Dewas: प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए पत्रकारों ने किया हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ..

देवास। जिला प्रशासन के विरोध के चौथे दिन समस्त पत्रकारों ने लामबंद होते हुए प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए एम. जी रोड स्थित जवेरी श्री राम मंदिर में हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया।
दरअसल विगत 3 अगस्त को हुए नगर निगम सभापति चुनाव के दौरान पत्रकारों के दौरान अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश देने के साथ पत्रकारों को प्रवेश न देकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया इस बात का विरोध करते हुए पत्रकारों ने विरोध जताते हुए नगर निगम के बाहर जमकर नारेबाजी की जिसके बाद एसपी, सीएसपी, एसडीएम चर्चा करने आए लेकिन फिर भी पत्रकारों के लिए कोई भी समुचित व्यवस्था नही की गई। जिम्मेदारो द्वारा कोई सुध नहीं लेने के बाद विरोध स्वरूप समस्त पत्रकारों ने मोर्चा खोलते हुए प्रशासन का विरोध शुरू कर दिया।
पत्रकारों द्वारा पूर्व में ही प्रशासन की समस्त खबरों का बहिष्कार कर दिया गया है। देशहित, जनहित से जुड़े मुद्दे को लेकर जरूर कवरेज किया जाएगा परंतु उसमे न तो अधिकारियो का नाम होगा न ही फुटेज। पत्रकारों का जिला प्रशासन के विरोध का यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक प्रशासन पत्रकारों के हितों का निर्णय लेकर आश्वासन नहीं देता की ऐसी पूर्णावृत्ति आगे नही होगी।

शुक्रवार को मुंडूक पुष्कर पर पत्रकारों द्वारा काली पट्टी बांधकर, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया था तो वही आज शनिवार को ज़वेरी राम मंदिर में प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ व उनकी सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया।
पत्रकारों के इस जिला प्रशासन के विरोध आंदोलन को प्रदेश के अन्य जिलों के प्रत्रकारो एवं कई पत्रकार सगठनों द्वारा समर्थन प्राप्त हो रहा है।
देवास प्रशासन ने इस मामले में अभी तक चुप्पी साधे हुए है। आज शनिवार को आयोजित हुए तिरंगा यात्रा को पत्रकारों ने राष्ट्रीय मामले होने के कारण इसकी कवरेज की है और आगे भी आजादी के अमृत महोत्सव व घर घर तिरंगा अभियान की हर कवरेज की जाएगी परन्तु उसमे प्रशासन को पूरी तरह नजर अंदाज किया जावेगा, और यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Dewas शहर में निकली तिरंगा यात्रा : हजारों बच्चे हाथ में तिरंगा थामे हुए शामिल

• तिरंगा यात्रा में 13 से 15 अगस्त तक नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का दिया संदेश…

देवास। जिले में आजादी का अमृत महोत्सव अन्तर्ग 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिले के नागरिकों को जागरूक करने के लिए देवास में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सयाजी द्वार से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होकर भोपाल चौराहा स्थित श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेेडियम पर रैली का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राऐ, सामाजिक संस्थाएं, पत्रकारगण, एन.सी.सी एवं शहर के गणमान्य नागरिक सहित अन्य शामिल थे।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से आग्रह किया गया कि ‘’आजादी का अमृत महोत्‍सव’’ अंतर्गत जिले में 13 से 15 अगस्‍त तक ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ में जिले के सभी नागरिक शामिल हो। ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत 13 से 15 अगस्त तक जिले के सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। तिरंगा यात्रा के माध्‍यम से ध्वज संहिता का पालन करते हुए सभी को अपने घर, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों आदि पर स्वेच्छा से तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता लाकर देशभक्ति की भावना जागृत करना और अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर फहराने के लिए प्रेरित करना है। प्रत्येक नागरिक को झण्डा संहिता का अनुपालन करना होगा।

Dewas: जिला प्रशासन के विरोध में शहर का पत्रकार जगत…

• आज से काली पट्टी बांध कर करेंगे कार्य, अन्य जिलों के पत्रकारों व अनेक संगठनों का भी मिल रहा साथ

देवास। शहर की नगर निगम में विगत 3 जुलाई को सभापति का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान मीडियाकर्मियों को कवरेज करने के लिए अंदर प्रवेश नही दिया गया जबकि अन्य अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश दिया जा रहा था। पत्रकारों से दुर्व्यवहार की घटना भी सामने आई।
इस बात का विरोध करते हुए पत्रकारों ने विरोध जताते हुए नगर निगम के बाहर जमकर नारेबाजी की जिसके बाद एसपी, सीएसपी, एसडीएम चर्चा करने आए लेकिन फिर भी पत्रकारों के लिए कोई भी समुचित व्यवस्था नही की गई। जिम्मेदारो द्वारा कोई सुध नहीं लेने के बाद विरोध स्वरूप शहर के समस्त पत्रकार संगठन एवं तमाम पत्रकार ने गुरुवार रात एक बैठक का आयोजन कर जिला प्रशासन के विरोध में कुछ निर्णय पारित किए जिसमे समस्त पत्रकार विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे, पत्रकारों द्वारा जिला प्रशासन का पूर्ण बहिष्कार किया गया। प्रशासन की खबरों का शहर का पत्रकार जगत पूर्व में ही बहिष्कार कर चुका है।
आगामी निर्णय तक जिला प्रशासन की खबरों का पूर्णतया बहिष्कार रहेगा। बैठक में इस मामले की उच्च स्तर तक शिकायत करने का भी निर्णय लिया गया है। देवास में पत्रकारों द्वारा किए जा रहे जिला प्रशासन के बहिष्कार का अन्य जिलों के पत्रकारों एवं अनेक पत्रकार संगठनों से समर्थन प्राप्त हो रहा है।

Dewas: बाईक से अमरनाथ यात्रा पूरी कर लौटने पर किया सम्मान…

• आतंकी हमलों से लेकर कोरोना तक कोई भी नही रोक सका ठाकुर का अमरनाथ यात्रा का सिलसिला

देवास। बाईक से व्यक्ति कुछ दूरी की यात्रा करने में भी एक बार सोचता अवश्य है। परंतु शहर के आनंद सिंह ठाकुर विगत चार वर्षो से वर्ष 2019 से बाइक से अमरनाथ की यात्रा कर रहे है। बाबा अमरनाथ जी बर्फानी के परमभक्त एक सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी कार्यकर्ता के रूप में आपकी अमिट पहचान बनाने वाले शहर के आनंद सिंह ठाकुर के बाइक से सकुशल अमरनाथ यात्रा (लगभग 4250 किलोमीटर) पूरी कर लौटने पर मां शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों एवं उनके ईष्टमित्रो ने उन्हें साफा पहनाकर, अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया।

शहर के अनेक स्थानों पर हुआ आनंद सिंह ठाकुर का सम्मान

1996 से निरंतर कर रहे अमरनाथ यात्रा : शहर के ठाकुर वर्ष 1996 से निरंतर अमरनाथ यात्रा कर रहे है। बीच में कुछ वर्ष ऐसे भी आए जिनमे यात्रा की परिस्थिति अच्छी नही थी परंतु ठाकुर के दृढ़ संकल्प के सामने वह कुछ भी नही थी कठिन से कठिन परिस्थितियों, प्राकृतिक एवं मानवीय आपदा काल भी आपकी अमरनाथ धाम की अनवरत पवित्र यात्रा को रोक नहीं पाया। अमरनाथ यात्रा को कई बार आतंकियों ने निशाना बनाया एक बार तो जब आतंकी हमला हुआ था उस समय ठाकुर उनके अन्य साथी वही मौजूद थे। आतंकियों एवं सेना में मुठभेड़ चली गोलीबारी भी हुई जिसके बाद सेना ने आतंकियों को मार गिराया था जिसके बाद शुरू हुई यात्रा में ठाकुर ने उनके साथियों के साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। अमरनाथ पर आतंकी हमले हुए लेकिन ठाकुर के अमरनाथ यात्रा पर जाने का सिलसिला नहीं रुका। वही वर्ष 2020 व 2021 जब वैश्विक संकट कोरोना काल था तब भी वह नही रुके और अमरनाथ यात्रा पर जाने का फैसला किया। वर्ष 2020 में वह पठानकोट तो वर्ष 2021 में वह यात्रा के दौरान बालटाल तक ही जा सके थे। वर्तमान वर्ष 2022 में फिर वह यात्रा पर निकले और यात्रा पूरी की। श्री ठाकुर बताते है जब तक उनकी सांसे चलती रहेगी और शरीर साथ देगा तब तक वह बाबा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा करते रहेंगे।

वर्ष 2020 एवं 2021 में बाइक से अमरनाथ यात्रा के लिए प्रस्थान करते समय का चित्र

पूरी यात्रा करते है पैदल : कठिन यात्राओं में से एक यात्रा में अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए दो मार्ग निर्धारित है एक पहलगाम से दुसरा बालटाल से पहलगाम से पवित्र अमरनाथ गुफा की दूरी 48 किलोमीटर वही बालटाल वाले मार्ग से पवित्र अमरनाथ गुफा की दूरी 14 किलोमीटर यात्रा के दौरान अनेक साधन एवं संसाधन वहा उपलब्ध रहते है परंतु परिस्थिति कैसी भी हो वह उनका उपयोग न करते हुए की पूरी यात्रा पैदल ही करते है।

Dewas : अपना स्वीट ने बेची ग्राहक को बदबूदार कचोरी

देवास। मोती बंगला में रहने वाले विशाल पिता महेन्द्र गुलहारे ने गुरूवार दोपहर को एबी रोड़ स्थित अपना स्वीट्स से कचोरी सहित अन्य नाश्ता घर के लिए खरीदा। जब उन्होंने घर जाकर अपने पिता जी के साथ कचोरी खाई तो कचोरी का स्वाद अजीब सा आया और उसमें बदबू भी आई।
जिसकी शिकायत ग्राहक ने अपना स्वीट्स के मैनेजर से वापस दुकान पर आकर की। परंतु मैनेजर ने यह बात स्वीकार नही की, जिसके बाद ग्राहक ने जागरूकता दिखाते हुए इसकी शिकायत खाद्य विभाग से की। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैशाली सिंह पहुंची और खाद्य सामग्री के सैम्पल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भी अपने बयान में कहा कि कचोरी में प्रथम दृष्टया कचोरी में अजीब सी बदबू आ रही थी। खाद्य अधिकारी ने सैम्पल लेकर जाँच के लिए भेज दिए है।

Dewas : पति ने पत्नी पर फेंका ऐसिड, पति की दूसरी शादी से नाराज थी पत्नी

देवास : शहर के बावडिया क्षेत्र में रहने वाली दीपिका के ऊपर उसके पति द्वारा एसिड फेक दिया गया। पत्नी पति के दूसरी शादी से नाराज होकर अपने मायके आ गयी थी इसलिए पति द्वारा उसपर वापस आने का दबाव बनाया गया परन्तु बात नही मानने पर उसके पत्नी पर एसिड फेक दिया जिससे दीपिका 18% झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज जारी है।

बावडिया में रहने वाली महिला दीपिका की शादी लक्ष्मण नगर में रहने वाले योगेश से 5 साल पूर्व हुई थी। युवक पेशे से ड्राइवर है व उसका लंबे समय से दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था। योगेश 27 जुलाई को दूसरी महिला से कोर्ट में शादी कर घर ले आया जिससे नाराज होकर दीपिका अपने मायके बावडिया चली गयी। इनकी 3 वर्षीय बेटी भी है। पत्नी शिकायत दर्ज करवाने थाने पर पहुंची परन्तु रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। रिपॉर्ट का पता चलने पर पति ने उसे फोन कर मिलने का कहा। जब पत्नी ने मिलने आने से इंकार किया, कुछ देर बाद वह घर पहुंच गया। पति और पत्नी की बातचीत के दौरान दूसरी शादी करने को लेकर कहासुनी हो गई। तभी पति ने पत्नी के ऊपर एसिड डाल दिया और मौके से भाग गया। पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। घटना के बाद पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Dewas: शुक्रवारियां हाट से दिनदहाड़े बाइक चोरी कर ले गया चोर, CCTV में कैद

देवास। शहर में दिन प्रतिदिन चोरों के होसले बुलंद होते जा रहे है। पुलिस से बेखौफ होकर चोर आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। बीते समय से वाहन चोरी की अनेक घटना देखी जा रही है।
शहर के शुक्रवारिया हाट, सुतार बाखल में दिनदहाड़े वाहन चोरी का मामला सामने आया है। शुक्रवारिया हाट व्यस्थतम क्षेत्रों में आता है। वाहन चोरी की घटना वहा लगे CCTV फुटेज में कैद हो गई है। जिसमे चोर किस तरीके से सरेआम दिन दहाड़े आसानी से वाहन (बाइक MP41NJ6526) चोरी कर ले गया साफ नज़र आ रहा है। देखे किस तरह से चोर ने दिया चोरी की घटना को अंजाम👇

बाईक मालिक साजिद ने बताया की उनका शुक्रवारिया हाट, सुतार बाखल में अकरम नाम से ठैले एंड सायकल सर्विस का व्यवसाय है। वह प्रतिदिन की तरह अपने ठैले के पैसों के हिसाब का करके घर आए थे। उन्होंने गाड़ी को घर के सामने ही रखी थी और वह घर में अंदर फ्रेश होने गए इतने समय में चोर गाड़ी चोरी करके ले गया।
चोर ने पहले रैकी की पहले वह गली में दो से तीन राउंड लगता हुआ CCTV फुटेज में दिख रहा है जिसके बाद वह पास ही में स्थित जैन मंदिर की पैड़ी पर बैठा हुआ दिखा जिसके बाद वह बड़ी आसानी से गाड़ी चोरी करके ले गया। वाहन मालिक साजिद शेख ने कोतवाली थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई है।

लगातार 15 वर्षों से रामदेवरा जाने वाले यात्रियों की पानीगांव के दिलीप जायसवाल द्वारा की जा रही सेवा

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) दूर-दूर से श्रद्धालु जन पैदल व मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर ,ट्रैक्टर आदि वाहनों से बाबा रामदेवरा राजस्थान के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं बिजवाड़ से बाबा रामदेव जी कि लगभग दूरी 1100 किलोमीटर है वही पैदल यात्री 15 से 20 दिन में बाबा के यहां पहुंच जाते हैं 2 साल कोरोना के कारण श्रद्धालुओं का जाना नहीं हो पाया था कोविड-19 के कारण रोक लगी थी 2 साल बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने जाते हुए दिखे पानीगांव के दिलीप जायसवाल के द्वारा कई वर्षों से पैदल वह वाहनों से जा रहे श्रद्धालुओं के लिए भजन भोजन चाय पानी नाश्ते सहित ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है श्रद्धालुओं के लिए भोजन मे हलवा पूरी, दाल बाटी गुलाब जामुन सहित अन्य पकवान प्रेम पूर्वक खिलाया जाता है दिलीप जायसवाल ने बताया कि 15 वर्षों से बाबा का भंडारा लग रहा है रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं क भोजन नाश्ते सहित ठहरने की व्यवस्था की जाती है कोरोना काल मे 2 साल भंडारा नहीं लगाया था रोजाना बड़ी संख्या में बाबा के भंडारे में श्रद्धालु जन आते हैं भोजन करते हैं रुकते हैं भंडारा हमारा नहीं बाबा का है जहां जिस ने कहा कि मेरा भंडारा है वह भंडारा फेल हो जाता है भंडारा बाबा का है बाबा ही चलाता है हम तो बाबा के सेवक हैं रोजाना 8:00 बजे बाबा की आरती होती है वह प्रसादी का वितरण होता है

Dewas: ‘ मैं आई कम इन’ लिख नही पाने पर सेंट जोन स्कूल के प्रिंसिपल ने की चौथी कक्षा के छात्र की पिटाई, FIR दर्ज

देवास। सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा) जिले की कांटाफोड़ तहसील के ग्राम पानीगांव के सेंट जोन स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा 4th क्लास के बच्चे की पिटाई करने का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर कंटाफोड थाना पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है..।

दरअसल जिले के कंटाफोड़ के ग्राम हतनोरी निवासी छात्र अथर्व के पिता अखिलेश पंचोली ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की मेरा बेटा अथर्व वर्ष 2017 से सेंट जोन स्कूल में पढ़ता है वर्तमान में वह कक्षा चौथी मे है। सोमवार करीबन 1:30 बजे अथर्व ने प्रिंसिपल को में आई कमीन सर बोला जिसके बाद प्रिंसिपल द्वारा छात्र अथर्व को मैं आई कम इन’ क्लास के बोर्ड पर लिखने का कहा गया था परंतु अथर्व सही से लिख नही पाया। इसी बात पर सर ने अथर्व के साथ मारपीट की है। मारपीट से अथर्व को चोट भी आई है। प्रिंसिपल ने यह बात घर पर बताने के लिए भी मना करते हुई बालक को धमकी दी थी।
बालक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंसिपल बसंत कड़िया के पर मेडिकल उपरांत धारा 323, 506 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अथर्व के पिता जन शिक्षा केन्द्र पानीगांव में जनशिक्षक में पद पर पदस्थ है।

मामले में जब प्रिंसिपल बसंत से बात की गई तो उनका कहना है कि में कल क्लास में बैठा था तब अंदर आने ने लिए अथर्व ने मैं आई कम इन का उच्चारण सही से नही किया इसलिए मैंने उसे यह बोर्ड पर लिखने को कहा परन्तु वहाँ भी वो सही से लिख नही पाया इसलिए मेरे द्वारा सिर्फ उसे सिर व पीट पर धीरे से थपथपाया था।
मामले की विवेचना कांटाफोड़ थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुमरत धुर्वे कर रहे है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220802-WA0077.mp4
अथर्व पंचोली, छात्र
https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220802-WA0074.mp4
अखिलेश पंचोली, अथर्व के पिता
https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220802-WA0075.mp4
बसंत कंडिया, प्रिंसिपल सेंट जोन स्कूल

Dewas: महिला से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा…

देवास। जिले के कन्नौद में चार साल पुराने महिला के दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को भारी अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

दरअसल जिला अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र सिंह भदौरिया जिला देवास ने बताया गया कि दिनांक 21 मई 2018 को पुलिस थाना कन्नौद पर सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला की लाश नादौन व विक्रमपुर के बीच जंगल मे पड़ी है। पुलिस ने मौके पर आकर महिला के शव का निरीक्षण किया। मृतिका का शव 4 – 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था तथा मृतिका के सिर में चोटो के निशान थे।
मृतिका के शव तथा मौके के निरीक्षण से स्पष्ट था कि आरोपी ने महिला के सिर में चोटे पहुचांकर उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने मृतक के साथ दुष्कर्म कर लूट की है। पुलिस ने आरोपी पर विभिन्न धाराओ का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर दिनांक 8 जून 2018 को आरोपी संदीप पिता प्रेमसिंह कोरकू उम्र 27 निवासी डाबरी थाना सतवास को गिरफ्तार न्यायालय मे पेश किया। उक्त प्रकरण को गंभीर जघन्य एवं सनसनीखेज की श्रेणी मे चिन्हित किया गया था।
न्यायालय कन्नौद ने दिनांक 30 जुलाई 2022 को निर्णय देते हुए आरोपी को धारा 302 भादवि मे आजीवन कारावास, धारा 201 भादवि में 3 साल का कठोर कारावास एवं धारा 397 भादवि में 7 साल का कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए 25,000 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया।

उक्त प्रकरण मे शासन की और से नरेश चरावंडे, विशेष लोक अभियोजन अधिकारी, तहसील कन्नौद जिला देवास द्वारा प्रकरण का कुशल संचालन किया गया।