Dewas: त्रिलोक नगर के रहवासी सालों से काट रहे मकानों की रजिस्ट्री के लिए चक्कर, रहवासी पहुंचे थाने

देवास। त्रिलोक नगर घर निर्माण सहकारी संस्था द्वारा 124 मकानों को त्रिलोक नगर के रहवासियों को बेचे गए थे लेकिन आज तक मकानों की रजिस्ट्री नहीं की गई है। वही अध्यक्ष पद का दुरुपयाग करते हुए रहवासियों के खिलाफ़ थाने में आवेदन देकर लोगो की आवाज दबाने का कुंठित प्रयास किया जा रहा है। मामले को लेकर देर रात त्रिलोक नगर के रहवासी ने सिविल लाइंस थाना पहुंचकर विरोध दर्ज किया।

सामाजिक कार्यकर्ता एव नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया की रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष द्वारा हुडको से 124 मकान सन 1996 में मकान दिए। यहां के सदस्यो ने पूरी राशि जमा करने के पश्चात आज तक रजिस्ट्री नही हुई है। तिवारी ने हुडको की जमीन पर अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स बना दिया। इसी प्रकार खेल मैदान पर आपने रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से देवास देवास कैंब्रिज हायर सेकंडरी स्कूल, होली एंजली स्कूल बनाकर बेच दिया। जब रहवासीयो ने रजिस्ट्री के संबंध में कहा तो उल्टा सिविल लाइंस थाना में आवेदन देकर रहवासियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस सम्बन्ध में जब जानकारी ठाकुर को लगी तो रहवासियों के साथ सिविल लाइंस थाना पहुंच कर पुलिस से चर्चा कर झूठी शिकायत करने पर तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग नेशनल यूनिटी ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर, हटे सिंह दरबार, जय सिंह ठाकुर, वी सी पाटीदार, गोलू प्रजापति, रवि ठाकुर, शुभम तवर, अभिजीत सिंह गौड़, सत्यराज सिंह आदि ने थाना प्रभारी से उचित जांच करने को मांग की है।

Dewas: औद्योगिक क्षेत्र में एकेवीएन द्वारा बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल…

• निर्माण पूरा होने से पहले ही जगह-जगह से उखड़ने लगी सड़क

देवास। शहर के औधोगिक क्षेत्र में पुलिस थाना के सामने निर्माणधीन सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण पूरा होने के पहले ही उखड़ने लगा है। जिससे रोड की गुणवत्ता क्या होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

औधोगिक क्षेत्र में 13 करोड़ की लागत से 8 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क का निर्माण शुरू हुए लगभग एक साल बीत चुका है। जिससे यह पता चलता है की सड़क का निर्माण कार्य कछवा गति से चल रहा है। अभी तो सड़क का 2 किलोमीटर का बनना बाकी है।
सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने बताया की सीमेंट कंक्रीट रोड जगह- जगह से टूट फूट रहा है। वही नियमित तरी नहीं होने से सड़क के अनेक जगह पर दरार पड़ चुकी है।

जिम्मेदारो की निष्किर्यता व सबकुछ ठेकेदार पर छोड़ने से जिसे तकनीकी शिक्षा नही होने के कारण व अनुभव हिनता के कारण सड़क के यह हाल है। निर्माणकर्ताओ द्वारा घटिया सामग्री, कम मात्र में सीमेंट सरिया मिलने की शिकायत लगातार औधोगिक क्षेत्र के कंपनियों के संचालक कर रहे हैं।
ठाकुर ने बताया की विगत दिनों मधुमिलन चौराहा स्थित एकेवीएन कार्यालय से कुछ दूर बने रोड घटिया निर्माण सामग्री के कारण अनेक जगह से क्षति ग्रस्त हो गया है जिसे छुपाने के ठेकेदार द्वारा ठेलो से ढककर छिपने का प्रयास किया गया।
पूर्व में भी एच आर जॉनसन चौराहा, मंगला इंडस्ट्रीज, प्रेस्टीज फैब्रिकेटर सड़क के जगह जगह से टूट फूट की शिकायत कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सीसी, रोड निर्माण कार्य चल रहा तभी से इस तरह की शिकायत आ रही है।
निर्माण कार्य से पहले सब इंजीनियर ने लेबलिंग भी नही कि गई। जिसके कारण विद्युत पोल नीचे हो गए हैं। जिसके कारण लाखो रुपए का अतिरिक्त बोझ सरकार पर आएगा वही आगामी वर्षकाल में अनेक कंपनियों में पानी भरने की शिकायत आने लगेगी। इसकी जिम्मेदारी किस की होगी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की है दोषी अधिकारों पर उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग है।

Dewas: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगो को लेकर परियोजना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। शुक्रवार को अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ उपाध्यक्ष रंजना राणा के नेतृत्व में 6 सेक्टरो की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परियोजना अधिकारी जय देश जोसेफ को शासन के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सुपरवाइजर द्वारा हम पर बार-बार पोषण ट्रैकर में डेली ट्रैकिंग वजन की ऑनलाइन एंट्री लाडली लक्ष्मी योजना की समस्त जानकारी ऑनलाइन इंट्री करना आदि को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। जिस कारण हम कार्यकर्ता मानसिक दबाव में है। हम कार्यकर्ताओं के पास पर्सनल एंड्रॉयड स्मार्टफोन नहीं है। और ना ही हमारा इतना मानदेय है कि हम स्मार्टफोन खरीद सके। तथा डाटा के लिए भी हमारे पास कोई राशि नहीं है। क्योंकि मानदेय भुगतान भी समय पर नहीं होता है। जबकि हमारे द्वारा केंद्रों की समस्त जानकारी रजिस्टर में बना कर रखी है। जो हम समय आने पर अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। रंजना राणा ने बताया कि जब तक शासन द्वारा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन नहीं दिया जाता तथा साथ ही विभाग द्वारा ट्रेनिंग नहीं दी जाती है तब तक कार्यकर्ता गण आंगनवाड़ी केंद्र या किसी अन्य विभाग की कोई भी जानकारी ऑनलाइन देने में असमर्थ रहेगी। परियोजना अधिकारी जय देश जोसेफ ने बताया कि कार्यकर्ताओं स्मार्टफोन मांग की शासन से की है। मैंने कार्यकर्ताओं से मांग के आवेदन को लेकर वरिष्ठालय प्रेषित किया है।

Dewas : राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते उज्जैन लोकायुक्त टीम ने लेते रंगेहाथों पकड़ा

सतवास(बालकृष्ण शर्मा) : देवास जिले के सतवास के राजस्व निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगोहाथो पकडा। शुक्रवार को सतवास तहसील अंतर्गत ग्राम बडोदा के किसान सत्यनारायण गुर्जर से जमीन के सीमांकन के लिए 20 हजार रूपये की रिश्वत के मामले मे लोकायुक्त टीम द्वारा सतवास के राजस्व निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे पर कार्यवाही की गई।

किसान सत्यनारायण गुर्जर ने बताया की राजस्व निरीक्षक द्वारा जमीन के सीमांकन के लिए मुझसे 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई थी जिसमें से मेने 11 हजार रूपये पहले दे दिए थे लेकिन फिर भी सीमाकंन नही किया गया और हुए 9 हजार रूपये और मांगे गए। मेने मामले की शिकायत उज्जैन लोकायुक्त मे जाकर की। इस पर आज मेरे द्वारा दिए गए 9 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने राजस्व निरीक्षक को रंगोहाथो पकड लिया। कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त टीम के बसंत श्रीवास्तव सहित टीम मौजूद रही।

Dewas: वाहनों की चेकिंग कर बनाए चालान, आचार संहिता के मद्देनजर की कार्यवाही

देवास। जैसे ही नगरी निकाय चुनाव की घोषणा हुई आदर्श आचार् संहिता लागू होते ही संपत्ति विरूपण के तहत पुलिस प्रशासन एवं निगम प्रशासन के द्वारा आचार संहिता के पालन में फ्लेक्स बैनर हटाने के साथ ही वाहनों की भी सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सयाजी द्वार चौराहे पर एवं अन्य स्थानों चौराहों पर वाहनों की चेकिंग में नंबर प्लेट स्लोगन आदि हटवाए जाने के साथ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है जिन गाड़ियों में नंबर प्लेट नहीं है उन गाड़ियों के चालान बनाए जा रहे है।

इसी बीच एसडीएम प्रदीप सोनी थाना प्रभारी महेंद्र परमार तहसीलदार पूनम तोमर जिला आरटीओ जया वसावा सुप्रिया चौधरी ट्रैफिक टीआई आदि की उपस्थिति में कार्यवाही पुलिस प्रशासन के माध्यम से की जा रही है।

Dewas: आखिर क्या कर रहा खनिज विभाग! ओवरलोड डंपरो से आए दिन बन रही जाम की स्तिथि

• बिजवाड़ चौकी प्रभारी राजेश बारेला पहुंचे अपनी टीम सहित जाम खुलाने

सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा)। देवास जिले के सुन्द्रेल बिजवाड़ इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 A वाले धनतलाव घाट पर आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। किसी व्यक्ति को अगर घाट से गुजरना है तो वह सबसे पहले घाट की जानकारी लेता है कहीं घाट पर जाम तो नहीं है। क्योंकि इस धनतलाव घाट पर आए दिन जाम लगना आम बात है, जिसका मुख्य कारण ओवरलोड रेत परिवहन कर रहे हैं ट्राले डंपर ट्रैक्टर ट्राली है।

वाहनों में क्षमता से ज्यादा माल होता है और वह घाट नहीं चढ़ पाते कभी तो घाट के बीच में खराब हो जाते हैं जिसके कारण जाम लगना शुरू हो जाता है।
कहने को तो खनिज विभाग ने जगह-जगह नाके लगा रखे हैं कि ओवरलोड रेत का परिवहन नहीं हो सके लेकिन कहा जाता है सांठगांठ के चलते हुए नाको से ओवरलोड रेत निकल रही हैं वही सांठगांठ के चलते शासन प्रशासन को भी चूना लगाया जा रहा है! खनिज विभाग कभी-कभी नाम मात्र की कार्यवाही कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेता है। शासन-प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए इन ओवरलोड गाड़ियों के कारण धनतलाव घाट पर जाम लगता है।
जाम लगने के कारण वाहन चालक/ यात्री भूखे प्यासे घंटो तक जाम खुलने का इंतजार करते हैं। अब देखना है इन ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है गुरुवार को भी रात्रि 3:00 बजे से धनतलाव घाट पर जाम लगा है सूचना मिलने पर बिजवाड़ चौकी प्रभारी राजेश बारेला अपने स्टाफ सहित जाम खुलाने पहुंचे।
राजेश जी बारेला ने बताया कि रात्रि 3:00 बजे से जाम लगा था हमारे द्वारा जाम खुला दिया गया लेकिन फिर बाद में और वहां घाट पर वाहन खराब हो गया जिसको ट्रैक्टर की मदद से दूर कर जाम खुला रहे हैं वह धीरे-धीरे जाम खुल रहा है दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाईन लग गई।

नगर निकाय चुनाव : किसी भी वार्ड के चुनाव लड़ सकेगा नगर का वोटर : गृहमंत्री

सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को गृहमंत्री ने किया खारिज

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज शुक्रवार कहा कि राज्य के नगरीय निकाय चुनाव में नगर का वोटर किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकता है।

डॉ. मिश्रा ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में नगर का वोटर किसी भी वार्ड से चुनाव लड़ सकता है। सोशल मीडिया पर वार्ड चुनाव को लेकर चल रही खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। उन्होंने इस प्रकार की खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों से कहा कि वे समाज में इस प्रकार का भ्रम न फैलाएं।

सोशल मीडिया पर चल रहा मैसेज जो की भ्रम की स्तिथि बना रहा था

घुड़दौड़ : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित हुई घुड़दौड़ प्रतियोगिता…

देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाराणा प्रताप उत्सव समिति एवं समस्त क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

आयोजन समिति के धर्मेन्द्र सिंह बैस एवं राजेन्द्र सिंह बैस ने बताया कि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में असवार महान साहसी एवं फुर्तीले घोड़े चेतक को समर्पित घुड़दौड़ प्रतियोगिता तुलजा विहार के पीछे भोपाल बाईपास पर गुरूवार को दोपहर 3 बजे से प्रारंभ हुई। तीन घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में 21 घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पधारे अतिथियों का स्वागत आयोजक धर्मेन्द्र सिंह बैस ने भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर किया। निर्णायक मण्डल में सौदान सिंह परिहार एवं राजेन्द्र सिंह बैस रहे। प्रतियोगिता में प्रथम विजय सिंह की घोड़ी काजल, द्वितीय लादेन का घोड़ा राकेट, तृतीय देवीलाल मालवीय की घोड़ी बिजली रही। विक्रम सिंह पवार द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को 5001 रूपए राशि भेंटकर सम्मान किया गया। साथ ही प्रथम पुरूस्कार 11,000 रूपए विजय पंडित, द्वितीय पुरूस्कार 5100 रूपए नरेन्द्र सिंह राजपूत एवं तृतीय पुरूस्कार 2100 रूपए अनिलराज सिंह सिकरवार के द्वारा प्रतिभागियों को प्रदान किए गए। साथ तीनों विजेताओं को हम्माल एसोसिएशन अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ठाकुर वीरू की और से शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/06/20220603_540p.mp4
विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, महाराज विक्रम सिंह पवार, विजय पंडित, जिला महामंत्री राजेश यादव, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार, अंसार भाई हाथीवाले, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला प्रभारी गोपाल आचार्य, भारत सिंह पटलावदा, समाजसेवी दिलीप अग्रवाल, शीतल गेहलोत, गणेश पटेल, संतोष पंचोली, आनंद कोठारी आदि थे।
उक्त जानकारी आयोजन समिति के गुरूदत्त शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से बालकृष्ण वर्मा एवं राजेश जैन ने किया। आभार नवीन सोलंकी ने माना।

Dewas : व्यक्ति पर 4 अज्ञात लोगों ने किया हमला

आरोपियों ने गांजे व पैसे की कि मांग, न होने पर चाकू से किया हमला

देवास। शहर के नाहर दरवाजा थाना अंतर्गत गुरूवार को दोपहर 3 बजे के करीब 4 अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति ओर चाकू से हमला दिया। घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधागंज निवासी दिनेश चौहान शवयात्रा में शामिल होने के लिए मुक्तिधाम पर आया हुआ था। वहां पर अज्ञात चार बदमाशों ने दिनेश के पुट्ठे पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। दिनेश ने बताया कि मैं शवयात्रा का रास्ता मुक्तिधाम के पास बैठकर देख रहा था। वहां चार बदमाश आए और मुझसे गांजा व पैसों की मांग करने लगे। मेरे द्वारा मना करने पर आरोपीयो मुझे चाकू मारकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी डायल 100 को दी गई। मौके पर नाहर दरवाजा थाना आरक्षक राजेश डांगी व पॉयलेट लक्की पटेल मौके पर डायल 100 लेकर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं घायल ने बताया कि चार आरोपियों में से दो से तीन कम उम्र के लडक़े नजर आ रहे थे। पुलिस ने मामले की जाँच में जुट गई है।

बिजवाड़ चौकी प्रभारी बने राजेश बारेला

सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा) पुलिस सहायता केंद्र बिजवाड़ चौकी का चार्ज हरणगांव थाने से स्थानांतरित होकर आए सब इंस्पेक्टर राजेश जी बारेला ने संभाला बिजवाड़ चौकी प्रभारी बने राजेश बारेला ने पत्रकार दीपक शर्मा से चर्चा करते हुए बताया की क्षेत्र में कोई भी अवैध गतिविधि अपराध कुछ भी होता है तो उस पर अंकुश लगाया जाएगा अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा क्षेत्र में अमन शांति बनी रहे यही हमारी सर्वप्रथम प्राथमिकता हैं इस दौरान भाजपा नेता लोकेंद्र जी दरबार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल विकाश भाटी उपस्थित थे

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/06/VID-20220602-WA0041.mp4