देवास। जवाहर नगर ग्राउंड सत्य सांई मंदिर पर चल रही रामलीला में सोमवार को विभिन्न मनमोहक प्रसंग हुए, भक्तों ठण्ड में भी महोत्सव का आनंद उठाया। धर्म प्रचारक रामायण रामलीला मंडल, काशी के कलाकारों द्वारा मंचित रामलीला का मंदिर समिति के पं. रितेश रमेश त्रिपाठी के संचालन में चल रही रामलीला महोत्सव की पूर्णाहुति आज 1 दिसंबर को होगी।
आज रामलीला में प्रभु श्रीराम माता सीता के साथ अयोध्या पहुंचेंगे और राम जी का राज्याभिषेक होगा। भक्तों द्वारा प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक पर फूलों बारिश की जाएगी। पूर्णाहुति पश्चात महाआरती होगी और महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। बीती रात रामलीला महोत्सव की आरती में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवास जिला प्रचारक राहुल भौमिक, जिला कार्यवाह सतीश शर्मा, नगर सह कार्यवाह सुरेश जायसवाल, जिला प्रचार प्रमुख नागेंद्र पवार, गुरु गोबिंद सिंह उपनगर प्रमुख कपिलेश जोशी, गुरु गोबिंद सिंह उपनगर सेवा प्रमुख प्रदीप चींचे, जवाहर नगर बस्ती प्रमुख अंकित सिंह शामिल हुए।
• इंदौर में बीते 8 दिनों में मिले 55 कोरोना संक्रमित
सावधान देवास! देवास एक्सप्रेस का मकसद आपको डराना नही है बल्कि आपको सावधान करना है। हमारे पास बसे शहर इंदौर में बीते 8 दिनों में 55 कोरोना के मरीज़ सामने आ चुके है। इंदौर से प्रतिदिन हज़ारो की संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी शिक्षा के लिए तो पुरुष-महिलाएँ अपने रोज़गार के लिए आना जाना करते है।
बीते कुछ दिनों से वहाँ बढ़ रही कोरोना के मरीज़ों की संख्या देवास की भी चिंता बढ़ा रही है। क्योंकि बीते वर्ष भी इंदौर में कोरोना मरीज़ों की संख्या बढ़ने के बाद ही देवास में कोरोना मरीज़ सामने आये थे। वर्तमान में हमारे आसपास लोगों द्वारा मास्क पहनने की आदत को भुला दिया गया है। आम आदमी के साथ साथ ऐसे लोग जो शहर में बड़े ओदे पर हे उन्हें भी बिना मास्क के देखा जा सकता है। अब हम सभी को सावधान होने का समय आ गया है वापस उसी सख्ती के साथ कोरोना से बचाव का पालन करे जैसा हमने बीते वर्ष किया था क्योंकि इसी से हम कोरोना से सुरक्षित रह सकेंगे।
अभी कोरोना का नया वैरिएंट भी साउथ अफ्रीका देश में सामने आया है जिसका नाम ‘ओमिक्रोन’ दिया गया है। WHO द्वारा बुलाई गई बैठक में ओमिक्रोन वैरिएंट को डेल्टा वैरिएंट से 7 गुना ज्यादा फैलने वाला बताया जा रहा है। इसको लेकर भी भारत सरकार सचेत है और कड़े कदम उठाये जा रहे है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी नए कोरोना वैरिएंट के खतरे को देखते हुए प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेज को जारी रखने का फैसला लिया है। साथ ही स्कूलों को 50 % क्षमता के साथ खोलने के निर्देश दिए है।स्कूलों में 50% विद्यार्थी सप्ताह के पहले तीन दिन और शेष 50% विद्यार्थी अगले तीन दिन स्कूल जाएंगे।
WHO की चेतवानी के बाद कोरोना ने नए वैरिएंट “ओमिक्रोन” ने एक बार फिर देश-विदेश में चिंता बड़ा दी है। WHO द्वारा बुलाई गई बैठक में इस वैरिएंट को डेल्टा से 7 गुना ज्यादा फैलने वाला बता रहा है। एक तरफ जहाँ इस वैरियंट ने दक्षिण अफ्रीका में तहलका मचा रखा है तो वही इसको लेकर भारत सरकार भी अलर्ट हो गयी है। कल PM मोदी ने इस्कूल लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ जोखिम वाले देशों से आने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए व साथ हो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा की समीक्षा कर सभी राज्यों को भी अलर्ट किया है
देश में तेजी से फैल रहा कोरोना : देश में कोरोना का संक्रमण फिर से चिंताजनक हालात पैदा कर रहा है। 10 बड़े राज्यों में पिछले 30 दिन में 2400 स्टूडेंट कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1700 स्टूडेंट महाराष्ट्र के हैं। संक्रमित होने वाले ज्यादातर छात्र शादी-पार्टियों में या तो खुद शामिल हुए थे, या उनके परिजन किसी कार्यक्रम से लौटे थे।
• साउथ अफ्रीकन वैरिएंट को लेकर मोदी की 6 हिदायतें
नए वैरिएंट के लिए हमें अभी से तैयारी की जरूरत।
जिन इलाकों में ज्यादा केस आ रहे हैं, वहां पर निगरानी और कंटेनमेंट जैसी सख्ती जारी रखी जाए ।
लोगों को और ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीजों का पालन सही तरह से किया जाए।
अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में छूट देने की योजना की समीक्षा की जाए ।
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज की कवरेज बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए।
राज्यों को इस बात पर ध्यान देना होगा कि जिन्हेंपहली डोज मिल गई है, उन्हें दूसरी डोज समय पर दे दी जाए।
• पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने तालाब से निकाला शव, पुलिस मृतक के शिनाख्त में जुटी
देवास। बीएनपी थाना अंतर्गत ग्राम जामगोद स्तिथ राजानल तालाब (सूरज कुंड) पर गुरुवार को अज्ञात पुरुष का शव तालाब में तैरता हुआ मिला है। मृतक की उम्र करीबन 32 से 40 वर्ष है। शव को देखकर वहा के पंप ऑपरेटर गिरिराज पटेल ने पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद बीएनपी थाना पुलिस मौके पर पहुँची, साथ में एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई। जिसके बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया व शव को पोस्टमार्डम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है, पुलिस के अनुसार शव लगभग 2 से 3 दिन पुराना है और मृतक के शरीर के कुछ भाग की चमड़ी पूरी तरह गल कर निकल चुकी है। और मृतक की दाहिनी कलाई पर अंग्रज़ी में AKY गुदा हुआ है। बीएनपी थाना पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच बीएनपी थाने में पदस्थ उप निरक्षक आर.सी. कल्थीया द्वारा की जा रही है।
विवाद में कुल 8 लोग हुए घायल, एक को किया इंदौर रैफर
देवास । ज़िले के गांव जामगोद में आज सुबह दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया जिसमे दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। दोनों पक्षों से करीब 8 लोग घायल हो गए।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि जामगोद गांव में 9 बीघा कृ़षि भूमि के लिए एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष से आकाश, विकास, मयूर, सुभाष यादव व दूसरे पक्ष से सुरेश यादव, नंदी यादव, सचिन सहित एक अन्य को चोट लगी है
घायलों में आकाश यादव को सिर में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। जबकि । सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
देवास। मारपीट में पीड़ित पवन चोंडिया के बताए अनुसार.. ग्राम सिरोल्या निवासी पवन पिता शंकरलाल चोडिय़ा 31 वर्ष वहीं के निवासी संदीप नाथ के यहां पर खेत में पानी छोडऩे का कार्य करता है। पवन जब अपनी मजदूरी के पैसे मांगने के लिए संदीप के पास गया तो वहां पर मौजूद सुभाष ने अपने परिवार के 5 सदस्यों के साथ मिलकर पवन के साथ गालीगलोच करते हुए मारपीट की। पवन ने जिसकी शिकायत बरोठा में दर्ज कराई। पवन ने अपनी शिकायत में बताया कि वह करीबन 15-20 दिनों संदीप उर्फ चिकीनाथ के खेत पर पानी छोडऩे का कार्य कर रहा था। दिनांक 20 नवंबर को रात करीबन 9 बजे के आपास संदीपनाथ को फोन लगाया और अपनी मेहनत के पैसों की मांग की तो संदीप ने रूपये देने से मना कर दिया और हमारे बीच फोन पर ही कहासुनी हो गई। तत्पश्चात सदीपनाथ मेरे घर के बाहर आया और मेरे साथ गालीगलोच करते हुए मेरे घर के दरवाजे पर लात मार दी। जिसके बाद संदीप और उसके भाई मोनु नाथ, पिता सुभाष नाथ मारपीट की । जिससे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी हमने 100 नंबर गाड़ी को दी। पुलिस द्वारा मुझे इलाज के लिये बरोठा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से मुझे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ मेरा इलाज चल रहा है।
देवास। लघु उद्योग भारती देवास इकाई का पारिवारिक दीपावली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता ओर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक कैलाश चंदावत, मुख्य वक्ता विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख नरेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय सचिव समीर मुंदड़ा, प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, अतीत अग्रवाल, विनीत जैन थे।
स्वागत भाषण ईकाई अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता ने किया। अतिथियों ने परिवारों में आपसी तालमेल, बच्चों को संस्कार देने, घर के बुजुर्ग सदस्यो की सेवा, घर में कम से कम पांच पौधे लगाकर प्रकृति संतुलन बनाने और स्वदेशी उत्पाद अपनाने पर जोर दिया। राधिका मुंदड़ा और किंशू गुप्ता ने महिलाओ के लिए मनोरंजक खेल का आयोजन किया। कार्यक्रम में सभी सदस्य परिवार के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत भरत चौधरी, सतीश मुकाती, किशोर सिंह राजपूत, हरीश जैन, संजय तलाटी, विजेन्द्र उपाध्याय, नितिन सोनी, मुकेश वर्मा, विमल अग्रवाल और संजय कारपेंटर ने अतिथियों का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इकाई सचिव विनय कावले ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र जायसवाल ने किया।
देवास। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत मोती बंगला क्षेत्र के पास स्थित शिवशक्ति ग्राउंड के सामने रेल्वे ट्रैक पर मंगलवार रात लगभग 12 बजे अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से टकराने से मौत हो गयी। अज्ञात व्यक्ति की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। सुचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची जिसके बाद पुलिस को घटना स्थल से पास में एक सायकल भी मिली है।
घटना स्थल से पास में मिली सायकल
अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सायकल मृतक की ही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है तथा कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवीन्द्र यादव द्वारा पुरे मामले जी जाँच की जा रही है।
देवास। जानकारी देते हुए अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया कि दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य लाभ हेतु ऑक्यू पेशनल थैरेपी स्पेशल स्कूल में पुनर्वास केंद्र चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया के निर्देशन में खोला गया ।जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की शारीरिक एवम मानसिक बीमारियों का इलाज थैरेपी द्वारा किया जाता हैं। स्पेशल स्कूल की डॉ जया वर्मा ने बताया की स्कूल में सेरेब्रल पाल्सी ,मानसिक व शारीरिक पक्षाघात , ओटीज्म ,मेंटल रिटार्डेशन,झटके की बीमारियों का इलाज , ऑक्यू पेशनल थैरेपी, सेंसर इंट्रीग्रेशन थैरेपी ,स्पीच थैरेपी व स्पेशल एजुकेशन द्वारा किया जाता हैं । कार्यक्रम का आयोजन स्पेशल स्कूल की संचालिका डॉ जया वर्मा ( ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट एवम क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट ) के दिशा निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमलतास हॉस्पिटल डीन डॉ. शरद चन्द्र वानखेड़े ,मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ प्रशांत वडग बालकर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगत रावत ,डॉ नेहा काकानी , डॉ सागर मुद्गल,डॉ अंकुर गुप्ता,डॉ चांदनी , अमरेंद्र उपाध्याय ,कविता जी एवम समस्त नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति में किया गया ।कार्यक्रम के अंत में डॉ जया वर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
टोंकखुर्द। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश धाकड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंगलवार को पुर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने म.प्र. शासन के राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत से मुलाकात कर टोंकखुर्द में एस डी एम पद की सजृना करते हुए सोनकच्छ से अलग एसडीएम आफिस टोंकखुर्द में स्थापना हेतु गम्भीर चर्चा की।
वर्मा ने टोंकखुर्द की भोगोलिक परिस्थितियो से अवगत कराते हुए राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत को बताया कि टोंकखुर्द के अधिकांश ग्राम मक्सी एवं शाजापुर से लगे हुए है। सोनकच्छ में एसडीएम आफिस होने से शासकीय कार्यो को सम्पन्न कराने में ग्रामीणजनो को लम्बी दूरी तय करना पड़ती है जिससे समय के साथ-साथ आर्थिक बोझ भी आम जन पर पड़ता है।
टोंकखुर्द ब्लाक के रहवासियों द्वारा कई दिनो से विधायक सज्जन सिंह वर्मा से यह मॉग की जा रही थी कि टोंकखुर्द में एसडीएम आफिस की स्थापना हो जिससे शासकीय कार्यो के साथ-साथ आमजनो को शासन की सुविधाओ का लाभ भी मिल सके। उल्लेखनीय है कि विधायक सज्जन सिंह वर्मा कई दिनो से प्रयासरत थे कि टोंकखुर्द में एसडीएम आफिस की स्थापना पृथक से हो जाए उसी संदर्भ में राजस्व मंत्री से चर्चा उपरान्त राजस्व मंत्री गोविन्द राजपूत ने आश्वस्त किया है कि टोंकखुर्द में पृथक से एसडीएम कार्यालय शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा।
03 की सेवा समाप्ति के दिए निर्देश, एक को दिया कारण बताओ नोटिस
देवास ।कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर सहायक विकासखण्ड प्रबंधक देवास श्री मुकेश मुखिया, टोंकखुर्द श्री तपन वर्मा, श्री रवीन्द्र रघुवंशी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिये और सहायक विकासखण्ड प्रबंधक सोनकच्छ श्री विजय बावस्कर को बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के क्रियान्वयन और स्वीकृत प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के जितने में आवेदन लम्बित है। उन आवेदनों को अभियान चलाकर शत-प्रतिशत बैंको से निराकरण कराये।