देवास। बीते दिनों में ही हमने पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया दूसरे दिन कालोनी बाग ए सेक्टर पूजा डेरी के सामने छायादार आम के पेड़ को जलाने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता, संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर मौके पहुंच कर पानी डाल कर छायादार वृक्ष को बचाया।
ठाकुर ने बताया कि पेड़ के पीछे किसी शुक्ला नामक व्यक्ति का मकान बन रहा था उसने ही छाया दार पेड़ को आसपास लकड़ी डालने आग लगाई घटना की सूचना फोन पर पुलिस कंट्रोल रूम, कोतवाली थाना पुलिस ,नगर निगम आयुक्त को फोन पर दी गई, लेकिन निगम आयुक्त ने फोन नही उठाया , जब कोई नही पहुंचा तो श्री ठाकुर ने कालोनी वासियों से पानी लेकर छाया दार आम के पेड़ को जलाने से बचाया ,नेशनल यूनिटी ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर, हटे सिंह दरबार,गोलू प्रजापति, अभिजीत सिंह गौड़, सत्यराज सिंह,गुड्डू मसाले वाला, रवि ठाकुर, शुभम तवर, जय सिंह आदि ने निगम आयुक्त, पुलिस अधिक्षक से मांग की है, कि दोषी वायक्ति शुक्ला पर शासकीय जमीन पर छायादार पेड़ को जलाने कर नष्ट करने की धारा में प्रकरण दर्ज किया जावे।
Tag: Dewas update
Dewas : भाजयुमो जिला मंत्री के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण हुआ दर्ज, जिलाध्यक्ष ने पद से हटाया
देवास : देवास के भाजयुमो जिला मंत्री कुणाल सेंगर पर उज्जैन की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर भैरवगढ़ पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज कीया है। जिसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोपी जिला मंत्री को पद से हटा दिया है।
भेरूगढ़ थाना टीआई प्रवीण पाठक ने बताया आरोपी के खिलाफ धारा 376, 29ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है। युवती की इंटरनेट मीडिया के माध्यम से देवास जिले के सोनकच्छ निवासी कुणाल से दोस्ती हुई थी। करीब एक साल तक दोनों बातचीत करते रहे। 22 फरवरी 2021 को कुणाल ने युवती को उज्जैन में केडी पैलेस के समीप स्थित फार्म हाउस पर मिलने के लिए बुलाया था। यहां कुणाल ने दुष्कर्म किया। युवती जब गर्भवती हो गई तो कुणाल ने उज्जैन के ही एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात कराया बाद में युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो कुणाल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि कुणाल के साथ जयवर्धन नामक युवक ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। दोनो ही आरोपी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
पद से हटाया
प्रकरण दर्ज होने के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी द्वारा कुणाल को जिला मंत्री के पद से हटा दिया गया है।
कांग्रेस ने कसा तंज
भाजयुमो जिला मंत्री कुणाल सेंगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज होने पर कांग्रेस ने युवा मोर्चा पर सवाल खड़े करे है।
सरपंच पद हेतु बौलासा जंगीपुर खुर्द पिपलिया से नामांकन फार्म भरने पहुंचे कुंवर रणवीर सिंह गौड़
भोरासा (अभय नागर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां पूर्ण हो गई थी जिसके बाद 30 मई यानी सोमवार से नामांकन का कार्य शुरू हो गया था जिसके चलते भोरासा टप्पा तहसील कार्यालय पर पंचायत चुनाव संबंधित आज अंतिम तारीख 6 जून को टप्पा तहसील कार्यालय भोरासा में नॉमिनेशन फार्म जमा कराने जिसमें ग्राम के सरपंच व पंच पद के उम्मीदवार नामांकन दाखिल किया इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत बौलाशा से सरपंच पद हेतु श्रीमती रूप कुंवर रणवीर सिंह गौड़ के साथ बोलाशा जंगीपुर खुर्द पिपलिया के मतदाता गंण पहुंचे थे। ग्राम पंचायत से आज कई पंच उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन फार्म भौरासा तहसील कार्यालय पर रिटर्निंग ऑफिसर नवीन चंद्र खत्री को जमा कराया गया।
देवास – भाजपा में महापौर प्रत्याशी पद के लिए 5 और दावेदारों ने प्रस्तुत किए आवेदन, कुल आवदेनो की संख्या हुई 19
देवास। रविवार से भाजपा कार्यालय पर महापौर एवं पार्षद के प्रत्याशी पद के लिए दावेदारों के आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई जिसके बाद पहले दिन भाजपा में 14 दावेदारों ने महापौर प्रत्याशी पद हेतु आवेदन प्रस्तुत किए थे तो वही दूसरे दिन आज सोमवार को पांच और आवेदन प्रस्तुत हुए है।
अब भाजपा से महापौर पद के लिए आवेदन प्रस्तुत करने वाले दावेदारों की संख्या बढ़कर 19 हो चुकी है।
- महापौर प्रत्याशी पद हेतु आवेदन प्रस्तुत करने वाले दावेदारों के नाम
- श्रीमति पुर्णिमा राजीव खण्डेलवाल
- श्रीमति अरूणा राधेश्याम सोनी
- श्रीमति रंजिता राजेश यादव
- श्रीमति ममता दिलीप शर्मा
- श्रीमति मोनिका वितीन शर्मा
- श्रीमति आशा दिलिप बांगर
- श्रीमति विणा रमेश महाजन
- श्रीमति अनिता नितीनसिंह राजपुत
- श्रीमति अर्चना धर्मेंद्र सिंह बैस
- श्रीमति गीता दुर्गेश अग्रवाल
- श्रीमति पुजा रवि जैन
- श्रीमति ममता कुलदीप मोदी
- श्रीमति विनिता व्यास
- श्रीमति राखी कृष्णदास झालानी
- श्रीमति मनीषा बापना
- श्रीमति मंजुबाला जेन
- श्रीमति संगीता अनिलराज सिकरवार
- श्रीमति रिता विमल शर्मा
- श्रीमति आशा दिलीप बांगर
∆ भोपाल से तय होगी महापौर पद की उम्मीदवार, जाने चयन प्रक्रिया: भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल द्वारा बताएं अनुसार महापौर पद के लिए थ्री लेयर व्यवस्था है प्राप्त आवेदनों को लेकर पहले जिले की बैठक होगी जिसके बाद संभाग की बैठक होगी जिसके पश्चात सारे नाम अंकित करके प्रदेश कार्यालय भोपाल पहुंचा दिए जाएंगे। जिसके बाद भोपाल से ही जनप्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा करके नाम तय करके वहा की कोर समिति सर्वे के आधार पर नाम पर मुहर लगाएगी।
Dewas : रात 2 बजे अचानक निरक्षण पर निकले SP, एक ASI और कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड…
• रात्रि में मुश्तेदी से सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों व सैनिकों को किया सम्मानित (पुरस्कृत)
देवास। जिले के वर्तमान पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह गुर्जर अपनी कार्यशैली से सबको चौंका रहे है। चाहे वो बीते दिनों में पुलिस द्वारा कंजर डेरो पर डाली गई सबसे बड़ी दबिशो में एक दबिश हो या रविवार (5 जून) रात 2 बजे अचानक से जिले के बरोठा थाना, हाटपिपलिया थाना एवं नेवरी चौकी सहित ग्रामीण थानों का किया औचक निरीक्षण करना हो।
पुलिस अधीक्षक रविवार रात्रि को किए गए निरक्षण के दौरान रात्रि गश्त अधिकारी, एफआरवी (फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल), सभी थानों की हवालात एवं मालखाने चैक किए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गश्त ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारी को सस्पेंड किया है।
वही हाटपिपलिया में रात्रि में पूरी मुश्तेदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों व सैनिकों को एसपी ने किया पुरस्कृत किया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में
• ASI रविंद्र गोदारा (FRV सायाजी द्वार)
• कांस्टेबल राजेश दांगी (FRV राजोधा) को सस्पेंड किया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा हाटपिपलिया में रात्रि में पूरी मुश्तेदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे
• ASI सुरेश कैथवास
• कांस्टेबल अरुण वर्मा
• कांस्टेबल महेंद्र गौतम
• सैनिक जालम सिंह
• सैनिक सुरेंद्र सिंह
• ड्राइवर सैनिक अर्जुन सिंह को पुरुस्कृत किया है।
बीते दिनों भी पुलिस अधीक्षक ने रात दो बजे अचानक से 400 लोगो के पुलिस के बलो के साथ शहर के 16 कंजर डेरो पर दबिश देकर सबको चकित कर दिया था। कंजर डेरो से पुलिस ने लगभग 5 करोड़ से ज्यादा का सामान जब्त किया था जिसकी हर तरफ तारीफ की जा रही है।
Dewas: जैन सोशल ग्रुप ने मनाया 28 वा स्थापना दिवस
टोंकखुर्द (विकेश जैन)। जैन सोशल ग्रुप द्वारा फेडरेशन का 28 वा स्थापना दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भर्ती मरीजों एवं झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों मैं चावल खिचड़ी का वितरण कर मानव सेवा कार्य किया गया।
उक्त कार्यक्रम मध्यप्रदेश रीजन प्रचार सचिव गिरीश जैन के नेतृत्व में किया गया। नवीन अध्यक्ष अभिषेक जैन पूर्व अध्यक्ष अंशुल जैन ग्रुप पदाधिकारीगण विजय जैन गौरव जैन आकाश जैन संजय जैन अतुल जैन रोहित जैन महक जैन आदि की उपस्थिति में किया गया। गिरीश जैन ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रुप फेडरेशन का 28 वा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रुप एवं रीजन के सभी ग्रुप में मानव सेवा जीव दया चिकित्सा सेवा आदि अनेक कार्यक्रम देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर स्वास्थ्य अधिकारी स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Dewas: भाजपा में महापौर के लिए 14 तो 45 वार्डो के लिए पार्षद के लिए 485 आवेदन प्रस्तुत…
• जाने महापौर और पार्षद प्रत्याशी की चयन प्रक्रिया
देवास। शहर में होने वाले नगर निगम महापौर पद और शहर के 45 वार्डों के लिए पार्षद पद के चुनाव के लिए चाहे भाजपा हो या कांग्रेस दोनो ही पार्टी से दावेदारी करने वालो का भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है।
रविवार को भाजपा कार्यालय पर दावेदारों के आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई जिसके बाद देखते ही देखते भारी संख्या मे उम्मीदवारी की चाह रखने वाले दावेदारों ने अपने आवेदन भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी के सामने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी दावेदारी के आवेदन प्रस्तुत किए है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक भाजपा से महापौर पद के लिए 14 दावेदारों ने आवेदन प्रस्तुत किये है।
पहले दिन पूर्णिमा राजीव खंडेलवाल, रीता विमल शर्मा, रंजिता राजेश यादव, राखी झालानी, विनीता मनीष व्यास, वीणा महाजन, अर्चना धर्मेंद्रसिंह बैस, मोनिका विपिन शर्मा, गीता दुर्गेश अग्रवाल, पूजा रवि जैन, अरुणा राधेश्याम सोनी, मनोरमा अशोक सोलंकी, ममता दिलीप शर्मा, अनीता राजपूत ने महापौर पद के लिए आवेदन प्रस्तुत किए है।
वही बात की जाएं शहर के 45 वार्डो के पार्षद पद के प्रत्याशी को उम्मीदवारी की तो जानकारी अनुसार अभी तक 485 लोगो ने आवेदन प्रस्तुत किए है। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख 10 जून है जिसे देखकर कहा जा सकता है अभी और भी इच्छुक दावेदार अपने आवेदन प्रस्तुत करेंगे। अभी देखा जाए तो भाजपा से हर वार्ड में औसतन 10 से 11 दावेदारों ने पार्षद के लिए अपने आवेदन प्रस्तुत किए है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा है की महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशी पद के लिए भरपूर आवेदन प्राप्त हुए है। सभी से यही कहूंगा कि कमल का निशान जिसको भी प्राप्त होगा हम सबको उसके लिए मिलकर चुनाव लडना है। खंडेलवाल ने आगे कहा की भाजपा सभी नगरीय निकाय और जिला पंचायत की सीट जीत कर देवास जिले में एक इतिहास बनाने का काम करेंगी।
आगे जब उनसे पूछा गया की एनआरसी/सीएए के विरोध में कुछ लोगो ने मोदी विरोधी नारे लगाए थे उन्होंने भी आज आवेदन प्रस्तुत किए है। उनको लेकर क्या विचार है इस पर खंडेलवाल ने कहा की ऐसे लोगो को कभी टिकट नहीं दिया जाएगा। भाजपा राष्ट्र विचारो की पार्टी है और टिकट उन्ही को दिया जाएगा जो राष्ट्रवाद की परिकल्पना में भाजपा के साथ है।
• भोपाल से तय होगी महापौर पद की उम्मीदवार, जाने चयन प्रक्रिया: भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल द्वारा बताएं अनुसार महापौर पद के लिए थ्री लेयर व्यवस्था है प्राप्त आवेदनों को लेकर पहले जिले की बैठक होगी जिसके बाद संभाग की बैठक होगी जिसके पश्चात सारे नाम अंकित करके प्रदेश कार्यालय भोपाल पहुंचा दिए जाएंगे। जिसके बाद भोपाल से ही जनप्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा करके नाम तय करके वहा की कोर समिति सर्वे के आधार पर नाम पर मुहर लगाएगी।
• संभाग से तय होंगे पार्षद पद के उम्मीदवार, जाने चयन प्रक्रिय: भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल द्वारा बताएं अनुसार नगर निगम के पार्षद पद के उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया में पहले देवास जिले की कोर समिति बैठेगी और सभी पार्षद पद के आवेदकों की जांच करके तीन-तीन लोगो का पैनल बनाकर उज्जैन संभागीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगी जिसके बाद उज्जैन संभागीय समिति ही पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगी।
Dewas: विवेकानंद युवा महामंडल, मांगलिया इंदौर के तत्वाधान में हुआ प्रशाखा विवेकानंद पाठ चक्र
देवास। जिले के डकाच्या जिला मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पाठ चक्र के सदस्यों द्वारा शपथ समारोह रखा गया।
जिसके अंतर्गत सदस्यों व बच्चों द्वारा माधव बाल विद्या मंदिर, डकाच्या में पौधारोपण किया गया। साथ ही सभी सदस्यों व बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वे सदैव पर्यावरण को साफ एवम् स्वच्छ रखेंगे, हम जहां रहते हैं, वहा स्वच्छता रखेंगे। हम पेड़ पौधों, वन्य जीवों, गौरैया एवम् अन्य पक्षियों की रखा करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित राकेश कुमावत, ओमप्रकाश यादव, अरविंद कुमावत, दीपक यादव, व बच्चों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। राकेश कुमावत ने बोला की सभी अपने अपने घर, आंगन पर एक एक पौधा जरूर लगाए, ताकि आने वाला समय हरा भरा हो।
Dewas : इंदौर की लड़की के साथ देवास में हुआ गैंगरेप
देवास। बीते कुछ दिनो की बात करे तो नाबालिग बालिका हो या फिर महिलाएं दोनो वहशीपन का शिकार हो रही हैं और लगता हे ऐसे घिनौने कार्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को न तो समाज की परवाह है और न ही पुलिस का डर।
हाल ही में देवास जिले में बलात्कार की 2 घटनाए सामने आई ही। वही कल न्यायालय द्वारा सौतेली बेटी से बलात्कार करने के वाले पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
सामने आई बलात्कार की दो घटनाओं में से एक में इंदौर की निवासी एक लड़की के साथ
उज्जैन के ऑटो चालक ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर देवास में दुष्कर्म किया। युवती इंदौर से उज्जैन घूमने गई थी जहाँ उज्जैन में उसे आरोपी रिक्शा वाला मिला और आरोपी ने उसे झांसे में लेकर लड़की को अपने साथ घर ले गया। जाल में फंसने के बाद युवती को आरोपी द्वारा देवास लाकर अपने रिश्तेदार व अन्य के साथ गैंगरेप किया।
युवती इंदौर के देपालपुर थाना क्षेत्र की निवासी है युवती ने पुलिस को बताया उज्जैन गयी थी जहाँ गोपाल मंदिर के पास में उसे रिक्शा चालक मिल गया। जहां उसने उसे अपनी बातों में फंसाया-उलझाया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह पहले माता-पिता और फिर भाई-भाभी के पास ले गया। दोनों जगह उसने शादी कराने की बात कही। उन लोगों ने उसकी शादी कराने से मना कर दिया। इस पर आरोपी उसे अपने साथ एक खेत में ले गया और उसके साथ में बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त से बात को पूरी बात बताई तो उसने युवती को लेकर देवास बुला लिया। यहां पर आरोपी, उसके दोस्त और उसके जीजा ने युवती के साथ में बलात्कार किया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज लिया गया है।
वही दूसरा मामला देवास ज़िले के सोनकच्छ तहसील में सामने आया है जहां सोनकच्छ के गांव कुमारिया राव मे टोंकखुर्द निवासी राहुल ने नाबालिग लड़की को घर पर अकेला पाकर उसके साथ बलात्कार कर लिया। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाने में की गयी। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Dewas: भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ देवास ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
देवास। भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास के सह सचिव अश्विन घोरपडे ने बताया कि एच एल खुशाल जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को विष्णु वर्मा जिला मुख्य आयुक्त की अध्यक्षता राजश्री काले जिला गाइड कमिश्नर व मनोज जोशी जिला अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में एवं निर्माण सोलंकी व विनोद जैन के विशेष आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये। सर्वप्रथम पर्यावरण विषय पर वार्ता की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण को लेकर गहन चर्चा हुई । इस अवसर पर जितेन्द्र मंडलोई के नेतृत्व में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। श्रीमती पुष्पा भारती के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
देवेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। जिला मुख्य आयुक्त विष्णु वर्मा सर ने अपने उदबोधन में पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए प्रदुषण मुक्ति पर भी बल दिया, सेवा कार्य करने वाले जनो की प्रशंसा करते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान के लिए सभी को शपथ दिलाई।
जिला गाईड कमिश्नर राजश्री काले एवं जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने पर्यावरण का महत्व दर्शाते हुए पौधों को बड़े होने तक संरक्षण पर जोर दिया। भावेश सौलंकी के नेतृत्व में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई, साथ ही आज जिला संघ देवास द्वारा संचालित शीतल जल सेवा शिविर का समापन किया गया, जिसमे सहयोग करने वाले सभी को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गये।
तत्पश्चात अक्षय जोशी के नेतृत्व में देवास रेलवे स्टेशन पर जाकर यात्रियों को शीतल जल पिलाया और स्टेशन पर लगी बगिया में पौधो को पानी भी दिया । इस अवसर पर संजय शर्मा, रविन्द्र नायक,पी एस राठौर, नंदलाल राठौर, भारती जोशी,संगीता वाटसन, पुष्पा भारती,एन के जोशी, देवेन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र मंडलोई,अक्षय जोशी, मनीष यादव, हरिओम यादव, तनुजा राठौर, प्रिया नाथ, रेणुका चौहान, पंकज धनगर आदि । कार्यक्रम का संचालन मनोज पटेल ने किया और अंत में सभी का आभार एन के जोशी ने माना।
