देवास। स्थानीय साइंस कॉलेज देवास में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वी पुण्यतिथि पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
युवाओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने कहा कि राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति लाने का क्रेडिट दिया जाता है। उन्होंने न सिर्फ कंप्यूटर को भारत के घरों तक पहुंचाने का काम किया, बल्कि भारत में इनफार्मेशन टैक्नोलॉजी को आगे ले जाने में भी अहम भूमिका निभाई। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करते समय छात्र नेता विरेन्द्र पटेल, पृथ्वीराज पटलावदा, संजय तोमर, संदीप मंडोर, श्यामली राठौर ,प्रांजल प्रजापत, प्रिया चौधरी, अभिषेक ओझा, अनिल सोलंकी, मोहित पडियार आदि उपस्थित थे।
सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। नेशनल हाईवे 59 पर पडने वाले ग्राम कालापाठा में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी देते हुए कालापाठा निवासी जीतू सिंह बावरा ने बताया कि हमारे घर की कुछ दूरी पर चरण सिंह बावरा पिता त्रिलोक सिंह बावरा के मकान में आग लग गई मेरी बिटिया नेहा बावरा छत पर थी उन्होंने पड़ोस के घर में लग रही है
आग को देखा और मुझे जानकारी दी गांव वालों के सहयोग से आग को बुझाया गया इस दौरान मकान मालिक चरण सिंह बावरा वह उनका परिवार घर पर नहीं था उन्हें भी जानकारी देकर बुलाया गया घर में रखें घर गृहस्ती के पूरा सामान जलकर खाक हो गए घर में बंध कुत्ता भी जल गया
टोंकखुर्द (विकेश जैन)। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संजीवनी हॉस्पिटल परिसर पर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पुण्यतिथि मनाई गई।
राजेश पांदा उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। 21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनके जन्म के 3 साल बाद देश आजाद हुआ था। बड़े होने के बाद राजीव गांधी ने न केवल जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला। बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। इस अवसर पर विक्रम सिंह गालोदिया बाबू हुसैन मंसूरी अकबर पटेल आनंद सिंह बापू सुमेर सिंह यादव बलदेव गुर्जर रऊफ कुरैशी पप्पू कौशल मांगीलाल रैकवाल राहुल पोलाया आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। टोंकखुर्द। संजीवनी हॉस्पिटल परिसर पर राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता।
देवास। देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का एक पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे उन्होंने रसूलपुर बाईपास पर अवैध निर्माणाधीन मस्जिद एवं अतिक्रमण को हटाने के संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखा है।
सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा कलेक्टर को लिखा गया पत्र को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी अनेकों बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई राष्ट्रवादी और सनातनी पोस्ट के कारण चर्चाओं में बने रहते है। हाल ही में 12 मई 2022 को लिखा सांसद द्वारा देवास कलेक्टर को एक पत्र लिखा था जिसमे उन्होंने लिखा था की अनेक संगठनों के माध्यम से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है कि देवास शहर में बिना अनुमति के अवैधानिक रूप से अनेक मस्जिदों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जिस पर प्रशासन की निष्क्रियता संदेहास्पद है। हाल ही में ग्राम रसूलपुर में दो बड़ी मस्जिद का निर्माण कार्य बिना किसी विभाग की अनुमति के चल रहा है। एक मस्जिद बाईपास पर एवं दूसरी ग्राम रसूलपुर से बाईपास पर जाने वाले अंदरूनी मार्ग पर निर्माणकार्य हो रहा है। ज्ञात रहे कि, देवास मास्टरप्लान अनुसार बाईपास पर रोड मध्य रेखा से 75 मीटर तक किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं मिल सकती है। अगर इस प्रकार शहर में मस्जिदों के अवैध निर्माण नहीं रोका गया तो समाज में अराजकता का माहौल पैदा होने का भय हमेशा बना रहेगा। अतः आप से अनुरोध है कि उक्त सम्बन्ध में जांचकर न्यायोचित कार्यवाही की जाए। सांसद द्वारा कलेक्टर को लिखा गया यह पत्र अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने भी सांसद द्वारा लिखे गए पत्र को महत्वपूर्ण रूप से संज्ञान में लेकर जल्द जांच कराने एवं निर्माण के अवैध पाए जाने पर कार्यवाही करने की बात कही है।
देवास। अमलतास अस्पताल में आइ.वी.एफ.सेंटर का शुभारंभ एस.डी.एम. प्रदीप सोनी व वरिष्ठ पत्रकार अनिल सिंह सिकरवार द्वारा किया गया। एस.डी.एम.द्वारा बताया गया कि अमलतास अस्पताल मात्र ऐसा अस्पताल है जिसने चिकित्सीय क्षेत्र में हमेशा अपना योगदान दिया है । साथ ही 20 मई से 30 मई तक अमलतास अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। आज भी 294 मरीजो ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया जिसमे केंसर, हार्ट, किडनी, ब्रेन आदि बीमारियों के डॉक्टर्स द्वारा इलाज किया गया।
आयुष्मान योजना के तहत अभी तक अमलतास अस्पताल में 513 एंजियोग्राफी,150 एंजियोप्लास्टी,102 ब्रेन सर्जरी, 204 केंसर सर्जरी अभी तक की जा चुकी है। अमलतास I.V.F. सेंटर निशुल्क परामर्श सुविधा नि: संतानता से जुड़ा कोई भी सवाल है तो अमलतास सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के अंतर्गत निशुल्क परामर्श सेवा का लाभ उठाए । I.V.F.को बांझपन का इलाज करने का मुख्य तरीका माना जाता हैं ।दुनियाभर में सबसे एडवांस तकनीक और सुविधाओ की मदद से अनुभवी फार्टिलिटी डॉक्टर द्वारा आपका इलाज किया जाएगा।जिससे आई. वी. एफ. के सफल होने की संभावना बढ़ जाती हैं। आयुष्मान कार्ड धारकों को सुविधा पूर्ण रूप से मुफ्त दी जाएगी। कार्यक्रम में अमलतास अस्पताल के चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में डीन डॉ. शरद चंद्र वानखेड़े, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रशांत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जगत रावत,डॉ. प्रीति जैन, डॉ.खुशबू उपाध्याय, मेघा सोनी उपस्थित थे।
• वर्मा ने कहा यहा ब्रिज बनना था, लेकिन ब्रिज की डिजाइन बदल दी गई, इसके दुष्परिणाम शहर को भोगना पड़ेंगे
• तीन दिन में हमें ड्राइंग बताएं की रास्ता कैसे देंगे अन्यथा हम रोड का काम नहीं होने देंगे : वर्मा
देवास। वर्तमान में एबी रोड के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। चौड़ीकरण में अनेकों सवाल उठ रहे है। वही अब पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कांग्रेस जनों के साथ भगवती सराय से लेकर आगे तक के मार्गो का निरीक्षण किया जिसमे बड़ी संख्या में रहवासी भी उपस्थित थे।
बताया गया की चौड़ीकरण के दौरान भोपाल चौराहे से लेकर बस स्टैंड तक के बीच एबी रोड से शहर को जोड़ने वाले हर एक रास्ते बंद होते जा रहे हैं जिससे वहां के रहवासियों में आक्रोश प्राप्त है। कई दिन से रहवासी काग्रेस जनों से इसकी शिकायत कर रहे थे जिसको लेकर शुक्रवार को पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह ने कांग्रेस जनों के साथ भगवती सराय से लेकर आगे तक के मार्गो का निरीक्षण कर लोगों से चर्चा की चर्चा के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं रहवासियों ने बताया कि हमारे घरों में जाने का जो रास्ता था वह छोटी सी गली के रूप में तब्दील हो चुका है । हमारे दो पहिया वाहन भी बड़ी मुश्किल से घरों तक पहुच रहे है ऐसे में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड का हमारे मोहल्ले में आना असंभव है। इस दौरान वर्मा ने भगवती सराय के पास मालवीय मोहल्ले वाली रोड, शीतला माता स्थिर गली नंबर 2 एवं देवास हॉस्पिटल से लगा हुआ रोड गली नंबर 3 का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री श्री मनीष मरकाम से मोबाइल पर बात की एवं उन्हें आ रही समस्या से अवगत कराया।
इस पर श्री मरकाम ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होगा कि इन मार्गो के किये पर्याप्त जगह का रास्ता मिल जाए। वर्मा ने कहा कि पहले हमें आप ड्राइंग बनाकर बताएं कि किस तरह से यहां रास्ता दिया जाएगा नहीं तो मैं आगे सड़क नहीं बनने दूंगा। इसके लिए वर्मा ने कहा कि आप ड्राइंग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी को दिखाएं आप की ड्राइंग से हम संतुष्ट हो जाएंगे तभी रोड आगे बनेगा।
वर्मा ने विधायक पंवार पर उठाए सवाल
वर्मा ने कहा कि मैं जब पीडब्ल्यूडी मंत्री था तो करोड़ों रुपए इस प्रोजेक्ट लेकर आया था यहां पर ब्रिज बनना था। अगर ब्रिज बनता तो आज जो स्थिति हुई है वह नहीं होती। लेकिन आपकी विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने ब्रिज की पूरी डिजाइन ही बदल दी उसी का परिणाम है कि आज पूरा प्रोजेक्ट ही बदल चुका है इसमें बहुत बड़ा टेक्निकल फाल्ट है। निश्चित रूप से इसके दुष्परिणाम शहर को भोगना पड़ेगे बात तीन सड़कों की नहीं है आगे भी डोडिया ऑटो एक्सचेंज, विजय रोड, बस स्टैंड से निकलकर जो एबी रोड को मार्ग जोड़ रहे हैं उन पर भी परेशानी आएगी उनका भी निराकरण करना नितांत आवश्यक है वही सीतलामाता का बड़ा महत्वपूर्ण मन्दिर है विवाह के पूर्व माता पूजने बड़ी संख्या में माता बहने यही आती है वहीं अन्य पूजा के दिनों में भी यहां अच्छी खासी भीड़ होती है लेकिन आज यह जगह पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है इसका निराकरण करना भी जरूरी है। वर्मा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सहित क्षेत्र की महिलाएं पुरुष एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
देवास। जिले के खातेगांव तहसील में बीते वर्ष 2021 में 07 नवंबर को आरोपी द्वारा एक 10 वर्षीय बालिका का रेप कर गला दबाकर हत्या कर दी थी जिस मामले में आज 19 मई को ए.डी.जे न्यायालय खातेगांव द्वारा आरोपी नरेंद्र बलाई को मृत्यु दण्ड की सजा सुनाई है।
दरसल आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र बलाई ने मृतिका पूजा उम्र 10 साल की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी व साक्ष्य छुपाने की नियत से उसकी लाश को सिमेंट की बोरियो में छुपा दी। जानकारी अनुसार आरोपी बालिका के साथ दुष्कर्म किया परंतु बालिका के चिल्लाने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। उक्त घटना के संबंध में थाना खातेगांव पर अपराध को धारा 302,201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र बलाई को दिनांक 8 नवंबर 2021 को गिरफ्तार कर धारा 376, 376-ए,बी, 376 (3) भादवि 5एम/6 पोक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। प्रकरण को जघन्य सनसनीखेज चिन्हित श्रेणी मे चिन्हांकित किया गया। विवेचना उपरांत चालान का तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी थाना खातेगांव निरीक्षक एम. एस. परमार द्वारा की गई। जिसपर ए.डी.जे न्यायालय खातेगांव ने आज 19 नवंबर 2022 को प्रकरण में निर्णय सुनकर प्रकरण के आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र बलाई उम्र 23 साल निवासी ग्राम बड़ी बरछा थाना खातेगांव को मृत्यु दण्ड की सजा सुनाई है।
देवास। मक्सी रोड स्थित सतपुड़ा एकेडमी में समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैम्प में विभिन्न गतिविधियों में स्कूली बच्चे शामिल हो रहे हैं। समर कैम्प का भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, पूर्व पार्षद मनीष सेन, सोनकच्छ जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष दशरथसिंह धाकड़, राजीव पहाडिय़ा ने अवलोकन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने बच्चों का हौंसला आफजाही करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को न सिर्फ पढ़ाई, बल्कि खेलों को भी महत्व देना चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री श्री यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों द्वारा सीखी जा रही कलाओं की प्रशंसा की। अतिथियों का छात्राओं ने मंगल तिलक किया। संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव एवं प्राचार्य नरेश पंचोली ने पुष्पमाला से स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, बैडमिंटन, डांस, कराते, खोखो, वॉलीवॉल आदि विधाओं में बच्चों के साथ अपना हाथ भी आजमाया।
देवास हाटपिपल्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में मिशन नगरोदय का शुभारंभ किया मिशन नगरोडाय अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय हाटपीपल्या में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे छेत्रिय विधायक मनोज चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लाइव देखा व मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना
कार्यक्रम के दौरान 7 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यो का विधायक मनोज चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया साथ ही हितग्राहियों को मूंग का वितरण किया गया
नगर परिषद सीएमओ ने उपस्थित अतिथीय का स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद अरुण राठौर ने किया व आभार नगर परिषद लेखपाल अजय पथरोड ने माना
देवास। सृष्टि सेवा संकल्प-देवास द्वारा देवास नगर में सीडबॉल निर्माण अभियान चलाया गया। अभियान की विशेषता यह है कि सीडबॉल निर्माण को धर्म के साथ जोड़ दिया गया जिससे लोग इसमें भक्तिभाव के साथ भाग ले रहे हैं। एक सीडबॉल – एक बार ॐ श्री शिवाय नमस्तुभ्यम का जाप , प्रेमनगर पार्ट 2 में महिलाओं और पुरुषवर्ग ने सीड बॉल निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसे धर्म से जोड़कर इसे और आकर्षक बना दिया गया। सभी महिलाओं ने मंत्रोच्चारण के साथ सीडबॉल बनाये साथ ही उनकी पूजा अर्चना की एवम ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रत्येक बीज एक वृक्ष बने, सृष्टि सेवा संकल्प के प्रांतीय सदस्य संजय कसेरा ने सीडबॉल निर्माण का महत्व और प्रकृति के संवर्धन के लिए नियमित समय देने की बात कही। कार्यक्रम में प्रेमनगर पार्ट 2 की मातृशक्ति ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें यह कार्यक्रम बहुत अद्भुत लगा, आज हमें बहुत संतुष्टि का अनुभव हो रहा है। साथ ही हमारे द्वारा निर्मित पार्थिव शिवलिंग स्वरूप सीडबॉल वर्षा होने पर अंकुरित होकर एक वृक्ष बनेगा। कार्यक्रम में प्रभाकर पांडे, केपी सोनी, दिलीप पटेल, गौरव लोधी मुख्य सहयोगी रहे। कार्यक्रम में आभार अरविंद भट्ट ने माना।