Dewas: 1 करोड़ 15 लाख की लागत से शहर में बन रहा पहला सिटी फॉरेस्ट, तीन माह में होगा पूर्ण

देवास। सिटी फॉरेस्ट उद्यान का शुभारंभ रविवार को स्थानीय मधुमिलन चौराहे पर किया गया। यहां एबी रोड़ के दोनों और उद्यान को पर्यावरण विभाग के द्वारा नगर निगम के सहयोग से बनाया जा रहा है। इसकी लागत करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपए है।

रविवार को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, जिलाध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन सहित, एमआईसी सदस्य व पार्षदगण एवं निगम अधिकारियों ने पौधारोपण किया। शहर में वायु गुणवत्ता सुधार तथा हरित क्षेत्र में वृद्धि हेतु मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल द्वारा वित्त पोषित तथा पर्यावरण एवं वन विभाग के संयुक्त निर्देशन में नगर पालिक निगम देवास के द्वारा सिटी फॉरेस्ट उद्यान का शुभारंभ किया गया। रविवार को यहां पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन सहित अन्य पार्षद व निगम अधिकारियों, पर्यावरण बोर्ड के अधीक्षण यंत्री श्री आदेश जी, बोर्ड जिला अधिकारी सुश्री निकिता, सहायक वास्तुविक इ.पी.सी.ओ. योगेश, निगम उपायुक्त पुनीत शुक्ला के द्वारा पौधारोपण किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवास शहर बहुत ही सौभाग्याशाली है कि यहां पर सिटी फॉरेस्ट का प्रोजेक्ट मिला है। यहां पर 1 करोड़ 15 लाख की लागत से 200 मीटर लंबे 50 मीटर चौड़े एबी रोड़ के दोनों और पर उद्यान बनाए जाएंगे इसको पर्यावरण की दृष्टि से बनाया जा रहा है। सुंदर और स्वच्छ व स्वस्थ देवास बनाने में यह एक और पहल है। इससे पहले स्पोर्टस पार्क विकसित किया है। इसी के साथ मधुमिलन चौराहे के दोनों और सिटी फॉरेस्ट के रूप में उद्यान विकसित किया जा रहा है। जिससे स्वच्छ व स्वस्थ्य वायु शहर को मिलेगी। उन्होनें बताया कि एबी रोड़ के दोनों और उद्यान करीब तीन माह में पूर्ण हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि पौधों का रोपण करना आसान है किन्तु उन पौधों को परिवार के सदस्य के रूप में देखभाल करना आवश्यक होता है। शहर विकास गति की राह में निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम शहरवासियों के लिए वार्ड के साथ शहर में बड़े उद्यान भी डेवलप कर रहे हैं। देवास में यातायात सुदृढ़ हो आवागमन बाधित ना हो इसके लिए सडक़ चौड़ीकरण का कार्य भी पूर्णत: की और है। उद्यान को डेवलेप करने के साथ ही पौधों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले इसके लिए यहां पर बोरवेल मशीन का पूजन कर बोरिंग भी किया गया।

इस मौके पर एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र सिंह बैस, गणेश पटेल, अजय परिहार, मंडल अध्यक्ष सुनील जोशी, अजब सिंह जी ठाकुर, जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्तागण एवं गणमान्य नागरिकों के साथ ईई नागेश वर्मा, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय, एई जगदीश वर्मा, फायर अधिकारी जितेन्द्र सिसौदिया, उद्यान प्रभारी दिनेश चौहान, उपयंत्री राजेश कौशल, हरेन्द्र सिंह ठाकुर, कैलाश नायक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।

Dewas : राज्‍यपाल पटेल ने कन्‍या छात्रावास की बालिकाओं से पूछा की बताये में कोन हू…

• आंगवाडी केन्‍द्र में श्री पटेल ने बच्‍चों से की मुलाकात

देवास। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल शनिवार को बागली तहसील के ग्राम पुंजापुरा के अल्‍प प्रवास पर पहुंचे। पुंजापुरा में राज्‍यपाल श्री पटेल ने कन्‍या छात्रावास पहुंचकर छात्रावास की बालिकाओं से चर्चा की। उन्‍होंने छोटी-छोटी बालिकाओं से पूछा की बताये आपके बीच आज कौन आया है, में कौन हॅू। छात्राओं ने उत्‍साहित होकर बताया कि आप हमारे प्रदेश के राज्‍यपाल है। श्री पटेल ने कहा कि हॉ में राज्‍यपाल हॅू। लेकिन मेरा नाम क्‍या है यह बताये। बालिकाओं ने एक स्‍वर में बताया कि आपका नाम श्री मंगुभाई पटेल है। राज्‍यपाल ने बालिकाओं से भारत के प्रधानमंत्री एवं मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री का नाम पुछा। सभी बालिकाओं ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्‍द्र मोदी है एवं प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान है। राज्‍यपाल श्री पटेल ने बालिकाओं के जवाब से गदगद होते हुए, बालिकाओं को विभिन्‍न उपहार प्रदान किये।

राज्‍यपाल श्री पटेल ने पुंजापुरा में आंगवाडी केन्‍द्र में पहुंचकर आंगनवाडी के बच्‍चों से मुलाकात की। आंगनवाडी कार्यकर्ता को बच्‍चों की दक्षता को बढाने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि बच्‍चों को यदि बचपन से ही अच्छा माहौल एवं अच्‍छी शिक्षा मिलेगी तो वे जीवन में एक बेहतर इंसान बन सकते है। इस अवसर पर उन्‍होंने दो बालिकाओं कुमारी हर्षिता और साक्षी को लाडली लक्ष्‍मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किये।

राज्‍यपाल श्री पटेल ने सभी बालिकाओं से कहा कि वे खुब पढे और आगे जाकर डाक्‍टर, इंजीनियर, अधिकारी बने। उन्‍होंने कहा कि बालिकाएं जिस फिल्‍ड में भी जाए वहा अपने देश, समाज एवं परिवार का नाम रोशन करें। हमेशा देश एवं समाज की सेवा करें। श्री पटेल ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि बालिकाओं को भी स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूक किया जाये। यहां राज्‍यपाल ने एक बालिका खुशबू में कुष्‍ठ रोग के लक्षण को देखते हुए, उसकी समूचित जांच एवं उपचार कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

राज्‍यपाल श्री पटेल शासकीय कन्‍या छात्रावास के परिसर में आम के पौधे का रोपण भी किया और उपस्थित सभी लोगो से कहा कि जीवन में कम से कम एक बार पौधा अवश्‍य लगाये। इस अवसर विधायक बागली श्री पहाड़ सिंह कन्‍नौज, कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं छात्रावास की बालिकाएं उपस्थित थी।

• नशे से एक परिवार और उसका जीवन बर्बाद हो जाता हैराज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल पुंजापुरा में सिकल सेल एनिमिया स्‍वास्‍थ्‍य शिविर पहुंचे

• राज्‍यपाल ने कहा कि में आदिवासी परिवार से हुं और चाहता हुं की आदिवासी लोगो में विभिन्‍न बिमारियों के प्रति जागरूकता बढे

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल शनिवार को देवास जिले के बागली तहसील के ग्राम पुंजापुरा पहुंचे। राज्‍यपाल श्री पटेल पुंजापुरा में आयोजित सिकल सेल एनिमिया के स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में शामिल हुए। उन्‍होंने स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में पंजीयन काउंटर, गर्भवती स्त्रियों के काउंटर, ओपीडी आदी में पहुंचकर वहां स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कराने आये मरीजों से चर्चा की। बताया गया कि सुबह से अब तक 84 लोगो का विभिन्‍न बीमारियों के लिए पंजीयन हो चुका है। शिविर शाम तक आयोजित की जायेगी। राज्‍यपाल श्री पटेल ने इस अवसर पर आदिवासी बहुल्‍य ग्राम पुंजापुरा के लोगो से रूबरू चर्चा की और उन्‍हें बताया कि सिकल सेल एनिमिया एक अनुवांशिक बीमारी है और आदिवासी समाज में प्राय: बहुलता से पाई जाती है। आवश्‍यकता है कि आदिवासी समाज के लोग एवं अन्‍य लोग सिकल सेल एनिमिया के प्रति जागरूक रहे।

श्री पटेल ने कहा कि में आदिवासी परिवार से हू और चाहता हू कि आदिवासियों में सिकल सेल एनिमिया एवं अन्‍य बीमारियों के प्रति जागरूकता बढे। उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने गुजरात में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के साथ इस विषय पर बहुत अधिक कार्य किया है। अब मध्‍य प्रदेश में भी 14 आदिवासी बहुल्‍य जिलों में जागरूकता के कार्य किये जा रहे है। इन जिलों में रेडक्रास को सिकल सेल की जांच एवं दवाईयों के लिए ढाई-ढाई लाख रूपये की राशि दी गई है। श्री पटेल ने कहा कि विवाह के समय लडका एवं लडकी की ब्‍लड जांच अवश्‍य होनी चाहीए, यदि जांच में पता चलता है कि दोनो ही सिकल सेल एनिमिया के सवाहक है तो ऐसी शादी को रोका जाना चाहिए ताकि मॉ बाप से बच्‍चों में यह अनुवांशिक बीमारी न आने पाये।

राज्‍यपाल श्री पटेल ने लोगो से कहा कि वे हर प्रकार के नशे से दूर रहे। नशा न केवल व्‍यक्ति को अपितु उसके परिवार को भी बर्बाद कर देता है। उन्‍होंने कहा कि सभी व्‍यक्ति अपने बच्‍चों को बेहतर जीवन शैली दे। उन्‍हें पढाये और एक कामयाब इंसान बनाये। उन्‍होंने आदिवासी समाज से आव्‍हान किया कि वे राज्‍य एवं केन्‍द्र सरकार की विभिन्‍न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ ले। उन्‍होंने युवाओं से कहा कि वे अपने ग्राम में घुम-घुम कर शासन की योजनाओं के बारे में बताये। सिकल सेल एनिमिया जैसी अनुवांशिक बीमारी के प्रति लोगो को जागरूक करें। राज्‍यपाल श्री पटेल ने कहा कि आयुर्वेद में भी इस बीमारी की दवाईयां उपलब्‍ध है। उन दवाईयों का इस्‍तेमाल अवश्‍य करें। राज्‍यपाल श्री पटेल ने बताया कि सिकल सेल एनिमिया नाम की बीमारी की रोकथाम तीन उपाय करके ही रोकी जा सकती है, यदि हम शादी से पूर्व लडका एवं लडकियों की ब्‍लड जांच कर ले, नशे से दूर रहे एवं दवाईयां अवश्‍य खाये। शिविर में विधायक बागली श्री पहाड़ सिंह कन्‍नौजे, कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं पुंजापुरा गांव के निवासी उपस्थित थे।

• राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्राम बरझाई में स्‍व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की

• व्‍यक्ति की नीति अच्‍छी होनी चाहिए और व्‍यवसनों से दूर रह

• बच्‍चों को पढाये और अपने परिवार को समृद्ध बनाये

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शनिवार को बागली तहसील के ग्राम बरझाई में स्‍व सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीणों से जनसंवाद किया। उन्‍होंने उपस्थि‍त ग्रामीणों से कहा कि प्रत्‍येक व्‍यक्ति की अपने जीवन में अच्‍छी नीति होनी चाहिए और प्रत्‍येक व्‍यक्ति को व्‍यवसनों से दूर रहना चाहिए। उन्‍होंने ग्रामीण महिलाओं एवं पुरूषो से कहा कि वे अपने बच्‍चों को खुब पढाये। शिक्षित होने से परिवार समृद्ध बनता है। नशे की लत से व्‍यक्ति की बुद्धि क्षीण होती है और परिवार में बच्‍चों पर भी इसका बुरा असर पडता है।

राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्राम बरझाई की जय मां संतोषी स्‍व सहायता समूह की सदस्‍य श्रीमती मेढा से संवाद करते हुए समूह के लाभ हानि के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। उनके समूह द्वारा किये जा रहे कार्यो और व्‍यवसाय के बारे में पुछताछ की। श्रीमती मेढा ने बताया कि ऋण लेकर उन्‍होंने दुकान का संचालन किया है। इससे उन्‍हें 05 हजार रूपये महिने की आमदनी हो रही है। इसी तरह समूह की अन्‍य सदस्‍यों को भी अलग-अलग कार्य करने से परिवार के लालन-पालन में आर्थिक मदद मिल रही है। राज्‍यपाल ने महिला सदस्‍यों से पूछा कि समय पर ऋण की किस्‍ते चुकाते है या नहीं इस पर समूह की सदस्‍यों ने कहा कि वे समय पर किस्‍ते चुकाती है। राज्‍यपाल ने प्रशंसा जाहिर करते हुए समूह की महिलाओं को बधाई दी। राज्‍यपाल श्री पटेल ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि वे अपने बच्‍चों को अनिवार्य रूप से स्‍कूल भेजे और उन्‍हें उच्‍च शिक्षा ग्रहण करवाये। पढने से इंसान का जीवन सफल होता है। राज्‍यपाल ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्‍य सरकार की विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाएं चल रही है। उनका लाभ जरूर लें। उन्‍होंने बताया कि बालिकाओं के लिए लाड़ली लक्ष्‍मी योजना, बेटी पढाओं-बेटी बचाओं योजना तथा महिलाओं के लिए महिला सशक्तिकरण की योजना है। महिलाएं जिस तरह अपने बेटो को पढाई के साथ-साथ अन्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध कराती है, उसी तरह बेटियों को भी आगे बढने के लिए पढाये। महिलाएं समृद्ध होगी तो अनिवार्य रूप से परिवार समृद्ध होगा।राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्रामीणों से जनसंवाद के दौरान श्री सुमेर सिंह से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। इस दौरान श्री सुमेरसिह ने बताया कि उनके दो लडके है। एक लडका उनसे अलग रहता है और एक साथ में रहता है और मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्‍का मकान मिला है। जिससे वे बेहद प्रसन्‍न है। राज्‍यपाल ने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे शासन की महत्‍वकाक्षी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाए और पुण्‍य का काम करें। उन्‍होंने जनप्रतिनिधियों और समाज में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वे जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाये। उन्‍होंने सिकल सेल एनिमिया बीमारी के रोकथाम के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ग्राम पंचायतों में नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण शिविर आयोजित कर पीडि़तों की जांच में रोग होने पर उनका नि:शुल्‍क उपचार करना सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के पूर्व क्षेत्रिय विधायक श्री पहाडसिंह कन्‍नौजे एवं ग्राम पंचायत श्री सरपंच श्रीमती रेखा बाई ने पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर राज्‍यपाल का स्‍वागत किया। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, ए‍डीएम श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, बागली एसडीएम श्री एसआर सोलंकी सहित अन्‍य अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

• सर्किट हाउस देवास में राज्यपाल श्री पटेल को पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को सर्किट हाउस देवास में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राज्यपाल श्री पटेल बागली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह सहित अन्य वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Dewas : AB रोड पर अनिंयत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरा आयशर, चालक की हुई मौत

देवास : शहर के औद्योगिक थाना अंतर्गत आने वाले आगरा-मुम्बई हाईवे पर रसूलपुर चौराहा के समीप शुक्रवार देर रात देवास से इंदौर जा रहा आयशर वाहन अनिंयत्रित होकर नाले में गिर गया जिससे वाहन चालक की मौत हो गयी।

बता दे शुक्रवार देर रात देवास से इंदौर की और जा रहा आयशर क्रमांक MP09GG5733 अमोना चौराहा के आगे अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे नाले में गिर गया जिससे वाहन चालक मुकेश पिता फूलसिंह उम्र32 निवासी रायसेन की मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल व 100 डायल मौके पर पहुँची व चालक को जिला अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dewas : ज़िलाबदर की कार्यवाही का उल्लंघन करने वाले आरोपी को बीएनपी पुलिस ने पकड़ा….

देवास : थाना बीएनपी देवास के क्षेत्र ग्राम राजपुरा निवासी तूफानसिह पित प्रेमसिह उम्र 43 साल निवासी ग्राम राजपुरा देवास को उसकी अपराधिक गतिविधियो के कारण जिला दण्डाधिकारी जिला देवास के द्वारा आदेश क्रं. 1318-23/रीडर/2022 दिनांक 22.08.2022 से आदेश दिनांक से 03 माह के लिये जिला देवास ओर उसके आस पास की सीमावर्ती जिले इन्दोर, उज्जैन, शाजापुर, सिहोर, हरदा, खण्डवा तथा खरगोन की राजस्व सीमाओ से बाहर जाने का आदेश दिया गया था। आरोपी तुफान सिंह को बीएनपी पुलिस के द्वारा आदेश तामिल कराया गया था।

जिला देवास मे हुए जिलाबदर आरोपी की चेकिंग तथा निगारनी रखने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल के द्वारा निदेर्शित किया गया था आदेश पालन मे निगरानी बदमाशो की चेकिंग के लिये थाना प्रभारी बीएनपी श्री मुकेश इजारदार के द्वारा टीम बनाई जाकर चेकिंग की जा रही थी। आज दिनांक 04.11.2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बीएनपी देवास का जिला बदर आरोपी तुफान सिह पिता प्रेम सिह निवासी राजपुरा जिला बदर आदेश का उल्लघन कर खेत तरफ आने की सुचना प्राप्त होने पर सबब थाना प्रभारी के निदेशन मे आरोपी तुफान सिह को गिरफ्तार किया जाकर उसके विरूद्ध थाना बीएनपी देवास पर अपराध क्रं. 823/22 धारा 188 भादवि तथा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का प्रकरण दर्ज किया जाकर माननीय न्यायालय देवास मे पेश किया गया। जहा आरोपी को जेल वारन्ट तैयार किया जाने से जिला जैल देवास मे निरूद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मुकेश इजारदार, उनि अजय डोड, सउनि जफर खांन, सउनि राकेश सिंह तथा आर 427 अभिषेक पाण्डे की सहारानिय भुमिका रही है।

Dewas: एनजीओ के साथ स्वच्छ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी चैलेंज के अंतर्गत आयोजित की गई कार्यशाला…

• टेक्नोलॉजी चैलेंज में नागरिक, सरकारी संगठन, नागरिक समूह ले सकते हैं भाग

देवास। नगर पालिक निगम देवास द्वारा आयोजित स्वच्छ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी के अंतर्गत आज न्यू बस स्टैंड ऑफिस पर एनजीओ के साथ संवाद किया। एनजीओ में संस्था संस्था एक्ट इव, संस्था अनुग्रह वेलफेयर फाउंडेशन, संस्था ऋषिकेश, संस्था हेल्पिंग हैंड, संस्था शिवाज्ञा के सदस्यो की उपस्थिति रही। स्वच्छ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी के अंतर्गत प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सामाजिक समावेश, ट्रांसपेरेंसी डिजिटल इनेबलमेंट आदि विषयों पर प्रपोजल बनाकर देने हेतु प्रेरित किया, और किस प्रकार टेक्नोलॉजी में भाग ले सकते हैं इस हेतु विस्तार से बताया समझाया गया आगे बताया गया। इस टेक्नोलॉजी चैलेंज में सभी नागरिक, सरकारी संगठन, नागरिक समूह भाग ले सकते हैं। इन विषयों पर टेक्नोलॉजी ऐप का सुझाव दे सकते हैं।वह अपनी प्रवष्टि dmccompetition@gmail.com पर मेल करे। अधिक जानकारी के लिए 9425060985, 79995 60750, 910987244 नंबर पर कॉल कर सकते है , प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि हार्डकॉपी नगर निगम रूम नंबर S29 में जमा करवा सकते हैं।

Dewas: खाटू श्याम जन्मोत्सव पर 112 भोग का आयोजन जन्मोत्सव पर होगी इत्र वर्षा, पुष्पवर्षा व भव्य आतिशबाजी

देवास। श्री श्याम सेवार्थ समिति (राधागंज धाम)द्वारा श्री श्याम गार्डन उज्जैन रोड इटावा पर 5 नवम्बर को श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव का आयोजन रजनीश अग्रवाल के सानिध्य में किया जा रहा है। बाबा को शाम 7 बजे 112 भोग लगाया जाएगा तथा इत्र एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य आतिशबाजी के साथ जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भजन संध्या में जयपुर के भजन गायक मनीष घीवाला, खंडवा की अर्पिता पंडित गीते तथा देवास के जितेन्द्र पटेल बाबा के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। जन्मोत्सव में राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र तथा देशभर से अनेक प्रदेशों से श्याम भक्त उपस्थित होंगे। संस्था श्री श्याम सेवार्थ समिति (राधागंज धाम) ने श्याम भक्तों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा के जन्मोत्सव का लाभ लेवें।

बढ़ते बिजली बिल को लेकर पार्षद प्रतिनिधी राहुल पंवार ने बिजली विभाग में किया हंगामा

कम नही होने पर उग्र आंदोलन कर बिजली विभाग के अधिकारियों के घरों के कनेक्शन में काटूंगा – राहुल पंवार

देवास। देवास शहर में बिजली बिल को लेकर जनता परेशान है। 3-4 गुना तक अधिक बिल आ रहे है। बिजली विभाग की मनमानी से बिजली उपभोक्ता बेसहारा दिखाई दे रहे है। अब इसी के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोला है पार्षद प्रतिनिधी एवं युवा नेता राहुल पंवार आज बिजली विभाग कार्यालय पर आम जनता के साथ पहुंच गए। अधिकारी कोई संतुष्ट जवाब ना देकर सरकार के आदेश का हवाला देकर पल्ला झाड़ते रहे। जनता के दर्द को देख राहुल पंवार सहित आम जनता ने बिजली विभाग के कार्यालय में हंगामा खड़ा कर दिया।

साथ ही बिजली कार्यालय के बाहर लोगों ने भारी-भरकम बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन किया। श्री पंवार का कहना है कि इतना भारी भरकम बिजली के बिल मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा और बिजली विभाग उन्हें कह रहे हैं कि बिजली का बिल तो भरना पड़ेगा ये तो सरासर मनमानी है। यदि बिजली बिल कम ना हुए तो कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही आगे बिजली विभाग के अधिकारियों के घरों के कनेक्शन मैं खुद काटूंगा और जनता के बिलों की वसूली भी इन्ही अधिकारियों से करेंगे। जनता के साथ भेदभाव हुआ तो विभाग की ईंट से ईंट बजा दूंगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही बिजली विभाग की होगी।

Dewas: निगम द्वारा संपत्तिकर की राशि बकाया होने पर फर्म एस.कुमार लिमिटेड को कुर्की कर अधिग्रहित किया गया

देवास। नगर निगम की आर्थिक स्थिती को मजबूत किये जाने के लिए निगम सीमा क्षेत्र मे स्थित भवन,भूमियो के बडे संपत्तिकरदाताओ के साथ ही औद्योगिक ईकाईयो के बडे बकायादारो पर भी कुर्की कर अधिग्रहित की कार्यवाही नगर निगम राजस्व विभाग की टीम के द्वारा की जा रही है। इसी के अन्तर्गत इन्दौर रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक 1 मे स्थित औद्योगिक ईकाई एस.कुमार्स लिमिटेड देवास पर संपत्तिकर की राशि रूपये 1432858/— बकाया होने पर नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 के तहत उक्त ईकाई, भवन, भूमि को सिक्युरिटी गार्ड के समक्ष कुर्की के माध्यम से अधिग्रहित की कार्यवाही की गई।

निगम द्वारा अधिग्रहित की गई ईकाई एवं भवन, भूमि को कोई भी व्यक्ति, फर्म क्रय, विक्रय नही कर सकेगा। निगम द्वारा और भी संपत्तिकर के बडे बकायादारो पर कुर्की की कार्यवाही के प्रकरण तैयार किये गये है उन बकायादारो पर कुर्की की कार्यवाही की जावेगी। निगम राजस्व अधिकारी ने बताया कि आगामी 12 नवम्बर को आयोजित नेशनल लोक अदालत मे संपत्तिकर, जलकर के बायादारो द्वारा बकाया राशि जमा नही की जाती है तो उनके भवन, भूमि, प्रतिष्ठानों पर कुर्की कार्यवाही की जावेगी। निगम द्वारा की गई कार्यवाही मे राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक के साथ सहायक मो. हनीफ, प्रवीण शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, रवि पटेल, सचेन्द्रसिह ठाकुर आदि शामिल रहे।

Dewas: दर्जी समाज का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव आज

देवास। दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी ने बताया कि श्री गुरु टेकचंद सामाजिक एवं धार्मिक ट्रस्ट देवास द्वारा 2 नवंबर, बुधवार को आंवला नवमी के शुभ अवसर पर रात्रि 8 बजे मोती बंगला स्थित श्री गुरु टेकचंद धर्मशाला में दीपावली मिलन समारोह के साथ अन्नकूट का आयोजन होगा। श्री सोलंकी ने समाजजनों एवं मातृ शक्तियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Dewas: आयुक्त ने सफाई कार्य मे लापरवाही करने वाले प्रभारी दरोगा को किया निलंबित

देवास। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा किये जा रहे सफाई कार्यो का औचक निरीक्षण आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निरंतर किया जा रहा है तथा कार्य मे लापरवाही करने वाले कर्मचारियो पर निलंबन जैसी कार्यवाही भी की जा रही है। इसी कडी मे आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 34 मे सुचारू रूप से सफाई व्यवस्था नही होने तथा वार्ड मे गंदगी पाई जाने पर वार्ड 34 के प्रभारी दरोगा (मूल पद सफाई संरक्षक) दिनेश पिता सुरजमल हंस को आयुक्त के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 34 की सफाई व्यवस्था का कार्य वार्ड 35 के प्रभारी दरोगा मदन पंवार को सौंपा गया है।