देवास। शहर के जाने माने छाया चित्रकार मोहनसिंह राजपूत की देवास की धरोहरों पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ आज 19 अगस्त, शुक्रवार को विक्रम सभा एवं कला भवन में हुआ।
प्रदर्शनी का उद्घाटन निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के आतिथ्य के साथ विशेष अतिथि ख्यात छायाचित्रकार अखिल हार्डिया, इतिहासविद दिलीप जाधव व समाजसेवी पंडित रितेश त्रिपाठी की उपस्थिती में हुआ। मोहन राजपूत ने सभी कलाप्रेमियों से अनुरोध किया है कि देवास की समाप्त हो रही और बची धरोहरों को कैमरे की नजऱ से देखने प्रदर्शनी में अवश्य पधारे। प्रदर्शनी 21 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2 से रात 10 बजे तक रहेगी जिसमे दर्शक छायाचित्रों को निहार कर आनंद ले सकते हैं।
देवास। शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाले विजयनगर क्षेत्र में कल गुरुवार को 23 वर्षीय युवक अंकित बैस जाती ठाकुर की अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी धारदार हथियार से शरीर पर कई जगह वार करके युवक की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर धारा 366, 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
दरअसल अंकित बैस अपने काका झुझार सिंह बैस के साथ विजयनगर में किराए के मकान में रहता था। अंकित के पिताजी नही है। गुरुवार को सुबह 7.30 बजे से शाम 6.45 के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसी के घर में उसपर किसी धारदार हथियार (चाकू) से उसके शरीर पर कई बार वार करके उसकी हत्या कर दी। अंकित एक रेस्टोरेंट्स पर काम करता था। गुरुवार को क्षेत्र के कुछ लोग जब शाम को अंकित के यहा गणेश उत्सव का चंदा लेने पहुंचे तब अंकित के हत्या होने की सूचना मिली। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। फिलहाल हत्या किसने और क्यों ही है इसपर अभी सवाल बना हुआ है।मामले की विवेचना सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह कर रहे है।
• बैठक में रखे गए सात प्रमुख विषय-प्रकरणों पर हुई चर्चा
देवास। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने गठित मेयर इन काउंसिल के सदस्यों के साथ प्रथम बैठक नगर निगम के बैठक कक्ष में आहुत की। बैठक में शहर विकास के लिए तैयार प्रोजेक्टों की स्वीकृति होना रहती है, जिनके प्रकरण विचारार्थ रखे गए। इसमें सात विषयों के प्रकरण रखे गए। बैठक में सभी विषयों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण अंतर्गत इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण कार्यों के प्रोजेक्ट की संपूर्ण जानकारी आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा दी तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया भी गया। मेयर इन काउंसिल से बैठक में रखे गए सभी विषयों-प्रकरणों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर महापौर द्वारा शहर में सभी वार्डों में पानी की निकासी तथा नालों पर चर्चा की। छोटे नालों से बड़े नालों में पानी की निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से हो ताकि आमजनता परेशान ना हो। शहर के कुछ वार्डों में जहां कच्ची सड़क है, वहां मुरम डलवाने हेतु एमआईसी सदस्य शीतल गेहलोत एवं अजय तोमर द्वारा मुरम डलवाए जाने की चर्चा की। इस पर महापौर द्वारा मुरम डलवाए जाने हेतु अधिकारियों से कहा गया। एमआईसी सदस्य जितेंद्र मकवाना द्वारा बिलावली नाला निर्माण के साथ चल रहे नेशनल हाईवे के सड़क निर्माण में पानी निकासी पर भी चर्चा की गई। इसके साथ एमआईसी सदस्य गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस व मुस्तफा एहमद द्वारा संजीविनी क्लीनिक की स्वीकृति उपरांत शीघ्र कार्य प्रारंभ के साथ ही क्लीनिक की और संख्या बढाई जाने हेतु महापौर से चर्चा की गई। अंत में सभी एमआईसी सदस्यों द्वारा सभी वार्डों में चल रही सफाई कार्य की सराहना करते हुए वार्डों में और सफाई मित्रों की व्यवस्था हो इस बात को भी महापौर एवं आयुक्त के संज्ञान में लाया गया।
• 7 विषय जो बैठक में रखे गए: नगरीय निकायों में शासन की अमृत 2.0 योजना के क्रियान्वयन हेतु 4 स्थानों पर जल स्रोत राशि 3.39 करोड़ की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन डीपीआर के अनुमोदन के संबंध में। मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना (आईएसबीटी) अंतर्गत इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण कार्य राशि 6 करोड़ की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति के संबंध में। राज्य के प्रमुख शहरों के चौकों में भगवान परशुरामजी की मूर्ति स्थापित करने के संबंध में एवं सी.एम. मॉनिट ‘सी’ के प्रकरण निराकरण के संबंध में। 15वें वित्त आयोग अंतर्गत शहर में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण राशि वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में स्वीकृत करने के संबंध में। स्वच्छ भारत शहरी के द्वितीय चरण एसबीएम-2.0 अंतर्गत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को स्वीकृति हेतु प्रकरण भेजने बाबद। स्वच्छ भारत शहरी के द्वितीय चरण एसबीएम- 2.0 के अंतर्गत नगर निगम देवास में घर-घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कचरा एकत्रित कर एवं निस्तारण के कार्यों की नवीन निविदा जारी बाबद। स्वच्छ भारत शहरी के द्वितीय चरण एसबीएम- 2.0 अंतर्गत नगर निगम देवास में कंस्ट्रक्शन एवं डेमोलेशन वेस्ट मैनेजमेंट की डिजिटल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को स्वीकृति हेतु शासन को भेजने बाबद।
बैठक में परिषद सचिव एवं उपायुक्त लोकेंद्रसिंह सोलंकी, विभागीय अधिकारी अरुण मेहता, नागेश्वर वर्मा, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, जितेंद्र सिसौदिया, दिनेश चौहान के साथ सचिव शाखा से विकास वर्मा, घनश्याम चावड़ा आदि उपस्थित थे।
• वार्ड पार्षद, रहवासियो और व्यापारियों ने विरोध करके रुकवाया काम
देवास। शहर के मुख्य मार्ग AB रोड पर लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड का चौड़ीकरण के साथ नए डिवाइडर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आज गुरुवार को मोती बंगला और गोया को कनेक्ट करने वाले मार्ग पर कंपनी द्वारा डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा था। जिसको लेकर गोया और मोती बंगला रोड के व्यापारियों द्वारा वार्ड पार्षद बाली घोसी के साथ विरोध किया। विरोध के बाद डिवाइडर बनाने का काम रोक दिया गया है।
वार्ड पार्षद बाली घोसी ने बताया कि डिवाइडर निर्माण की सूचना मुझे व्यापारियों द्वारा दी गयी। जिसके बाद में मौके पर पहुँचा यहां पर डिवाइडर बनने से प्रतिदिन यहां से सड़क पार करने वाले बड़ी संख्या में लोगों/छात्रो/व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। मैने डिवाइडर बनने के होने वाली समस्याओं से मौजूद अधिकारी व विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह पंवार को बताई जिसके बाद डिवाइडर का काम रूकवा दिया गया।
• वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस लंदन में रिकॉर्ड दर्ज, टीम में देवास के गौरव भी शामिल
देवास। आर्ट स्टूडियो इंदौर उपयोग हुए बॉटल के ढक्कनों का उपयोग करके दुनिया की सबसे बड़ी अमूर्त पोट्रेट पेंटिंग बनाकर एक विश्व रिकॉर्ड रच दिया है। इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज करवाते हुए 6,00,000 बेकार बोतल के ढक्कन का उपयोग कर लगभग 6,000 वर्ग फुट का एक चित्र तैयार किया गया। वर्ल्ड बुक ऑफ़ लंदन की टीम ने इस ऐतिहासिक पोट्रेट का निरीक्षण किया और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस लंदन का प्रमाण पत्र दिया। इस अद्भुत चित्रकारी में 150 से भी ज्यादा कलाकारों की एक पूरी टीम अपनी सहभागिता की जिसमे देवास शहर के गौरव चौधरी भी शामिल थे । इस रिकॉर्ड को बनाने में टीम परिवर्तन की टीम लगातार 3 दिनों तक लगी रही 13, 14 और 15 तारीख आखिरकार स्वतंत्रता दिवस के दिन 150 से भी ज्यादा मेंबरों की टीम ने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
देवास। शहर के जाने माने छाया चित्रकार मोहनसिंह राजपूत की देवास की धरोहरों पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी 19 अगस्त, शुक्रवार को विक्रम सभा एवं कला भवन में लगाई जा रही है।
शुक्रवार प्रात: 11 बजे इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। विशेष अतिथि ख्यात छायाचित्रकार अखिल हार्डिया, इतिहासविद दिलीप जाधव व समाजसेवी पंडित रितेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहेंगे। मोहन राजपूत ने सभी कलाप्रेमियों से अनुरोध किया है कि देवास की समाप्त हो रही और बची धरोहरों को कैमरे की नजऱ से देखें। 19 से 21 अगस्त तक दोपहर 2 से रात 10 बजे तक दर्शक छायाचित्रों को निहार कर आनंद ले सकते हैं।
देवास। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पुलिस थाना सिविल लाईन में थाना प्रभारी संजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात श्री सिंह ने नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को जनसेवा, धार्मिक आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि नगर सुरक्षा समिति नगर संयोजक यशवंत जोशी, लक्ष्मीनारायण (लक्ष्मण) सिंह ठाकुर, मनोज मालवीय, हितेश राजेश जोशी, ठाकुर शैलेंद्र सिंह चौहान, रजत रघुवंशी, सचिन गोस्वामी, बाबु खा आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया किया। इस अवसर पर नगर सुरक्षा समिति सदस्य राजेश सोनी, सतीश परमार, हिमांशु जोशी सहित थाने के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
• यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का नि: शुल्क पंजीकरण अनिवार्य
देवास। पांच कैलाशों में से एक मणिमहेश यात्रा पारंपरिक एवं आधिकारिक तौर पर 19 अगस्त से लेकर 2 सितंबर 2022 तक होगी। यात्री/श्रद्धालु के बेस कैम्प हडसर में मैडिकल चैकअप में अस्वस्थ पाए जाने पर यात्रा पर जाने की अनुमति नही होगी। यात्रा के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है बिना पंजीकरण के यात्रा करने पर किसी भी बेस कैम्प से वापिस भेजा जा सकता है। यात्रा के लिए प्रशासन ने पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। शिवभक्त यात्रा के लिए पोर्टल पर अपना नि:शुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। सुरक्षा कारणों से मणिमहेश यात्रा के इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। देवास शहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मणिमहेश की यात्रा पर जाते है जिसमे से एक बड़ा हिस्सा शहर के मां शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों का रहता है।
जानकारी देते हुए मां शिव शक्ति सेवा मंडल के विनोद जैन और भूपेंद्र ठाकुर ने बताया की मणिमहेश झील हिमाचल प्रदेश में प्रमुख तीर्थ स्थान में से एक बुद्धिल घाटी में भरमौर से 21 किलोमीटर दूर स्थित है। झील कैलाश चोटी पर 18,564 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हर साल, भाद्रपद के महीने में हल्के अर्द्धचंद्र आधे के आठवें दिन, इस झील पर एक मेला आयोजित किया जाता है, जो कि हजारों लाखों तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है, जो पवित्र जल में डुबकी लेने के लिए इकट्ठा होते हैं। भगवान शिव इस मेले/ जातर के अधिष्ठाता देवता हैं। कैलाश पर्वत को अजेय माना जाता है। कोई भी अब तक इस चोटी को माप करने में सक्षम नहीं हुआ है, इस तथ्य के बावजूद की माउंट एवरेस्ट सहित बहुत अधिक ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त की जा चुकी है। मणिमहेश झील के एक कोने में शिव की एक संगमरमर की छवि है, जो तीर्थयात्रियों द्वारा पूजी जाती जो इस जगह पर जाते हैं। पवित्र जल में स्नान के बाद, तीर्थयात्री झील के परिधि के चारों ओर तीन बार जाते हैं। झील और उसके आस-पास एक शानदार दृश्य दिखाई देता है। झील के शांत पानी में बर्फ की चोटियों का प्रतिबिंब छाया के रूप में प्रतीत होता है।
मणिमहेश विभिन्न मार्गों से जाया जाता है:
लाहौल-स्पीति से तीर्थयात्री कुगति पास के माध्यम से आते हैं। कांगड़ा और मंडी में से कुछ कवारसी या जलसू पास के माध्यम से आते हैं। सबसे आसान मार्ग चम्बा से है और भरमौर के माध्यम से जाता है। वर्तमान में बसें हडसर तक जाती हैं। हडसर और मणिमहेश के बीच एक महत्वपूर्ण स्थाई स्थान है, जिसे धन्चो के नाम से जाना जाता है जहां तीर्थयात्रियों आमतौर पर रात बिताते हैं। यहाँ एक सुंदर झरना है मणिमहेश झील से करीब एक किलोमीटर की दूरी पहले गौरी कुंड और शिव क्रोत्री नामक दो धार्मिक महत्व के जलाशय हैं, जहां लोकप्रिय मान्यता के अनुसार गौरी और शिव ने क्रमशः स्नान किया था | मणिमहेश झील को प्रस्थान करने से पहले महिला तीर्थयात्री गौरी कुंड में और पुरुष तीर्थयात्री शिव क्रोत्री में पवित्र स्नान करते हैं।
मणिमहेश यात्रा के दौरान क्या करेंः-
यात्री अपना पंजीकरण आवश्य करवाएं।
यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि चिकित्सा प्रमाण पत्र अपने साथ लेकर आए तथा बेस कैम्प हडसर में स्वास्थ्य जांच आवश्य करवाएं। पूर्णतय स्वस्थ होने पर ही यात्रा करें।
अकेले यात्रा न करें केवल साथियों के साथ ही यात्रा करें।
चढाई धीरे-धीरे चढे, सांस फूलने पर वहीं रूक जाएं।
छाता, बरसाती, गर्म कपडे, गर्म जूते, टार्च एवं डंडा अपने साथ आवश्य लाएं।
प्रशासन द्वारा निर्धारित रास्तों का प्रयोग करें।
किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धि समस्या हेतु निकटतम कैम्प में सम्पर्क करें।
सफाई का विशेष ध्यान रखें।
दुलर्भ जडी बूटियों एवं अन्य पौधों के संरक्षण में सहयोग करेें।
इस यात्रा को पिकनिक अथवा मौज मस्ती के रूप में न लें व केवल भक्तिभाव एंव आस्था से ही तीर्थ यात्रा करें।
किसी भी प्रकार का दान अथवा चढावा केवल ट्रस्ट के दान पात्रों में ही डालें।
यात्री मास्क तथा सेनिटाइजर साथ लाएं।
कोविड-19 नियमों का पालन करें।
यात्री अपना पहचान पत्र/आधार कार्ड यात्रा के दौरान साथ रखें।
मणिमहेश यात्रा के दौरान क्या न करेंः-
सुवह 04 बजे से पहले और शाम 05 बजे के बाद बेस कैम्प हडसर से यात्रा न करें।
बिना पंजीकरण एंव चिकित्सकीये रूप से फिट न होने पर यात्रा न करें।
अपने साथियों का साथ न छोडे जबरदस्ती चढाई न चढें व फिसलने वाले जूते न पहने यह घातक हो सकता है।
खाली प्लास्टिक की बोतलें एवं रैपर इत्यादि खुले में न फेकें बल्कि अपने साथ वापिस लाकर कूडादान में डाले।
जडी बूटियों एंव दुर्लभ पौधों से छेड छाड न करें।
किसी भी प्रकार के नशीलें पदार्थो मांस मदिरा झ्त्यादि का सेवन न करें। यह एक धर्मिक यात्रा है इसकी पवित्रता का ध्यान रखें
पवित्र मणीमहेश डल झील के आस-पास कच्चरा, गीले कपडे और स्नान उपरान्त अपने अधोवस्त्र इधर-उधर न फैकें तथा इन्हे नजदीक स्थापित कूडादान में डालें।
छः सप्ताह से ज्यदा गर्भवती महिलाएं यात्रा न करें।
यात्रा के दौरान चप्पलों के बजाय जूतों का प्रयोग करें, क्योंकि रास्ता दुर्गम होने की वजह से चोट इत्यादि लग सकती है।
किसी भी प्रकार के छोटे रास्ते (Short Cut) का प्रयोग न करें।
प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
यात्रा के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे वातावरण दूषित हो तथा पर्यावरण को किसी प्रकार की कोई हानी न हो।
यात्रा के दौरान मौसम खराब होने पर हडसर व डल झील के बीच धन्छो, सुन्दरासी, गौरीकुण्ड एवं डल झील पर सुरक्षित जगह पर रूकें। मौसम अनुकूल होने पर ही यात्रा आरम्भ करें।
देवास : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत देवास जिले के एक आरोपी सुमेरसिंह पिता भारतसिंह उम्र 55 साल निवासी बालगढ थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास को छ: माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर शुक्ला ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।
देवास। देश की आजादी के 75वी वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरा देश, प्रदेश व शहर तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आया। महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में लगभग सभी घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया। इसी कड़ी में भारत तिब्बत समन्वयक संघ के युवा विभाग द्वारा आजादी का 75वाँ अमृत महोत्सव के तहत भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। संघ के धर्मेंद्र चावड़ा और चिंटू पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया की आजादी के 75वे अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे लगाने का अभियान “हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा” में पूरा शहर सहभागी बनकर इस महोत्सव को सफल बनाया। इसी महोत्सव की कड़ी में भारत तिब्बत समन्वयक संघ के युवा विभाग द्वारा शहर के संत बालक दास जी भोलेनाथ मंदिर पर तिरंगा के रूप में शंकर जी का विशेष श्रृंगार कराया गया। श्रृंगार शुजालपुर के अमन पांचाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर आनंद सिंह ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, सोनिया शर्मा आदि उपस्थित थे।