Dewas: देवर्षि नारद मुनि जी के जन्मोत्सव पर विश्व संवाद केन्द्र द्वारा व्याख्यान का आयोजन

देवास। सृष्टि के प्रथम संवाददाता देव ऋषि नारद मुनि थे। महर्षि नारद मुनि ने जिस तरह से सूचनाओं का बिना भेदभाव से आदान-प्रदान किया। उसे आज सीखने की जरूरत है। उन्होंने पत्रकारिता के प्राचीन और वर्तमान दौर पर विस्तृत जानकारी तीनों लोकों में दी। विभिन्न पौराणिक कथाओं में देवर्षि नारद की भूमिका कुशल संवाहक के रूप में है। देवर्षि का कार्य आज के पत्रकारों की तरह समाचारों के संकलन और उनके सम्प्रेषण का ही था। नारद जी की विभिन्न कथाओं में एक बड़ा तथ्य यह निकलकर आता है कि वह समाज के हर वर्ग में स्वीकार्य व सम्मानीय थे। उस समय सत्ता के तीन केन्द्र थे देवता, मानव और दानव। कभी सद्भाव, तो कभी घृणा, तो कभी प्रत्यक्ष युद्ध हर स्थिति में नारद जी सभी के लिए सहज उपलब्ध थे।

ब्रह्मा, इंद्र, हिरण्यकश्यप से लेकर कंस तक नारद जी किसी के पास भी बिना अनुमति के आ जा सकते थे। वे सदैव समाचार लेकर ही आते थे। ऐसा कभी नही हुआ कि वे औपचारिकता निभाने गए। उन्हें आदि पत्रकार मानने में कोई संदेह नही है। उनके समाचारों की यह विशेषता थी कि वे शतप्रतिशत विश्वसनीय होते थे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आज मनगढ़ंत, अपुष्ट, अधूरी व अद्र्ध सत्य खबरे प्रसारित करना अपराध की श्रेणी में आना चाहिए। नारदजी के किसी भी संवाद ने देश व समाज का अहित नही किया। नारदमुनि के संदर्भ में यह कहा जा सकता है कि वर्तमान के जन माध्यमों के संदर्भ में आद्य पत्रकार मानना चाहिए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ लोक संचारक के आदर्श के रूप में भी नई पीढ़ी के सम्मुख प्रस्तुत करना चाहिए। उक्त विचार विश्व संवाद केन्द्र द्वारा देवर्षि नारद मुनि जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में देवास में आयोजित व्याख्यान में इंदौर से पधारे स्वदेश समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री शक्ति सिंह परमार ने व्यक्त किये।

कार्यक्रम का शुभारंभ देवर्षि नारद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की में मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर एवं अध्यक्षता कैलाश चंदावत मा. संघचालक, देवास विभाग ने की। कार्यक्रम में जाग्रत मालवा के प्रधान संपादक श्री देवकृष्ण व्यास भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संचालन अमित राव पवार ने किया एवं आभार अर्जुन वर्मा ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, संवाददाता, साहित्यकार, कवि, फोटोग्राफर, स्तंभ लेखक व्यंग्यकार, विडियोग्राफर एवं सोशल मीडिया से जुड़े प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की भूमिका नागेंद्र सिंह ने रखी।

सग्रहमख एकादश कुंडात्मक श्री राम मारुती महायज्ञ एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा।

देवास(नरेंद्र चौहान) : बरखेड़ा सोमा मैं चल रही श्री राम मारुती महायज्ञ एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा पर विशाल मेले एवं श्री राम कथा का आयोजन रखा गया जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्रामीण जन बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा में अपना सहयोग दे रहे हैं विशाल हनुमान जी के मंदिर पर फूलों की सजावट एवं रंग बिरंगी लाइट लगाकर लोगों का मन विचलित हो रहा है ऐसा लगता है कि मानव धरती पर हनुमान जी स्वयं मंदिर में पधारे हैं मंदिर को इस तरीके से सजाया गया है जैसे किस सुवर्ग के दर्शन मानव को हो रहे हैं

10 तारीख से श्री राम कथा देवी हेमलता शास्त्री जी मथुरा वालों के मुखारविंद उसे प्रतिदिन 12:00 से 3:00 तक किया जा रहा है यज्ञ आचार्य कनिष्क त्रिवेदी जी की देखरेख में की जा रही है साथ ही यज्ञ में जोड़े बैठकर यज्ञ मैं पूर्ण आरती देते हुए सुंदरकांड भजन संध्या रंगारंग कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विशाल श्याम कीर्तन नानी बाई का मायरा गौ माता की कथा के साथ श्रद्धालु कथा पंडाल में बैठकर अपने जीवन में हो रहे दिनचर्या कुछ समझ कर कथा को अपने हृदय में उतार रहे हैं साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए बड़े बड़े झूले नाव आइसक्रीम खेल खिलौने आदि चीजों के लिए मेला भी लगाया गया है पूर्णाहुति एवं जल यात्रा 16 मई 2022 सोमवार को निकाली जाएगी एवं विशाल भंडारा 17 मई 2022 मंगलवार को हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर प्रसाद ग्रहण कर जय जय सियाराम के नारे लगाते हुए अपने जीवन को सुखमय बनाएंगे।

कांग्रेसी मोमबत्ती लेकर पहुंचे विद्युत मंडल किया विरोध प्रदर्शन

बिजली कटौती को लेकर दिया गया ज्ञापन

भौरासा(अभय नागर) : बिजली संकट देशभर में कोयले की कमी को लेकर देखा जा रहा है नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब यह संकट दिख रहा है नगर में दिन भर में कई बार थोड़ी थोड़ी देर के लिए लाइट जा रही है जिससे लोग परेशान हो रहे हैं बीते कुछ सालों में बिजली व्यवस्था ठीक हो गई थी लाइट जाना कम हो गया था यही कारण है कि कई घरों में इनवर्टर की रिपेयरिंग तक नहीं हुई थी लेकिन इन दिनों नगर सहित ग्रामीण इलाकों में बत्ती गुल हो रही है कुछ देर के लिए ही लाइट जाती और फिर वापस आ जाती है यह क्रम दिन भर में कई बार दोहराया जा रहा है।

जिससे नागरिक परेशान हो रहे हैं रात में भी लाइट बार-बार जाती है जिसके कारण नागरिकों की नींद में खलल हो रहा है गौरतलब है कि बिजली विभाग द्वारा बारिश के पहले मेंटेनेंस किया जाता है लेकिन फिलहाल मेंटेनेंस भी कुछ खास नहीं हो रहा है इसके बावजूद दिनभर लाइट जाती है और परेशानी का कारण बन जाती है वही रात में भी घंटो घंटो अघोषित कटौती हो रही है जिसका विरोध करने कांग्रेस मैदान में उतरी व नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चंद्र ईनानी के नेतृत्व में ज्ञापन प्रस्तुत करने पहुंचे जहां सहायक यंत्री कैलाश चोपड़ा को सांकेतिक रूप से मोमबत्ती भेट कर बिजली कटौती का विरोध जताया व भोरासा नगर टप्पा होने के कारण यह कटौती नहीं की जाए की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया ।

ज्ञापन का वाचन प्रकाश मंत्री ने किया वही कार्यक्रम में आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चंद ईनानी ने माना कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष जीवनसिंह ठाकुर, पार्षद भादरसिंह भाटिया, अबरार गांधी, अनिल जायसवाल, बृजमोहन राठौर, अयूब टाइगर, अफजल मंसूरी, लक्की बाबा, दिलीप पांचाल, कान्हा सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।

मेंढकी रोड ओवरब्रिज से छात्रा ने लगाई छंलाग, गंभीर अवस्था मे इंदौर रैफर

देवास : शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाले बहुचर्चित मेंढकी रेलवे ओवरब्रिज से सोमवार को एक छात्रा ने छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही गंभीर हालत में छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया। छात्रा की रीढ़ की हड्डी व एक पैर फेक्चर हो गया और सिर पर भी चोट आई है।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शहर के पाचुनकर कॉलोनी में रहने वाली 17 वर्षीय अक्शा पिता अनवर शेख ने बारहवीं की पढ़ाई की है। छात्रा का सपना था कि वो कॉलेज में पढ़ाई करे और पुलिस में भर्ती होकर जनसेवा करे। छात्रा ने कई बार अपने परिवार से भी बात की, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई में रुकावट आने के कारण ही शायद छात्रा ने यह कदम उठाया है, अक्शा के माता-पिता सोमवार को जब किसी काम से घर से बाहर गए थे तब वह मेंढकी रेलवे ओवरब्रिज पहुंच गई। यहां पर उसने छलांग लगा दी, नीचे गिरने पर आसपास के लोगों ने दौड़ लगाई। जहां घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। जहाँ उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया है, पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

शिव समान दाता नहीं श्री शिव महापुराण= शिवम बापू

हाटपिपल्या(नरेंद्र चौहान) : देव धाम घटिया गयासुर में देव लोहागल के मंदिर में श्री विश्व कल्याणार्थ एक कुण्डात्मक शिवशक्ति सात दिवसीय महायज्ञ कलश प्रतिष्ठा एवं श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यज्ञ चार्य श्री चंद्रशेखर जी जोशी चंदू गुरु बागली हे कथा में पुजारी शिवम बापू ने कहा कि यज्ञदत्त एवं गुण निधि ब्राह्मण की कथा सुनाई गुणानिधि को जब गांव से निकाल दिया गया तब भूखा प्यासा भटकता हुआ वन वन भटकने लगा तो उसे शिव मंदिर नजर आया शिव मंदिर में पुजारी भोग लगाकर शाम के समय घर चले गए यह मंदिर में भोग लेने की इच्छा से गया अंधेरा होने वाला था इसलिए इसने अपने तन का कपड़ा उतारकर शिवजी के त्रिशूल में लपेट कर उजाला किया उसी समय शंकर जी प्रकट हो गए हैं शंकर ने कहा आज तूने मेरे मंदिर में प्रकाश किया है मैं तेरे जीवन प्रकाश कर देता हूं और शिव जी ने उसी गुण निधि को अगले जन्म में कुबेर होने का वरदान दिया और वही गुणानिधि विश्रवा जी का पुत्र हुआ और उसने धन के देवता कुबेर का पद पाया इसलिए संसार में देते तो सभी देवता है पर शिव समान कोई नहीं है शिव समान दाता नहीं इस आयोजन में समस्त ग्रामवासी घटिया गया सूर मुरादपुर सिंगावदा द्वारा चंदा इकट्ठा कर पूर्णाहुति के दिन एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

गौ-हत्या मामले में फ़रार आरोपी का मकान प्रशासन ने किया ध्वस्त, 3 आरोपियों का मकान किया सील

देवास : जिले के टोंकखुर्द तहसील के गौहत्या के मामले में तीन आरोपियों वसीम पिता अनवर मेवाती, जहीर पिता सहीद कुरैशी एवं जमील पिता रईस तीनों निवासी टोंकखुर्द के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। वही एक आरोपी अफसर पिता अली हुसैन जाति मुसलमान नायता पटेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम नायता पोलाय फरार है।

पुलिस ने आज आज शनिवार को फरार आरोपी के मकान को ध्वस्त कर बाकी के तीन आरोपियों के मकान को सील कर दिया है।

आरोपी अफसर पिता अली हुसैन की सूचना देने को लेकर एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह 10 हजार रूपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है। बीते दिनों बजरंग दल जिला संयोजक जगदीश गुर्जर ने खून से गृहमंत्री मिश्रा को पत्र लिखा था और गौ-हत्या के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की थी। तहसीलदार व TI को सौपा ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही नही होने पर को उग्र आंदोलन की दी चेतावनी दी थी।

वही आज शनिवार सुबह देवास पुलिस प्रशासन ने थाना टोंक के गोकशी के मामले में फरार इनामी आरोपी अफसर अली के पोलाय स्थित मकान को प्रशासन द्वारा ध्वस्त कियाटेरेस गया। वही 3 आरोपियों के मकान को अभी सील किया गया है पुलिस द्वारा बताया गया कि उनके मकान तक जाने का रास्ता सकड़ा होने की वजह से अभी मकान सील ही किये गए है ।

Dewas: माता टेकरी पर पाथ वे का होगा कायाकल्प, अन्य सौंदर्यीकरण कार्य भी होंगे…

कलेक्टर श्री शुक्ला के निर्देश पर देवास एसडीएम प्रदीप सोनी ने माता टेकरी पर निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सोनी ने राजस्व, नगर निगम, होम गार्ड, फ़ॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर विकास कार्यों की रूप रेखा बनायी।

एसडीएम सोनी ने बताया कि टेकरी की बाउंड्री वॉल की मरम्मत, पेंटिंग की जाएगी। अवैधानिक रास्तों को बंद किया जायेगा। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, कचरा फेंकने वालों पर चालान कार्यवाही की जाएगी। टेकरी बाउंड्री वॉल हाइट बढ़ाने का कार्य होगा, सीढ़ी मार्ग पर एंट्री गेट लगेंगे। शाम 06 बजे से सुबह 06 बजे तक सम्पूर्ण पाथ वे पर एंट्री प्रतिबंधित रहेगी, गेट्स पर ताले रहेंगे,
CCTV कैमरा, लाइट्स जल्दी ही लगाई जाएगी।
सम्पूर्ण पथ वे पर नवीन बेंचेज़ लगाएँगे।
धूनी मार्ग द्वार पर बगीचे का नवीन निर्माण किया जायेगा।

नेशनल लोक अदालत: कल शनिवार को निगम के साथ ही न्यायालय परिसर व झोन कार्यालयो मे भी होगी आयोजित…

• संपत्तिकर, जलकर व अन्य करो को जमा कर नियमानुसार सरचार्ज मे छूट का लाभ उठावें

देवास। निगम संबंधी करदाता अपने संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि का भुगतान आज शनिवार 14 मई को आयोजित नेशनल लोक अदालत मे करें व नियमानुसार सरचार्ज मे छूट का लाभ उठावें।

नगर निगम द्वारा बकाया करदाताओं को सूचना पत्र एवं दूरभाष के माध्यम से सूचित भी किया गया है। करदाताओ की सुविधाओ हेतु बकाया संपत्तिकर, जलकर की राशि जमा कराने हेतु माननीय न्यायालय परिसर व नगर निगम कार्यालय के साथ ही निगम के झोन क्रमांक 1 माताजी टेकरी के सामने भगवती द्वार सराय, झोन क्रमांक 2 ईटावा बस स्टेण्ड झोन कार्यालय पर भी संपत्तिकर व जलकर की राशि जमा कराने की सुविधा उपलब्ध है। आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे भीषण गर्मी को देखते हुए निगम द्वारा करदाताओ की सुविधा हेतु सभी निर्धारित स्थानो पर बैठक व शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था के साथ छांव हेतु टेन्ट व बैठने के लिए कुर्सियो की व्यवस्था की गई है। गई है। माननीय न्यायालय परिसर मे निगम संबंधी करो को जमा करने का समय प्रात: 10.30 से सांय 5.30 तक तथा निगम व झोन कार्यालयो मे कार्य सामप्ति तक किया जावेगा। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वे नेशनल लोक अदालत में अपने बकाया करों का भुगतान कर शहर विकास मे सहभागी बनें।

अव्वल देवास : नगर निगम ने सहयोगियों का किया सम्मान

देवास। डे राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन निधि योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना में देवास नगर निगम को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर बैंकर्स, नगर निगम के संबंधित शाखाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह एबी रोड स्थित रामाश्रय पेराडाइज में किया गया। नगर निगम के प्रदेश में अव्वल आने पर अव्वल देवास नाम से यह समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं प्रशासक चंद्रमौली शुक्ला व नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के सम्म्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देवास का लुक एक बड़े शहर के समान दिखाई देने लगा है। इसमें नगर निगम का महत्वपूर्ण योगदान है। नगर निगम की टीम के सदस्य दिन-रात शहर विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटे हैं। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि मैंने अन्य नगर निगमों में भी काम किया है, लेकिन देवास नगर निगम की टीम का काम निश्चित तौर पर अव्वल है। यह टीम जनता की सेवा के लिए तत्पर रहती है। विकास का आधार राजस्व होता है, इसलिए यह टीम राजस्व बढ़ाने के लिए रचानात्मक तरीके से काम करते हुए अपने टारगेट को हासिल करें। आयुक्त श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में सरकार ने रैंकिंग जारी की है, उसमें देवास नगर निगम पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। हजारों की संख्या में हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ दिलाया गया। एनयूएलएम में भी टफ कॉम्पीटिशन था, लेकिन सागर को पीछे कर हम पहले स्थान पर आए। मुझे गर्व का अनुभव होता है कि इस नगर निगम में जिससे जो अपेक्षा की, वह अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरा। आयुक्त श्री चौहान ने बैंकर्स की तारीफ करते हुए कहा कि बैंकर्स का एनयूएलएम में अगर सहयोग नहीं मिलता तो हम अचिवमेंट प्राप्त नहीं कर पाते। परस्पर समन्वय से हम अगले साल भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

टीम के सभी सदस्यों की अहम भूमिका-
नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने कहा कि हमारी टीम प्रत्येक क्षेत्र में बहुत मेहनत कर रही है। हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलवाना हो या शहर की स्वच्छता की बात हो, टीम के सभी सदस्यों ने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है। प्रदेश में राजस्व रिकवरी के मामले में भी देवास नगर निगम अच्छी स्थिति में है। हमने 50 प्रतिशत अधिक राजस्व हासिल किया। हमारी टीम ने सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छी तरह से किया है। कलेक्टर सर का हमें समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा है। सर का एक लंबा अनुभव रहा है बड़े शहरों में काम करने का और हम उनके अनुभव का लाभ उठा रहे हैं।

27 बैंकर्स का किया सम्मान-
समारोह में शहर के 27 बैंकों के पदाधिकारियों का सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंटकर कलेक्टर व आयुक्त ने किया। साथ ही सौंपे गए लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया।

हासिल किया लक्ष्य, मिला पुरस्कार-
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 90 प्रतिशत भवन निर्माण कार्य पूर्ण करवाने पर नगर निगम को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। इसी प्रकार राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना अंतर्गत स्व सहायता समूहों के गठन का लक्ष्य 200 था, जिसके विरूद्ध 206 समूहों का गठन किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में भी नगर निगम ने लक्ष्य से अधिक हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया। इस आधार पर नगर निगम पूरे प्रदेश में प्रथम रहा।

लक्ष्य से अधिक वसूला राजस्व-
नगर निगम की आय का प्रमुख स्त्रोत संपत्तिकर एवं जलकर है। पिछले वर्ष की तुलना में संपत्तिकर 1 करोड़ 18 लाख 68 हजार 550 रुपए तथा जलकर के रूप में 1 करोड़ 69 लाख 48 हजार 622 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त करने पर राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान कलेक्टर व आयुक्त ने किया।

Dewas : खून से लिखा गृहमंत्री मिश्रा को पत्र, गौ-हत्या के आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की

तहसीलदार व TI को सौपा ज्ञापन, कार्यवाही नही होने पर 19 तारीख को उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

देवास(विकेश जैन) : ज़िले की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम देवली में बीती 8 तारीख को तकरीबन 8 – 10 गायों की हत्या कर दी गयी। गायों की निर्गम हत्या से ग्रामवासि, हिन्दू संगठन, राजनेतिक दल में रोष है आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है

फिलहाल पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को बजरंग दल जिला संयोजक जगदीश गुर्जर ने गौ हत्या के संबंध में गृहमंत्री को खून से लेटर लिख कर कार्यवाही की मांग की गई है एवं साथ ही इस संबंध में तहसीलदार राधा महंत व टीआई जय राम चौहान को ज्ञापन सौंपा गया है । ज्ञापन में बताया गया है कि रविवार को ग्राम देवली में हुई गौ हत्या में और जो भी आरोपी शामिल हो उसे भी पकड़ा जाए। आरोपियों की अचल संपत्ति जप्त की जावे एवं कड़ी कार्रवाई की जावे।

तथा जो वाहन गौ हत्या में इस्तेमाल किया गया हैं उसे जप्त तक किया जाए, शासन से की मांग की है। यदि समय पर कार्यवाही नहीं की गई तो 19 मई गुरुवार के दिन गौ भक्त चरण सिंह पंडा जी शाजापुर एवं राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौड़ देवास एवं कामधेनु सेना व सभी हिंदू संगठन द्वारा भारी मात्रा में नगर टोंक खुर्द में आक्रोश रैली निकाली जावेगी।