Dewas : इंटरनेशनल कथक प्रतियोगिता में 16 वर्षीय जपलीन ने जीता प्रथम अवार्ड

देवास। इंटरनेशनल अर्चिव अवार्ड प्रतियोगिता नागपुर के पास गोंदिया शहर में विगत दिनों सम्पन्न हुई। जिसमें शहर की होनहार 16 वर्षीय बालिका जपलीन कौर मक्कड़ ने भी हिस्सा लिया। बालिका के पिता सोनू पंजाबी ने बताया कि इंटरनेशनल कथक प्रतियोगिता में देशभर के 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमे कुं. मक्कड़ ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम आवार्ड प्राप्त किया। जपलीन को इस उपलब्धि पर मुख्य अतिथि नाचे मयूरी की एक्ट्रेस सूधा चंद्रन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। जपलीन कि उपलब्धि पर गुरु एवं घुंगरू नृत्य अकादमी के डायरेक्टर प्रफ्फुल सिंह गेहलोत, विधायक गायत्री राजे पवार, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सभापति रवि जैन सहित गुरु सिंघ सभा देवास, खाटू श्याम सेवा समिति व स्नेहीजनों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Dewas: क्या निगम अधिकारी, स्टाफ कर्मचारी कर रहे पार्षदों के फोन को नजरअंदाज…!

• आयुक्त ने जारी किया आदेश, पार्षदगणों के फोन का जवाब प्राथमिकता के साथ देना सुनिश्चित करें

देवास। बीते जुलाई माह में नगर निकाय के चुनाव सम्पन्न हुए परिणामों में 45 वार्डो में 32 भाजपा के 8 कांग्रेस के तो 5 निर्दलीय पार्षद विजय हुए जिसके बाद से ही नगर निगम अलग अलग कारणों से चर्चाओं में बनी रहती है।

आयुक्त द्वारा जारी किया गया आदेश पत्र

वर्तमान में आयुक्त द्वारा जारी किया गया एक आदेश पत्र सुर्खियों में बना हुआ है जिसके अनुमान यह लगाए जा रहे है की क्या नगर निगम अधिकारी के स्टाफ कर्मचारी पार्षदों के फोन को नजरअंदाज कर रहे है। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है की प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से समस्त विभाग प्रमुख एवं अधिकारी तथा फील्ड स्टाफ को आदेशित किया जाता है कि 45 वार्डों के सभी पार्षदगणों के मोबाईल नं. अपने कोन्टेक्ट लिस्ट में सेव कर सभी पार्षदगणों के फोन का जवाब प्राथमिकता के साथ देना सुनिश्चित करें। चाहे वह पार्षद आपके कार्य क्षेत्र का हो अथवा नहीं।

Dewas : आज होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

देवास/ आज शनिवार को नेशनल लोक अदालत रहेगी आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगर निगम संबंधी सभी बकाया करो का भुगतान कर बकाया करो में लगे अधिभार में छूट प्राप्त कर सकते हैं आयोजित नेशनल लोक अदालत का समय न्यायालय परिसर में सुबह 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक निगम कार्यालय एवं निगम जोन कार्यालयों में प्रात: 9:00 बजे से कार्य समाप्ति तक करदाता अपने करों का भुगतान कर सकते हैं । ज्ञात हो सभी बकायादारो को आयोजित नेशनल लोक अदालत में संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि जमा कराने पर अधिभार में छूट दी जा रही है। करदाता संपत्तिकर एवं जलकर के बकाया करों का भुगतान शनिवार 12 नवम्बर को आयोजित लोक अदालत में नहीं करते हैं तो नेशनल लोक अदालत के पश्चात उनके व्यवसायिक दुकानो, भवनों पर कुर्की की कार्रवाई न्यायालय के माध्यम से कि जाकर करो कि वसूली की जावेगी

Dewas : बढ़ते बिजली बिलों को लेकर कांग्रेसियों ने किया जंगी प्रदर्शन

देवास। शहर में विद्युत मंडल के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से विद्युत उपभोक्ता के यहां हजारों रुपए के बिजली के बिल आ रहे हैं जिसको लेकर शहर के लोगों में आक्रोश है । इसी को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने जवाहर चौक से एक रैली के रूप में शहर के विभिन्न मार्गों से पहुंचकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/videoplayback-3-2.mp4

ज्ञापन का वाचन नंदकिशोर पोरवाल ने किया। जिसमें मांग की है कि तत्काल ही बिजली को लेकर पुरानी व्यवस्था की जाए, लोगों को फिर से पेपर के बिल्ल दिए जाए, किसी की भी बिजली नहीं काटी जाए, बिलो की कि़स्त कि जाए, स्मार्ट मीटर में आ रही शिकायत का निराकरण किया जाए। वही सभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने देवास शहर को एक प्रयोगशाला के रूप में रख लिया है।

प्रदेश में सबसे पहले स्मार्ट मीटर देवास में लगाए गए हैं जबकि इंदौर-उज्जैन जैसे शहरों में आज तक के स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी माह के बाद यह मीटर भी हटा दिए जाएंगे। उनकी जगह प्रीपेड मीटर लग जाएंगे। श्री चौधरी ने अधिकारियों को चेताया कि देवास शहर में शीघ्र ही पुरानी पद्धति के अनुसार बिजली के पेपर वाले बिल नहीं दिए गए, लोगों की बिजली काटी गई तो हमे सड़कों पर आकर और उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। श्री चोधरी ने ऐसे कई ज्वलनशील मुद्दे को लेकर सांसद विधायक की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए कि आज लोग परेशान है जब वे चुप क्यो है

Dewas : आतिशबाजी व मिठाई बांटकर निगम की सोई परिषद को जगाने का किया प्रयास

देवास। नगर निगम परिषद को बने लगभग 100 दिन हो गए है, लेकिन अब तक शून्य उपलब्धि रही। ना एक निविदा निकाली गई, ना जनता हित में कोई फैसला। छोटे-छोटे काम बंद पड़े है, शहर में वार्डों में आम जन परेशान है। जनप्रतिनिधि मौन अधिकारी मौन है और जनता लाचार है। सिर्फ प्रायोजित इवेंट कर जनता को बरगलाया जा रहा है। पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि समस्त कांग्रेस पार्षद दल द्वारा निगम प्रशासन व चुने हुए जनप्रतिनिधियो को जगाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे और मिठाई बाटकर, ढोल बजाकर व पटाखे फोड़ कर इन्हे जगाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर प्यारे मियाँ पठान, राजेश दाँगी, आबिद खान, अनुपम टोप्पो,वसीम हुसेन, डा. श्याम, गोलू विजयवर्गीय, दुष्यंत पांचाल, लोकेश गोस्वामी, श्याम सविता, जितेंद्र सिंग गौड़, मीनू दरबार,राहुल भारद्वाज, राजू प्रामाणिक सहित कांग्रेसजन बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।

Dewas : गंदगी करने पर निगम द्वारा की गई चालानी कार्यवाही, मोर्निंग विजिट मे निगम अधिकारी देखेगें अतिरिक्त कार्य

देवास/ स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा शहर को साफ व स्वच्छ रखने के साथ—साथ निगम की टीम द्वारा खूली भूमि पर अतिक्रमण व गंदगी करने वालो पर चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसके अन्तर्गत निगम की टीम द्वारा श्री आवेश के द्वारा उज्जैन रोड बायपास पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने व गंदगी करने पर रूपये 1 हजार की चालानी के साथ ही बालगढ रोड शासकीय भूमि पर मधु ठाकुर के द्वारा अतिक्रमण कर गुमटी रखने पर टीम द्वारा रूपये पांच सौ की चालानी कार्यवाही की गई। आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा स्वच्छता को लेकर मोर्निंग विजिट मे अधिकारियो को वार्डो मे किये जा रहे कार्यो के निरीक्षण के साथ बेकलेन का कार्य एवं वार्डो मे सीवरेज कनेक्शन करवाये जाने हेतु तीनो झोनल अधिकारियो को दिये निर्देश तथा प्रधानमंत्री आवास योजना मे हितग्राहियो को दी गई राशि अनुसार आवास निर्माण की स्थिती की जॉच करने हेतु निगम अधीक्षण यंत्री अरूण मेहता को भी दिये गये निर्देश। दिये गये निर्देशो का औचक निरीक्षण आयुक्त द्वारा वार्डो मे किया जावेगा।

Dewas : कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने ज़िले के खाद विक्रय केन्‍द्रों का किया निरीक्षण

• भीड़ वाले केन्‍द्रों पर अधिक काउंटर लगाने के दिये निर्देश

देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने देवास, सोनकच्‍छ, नेवरी, हाटपीपल्‍या और बागली में मण्डियों में जाकर खाद विक्रय केन्‍द्रों का निरीक्षण किया।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने अधिकारियों से खाद उपलब्‍धा के संबंध में जानकारी ली तथा खाद विक्रय के संबंध में अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने किसानों से भी चर्चा की।कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि जिले में सभी मण्डियों में किसानों की सुविधा के लिए छाया के लिए टेंट लगाये, पीने का पानी उपलब्‍ध कराये और बाथरूम की व्‍यवस्‍था करें। मण्‍डी परिसर में स्‍वच्‍छता का विशेष ध्‍यान रखे। जिले में जहां आलू की खेती होती है, उन किसानों को पहले खाद उपलब्‍ध कराये। आलू की खेती 60 दिन में तैयार हो जाती है। सीमित समय के कारण आलू की खेती करने वालों को प्राथमिका दें। उन्‍होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि खाद विक्रय का कार्य सुबह 07 बजे से शुरू कर दिया जाये। जिले में जिन विक्रय केन्‍द्रों में किसानों की अधिक भीड़ है, उन केन्‍द्रों पर और अधिक काउंटर लगाये जाये। अधिक भीड वाले विक्रय केन्‍द्रों पर आरआई और पटवारी की ड्यूटी लगाई जाये। तहसीलदार विक्रय केन्‍द्रों पर लगातार निरीक्षण करते रहै। जिन किसानों का किसी भी समिति में पंजीयन नहीं है, वह किसान वेयर हाउस के नगद क्रय कर सकता है। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि जहां खाद की अधिक आवश्‍यकता है, वहां पर खाद अधिक ट्रको से परिवहन कर के समितियों में समय पर पहुंचाये। जिले में पर्याप्‍त खाद का भण्‍डार है।

जिले को एक-दो दिन में अतिरिक्‍त 2500 मैट्रीक टन खाद प्राप्‍त होने वाला है। जिससे खाद की आवश्‍यकता की पूर्ति हो जायेगी। किसानो का पंजीयन जिस समिति में है, उसी समिति से खाद क्रय करें। वेयर हाउस पर खरीदनें के लिए नही जाये। जिन किसानों की पर्ची कट गई है, वह किसान अपनी समिति में जाकर खाद क्रय करें। उल्‍लेखनीय है देवास जिले में उर्वरक खाद का पर्याप्त भण्डारण है। जिले में देवास, हरदा एवं मांगल्या रेक प्वाइंट से लगातार उर्वरक की पूर्ति हो रही है। 9 नवम्‍बर को इफको कंपनी का 2600 मैट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ है। किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मार्कफेड के डबललॉक सेन्टर से भी यूरिया का नकद विक्रय किया जा रहा है। इसी के साथ निजी विक्रेताओं द्वारा भी डबललॉक सेन्टर पर बैठकर किसानों को यूरिया वितरण के लिए पर्ची जारी की जा रही है एवं गोदाम से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है।जिले में डबललॉक केन्द्रों, सहकारी समितियों एवं निजी संस्थाओं में यूरिया 3 हजार 862 मैट्रिक टन, डीएपी 4 हजार 136 मैट्रिक टन, काम्प्लेक्स 2 हजार 955 मैट्रिक टन, पोटाश 1 हजार 617 मैट्रिक टन एवं सिंगल सुपर फास्फेट 10 हजार 600 मैट्रिक टन उपलब्ध है। गत वर्ष 01 अप्रैल 2021 से 30 नवम्‍बर 2021 तक 55 हजार 823 मैट्रिक टन यूरिया का वितरण किया गया था, इस वर्ष इसी अवधि में 43 हजार 244 मैट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। माह नवम्बर के लिए 10 हजार मैट्रिक टन यूरिया, 5 हजार मैट्रिक टन डीएपी एवं 5 हजार मैट्रिक टन काम्प्लेक्स उर्वरक की मांग की गई है। किसान भाईयों से अनुरोध है कि यूरिया 266.50 रूपये, डीएपी 1350 रूपये, एनपीके 12:32:16 1470 रूपये, पोटाश 1700 रूपये प्रति बैग के हिसाब से खरीदे। किसी भी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दर उर्वरक विक्रय करने पर संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उप संचालक कृषि या अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को लिखित शिकायत दर्ज कराएं।

Dewas: मुख्यमंत्री कल आएंगे देवास, भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन/प्रशिक्षण में लेंगे भाग

• क्या मुख्यमंत्री कल पेकि पलाट की पुरानी घोषणा को मंजूर करेंगे – रितेश त्रिपाठी

देवास। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश सम्मेलन में भाग लेने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कल 9 नवम्बर को दोपहर 11.50 बजे देवास आएंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष माया नारोलिया एवं विधायक गायत्री राजे पवार ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग स्थल रॉयल पेलेस उज्जैन रोड पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल पर आकर्षक सजावट के साथ ही केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। उज्जैन रोड पर भाजपा के झंडे, बैनर, स्वागत द्वारा लगाकर सजाया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल पर आज 8 नवम्बर से ही अपेक्षित प्रशिक्षणार्थी एवं विशिष्ठ नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। प्रशिक्षण स्थल का नाम श्रीमंत तुकोजीराव पवार तथा सभागृह स्थल का नाम राजामाता विजयाराजे सिंधिया के नाम से रखा गया है। प्रशिक्षण में महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजक प्रशिक्षण अपेक्षित रहेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षण वर्ग के लिये विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। 9 एवं 10 नवम्बर को वर्ग में 7-7 सत्र होंगे जिसमें अलग अलग विषयों पर चर्चा कर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया एवं प्रदेश महामंत्री माया पटेल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भारतीय जनता पार्टी इतिहास एवं विकास पर तथा शिवराजसिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण में भूमिका तथा म.प्र. सरकार की हितकारी योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे। संगठन कार्य प्रध्दती पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, भारतीय नारी पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई, विचार, परिवार विषय पर संगठनमंत्री हितानंद शर्मा, राष्ट, निर्माण में महिलाओं का योगदान विषय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, स्त्री विषयक कानून पर डॉ. ऐश्वर्या विश्वास एवं मीडिया एंव सोशल मीडिया के महत्व पर डॉ. दिव्या गुप्ता अपने विचार रखेगी। इसी प्रकार 10 नवम्बर को वैचारिण अधिष्ठान विषय पर पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन अर्चना चिटनिस, मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नितीयों पर राज्यसभा सांसद दर्शनासिंह, महिलाओं का राजनीति में योगदान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, चुनाव प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका पर राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, सुपोषण अभियान विषय पर सीमासिंह, व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास पर महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक नीता पटेरिया अपने विचार व्यक्त करेगी। कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर उपस्थित होकर अपना उद्बोधन देगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का देवास कार्यक्रम

• क्या मुख्यमंत्री आज नजूल एवं पेकी प्लाट की पुरानी घोषणा को मंजूर करेंगे – रितेश त्रिपाठी

देवास। पंडित रितेश त्रिपाठी ने कहा है कि म. प्र. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री काल में अपने देवास आगमन के दौरान पिछले चुनाव में जो घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि आचार संहिता ख़तम होते ही 24 घंटे में नजूल एवं पेकी प्लाट की समस्या से देवास शहर के नागरिकों को निजात दिलाऊंगा। मुख्यमंत्री पूर्व में भी चुनाव के बाद एक बार देवास आ चुके हैं परंतु अपनी इस घोषणा पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया बार-बार हमारे साथ पिछले दो चुनावों से वादा करने के बाद अपने वादे से मुकर रहे हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सिंह कल देवास आगमन पर क्या इस समस्या का भोपाल से आदेश लेकर आएंगे।

Dewas, ऋषव गुप्ता होंगे देवास जिले के नए कलेक्टर

देवास। देवास जिले के नए कलेक्टर अब ऋषव गुप्ता होंगे। वर्तमान में जिले के कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का तबादला भोपाल में आयुक्त एनपीआर गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल भोपाल व आयुक्त विमानन व संचालक विमानन अतिरिक्त प्रभार के रूप में हुआ है। ऋषभ गुप्ता वर्तमान में इंदौर में इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ हैं। अब वह देवास जिले के कलेक्टर बनेंगे। ऋषभ गुप्ता आईएएस में पूरे भारत में 37 वीं रैंक लाए थे।

देवास के नए कलेक्टर ऋषव गुप्ता का छोटा सा परिचय- ऋषव का जन्म हरियाणा के चंडीमंदिर के एक छोटे से शहर में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, पंचकुला से हुई जिसके बाद, I.I.T दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अंडरग्रेजुएट किया। इसके बाद रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड में ग्लोबल बैंकिंग एंड मार्केट्स डिवीजन में एक सॉफ्टवेयर विश्लेषक के रूप में शामिल हुए। ऋषव को सामुदायिक सेवा में कुछ करना था। जिसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी करने लगे। वह 2012 में अंतिम सूची में जगह बनाने में असमर्थ, 2013 में फिर से कोशिश की और अखिल भारतीय रैंक 7 के साथ भारतीय वन सेवा में चयनित हुए।उसी वर्ष AIR 37 के साथ भारतीय सिविल सेवा परीक्षा भी पास की। ऋषव की पत्नी भव्या मित्तल भी एक IAS है।

Dewas : ज़िला अस्पताल के डॉक्टर ने मरीज़ को प्राइवेट मेडिकल से दवाई लाने को कहा…

• मरीज ने समय पर इलाज व दवाई न मिलने के लगाए आरोप

देवास। महात्मा गांधी जिला अस्पताल में समय पर इलाज दवाई न मिलने के मरीज द्वारा आरोप लगाए गए है। मरीज ने कहा देर रात अस्पताल में इलाज के लिए आया था, अस्पताल में दवाई उपलब्ध नहीं हो सकी हालाकि मरीज की बात को स्वास्थ विभाग अधिकारी नकार रहे है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221107-WA0022.mp4

महात्मा गांधी जिला अस्पताल में समय पर इलाज दवाई न मिलने के मरीज द्वारा आरोप लगाए गए है। मरीज ने कहा देर रात अस्पताल में इलाज के लिए आया था, अस्पताल में दवाई उपलब्ध नहीं हो सकी हालाकि मरीज की बात को स्वास्थ विभाग अधिकारी नकार रहे है। जिले का शासकीय अस्पताल महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय खुद बीमार है। प्रशासन मरीजों को मुफ्त और बेहतर इलाज के दावे तो करता हैं लेकिन हकीकत इससे जुदा है। यहां आने वाले मरीज को तत्काल रेफर करना तो आम बात है। साथ ही रात को आने वाले मरीजों को दवाइयों के साथ एक्सरे के लिए भी परेशान होना पड़ता है। दवाइयां इमरजेंसी में तक नहीं मिलना बड़ी ही लापरवाही उजागर करता है। सीएमएचओ एमपी शर्मा दवाइयों को भरपूर स्टॉक होने की बात कह रहे हैं। इधर मौजूद डॉक्टर मरीज के परिजनों को निजी अस्पताल से दवाई लेकर आने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221107-WA0023.mp4

दरअसल देवास जिले के ग्राम देवर में रहने वाला अमजद पटेल आंख में तकलीफ होने के चलते रात को जिला चिकित्सालय पहुंचा था। जिला अस्पताल में मौजूद मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मोहम्मद आसिफ शेख ने मरीज के परिजन को पर्ची पर दवाई लिखकर दी। जब परिजन ने मेडिकल बंद होने के बाद कही तो डॉक्टर मोहम्मद आसिफ शेख ने संस्कार हॉस्पिटल से दवाई लाने की बात कह डाली। जब मरीज के परिजन ने इमरजेंसी से दवाई देने की बात कही तो डॉक्टर ने इमरजेंसी में दवाइयां नहीं होने की बात कह कर संस्कार हॉस्पिटल से दवाइयां लाने की बात कही। जब पब्लिक न्यूज के रिपोर्टर ओमप्रकाश सेन ने दवाइयों उपलब्ध नहीं होने को लेकर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद आसिफ शेख से सवाल किया तो डॉक्टर साहब पल्ला झाड़ते हुए पुलिस बुलाने की धमकी देने लगे। कुछ देर बाद डॉ शेख खुद कबूल करते हुए नजर आए कि हमारे यहां पर दवाइयां उपलब्ध नहीं है इसलिए संस्कार हॉस्पिटल से लेना होगा।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221107-WA0025.mp4

सीएमएचओ डॉ एमपी शर्मा का कहना है कि दवाइयां की कोई कमी है। ऐसी जानकारी मुझे नहीं मिली है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में दवाइयां है। राज्य शासन ने करीब 480 से अधिक दवाइयां उपलब्ध कराई है। साथ ही कहा की अगर कोई डॉक्टर निजी अस्पताल की दवाई लिख रहा है तो यह गलत है और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब देखना हैं सीएमएचओ डॉक्टर के खिलाफ कोई एक्शन लेते हैं या नहीं।