देवास। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत द्वारा देशभर में राष्ट्रीय संयोजकों की नियुक्ति की गई। जिसमें देवास के ऋषभ दुबे को राष्ट्रीय संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया। श्री दुबे के मनोयन पर कांग्रेसजनों, समस्त प्रकोष्ठों एवं ईष्टमित्रों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
Tag: Dewas update
Dewas : नवनिर्वाचित पार्षद को वार्ड की 400 बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, उपहार स्वरूप भेंट किए राष्ट्रध्वज व साड़ी
देवास। वार्ड क्रमांक 40 स्थित शांतिपुरा गणेश मंदिर में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वार्ड की 400 मातृ शक्तियों व बहनों ने नवनिर्वाचित पार्षद एवं स्वच्छता व ठोस अपशिष्ठ प्रबंधक विभाग प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह बैस को रक्षासूत्र बांधते हुए मंगल तिलक लगाया। श्री बैस ने सभी बहनों को उपहार स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज व साड़ी भेंट करते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।
साथ ही बहनों का हर समय व हर परिस्थिति में रक्षा करने का पार्षद ने संकल्प लिया। इस प्रकार का आयोजन पहली बार किसी पार्षद द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें हर वर्ग, धर्म व समाज की बहनों ने हिस्सा लिया। साथ ही इस अनोखे आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर अमृत सिंह राजपूत, बबली निगम, नितिन जलोदिया, विश्वराज सिंह बैस, अमन चौधरी, दिनेश परमार, विनु सोलंकी, राकेश सोलंकी, राजेश मथानिया, दीपक प्रजापत आदि के उल्लेखनीय योगदान से कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी पूर्व पार्षद जगदीश चौधरी ने दी।
पुलिस विभाग ने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
सुन्द्रेल/बिजवाड (दीपक शर्मा) :पुलिस सहायता केंद्र बिजवाड़ प्रभारी राजेश बारेला द्वारा वरिष्ठ कार्यालय पुलिस विभाग के निर्देशानुसार बिजवाड़ से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जिसमें पुलिस विभाग क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बाइक पर सवार होकर देशभक्ति के जयघोष लगाते हुए सम्मिलित हुए तिरंगा यात्रा पानीगांव, हतनोरी, कालापाठा आदि गांवों से होते हुए पुनः पुलिस सहायता केंद्र बिजवाड़ पहुंची
तिरंगा यात्रा में लोकेंद्रसिंह राठौड़, महेंद्र एस जाट, तकतसिंह कानुडिया, चंदनसिंह दांगी सहित पुलिस विभाग से चौकी प्रभारी राजेश बारेला, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह राणा, मनीष शर्मा, स्नेक राधेश्याम टोटा पायलट विकास सिंह भाटी, देवेंद्र नागर, चौकीदार पर्वत सिंह, पप्पू चौकीदार, ओम चौकीदार, फरीद खां चौकीदार आदि उपस्थित थे
Dewas: फूड वेंडर्स के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट रखना अनिवार्य – ट्रेनर
नगर निगम में फूड वेंडर्स रजिस्ट्रेशन-लाइसेंस कैंप एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित
देवास। ईट राइट चैलेंज के अंतर्गत फूड वेंडर्स रजिस्ट्रेशन-लाइसेंस कैंप एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नगर निगम के सभाकक्ष में किया गया। इसमें शामिल वेंडर्स को खाद्य सामग्री बनाने के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया। लाइसेंस लेेकर स्वच्छता के मानकों का ध्यान रखते हुए खाद्य सामग्री का व्यावसाय करने की बात कही। स्कैच द आर्ट टू क्रिएट इंदौर के ट्रेनर रवि प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार के मानक अनुसार सभी फूड वेंडर्स को मेडिकल सर्टिफिकेट रखना अनिवार्य है। साथ ही फूड वेंडर्स के पास खाद्य लाइसेंस भी होना चाहिए।
ट्रेनर रवि प्रकाश ने कहा कि खाद्य वस्तुओं का विक्रय करने वालों को सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खाद्य पदार्थ बनाते समय बालों को टोपी से ढंककर रखना चाहिए। नाखून एवं बाल छोटे होने चाहिए। पैरों में जूते पहनकर रखना चाहिए। सामग्री बनाने में शुद्ध पेयजल का उपयोग करना चाहिए। स्टाल के आसपास पानी निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त सामग्री लेते वक्त एफएसएसएआई मार्क एवं सामग्री पैकेजिंग की अंतिम तिथि देखना चाहिए। ट्रेनर ने इस दौरान हाथ धोने के 6 तरीके भी बताए। उक्त शिविर का आयोजन कार्यालय अभिहित अधिकारी उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफएसएसएआई )देवास द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वेंडर्स ने उपस्थित रहकर जानकारी हासिल की।
Dewas: त्यौहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों से लिए सैम्पल
• मिठाई के नमूने कार्यवाही हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे
देवास। आगामी त्यौहारों एवं आम दिनों में जिलेवासियों को शुद्ध, अच्छी गुणवत्ता की खाद्य सामग्री मिले। इसके लिए समय-समय पर खाद्य सामग्री की दुकानों पर चेकिंग कर सेम्पल लिए जाते हैं। इसी के तहत कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर आज खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत मिठाई की दुकानों का निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही कर नमूने जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को जिले एवं शहर की विभिन्न दुकानों की जांच की गई तथा वहां खाद्य सामग्री के सेम्पल लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल में भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि इन दुकानों में जोधपुर स्वीट्स एवं नमकीन एच.आई.जी. स्टेडियम परिसर विकास नगर देवास से मलाई बर्फी, श्री जी स्वीट्स एवं नमकीन रामनगर ए.बी. रोड देवास से पेड़ा, नंदनी डेयरी एण्ड क्रीमी स्वीट्स अग्रसेन नगर देवास दूध कतली, आर.के. स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट उज्जैन रोड इटावा देवास से हल्दीराम कीर सोन पपड़ी, दिलखुश स्वीट्स नमकीन एवं बेकरी महावीर मार्ग खातेगांव से मावा, दिलखुश स्वीट्स नमकीन एवं बेकरी महावीर मार्ग खातेगांव से मलाई बर्फी, हैप्पी ट्रीट बागली से केसर पेड़ा व मलाई पेड़ा, न्यू शर्मा स्वीट्स बागली से दूध कतली के सैम्पल लिए।
Dewas: शहर के कुछ हिस्सों में कल गुरुवार को नहीं होगा जल वितरण
देवास। नगर निगम जल प्रदाय शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार क्षिप्रा नदी में दिनांक 9 अगस्त 2022 की रात्रि में बाढ़ आने के कारण पानी में अधिक मात्रा में टर्बीडिटी होने से रेट ऑफ फिल्टरेशन लगभग आधी मात्रा में हो गया है। जिससे जल शुद्धिकरण का कार्य धीमी गति से होने के कारण दिनांक 11 अगस्त गुरूवार को शहर की जल वितरण की बडी टंकीयो मे कम मात्रा मे फिल्टर पानी आने से निम्न टंकीयो मे गिरिराज धाम टंकी, साकेत नगर टंकी, शंखद्वार टंकी, न्यू देवास की टंकीयो से किये जाने वाले जल वितरण इन क्षेत्रो आवास नगर संपूर्ण क्षेत्र, तुल्जाविहार कॉलोनी, ब्राह्मण खेड़ा, जमना नगर, बिलावली, संत रविदास नगर, न्यू देवास क्षेत्र, पुलिस लाईन संपूर्ण, श्रीनगर कॉलोनी, भौंसले कॉलोनी, गजानन्द कॉलोनी, आदर्ष नगर, स्टेषन रोड़, गजरागियर्स चौराहा क्षेत्र एवं वार्ड क्रमांक 29 के क्षेत्रों में दिनांक 11 अगस्त गुरूवार को जल वितरण नहीं हो सकेगा। उपरोक्त सभी प्रभावित क्षेत्रों में कल दिनांक 12 शुक्रवार को जल वितण किया जा सकेगा।
पानीगांव में भव्य शाही सवारी निकाली गई, पुष्पों से सुसज्ज पालकी में सवार होकर भगवान भोलेनाथ निकले नगर भ्रमण पर
सुन्द्रेल बिजवाड( दीपक शर्मा)श्रावण मास के अन्तिम सोमवार पानीगांव में लगातार 20वे वर्ष भगवान भोलेनाथ की भव्य शाही सवारी का आयोजन बाबा भोलेनाथ भक्त मंडल संयोजक महेंद्र एस जाट के नेतृत्व में किया गया। 71 लीटर दुग्ध प्रसाद से भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के पश्चात श्रीराम मंदिर पानीगांव से पुष्पों से सुसज्ज पालकी में सवार होकर भगवान भोलेनाथ नगर भ्रमण पर निकले। ट्रॉली में बाबा बर्फानी की झांकी आकर्षण का केंद्र थी। ढोल ढमाके की थाप पर सैकड़ों युवा जमकर थिरकते हुए भोले शंभू भोलेनाथ, हर हर बम बम के जयघोष लगाते हुए शाही सवारी में सम्मिलित हुए। मस्जिद मोहल्ले के पास पंच नौशाद बियाना, जफर नायता मित्रमंडल द्वारा, गणेश चौक में विवेक भूतड़ा मित्रमंडल तथा रेणुका रेडिमेड गारमेंट पर दीपक बड़ोनिया, आमोद त्रिपाठी मित्रमंडल द्वारा पुष्पवर्षा कर संयोजक महेंद्र एस जाट का साफा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। महिलाओं पुरुषों ने घर घर भगवान का पूजन अर्चन किया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शाही सवारी पुनः श्रीराम मंदिर पहुंची जहां महाआरती के साथ प्रसाद वितरण संपन्न हुआ।
Dewas: एक लोटा जल बाबा शिव की नगरी कैलाश मानसरोवर का हल
• भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा चीन से कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने का लिया संकल्प
देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा कैलाश मानसरोवर मुक्ति महाआंदोलन के अंतर्गत श्रावण मास में चल रहा महासंकल्प “एक लोटा जल बाबा शिव की नगरी कैलाश मानसरोवर का हल” के तहत शिव मंदिर पावर हाउस पर शंकर जी को जल चढ़ाकर चीन से कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने का संकल्प लिया।
भारत तिब्बत समन्वय संघ के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चावड़ा और नगर महामंत्री राजेश अहिरवार ने बताया कि भारत तिब्बत समन्वय संघ का राष्ट्रीय चिंतन शिविर का आयोजन वृंदावन उत्तरप्रदेश में 25 जून हुआ था जिसमे संगठन विस्तार के साथ संगठन की आगामी योजना के बारे में चर्चा हुई थी इसी के साथ शिविर में कैलाश मानसरोवर के लिए “श्रावण मास में एक लोटा जल बाबा शिव की नगरी कैलाश मानसरोवर का हल” का अपने 18 राज्यों में फैले नेटवर्क के शिव मंदिरों में संकल्प दिलाने का अभियान चलाने पर सहमति बनाई गई थी। जिस कड़ी में मंगलवार को मालवा प्रांत देवास नगर में भारत तिब्बत समन्वय संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने शिव मंदिर में शंकर जी को जल चढ़ाकर चीन से कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने का संकल्प लिया। जिसमे धर्म व संस्कृति पुनरुत्थान के जिला संयोजक पंडित ओमप्रकाश केशवरे ने सभी को संकल्प दिलवाया।
इस अवसर पर सोनिया शर्मा, विकास चावड़ा, आशीष व्यास, विनोद जैन, आनंद सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र तिवारी, नीरज यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे
Dewas: बस स्टैंड पर असामाजिक तत्वों का कब्जा, आए दिन हो रही चोरी
• वाटर कूलर बंद, देर रात शौचालय में अंधेरा, गंदगी, बदबू से परेशान आमजन व यात्री
देवास। बस स्टेंड पर चोर एवं असामाजिक तत्वों का आए दिन जमावड़ा लगा रहता है। जो आए दिन सरकार संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है। यात्रियों का सामान, मोबाइल आए दिन चोरी हो रहे है। पुलिसकर्मी भी ड्यूटी नहीं देते है। रात्रि में शौचालय में व्याप्त अंधेरा रहता है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो महिला यात्री के साथ कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। सामाजिक संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित बस स्टैंड, निगम अधिकारियों की निष्क्रियता, लापरवाही के कारण एक वर्ष पूर्व यात्रियों के बैठने के लिए लगाई लोहे की कुर्सी तीन जगह से काटकर चोरी कर ली गई है, दूसरी ओर स्वच्छता मिशन के लिए लगाई गई कचरा पेटी जीर्णशीर्ण अवस्था में है।
ठाकुर ने बताया कि निगम द्वारा संचालित वाटर कूलर में होटल व्यवसाई के साथ सांठगांठ कर अधिकतर समय लोगो को पीने का पानी नही मिलता है। बताया जा रहा है की निगम कर्मचारियों को होटलों पर चाय, नाश्ता इसके बदले फ्री मिलता है। शायद इसीलिए वाटर कूलर का नल तोड़ दिया गया है। लाखो रुपए खर्च करने के पश्चात भी बस स्टेण्ड का जीर्णोद्धार किया गया। उसके बाद भी छत का प्लास्टर, दीवारों पर लगी टाइल्स गायब हो रही है, शौचालय की हालत गंभीर बनी हुई है, नल की पाइप लाइन तोड़ दी गई है। साफ सफाई के अभाव में भयंकर गंदी बदबू आती रहती है, नियमित रूप से साफ सफाई नही होती है। एसिड, फिनाइल, बिलीचिग पावडर, मात्र राष्ट्रीय पर्व पर छिडक़ाव किया जाता है। रात्रि के समय शौचालय की लाइट बंद पड़ी रहती है, किसी भी दिन महिला यात्री के साथ अनहोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। रात्रि में पुलिस ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी गायब हो जाते है। जिसके कारण खुल्लेआम नशा करने वाले नशेड़ी यात्रियों के समान, पर्स, मोबाइल चोरी होना आम बात हो गई है।
नेशनल यूनिटी ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर, हटे सिंह दरबार, डॉक्टर धीरज वर्मा, लक्ष्मण सिंह दरबार, अनूप दुबे, विकास मामा, वीसी पाटीदार, गोलू प्रजापति, अभिजीत सिंह गौड़ आदि ने नवनिर्वाचित महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, निगम आयुक्त विशाल सिंह, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह आदि से मांग की है कि बस स्टैंड का एक बार जनहित को ध्यान में रखते हुए दौरा कर व्याप्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिए आदेशित करे।
Dewas पत्रकारों के विरोध आंदोलन का पांचवा दिन : खेड़ापति सरकार से की प्रशासन की सद्बुद्धि की कामना, निकाली रैली
देवास। शहर के मीडिया कर्मियों द्वारा जिला प्रशासन का विरोध आंदोलन पांचवे दिन भी जारी रहा। विरोध आंदोलन के पांचवे दिन पत्रकारों ने लामबंद होते हुए खेड़ापति सरकार को जिला प्रशासन के अधिकारियों की सद्बुद्धि की कामना करते हुए एक आवेदन खेड़ापति सरकार के चरणों में अर्पित किया ।
दरअसल पिछले दिनों देवास जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मीडियाकर्मियों का अपमान करते हुए कवरेज करने से रोका था। इसका विरोध करते हुए पत्रकारों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी। इसी विरोध की मुहिम में चरणबद्ध आंदोलन के पांचवे दिन रविवार को सभी पत्रकार साथी चामुंडा कॉम्प्लेक्स पर एकत्रित हुए और यही से एक रैली नावेल्टी चौराहे तक निकाली गई। पुनः लौटकर खेड़ापति मंदिर आये। यहाँ पर खेड़ापति सरकार को एक आवेदन जिला प्रशासन के अधिकारियों की सद्बुद्धि की कामना करते हुए खेड़ापति सरकार के चरणों में अर्पित किया । समस्त मीडिया कर्मियों ने खेड़ापति सरकार से आशीर्वाद लिया और इस घटना को अंजाम देने वाले अधिकारियों की सद्बुद्धि की कामना की।इस दौरान देवास के समस्त पत्रकार संगठन व साथी उपस्थित रहे। देवास जिले के समस्त पत्रकारों सहित प्रदेश के कई जिलों से इस आंदोलन को समर्थन मिल रहा है।
