Dewas: घर से लापता युवक का शव कुएं मे मिला…

देवास। जिले के बागली तहसील के चापड़ा में निवासी वीरेंद्रसिहं उर्फ बाबू पिता कमल सिंह दरबार रविवार की सुबह अपने घर से लापता थारविवार शाम को परिजनों को सूचना मिली कि वीरेंद्र की बाइक हाटपिपलिया मार्ग पर एक खेत पर खड़ी है जब परिजन वहां पर गए तो बाइक मिली युवक नहीं मिला अंधेरा होने के कारण युवक को नहीं ढूंढ पाए थे। सोमवार की सुबह जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो कुएं में युवक कि चप्पल पानी में तैरती हुई दिखाई दी परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में लोहे की बीलाई से शव को ढूंढने का प्रयास किया गया तो शव बीलाई में अटक गया और पानी के ऊपर आ गए।

बागली थाना प्रभारी दीपक यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे मामले में प्रथम दृष्टि में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। युवक का चापड़ा के श्याम नगर निवासी एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के चलते युवक द्वारा इस प्रकार का कदम उठाना प्रतीत होता है।हालांकि पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है वहीं पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात की जा रही है।

Dewas: जिले से 200 बसों से 10 हजार श्रद्धालु महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जायेंगे

देवास। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 11 अक्‍टूबर को उज्जैन में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में पार्किंग एवं रूट व्‍यवस्‍था के लिए आयुक्‍त उज्‍जैन संभाग श्री संदीप यादव ने उज्‍जैन एवं इंदौर संभाग के कलेक्‍टर, एसपी, आरटीओ एवं अन्‍य संबंधित विभाग की वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से बैठक ली। बैठक में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में आयुक्‍त उज्‍जैन संभाग श्री संदीप यादव ने पार्किंग एवं रूट व्‍यवस्‍था के संबंध में विस्‍तृत जानकारी एवं निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि बसों में स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता रखे। बस पर जिले का नाम, बस नम्‍बर लिखे। बस ड्राईवर एवं बस प्रभारी का मोबाईल नम्‍बर बस पर लगाये। जिससे सम्‍पर्क करने में आसानी हो। प्रत्‍येक एन्‍ट्री पाईंट पर जलपान, एम्‍बुलेंस, शौचालय की व्‍यवस्‍था की गई है।
देवास जिले से 10 हजार श्रद्धालु महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जायेंगे। श्रद्धालुओं के लिए 200 बसों की व्‍यवस्‍था की गई है। उज्जैन में “श्री महाकाल लोक” के लोकार्पण साथ ही देवास जिले में भी मंदिरों में भजन,  पूजन,  कीर्तन, आरती, धार्मिक – सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। देवास में माता टेकरी, भोलेनाथ मंदिर, बिलावली तथा विजयागंजमण्‍डी में मंदिर में कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्री महाकाल लोक का लोकार्पण कार्यक्रम देखने के लिए एलईडी लगाई जायेगी। इसी तरह अनुभाग खातेगांव, बागली, सोनकच्‍छ तथा कन्‍नौद में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Dewas : चलती कार में लगी आग, पत्नी की झुलसने से हुई मौत

देवास : ज़िले के भौंरासा थाना अंतर्गत आने वाले गांव महुडी में अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस घर लौट रहे इंदौर निवासी दंपति की कार टाटा नैनो क्रमांक एमपी 09 सीके 1039 में अचानक आग लग गयी जिससे पत्नी की जलने से मौके पर ही मौत हो गयी व पति को देवास ज़िला अस्पताल से इंदौर रैफर कर दिया गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/VID-20221009-WA0058.mp4

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी इंदौर निवासी से व एक दिन पूर्व ग्राम महुडी में अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र नायक चौकीदार की यहाँ आये थे। जब आज वह वापस अपने घर लौट रहे थे वही नेवरी फाटा के समीप ग्राम महुडी में गाड़ी में अचानक आग लगी और गाड़ी अचानक से जलने लगी जिससे गाड़ी में सवार इंदौर निवासी सुनील जलते हुए गाड़ी में से भाग खड़े हुए लेकिन राधाबाई की जलने से गाड़ी में ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे लोगो द्वारा आग को बुझाया गया जब तक महिला पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही भोरासा पुलिस भी मौके पर पहुंची व घायल सुनील को एंबुलेंस की मदद से देवास एमजी पहुंचाया गया जहाँ से उन्हें इंदौर रैफर कर दिया गया। फिलहाल आग किस कारण से लगी इसका पता नही चल पाया है।

Dewas: आदिपुरूष मूवी से धार्मिक आस्था को ठेंस – पं. त्रिपाठी

• मूवी पर प्रतिबंध लगाने के लिये लिखा सांसद को पत्र

देवास। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं. रितेश त्रिपाठी ने आदिपुरूष मूवी पर रोक लगाने के लिये सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि आदि पुरूष मूवी का निर्माण सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों के विपरित है। इसमें पात्रों के चित्रण के साथ जानबूझकर छेडख़ानी की गई है। जिससे आमजनोंं की धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंच रही है। जिससे अनावश्यक रूप से अप्रिय स्थिति देश के सामने बन रही है। फिल्मों को सेंसर बोर्ड से पास करा कर ही रिलिज किया जाता है जो कि केन्द्र सरकार के अधीन होता है। फिर ऐसी स्थिति क्यों बन रही है। सेंसर बोर्ड द्वारा ऐसी फिल्मों पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती है। जबसे केन्द्र में भाजपा सरकार आई है तब से इस तरह की स्थिति बार बार बन नही है, ऐसा लगता है कि पहले सनातन धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के बाद उस पर मरहम लगाने का कार्य किया जा रहा है जो एक सुनियोजित कृत्य प्रतीत होता हैै। पं. त्रिपाठी ने मांग की है कि भारत सरकार इस मूवी का प्रसारण रोके तथा इस पर प्रतिबंध लगाए जिससे कि इस प्रकार से कोई भी सनातन धर्म का मजाक नहीं बना सके।

Dewas : आज पुलिस लाईन पर होगा रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले का एक साथ दहन

देवास। हिन्दू उत्सव समिति हर वर्ष विजयादशमी के एक दिन बाद बासी दशहरा पर रावण का पुतला दहन पुलिस परेड ग्राउंड पर करती है। लेकिन इस वर्ष बारीश के कारण विजयादशमी पर होने वाला रावण दहन कार्यक्रम बासी दशहरे के दिन हुआ। समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि बारीश के चलते अब उक्त आयोजन 7 अक्टूबर, शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर रंगारंग आतिशबाजी, रामलीला के मंचन के साथ रावण के पुतले का दहन हाोगा। उक्त आयोजन में राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। इस  वर्ष रावण के साथ कुंभकरण व मेघनाथ का पुतला जलाया जाएगा। उक्त जानकारी गुरूदत्त शर्मा ने दी।

बारिश भी नही रोक पाई लोगों के उत्साह को, 51 फीट ऊँचे रावण का किया दहन

कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – नगर कांटाफोड़ बारिशके बीचभी भी बुराई पर अच्छाई का प्रतिक दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया है इस अवसर पर 51 फीट ऊँचे चलित रावण के पुतले का दहन किया गया।
दशहरा पर्व का चल समारोह नज़र पूरा हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुआ जिसमे विद्यालयों के भैया बहिन को राम लक्ष्मण एवं रामायण के पात्रों की वेशभूषा में सजाया गया साथ ही बेंड बाजो की धुन पर युवा नाचते तथा जय श्री राम के जय कारे लगाकर केशरिया पताका लहराते चल रहे थे नगर के बाल बजरंग अखाड़े के कलाकारों ने भी अपने हैरत कारनामों की प्रस्तुतिया दी इस कार्यक्रम में नगर की सोहार्द परम्परा अनुसार राष्ट्रीय युवा वाहिनी, अंजुमन कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।साथ ही दशहरा मैदान पर विद्यालयो के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मे रावण को निर्मित करने वाले कलाकरों का शाल श्री फल से सम्मान किया

Dewas: मीना बाजार में आज होगा रामलीला का आयोजन

देवास। 86 वी दशहरा कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (मीना बाजार) के मंच पर 5 अक्टूबर (मंगलवार) को रात्री 9 बजे से विश्वम वेलफेयर सोसायटी के कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन किया जावेगा। 86 वी दशहरा कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (मीना बाजार) में 6 अक्टूबर गुरूवार को चार साहेब जादे (नाट्य) एवं भजन संध्या, 7 अक्टूबर शुक्रवार को झासी की रानी (नाट्य) सुगम संगीत, 8 अक्टूबर शनिवार को सैना का र्शोर्य (नाट्य) देश भक्ति गीत, 9 अक्टूबर रविवार को भगतसिंह (नाट्य) आर्केस्ट्रा, 10 अक्टूबर सोमवार को अखिल भारतीय मुशायरा, 11 अक्टूबर मंगलवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तथा12 अक्टूबर बुधवार को मेले का होगा समापन।

Dewas : एक साथ जन्मे 3 बच्चे, मां और बच्चें सभी स्वस्थ

देवास। जिला अस्पताल देवास के स्टॉफ ने ट्रिपल बच्चों की नार्मल डिलेवरी करायी। मां और बच्चें सभी स्वस्थ है। पहले बच्चे का वजन 1.18 किलोग्राम, दूसरे बच्चे का 1.18 किलोग्राम तथा तीसरे बच्चे का 1.08 किलोग्राम है। सभी पूर्ण स्वस्थ है इनको ऑब्जरवेशन में एस.एन.सी.यू. में रखा गया है। जिला चिकित्सालय के आर.एम.ओ. डॉ अजय पटेल ने बताया कि 02 अक्टूबर को खटाम्बा निवासी श्रीमती मुस्कान पति नवीन उम्र 22 वर्ष इनकी प्रथम डिलेवरी के लिए जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में स्टॉफ द्वारा जांच में पाया गया पेट में तीन बच्चे हैं। इनकी नार्मल डिलेवरी हो सकती है। ड्यूटी पर नर्सिग ऑफिसर श्रीमती डिम्पल गुप्ता और सुजाता मेश्राम द्वारा सफलतापुर्वक (ट्रिपल) दो बालक और एक बालिका की डिलेवरी कराई गई। एस.एन.सी.यू. चिकित्सक डॉ कार्तिक एवं नर्सिंग ऑफिसर सोम्या द्वारा बच्चो की स्वास्थ्य जॉच की गयी। जिला अस्पताल देवास में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से प्रसव के लिए आते हैं। अस्पताल मे प्रतिदिन 30 से 35 गर्भवती महिलाओं का प्रसव होता है। जिसमे सामान्य एवं ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव किये जा रहे है।

Dewas: मां भगवती क्लब ने माता टेकरी पर बड़ी माता-छोटी माता को ओढ़ाई चुनरी…

• पत्रकार स्व. राजेश पवार का रथ पर सवार चित्र रहा आकर्षण का केंद्र

देवास। माँ शारदीय नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर जय माँ भगवती क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस 8वें वर्ष भी चुनरी यात्रा निकाली गई।

आयोजक ओमप्रकाश सेन (डब्बु) ने बताया कि चुनरी यात्रा रविवार को शाम 5 बजे भोलेनाथ मंदिर प्रांगण, शांतिपुरा मिल रोड़ देवास से प्रारंभ हुई। चुनरी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुई रपट मार्ग से माता टेकरी पर पंहुची। जहां माता की पूजा अर्चना के साथ बड़ी माता तुलजा भवानी-छोटी माता मां चामुंडा को चुनरी ओढ़ाई। यात्रा में देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी चुनरी यात्रा में हाथों में मां की चुनरी हाथो में लेकर और जयकारे लगाते हुए टेकरी तक शामिल हुए। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र दिवंगत पत्रकार स्व. राजेश पवार का रथ पर सवार चित्र था। यात्रा में बड़ी संख्या में माता-बहने ढोल व बैण्ड पर नृत्य करते हुए चल रही थी। अंत में प्रसादी का वितरण किया गया।

सुन्द्रेल में पीपल चौक पर माता रानी को लगाया 56 भोग उड़ाई 101 मीटर की चुनरी

सुन्द्रेल (दीपक शर्मा)। संपूर्ण क्षेत्र में नवदुर्गा उत्सव की धूम मची हुई है। हर जगह कन्या भोजन के साथ गरबे के कार्यक्रम देर रात तक चल रहे हैं। सुन्द्रेल के पीपल चौक पर प्रातः काल एवं सायंकाल में दोनों समय कन्या भोजन माता के भक्तों द्वारा करवाया जा रहा है।

इसी प्रकार बजरंग मंदिर पर भी दोनों समय कन्या भोजन के साथ देर रात्रि तक गरबा के कार्यक्रम चल रहे हैं। बजरंग चौक पर आचार्य अजय पाराशर द्वारा कार्यक्रम करवाया जा रहा है। पीपल चौक माता मंदिर पर पंडित गजेंद्र व्यास और पंडित गजानंद जोशी के द्वारा माताजी के कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। मुख्य यजमान सचिन शर्मा है इसी प्रकार ग्राम बिजवाड़ में भी विजेश्वर माता मंदिर पर कन्या भोजन के साथ गरबे के कार्यक्रम हो रहे है। सुन्द्रेल मे महिला मंडल के द्वारा 101 मीटर की चुनरी माता को चढ़ाई गई साथ ही माता रानी को छप्पन भोग लगाया गया। समस्त नगरवासी माता रानी के उपवास करके और माता रानी को प्रसन्न करने के लिए भक्ति भाव में डूबे हुए हैं दिनेश पंचोली, मुकेश जोशी, सचिन शर्मा, अन्नू अग्रवाल, प्रेम जोनवाल, जगदीश थुरवाल सहित गणेश मित्र मंडल की पुरी टीम द्वारा शानदार गरबे का आयोजन प्रतिदिन रात्रि 8 बजे किया जा रहा है।