बागली (सुनील योगी)। बागली प्रेस क्लब द्वारा बागली क्षेत्र के धारा जी नामक स्थान से प्रतिवर्ष निकलने वाली बोल बम कावड़ यात्रा का अभिनंदन बागली प्रवेश द्वार पर कावड़ की पूजा कर और यात्रियों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया! बागली प्रेस क्लब द्वारा लगातार क्षेत्र की सबसे पुरानी परंपरा वाली बोल बम कावड़ यात्रा का स्वागत प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुनील जयसवाल के निवास पर किया धारा जी से कांवड़ में जल लेकर निकली यहां यात्रा उज्जैन महाकालेश्वर जाकर नर्मदा जल अर्पण कर यात्रा का समापन करेगी यात्रा के संयोजक गिरधर गुप्ता ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बहुत कम संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर यात्रा निकाल रहे हैं यह परंपरा विगत 25 वर्षों से जारी है जयसवाल दंपत्ति द्वारा कावड़ का पूजन करते हुए सब का अभिनंदन किया इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चौधरी बागली प्रेस क्लब सचिव सुनील योगी संरक्षक मुकेश गोस्वामी उपाध्यक्ष हीरालाल गोस्वामी मुकेश गुप्ता, महिला पत्रकार अनसूया जयसवाल ,सोमेश उपाध्याय संदीप जयसवाल कमल यादव शिव यादव रितिक चौधरी उपस्थित रहे।
Tag: Dewas update
देवास ए.एस.पी मनजीत सिंह चावला का भौरासा के डॉक्टर जैदी ने किया सम्मान
भौरासा (अभय नागर)। भौरासा नगर निवासी डॉ जहीर अब्बास जैदी जो की जावरा हुसैन टेकरी मिशन के प्रेसिडेंट है के नेतृत्व मैं भोरासा के डां.एस.टी जैदी, इब्राहिम खान, घनश्याम तलरेजा ने देवास एसपी ऑफिस में पहुंचकर ए.एस.पी मनजीत चावला का शाल मोमेंटो एवं फुलो के गुलदस्ता भेंट स्वरूप देकर सम्मान किया गया वहीं बताया गया कि आपने जो रतलाम के जावरा मैं सीएसपी पद पर रहकर हुसैन टेकरी पर पहुंचने वाले दर्शनार्थियों जायरीन लोगों को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की एवं अपना कार्य बड़ी ही मुस्तैदी से संभाल रखा था, लोगों की सुरक्षा में किसी को कोई कमी नहीं आने दी और वहां से देवास आप पदोन्नत होकर ए.एस.पी बनकर देवास जिले में आए हैं आपके उत्कृष्ट कार्यों की हम प्रशंसा करते हैं और इन्हीं कार्यों के लिए आज आप का सम्मान कर रहे हैं ।
Dewas, आज 5 अगस्त को शहर में 15 केंद्रों पर लग रहा को-वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज़
• बिना ऑनलाइन स्लॉट बुक करें सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर बुकिंग कर लगवाए टिका
देवास। शहर में वैक्सीनेशन के लिए आज 5 अगस्त को 15 केंद्रों पर Covaxine का पहला और दूसरा डोज़ लगाया जा रहा है। इसके अंतर्गत टीका लगवाए जाने के लिए आज के दिन ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की आवश्यकता नहीं। अतः आज प्रथम व द्वितीय डोज वाले जो भी नागरिक टीकाकरण करवाना चाहते हैं वह नजदीकी केंद्र के टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।
Fraud : नकली एजेंटो ने लोन के नाम पर की महिलाओं से ठगी
देवास। जिले के नेवरी में महिलाओं के साथ ठगी करने वाला एक मामला सामने आया है, महिलाओं का कहना है कि उनके यहाँ समाधान माइक्रोफाइनेंस नाम की कंपनी के दो एजेंट आए और महिलाओं की मीटिंग ली,
इसके बाद एजेंटों ने फाइल चार्ज के नाम पर प्रत्येक महिला से 500 रुपए लिए और कहा कि 3 से 4 दिन में हमारी कंपनी के एचआर आएंगे और आप सभी का मकान देखने के बाद आप सभी को पचास-पचास हज़ार रूपए का लोन दिया जाएगा जो कि आपको हर महीने किस्तों में जमा करना होगा। अधिकतर महिलाओं ने फाइल चार्ज के नाम के 500-500 रूपए एजेंट के पास जमा करवा दिए। लेकिन आज तक ना ही कंपनी का एच आर आया और न ही उन्हें कोई लोन नहीं दिया गया। कंपनी के एजेंट को फोन लगाने की कोशिश की तो उनका भी फ़ोन नही लग रहे हैं। ऐसे में सभी महिलाएं ने स्थानीय चौकी नेवरी थाना पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।
Dewas, भड़ापीपल्या सोसायटी के सहायक सचिव पर करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने किया हंगामा
• ग्राम टिमरनी के 50 किसान पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सहकारिता उपायुक्त के पास
• 2013 में मृत किसान का खाता आज तक चालू, लेकिन पैसा परिवार को नही मिल रहा
देवास। भड़ापीपल्या सहकारी सोसायटी के सचिव व सेक्रेटरी पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार करने की शिकायत लेकर ग्राम टिमरनी के 50 किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पहले भाजपा जिलाध्यक्ष को अपनी समस्याएं बताई। तत्पश्चात सहकारिता उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर अवगत कराया।
पीडि़त किसान शुभम सिंह गौड़ एवं नितेश पटेल ने बताया कि भड़ापीपल्या सोसायटी में कुल 9 गांव है, जिसमें 900 से भी अधिक किसान इसमें आते है। सभी किसानों के साथ सहायक सचिव व सेक्रेटरी ने धोखाधड़ी कर करोड़ों रूपए गबन किए है। सचिव जगदीश चौधरी एवं सेक्रेटरी सुरेंद्र मकवाना ने मिलीभगत से किसानों की बीमा राशि रबी सीजन वर्ष 2018-19 की राशि बीमा कम्पनी द्वारा जारी की गई, लेकिन सचिव द्वारा किसानों को पूर्ण राशि नहीं दी गई। किसानों की खाद बीज हो या मुआवजा राशि या फिर खाद खरीदने की राशि सभी में सचिव एवं सेक्रेटरी द्वारा गबन कर भ्रष्टाचार किया गया। सचिव द्वारा किसानों को खाद, बीज व फसल बीमा रसीदे भी नही दी जाती। कुछ दिनों पूर्व बीमा राशि की सूची सेक्रेटरी से मांगने पर उसने सूची उपलब्ध नही कराई। जिससे किसानों को पता नही लग पा रहा है कि खाते में कितनी राशि आई है। किसानों की बीमा राशि की सूची को सार्वजनिक रूप से चस्पा नही की जाती। सोसायटी में जब किसान खाद लेने जाते है तब सचिव जबरन किसानों से खाली विड्रॉल पर हस्ताक्षर करवा लेता है। किसान हस्ताक्षर करने के लिए मना करता है तो सचिव जगदीश चौधरी खाद देने से मना कर देता है। सचिव के पिता भी इसी सोसायटी में पूर्व में सचिव पद पर पदस्थ थे। इन्होंने भी लाखों रूपए का भ्रष्टाचार किया था और आरोप सत्य पाए जाने जेल भी गए थे। वर्तमान में भ्रष्ट पिता का पुत्र सोसायटी सचिव पद पर पदस्थ है वो भी अपने पिता के तर्ज पर किसानों को करोड़ों रूपया का चूना लगा रहा है। पीड़ित किसान संजू वर्मा ने बताया कि मेरे पिता की वर्ष 2013 में मृत्यु हो गई, लेकिन उनका खाता आज दिनांक तक चालू है। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद से आज तक हमें एक रुपया नही मिला।
पीड़ित किसानों की आपबीती सुन भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर से फोन पर चर्चा की और 4 दिनों में जांच कराकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। वहीं उपायुक्त ने किसानों से चर्चा कर कहा कि आप मुझे एक आवेदन में सभी पीड़ित किसानों की समस्या बता दे। उसके 15 दिन बाद मुझसे मिले। पीड़ित किसानों के साथ मप्र कांग्रेस कमेटी प्रदेश महामंत्री एवं श्री सिद्धिविनायक भक्त मण्डल संयोजक प्रदीप चौधरी ने भी जिला सहकारिता बैंक मैनेजर से मुलाकात कर जल्द निराकरण करने की मांग की। किसानों ने कहा कि यदि समय रहते हमारी समस्या का निराकरण नही होता है तो हमारे द्वारा उग्र आंदोलन, भूख हड़ताल की जाएगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन, प्रशासन की होगी। इस अवसर पर रामेश्वर पटेल, मोहन सिंह सुनेर, भूरालाल गौड़, तोलाराम ठाकुर, मोहन टांक, पप्पू सुनेर, कमल युवराज, संदीप गौड़, महेश चौधरी, मोहनलाल गौड़, देवीसिंह चौधरी, लाखन सोलंकी, राजेश मालवीय, संजू वर्मा, हुकम सुनेर, बालाराम गेहलोत, लाखन सिंह ठाकुर, राहुल टांक, सुभाष सुनेर, रोहित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Dewas शिविर के माध्यम से स्वरोजगार योजना के ऋण प्रकरणो का निराकरण
350 से अधिक पात्र हितग्राहियो को ऋण पत्रो का वितरण
देवास/ प्रधानंमत्री स्वरोजगार योजना अन्तर्गत दिये जाने वाले स्वरोजगार ऋण राशि रूपये 10 हजार के प्रकरण जो सहयोगी बैंको मे हितग्राहियो के द्वारा स्वरोजगार हेतु ऋण आवेदन किये गये, उन हितग्राहियो के प्रकरणो का निराकरण सहयोगी बैंक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इन्डिया शाखा देवास, बैंक ऑफ बडौदा मेन ब्रांच एवं बैंक ऑफ बडौदा सम्मिलित (विजया बैंक) तथा बैंक ऑफ इन्डिया मेन ब्रांच व औद्योगिक क्षेत्र के द्वारा विभाग प्रमुख, निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय एवं शाखा प्रभारी कृष्णा बनाईत की उपस्थिती मे बैंक पदाधिकारियो के साथ कुल 350 से अधिक प्रकरणो का निराकरण कर स्वीकृत किये गये। स्वीकृत ऋण पत्रो का वितरण स्थानीय मल्हार स्मृति भवन मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा सहयोगी बैंक पदाधिकारियो के साथ हितग्राहियो का सम्मान कर वितरण किया गया। इसी प्रकार स्थानीय विक्रम सभा भवन मे भी निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय के द्वारा सहयोगी बैंक पदाधिकारियो के साथ हितग्राहियो का सम्मान कर स्वीकृत ऋण पत्र वितरण किये गये। इसी अन्तर्गत आगामी 6 अगस्त को मल्हार स्मृति भवन मे सहयोगी बैकं पंजाब नेशनल, ओरिएन्टल, युनियन बैंक मे हितग्राहियो के द्वारा किये गये अवेदनो के प्रकरणो के निराकरण हेतु शिविर आयोजित होगा। जिसमे पात्र हितग्राही स्वरोजगार योजना प्रकरणो का निराकरण करवाकर राशि 10 हजार का ऋण स्वरोगार हेतु प्राप्त कर सकते है।
Amaltas Hospital को आयुष्मान भारत के उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान
देवास। अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा जानकारी दी गई की अमलतास हॉस्पिटल में अभी तक एक लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बना दिये गए है।व कई मरीज आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले चुके है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीब वर्ग सहित प्रदेश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा देना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी के प्रति सरकार सदैव गंभीर रहेगी। पहला सुख निरोगी काया होता है, इस नाते नागरिकों को रोगों से बचाकर अच्छे से अच्छा उपचार दिलवाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार पूर्व की तरह बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेगी। कोरोना के दौर में महत्वपूर्ण सिद्ध हुई आयुष्मान जैसी योजनाएँ नि:शुल्क उपचार उपलब्ध करवाती हैं। लोगों को रोगमुक्त करवाने में योजना कारगर हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 23 सितम्बर 2018 से लागू योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश प्रथम है, इस स्थिति को कायम रखा जाएगा। प्रदेश के ढाई करोड़ नागरिकों को सालाना 5 लाख रुपये का उपचार व्यय प्रदान करने वाली इस योजना का निरंतर विस्तार किया जाएगा। संबल योजना और सस्ता खाद्यान्न प्राप्त करने वाले लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है क्योंकि सर्वाधिक आवश्यकता इस वर्ग को ही होती है। हर पात्र हितग्राही को इससे जोड़ा जाएगा। योजना में आगामी मार्च तक एक करोड़ से अधिक नवीन हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।
आयुष्मान योजना से अनेक परिवारों को कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में सहायता मिली है। योजना में मध्यप्रदेश में हुई प्रगति के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और विभागीय टीम को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोविड की दूसरी लहर के पीक समय का स्मरण करते हुए कहा कि उस कठिन दौर में ऑक्सीजन और अस्पताल में बिस्तरों की समुचित व्यवस्थाएँ की गईं। अच्छे प्रबंधन से कम से कम जनहानि हुई। आयुष्मान जैसी योजना निर्धन परिवारों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें उपचार का लाभ दिलवाने का माध्यम बनी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अभी भी कोविड नियंत्रण में होने के बावजूद मास्क के उपयोग और परस्पर दूरी बनाए रखने की सावधानियाँ बहुत आवश्यक हैं। हमारी जागरूकता से हम कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को समाप्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता सम्मानित
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें श्रेष्ठ कार्य के लिए बधाई भी दी। देवास अमलतास की आयुष्मान मित्र सुश्री ममता वर्मा ने 12 हजार कार्ड तैयार किए।
लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में 4 करोड़ 70 लाख आयुष्मान कार्ड प्रदान करने के लक्ष्य में 53 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की जा चुकी है। छोटे-छोटे नगरों में मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना और आयुष्मान कार्डधारियों को मिले मुफ्त उपचार के कार्य में मध्यप्रदेश अग्रणी है। संबल योजना के हितग्राही भी आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के पात्र हैं। इसी तरह सस्ता राशन प्राप्त करने वाले हितग्राही भी आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान की रूचि और निरंतर समीक्षा के कारण मध्यप्रदेश इस योजना में देश में प्रथम स्थान पर है।संस्था के संस्थापक श्री सुरेश सिंह भदौरिया व अमलतास अस्पताल के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया द्वारा अमलतास की आयुष्मान टीम और कर्मचारी ममता वर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।इस अवसर पर संस्था के डीन डॉ. शरद चन्द्र वानखेड़े, मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ डी जी कुलकर्णी ,मुख्य चिकत्सा अधिकारी डॉ जगत रावत , व हॉस्पिटल के डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थें।
Dewas, परिवहन विभाग की अनूठी पहल से जिले के नागरिक अब घर बैठे बना सकेंगे ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस
महिलाओं के लिये नि:शुल्क बनेगा लर्निंग लाइसेंस, ‘सारथी’ वेबसाइट पर आधार कार्ड से बनवायें जा सकेंगे लाइसेंस
देवास। दिनांक 2 अगस्त को जिला परिवहन कार्यालय देवास में लर्निंग लायसेंस के लिए फेसलेस सेवा लागू की गई है। जिले के नागरिक घर बैठे ऑनलाईन लर्निंग लायसेंस बनवा सकेंगे। अब जिले के नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकता है तथा ऑनलाईन परीक्षा देकर अपना लर्निंग लायसेंस बनवा सकते है।
जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा ने बताया कि आवेदन करने के लिये आवेदक को सबसे पहले परिवहन की वेबसाईट पर लर्निंग लायसेंस एप्लीकेशन एण्ड अपाईन्टमेन्ट सिस्टम ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा। इसमें आधार नम्बर डालने के बाद ओटीपी प्राप्त होगा। सॉफ्टवेयर आधार से फोटो सहित सभी जानकारी प्राप्त कर लेगा। लर्निंग टेस्ट भी ऑनलाईन होगा। आवेदक ऑनलाईन ही लर्निग लायसेंस का प्रिन्ट निकलवा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने लर्निंग लायसेंस के लिए परिवहन विभाग की वेबसाईट से ऑनलाईन अपाईन्टमेंट लिए है, उनके लायसेंस वर्तमान प्रक्रिया के तहत बनते रहेंगे।
परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लायसेंस बनवाने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। लोग अब घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग लायसेंस बना सकेंगे। ऑनलाइन लायसेंस बनने से जहाँ एक ओर आम जनता को परिवहन कार्यालय में लगने वाली लम्बी कतारों से मुक्ति मिलेगी वही एजेन्टों से छुटकारा भी मिलेगा। इस सुविधा से युवा घर बैठे लर्निंग लायसेंस बनवा सकेंगे।
• आधार कार्ड से बनवायें जा सकेंगे लायसेंस
कोई भी व्यक्ति घर बैठे आधार कार्ड के जरिए ‘सारथी’ वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर डिजिटल रूप से निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद लर्निंग लायसेंस बनवा सकेंगे। आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करने पर आवेदन स्वत: ही आवेदक, अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, पता आदि स्वत: ही दर्ज हो जाता है। आवेदक को फिजिकल फिटनेस संबंधी जानकारी भी ऑनलाइन दर्ज करना होती है। यदि आवेदक कोई शर्त पूरी नहीं करता है तो उसका आवेदन ही सबमिट नहीं होगा। आवेदन सबमिट होते ही आवेदन नम्बर आवेदक को मिल जाता है।
• महिलाओं के लिये नि:शुल्क बनेगा लायसेंस
महिला आवेदकों के लिये यह सुविधा नि:शुल्क की गयी है। लर्निंग लायसेंस प्राप्त करने के पूर्व आवेदक को एक टेस्ट देना होगा, जिसमें सड़क सुरक्षा संबंधित से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। आवेदक को उत्तीर्ण होने के लिये 60 प्रतिशत जबाव सही देने होंगे। इसके बाद ही आवेदक को लाईसेंस प्रदान किया जा सकेगा।
• नवीनीकरण एवं डुप्लीकेट लायसेंस भी ऑनलाइन
लायसेंस नवीनीकरण, डुप्लीकेट प्रति तथा पता परिवर्तन की सुविधा भी आधार कार्ड के आधार पर अगले माह से ऑनलाइन शुरू की जायेगी। आवेदन सबमिट होने तथा डिजिटल फीस एवं पोस्टल चार्ज जमा कराने के बाद लायसेंस डाक के माध्यम से भेजा जाएगा।
प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के प्रकरणो का निराकरण मल्हार स्मृति ऑडिटोरियम मे
देवास/ प्रधानमंत्री स्वनिधी योजनान्तर्गत हितग्राहियो के ऋणो के प्रकरण एवं स्व रोजगार के प्रकरण तीव्र गति से स्वीकृत एवं वितरण हो सके इस हेतु बैंकवार शिविर लगाने के निर्देश कलेक्टर व प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला ने दिये। इस हेतु नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने निगम बैठक कक्ष मे निगम सीमा क्षेत्र से स्वरोजगार योजना के प्रकरणो के संबंध मे बैठक आहूत की गई। आयुक्त ने बैठक मे अलग-अलग दिनांको मे बैंकवार शिविर हितग्राहियो के ऋण प्रकरण एवं स्वरोजगार योजना के प्रकरण बैंको के माध्यम से स्वीकृत होकर हितग्राहियो को लाभन्वित किये जाने के लिये निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय को निर्देशित किया। आज दिनांक 4 अगस्त को योजनान्तर्गत हितग्राहियो को लाभन्वित किये जाने के लिये मल्हार स्मृति ऑडिटोरियम मे स्टेट बैंक ऑफ इन्डिया शाखा मोती बंगला एवं मेन ब्रांच तथा जवाहर चौक स्थित विक्रम सभा भवन मे बैंक ऑफ बडौदा मेन ब्रांच एवं बैंक ऑफ बडौदा सम्मिलित (विजया बैंक) तथा बैंक ऑफ इन्डिया मेन ब्रांच व औद्योगिक क्षेत्र, के माध्यम से प्रकरणो का निराकरण किये जाने हेतु शिविर आयोजित किया गया है। जिसमे पात्र हितग्राही अपने ऋण प्रकरणो का निराकरण करवा सकते है।
Dewas पत्नी ने प्रेमी से साथ मिलकर की पति की हत्या..
पति की सोते समय वायर से गला घोंट कर की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
देवास। जिले के खातेगांव में पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार मृतक की पत्नी के अवैध संबंध का पता चलने पर मृतक अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, यह बात जब उसकी पत्नी ने प्रेमी को बताई तो उसने क्रोधित होकर षड्यंत्र रच कर अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका के पति की हत्या कर दी।
दरसल दिनांक 29 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली की बंटी नाथ उम्र 30 साल निवासी ग्राम कानपुरा थाना छिपाबड़ जिला हरदा हाल निवास दिपगॉव की मृत्यु हो गई है, सूचना पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जाँच शुरू की गयी। जाँच के दौरान मृतक की लाश के गले मे तार के निशान मिले। मृतक का पीएम करवाया गया एवं पीएम रिपोर्ट मे आए तथ्यो के आधार पर मामला अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या का पाया जाने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
जाँच में आता चला की मृतक बंटी नाथ अपनी पत्नी बाजल के साथ खेत में हाली का काम करता था। वही पे पप्पू नाथ नमक व्यक्ति भी हाली का काम करता था, जिससे मिलने-जुलने गणेश नाथ नमक व्यक्ति आता था, जिस कारण विगत 2 साल से मृतक की पत्नी बाजल उर्फ राजवंती से गणेश के अवैध संबंध स्थापित हो गये थे। अवैध संबंध की जानकारी मृतक को पता लग गई थी जिसके कारण मृतक बंटी नाथ अपनी पत्न बाजल के साथ मारपीट करता था यह बात बाजल ने अपने प्रेमी गणेश नाथ को बताई और गणेश नाथ ने बंटीनाथ की हत्या करने की योजना घटना के 8 दिन पहले बना ली थी। दिनांक 28/29 जुलाई की रात को पप्पुनाथ के यहा मुर्गा पार्टी रखी गई। आरोपी
1.विजय पिता जीवन नाथ जाति सपेरा उम्र 19 साल
- गणेश पिता नारायण नाथ जाति सपेरा उम्र 27 साल
- पप्पू नाथ पिता केवलनाथ जाति सपेरा उम्र 35 साल
- धर्मेन्द्र पिता कालनाथ जाति सपेरा उम्र 24 साल निवासीगण ग्राम दीपगांव
द्वारा मृतक बंटीनाथ को बुलाकर शराब पिलाई गई एवं बंटीनाथ के घर जाने के पश्चात रात्री मे चारो आरोपीयो के द्वारा बंटी नाथ के टप्पर पर पहुँचे एवं चारो आरोपी ने मिलकर केबल वायर से गला घोट कर बंटी नाथ की हत्या कर दी एवं वही खाट पर सुला दिया। हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक देवास डॉ शिवदयाल सिंह के द्वारा नगद इनाम की घोषणा की गई है।
