Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक की फिल्म आज बनेगी 100 करोड़ी!

बालीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन हाल ही रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं।
फिल्म में उनके अपॉजिट कियारा आडवाणी हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में तब्बू का भी अहम किरदार है। कार्तिक फिल्म की सक्सेस को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2 और अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ साथ में रिलीज हुई थी। भूल भुलैया 2 तो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही पर धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई।

शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई पर भूल भुलैया2 पर ज्यादा असर नही डाल पाई।

ट्रेड एनालिसिस तरण आदर्श द्वारा ट्वीट कर दी गई जानकारी अनुसार शुक्रवार तक भूल भुलैया 2 ने 98.57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था और उम्मीद है को शनिवार को फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जायेगी।

https://twitter.com/taran_adarsh/status/1530416574590398464?t=DAqPjhOmyyEoKhFDNS7Twg&s=19

बता दें कि ‘भूल भुलैया 2’ को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कियारा और कार्तिक के अलावा तब्बू और राजपाल यादव समेत कई बेहतरीन कलाकार हैं।

Dewas: जिलाधीश के आदेश का नहीं हुआ पालन, अतिक्रमणकर्ता ने पुन: प्रारंभ किया अवैध निर्माण..!

• ग्रामीणों ने पुन: जिलाधीश को दिया आवेदन

देवास। ग्राम पुंजापुरा के रहवासियों द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के तथा सीमांकन करवाने के लिए जिलाधीश को आवेदन दिए गए थे। जिस पर जिलाधीश ने पत्र क्रमांक 151/21-4-2022 के माध्यम से उदयनगर तहसीलदार को निर्देशित भी किया था। ग्रामवासी योगेश हम्मड़ द्वारा दी गई जानकारी अनुसार उदयनगर तहसीलदार के ट्रांसफर होने की वजह से समय पर कार्यवाही नहीं हो पाई।

अवैध अतिक्रमण कर्ता ने विवादित भूमि पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। जिससे कि ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने 27 मई को पुन: जिलाधीश को आवेदन देकर उक्त भूमि की फर्जी रजिस्ट्री को खारिज करने तथा भूमि का सीमांकन करवाने व अवैध निर्माण कार्य को रूकवाकर उचित कार्यवाही करने के लिए आवेदन दिया है।

जिसमें यह भी बताया गया है कि अगर जल्द ही उचित कार्यवाही नही की गई तो किसी भी दिन कोई अनहोनी घटना हो सकती है जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर योगेश हम्मड़, राजेश परिहार, डिकमसिंह, विजय गोयल, कैलाश परिहार, राहुल आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Dewas: कलेक्‍टर ने पंचायत चुनाव के लिए देवास जिले की संबंधित ग्राम पंचायत/निर्वाचन क्षेत्र/वार्ड के सीमांतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये

देवास। कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी अधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए त्रि-स्‍तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले की संबंधित ग्राम पंचायत/निर्वाचन क्षेत्र/वार्ड के सीमांतर्गत चुनाव प्रक्रिया समाप्‍त होने की अवधि तक के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है।

जारी आदेश अनुसार जिले की संबंधित ग्राम पंचायत/निर्वाचन क्षेत्र/वार्ड में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर आग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेगा।
• कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रूप से खतरनाक हथियार/पदार्थ लेकर नहीं चलेगा।
• कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर पटाखों का उपयोग नहीं करेगा। कोई भी जुलूस, रैली, आमसभा/वाहन रैली/हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति, सक्षम अधिकारी अर्थात संबंधित सक्षम अधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी की अनुमति के बगैर आयोजित नहीं होगी।
• कोई भी व्यक्ति सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं करेगा।
• उक्‍त अवधि में कांच की बोतले, ईटों के टुकड़े, पत्थर एवं एसिड का संग्रहण एवं साथ लेकर चलना वर्जित रहेगा।
• आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील होने के दौरान रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक घर-घर जाकर चुनाव प्रसार, व्हाट्सएप, फेसबुक, एसएमएस, फोन लथा लाउडस्पीकर पर चुनाव प्रसार प्रतिबंधित रहेगा।
• कोई भी व्यक्ति संस्था समूह या अन्य किसी भी स्थान पर किसी भी प्रयोजन के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की अनुमति बिना टेंट पाण्डाल आदि का स्थाई या अस्थाई निर्माण नहीं करेगा।
• कोई भी व्यक्ति समूह संस्था या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया इलेक्ट्रानिक संसाधन जैसे मोबाईल, कम्प्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था, व्यक्ति विरोधी एवं आम लोगों की भावना भड़काने व कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मैसेज चित्र/कमेंट/बैनर/ पोस्टर आदि अपलोड नहीं करेगा।
• कोई भी व्यक्ति किरायेदार रखेगा उसकी सूचना तल्काल संबंधित थाना प्रभारी को देगा, समस्त होटल/लॉज एवं धर्मशाला मैं ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित थाना प्रभारी को प्रतिदिन अवगत करायेंगे।
• रैली में व्‍यक्तियों/वाहनों की संख्‍या मध्‍य प्रदेश राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार होगी।
• यह आदेश मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर, पुलिस अधिकारी एवं इयूटी पर रहे शासकीय कर्मचारी, मृत को शमशान, कब्रस्‍तान ले जाने तथा वापसी सम्बन्धी जुलूस तथा शादी विवाह से संबंधित कार्यक्रम पर जुलूस संबंधी निषेधाज्ञा लागू नहीं होगी।
• सिख धर्म के अनुयायियों व विवाह समारोह के दुल्हा-दुल्हन को कटार धारण करने की छूट रहेगी।

आदेश की व्यक्तिगत तामिली संभव नहीं है। अतः उक्तादेश एकपक्षीय रूप से जारी किया जाकर आमजन की सूचना के लिए दैनिक समाचार पत्रों/इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित/प्रसारित कराया जा रहा है। अपने अनुभाग क्षेत्र में संबंधित एसडीएम/नगर पुलिस अधीक्षक/एसडीओ (पी) आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे।

आदेश की उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 187, 188, 269, 270, 271 के अंतर्गत कार्यवाही कर उल्लंघनकर्ता के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा।

पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होने चुनाव आचार संहिता लागू

मध्यप्रदेश। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया, मध्य प्रदेश में तीन चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न होंगे। नामांकन प्रकिया 30 मई से शुरु होगी, वहीं 7 जून को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी, उम्मीदवार अपना नाम वापस 10 जून तक ले सकंगे।

पहले चरण की वोटिंग 25 जून को होगी, जिसमें 115 जनपद पंचायत की 8702 ग्राम पंचायतें शामिल शामिल होंगी, जिसके 27049 मतदान केंद्र पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 1 जुलाई को होगी, जिसमें 106 जनपद पंचायतों की 7661 ग्राम पंचायत में वोटिंग होना है, जिसके लिए 23988 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। तीसरे चरण की वोटिंग 8 जुलाई को होगी जिसमें 92 जनपद पंचायतें की 6649 ग्राम पंचायतों में वोटिंग होगी जिसके लिए 20606 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह पत्रकार वार्ता में पंचायत चुनाव का ऐलान करते हुए कहा की इस बार जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव भी मतपत्र से होगा। निकाय चुनाव से पहले पंचायत चुनाव होंगे।आने वाले बारिश के मौसम तो देखते हुए पंचायत चुनाव पहले कराए जाएंगे। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान। पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं होंगे। मतपत्रों के जरिए चुनाव होगा। वोटिंग के लिए मतदाता पहचान पत्र जरूरी। परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी।

Madhya Pradesh: अब प्रदेश में गाँव-गाँव चलेंगी बसें, ट्रांसपोर्टर्स को घाटे की पूर्ति के लिये राशि देगी सरकार

• मुख्यमंत्री चौहान ने विदिशा जिले के कागपुर गाँव से शुरू कीया “ग्रामीण परिवहन सेवा” का शुभारंभ

मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के गाँव-गाँव में सड़कों का जाल तो बिछ गया है, परंतु अभी ग्रामीण क्षेत्रों में आने-जाने के लिये यात्रियों को अच्छी परिवहन सेवा नहीं मिल पा रही है। सरकार द्वारा ‘ग्रामीण परिवहन सेवा’ का शुभारंभ ग्राम कागपुर से किया जा रहा है। धीरे-धीरे इस सेवा का विस्तार पूरे मध्यप्रदेश में कर दिया जायेगा। अब गाँव-गाँव बसें चलेंगी और यात्री आराम से बसों में बैठकर यात्रा करेंगे।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1529816059255005184?t=WeCKYL8NPDHeYPQo9TQ8ug&s=08

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ट्रांसपोर्टर्स को छोटे रूट पर बस चलाने में घाटा होता है, जिससे वे वहाँ बसें नहीं चलाते। सरकार ने निर्णय लिया है कि उन्हें इन रूटों पर बस चलाने के लिये सरकार सहायता एवं सहूलियत देगी, जिससे वे लाभ अर्जित कर पायेंगे। यह अभूतपूर्व ग्रामीण परिवहन योजना है। सुदूर ग्रामों तक इसका विस्तार किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज विदिशा जिले के ग्राम कागपुर में ग्रामीण परिवहन योजना का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने वाहन-चालकों को ग्रामीण परिवहन सेवा परिचालन प्रमाण-पत्र भी प्रदान किये।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्रामीण परिवहन योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम कागपुर से यह योजना आज पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। छह माह बाद सारे मध्यप्रदेश में यह योजना एक साथ शुरू होगी। एक माह में 3 हजार किलोमीटर संचालन पर परिवहनकर्ता को 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। नि:शक्तजन के लिये किराये में 50 प्रतिशत छूट रहेगी। महिलाओं को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। कुशल ड्रायवर तैयार करने के लिये ‘ड्रायवर टेस्टिंग ट्रेक’ तैयार किये जायेंगे। इलेक्ट्रिक बसें भी चलाई जायेंगी।

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिये सभी टैक्सियों, बसों में पैनिक बटन लगाये जायेंगे। आगामी एक जुलाई को इसकी शुरूआत होगी। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अस्पताल ले जाने वाले व्यक्तियों को 5 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1529822076122435594?t=jsKFikFkS6VhWQa7xsPLhg&s=08

अध्यादेश को मंजूरी: नगर निगम के महापौर को जनता सीधे चुनेगी, नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे

मध्यप्रदेश में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी जोरो शोरो से शुरू होती दिखाई दे रही है। नगर निकायो के वार्ड आरक्षण के साथ जनपद, जिला पंचायत के आरक्षण भी संपन्न हो गए है। प्रदेश सरकार ने बुधवार देर शाम एक और प्रस्ताव तैयार किया था। इसके तहत नगर निगम के महापौर को जनता सीधे चुनेगी, जबकि नगर पालिका और नगर परिषद में अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे। इस प्रस्ताव को राज्यपाल की मंजूरी के लिए गुरुवार को राजभवन भेजा था जिसको मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की थी जिसके बाद राज्यपाल ने अध्यादेश को जारी करने की अनुमति दी।

मतलब अब यह साफ है की नगर निगम के महापौर को जनता सीधे चुनेगी, जबकि नगर पालिका और नगर परिषद में अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे। यह संशोधित “मध्यप्रदेश नगरपालिक विधि (संशोधन) अध्यादेश-2022” राजपत्र में प्रकाशित हो गया है।

• विस्तृत अध्यादेश देखने के लिए नीचे दीए गए डाउनलोड या लिंक पर क्लिक करे

Samir Roy Murder : समीर रॉय की हत्या करने वाले आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा…

देवास। बीते वर्ष 2021 में 1 जून को शाम करीब सवा चार बजे के करीब शहर के करोली नगर में गोलीकांड हुआ था। जिसमे हमलावरों ने समीर रॉय पिता रंजन रॉय नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
मामले में आज 26 मई 2022 को पंचम अपर सत्र न्यायाधीश देवास कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
आरोपी रोहित शर्मा उर्फ बच्चा, गोविन्द चौधरी, विवेक सिंह उर्फ बबल, विजय उर्फ गंजू एवं कपिल चौधरी को आजीवन कारावास एवं 50000-50000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया तथा आरोपी रोहित एवं कपिल को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000-5000 के अर्थदण्ड व आरोपी गोविन्द को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000-5000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

अभियोजन प्रकरण इस प्रकार है कि दिनांक 01 जून 2021 को समीर राय जो कि 2013 के हत्या के प्रकरण में 02 माह से पैरोल पर जमानत लेकर घर आया था कि दिन के लगभग 04:30 बजे मोबाईल पर बात करता हुआ घर से बाहर गया तभी गोली चलने जैसी आवाज आई आवाज सुनकर उसकी पत्नि व सास बाहर आये तो देखा कि दो लडके उनके घर के सामने से भागकर जा रहे है जिनमें से एक के हाथ में बन्दूक थी व एक लडका ऐक्टिवा गाडी से भाग रहा था तीनों लोगों को भागते हुये फरियादी ने देखा था। समीर राय की छाती पर दाहिनी तरफ गोली लगकर खून बह रहा था व समीर राय खून से लथ-पथ होकर जमीन पर पड़ा हुआ था समीर को उसकी पत्नि घायल हालत में एमजीएज अस्पताल लेकर गई थी जहाँ डॉक्टर द्वारा समीर को मृत घोषित किया गया। फरियादिया के अनुसार उक्त तीनों व्यक्ति एवं एक अन्य व्यक्ति जिन्हें बाद में फरियादी ने पहचाना था के द्वारा समीर राय की गोली मारकर हत्या किया जाना बताया था उक्त प्रकरण में फरियादी की सूचना पर दिनांक 01 जून 2021 को अपराध क्रं.282/2021 थाना सिविल लाईन में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान फरियादी तथा साक्षियों के कथन एवं घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के वीडियो रिकार्डिंग एवं फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपीगण की पहचान रोहित शर्मा उर्फ बच्चा, गोविन्द चौधरी, विवेक सिंह उर्फ बबल विजय उर्फ गंजू एवं कपिल चौधरी के रूप हुई। आरोपीगण को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त प्ररकण में विवेचना थाना प्रभारी सिविल लाईन संजय सिंह के द्वारा की गई।

उक्त प्रकरण गंभीर जघन्य सनसनीखेज प्रकरण की श्रेणी में चिन्हित होकर न्यायालय में विचाराधीन था जिसमें अभियोजन की ओर से उक्त प्रकरण में कुल 43 साक्षियों के साक्ष्य करवाये गये।
माननीय पंचम अपर सत्र न्यायाधीश, जिला देवास द्वारा, सत्र प्रकरण क्रमांक 150/2021 में जिला देवास में आज दिनांक 26 मई 2022 को निर्णय पारित कर सभी आरोपीगण रोहित शर्मा उर्फ बच्चा, गोविन्द चौधरी, विवेक सिंह उर्फ बबल, विजय उर्फ गंजू एवं कपिल चौधरी को धारा 302/34 एव 120 बी भादसं में आजीवन कारावास एवं 50000-50000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया तथा आरोपी रोहित एवं कपिल को धारा 29 (क) आयुध अधि में 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000-5000/ के अर्थदण्ड व आरोपी गोविन्द को 27 (1) (ए) एवं 29 (क) आयुध अधि. में 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000-5000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी, जिला देवास श्री ऊदल सिंह मौर्य द्वारा दी गई।

भाजयुमो की संभागीय भाषण प्रतियोगिता में सचिन चौहान एवं पूनम शर्मा विजेता

देवास।भाजयुमो के युवा जोड़ो अभियान के निमित्त संभागीय भाषण प्रतियोगिता का अयोजन उज्जैन जिले के बड़नगर में किया गया , जिसमें देवास जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के 11 विजेताओं ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में भाग लिया ।

युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी सतीष चौहान ने बताया कि संभाग के समस्त 8 जिलो से 11 विषयो पर चयनित 88 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया । जिसमे संभाग स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्तर कुल 22 पुरस्कार में से 6 पुरस्कार देवास जिले को प्राप्त हुए।

जिले की हाटपीपलिया विधानसभा से सचिन चौहान निवासी बांगरदा ने स्टार्ट अप इंडिया” पर एवं देवास विधनसभा से पूनम शर्मा ने महिला सशक्तिकरण विषय पर पूरे संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीष्मा राठौर, राधिका शर्मा, चंद्रपाल राठौड़ एवं महेन्द्र शर्मा अपने अपने विषयों में द्वितीय स्थान पर रहें
विजेताओ को उज्जैन के लोकप्रिय सांसद अनिल फिरोजिया जी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी गंगा पांडे जी व वरिष्ठ नेताओं द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाई रजतपाल सिंह राजपूत जी, संभागीय समिति सदस्य सोनू झाला जी, जिला महामंत्री द्वय प्रीतम सिंह सोलंकी जी, महेन्द्र पंवार जी, मंडल अध्यक्ष द्वय शुभम पटेल जी, धीरज जोशी जी, जिला मंत्री विनोद जी, कार्यालय मंत्री मनीष पंड्य जी उपस्थित रहे।

Dewas : टायर फटने से 2 मिनी ट्रक की हुई भिड़त, 4 लोग हुए गंभीर घायल

देवास : मक्सी शाजापुर रोड पर ग्राम कलमा के पास आज दोपहर शाजापुर से आ रहे मिनी ट्रक का टायर फट गया जिससे वह असंतुलित होकर दूसरे मिनी ट्रक से टकरा गया। हादसे में 4 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/05/VID-20220526-WA0056.mp4

बता दे कि शाजापुर से देवास ईट लेकर आ रहा मिनी ट्रक का टायर फटने से उसकी दूसरे मिनी ट्रक से टक्कर हो गयी जिसमे ईटावा निवासी चारो लोग कमल पिता जगदीश, कुबेर पिता दिलीप सिंह, धर्मेंद्र पिता कैलाश यादव, नानू पिता बाबू गंभीर घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा व घायलो को जिला अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया।

MP Chunav 2022 : जनता चुनेगी महापौर, सरकार ने भेजा राजभवन प्रस्ताव

मध्यप्रदेश में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी जोरो शोरो से एक बार फिर शुरू हो गयी है साथ ही सीटों पर आरक्षण भी हो गए है सरकार ने बुधवार देर शाम एक और प्रस्ताव तैयार किया। इसके तहत नगर निगम के महापौर को जनता सीधे चुनेगी, जबकि नगर पालिका और नगर परिषद में अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे। इस प्रस्ताव को राज्यपाल की मंजूरी के लिए आज गुरुवार को राजभवन भेजा जाएगा।

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं, इसको लेकर काफी दिनों से मंथन चल रहा था। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के फैसले में परिवर्तन करते हुए पार्षदों की जगह सीधे जनता से महापौर और अध्यक्ष का चुनाव करने का निर्णय पहले लिया गया था। लेकिन इसमें फिर संशोधन का निर्णय लिया गया।

देवास जिले की नगर निकायो के वार्ड आरक्षण हुए घोषित, देखें लिस्ट

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव अब प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों प्रणाली से होंगे। नगर निगम के महापौर सीधे जनता द्वारा चुने जाएंगे। जबकि, नगर पालिका और नगर परिषदों के अध्यक्षों का चुनाव पार्षदों के माध्यम से किया जाएगा। सरकार ने अध्यादेश के प्रारूप में संशोधन किया है, जिसके कानून पहलूओं का विधि एवं विधायी ने परीक्षण भी कर लिया है। अब राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अनुमति के बाद इसे राजपत्र में अधिसूचित करके प्रभावी किया जाएगा।

https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1529700057939083265?t=cBt-0ocnJwIk41aOKg4FUA&s=19