होटल साई कृपा में पुलिस ने युवक-युवती को पकड़ा

• युवक ने युवती से की छेड़कानी, प्रकरण दर्ज

देवास। शहर में हिन्दू समाज के संगठन के कान जब खड़े हो गए जब सुचना मिली की शहर के ए बी रोड पर स्तिथ होटल साई कृपा में मुस्लिम युवक के साथ लड़की गयी है। जिस सुचना पर हिन्दू समाज के सभी कार्यकर्त्ता साई कृपा होटल पहुँच गए। देखते ही देखते होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गयी। वही सुचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची और छापा मारकर युवक-युवती को पकड़ लिया। दोनों युवक-युवती को पुलिस कोतवाली थाना लाई जहाँ दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया। पूछताछ के बाद लड़की को उसके परिजन को सौंप दिया गया। वही लड़के से लम्बी पूछताछ की गयी। प्राप्त जानकारी अनुसार युवक ने युवती से ऊनी असली पहचान छुपाकर रखी थी। जानकारी अनुसार होटल में दो रूम बुक कराये गये थे। युवक ने युवती को किसी अन्य दोस्त के जन्मदिन की पार्टी की योजना बनाने के बहाने से बुलाया था।
मामले में लड़की की फरियाद पर पुलिस ने आरोपी सन्नी उर्फ़ परवेज खान के खिलाफ पीड़िता के साथ छेड़कानी कर बुरी नियत से उसका हाथ पकडने के आरोप में कोतवाली थाने पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। वही मामले की विवेचना उपनिरक्षक महेंद्र सिंह कर रहे है।

Dewas, विधि विधान से किया वानर का अंतिम संस्कार 13 वीं पर होगा भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन

देवास। गौै सेवक मित्र मंडल के सचिन प्रजापति ने बताया कि बालगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना मल्टी के पास एक हाईटेंशन लाइन के खंबे पर एक बंदर चिपक कर मर गया। वन विभाग की मदद से बंदर को नीचे उतारा फिर विधि विधान से अंतिम संस्कार गौ सेवक मित्र मंडल द्वारा किया गया। हमारे हिंदू धर्म में बंदर हो हनुमान जी का रूप दिया जाता है। 27 अगस्त को वानर का तीसरा किया गया। प्रजापति ने बताया कि वानर की तेरहवीं पर 5 सितम्बर को राम मंदिर चाणक्यपुरी पर भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वानर के अंतिम संस्कार एवं तीसरे पर प्रजापति समाज के अध्यक्ष दुर्गालाल घोड़ेला ,छोटेलाल मांगरोला, रवि मालवीय, जितेन्द्र लवानिया, सौरभ शुक्ला, संजय अग्रवाल ,सावन परमार ,अर्जुन ,जय परासिया ,अजय परमार, चेतन कुमावत आदि उपस्थित थे।

Dewas,नर्मदा सिंचाई योजना की मांग को लेकर स्थानीय साईं बाबा मंदिर पर कलश विराजित किया

• सिंचाई की उपयुक्त व्यवस्था होने से किसान साल में तीन फसल ले सकता है : झाला

देवास। युवा कांग्रेस दिग्विजय सिंह झाला ने बताया नर्मदा सिंचाई योजना की मांग को लेकर स्थानीय साईं बाबा मंदिर पर कलश विराजित किया गया। ज्ञातव्य है कि पिछले डेढ़ वर्षो से अधिक समय से नर्मदा सिंचाई योजना जल की मांग को लेकर पंडित रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा कई बड़े आंदोलन एवं मांग पत्र शासन प्रशासन को सौंपा गए हैं, जिसमें देवास विधानसभा एवं देवास तहसील के 463 गांव एवं सोनकच्छ विधानसभा के 65 गांव को सम्मिलित करने के लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन सतत रूप से चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में देवास जिले के प्रमुख मंदिरों पर प्रशासन को सद्बुद्धि एवं भगवान से प्रार्थना की जा रही है कि जल्द ही इस योजना को मूर्त रूप देकर देवास जिले के एवं देवास विधानसभा के अन्नदाता को सिंचाई की सुविधा मिले एवं अन्यदाता कृषि को व्यवसाय के रूप में लाभ का धंधा बना सकें, अन्नदाता को अधिक से अधिक लाभ मिले। सिंचाई की उपयुक्त व्यवस्था होने पर किसान द्वारा साल में तीन फसल ली जा सकती है। परंतु देवास विधानसभा के ग्रामों में पानी ना होने के कारण किसान केवल दो ही फसल ले पाते हैं। उसमें भी प्राकृतिक आपदा से अन्नदाता को नुकसान होता है। इसी मांग को लेकर नर्मदा जल का कलश मंदिरों में रखा जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदीप चौधरी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, गोरधन देसाई, दिग्विजय सिंह झाला, विजय सिंह चौहान, मोनू , शुभम सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

विश्वास ही भक्ति का आधार है पंडित लालशंकर मेहता

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। ग्राम बोरानी के नवीन राम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन शाजापुर से पधारे पंडित लाल शंकर मेहता ने कहा
जिसमें ज्ञान हो उसमें भक्ति आ जाए यह आवश्यक नहीं है लेकिन जिस में भक्ति होगी उसमें ज्ञान स्वत आ जाएगाभगवान की प्राप्ति के लिए भक्ति का मार्ग सबसे सरल है कलयुग में दुखी जनों के दुख दूर करने का सर्वश्रेष्ठ साधन भागवत कथा ईश्वर के साथ प्रेम करने का साधन श्रीमद् भागवत कथा है मन की शुद्धि के लिए इससे बढ़कर कोई साधन नहीं है जन्म जन्मांतर के पुण्य उदय होने पर भागवत कथा कहने सुनने वह पढ़ने का अवसर मिलता है
भागवत पुराण वैष्णव का परम धन पुराणों का तिलक ज्ञानियों का चिंतन संतों का मनन भक्तों का वंदन भारत की धड़कन है
ज्ञान धन और प्रतिष्ठा कमाने के लिए नहीं है परमात्मा की प्राप्ति के लिए हे
सतयुग त्रेता द्वापर इन तीनों युगों में ज्ञान वैराग्य मुक्ति के साधन थे किंतु कलयुग में केवल भक्ति ही मोक्ष का मार्ग है भगवान की कथा श्रवण से अशुभ वह सुनाएं नष्ट होती है भगवान के प्रति प्रेम बढ़ता है
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 से 3:00 बजे तक रहेगा सुखद संयोग है 30 अगस्त सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा
श्रीमद् भागवत कथा समिति ने श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कथा श्रवण करने का अनुरोध किया है

Dewas, एक ही समुदाय के दो पक्षो में हुआ विवाद,

• एक दूसरे पर बरसाए लाठी डंडे, गाय-मवेशी पर भी किया हमला

देवास। ग्राम लौहारी में सोमवार करीब शाम पाँच बजे एक ही समुदाय के दो पक्षो में विवाद हुआ। विवाद में दोनों पक्षो के लोगो को चोट भी आई है। विवाद के दौरान एक दूसरे पक्ष के लोगो के साथ साथ गाय-मवेशियों पर भी हमला किया गया है। विवाद के दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गयी। मामले में दोनों पक्षो द्वारा सिविल लाइन थाने में जाकर एक-दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया गया।
दरसल सोमवार को दोनों पक्षो में विवाद होने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक पक्ष जिसमे फरियादी कादर पिता रफ़ीक शेख जाती मुस्लमान उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम लौहरी ने आरोपी वसीम पिता जमील खा, टीपू पिता जमील खा, जमील पिता कालू खा, जाकिर पिता कालू खा निवासी ग्राम लौहारी पर यह कहकर प्रकरण दर्ज कराया की
आरोपीयो ने फरियादी के साथ पुराने विवाद को लेकर मां बहन कि नंगी-नंगी गालीया दी व कुल्हाडी, डंडे से मारा जिससे फरियादी को सिर मे तथा अनैको जगह चोंट आई है। आरोपीगणो ने फरियादी को बोला कि आईंदा अगर तु हमारे बिच मे आया तो तुझे जान से खत्म कर देंगे। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। वही दूसरे पक्ष के फरियादी टीपू शेख पिता जमील शेख द्वारा जाती मुसलमान निवासी ग्राम लौहारी द्वारा आरोपी कादर पिता रफीक, अजीज पिता मजीद, यास्मीन पिता अजीज, रफीक पिता मजीद, अजहर पिता अजीज, सदाम पिता मन्नान, इरफान पिता चांद खां, व अन्य लोग निवासीगण ग्राम लौहारी देवास पर यह कहकर प्रकरण दर्ज कराया की आरोपीयो ने फरियादी व पीडितो के साथ पुराने विवाद को लेकर एकमत होकर मां-बहन कि नंगी-नंगी गालीया दी व तलवार व सलीया व लाठी डंडो के मारपीट कि जिससे फरियादी व पीडितो को चोंटे आई है। आरोपीगणो ने फरियादी के वाहन व घर पर तोडफोट कि व डंडो से फरियादी की गाय-ढोरो मे चोंट पहुचाई है। जिसपर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

25 अगस्‍त को जिले में 1 लाख लोगों को वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य

जिले में 4 लाख 60 हज़ार से अधिक लोगो को अभी भी वैक्‍सीन का प्रथम डोज लगाना बाकी

देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में वैक्‍सीनेशन महा अभियान के संबंध में सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि जिले में 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया जाएगा। 25 अगस्‍त को जिले में 1 लाख लोगों को वैक्‍सीन लगाने का लक्ष्‍य रखा गया है। लक्ष्य को पाना आपके सहयोग से ही संभव है। वैक्‍सीनेशन के लिए जिले में ढाई सौ से अधिक वैक्‍सीनेशन सेंटर बनाए जायेंगे। जिले में जिन्होंने अभी तक वैक्‍सीन का प्रथम डोज नहीं लगाया है। उनकी लिस्ट बनाई गई है, वैक्‍सीनेशन सेंटर पर आने के लिए मैसेज भेजे जा रहे है। अक्टूबर अंत तक जिले में दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। आप सभी समाज के लोगों को वैक्‍सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। जिले में 04 लाख 60 से अधिक लोगो को अभी भी वैक्‍सीन का प्रथम डोज लगाना बाकी है।
बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि आप सभी अपने सदस्यों को एक्टिव करें और नागरिकों को वैक्‍सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार- प्रसार करें। जिन नागरिकों का वैक्‍सीन के दूसरे डोज का समय आ गया है, उन्हें दूसरा डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें। वैक्‍सीनेशन से हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने में मदद मिलेगी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को हम सब ने मिलजुल रोका है।
बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों से कहा कि आप टीम बनाएं और समाज के नागरिकों को मैसेज करें, घर जाकर प्रेरित करें। जहां भी समाज की पापुलेशन ज्यादा है, वहां वैक्सीनेशन सेंटर पर नागरिकों आप लेकर आए। मुस्लिम बहुल इलाकों में जाएं और नागरिकों को प्रेरित करें। जिले में पर्याप्त सेंटर बनाए गए हैं। वैक्‍सीनेशन के लिए सभी अधिकारियों की बैठक भी ली गई है। अनुभाग स्तर पर बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।

रक्षाबंधन के दिन मानवता शर्मसार, महिला को जान से मारने की नियत से सिर पर पत्थर मारकर जंगल में फेंका

जंगल में मिली महिला का जिला प्रशासन द्वारा इंदौर में करवाया जा रहा है उपचार

देवास। एक और जहाँ पूरे देश में भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन बनाया जा रहा था तो जिले के हाटपिपलिया में रक्षाबंधन त्यौहार के दिन ऐसी घटना सामने आयी है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जायेगा। अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला को जान से मारने की नियत से उसके सिर पर पत्थर मारकर जिससे उसके सिर पर गहरी व गंभीर चोट लगी है। अभी फिलहाल कोई जानकारी पता नही चल पाई है कि महिला के साथ कोई अनहोनी तो नही हुई है, अभी इस बारे मव कुछ कहा नही जा सकता है।महिला की की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई हैं। हाटपिपलिया पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले को हाटपिपलिया थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती द्वारा विवेचना में लेकर कार्यवाही की जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा इंदौर में करवाया जा रहा है उपचार

जिले की हाटपीपल्या तहसील के ग्राम घुसट के जंगल में रविवार को जख्मी हालत में महिला की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर महिला को उपचार के लिए हाटपीपल्या भेजकर प्राथमिक उपचार करवाया। इसके पश्चात महिला की बेहतर स्वास्थ्य को लेकर कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने महिला को इंदौर के बॉम्बे हॉस्पीटल (सुपर स्पेशलिटी) में भर्ती करवाया है। कलेक्टर श्री शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने बताया कि जख्मी महिला का इलाज जिला प्रशासन द्वारा रेडक्रास के माध्यम से करवाया जा रहा है तथा जिला प्रशासन महिला की विशेष देखरेख कर रहा है। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई हैं। महिला की पहचान होने पर वस्तु स्थिति की जानकारी मिल पाएगी की वह कौन है तथा कहां कि रहने वाली है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को हाटपीपल्या के ग्राम घुसट के जंगल में जख्मी हालत में महिला पाई गई थी। प्रथम दृष्टया में महिला के साथ मारपीट हुई है। जिसे जख्मी हालत में हाटपीपल्या से देवास के जिला चिकित्सालय भर्ती कराया तथा महिला के बेहतर इलाज के लिए जिला अस्तपाल से इंदौर के बॉम्बे अस्पताल (सुपर स्पेशलिटी) में भर्ती कराया गया है। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।

देश के ख़ातिर अब जीना है खुद समझो समझाओ, अच्छे दिन नारों में नहीं फिर सच में आएंगे

देवास। अग्रवाल नगर स्थित शहर के नवीन शिक्षण संस्थान संयक एजुकेशन अकादमी में काव्य गोष्ठी का आयोजित की गई। राष्ट्रीय कवि शशिकांत जी यादव ने अपना अध्यक्षीय काव्यपाठ करते हुए कहा देश के ख़ातिर अब जीना है खुद समझो समझाओ, अच्छे दिन नारों में नहीं फिर सच में आएंगे। गोष्ठी में नगर के कई कवि शायरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

गोष्ठी की शुरुआत कवि हमसफऱ ने सरस्वती वंदना से किया, तत्पश्चात गीत, गज़़ल और कविता का दौर शुरू हुआ तो मानो वक़्त ठहर गया हो और हर कोई देशभक्ति के रंग में रंग गया। सभाग्रह में मौजूद युवा शाइर शरीफ जमाल ने कहा हिन्द पर इतना करम ये मेरे मौला कर दे, मेरे भारत को तू फिर सोने की चिडिय़ा कर दे शायर जय प्रकाश जय ने भारत माता की शान में शेर पढ़ते हुए कहा कहूँ ज़मज़म का पानी या की गंगा जल कहूँ तुझको, तेरी पाकीजग़ी का कोई सानी हो नही सकता एवं राजेश राज, देव निरंजन, सुरेंद्र सिंह राजपूत हमसफर, ओम यादव, संजय सरल, राधेश्याम पांचाल ने बारी-बारी से काव्यपाठ किया।

गोष्ठी का कुशल संचालन शायर मोइन खान मोइन के किया एवं विशेष अतिथि के रूप में इंदौर से आए वरिष्ठ कवि विजय विश्वकर्मा ने मंच पर मौजूद रहे। जिनकी रचना राजनीति की रामायण के सभी का मन मोह लिया। अंत में शब्द सम्राट शशिकांत यादव जी ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को देशभक्ति के सागर में डुबो दिया एवं कार्यक्रम को आसमान की बुलंदियों तक पहुचाया। श्रोताओं में श्रीमती उषा किरण तिवारी नेत्री बीजेपी ,शिक्षक श्री राजकुमार नागर , केतन किराना वाले विशेष रूप से मौजूद रहे । आभार संस्था के मार्गदर्शन श्री रामचन्द्र जी चौकिकर ने माना और जानकारी विद्यालय संचालक श्री जय प्रकाश जी ने दी ।

DEWAS | यू-ट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने पर HM Radio Dewas चैनल के धारक के खिलाफ FIR दर्ज

देवास। पुलिस द्वारा देवास जिले में अवैध गतिविधीयो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा सोशल मिडिया पर भ्रामक जानकारी / विडियो / फोटो वायरल करने वालों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है शहर में बीते दिन कोतवाली पुलिस द्वारा यू ट्यूब चैनल पर भ्रामक पुराने वीडियो प्रसारित करने पर प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी अनुसार यू ट्यूब चैनल H. M Radios Dewas के धारक द्वारा अपने चैनल पर मोहर्रम के पुराने भ्रामक वीडियो प्रसारित किये थे। जिसके खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा यू ट्यूब चैनल के धारक के खिलाफ धारा 505 व 188 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है मामले को उपनिरक्षक राहुल पाटीदार ने विवेचना में लिया है।

Dewas, सोशल मिडिया पर भ्रामक विडियो प्रसारित करने वालो के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

• वर्ग विशेष व विभिन्न धार्मीक, समुदायों में घृणा व वैमनस्यता फैलाने के उददेश्य से विडियो प्रसारित किया

देवास । पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशानुसार देवास जिले में अवैध गतिविधीयो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा सोशल मिडिया पर भ्रामक जानकारी / विडियो / फोटो वायरल करने वालों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है जिसके अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उमराव सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुए इंस्टाआईडी धारक Its_farjan_41 उर्फ Fazzu, Safwan_classic_41 उर्फ safwan, Devilish_boy उर्फ Nabeel के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त इस्टाआईडी धारको द्वारा मोहर्रम के कई वर्षों पुराने भ्रामक विडियो स्टोरी पर प्रसारित किए है जिसमें 08 तारीख का परचम / जुलूस8 देवास वालो को बुलाने हेतु काले झण्डे एवं शस्त्रो का प्रदर्शन करते हुए लोगो को इकटठा करने का एलान किया है जिससे वर्ग विशेष व विभिन्न धार्मीक, समुदायो में घृणा व वैमनस्यता फैलाने का कार्य किया है।

तारीका : उक्त इंस्टाआईडी धारको द्वारा मोहर्रम के पुराने भ्रामक विडियो स्टोरी पर प्रसारित किए है जिसमें 08 तारीख का परचम / जुलूस देवास वालो को बुलाने हेतु काले झण्डे एवं शस्त्रों का प्रदर्शन किया है।

आरोपी का नामः

इस्टाआईडी धारक

  1. Its_farjan_41 उर्फ Fazzu
  1. इस्टाआईडी धारक Safwan_classic_41 उर्फ safwan
  2. इस्टाआईडी धारक Devilish_boy उर्फ Nabel