मव कुछ कहा नही जा सकता है।महिला की की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई हैं। हाटपिपलिया पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले को हाटपिपलिया थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती द्वारा विवेचना में लेकर कार्यवाही की जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा इंदौर में करवाया जा रहा है उपचार

जिले की हाटपीपल्या तहसील के ग्राम घुसट के जंगल में रविवार को जख्मी हालत में महिला की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर महिला को उपचार के लिए हाटपीपल्या भेजकर प्राथमिक उपचार करवाया। इसके पश्चात महिला की बेहतर स्वास्थ्य को लेकर कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने महिला को इंदौर के बॉम्बे हॉस्पीटल (सुपर स्पेशलिटी) में भर्ती करवाया है। कलेक्टर श्री शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने बताया कि जख्मी महिला का इलाज जिला प्रशासन द्वारा रेडक्रास के माध्यम से करवाया जा रहा है तथा जिला प्रशासन महिला की विशेष देखरेख कर रहा है। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई हैं। महिला की पहचान होने पर वस्तु स्थिति की जानकारी मिल पाएगी की वह कौन है तथा कहां कि रहने वाली है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को हाटपीपल्या के ग्राम घुसट के जंगल में जख्मी हालत में महिला पाई गई थी। प्रथम दृष्टया में महिला के साथ मारपीट हुई है। जिसे जख्मी हालत में हाटपीपल्या से देवास के जिला चिकित्सालय भर्ती कराया तथा महिला के बेहतर इलाज के लिए जिला अस्तपाल से इंदौर के बॉम्बे अस्पताल (सुपर स्पेशलिटी) में भर्ती कराया गया है। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।

देश के ख़ातिर अब जीना है खुद समझो समझाओ, अच्छे दिन नारों में नहीं फिर सच में आएंगे

देवास। अग्रवाल नगर स्थित शहर के नवीन शिक्षण संस्थान संयक एजुकेशन अकादमी में काव्य गोष्ठी का आयोजित की गई। राष्ट्रीय कवि शशिकांत जी यादव ने अपना अध्यक्षीय काव्यपाठ करते हुए कहा देश के ख़ातिर अब जीना है खुद समझो समझाओ, अच्छे दिन नारों में नहीं फिर सच में आएंगे। गोष्ठी में नगर के कई कवि शायरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

गोष्ठी की शुरुआत कवि हमसफऱ ने सरस्वती वंदना से किया, तत्पश्चात गीत, गज़़ल और कविता का दौर शुरू हुआ तो मानो वक़्त ठहर गया हो और हर कोई देशभक्ति के रंग में रंग गया। सभाग्रह में मौजूद युवा शाइर शरीफ जमाल ने कहा हिन्द पर इतना करम ये मेरे मौला कर दे, मेरे भारत को तू फिर सोने की चिडिय़ा कर दे शायर जय प्रकाश जय ने भारत माता की शान में शेर पढ़ते हुए कहा कहूँ ज़मज़म का पानी या की गंगा जल कहूँ तुझको, तेरी पाकीजग़ी का कोई सानी हो नही सकता एवं राजेश राज, देव निरंजन, सुरेंद्र सिंह राजपूत हमसफर, ओम यादव, संजय सरल, राधेश्याम पांचाल ने बारी-बारी से काव्यपाठ किया।

गोष्ठी का कुशल संचालन शायर मोइन खान मोइन के किया एवं विशेष अतिथि के रूप में इंदौर से आए वरिष्ठ कवि विजय विश्वकर्मा ने मंच पर मौजूद रहे। जिनकी रचना राजनीति की रामायण के सभी का मन मोह लिया। अंत में शब्द सम्राट शशिकांत यादव जी ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को देशभक्ति के सागर में डुबो दिया एवं कार्यक्रम को आसमान की बुलंदियों तक पहुचाया। श्रोताओं में श्रीमती उषा किरण तिवारी नेत्री बीजेपी ,शिक्षक श्री राजकुमार नागर , केतन किराना वाले विशेष रूप से मौजूद रहे । आभार संस्था के मार्गदर्शन श्री रामचन्द्र जी चौकिकर ने माना और जानकारी विद्यालय संचालक श्री जय प्रकाश जी ने दी ।

DEWAS | यू-ट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने पर HM Radio Dewas चैनल के धारक के खिलाफ FIR दर्ज

देवास। पुलिस द्वारा देवास जिले में अवैध गतिविधीयो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा सोशल मिडिया पर भ्रामक जानकारी / विडियो / फोटो वायरल करने वालों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है शहर में बीते दिन कोतवाली पुलिस द्वारा यू ट्यूब चैनल पर भ्रामक पुराने वीडियो प्रसारित करने पर प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी अनुसार यू ट्यूब चैनल H. M Radios Dewas के धारक द्वारा अपने चैनल पर मोहर्रम के पुराने भ्रामक वीडियो प्रसारित किये थे। जिसके खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा यू ट्यूब चैनल के धारक के खिलाफ धारा 505 व 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है मामले को उपनिरक्षक राहुल पाटीदार ने विवेचना में लिया है।

Dewas, सोशल मिडिया पर भ्रामक विडियो प्रसारित करने वालो के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

• वर्ग विशेष व विभिन्न धार्मीक, समुदायों में घृणा व वैमनस्यता फैलाने के उददेश्य से विडियो प्रसारित किया

देवास । पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशानुसार देवास जिले में अवैध गतिविधीयो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा सोशल मिडिया पर भ्रामक जानकारी / विडियो / फोटो वायरल करने वालों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है जिसके अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उमराव सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए इंस्टाआईडी धारक Its_farjan_41 उर्फ Fazzu, Safwan_classic_41 उर्फ safwan, Devilish_boy उर्फ Nabeel के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त इस्टाआईडी धारको द्वारा मोहर्रम के कई वर्षों पुराने भ्रामक विडियो स्टोरी पर प्रसारित किए है जिसमें 08 तारीख का परचम / जुलूस8 देवास वालो को बुलाने हेतु काले झण्डे एवं शस्त्रो का प्रदर्शन करते हुए लोगो को इकटठा करने का एलान किया है जिससे वर्ग विशेष व विभिन्न धार्मीक, समुदायो में घृणा व वैमनस्यता फैलाने का कार्य किया है।

तारीका : उक्त इंस्टाआईडी धारको द्वारा मोहर्रम के पुराने भ्रामक विडियो स्टोरी पर प्रसारित किए है जिसमें 08 तारीख का परचम / जुलूस देवास वालो को बुलाने हेतु काले झण्डे एवं शस्त्रों का प्रदर्शन किया है।

आरोपी का नामः

इस्टाआईडी धारक

  1. Its_farjan_41 उर्फ Fazzu
  1. इस्टाआईडी धारक Safwan_classic_41 उर्फ safwan
  2. इस्टाआईडी धारक Devilish_boy उर्फ Nabel

निगम अधिकारियो, कर्मचारियो को सद्भावना की शपथ दीलाई गई

देवास। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशनुसार नगर निगम कार्यालय मे निगम अधिकारियो, कर्मचारियो को सद्भावना दिवस के अवसर पर सद्भावना की शपथ निगम प्रभारी सहायक आयुक्त तुराब खान पठान द्वारा दिलाई गई। शपथ मे, मे प्रतिज्ञा करता हुॅ कि मे जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियो की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करूॅगा, मे पुनः प्रतिज्ञा करता हुॅ कि कि मे हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमो से सुलझाउंगा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर सहित आशोक उपाध्याय, रविन्द्र खोरे, भूषण पवार जसवंतसिह झाला, हेमराज सांगते, अजीमुद्दीन शेख, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ग्राम महुडिया के किसानों ने खराब हो रही फसलों को लेकर दिया तहसीलदार को ज्ञापन की मुआवजे की मांग

https://liveupdate.network/wp-content/uploads/2021/08/VID-20210819-WA0028.mp4

सुंद्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा)। किसानों के खेतों की फसलें खराब हो रही है फसल खराब होने को लेकर वह आफलन की स्थिति को लेकर किसान काफी चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला ग्राम महुडिया का सामने आया जहां किसानों के खेतों की फसलें खराब होने लगी है खेतों में सोयाबीन के पौधे तो दिख रहे हैं लेकिन उनमें फलिया नहीं है आफलन की स्थिति है सोयाबीन पीले पडने लगे है फसल में बीमारी लग चुकी जिसे लेकर किसान काफी चिंतित वह परेशान नजर आ रहे हैं 8 से ₹10000 कुंटल के महंगे सोयाबीन खरीद कर किसानों ने जैसे तैसे बोनी की थी ग्राम महुडिया के किसानों ने खराब हो रही सोयाबीन की फसल को लेकर कन्नौद तहसीलदार को ज्ञापन दिया ज्ञापन में मांग की गई हमारे खेतो की सोयाबीन की फसले खराब हो रही है आफलन की स्थिति है सोयाबीन पीले पड़ रहे हैं फसलें खराब हो रही है फसलों का सर्वे करवाकर उचित से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है इस दौरान किसान हीरालाल पटेल,मोतीलाल, गजानंद पटेल ,छोटेलाल,दिनेश,मनसुखा मरमट , किंकर, सहित कई किसान उपस्थित थे।

सीएम हेल्‍प लाईन पर L-1 पर लंबित शिकायतों का निराकरण दो दिन का विशेष अभियान चलाकर 20 अगस्‍त तक करें: कलेक्‍टर

कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक

देवास कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्र के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर सभाकक्ष में सम्‍पन्‍न हुई। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि पिछले एक हफ्ते में जिले में सीएम हेल्पलाइन पर 600 शिकायतों का निराकरण किया गया है। शिकायतों के निराकरण से जिले की रैंकिंग सुधरी है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन पर एल-1 पर लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए दो दिन का विशेष अभियान चलाकर 20 अगस्त तक शिकायतों का निराकरण करें। शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। उन्‍होंने निर्देश दिये कि ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, संस्थागत वित्त, नगर निगम इन सभी विभागों की एल-1 पर अधिक शिकायतें लम्बित है। यह सभी विभाग विशेष तौर पर ध्‍यान दे और 2 दिन का विशेष अभियान चलाकर शिकायतों का निराकरण करें।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए बधाई दी और कहा कि जो शिकायतें अब भी बची है उन्हें भी शत-प्रतिशत निराकृत करें। सभी अधिकारी गुणवत्ता पूर्ण जवाब लिखें। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निराकरण से जिलों की रैंकिंग होती है। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें तथा शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। शिकायत अनअटेंडेंट पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्‍होंने कहा की समय-सीमा संबंधी प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करें। व्‍यक्तिगत रूप से शिकायतकर्ता से मिलकर संतुष्‍टी पूर्वक शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि इस महीने सेवानिवृत्‍त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के क्लेम तैयार कर ऑनलाइन जमा करें। जिले के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रोफाइल अपडेट कर लें।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने समाधान ऑनलाइन शिकायतों की समीक्षा की और शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री किसान कल्याण शिकायतों, फसल बीमा संबंधित शिकायतों और नगर पालिका में लंबित शिकायतों की समीक्षा की और अभियान चलाकर शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने भू-अर्जन, सीमांकन, राजस्‍व वसूली, नामान्‍तरण और बटवारा संबंधित मामलों की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने वनाधिकार पट्टों की समीक्षा की। एसडीएम बागली और एसडीएम कन्नौद को निर्देश दिए कि वनाधिकार पट्टों संबंधित लंबित आवेदनों का निराकरण शीघ्र करें, जो आवेदन स्वीकृत योग्य हो उन्‍हें स्‍वीकृत करें। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि जिले में जिन आदिवासियों को वन अधिकार पट्टा मिल गया है, उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाए। सभी विभाग प्लान बनाएं और योजनाओं का लाभ दिलाएं।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने कोविड कल्याण योजना की समीक्षा की और प्रोग्रेस रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने एक जिला-एक उत्पाद, आक्‍सीजन प्लांट, जल जीवन मिशन, खाद्यान उठाव की स्थिति की समीक्षा की। समय-सीमा संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की और प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिये। सभी विभागों को अंकुर प्रोग्राम अंतर्गत पौधारोपण करने के निर्देश दिये।

शहर में कल 18 अगस्त को 9 सत्रों पर टिकाकरण के लिए बुकिंग शुरू

02 सत्रों पर को-वैक्सीन व 7 सत्रों पर कोविशिल्ड का प्रथम व दूसरा डोज लगाया जावेगा

देवास जिले में कोविड-19 टीकाकरण सत्र कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश कल्याणी ने ने बताया कि देवास शहरी क्षेत्र मे 18 2021,को कोविड-19 टीकाकरण, के 09 सत्र आयोजित होंगे। शहरी क्षेत्र देवास में 02 सत्र मल्हार स्मृति मंदिर ओर आईटीआई कॉलेज देवास मे को-वैक्सीन के दोनो डोज लगाये जावेंगे। शहरी क्षेत्र देवास के 07 सत्र मे कोविशील्ड-वैक्सीन का पहला और दुसरा डोज लगाया जावेगा।

जिला मुख्यालय ,नगर निगम क्षेत्र देवास में सत्र स्थल का नाम मल्हार स्मृति मंदिर देवास ,आईटीआई कॉलेज, विकास नगर चोरहा, गीता भवन देवास, भंडारी अस्पताल देवास ,संजीवनी क्लिनिक बालगढ़, संजीवनी क्लिनिक नागदा ,संजीवनी क्लिनिक मेंडकी ,यूपीएचसी बावड़िया, यूपीएचसी इटावा हेतु कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग और आनसाइड बुकिंग के माध्यम से किया जाएगा। इन सत्रो हेतु कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक 17 अगस्त 2021 को शाम 4.30 बजे से पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट ओपन किये गयें है।


कोविशील्ड के प्रथम डोज के 84 दिन केेे पश्चात दूसरा डोज अवश्य लगवाएं एवं को-वैक्सीन के प्रथम डोज के 28 दिन पश्चात दुसरा डोज अवश्य लगवाये । कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। पात्र व्यक्ति आगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19 टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

सावन सोमवार के अंतिम दीन लगी विजेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दूर-दूर से आए श्रद्धालु जन दर्शन करने

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। सावन सोमवार के अंतिम दिन प्राचीन विजेश्वर महादेव मंदिर बिजवाड मे आज अल सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने हेतु दूर-दूर से श्रद्धालु जन आए वही दिन भर पंडित गजेंद्र व्यास, दिनेश व्यास, लकी व्यास, के द्वारा पूजा-अर्चना कराई गई शाम के समय विजेश्वर महादेव भगवान नगर भ्रमण पर निकले हर्ष उल्लास आतिशबाजी के साथ भगवान विजेश्वर महादेव को भक्तों द्वारा नगर भ्रमण कराया गया वही मंदिर प्रांगण में 2400 केले का वितरण वेलकम सिंह बावरा कालापाठा के द्वारा 200 केले शैलेंद्र जयसवाल हतनोरी के द्वारा दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को वितरण किया गया सुबह से शाम तक दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली