महारानी पुष्पमाला राजे पवार शासकीय कन्या महाविद्यालय में हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम

देवास। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना मिश्रा एवं विधायक प्रतिनिधि श्री विशाल शिन्दे ने बताया की रूसा के अंतर्गत 96.31 लाख रुपये की लागत से नवीन प्रशासनिक भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि श्रीमंत गायत्री राजे पवार, विधायक देवास के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ I महाविद्यालयीन जनभागीदारी समिति एवं जिला योजना समिति की 50-50 प्रतिशत की भागीदारी से 23.49 लाख रुपये की लागत से प्रथम तल पर हॉल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात् लोकार्पण किया गया I म०प्र० उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन परियोजना के अंतर्गत 1.85 करोड़ रुपये की लागत से रसायन एवं भौतिक प्रयोगशाला का निर्माण कार्य होना है जिसका भूमिपूजन किया गया I आयुक्त उच्च शिक्षा द्वारा अधोसंरचना के अंतर्गत 386.87 लाख की लागत से 6 अध्ययन कक्षों के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना मिश्रा मैडम द्वारा मुख्य अतिथि विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, विधायक प्रतिनिधि श्री विशाल शिन्दे एवं श्री दुर्गेश अग्रवाल का स्वागत किया गया I इस अवसर पर मंच पर श्री अर्जुन यादव, श्री मनीष पारिख, श्री सचिन जोशी, श्री अजय पंडित, श्री संतोष पंचोली, श्री धर्मेन्द्र सिंह बैस, श्री नयन कानूनगो, श्री भरत चौधरी, डॉ. उज्ज्वला बाबर उपस्थित रहे I

PIU की ओर से श्रीमती सीमा प्रभाकर एवं ठेकेदार श्री भगवती प्रसाद शाह, हाउसिंग बोर्ड की ओर से श्री गुप्ता जी, देवास विकास प्राधिकरण की ओर से श्री प्रदीप कुमार शर्मा, श्री राजेंद्र चावड़ा, श्री विकास वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, अतिथियों का स्वागत श्री राजवर्धन यादव, श्री शुभम राव जाधव, डॉ. भारत सिंह गोयल, डॉ. अनीता भाना, श्री मनीष दुबे, श्री योगेन्द्र सिंह कावल, श्री कमल किशोर, कु. काजल नागेश्वर, कु. मृगांशी नाथ ने किया I
मुख्य अतिथि श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया एवं कोरोना महामारी में भी सतर्कता बरतने की सलाह भी दी I
विधायक प्रतिनिधि श्री विशाल शिन्दे ने इस अवसर पर छात्राओं को बधाईयाँ देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की I
कार्यक्रम में प्रो. चारुशीला भोसले, डॉ. लोकेश जारवाल, प्रो. शरद वर्मा, प्रो. प्रमोद परिहार, प्रो. दीपनवीता गांगुली, प्रो. वर्षा गोले, प्रो. महेंद्र गुजराती, प्रो. सुभाष कुमार गुहा, प्रो. अंजली वर्मा, प्रो. रामकन्या देवड़ा, श्री राजीव कुमार साहू, सुश्री नेहा बघेल, प्रो. वर्षा जायसवाल, प्रो. रोबिन शेख, प्रो. नेहा राठोर, प्रो. पूजा सांगते, प्रो. चंचल सोलंकी, प्रो. साजिया शेख, श्री अरुण रघुवंशी, श्रीमती अनुराधा पुरोहित, श्रीमती अर्चना बोकाड़े, श्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता, श्री रवि कुमार भाटी, श्री सुरेश व्यास, श्री रघुनाथ मालवीय, श्रीमती अल्पना कुशवाह, श्री अभय तंवर, श्री विजय योगी, श्री अजय वर्मा, श्रीमती गुणमाला वैद्य, श्रीमती पवित्रा बाई, श्रीमती कृष्णा बाई, श्रीमती प्रेम बाई, श्रीमती सरजू बाई, श्री जीवन घावरी, श्री विष्णुप्रसाद चतुर्वेदी आदि महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे I

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शर्मिला काटे ने किया एवं आभार डॉ. उज्ज्वला बाबर ने माना I

Dewas : जिले में मिले 73 नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 187

देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी। 19 जनवरी की देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में 73 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले है।
कल 19 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1594 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 73 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
19 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 2 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 187 हो गयी है।

देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में यह कोरोना के आंकड़ों में बहुत तेज़ी आई है। अभी तक के प्रतिदिन आने वाले आकड़ो के मुकाबले चार दिनों से लगातार संक्रमितो का बड़ा आंकड़ा सामने आ रहा है।

नगर टोंकखुर्द में हुआ पूज्य शुद्धि प्रसन्ना श्री जी महाराज साहब का मंगल प्रवेश

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। जैन समाज के परम पूज्य शुद्धि प्रसन्ना श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 3 का नगर आगमन हुआ। जैन मुनि का टोंक खुर्द नगर में ढोल धमाकों के साथ मंगल प्रवेश हुआ और गुरुदेव के जय कारों से भक्तगण ने नारे लगाए इंदौर के नंदन कोटि कोटि वंदन। फ्री गंज चौराहा पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम गालोंदिया के द्वारा जैन श्री संघ की संघ पूजा की गई। इस अवसर पर अमर सिंह चौधरी दिलीप धाकड़ संघ अध्यक्ष अखिलेश जैन विमल सांकला, पीयूष जैन प्रकाश जैन पत्रकार डॉ कैलाश जैन इंदर मल जैन, सनी जैन अक्षय जैन अभिषेक जैन अंशुल जैन लकी जैन राहुल जैन पप्पू कमलेश जैन अप्पू जैन राजेश जैन इंगित जैन संजीत जैन आदि जैन समाज के वरिष्ठ गण उपस्थित थे।

Dewas : जिले में लगातार तीसरे दिन मिले 34 नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 116

देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी। अब तीन दिनों ( 16 से 18 जनवरी की कोरोना हेल्थ बुलेटिन अनुसार ) से लगातार जिले में 34 नए संक्रमित मरीज़ मिले है।
कल 18 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1638 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 34 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
18 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 1 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुए है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 116 हो गयी है।

देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में कोरोना के आंकड़ों में बहुत तेज़ी आई है अभी तक के प्रतिदिन आने वाले आकड़ो के मुकाबले तीन दिनों से लगातार 34 संक्रमितो का आंकड़ा सामने आ रहा है जो कि उनसे कई गुणा ज्यादा है। अन्य शहर व जिलो के मुकाबले यह बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है। यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।

Dewas : निगम ने ग्रामीण वार्ड क्षेत्रो से केम्प के माध्यम से वसुली

देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम द्वारा संपत्तिकर, जलकर, यूजर चार्जेस की वसुली किये जाने के लिये वार्डो मे प्रतिदिन वसुली केम्प आयोजित किये जा रहे है। अलग-अलग वार्डो मे अलग-अलग टीम गठित कर केम्प के माध्यम से ग्रामीण वार्ड क्षेत्र बिलावली एवं जेतपुरा से रूपये 91 हजार संपत्तिकर, कचरा संग्रहण शुल्क की वसुली की गई। इसी प्रकार जेतपुरा मे जलकर केम्प के माध्यम से 52 हजार तथा रसुलपुर मे 15 हजार 300 की जलकर वसुली केम्प के माध्यम से करदाताओ द्वारा जमा की गई। आयुक्त ने कहा कि निगम संबंधि करो को जमा किये जाने हेतु वसुली केम्प निरंतर जारी रहेगें। निगम सहायक आयुक्त तुराब खान ने बताया कि राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व उपनिरीक्षक राजेश जोशी, राजस्व निरीक्षक बृजेश शर्मा, वार्ड प्रभारी राधे श्याम परमार, सहायक राकेश कुशवाहा, तथा कंप्यूटर ऑपरेटर नवीन ने उक्त कैंप ने वसुली कार्य को संपादित किया।

Dewas: जिले में 21 जनवरी को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार मेला

• मेले में उपस्थित होने वाले ओवदकों को वैक्‍सीनेशन प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य

देवास। कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय देवास द्वारा जिले के युवाओं के लिए आत्मनिर्भर मध्‍य प्रदेश अन्तर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 21 जनवरी को प्रात: 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक आई.टी.आई परिसर विकास नगर चौराहा देवास में आयोजित किया जा रहा है।

रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक आवेदकों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। मेले में उपस्थित होने वाले ओवदकों को वैक्‍सीनेशन प्रमाण-पत्र लाना एवं शासन द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य है।

जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले में निजी कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार उपरांत नौकरी के लिए चयन किया जायेगा। रोजगार मेले में देवास से आयशर, पेरीवेयर रोका, यशस्वी ग्रुप, भारतीय जीवन बीमा निगम, चामुण्डा इण्टरप्रायजेस, देवास मेटल एवं इन्दौर से जॉब फैक्ट्री, शिवशक्ति बायोप्लांट मेजिक ग्रो बायोटेक आदि कम्पनियों द्वारा भाग लिया जायेगा।

अधिक लाभ का लालच देकर फ्रॉड करके कंपनी फरार

देवास। शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत ग्राम खजुरिया जागीर में पैसो को लेकर अधिक लाभ का लालच देकर कंपनी फ्रॉड करके फरार हो गयी है।

दरअसल ग्राम खजुरिया जागीर निवासी दयाराम पिता जगन्नाथ चौहान में वर्ष 2012 की एक जनवरी को आरोपी महेश प्रजापत, सत्यनारायण निवासी कोलाला व तोलाराम निवासी कोठड़ी इंगोरिया व साई प्रकाश प्रोपर्टी डीलर्स के संचालक ने आरोपी महेश प्रजापत निवासी ग्राम खजुरिया के घर पर फरियादी को अधिक लाभ का लोभ देकर रुपये ले लिए और किसी कंपनी में इन्वेस्ट कर दिए ओर वह कंपनी फ्रॉड करके फरार हो गयी है। जिसकी शिकायत फरियादी दयाराम ने बीएनपी थाने में की जिसके बाद बीएनपी थाना पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 व अन्य धाराओं के साथ मध्यप्रदेश निक्षपको के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 के तहत प्रकरण दर्ज किया है । मामले की जाँच बीएनपी थाने में पदस्थ निरक्षक मुकेश इजारदार द्वारा की जा रही है।

नर्मदा के भक्त नर्मदादास कर रहे दंडवत मां नर्मदा की परिक्रमा

कांटाफोड(बालकृष्ण शर्मा) – मांं नर्मदा के भक्त नर्मदादास द्वारा मां नर्मदा की दंडवत यात्रा की जा रही है। इस संबंध मे जब दंडवत यात्री नर्मदा दास से चर्चा की तो उन्होंने बताया की होशंगाबाद से मेने मां नर्मदा की दंडवत यात्रा प्रारंभ की। मे विगत दो वर्षों से दंडवत यात्रा कर रहा हूँ। दो वर्षों मे लगभग 1800 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर कांटाफोड पहुंचा हूँ।

शनिवार को महांकाल वेयरहाउस पर सतीष घावरी कमल पाराशर बलीराम शर्मा द्वारा नर्मदा परिक्रमावासी नर्मदादास बाबा का स्वागत किया गया। रविवार को श्रीजी कलेक्शन पर दंडवत यात्री का जितेंद्र शर्मा केदार पटेल जितेंद्र कटारा कैलाश मालवीया द्वारा स्वागत किया गया। बस स्टेंड पर महांकाल सेवा समिति द्वारा नर्मदादास बाबा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभिषेक जोशी ,अमित जोशी, अशोक पटेल ,भरत जोशी, अनिरुद्ध शर्मा, कमलेश शर्मा केदार बिनाकिया, मोनू दरबार, विष्णु मीणा सहित भक्त गण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि नर्मदादास द्वारा मां नर्मदा की दंडवत परिक्रमा बिना किसी व्यस्था के मां नर्मदा पर आश्रित होकर भक्ति मे लीन होकर की जा रही है। नगर रात्रि विश्राम के दौरान महंकाल भक्त मंडल द्वारा भजन एवम प्रसादी का आयोजन किया गया।

सतवास पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर पकड़ा 3 मोटरसाइकिल जब्त की

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। पुलिस अधीक्षक महोदय डाँ शिवदयाल सिंह द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अति.पुलिस अधी. कन्नौद सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी ज्योति उमठ कन्नौद के मार्गदर्शन में दिनांक 16/01/2022 को थाना सतवास पुलिस द्वारा जगतिया फाटे के पास वाहन चेकिंग के दौरान हकीम पिता बशीर शाह 26 साल निवासी सतवास के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल जप्त की गई आरोपी से पूछताछ पर आरोपी ने दो और मोटरसाइकिल भी चोरी करना बताया जो आरोपी के घर से जप्त की गई आरोपी के कब्जे से कुल तीन मोटरसाईकल कीमती करीब 130000 रुपए जप्त कर आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/22 धारा 41(1)(4)/102 जा. फो. का कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्याया. पेश किया गया। कार्यवाही में विशेष योगदान एस आई एस के चौहान, प्र.आर. गणेश प्र.आर.गजेंद्र आर. करण,आर. बालकृष्ण,आर.सूरज का रहा है।

Dewas : जिले में मिले 34 नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 53

देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी।
कल 16 जनवरी की रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1878 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 34 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
16 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना पॉजिटिव लोगो की जानकारी..

हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एक कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त होकर ठीक हुआ है।
नए संक्रमित मरीजो के बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या बढ़कर 53 हो गयी है।

देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में यह कोरोना के आंकड़ों में बहुत तेज़ी आई है अभी तक के प्रतिदिन आने वाले आकड़ो के मुकाबले 34 संक्रमितो का आंकड़ा कजी गुणा ज्यादा है। अन्य शहर व जिलो के मुकाबले यह बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है। यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।