रविवार को मीठा तालाब में नहाने उतरा था ईटावा निवासी जितेंद्र अवचरे
देवास। रविवार को अपने जितेंद्र अवचर उम्र 24 वर्ष नामक युवक अपने चाचा के साथ मीठा तालाब पर मछली लेने आए थे। जिसके बाद जितेंद्र मीठा तालाब में नहाने के लिए कूद गया और डूबने लगा प्राप्त जानकारी अनुसार जितेंद्र शराब के नशे में था। जिसको देखकर जितेंद्र के चाचा ने सहायता के लिए आवाज लगायी।
जिसकी सूचना मिलते ही नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा मौके ओर पहुँचकर तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया था। रेस्क्यू के लिए शिप्रा नदी के गोताखोरों को भी बुलाया गया था। परंतु युवक के बारे में कुछ जानकारी नही मिल सकी।लगातार 2 दिनों तक रेस्क्यू टीम द्वारा युवक को खोजने की कड़ी मशक्कत के बाद आज मंगलवार को युवक का शव मिला है।
देवास। देश में स्वच्छता में 3 लाख की आबादी वाले शहर में देवास शहर को प्रथम स्थान मिलने पर सद्गुरू योगेंद्र शीलनाथ धुनी संस्थान ट्रस्ट ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नगर निगम प्रशासन एवं जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का स्वागत कर बधाई दी।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस दौरान कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में यह उपलब्धि देवास का गौरव पूरे देश में बड़ाने भागीरथी प्रयास नगर निगम आयुक्त, सफाई कर्मचारी व निगम के समस्त कर्मचारी एवं शहर के नागरिकों के सहयोग से सार्थक हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष अजित भल्ला, ट्रस्टी भगवान सिंह चावड़ा, महेन्द्र सिंह पडिय़ार, महंत राजेन्द्र जी, प्रबंधक सुरेश गोखले आदि ने श्री शुक्ला का गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी।
देवास। नगर निगम देवास मे रोको टोको अभियान के तहत निगम संबंधी कार्यो हेतु निगम मे आने वाले नागरिको को रोको टोको अभियान के तहत वेक्सिेनेशन की जानकारी लेकर प्रवेश दिया जा रहा है।
जिसमे इस अभियान के तहत आने वाले नागरिको को कार्यालय मे प्रवेश के पहले टीकाकरण की जानकारी प्राप्त करते हुये जिन नागरिको को दूसरा डोज नही लगा उनको निगम मे स्थित टीकारण टीम द्वारा तत्काल टीका लगाया जाकर प्रवेश दिया जा रहा है।
रोको टोको अभियान मे निगम मे कुल 64 लोगो को टीका लगाया गया। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि टीकाकरण कार्य निंरतर जारी है सभी नागरिको को दूसरा टीका अनिवार्य रूप से लगवाया जाना है। टीके का दूसरा डोज नियत समय पर लगवाकर होने वाली असुविधा से बचें।
देवास/ हाटपिपलिया (नरेंद्र चौहान)। जिले के हाटपीपल्या क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेवरी – बागली मार्ग पर एक आरोपी ने पुलिस पर डंडा तान दिया जिसके बाद पुलिसवाले को आत्मरक्षा के लिए अपनी पिस्टल निकालना पड़ी।
दरसल मामला कुछ ऐसा हे की नेवरी चौकी प्रभारी एसएस मीणा व अन्य जवान के द्वारा सूदखोरी के आरोपी दिनेश हाड़ा को तलाश करने गए थे। मिलने पर जब पुलिस उसे पकड़ने गयी तो आरोपी ने नेवरी पुलिस पर डंडे से हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान आसपास से सूदखोरी के आरोपी की पत्नी व कुछ महिलाएं भी एकत्रित हो गईं। इस दौरान अपनी आत्मरक्षा के लिए चौकी प्रभारी एस एस मीणा ने पिस्टल तान दी। जिसके बाद पुलिस अमले की कमी के कारण आरोपी वहां से भाग निकला यह पूरी घटना होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी पर कर्जा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। आरोपी पर बड़वानी क्षेत्र के भी कई अपराध दर्ज हैं।
देवास । शानिवार शाम को बीएनपी पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को देवास मक्सी रोड पर ग्राम सिया के महाँकाल टी स्टाल के पास से गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते पकड़ा गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा कल शाम तकरीबन 6:30 बजे सलमान कुरैशी पिता शाहिद कुरैशी उम्र 20 निवासी एकता नगर पानी की टंकी के सामने पुष्पगंज कॉलोनी ईटावा और जगदीश चंद्र नागर पिता स्व. बालमुकुन्द नागर उम्र 47 निवासी ग्राम बोरदा धाकड़ को देवास मक्सी रोड पर ग्राम सिया के यहाँ महाँकाल टी स्टाल के पास दोनो आरोपियों को गोवंश का क्रूरता पूर्वक परिवहन करते बीएनपी पुलिस द्वारा पकड़ा गया। दोनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा धारा 11(डी) प. कु. निवा. अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया
देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई जयंती (स्त्री शक्ति दिवस) के अवसर पर पांच दिवसीय (तलवारबाजी एवं दंड) प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर जवाहर चौक में किया गया। नगर मंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में छात्रा को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने हेतु श्री चेतन मुकाती ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। जिसमे पहले दिन 30 छात्राएं उपस्थित हुई। अभाविप का मुख्य उद्देश्य है कि छात्राओं को अपनी आत्म सुरक्षा हेतु स्वयं सक्षम बनाना है। जिसमे विद्यालय महाविद्यालय की और भी छात्राए अपेक्षित है।
देवास। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, सीएमएचओं डॉ. एमपी शर्मा सहित प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम संचालक उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अंदर देवास जिले के सभी प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में फायर सिस्टम लगाये। जिससे किसी भी प्रकार की आगजनी घटना नहीं हो। प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में फायर सिस्टम लगाकर नगर निगम से एनओसी प्राप्त करें।कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में आज से जब तक प्राईवेट हास्पिटल और नर्सिंग होम में फायर सिस्टम नहीं लगा लेते तब तक कोई नया पेशेंट भर्ती न करें। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिये की नगर निगम टीम प्राईवेट हास्पिटल और निर्सिंग होम की बिल्डिंग को चेक करें, यदि कोई बिल्डिंग जर्जर हालत में है तो तत्काल कार्यवाही करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हास्पिटल और निर्सिंग होम में जाकर निरीक्षण करें। वहा जाकर फायर सिस्टम के अलावा भी ऑक्सीजन एवं अन्य सुविधाओं को देखे और रिपोर्ट भेजे। उन्होंने कहा कि जिले के प्राइवेट नर्सिंग होम एवं अस्पतालों का सतत निरीक्षण किया जाएगा एवं अव्यवस्था पाए जाने पर अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी।
सोनकच्छ(अभय नागर)। तहसील के पीपलरावां थाना अंतर्गत ग्राम देहरिया बल्डी में मंगलवार रात्री को एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम देहरिया बल्डी में 60 वर्षीय महिला सौरमबाई पति चंदरसिंह सेंधव पिछले कई दिनों से अकेली रहती थी।मंगलवार की रात्री को अज्ञात आरोपी ने महिला के गले में धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।सुबह पड़ोसियों ने महिला को बाहर नहीं देखा तो घर के अंदर झांककर देखा तो महिला खून से लथपथ अवस्था में दिखाई दि।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।टीआई अमितसिंह जादौन पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी मिलने पर एएसपी मनजीतसिंह चावला भी मौके पर पहुंचे तथा रिश्तेदारों से चर्चा की।एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवास । आए दिन शहर में गुंडे बदमाशों के बेख़ौफ़ होना दर्शा रही है । शहर के सिविल लाइन थाने में आने वाले ईटावा क्षेत्र के उज्जैन रोड पर बीते 24 घंटे में 2 घटना सामने आई है जहाँ कल रात 3 युवको द्वारा गोलू नामक युवक पर धारदार हथियार से वार किए थे तो वही आज दोपहर 3 युवको ने चलती गाड़ी पर एक युवक पर वार कर दिया।
जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि उज्जैन रोड पर श्याम गार्डन के यहाँ फारूक पिता सलीम खान 25 वर्षीय निवासी अन्नपूर्णा नगर अपने मित्र के साथ यहाँ से गुज़र रहा था जहा उसकी गाड़ी की टक्कर एक अन्य गाड़ी से हो गयी, जिसको लेकर 3 युवको ने फारूक पर हमला कर दिया और फरार हो गए। घायल फारूक को उसके साथियों द्वारा ज़िला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी शेरू पिता गब्बर खान व जफर पिता जाकिर के खिलाफ धारा 324 323, 34 भादवि तहत प्रकरण दर्ज लर लिया है
देवास। सोमवार को रात करीब 9 बजे पुलिस ने शहर के सैफी मार्ग पर देवनारायण चौधरी नामक व्यक्ति को साँची कंपनी का नकली मिलावटी की बेचते पकड़ा था। अब पुलिस ने उसी आरोपी के साथी को गिरफ्तार कर मिलावटी घी बनाने के कारखाने का किया भांडाफोड करके अमूल और साँची कंपनी के नकली/मिलावटी घी के पैकेट बड़ी मात्रा में घी, मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो, घी का सेण्ट, डालडा घी, गेस सिलेण्डर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने की अन्य उपकरण आदि जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब 5 लाख रुपये है।
दरसल पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ शिव दयाल सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह द्वारा देवास जिले में मिलावटखोर के गोरखधंधे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान एवं उपपुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) किरण शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली देवास द्वारा मिलावटखोरो के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की गई है। जिसमें घी बनाने वाली ब्रांडेड कंपनी सांची व अमूल के नाम से मिलावटी घी बनाने वाले कारखानों पर कार्यवाही कर अमूल व सांची कंपनी के रेपर, 35 किलो सांची घी, मिलावटी घी बनाने का कच्चा माल 75 किलो, घी का सेण्ट, डालडा घी, गेस सिलेण्डर सहित अन्य मिलावटी घी बनाने की अन्य उपकरण आदि जब्त की गई है। जिसकी कुल किमत करीब 5 लाख रुपये है। उक्त कार्यवाही में आरोपी देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी उम्र 39 साल निवासी त्रिलोक नगर इटावा एवं पुरुषोत्तम पिता चेतुप्रसाद जाति गरडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम्माल कॉलोनी इन्दौर को को गिरफ्तार किया गया इनके कब्जे से उक्त सामग्री जब्त की गई है अन्य आरोपीयो की तलाश जारी है। आरोपी देवनारायण का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तार से पुछताछ की जा रही है।
• तारीका वारदात – आरोपीगण मिलावटी घी बनाकर उसे ब्राण्डेड कंपनीयो के रेपर में पेककर आसपास के जिले- देवास, उज्जैन, इन्दौर, धार, बडवानी आदि जगह बेच देते थे • जब्तशुदा सामग्री – 01 क्विटंल मिलावटी घी किमती करीब 05 लाख रूपये जब्त • गिरफ्तार आरोपी का नाम – देवनारायण पिता भागीरथ चौधरी उम्र 39 साल निवासी त्रिलोक नगर इटावा एवं पुरुषोत्तम पिता चेतुप्रसाद जाति गरडिया उम्र 51 साल निवासी 286 हम्माल कॉलोनी इन्दौर • सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमराव सिंह, उनि महेन्द्रसिंह, उनि पवन यादव, सउनि ईश्वर मण्डलोई, सउनि परवेज खान, सउनि राकेश तिवारी, आर. मातादीन का सराहनीय योगदान रहा।