हरियाली अमावस्या: बारिश और रिमझिम फुबारों में श्रृद्धालुओं ने नर्मदा घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी

हरियाली अमावस्या पर नर्मदा के चारो और वनस्पति का अद्भुत नजारा, नर्मदा के ब्रिज पर खडे होकर राहगीरों ने प्राकृति सौंदर्य का लिया आनंद

नेमावर/खातेगांव(अनिल उपाध्याय) – श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर रविवार अलसुबह से ही नर्मदा के घाटों पर श्रृद्धालुओं का हुजूम उमडा।श्रृद्धालुओं ने मां नर्मदा के शीतल जल मे आस्था की डुबकी लगाई। तद्पश्चात दरिद्र नारयाणो को दान पुण्य किया। इसके बाद श्रृद्धालुओं ने भगवान सिध्दनाथ का नर्मदा के जल से अभिषेक कर बिल पत्र अर्पण किया।हालांकि सुबह आठ बजे से तेज और रिमझिम बारिश मे भी श्रृद्धालुओं का स्नान अनवरत रूप से जारी रहा।
पुलिस प्रशासन, नगर परिषद के अधिकारी सहित अमला घाटों पर मुस्तैद रहा ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो।
तेज और रिमझिम बारिश पर श्रृद्धालुओं की आस्था भारी
हालांकि सुबह आठ बजे से तेज और रिमझिम बारिश मे सिध्दनाथ और नागर घाटों पर श्रृद्धालुओं का स्नान अनवरत रूप से जारी रहा। लगभग 5 घंटों की तेज रिमझिम बारिश पर श्रृद्धालुओं की आस्था भारी रही।

नर्मदा का जल स्तर अधिक होने के कारण प्रशासन रहा अलर्ट
नर्मदा का जल स्तर अधिक होने के कारण प्रशासन ने घाटो के किनारे नाव की परिसीमन कर सैनिकों और स्थानीय नाविको को तैनात किया। ताकि श्रृद्धालु गहरे पानी मे ना जा सकें।

श्रावण मास मे हरियाली अमावस्या का क्यों हैं विशेष महत्व
दरअसल श्रावण मास की हरियाली अमावस्या का विशेष महत्व रहता हैं। दरिद्र नारयाणों को दान पुण्य करने और पौधारोपण करने से विशेष पुण्य मिलता हैं।अमावस्या पर प्रकृति का अद्भुत नजारा और नर्मदा के चारो और फैली हरियाली सभी को अपनी और आकर्षित करती हैं।

नर्मदा ब्रीज से राहगीरों ने प्रकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद
दरअसल श्रावण मास और बारिश के समय नर्मदा के किनारे हरियाली और प्राकृति का अद्भुत दृश्य ब्रीज से गुजरने वालों को राहगीरों को अपनी और आकर्षित करता हैं। राहगीर कुछ समय यहां रूककर प्रकृति के अद्भुत नजारे का आनंद लेता हैं।

टी पाइंट पर हादसे की आशंका
NH 59 A नेमावर बायपास टी पाइंट पर वाहनों का आवागमन जारी रहता हैं। नगर के लोगों का कहना हैं की अमावस्या सहित अन्य पर्व पर यहा वाहनों के कारण जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती हैं। टी पाइंट पर जो रेलिंग लगी हैं वे भी गत वर्ष की बाढ मे क्षतिग्रस्त हो गई हैं।गत दिनों ट्रक के कारण टी पाइंट पर बडा हादसा टल गया। लेकिन ट्रक ने टी पाइंट पर लगे बिजली के पोल और वहा रखी गुमटी को अपनी चपेट मे ले लिया। गनीमत रही की कोई बडा हादसा नहीं हुआ। लोगों का कहना हैं की सबंधित विभाग इस और ध्यान नहीं देता हैं। वही प्रशासनिक नुमाइंदे और जन प्रतिनिधि भी इस और देखकर अनदेखी कर देते है।

साधक संत दादा भाई का खातेगांव में मंगल प्रवेश पर पुष्प वर्षा के साथ हुआ अभिनंदन

पार्थेश्वर पूजन, गुरु उत्सव के दिव्य आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में उमड़ा दादा शिव भक्तों का जन सैलाब ,भंडारे मे उमड़ा आस्था का जन सैलाब ,

9 अगस्त से नेमावर में शिव पुराण का आयोजन साधक संत दादाभाई के सानिध्य में होगा शुभारंभ,

खातेगांव (अनिल उपाध्याय) – निर्मल मन के साथ प्रभु की आराधना करने से मनचाहे फल की प्राप्ति हम कर सकते हैं । सावन के माह में भोले बाबा की आराधना बहुत ही सरल है, बाबा भोलेनाथ निर्मल मन से पूजा करने में ही प्रसन्न हो जाते हैं । जिस भूमि का कंकर, कंकर, शंकर है वह भूमि पर हमें शिव पुराण कथा रसपान करने का अवसर दादाजी भगवान ने कराया है , इसका लाभ हम सबको लेना चाहिए , गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए साधक संत दादा भाई ने शिष्य परिवार को आशीष बच्चन देते हुए कहा कि जगत का कल्याण निर्मल मन निर्मल भावना के साथ प्रभु की आराधना से होगा। अग्रवाल धर्मशाला खातेगांव में गुरु उत्सव को संबोधित करते हुए साधक संत दादा भाई ने अग्रवाल भवन मे परिवार के साथ पथिव पूजन कर शिव अभिषेक किया । रविवार 8 अगस्त को साधक संघ दादा भाई, दादाजी धूनीवाले दरबार श्यामला हिल्स भोपाल के मंगल प्रवेश पर पुष्प . वर्षा के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया । दादाजी सेवा भक्त मंडल के प्रदेश संयोजक रवि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत 8 अगस्त को अग्रवाल धर्मशाला में पार्थेश्वर पूजन ,गुरु पूजन गुरु उत्सव के दिव्य आयोजन गुरुदेव दादा भाई की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ भगवान शिव का अभिषेक ,विद्वान पंडितों के द्वारा कराया , शिष्य परिवार द्वारा गुरु पूजन किया l रवि वाटिका अस्पताल रोड से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई शोभा यात्रा यात्रा में बड़ी शंका में मातृशक्ति ऑन ए दादाजी नाम संकीर्तन थी या समस्त दादा अपने हाथों में धोया लेखक दादाजी के जयकारे लगाये साधक संत दादा भाई का शोभायात्रा बस स्टैंड पर पवन शिवरा महेश गर्ग सहित नेट भक्तों ने स्वागत का सम्मान किया शोभायात्रा का समापन अग्रवाल धर्मशाला खातेगांव में हुआ जहां दादाजी भक्त मंडल के साथ विधायक आशीष शर्मा ने भी गुरुदेव दादा भाई का पूजन का आशीर्वाद लिया अवसर पर विधायक शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जगत कल्याण के कार्य को करने के लिए साधक संत दादा भाई जैसे संतों का आशीर्वाद बहुत ही आवश्यक है । दादा जी भक्त मंडल को दादा जी का आशीर्वाद प्राप्त हो चुका है, लगातार दादा जी नाम संकीर्तन के साथ भंडारा, शिव पुराण, भागवत कथा ,सहित राम कथा जैसे दिव्य आयोजन नगर क्षेत्र में हो रहे हैं । नर्मदा तट पर शिव पुराण का श्रवण करने से मानव का जीवन सफल होता है l रविवार को गुरु उत्सव के अंतर्गत अग्रवाल धर्मशाला में पार्थिव निर्माण एवं पूजन, के साथ भंडारे का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण किया । रवि शर्मा ,प्नदीप साहू ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सावन माह में जगत कल्याण के लिए शिव शक्ति ,गुरु पूजन पार्थिव पूजन का अवसर हमें गुरु भगवान दादा जी की प्रेरणा से साधक संत दादा भाई धूनी वाला दरबार श्यामला हिल्स भोपाल की उपस्थिति में करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है । 9 अगस्त को सावन के तृतीय सोमवार से नेमावर में साधक संत दादाभाई के सानिध्य में संगीत में शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रारंभ होगा, जहां सोमवार को प्रातः 9: बजे नर्मदा पूजन, शिव अभिषेक एवं पुराण पूजन का आयोजन गुरुदेव की दिव्य मंगल उपस्थिति में होगा आधगौड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला नेमावर में प्रतिदिन चल रहे महामृत्युंजय जाप शिव अभिषेक शिव पूजन के साथ दोपहर 1 से 4 तक शिव महापुराण कथा का रसपान पंडित अमित कुमार पांडेय शास्त्री अंतरराष्ट्रीय भागवत आचार्य ज्योतिषाचार्य इन्दौर के मुखारविंद से किया जाएगा । सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालु आयोजन में पहुंचकर मानव जीवन को सफल बनाएं ।

Dewas vaccination ज़िले में 9 अगस्त को 22 सत्रों पर टिकाकरण के लिए प्रातः 9 बजे से ऑनलाइन बुकिंग शुरू

2 सत्रों पर को-वैक्सीन का दूसरा डोज व बाकी सत्रों पर कोविशिल्ड के प्रथम व दूसरा डोज लगाया जाएगा

    देवास जिले में कोविड-19 टीकाकरण सत्र कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला जी के निर्देशन में  आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र देवास में नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह,एवं ग्रामीण क्षेत्र मे सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाशसिंह चोहान के मार्गदर्शन में टीकाकरण आयोजित किए जा रहे हैं।
       मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि देवास शहरी क्षेत्र मे 9 अगस्त 2021,को कोविड-19 टीकाकरण, के 22 सत्र आयोजित होंगे। शहरी क्षेत्र देवास में कोविड-19 वैक्सीनेशन के 10 सत्र आयोजित होंगें। शहरी क्षेत्र देवास में 01 सत्र मल्हार स्मृति मंदिर देवास,मे को-वैक्सीन का दुसरा डोज लगाया जावेगा एवम अन्य 09 सत्र मे कोविशील्ड-वैक्सीन का पहला और दुसरा डोज लगाया जावेगा।
      जिला मुख्यालय ,नगर निगम क्षेत्र देवास में मल्हार स्मृति मंदिर देवास, आईटीआई कॉलेज, विकास नगर चोराहा देवास, गीता भवन देवास, भंडारी अस्पताल देवास, संजीवनी क्लिनिक बालगढ़ संजीवनी क्लिनिक मेंडकी, संजीवनी क्लिनिक नागदा ,यूपीएचसी बावड़िया ,यूपीएचसी इटावा ,इपका कोविड केयर सेंटर देवास,हेतु कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग और आनसाइड बुकिंग के माध्यम से किया जाएगा। इन सत्रो हेतु कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक 08 अगस्त 2021 को सुबह 9.00 बजे से पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट ओपन किये जाएंगे।
     ग्रामीण क्षेत्र देवास में ग्रामीण क्षेत्र देवास में कोविड-19 वैक्सीनेशन के 12 सत्र आयोजित होंगें। केवल 01 सत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द मे को-वैक्सीन का दुसरा डोज लगाया जावेगा एवम 11 सत्र में कोविशिल्ड वैक्सीन के पहला औरं दूसरा डोज लगाये जाएगे। ग्रामीण क्षेत्र में  सीएचसी टोंकखुर्द – ,उत्कृष्ट स्कूल चौबाराधीरा,  स्कूल चौबाराखुर्द पीएचसी , खेड़ामाधोपुर गांव, एसएचसी कमलापुर जमोनिया एसएचसी नंदेल एसएचसी बरखेड़ा गांव, एसएचसी पिपलिया सड़क नवादा एसएचसी बौडासा एसएचसी किंडुरिया गांव, एसएचसी एकलेरा सेडुगांव, एसएचसी जमोनिया मुंडाला डांगी एसएचसी के आयोजित टीकाकरण सत्र पूर्व व्यवस्था ऑन साईट पंजीयन अनुसार टीकाकरण होगा।  कोविशील्ड के प्रथम डोज के 84 दिन केेे पश्चात दूसरा डोज अवश्य लगवाएं एवं को-वैक्सीन के प्रथम डोज के 28 दिन पश्चात दुसरा डोज अवश्य लगवाये । कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है।  पात्र व्यक्ति आगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है। कोविड-19  टीकाकरण प्रातः 9.00 से शाम 5.00 बजे तक किया जा रहा है।

आगामी त्योहारों को लेकर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

कांटाफोड़ (बालकृष्ण शर्मा) – आगामी त्योहारो रक्षाबंधन, मोहर्रम, जन्म अष्टमी, बुजरिया को लेकर शान्ति समिति की बैठक थाना परीसर मे सतवास तहसीलदार प्रियंका चौरसिया, टी आई लीला सोलंकी की उपस्थित में संपन्न हुई मीटिंग में आगामी त्योहारों पर आपसी सामंजस्य स्थापित कर त्यौहार मनाएं जाने की बात कही जिसमें डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा त्यौहार पर निकलने वाले जूलूस भी प्रतिबंधित रहेंगे। कोई भी आपत्ति जनक मेसेज आने पर तुरंत जानकारी दे। मीटिंग में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे, लोहारदा सीएमओ आधार सिंह, कांटाफोड़ नगर परिषद अधिकारी सतीश घावरी, अंजुमन कमिटी, सदर रमजान शेख, मजीद टेलर, ब्रजमोहन तिवारी, मुकेश राठौर, सत्यनारायण तिवारी, संतोष चोबे, हामिद खान, पुरुषोत्तम बियानी, निर्मल पुरोहित, सुशील पसारी, वहिद मास्टर, रज्जाक खा, नीलू अरोरा, आमीन खान, हारून खान, जब्बार शाह, मंसूर ठेकेदार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

धनतलाघाट पर ओवरलोड रेत के वाहन के कारण लगा लंबा जाम

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर पढ़ने वाले धनतालव घाट पर आज फिर सुबह लगभग 7:00 बजे से लंबा जाम लगा हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार ओवरलोड रेत के वाहन घाट नही चढ पाये जिसके कारण लंबा जाम लगा गया सोचने वाला पहलू एक यह भी है खनिज विभाग के चार नाके होने के बाद भी बड़ी मात्रा में ओवरलोड रेत के डम्पर रेत लेकर चल रहे हैं क्षमता से ज्यादा रेत होने के कारण वाहन घाट नहीं चढ़ पाते और जाम लगा देते है इस और खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान देना चाहिए जो गाड़ियां क्षमता से ज्यादा रेत लेकर चल रही है उन पर ठोस कार्रवाई करना चाहिए आज भी इसी कारण से जाम लगा था पूर्व में पुलिस विभाग द्वारा अवैध रेत के वाहनों पर कार्रवाई की गई थी जिसके कारण वाहन चालकों ने आवरलोड रेत लाना बंद भी कर दिया था यदि पुलिस की कार्रवाई वापस से ओवरलोड रेत के वाहनों पर चालू हो जाए तो घाट पर आए दिन लगने वाले जाम पर अंकुश लग सकता है साथ ही क्षेत्र में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर भी लगाम लग सकती है पूर्व मे इस घाट पर एक चार के जवान भी तैनात थे जिसके कारण जाम में भी राहत मिलती थी वाह जवान जाम की स्थिति संभाल लेते थे लेकिन उनको भी यहां से हटा दिया गया इस जाम को लेकर काँटाफोड बिजवाड की पुलिस आए दिन जाम खुलवाने में लगी रहती है यदि कोई इमरजेंसी केस को इस रोड से निकलना हो तो वह तो भगवान भरोसे ही है इस घाट पर जाम लगना आम बात हो गई है जाम लगने कि जानकारी बिजवाड पुलिस चौकी प्रभारी राहुल रावत को लगी वह अपने स्टाफ के साथ जाम खुलाने पहुंच गए इस दौरान गुलाब पटेल ,एनसीसी जवान रोहित गुर्जर,विजय गुर्जर ने जाम खुलने मे लगे रहे वही समाचार लिखे जाने तक जाम पूर्ण रूप से नहीं खुल पाया था इस और वरिष्ठ अधिकारी को व राजनेताओं को ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह नेशनल हाईवे 59 ए का मार्ग है

Dewas आज शहरी क्षेत्र में नागरिक ऑनलाइन के साथ तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर भी टीकाकरण करा सकगे : आयुक्त

देवास। जिले में कोविड-19 टीकाकरण कलेक्टर व प्रशासक चंद्रमौली शुक्ला एंव निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में नगर निगम सीमा क्षेत्र में टीकाकरण आयोजित किया जा रहा हैं। निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आज 7 अगस्त को टीकाकरण 16 केन्द्रों पर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें मल्हार स्मृति मंदिर व आईटीआई कॉलेज में को-वैक्सिन का दूसरा डोज लग सकेगा। आयुक्त ने बताया कि टीकाकरण मल्हार स्मृति मंदिर, आईटीआई कॉलेज पर कोवैक्सिन का दूसरा टीका लगेगा। वहीं कोविशील्ड का प्रथम व द्वितीय डोज गीता भवन, भंडारी अस्पताल, शिशु विहार स्कूल मिल रोड चिमनाबाई के सामने, न्यू चिल्ड्रेन होम मोती बंगला, न्यू एरा स्कूल आवास नगर, एस्कॉर्ट जूनियर कॉलेज गंगा नगर, एकरा पब्लिक स्कूल, रज्जबअलीखां मार्ग, इस्लामिया करामिया स्कूल शुक्रवरिया हाट, सरस्वती विद्या मंदिर सम्राटपुरी बालगढ़, संजीवनी क्लिनिक बालगढ़, संजीवनी क्लिनिक मेंडकी, यूपीएचसी बावडिय़ा, यूपीएचसी इटावा, आंगनवाड़ी केंद्र सोनिया गांधी नगर पर टीकाकरण होगा। आयुक्त ने बताया कि आज टीकाकरण केन्द्रों पर नागरिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही तत्काल रजिस्ट्रेशन करवाकर भी टीकाकरण करा सकते हैं।

सावन की शिवरात्रि पर भोरासा में घर-घर हुआ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण रुद्राभिषेक

भोरासा। सावन मास में शुक्रवार को आई महाशिवरात्रि पर भोरासा समेत क्षेत्र के समस्त घरों में पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन अर्चन किया गया दरअसल राष्ट्रीय संत पंडित प्रदीप मिश्रा जी के द्वारा सीहोर से चल रहे प्रवचनों के माध्यम से यह संदेश दिया गया था कि सावन के पवित्र मास में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पावन अवसर होने से शाम 7:00 बजे से अत्यंत शुभ मुहूर्त में घरों में पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका रुद्राभिषेक करने से अनेकों फायदे होते हैं घर में सुख शांति वैभव बना रहता है यह बात जब उनके द्वारा प्रवचन के माध्यम से बताई गई थी तो उनके भक्तों में यह बात काफी तेजी से फैल गई जिसके बाद सभी ने शुक्रवार शाम को भगवान शिव के पार्थिव शिवलिंग बनाया व रुद्राभिषेक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से किया आस्था चैनल के माध्यम से सीहोर से सीधा प्रसारण किया गया था जिसमें पूरी विधि विधान बताई गई थी उसी की तर्ज पर नगर भोरासा में भी सभी घरों में भगवान शिव के पार्थिव शिवलिंग की पूजा रुद्राभिषेक किया गया विधि विधान से सभी घरों में यह पूजा अर्चना की गई शुक्रवार की शाम को होने वाले रुद्राभिषेक के कारण बाजार में इस रुद्राभिषेक में लगने वाले सामानों की कीमत भी गुरुवार से ही अचानक बढ़ गई थी सबसे ज्यादा असर गुलाब के फूलों पर पड़ा क्योंकि एक रुद्राभिषेक में 21 गुलाब के फूल पंडित जी के द्वारा विधि विधान से पूजा करने हेतु बताए गए थे जिसके बाद जैसे ही बाजार में गुलाब के फूलों की मांग बढ़ी है तो और आसान अगर जैसे छोटी जगह पर भी ₹50 के 21 गुलाब के फूल से लेकर ₹100 तक का भाव हो गया था वही बड़े शहरों में इसका भाव और ज्यादा बढ़ गया था भगवान शिव की पूजा के लिए सावन मास को विशेष माना जाता है और उसी श्रावण मास में आई शिवरात्रि पर जब यह रुद्राभिषेक काफी फायदेमंद बताया गया तो सभी लोगों ने रुद्राभिषेक करने के लिए अपने अपने घरों में तैयारियां की थी थोड़ा सा भी प्रत्येक घर में यह पूजन अर्चन किया गया नगर में बिल्कुल भक्तिमय माहौल देखा गया वह मंदिरों में भी भक्तों का ताता इस अवसर पर लगा हुआ था।

परिजनों का आरोप: हत्या कर शव को रोड पर फेंका, पुलिस ने दुर्घटना में मौत का मर्ग कायम किया

देवास। घटना 26 जुलाई 2021 की है, रेवाबाग निवासी आनंद परमार की लाश जॉन डीयर कंपनी के सामने सडक़ किनारे पड़ी मिली थी। परिजनों के अनुसार पुलिस ने दुर्घटना में मौत का मर्ग कायम किया परिजनों का आरोप है की उसकी किसी ने हत्या की है और परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस को आरोपियों के शक के आधार पर बार-बार नाम बताने के बाद भी पुलिस की मिलीभगत से आरोपी खुले घूम रहे हैं। पीडि़त के पक्ष में भीम आर्मी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर एसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष और बारीकी से जांच करने के लिए आवेदन दिया और पीडि़ता को आश्वासन दिलाया कि न्याय मिलने तक उनके साथ खड़ी रहेगी। परिजनों ने आरोपियों के साथ पुराना विवाद बताया है और आरोपी द्वारा पुलिस से सांठगांठ की गई है। परिजनों के अनुसार जब भी वह पुलिस के पास थाने में जाते हैं और कार्यवाही के बारे में पूछते हैं उन्हें डरा धमका के भगा दिया जाता है।

Murder : 3 साल पहले महिला की खेत मे हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

देवास। जिले के सतवास तहसील के कांटाफोड़ में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयालसिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) कन्नौद सूर्यकांत शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय बागली राकेश व्यास अनुभाग बागली के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कांटाफोड निरीक्षक लीला सोलंकी व उनकी टीम द्वारा दिनांक 03.08.2021 को वर्ष 2018 में फरियादी शोभाराम भिलाला के खेत पर उसकी पत्नी सुनीता बाई की हत्या के अज्ञात आरोपी को ज्ञात कर आरोपी बंशीलाल पिता बोंदरसिंह जाति शिवाला उम्र 44 साल निवासी बेडगांव व राधाबाई पति गोपाल भिलाला उम्र 35 साल निवासी बेडगांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आरोपियों को जेल भेजा गया

दिनांक 09.10.2018 को फरियादी शोभाराम पिता गोपाल मिलाला ने थाना कांटाफोड पर उसकी पत्नी सुनीता पति शोभाराम की हत्या उसके खेत पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा करने के संबंध में थाना कांटाफोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर से थाना कांटाफोड पर अपराध क्र. 273 /18 धारा 302 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबस्ट पर विवेचना में लिया गया था। दौराने विवेचना घटना के चश्मदीद साक्षी व मृतिका के परिजनों के द्वारा दिये गये कथनों एवं पाये गये तथ्यों के आधार पर आरोपीगण बंशीलाल पिता बोंदरसिंह शिलाला उम्र 44 साल निवासी बेडगांव व राधाबाई पति गोपाल भिलाला उम्र 35 साल निवासी बेडगांव को गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।

परमिट होने के बावजूद संचालित नहीं की जा रही सूत्र सेवा बस

भोरासा प्रेस क्लब ने दिया जिलाधीश महोदय के नाम सौंपा ज्ञापन

भौरासा (अभय नागर)। देवास नगर निगम द्वारा संचालित की जा रही सूत्र सेवा की दो बसों का परमिट भोरासा से शिप्रा के लिए अप्रैल माह से जारी किए गए हैं परंतु उसके बाद भी आज दिनांक तक यहां इन बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है व भोरासा नगर एवं क्षेत्र के लोगों को सरकार की इस सेवा से वंचित रखा जा रहा है। जिसमें साफ-साफ भ्रष्टाचार की बू आ रही है ठेकेदार व संबंधित अधिकारी इसमें जनता का हक छीन कर अपनी जेब भर रहे हैं वही बस चलाने की मांग को लेकर आज भोरासा टप्पा तहसील कार्यालय में देवास जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला के नाम भौरासा नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया को भोरासा प्रेस क्लब द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर भोरासा प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, संतोष गोस्वामी, जीवन सिंह ठाकुर, मनोज जोशी, अभय देव नागर ,निक्की नामदेव ,सहित नगर के समस्त पत्रकार गण मौजूद रहे ।