Dewas : हिन्दू देवी देवताओं के फोटो पैकेट पर छाप कर अपमानित करने पर कार्यवाही को लेकर गृहमंत्री को भेजा नोटिस

देवास। हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के फोटो को कुछ कंपनी अपने प्रोडेक्ट के पैकेट पर छापती है। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती है। उन रोक लगाने एवं उचित कार्यवाही को लेकर एडवोकेट देवेंद्र सिंह व्यास ने मप्र के गृहमंत्री एवं देवास पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजा है।

व्यास ने कहा कि मुबंई में ओरिएंटल एरोमेटिकस लिमिटेड कंपनी कपूर का निर्माण कर उसकी पैकिंग कर विक्रय किया जाता है। उस पैकेट पर माँ सरस्वती जी का फोटो छपा रहता है। उपभोक्ता उस पैकेट का कपूर उपयोग करके फेंक देते है। जिससे वह पैकेट कचरा गाड़ी, नाली, सडक़ सहित लोगों के पैरो में आता है। जिससे हिन्दू धर्म के लोगों धार्मिक भावनाएं आहत होती है। जबकि उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किसी भी प्रकार की वस्तु के पैकेट पर देवी देवताओं के चित्र छापना गैर कानूनी माना गया है, लेकिन कम्पनी द्वारा कानून के प्रावधान के विपरीत कार्य कर रही है। व्यास ने नोटिस के माध्यम से मांग की है कि उक्त कम्पनी पर धारा 295ए, 153(क) भादवि के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाए एवं उक्त कम्पनी को बंद किया जाए। साथ ही इस प्रकार की कोई अन्य कम्पनी जो देवी देवताओं के चित्र छापती है तो उस पर वैधानिक कार्यवाही कर रोक लगाई जाए। एडव्होकेट व्यास ने नोटिस की कॉपी संबंधित कम्पनी को भी भेजी है। 

Dewas: जिले में मिले 55 नए कोरोना संक्रमित, कुल एक्टिव संक्रमित मरीज हुए 288

देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी। 21 जनवरी की देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में 55 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले है।
कल 19 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1786 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 55 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
21 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 8 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 288 हो गयी है।

महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए बांस उत्पादन का काम महिला स्वयं सहायता समूह को मिलेगा- सीएम

टोकखुर्द(विकेश जैन) : महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए बांस उत्पादन का कार्य महिला स्वयं सहायता की बहने करेगी, शासन ने महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए अनेक कार्य किये, महिलाओं की आमदानी बढे इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूह को काम दिया जा रहा है। यह बात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम चिडावद में शा उ मा वि परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्वयं सहायता का बांस रोपण के द्वारा आर्थिक उन्नयन एवं सीएम राईज स्कूल के भूमि पूजन कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा कि बहनों द्वारा बनाये गये उत्पाद विदेशों तक बीक रहे हैं। जिससे बहनों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई हे। भाषण की शुरुआत लाड़ली लक्ष्मी योजना के किन्यवयन से की। उन्होंने कहा कि घर में बेटे का जन्म होता था तो खुशियाँ मनाई जाती थी। अब इस योजना के तहत बेटियों के जन्म पर खुशियाँ मनाई जाती है। सीएम राईज स्कूल के बारे में कहा की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एक जगह अच्छे से मिले इसके लिए यह योजना प्रारम्भ की गई। ग्राम चिडावद में करोड़ों की लागत से सीएम राईज स्कूल बनेगा। जिसमें सभी सुविधाएं रहेगी और ग्रामीणों की मांग पर चिडावद में सेवा सहकारी संस्था खोलने की घोषणा तथा खेल मैदान बनाने की घोषणा की।

अभी तक चिडावद की सेवा सहकारी संस्था टोककला थी मंच से पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, और सांसद महेंद्र सिंह सोंलकी ने भी उदबोधन दिया, सीएम अपने निर्धारित समय से देर से पहुंचे। वे चिडावद में भाजपा नेता बाबूलाल त्यागी के निवास पर बूथ समितियों की बैठक में पहुंचे।वहाँ से कुछ ही दूरी पर स्थित राशन दूकान पर पैदल ही पहुचें और दो हितग्राहियों को राशन वितरण किया। यहाँ से भगवान दत्त के मंदिर जाकर पूजन अर्चना की। तथा पूर्व सरपंच कवंरवालाल मिस्त्री के घर भोजन किया। गौरतलब है कि मिस्त्री अजा वर्ग से है। इसके बाद भाजपा नेता मधूसूधन पटेल के निवास पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। तत्पश्चात शा उ मा वि परिसर में सभा को सबोंदित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने किया। कार्यक्रम प्रभारी मंडल महामंत्री जितेंद्र मंडलोई थे।

विशेष अतिथि के रुप में सांसद महेंद्र सोंलकी पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत जिला मंत्री अनूप सेंधव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दिनेश बैरागी पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ केलोदिया गौतम सिंह राजपूत पूर्व सरपंच कमल चन्द्रवंशी, दिलीप सिंह सिसोदिया, किसान मोर्चा महामंत्री दूर्गेश सिंह खीची मोहन सिंह खीची सहित कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अमला मौजूद था मंडल की ओर से सीएम का स्वागत मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल, मंडल उपाध्यक्ष सचिन सेंधव मंडल महामंत्री राकेश सिंधल, जितेंद्र मंडलोई दिलीप सिंह सिसोदिया कमल चंद्रवंशी, मधूसूधन पटेल, दूर्गेश सिंह खीची, निलेश पटेल आदि ने मंच पर स्वागत किया।

Dewas : चिंटू दरबार हत्याकांड के संबंध में करणी सेना ने Sp से की मुलाकात

सोनकच्छ। विगत 27 दिसम्बर 2021 को सोनकच्छ निवासी प्रतिक पिता भगवानसिंह राजपूत की बस स्टेण्ड़ के नजदीक कुछ लोगों ने सामुहिक रूप से पिटाई कर दी थी जिसकी सतत 11 दिन के उपचार के दौरान अंततः मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने नामदर्ज सभी आरोपितयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके बावजूद भी मृतक की माँ और धर्मपत्नि ने 3 दिन पूर्व देवास एक प्रेस कान्फ्रेन्स आयोजित कर नेता व पुलिस-प्रशासन पर भी आरोप लगाते हुए कहाकि पुलिस हमें एफआईआर की कॉपी नहीं दे रही है, अगर हमें जल्द ही इंसाफ नहीं मिला तो हम दोनों सास-बहु आत्मदाह कर लेगें।

करणी सेना का आरोप : राजनैतिक दवाब में मुख्य साजिशकर्ता को बचा रही पुलिस
हत्याकांड के सम्बन्ध में गुरुवार को करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह से भेंट की। चिंटू की पत्नी वंदना राजपूत एवं मां विजयलता राजपूत के साथ करणी सेना मूल के प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह के नेतृत्व में एसपी से भेंटकर चिंटू हत्याकांड के सभी दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में श्री राजपूत करणी सेना देवास के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह गौड़, जिला सयोंजक तुफानसिंह, इन्दौर जिलाध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह शामिल थे। भेंट के उपरांत श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस प्रशासन से हमारी मांग है कि चिंटू राजपूत की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता दशरथ यादव पर भी 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। चिंटू राजपूत का दशरथ यादव के ड्रायवर से हमले से पूर्व विवाद हुआ था और ड्राइवर ने चिंटू को धमकी दी थी कि वह उसे मरवा देगा। जिन दस-बारह लोगों ने चिंटू पर प्राणघातक हमला किया, उनकी चिंटू से कोई दुश्मनी नहीं थी, वे सभी दशरथ यादव की शराब की दुकान पर काम करने वाले हैं। क्योंकि हत्या का मुख्य साजिशकर्ता दशरथ यादव भाजपा का नेता है। उसकी पत्नी जनपद अध्यक्ष है। इसलिए स्थानीय पुलिस राजनैतिक दबाव में उसके विरूद्ध कार्यवाही नहीं कर रही है, बचाने का प्रयास कर रही है। हमलावर दशरथ यादव की कार में ही सवार होकर घटनास्थल से फरार हुए हैं। चिंटू की पत्नी एवं मां को घर पर जाकर धमकी देने वाले आरोपियों पर भी कड़ी कार्यवाही की जाए।

दशरथ यादव का कहना : मेरे खिलाफ लगाए गए समस्त आरोप निराधार है, राजनीतिक व द्वेषतापूर्ण षडयंत्र रचा जा रहा है
गुरूवार को दशरथ यादव द्वारा एक प्रेस कान्फ्रेन्स सोनकच्छ में आयोजित की गई जिसमें यादव द्वारा बताया गया कि मंगलवार को मृतक प्रतिक राजपूत की माँ और धर्मपत्नि ने मुझे पुरी घटना का षड़यंत्रकारी बताते हुए मुझ पर गंभीर आरोप लगाए जो सरासर निराधार व असत्य है मैं पूर्व में नगर परिषद का चुनाव लड़ा था जिससे मैं नगर के हर एक व्यक्ति से परिचित हूँ। प्रतिक राजपूत से मेरी सामान्य मुलाकातें कभी-कभी होती थी प्रतिक की हत्या की मैं भी स्पष्ट जाँच की पुलिस प्रशासन से मांग करता हूँ रही बात लाल रंग की गाड़ी की तो पुलिस उसकी भी जाँच कर उक्त गाड़ी के मालिक के खिलाफ ठोस कार्यवाही करें। यह आरोप बिल्कुल गलत है कि मेरे द्वारा या मेरे किसी परिचित द्वारा प्रतिक के परिवार को जान से मारने की धमकी दी है मेरे नाम से अगर किसी ने भी उस परिवार को धमकी या डराया हो तो उसके खिलाफ प्रशासन सख्ती से कार्यवाही करें। मृतक प्रतिक द्वारा भी उपचार के दौरान पुलिस को दिए गए बयान में मेरा नाम नहीं लिया गया था। मेरे विरूद्व राजनैतिक व द्वेषतापूर्ण षडयंत्र रचा जा रहा है इसके पीछे कई लोग शामिल है प्रतिक के परिजनों को मोहरा बनाकर मुझे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

सात दिन का मिला आश्वासन
श्री राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि एसपी साहब ने हमारी सभी मांगें मानते हुए कार्यवाही के लिए सात दिन का समय मांगा है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, हत्या में जो भी दोषी होगा, उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर साहब ने पीड़ित परिवार को एक लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। करणी सेना भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। एसपी से भेंट के दौरान एएसपी मंजीतसिंह चावला, सीएसपी विवेकसिंह चौहान, डीएसपी किरण शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री आ रहे चिडावत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टोंकखुर्द करेंगी स्वागत

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टोंकखुर्द द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के चिडावद आगमन पर उनका स्वागत करेगी। और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दे देखें वीडियो

इस संबंध में गुरुवार को विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने चिडावद पहुंच कर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान हमारे क्षेत्र के विकास के लिए ग्राम चिडावद आ रहे है। आप सब ब्लॉक कांग्रेस की और से उनका स्वागत करे। आप उनसे पूछे कि किसानों की भावांतर की राशि और 2018-19 का बीमा कब किसानों के खातों में डालेंगे। शिवराज सिंह ने सोनकच्छ विधान सभा के 2010 में हुए उपचुनाव व बाद से सोनकच्छ विधानसभा को दो बार गोद लिया है । हमे पूरा विश्वास व आशा है कि शिवराज कल हमारे क्षेत्र में कोई बड़ी सौगात देंगे। उक्त जानकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश धाकड़ ने दी। इस अवसर पर रुस्तम सिंह पटेल,सुमेर सिंह यादव,आनंद सिंह बापू,जीतू गालों दिया,श्याम भंडारी,धीरज सिंह बरखेड़ा,कमल पटेल,जगदीश पटेल,दामोदर पटेल, सोहन पटेल, हुकम चौधरी, ,कृपाल मकवाणा,राहुल पोलाया,योगेन्द्र सेकली,कपिल पड़ियार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ganja Taskari : देवास बस स्टैंड पर गांजे की तस्करी करने आये लोगों को इंदौर NCB टीम ने पकड़ा

3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 25 किलो गांजा किया जब्त

देवास : महात्मा गांधी बस स्टैंड पर आज सुबह उड़ीसा से गांजे की तस्करी करने आये लोग NCB इंदौर के हत्थे चढ़ गए है एन सी बी की टीम रंगे हाथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दरअसल उड़ीसा के 2 लोग अपने साथ तकरीबन 25 किलो गांजा लेकर ट्रैन से आये थे वो धार जिले के एक खरीददार से गांजे की डील देवास बस स्टैंड कर कर रहे थे लेकिन वहां वह तीनो NCB इंदौर की के टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया है।NCB की टीम भोपाल से ही आरोपियों पर निगरानी बनाए रखी थी।

NCB की टीम ने आरोपियों से तकरीबन 25 किलो गांजा आरोपियो जब्त किया है। टीम द्वारा गिरफ्तार किये गए आरोपियों में 2 उड़ीसा के तो वही एक आरोपी धार जिले के बदनावर का निवासी है। आरोपियों के नाम प्रशांत पिता सुदामा कुमार नायक, मदन पिता निरंजन निवासी उड़ीसा व गोविंद पिता कन्हैया लाल निवासी बदनावर जिला धार बताये गए है।

NCB द्वारा पकड़े गए तीनो आरोपियों को शहर की सिटी कोतवाली लाया गया जहाँ गांजे की जब्ती की कार्यवाही के बाद NCB की टीम आरोपियों को इंदौर ले गयी।अभी आरोपियों से पूछताश की जाना बाकी है।

Dewas : जैन समाज के प्रबुद्ध जनों ने आदेश्वर मंदिर में करवाया वैक्सीनेशन

देवास : कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में चलाया जा रहा है वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत जिन बच्चों का जन्म 2007 में हुआ है उनका एवं 60 वर्ष के ऊपर की आयु वर्ग के बूस्टर डोज आज बड़ा बाजार स्थित श्री आदेश्वर जैन श्वेता मंदिर ट्रस्ट देवास के प्रांगण में अध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में भारी मात्रा में वैक्सीनेशन कराया गया जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे को एवं बूस्टर डोज नगर निगम की टीम व स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण प्रभारी डॉ पवन माहेश्वरी की उपस्थिति में करवाया गया

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/01/VID-20220120-WA0079.mp4

हाईवे पर कार का टायर फटने से कार पलटी, दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल

देवास। जिले के खातेगांव के पास में इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर एक कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए।

दरअसल एक कार मारुति डीजायर MP 09 WE 7915 का इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर टायर फट गया जिससे कार पलटी खा गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए है। हादसे मे विक्रम पिता दिनेश उम्र 32 वर्ष, प्रीति पति विक्रम उम्र 28 वर्ष, कान्हा उम्र 5 वर्ष और अपूर्व उम्र 9 वर्ष घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी अनुसार विक्रम अपने परिवार के साथ हरदा से इंदौर अपने घर की ओर कार से जा रहा था तभी अचानक गाड़ी का आगे का टायर फूटने की वजह से अनियंत्रित होकर कार पलट गई।
हादसे में घायलो को 108 एंबुलेंस के पायलट दीपक विश्नोई ईएमटी विवेक सिंह यादव ने खातेगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
दुर्घटना में घायल सभी लोगों को खातेगांव अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए हरदा रैफर किया गया है।

संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क की बकाया राशि एक मुश्त जमा करावें,आयोजित लकी ड्रा मे ईनाम पायें

देवास। संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क की बकाया राशि करदाताओ द्वारा एक मुश्त जमा कराने पर निगम द्वारा आयोजित ईनामी लकी ड्रा योजना मे सम्मिलित होकर ईनाम पायें। जिन बकायादारो द्वारा संपत्तिकर एवं जलकर तथा कचरा संग्रहण शुल्क जमा नही किया है वे निगम मे उक्त करो की एक मुश्त राशि जमा करावें। बकाया संपत्तिकर, जलकर,कचरा संग्रहण शुल्क एक मुश्त जमा कराने वाले करदाताओ के लिये नगर निगम द्वारा लकी ड्रा आयोजित किया गया है। आयोजित लकी ड्रा मे पुरस्कार वितरण संख्या 101 रखी गई है। आयोजित लकी ड्रा मे उन्हीं करदाताओ को सम्मिलित किया जावेगा जो अपने करो की राशि वर्ष 2022 तक की एक मुश्त जमा करायेगें। 17 जनवरी से 31 मार्च 2022 तक कचरा संग्रहण शुल्क सहित संपत्तिकर, जलकर का भुगतान कर ईनामी योजना लकी ड्रा मे भाग लेकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठावें। ईनामी प्रतियोगिता मे चयनित प्रतिभागियो को प्रथम पुरस्कार 1 इलेक्ट्रानिक स्कुटर, द्वितीय पुरस्कार 5 एलईडी टीवी, तृतीय पुरस्कार 10 मोबाईल टेबलेट, चतुर्थ पुरस्कार 15 सायकल, पांचवा पुरस्कार 20 स्मार्ट घडी, छटा पुरस्कार 25 मिक्सर, सातवां पुरस्कार 25 वॉटर प्युमरीफायर प्रदान किये जावेगे।

पुरस्कारो का चयन लाटरी ड्रा पद्धती से किया जावेगा। आयुक्त ने बकाया करदाताओ से अपील कि है कि वे अपने बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण शुल्क की राशि एक मुश्त अविलम्ब जमा करा कर लक्की ड्रा मे चयनित होकर पुरस्कार पायें।