Dewas : बस दुर्घटना के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए, क्षत्रिय कुशवाह समाज ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन

जब हादसा होता है तो प्रशासन सजग होता है परन्तु कुछ दिनों के बाद मामला फिर ठण्डे बस्ते में चला जाता है

देवास। विगत दिनों हुई बस दुर्घटना के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने, दुर्घटनाग्रस्त लोगों के परिवारजनों को उचित मुआवजा व मृतको को अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर क्षत्रिय कुशवाह समाज जन कल्याण समिति ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए समिति जिला सचिव रामनिवास कुशवाह ने बताया कि विगत दिनों इंदौर से देवास आ रही चौहान बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण तीन परिवार ने अपने सदस्यों को खो दिया। हादसे में एक बच्ची सहित दो महिलाओं का निधन हो गया।

यह हादसा हमारे व प्रशासन के लिए एक नसीहत है। यदि समय रहते हम नही जागे तो इस प्रकार के हादसे आए दिन होंगे। हादसे में मृत एक कुशवाह समाज की होनहार महिला सुश्री अरूणा पिता भगवत सिंह कुशवाह जो कि डीपीसी कार्यालय देवास में लेखाधिकारी के पद पर थी, उन्होंने भी अपनी जान गवा दी। जिससे पूरा समाज दुखी है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी बस चालक अपनी व सवारी की जान की परवाह किए बिना तेजगति से सडक़ो पर वाहर सरपट दौड़ा रहे है। पूर्व में भी इस प्रकार के छोटे-मोटे हादसे हुए है, जिसमें लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है।

जब हादसा होता है तो पुसिल प्रशासन व जिला प्रशासन सजग होता है। कुछ दिनों कार्यवाही के बाद मामला फिर ठण्डे बस्ते में चला जाता है। क्षत्रिय कुशवाह समाज पे ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि अंधगति से सडक़ों पर दौड़ रही बसों की चैकिंग कर फिटनैस चैक किया जाए, बसों में स्पीड गव्हर्नर डिवाईस एवं जीपीएस अनिवार्य किया जाए, ताकि इन बेलगाम दौड़ती बसों पर प्रशासन का नियंत्रण हो। वहीं बस परिचालक के पूर्व रिकार्ड भी रखे जाए, जिससे अनियंत्रित बसों का संचालन रूक सके। जिससे बस संचालकों में प्रशासन का खौफ बना रहे। साथ ही उपरोक्त मामले की जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जावे एवं दुर्घटनाग्रस्त मृत व्यक्ति के परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाकर परिजनों को उचित मुआवजा राशि दी जाए।

Dewas जो कल बच्चो ने किया गया वो गलत था, उन्होंने बहुत सी धाराओं का उल्लंघन किया : कलेक्टर

कलेक्टर व छात्रों के बीच 40 – 45 मिनट तक हुई चर्चा

देवास। स्थानीय साइंस कॉलेज शिफ्ट करने के मामले में छात्रों द्वारा कल आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद प्रशासन से मिलकर समस्या का समाधान करने के आश्वासन के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया था।

आज गुरुवार को कलेक्टर और छात्र की ओर से प्रतिनिधि मंडल और विद्यार्थियों की करीब 40 से 45 मिनीट तक चर्चा हुई। कलेक्टर द्वारा यह कहा गया की कल जिस प्रकार का विरोध प्रदर्शन छात्रों द्वारा किया गया था वो गलत था और उसमे उन्होंने बहुत सारी धाराओं का उल्लंघन किया था लेकिन क्योंकि वह बच्चे है और शायद उन्हें यह पता भी नही था की वो जो कर रहे है वो गैर कानूनी है इसलिए उन्हें समझाइश दी गई है की अगली बार इस प्रकार का कोई काम ना करे। कलेक्टर ने कहा कि बच्चो की साथ सभी मुद्दों पर लम्बी चर्चा हुई। बच्चो के साथ कॉलेज तक के पहुंच मार्ग, पहुंच सेवा के साथ अन्य सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। बच्चो को बताया गया की पुलिस और प्रशासन उनके साथ है और उनके द्वारा हर वह कदम उठाया जा रहा है जिससे कॉलेज शिफ्ट होने पर कोई समस्या ना आए। कॉलेज उसके तय समय पर दिसंबर तक शिफ्ट होगा।

बैठक के बाद कलेक्टर से चर्चा करने गए छात्रों की ओर से कहा गया की आज स्थानीय साइंस कॉलेज देवास छात्र प्रतिनिधि मंडल मिला कलेक्टर देवास से जिसमे लगभग 40 से 45 मिनीट तक विद्यार्थियों एवं कलेक्टर की बात हुई। कलेक्टर ने सभी छात्र छात्राओं की समस्या को सुना पहले एवं उनके निराकरण करने की बात हुई। कलेक्टर महोदय से खास कर छात्राओं की सुरक्षा की बात हुई जिस पर कलेक्टर देवास ने कहा की आप ऐसा सोच ही क्यो रहे हो, और हम कलेक्टर और एसपी किस काम के उसकी चिंता हम करेंगे। विद्यार्थियों द्वारा जब कॉलेज का शहर से 12 किमी दूर जाने का कहा और की सर जाने आने में हम विद्यार्थियों का काफी समय भी खराब होगा। इस पर कलेक्टर ने कहा कि शहर से 12 किमी कोही कॉलेज वाले बच्चों के लिए दूर थोड़ी है, बोले और 20 , 25 मिनीट ही तो ज्यादा समय होगा। कॉलेज जाएगा तो वह क्षेत्र भी विकसित हो जाएगा। कलेक्टर ने बच्चों को कहा कि हम जल्द ही 15 दिसम्बर तक नदी पर फूल व सड़क बनवा देंगे और बच्चों के लिए बस पास की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे। कलेक्टर साहब के पास भी विद्यार्थियों की सारी समस्या के जवाब देते हुए कहा कि कॉलेज तो शिफ्ट होगा। यह कॉलेज नही रुकेगा। 3000 हजार विद्यार्थियों की समस्या कलेक्टर साहब को समस्या नही लग रही है। छात्र द्वारा जब एलएलबी कॉलेज जो 1वर्ष से वह शिफ्ट हो गया है उसका ही रास्ता नही बना तो हमारे कॉलेज के लिए कहा से सड़क बन जाएगी। इस बात पर छात्र को चुप कराते हुए बोले आप आपके कॉलेज की बात करे अभी। इसके बाद भी हम विद्यार्थी तो वह पढ़ने नही जाएंगे हम तो अपनी टीसी निकाल लेंगे। कलेक्टर साहब को तो हमारी समस्या कोहि समस्या नही लगी उन्हें 3000 हजार विद्यार्थियों की समस्या आम बात लगी उन्होंने यह तक कह दिया कि यह तो सब जगह होता है आपके साथ ही नही हो रहा है कॉलेज शिफ्ट होना। छात्र द्वारा जब कलेक्टर कार्यालय को कृषि केंद्र शिफ्ट करने को कहा तो उन्होंने साब मना कर दिया कि आपको आज नही तो कल जाना ही है इसे तो अच्छा आज ही चले जाओ।

चर्चा में कलेक्टर देवास से एनएसयूआई प्रतिनिधि के रूप में पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़, छात्रनेता नीरज नागर , एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ , जिला उपाध्यक्ष यशवंत कुशवाह, जिला संयोजक विनोद राठौर, विद्यार्थियों के रूप में खुशबू डोडिया, शिवानी चौहान , सोनू मालवीय, चेतन वर्मा, नीरज यादव, अनिकेत पटेल, पूनम चौधरी, रोहित डांगी, दीपिका लोधी, दीपक पटेल, खुशी चौधरी, मनीषा गुर्जर , सलोनी आदि उपस्थित थे।

Dewas लूट की घटना करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे में किया गिरफ्तार, तीन लाख का मश्रुका किया बरामद…

देवास। बीते सोमवार को जिले के उदयनगर क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से हुई मौत की चोरी के आरोपियों को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर आरोपियों से एक लाख रुपए नगद, मोबाइल, मोटर साइकिल व अन्य मश्रुका जब्त की है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर किया।

दरअसल जिले के उदयनगर थाना के अंतर्गत बीते सोमवार को अरुण पिता जीवनसिंह धनगर उम्र 25 साल निवासी जिला सीहोर ने सूचना कि भारत फायनेंस लिमिटेड में संगम मैनेजर की नौकरी उदयनगर क्षेत्र के आसपास करता हूं। मैं गांव पिपरी, बोरपडाव, कटुकिया बयडीपुरा से समूह लोन की किश्त लेकर कटुकिया बोरपडाव रोड से वापस आ रहा था। बोरपडाव कटुकिया के बीच जंगल रोड पर एक मोटर सायकिल पर बैठे दो व्यक्ति ने मुझे रोका था। उक्त अज्ञात आरोपीगणो के द्वारा मुझे सागवान के डण्डे से मेरे सिर पर वार किया गया जिससे मेरे सिर में चोट आई उसके बाद आरोपीगण द्वारा मेरा काले रंग का बेग जिसमें लगभग डेढ लाख रुपये, टेबलेट, बायोमेट्रीक थे मुझसे छिनकर लाल रंग की बिना नम्बर प्लेट एच.एफ. डीलक्स मोटर साइकिल से जंगल की तरफ भाग गये।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/Untitled-26_720p.mp4

उक्त घटना की सूचना मिलने पर फरियादी अरुण पिता जीवनसिंह धनगर निवासी जिला सीहोर की रिपोर्ट पर थाना उदयनगर पर अज्ञात आरोपीयो के विरुध्द अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। सायबर सेल एवं CCTV चैक किये गये एवं उसके आधार पर अज्ञात आरोपियोंगणो को जिला इन्दौर से गिरफ्तार किया गया। एवं। आरोपियों से नगद राशि व अन्य सामान जब्त किया गया।

आरोपियों से जप्त सामग्री :
• 100,000/- रुपए नगद
• 2 मोबाईल फोन
• 1 मोटर साइकिल
• टेबलेट
• बेग, बायोमेट्रीक एवं अन्य मश्रुका बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
• आशाराम पिता नारायण भंवर उम्र 35 साल निवासी कटुकिया थाना उदयगनर जिला देवास।
• गोपीचंद पिता तुकाराम कोली उम्र 32 साल निवासी पोलाखाल थाना उदयगनर जिला देवास।
• रामदास पिता कुंवरजी जाति भिलाला उम्र 46 साल निवासी पोलाखाल थाना उदयगनर जिला देवास।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उदयनगर कुवरलाल बरकडे, थाना प्रभारी नेमावर राज वास्कले, उनि एस.एस.कनासिया, सउनि आई.एस. एक्का, सउनि संजय सोराष्ट्री, प्रआर प्रमोद मेहना, प्रआर जालु देवड दीपक, आर. मगन, आर. नीलेश, आर. राधेश्याम, आर. राकेश शर्मा, आर. शंकरलाल, आर. राकेश रावत, आर. अरूण गौ अरूण, आर. ईशांश, आर. इन्द्रजीत, म आर. प्रियंका, म आर. सुनीता, म आर. वदंना एवं होमगार्ड सैनिक धनसिंह की सराहनीय भूमिका है।

खातेगांव न्यायालय में दो आरोपियों को अर्थदंड एवं सश्रम कारावास की सजा सुनाई

खातेगांव। देवास जिले के खातेगांव न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी खातेगांव श्री राजू पंद्रे द्वारा विभिन्न वन अधिनियम के तहत दो आरोपियों को अर्थदंड एवं सश्रम कारावास की सजा सुनाई मीडिया को जानकारी देते हुए सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजय सुनहरे ने बताया कि 12 फरवरी 2015 को वन परिक्षेत्र खातेगांव के विक्रमपुर बीट के कक्ष क्रमांक 269 की सीमा लाइन पर आरोपियों द्वारा जंगल से वाहन के द्वारा अवैध रूप से सागवान की गीली लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था तभी वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा और टोर्च की रोशनी से वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में सागवान की 16 घन मीटर से अधिक गीली लकड़ियां पाई गई वन अमले ने वाहन को हिरासत में लेकर आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय में चलाए गए उक्त प्रकरण के तहत आरोपी द्वारका पिता रामरूप आयु 52 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 2 खातेगांव तथा आरोपी विमल पिता बाबूलाल आयु 43 वर्ष निवासी तालाब की पाल खातेगांव दोनों आरोपी दोषी पाए जाने पर गांव न्यायालय द्वारा खातेगांव न्यायालय में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 1(च) के तहत छह छह माह का सश्रम कारावास एवं एक ₹1000 के अर्थदंड से दंडित कियातथा मध्य प्रदेश वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 5 /16 आरोप में एक 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं दो दो ,,दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया साथ ही मध्य प्रदेश कास्ट चिराग विनियमन अधिनियम की धारा 13 वह धारा 4 के उल्लंघन के आरोप में छह छह माह का सश्रम कारावास एक,,, एक हजार अर्थदंड से दंडित किया उक्त मामले में शासन की ओर से प्रकरण का संचालन सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजय सुनहरे ने किया

Dewas: छात्रों ने ए.बी रोड पर लेटकर किया साइंस कॉलेज शिफ्ट होने का विरोध…

• ढाई घंटे तक विरोध के बाद प्रशासन के आश्वासन मिलने के बाद किया प्रदर्शन समाप्त

देवास। शहर के साइंस कॉलेज को दूर गांव में शिफ्ट करने का विरोध अब महाआंदोलन बन चुका है।
आज बुधवार को छात्र संगठन ने शहर मे रैली निकालकर, एबी रोड पर चक्का जाम कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।

blob:https://dewasexpress.com/d7c526fb-5f43-4391-baab-2995b86fbb46

दरअसल भोपाल रोड स्थित शहर का साईंस कॉलेज करीब 6.50 करोड़ रूपयों की लागत से निर्माण हुए नए भवन में ग्राम मेंढकी धाकड में शिफ्ट किया किया जाना है।
बीते दिनों कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा था कि कलेक्‍टर कार्यालय दिसम्‍बर माह में तुकोजीराव पवार साईंस कॉलेज में शिफ्ट करने की कार्यवाही शुरू करे दें एवं नये साल से कलेक्‍टर कार्यालय साईंस कॉलेज में संचालित करने के निर्देश दिए थे।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने साईंस कॉलेज का नवीन भवन मेढकी धाकड विजयागंजमण्‍डी रोड़ का भी निरीक्षण किया था। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने निर्देश दिये थे कि तुकोजीराव पवार साईंस कॉलेज को नवीन भवन मेढकी धाकड विजयागंजमण्‍डी रोड़ पर दिसम्‍बर तक शिफ्ट करें। उन्‍होंने पीडब्‍ल्‍यूडी अधिकारी को निर्देश दिये कि कॉलेज पहुंच मार्ग को व्‍यवस्थित करने के निर्देश दिए थे।

blob:https://dewasexpress.com/a20aead3-bfad-4cdc-8040-02298f96072f

आज बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के बैनर तले आज हजारों छात्र छात्राओं ने अपनी मांग के लिए रोड जाम किया । तत्पश्चात आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। कि स्व. तुकोजीराव पवार विज्ञान महाविद्यालय देवास में वर्तमान में विद्यार्थियों की संख्या लगभग 3000 है। जिसमें 70% छात्राएं ग्रामीण परिवेश से बहुत कठिनाइयों से महाविद्यालय में आकर अध्ययन कर दिए परंतु शासन के अड़ियल रवैया से विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिस को दृष्टिगत रखते हुए हम सभी विद्यार्थी आप से निम्न बिंदुओं के अंतर्गत निवेदन करना चाहते हैं।

blob:https://dewasexpress.com/35b3b37a-0516-4e26-a7e8-c25d697e7e1b
  • यदि किसी छात्रा या छात्र के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो क्या प्रशासन इसकी सुरक्षा की जवाबदारी लेगा?
  • ग्रामीण परिवेश से गरीब वर्ग के विद्यार्थियों की आर्थिक और मानसिक दोनों समस्याओं के लिए प्रशासन जवाबदार होगा?
  • एक तरफ जहां केंद्र और राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर कहीं अभियान चला रही है तो फिर ऐसी स्थिति में साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ अन्याय क्यों?
  • वर्तमान में अध्ययनरत अधिकतर विद्यार्थी कॉलेज परिसर से टीसी लेकर के जाने को तैयार हैं ऐसी स्थिति में सिर्फ कॉलेज का भवन होगा कोई छात्र नहीं होगा?
  • जहां एक तरफ सभी सरकारें अच्छी शिक्षा अच्छे रोजगार के लिए प्रयासरत है ऐसी स्थिति में साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों को एक तरफ शहर से दूर एकांत जंगल में भेजा जा रहा है तो क्या शासन अपनी बात पर अडिग नहीं है फिर कैसी शिक्षा और कैसी सुरक्षा?
  • यदि शासन छात्र हित में निर्णय ले तो कलेक्टर कार्यालय को वहां शिफ्ट किया जा सकता है और छात्रों के भविष्य को बर्बाद होने से रोका जा सकता है अन्याय देवास जिले का शासन प्रशासन कर रहा है।
    अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि छात्र छात्राओं के हित में विज्ञान महाविद्यालय को स्थाई रूप से वर्तमान में जहां संचालित हो रहा है वहीं पर भविष्य में भी संचालित किया जाए।

Dewas जनसुनवाई में कलेक्टर समस्या सुनने में व्यस्त, अधिकारी सोने में मस्त…

देवास। जिले में लोगो की समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन द्वारा प्रति मंगलवार जनसुनवाई आयोजित की जाती है। हर मंगलवार को लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट में होने वाली जनसुनवाई में आज की जनसुनवाई में कलेक्टर की उपस्तिथि के बाद भी अधिकारी गंभीर नहीं थे। लोगों की फरियाद सुनने की जगह अधिकारी मोबाइल चलाते और सोते हुए नज़र आए।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221122-WA0004.mp4

पहले भी कही बार जनसुनवाई के दौरान अधिकारी मोबाइल चलाते नजर आए है परंतु आज नवागत कलेक्टर गुप्ता की उपस्तिथि में अधिकारी मोबाइल चलाने के साथ सोते हुए भी नजर आए, एक तरफ जहां कलेक्टर बड़ी ही गंभीरता से लोगो की समस्या सुन रहे थे वही दूसरी और कन्नौद फारेस्ट विभाग के SDO शंकर लाल यादव जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने सोते हुए नजर आए। जिससे कहा जा सकता है की जनसुनवाई में कलेक्टर समस्या सुनने में व्यस्त, अधिकारी सोने में मस्त…कलेक्टर ने एक दिन पहले समय सीमा संबंधि बैठक में अधिकारीयो को कार्य मे लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश थे और आज ही कलेक्टर के सामने अधिकारी सोते हुए नजर आए है। ऐसे तो नवागत कलेक्टर ने पदभार करने के बाद कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करते नजर आए हैं।

Dewas : अधिकारी ने कर्मचारी से मारपीट कर किया अभद्र व्यवहार, जनसुनवाई में आवेदन देकर की शिकायत

देवास। अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार कर मारपीट करने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचा और आवेदन देकर कलेक्टर से शिकायत की। शिकायतकर्ता कर्मचारी विनोद बरवाल ने बताया कि वो चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी होकर शिक्षा विभाग की जिला लाइब्रेरी में कार्य करता है। विगत दिनों 20 नवंबर, रविवार को अधिकारी विजय जोशी ने अपने निजी काम बुलाया था। कुछ निजी काम के कारण नही जा पाया और मैंने जाने से मना कर दिया। दिनांक 21 नवंबर को में अपने ड्यूटी पर पहुंचा तो श्री जोशी ने कार्यालय स्थल पर मुझे चांटा मारा और धक्का देकर लाइब्रेरी से निकाल दिया। साथ ही मुझ पर कार्यवाही करने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारा वेतन रूकवा दूंगा। पीडि़त कर्मचारी ने बताया कि उपरोक्त घटना के कारण पूरी तरह से मानसिक रूप से विचलित है और मेरे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। कर्मचारी ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से आवेदन देकर मांग की है कि उपरोक्त घटना के आधार पर दोषी अधिकारी पर उचित कार्यवाही की जाए। पीडि़त कर्मचारी ने इसकी शिकायत संबंधित थाना कोतवाली में भी आवेदन देकर की है।

Dewas : एम.जी रोड व चंद्रशेखर आजाद मार्ग का होगा चौड़ा…

• एमआईसी की बैठक हुई सम्पन्न, विभिन्न कार्यों को मिली स्वीकृति

देवास। निगम बैठक हाल में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा मेयर इन काउंसिल की बैठक सोमवार को दोपहर एक बजे आहूत की गई। आगामी परिषद बैठक के पूर्व महापौर द्वारा एमआईसी सदस्यों एवं आयुक्त के साथ मेयर इन काउंसिल की बैठक आहूत की जाकर एमआईसी के माध्यम से विकास कार्यों के प्रकरणों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की जाने हेतु सभी प्रकरणों को बिंदुवार एमआईसी के समक्ष रखे जाने हेतु कहा गया। जिसमें बिंदु क्रमांक 1 से 13 तक के कार्यों की स्वीकृति के प्रकरण सचिव उपायुक्त लोकेंद्रसिंह सोलंकी द्वारा रखे गए।

1. स्वच्छ भारत मिशन शहरी के द्वितीय चरण एसबीएम-2.0 अंतर्गत नगर पालिक निगम में सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के महत्वपूर्ण घटकों को पूर्ण करने हेतु तैयार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर)की शासन से स्वीकृति प्राप्त होना है। उक्त डीपीआर स्वीकृति के लिए प्रकरण शासन को भेजे जाने की स्वीकृति एमआईसी से जाना है। इसमें महापौर द्वारा तैयार डीपीआर अनुसार किए जाने वाले कार्यों को एमआईसी के समक्ष प्रोजेक्ट के माध्यम से बताए जाने हेतु कहा गया। इस पर एक्सपर्ट डॉ. अशद वारसी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से डिटेल दिखाई गई, जिसमें सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट के महत्वपूर्ण घटकों में देवास शहर में गीले एवं सूखे कचरे से बनाए जाने वाली खाद के निर्माण के साथ बायो मीथेन प्लांट (सीएनजी प्लांट) का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। महापौर द्वारा उक्त प्लांट पर आय एवं व्यय संबंधी चर्चा आयुक्त से की, चर्चा अनुसार आयुक्त द्वारा विस्तार से सीएनजी प्लांट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निगम का स्वयं का बायो मीथेन (सीएनजी) प्लांट हो, इस हेतु 50 टन का बायो मीथेन प्लांट लगाए जाने पर महापौर एवं सभी एमआईसी सदस्यों को यह भी बताया कि उक्त प्लांट को विकसित करने के बाद निगम को प्रतिदिन 2 हजार किलोग्राम सीएनजी गैस मिलेगी, जिससे निगम को लगभग 1 लाख रुपए प्रतिदिन की आय भी प्राप्त हो सकेगी। आयुक्त ने यह भी बताया प्लांट निर्माण के लिए 66 प्रतिशत राशि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाना प्रस्तावित हे। इसके साथ 34 प्रतिशत राशि निगम द्वारा सम्मिलित की जाएगी। प्लांट निर्माण में मप्र शासन गाइड लाइन मापदंडों के अनुसार एवं शासन के माध्यम से ही निविदा आमंत्रित की जाना प्रस्तावित है। प्लांट निर्माण में शासन निर्देशानुसार जिस एजेंसी द्वारा प्लांट निर्माण का कार्य किया जाएगा, वह एजेंसी 10 वर्षों तक प्लांट का संचालन एवं संधारण करेगी। एमआईसी सदस्य शीतल गेहलोत द्वारा एजेंसी को कार्य करने हेतु प्रतिमाह दी जाने वाली राशि के संबंध में जानकारी ली गई। आयुक्त ने बताया कि उक्त कार्य की डीपीआर की माननीय महापौर एवं एमआईसी के द्वारा शासन स्वीकृति के लिए स्वीकृति प्रदान किए जाने के पश्चात शासन से उक्त डीपीआर स्वीकृत होने के पश्चात एमआईसी के संज्ञान में लाकर निविदा जारी की जाएगी। निविदा में प्राप्त दर अनुसार निर्माण एजेंसी को कार्य करने हेतु दी जाने वाली राशि सुनिश्चित की जा सकेगी। तदुपरांत महापौर एवं एमआईसी द्वारा उक्त प्रकरण की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

2. शहर के बस स्टैंड से राजबाड़ा तक स्थित चन्द्रशेखर आजाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य की स्वीकृति के संबंध में प्रकरण रखा गया, जिसकी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

3. शहर के सयाजी द्वार से जनता बैंक चौराहे तक महात्मा गांधी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य एवं व्यय की स्वीकृति के संबंध में प्रकरण बैठक में रखा गया, जिस पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सड़क चौड़ीकरण में आने वाली बाधाओं में अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में महापौर ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण में आ रहे भवन, प्रतिष्ठानों के स्वामियों को पहले सूचना दे तथा नागरिकों को कोई परेशानी ना आए, इस प्रकार से कार्य किया जाना सुनिश्चित करे कहते हुए सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

4. मीठा तालाब स्थित तालाब के मध्य टापू पर मान. शिवाजी महाराज की अश्वरोही (घोड़े सहित) प्रतिमा स्थापित करने संबंधी प्रकरण रखा गया, जिसकी सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

5. शहर के मुख्य मुक्तिधाम में स्थापित किए गए गैस आधारित शवदाह गृह संयंत्र में प्रति शवदाह की दर 1100 रुपए निर्धारित की गई।

6. यूजर चार्जेस की व्यवसायिक दरों को सम्मिलित कर उनकी दरें स्वीकृति के संबंध में एमआईसी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।

7. निगम अधिपत्य के ग्राम राजोदा स्थित भूमि पर पौधारोपण किए जाने के संबंध में चर्चा की, जिसमें बांस के पौधे लगाए जाने पर स्वीकृति प्रदान की गई।

8. बायपास पर निगम स्वामित्व की भूमि पर ईवी (श्वद्यद्गष्ह्लह्म्द्बष् ङ्कद्गद्धद्बष्द्यद्ग) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करनेएवं रोड साइड एनिमीटीस बनाने के संबंध में प्रकरण रखा गया, जिसकी स्वीकृति एमआईसी द्वारा दी गई।

9. मल्हार स्मृति मंदिर एवं विक्रमसभा भवन में किए जाने वाले आयोजनों में जीरो वेस्ट एवं सिंगल यूज का उपयोग करने वाले आयोजकों को निर्धारित शुल्क में 10 प्रतिशत छूट की पात्रता की स्वीकृति प्रदान की गई।

10. नगर निगम के अमृत 2.0 अमृत योजना अंतर्गत 3 स्थानों पर जल स्त्रोत वाटर बॉडी रिजुवेनेशन राशि 399.67 लाख जीएसटी सहित की परियोजना प्रतिवेदन डीपीआर, एसएलटीसी, एचएचपीसी में स्वीकृति उपरांत ई-निविदा आमंत्रित किए जाने की स्वीकृति के संबंध में प्रकरण रखा गया, जिस पर विभागीय अधिकारी विस्तार से एमआईसी को जानकारी दी गई, तदुपरांत माननीय महापौर एवं एमआईसी द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।

11. निगम कर्मचारियों के लिए आवास बनाने हेतु रीडेन्सीफिकेशन प्रोजेक्ट का प्रकरण रखा गया, जिस पर चर्चा उपरांत आगामी बैठक में प्रस्ताव रखे जाने हेतु कहा गया।

12. दैनिक वेतनभोगी 2 कर्मचारियों की सेवाएं देवास विकास प्राधिकरण देवास को वापस भेजने के संबंध में स्वीकृति दी गई। इसी के साथ महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल की सहमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई, उन कार्यों की स्वीकृति भी सर्वसम्मति से दी गई।

बैठक में एमआईसी सदस्य गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस, जितेंद्रसिंह मकवाना, राम यादव, अजय तोमर, शीतल गेहलोत, पिंकी संजय दायमा, मुस्तफा अंसार एहमद हाथीवाले के साथ आयुक्त विशालसिंह चौहान, सचिव लोकेंद्रसिंह सोलंकी, उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Dewas सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण समय पर नहीं करने पर एलडीएम के नाम कारण बताओ नोटिस जारी….

• कार्य में लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर

देवास। कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभिन्न विभागों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि एलडीएम अहसान अहमद द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण समय पर नहीं किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एलडीएम अहसान अहमद को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय कार्य को समय सीमा में गंभीरता से करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण कर अधिकारीगण विभाग की रैंक सुधारें कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण अभियान चलाकर करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में ना जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें तथा विभागीय रैंक सुधारें। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि 50 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। समय-सीमा संबंधी प्रकरणों को भी शीघ्र निराकृत करें। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करें।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि समय सीमा संबंधी बैठक में जो निर्देश दिए जाते हैं उनका पालन करते हुए पोर्टल पर दर्ज करें। पोर्टल पर दर्ज करते हुए उसका संक्षिप्त विवरण भी डाले। समय सीमा बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी‍ जिला अधिकारी ‘’उत्‍तरा पोर्टल’’ को नियमित रूप से देखे। टीएल संबंधी प्रकरण समय-सीमा में निराकृत करें। अधिकारी टीएल बैठक में पूरी जानकारी के साथ ही आये।

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने खाद्यान्न वितरण प्रणाली को दुरूस्त करने के निर्देश खाद्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण के पात्र हितग्राहियों की ई-केवासी तथा आधार फीडिंग का कार्य समय सीमा में पूर्ण कर लें। जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को राशन दुकान से समय-सीमा में राशन मिलें तथा उन्हें परेशानी न हो इसका ध्यान रखें। उन्होंने प्रायमरी स्कूलों के बच्चों के लिए मूंग वितरण की समीक्षा की और निर्देश दिए कि मूंग वितरण का कार्य समय सीमा में कर लें तथा उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के सिविल अस्पताल, आंगनवाड़ी तथा स्कूलों का निरीक्षण करें बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले सिविल अस्पताल, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, राशन दुकान का सप्ताह में एक बार निरीक्षण करें तथा उसकी रिपोर्ट भेजे। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की। जिसमें पाया गया कि कुछ लाड़ली लक्ष्मियों की समग्र आईडी अभी तक नहीं बन पाई है। उन्होंने निर्देश दिए कि लाड़ली लक्ष्मी की हितग्राहियों तथा पोषण आहार के पात्र हितग्राहियों की समग्र आईडी प्राथमिकता से बनाएं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने खाद एवं यूरिया की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि जिले में खाद एवं यूरिया किसानों को पर्ची के हिसाब से वितरण करें। उन्होंने कहा कि जो किसान समिति के सदस्य नहीं है वे डबललॉक सेंटर से नगद क्रय कर सकते हैं। जिले में जो भी व्यक्ति ब्लैक में खाद बेचते पाया जाए तो उस पर कार्रवाई करें। खातेगांव-बागली अपने क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए जमीन चिंहित करें बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने खातेगांव-बागली के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए अपने क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए जमीन चिंहित कर उसकी आवंटन की प्रक्रिया करें। बैठक में आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में लगातार अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाएं।

Dewas : 14 वर्ष की यशिका ने प्रदेश के साथ जिले को किया गोरवान्वित…

देवास निवासी अधिवक्ता शिरीष दुबे की बालिका यशिका दुबे ने हाल ही में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सहित जिले का मान बढ़ाया है। यशिका ने ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है।
यशिका ने बताया कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है, माता-पिता के प्रोत्साहन की बदौलत इस बादेवास निवासी अधिवक्ता शिरीष दुबे की बालिका यशिका दुबे ने हाल ही में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सहित जिले का मान बढ़ाया है। यशिका ने ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है।

यशिका ने बताया कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है, माता-पिता के प्रोत्साहन की बदौलत इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। यशिका ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से हर कामयाबी हासिल की जा सकती है।यशिका ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को देते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। उसके इस सफलता पर पिता शिरीष दुबे,माँ यामिनी दुबे, छोटा भाई परम दुबे आदि इष्टजनों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।र बेहतर प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। यशिका ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से हर कामयाबी हासिल की जा सकती है।यशिका ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों व गुरुजनों को देते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। उसके इस सफलता पर पिता शिरीष दुबे,माँ यामिनी दुबे, छोटा भाई परम दुबे आदि इष्टजनों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।