Dewas शहर में पेकी प्लॉट पर मकान बनाने की अनुमति की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन…

देवास। शहर में पेकी प्लाट पर मकान बनाने की लंबित मांग को लेकर देवास जिलाधीश के नाम पर ज्ञापन देवास एसडीएम प्रदीप सोनी को सौंपा गया। उक्त विषय में विगत दो नगर निगम चुनाव से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देवास में सार्वजनिक सभाओं में घोषणा करते हुए कहा था कि देवास मे पैकी के प्लॉट पर मकान बनाने की स्वीकृति प्रदान कि जाएगी। किंतु अब तक उस विषय में कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों ने बताया की इस ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी घोषणा याद दिलाना चाहते हैं। शीघ्र ही योजना की स्वीकृति नहीं होगी तो देवास में जनता के बीच जन आंदोलन के माध्यम से लगातार जनता के बीच आवाज उठाई जाएगी।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता पंडित रितेश त्रिपाठी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रोशन रायकवार, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवास विधानसभा हिम्मत सिंह चावड़ा, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव नईम अहमद, महेंद्र घारू, अतुल सिंह, विजय चौहान मोनू, सुनील शुक्ला, श्याम गिरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Dewas: तश्मि श्रीवास्तव बनी प्रदेश महामंत्री

देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा तश्मि प्रवीण श्रीवास्तव को मध्य प्रदेश के महामंत्री महिला प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया गया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव जी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय महासभा के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम शंकर श्रीवास्तव जी के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी संजीव श्रीवास्तव जी की अनुशंसा और राष्ट्रीय कार्य समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है। तश्मि प्रवीण श्रीवास्तव पेशे से शिक्षिका, गायिका, दूरदर्शन, आकाशवाणी, रंगमंच के कलाकार एवं समाजसेवी हैं। तश्मि श्रीवास्तव के पति श्री प्रवीण श्रीवास्तव जी बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी एवं देवास जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुए समाज के लिए अनेक कार्य किए जिनमें प्रमुख रूप से इंदौर भोपाल मार्ग रसूलपुर चौराहे पर चित्रगुप्त चौराहे की आधारशिला प्रवीण श्रीवास्तव जी द्वारा रखी गई । वर्तमान में तश्मि श्रीवास्तव के द्वारा प्रवीण श्रीवास्तव जन चेतना मंच का गठन किया मंच के द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं वह किसी भी समाज में उत्कृष्ट रचनात्मक कार्य करने वाले विभूतियों का सम्मान भी किया जाता है।

तश्मि श्रीवास्तव की नियुक्ति पर देवास कायस्थ समाज में हर्ष है जिला अध्यक्ष अशोक निगम, हेमेंद्र निगम(काकू),आशुतोष श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, बाल कृष्ण श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, शुभम खरे, रवि श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव,सुयश खरे वहीं महिला इकाई में अनुपमा श्रीवास्तव, आभा निगम , स्वाति श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, सीता श्रीवास्तव, नीति श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव,शिखा सक्सेना, रेणु खरे, गरिमा श्रीवास्तव, नीलू सक्सेना, सुधा श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, शिवानी श्रीवास्तव आदि कायस्थ समाज के लोगों ने नई नियुक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं बधाइयां प्रेषित की।

Dewas: आंध्रा मर्ज युनियन बैंक की धोखाधड़ी, फोजदारी प्रकरण एवं परिवाद दायर

  • बीमा पॉलिसी का लाभ दिये जाने की बजाय हितग्राही को मानसिक रूप से किया जा रहा प्रताडि़त

देवास। देश की वित्तीय व्यवस्थाओं से जुड़ी बैंक में पदस्थ मैनेजर एवं अन्य अधिकारी ग्राहकों, ऋणी से किस प्रकार धोखाधड़ी कर रहे है। जालसाजी पूर्वक भ्रष्ट आचरण करते हुए देश की अर्थ व्यवस्था को खोखला कर रहे है। इसका एक उदाहरण आंध्रा बैक जो कि वर्तमान में युनियन बैक आफ इंडिया में मर्ज हो गयी है, उसका देखने में आया है। गौरतलब है कि 1 सितम्बर 2016 को निलेश मुंगी पिता प्रभाकरराव मुंगी द्वारा समीर शर्मा पिता शिवनारायण शर्मा की जमानत पर आंध्रा बैंक से 18 लाख रूपये का ग्रह ऋण लिया गया था। बैंक के तत्कालीन मैनेजर द्वारा ऋण स्वीकृति के साथ बीमा करवाये जाने की आवश्यकता दर्शाते हुए 70686 रूपये की मोटी रकम वसुली थी। दायित्व बीमा पॉलिसी के नाम पर उक्त रकम बैंक के स्टेटमेंट में दिनांक 4.10.2017 को भी उल्लेखित है। बीमा पॉलिसी के लगभग 48 दिन उपरांत 22.11.2017 को हितग्राही निलेश मुंगी की हार्ट अटैक से मृत्यू हो गयी। मृत्यू की जानकारी जब तत्कालीन बैंक मैनेजर को दी गयी तो उन्होने कुछ फार्मलिटी पूरी करवाते हुए कहा कि जब तक ऋण के एवज में की गयी बीमा पॉलिसी की राशि प्राप्त नही, डिफाल्ट नहीं होना। जैसे ही बीमा राशि प्राप्त होगी, सम्पूर्ण ऋण की धनराशि आपके खाते में जमा कर दी जाएगी। ऋण की किस्ते जमा करते रहना। बैंक मैनेजर से हितग्राही द्वारा लगातार बीमा पॉलिसी का लाभ प्रदान करने की मांग की जाती रही, लेकिन वे टालमटोल करते रहे। इसी बीच आंध्रा बैंक युनियन बैक ऑफ इंडिया में मर्ज हो गयी। बैंक मैनेजर बदल गये, जिनके द्वारा हमे बीमा पॉलिसी का लाभ देने की बजाय ऋण चुकता करने अन्यथा नीलामी की कार्यवाही करने के लिये दबाव बनाते हुए स्वर्गीय निलेश मुंगी की पत्नी रेखा मुंगी एवं मुझ जमानतदार को नोटिस भेजे जाकर मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाने लगा, जबकि हम बैंक मैनेजर से लगातार बीमा पॉलिसी के लाभ की मांग यह कहते हुए करते रहे कि वर्तमान में बैंक ही बीमा पॉलिसी के एजेंट के रूप में अधिकृत है। जब हमसे बीमा पॉलिसी के नाम पर 70686 रूपये जमा करवाये गये, तभी से हमारी पॉलिसी मान्य हो चुकी है। इसके बावजूद बैंक मैनेजर हमे बीमा पॉलिसी का लाभ दिलवाने या सम्बंधित बीमा एजेंसी एवं पॉलिसी से सम्बंधित किसी भी प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध करवाने की अपेक्षा ऋण चुकाने एवं नीलामी के लिये ही दबाव बनाते रहे। थक हारकर समीर शर्मा द्वारा जनसुनवाई में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत कर न्यायिक जांच कर बीमा पॉलिसी का लाभ दिलवाने एवं उचित कार्यवाही की मांग की गयी। इसके पश्चात फरियादी समीर शर्मा द्वारा हाईकोर्ट एडव्होकेट श्री रविन्द्र वशिष्ठ के माध्यम से माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष फोजदारी प्रकरण भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467 के अन्तर्गत दायर किया गया है। वहीं बैंक के विरूद्ध एक परिवाद मानवीय जिला उपभोक्ता फोरम में भी पेश किया गया है। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्टेकृट द्वारा विचाराधीन फोजदारी प्रकरण के तहत कोतवाली थाना को विस्तृत जांच कर पुलिस प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिये भी आदेशित किया गया है।एडीएम कोर्ट को भी किया जा रहा गुमराहआंध्रा बैंक मर्ज युनियन बैंक द्वारा फरियादी समीर शर्मा द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्टेकृट के समक्ष प्रकरण एवं जिला उपभोक्ता फोरम पर परिवाद दायर किये जाने के उपरांत भी नीलामी के लिये दबाव बनाया जा रहा है। बीमा पॉलिसी के दस्तावेजों को छिपाकर माननीय अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी महोदय (एडीएम कोर्ट) में भी प्रकरण पेश किया गया है। हितग्राही की और से हाईकोर्ट एड. श्री रविन्द्र वशिष्ठ द्वारा उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में माननीय अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के समक्ष भी जवाब प्रस्तुत किया जाकर न्याय एवं दोषी बैंक मैनेजर के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की गयी है।

Dewas : नगर गौरव दिवस 26 सितंबर से, शारदीय नवरात्रि में शहर में होगा ऐतिहासिक आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला प्रदर्शनी, भव्य चुनरी यात्रा, महाआरती आदि कार्यक्रम होंगे आयोजित

देवास। आगामी शारदीय नवरात्रि के पर्व पर देवास अपना स्थापना दिवस मनाएगा। यह स्थापना दिवस गौरव दिवस के रूप में होगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सभी शहरवासियों की सहभागिता से किया जाएगा। नगर गौरव दिवस को लेकर गुरुवार को नगर निगम के सभाकक्ष में धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, व्यापारी प्रकोष्ठ एवं सभी समाज के प्रबुद्धजनों के साथ तथा जनप्रनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर गौरव दिवस मनाए जाने की रूपरेखा बनाने के लिए सुझाव लिए गए। उपस्थितों ने अपने सुझाव दिए। प्राप्त सुझावों के आधार पर कार्यक्रम तय किया जाएगा।
बैठक में विधायक गायत्री राजे पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर गौरव दिवस देवास शहर में मनाया जाना है। देवास शहर की प्राचीन माता टेकरी शहर की पहचान है, इसलिए हमने प्रस्तावित किया है कि नगर गौरव दिवस के साथ देवास का स्थापना दिवस भी मनाए और यह शारदीय नवरात्रि में मनाया जाना प्रस्तावित है, जो कि शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस के साथ तीन दिवसीय मनाया जाएगा। गौरव दिवस सभी की सहभागिता से मनाएंगे। इसके लिए तीन दिन की रूपरेखा तैयार की गई है। हमें पूरे उत्साह के साथ यह मनाना है। इसमें पहले दिन चुनरी यात्रा, दूसरे दिन महाआरती और तीसरे दिन कन्या भोज का प्रस्ताव है।
महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम की ओर से इस बार दशहरा कृषि कला प्रदर्शनी को भव्य रूप में लगाया जाएगा। नगर गौरव दिवस सारे शहर का आयोजन है और सभी समाजजनों की सहभागिता से ही आयोजन पूरी तरह से सफल होगा। सभापति रवि जैन ने कहा कि इस महोत्सव को उत्साह से मनाएंगे। इसमें काफी एक्टिविटी होगी। स्पोर्टस से लेकर समाज की दूसरी सभी गतिविधियों को इसमें जोड़ा जाएगा। अन्य एक्टिविटी के साथ 3 दिन यह नगर गौरव दिवस मनाएंगे।देविप्रा के पूर्व उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल ने सुझाव देते हुए कहा कि देवास शहर में प्रवेश करने वाले सभी चार प्रमुख मार्गों पर आकर्षक साज-सज्जा की जाए।

जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थितों ने सुझाव देते हुए कहा-
प्रत्येक घर पर दीप प्रज्वलित हो। गली-मोहल्लों में आतिशबाजी हो। छत पर भी महाआरती के दौरान दीप प्रज्वलित हो। जगह-जगह इवेंट से संबंधित पोस्टर, बैनर आदि लगाए जाएं। शहर के प्रमुख मंदिरों में आकर्षक सजावट की जाए। शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए जाए। सभी पंडालों पर भी गौरव दिवस से संबंधित पोस्टर-बैनर लगाए जाए। गरबा का भव्य आयोजन किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को शामिल करें। शहर के घरों में इस दौरान केशरिया ध्वज लगाए जाएं। बैठक में उपस्थित सभी समाज के प्रबुद्धजनों ने अपने अपने सुझाव दिए। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए। व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा भी सुझाव देते हुए विशेष रूप से अपने प्रतिष्ठानों पर साज-सज्जा करने का आश्वासन दिया गया। अन्य संस्थाओं के द्वारा भी इस उत्सव में सहभागिता देते हुए सभी के साथ मिलकर उत्सव मनाने का आश्वासन दिया गया।

पूरे नौ दिनों तक उत्साह का माहौल रहें-
कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि देवास ने तिरंगा यात्रा में भारी उत्साह दिखाया है। इसी प्रकार से इस आयोजन में भी सभी की सहभागिता जरूरी है। हम महाआरती का प्लान कर रहे हैं, जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हो। पूरे शहरवासी एक साथ मिलकर महाआरती करें आैर इसके लिए पुलिस परेड ग्राउंड स्थान निर्धारित किया जा सकता है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि इस गौरव दिवस पर देवास शहर को गौरान्वित करने वाले गणमान्य नागरिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। नगर गौरव दिवस के तीन दिनों के साथ ही पूरे नौ दिनों तक शहर में पूर्ण उत्साह का माहौल बना रहें। एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि शहर के आसपास के बड़े शहरों में भी देवास नगर गौरव दिवस मनाए जाने के लिए बैनर-पोस्टर आदि लगाकर प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Dewas: कचरा संग्रहण शुल्क में लापरवाही बरतने पर 23 कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई…

• 4 कर्मचारियों को किया सेवा कार्य से मुक्त, 1 को निलंबित किया, 13 कर्मचारियों का वेतन रोका तथा 5 कर्मचारियों की असंचयी प्रभाव से 2-2 वेतन वृद्धि रोकी..

देवास। समयावधि पत्रों की समीक्षा करते हुए एक बैठक निगम के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ निगम आयुक्त ने ली। जिसमें उन्होनें सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की समय सीमा में किए जाने वाले कार्यों का निराकरण शीघ्र कर अवगत करावें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली।

समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक बुधवार को निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान ने सभी विभाग के अधिकारियों के साथ ली। जिसमें उन्होनें निर्देश दिए कि समायवधि पत्रों का निराकरण समय सीमा में हो। लंबित टेण्डरों की कार्यवाही की जानकारी लेते हुए शीघ्र निराकरण कर पोर्टल पर अपडेट कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन पर चर्चा करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई करने के साथ ही सामाग्री जब्त करने के निर्देश दिए। इसी के साथ राजस्व वसूली को लेकर राजस्व अधिकारियों को राजस्व वसूली और बढ़ाने के लिए निर्देश देते हुए जिन संपत्तिकर, जलकर बकाया करदाताओं के द्वारा करों का भुगतान नहीं किया गया है उन पर कुर्की की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त के द्वारा सीएम हेल्पलाईन में इस माह में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वच्छता निरीक्षक भूषण पंवार तथा जलप्रदाय से उपयंत्री दिलीप मालवीय को प्रशंसा पत्र देते हुए बधाई दी। इसी के साथ कचरा संग्रहण शुल्क लक्ष्य अनुरूप वसूली नहीं आने पर 23 कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की गई। कचरा संग्रहण शुल्क लक्ष्य अनुरूप वसूली नहीं व लापरवाही करने पर 4 कर्मचारियों को सेवा से कार्य मुक्त किया। इसके साथ ही कर्मचारी प्रफुल्ल गिल्लोरे के द्वारा वसूली नहीं की जाने पर निलंबित किया, साथ ही 13 कर्मचारियों का वेतन रोका तथा 5 कर्मचारियों की असंचयी प्रभाव से 2-2 वेतन वृद्धि रोकी गई। इस प्रकार कचरा संग्रहण शुल्क वसूली को लेकर 23 कर्मचारियों पर विभागीय कार्यवाही की गई। साथ ही राजस्व उपनिरीक्षकों को अपने अधीनस्थ वार्ड दरागाओं के माध्यम से सीवरेज लाइन से घरों की सीवरेज लाइन का कनेक्शन तीव्र गति से करवाए जाने के लिए कहा।

Dewas: राशन की दुकान का निरीक्षण, स्टॉक में नही मिला गेहूं एवं शकर..

सोनकच्छ। भूतिया खुर्द में ग्रामीणों द्वारा सीएम हेल्प लाइन पर 8 से 10 शिकायतों के बाद फूड इंस्पेक्टर धर्मेंद्र वर्मा एसडीएम सोनकच्छ के आदेश के बाद निरीक्षण करने पहुंचे, जहा मौके पर स्टॉक पंजी से कम स्टॉक पाया गया,
फूड इंस्पेक्टर वर्मा द्वारा मोका निरीक्षण किया गया जिसमे स्टॉक में कमी पाए जाने पर वर्मा द्वारा हितग्राहियों के कथन लिए एवम समस्याएं सुनी, समय पर दुकान एन खुलना, बगैर बायोमेट्रिक के राशन देना, गेहूं का वितरण न कर सिर्फ चावल का वितरण करना, दुकान में बारिश से नाले का पानी भरना जैसी समस्याओं को सुना एवम पंचनामा बनाया।

फूड इंस्पेक्टर धर्मेंद्र वर्मा का कहना: ग्रामीणों द्वारा बताया गया की पिछले 3 महीनों से राशन नही दिया गया था एवम शिकायत के बाद सिर्फ चावल का वितरण किया गया गेहूं और शकर नही दी गई, सेल्समैन के द्वारा घर घर जाकर पर्ची निकाली गई, अगस्त माह की आज 23 तारीख होने पर भी राशन नही दिया गया है जबकि नियम अनुसार 21 तारीख से पहले राशन दिया जाना चाहिए था।

Dewas: आम नागरिकों के लिए शीघ्र ही आरंभ होगी महापौर हेल्प लाइन : महापौर

• नगर निगम कार्यालय के सभी विभागों का निरीक्षण महापौर, सभापति, नेता सत्तापक्ष एमआयसी सदस्यों व पार्षदों ने किया

देवास। महापौर, सभापति के साथ नेता सत्तापक्ष, एमआयसी सदस्य, पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें निगम के सभी विभागों में जाकर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

इसके साथ विभागों में किस प्रकार कार्य कर उनका क्रियान्वयन होता है। इसके साथ ही अन्य विभाग जिसमें एनयूएलएम, पेंशन, लोक निर्माण, बिल्डिंग परमिशन, जलप्रदाय, राजस्व, नामांतरण, लायसेंस शाखा में जाकर विभागीय जानकारी लेकर पूरे निगम कार्यालय का अवलोकन किया।नगर पालिका निगम में नवीन परिषद के साथ महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, एमआयसी सदस्यों के साथ पार्षद व पार्षद प्रतिनिधियों ने मंगलवार को पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों का परिचय सहायक आयुक्त तुराब ने करवाते हुए विभागों की जानकारी दी। महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने कहा कि राजस्व विभाग में एकल खिडक़ी के माध्यम से आम नागरिकों के कार्य सुगमता से होगा इसके लिए जल्द ही एकल खिडक़ी प्रणाली से राजस्व विभाग के कार्यो को शीघ्र ही कराए जाने के लिए विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए। सभापति रवि जैन ने राजस्व अधिकारी से ऐसे वार्ड जहां से करों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, उस पर राजस्व की आय बढ़ाने के लिए विशेष फोकस देने के लिए कहा। महापौर ने संपदा शाखा में विभाग के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों को देखा और किस प्रकार कार्य किए जा रहे हैं उसकी जानकारी ली। संपदा शाखा विभाग प्रभारी अशोक देशमुख द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी दी। महापौर द्वारा आवास योजना के लाभांवित हितग्राहियों के साथ जिन हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए दी जाने वाली राशि से हितग्राहियों द्वारा भवन निर्माण किए गए हैं व भवन निर्माण होना है उसकी जानकारी भी ली। बिल्डिंग परमिशन विभाग में विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्रभारी सहायक यंत्री मुशाहिद हन्फी द्वारा दी गई साथ ही जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन विभाग द्वारा ई-गर्वनस से होने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए महापौर व सभापति ने कार्य की सराहना की। महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने कहा कि शहर के आम नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम में महापौर हेल्प लाइन भी शीघ्र ही आरंभ की जाएगी। जिसमें टोल फ्री नंबर रहेगा जिससे निगम सीमा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा निगम संबंधी कार्य सफाई, विद्युत, जल वितरण जैसे आदि कार्यों में आ रही समस्याओं का निराकरण हेल्प लाइन के माध्यम से समयावधि में किया जा सकेगा। महापौर द्वारा द्वितीय मंजिल पर सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए निगम भवन की सफाई करने वाली एजेंसी का एक दिवसीय वेतन काटने के लिए मौके पर विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त, सचिव लोकेन्द्र सोलंकी, उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, उपायुक्त तनुजा मालवीय, सहायक आयुक्त तुराब खान, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय के साथ आदि उपस्थित रहे।

Dewas: श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व का 24 अगस्त से दिव्य शंखनाद

• श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर से शुभारंभ अवसर पर निकाली जावेगी पच्चखावनी की शोभा यात्रा

देवास। 24 अगस्त बुधवार से भारत भर में श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय महान पर्व पर्युषण का दिव्य शंखनाद होगा। पर्युषण जिसका शाब्दिक अर्थ है परि और ऊषण। परि याने पाप और ऊषण याने उठना । अपने जीवन के समस्त पापों को छोड़कर उनसे ऊपर उठना ही पर्युषण है। इसीलिए इसे पर्वाधिराज की उपाधि दी है। आठ दिवसीय इस लोकोत्तर पर्व के अंतर्गत खाना, पीना, सोना, मिलना, वचन, विलास के स्थान पर त्याग, वैराग्य, भक्ति, सत्संग आदि धार्मिक कार्य कलापो का आत्मसात होगा। प्रभु एवं प्रभु के मंदिर सजेंगे, ज्ञानी एवं गुरूजनो के प्रवचनो का सिलसिला चलेगा। प्रभु भक्ति का अनोखा वातावरण निर्मित होगा। समाजजन व्रत उपवास करेंगे तथा हरी वनस्पतियो एवं रात्रि भोजन का त्याग करेंगे।प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि इसी तारतम्य में श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर आठ दिवसीय पर्युषण पर्व की विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ दिव्य आराधना होगी । पर्व आराधना पूज्य साध्वीजी श्री राजरत्नाश्रीजी म. सा. आदि ठाणा 14 के सानिध्य में प्रतिपादित होगी। संपूर्ण मंदिर को भव्य कलात्मक रूप से सजाया गया है। यह सजावट मनोज कटारिया, महावीर जैन, प्रफुल्ल जैन , राहुल कटारिया, मनीष तरवेचा, नयन जैन, योगेश जैन के द्वारा की गई। प्रतिदिन प्रात: प्रतिक्रमण, स्नात्र पूजन, आध्यात्मिक प्रवचन, दोपहर में विशिष्ट महापूजन, संध्याकालीन प्रतिक्रमण, महाआरती, प्रभु भक्ति एवं सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम होंगे।

• शोभायात्रा कार्यक्रम : इसके अंतर्गत 24 अगस्त को तपस्या पच्चखावनी की शोभायात्रा निकाली जावेगी द्य जिसके तहत प्रात: 7.15 बजे साध्वी मंडल के साथ सिद्धि तप के तपस्वी एवं समाज के सभी महिला पुरुष सम्मिलित रूप से अरुण कुमार सुजानमल मूणत के सुपर मार्केट स्थित निवास पर पहुंचेंगे। वहां से पगलिया करने के पश्चात गाजे-बाजे के साथ मंदिर पर पदार्पण होगा एवं पर्यूषण पर्व का शुभारंभ होगा । दोपहर 2 बजे नवपद जी पूजन का आयोजन धर्मचंद डोसी द्वारा होगा । रात्रि महाआरती पश्चात भक्ति भावना के विशिष्ट कार्यक्रम होंगे। देवास नगर के श्री आदेश्वर मंदिर, शत्रुंजयावतार आदेश्वर मंदिर, चंदाप्रभु माणिभद्र मंदिर, चंदाप्रभु मंदिर एवं मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर में भी पर्युषण के विशिष्ट कार्यक्रम होंगे।ट्रस्ट मंडल के संरक्षक अशोक जैन मामा एवं शैलेन्द्र चौधरी तथा अध्यक्ष विलास चौधरी एवं ट्रस्टी अजय मूणत , दीपक जैन , अतुल जैन, राकेश तरवेचा, भरत चौधरी , राजेन्द्र जैन, सुशील कुमार बम, अशोक जैन, गौरव जैन भोमियाजी, संतोष सेठिया, चंद्रशेखर जैन, सुधीर जैन, मनोज कटारिया आदि ने आठ दिवसीय पर्युषण पर्व की आराधना को सफल बनाने का श्रद्धालुओ से अनुरोध किया है।

Dewas : मैं भी हूं स्वछता ग्राही के साथ महापौर, सभापति, आयुक्त ने की शहर की सफाई

• क्लीन देवास, ग्रीन देवास के साथ स्वच्छ रहे हमारा शहर- महापौर

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220822-WA0009.mp4
गीता अग्रवाल (महापौर)

• एक दिन के लिए हमारा भी दायित्व है की हम अपने घर के बाहर स्वयं सफाई करें- सभापति

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220822-WA0012.mp4
रवि जैन (सभापति)

• हम लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि सफाई मित्रों के अवकाश पर खुद सफाई करें- आयुक्त

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220822-WA0010.mp4
विशाल सिंह चौहान (आयुक्त)

देवास। स्वच्छ भारत के इरादे को लेकर शहर में स्वच्छता अभियान के तहत आज प्रमुख मार्गो पर सफाई की गई। अभियान के तहत शहर की प्रथम नागरिक महापौर, निगम सभापति, आयुक्त सहित निगम के विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विभिन्न संस्थाओं ने सफाई कर मैं भी हूं स्वच्छता ग्राही के साथ लोगों को जागरूक किया। गोगा नवमी के चलते सफाई मित्र रविवार को अवकाश पर थे, उनके कार्य का सम्मान करते हुए शहर में सफाई प्रतिदिन की तरह हो इसी उद्देश्य को लेकर सफाई की गई। रविवार को सुबह 8 बजे से शहर के प्रमुख मार्गों पर सफाई अभियान चलाकर सफाई की गई। क्लीन देवास ग्रीन देवास उद्देश्य को लेकर सुबह 8 बजे से शहर के शुक्रवारिया हाट से अभियान की शुरूआत हुई। शुक्रवारिया हाट में महापौर गीता अग्रवाल, निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान, पूर्व देविप्रा उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल क्षेत्रीय पार्षद बाली घोसी के साथ स्वच्छ भारत आरडब्लयूईएम की टीम मौजूद थी। साथ ही सयाजी द्वार व एमजी रोड़ से नावेल्टी चैराहे तक सभापति रवि जैन, निगम स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस, क्षेत्रीय पार्षद आलोक साहू एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय के साथ सामाजिक संस्थाएं औद्योगिक ईकाइ के सदस्यगण, निगम कर्मचारी मौजूद थे। बस स्टेण्ड पर राजस्व अधिकारी व उनकी टीम, गजरा गियर्स चोराहा पर महापुरूषों की प्रतिमाओं को पानी से साफ कर क्षेत्र की सफाई की गई। यहां पर निगम एनयूएलएम शाखा समिति अध्यक्ष शीतल गेहलोत व उनकी टीम तथा अंबेडकर प्रतिमा चोराहे उज्जैन मैन रोड़ वाहन एवं फायर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जिसमें जितेन्द्र सिसोदिया, लक्ष्मण श्रीवास एवं क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे एंव गोया फ्रूट मार्केट में उपायुक्त लोकेन्द्रसिंह सोलंकी एवं स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी तनुजा मालवीय एवं सामाजिक संस्थाओंं के सदस्य के द्वारा सफाई की गई। महापौर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि सभी निगम सफाई मित्र अवकाश पर है, हम उनका सम्मान कर उनके स्थान पर सफाई कर रहे हैं। निगम सभापति श्री जैन ने कहा कि पूरे वर्ष में एक दिन हमारा दायित्व बनता है कि हम सफाई मित्रों के स्थान पर खुद सफाई करें उन्होनें आमलोगों को जागरूक करते हुए कहा कि रहवासी भी अपने घरों के बाहर की सफाई कर कचरा एकत्रित करें और कचरा वाहन में कचरा डालें। निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान ने कहा कि साल में एक बार ही ऐसा मौका होता है कि हमारे सफाई मित्र अवकाश पर रहते हैं। ऐसी स्थिति में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हमलोगों को भी सफाई करना चाहिए।

Dewas : महिला व 2 डॉक्टरों ने ब्लैकमेल कर प्राइम हॉस्पिटल संचालक से ऐंठे 9 लाख रुपए, FIR दर्ज

देवास : शहर के सिविल लाइन रोड पर स्थित प्राइम हॉस्पिटल के संचालक डॉ पवन चिल्लोरिया द्वारा कल कोतवाली थाने पर 11 पेज का आवेदन देकर एक महिला व 2 डॉक्टरों पर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर जांच उपरांत पुलिस ने भीलवाड़ की एक महिला सहित देवास व टोंकखुर्द के दो चिकित्सकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

बता दे कि डॉ पवन चिल्लोरिया ने कोतवाली थाने पर एक आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि पिछले दिनों भिलवाड़ राजस्थान की रहने वाली जोया उर्फ मोनिसा डेविड ने 17 जून 2022 को फोन लगाकर मुझसे संपर्क किया था और दोस्ती की। इसके बाद महिला ने मुझ पर झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी और मुझसे 9 लाख रुपये ऐंठ लिये। जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने राजस्थान भिलवाड़ा की रहने वाली जोया उर्फ मोनिसा डेविड, विकास नगर देवास निवासी डॉ. संतोष दभाड़े व टोंकखुर्द निवासी डॉ. महेंद्र गालोदिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल मामले में जांच जारी है।